नारायणपुर, 19 जनवरी 2022- आकांक्षी जिला नारायणपुर में नीति आयोग के निर्देशानुसार आजादी की 75वीं वर्षगाठ समारोह के उपलक्ष्य में ’’आजादी का अमृत महोत्सव’’ मनाया जा रहा है, जिसमें विभिन्न जिला स्तरीय कार्यक्रम सम्मिलित है। इसी क्रम में जिले के विभिन्न शिक्षा संस्थान में कक्षा 8वीं से 12वीं में अध्ययनरत् स्कूली बच्चों के मध्य निबंध, कला, तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता के अंतिम चरण के लिए चयनित विद्यार्थियों की प्रतियोगिता 18 जनवरी 2022 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बखरूपारा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान कार्यालय में कराया गया। पिरामल फाउंडेशन, नीति आयोग के सदस्य यास्मिन मेमन, सेजल शुक्ला उपस्थित थे। साथ ही निर्णायक के रूप में सहायक खण्ड शिक्षा अधिकारी मंजु चेरपा, मनोज रंगाटी, नारायण प्रसाद साहू, निलेश द्विवेदी उपस्थित थे।
शहर के बहुचर्चित एटीएम फ्रॉड मामले में धीरे-धीरे प्याज के परतों की तरह पुलिस मामले से जुड़े राज खोलने का मन बना रही है. ऐसा माना जा रहा है कि जब से मामला पुलिस के संज्ञान में आया है तब से लेकर विभाग के आला-अधिकारी, आरोपियों की गिरफ़्तारी को लेकर एडी-चोटी एक कर रहे हैं और मामला चुनौतीपूर्ण है. इधर, शहर में चर्चाओं का बाज़ार तो गर्म है ही साथ ही मामले को लेकर कई अटकलें भी लगायी जा रही हैं. जितने मूंह उतनी बातें की कहावत को चरितार्थ करना यह मामला निश्चित ही कई बड़े खुलासे करेगा, जिसमें तगड़ी कार्यवाई को बस्तर पुलिस की भूमिका अहम् मानी जा रही है.
क्या है मामला?
गौरतलब हो कि विगत कुछ दिनों पूर्व सीएमएस कंपनी के स्थानीय कर्मचारियों द्वारा एटीएम में निश्चित राशि नहीं डालकर कम राशि डालते हुए शेष राशि का गबन विगत दो वर्षों में किया. इस बात की शिकायत कंपनी द्वारा कोतवाली थाने में करने के बाद पुलिस ने कार्यवाई शुरू की और सबूतों के आधार पर पहले चरण में तीन आरोपियों योगेश यादव, कौशल यादव व ललित नारायण साहू की गिरफ़्तारी की गयी. बाद में एक आरोपी मंजूर अली की गिरफ़्तारी हुई. गिरफ़्तारी के बाद पुलिस ने पूछताछ के लिए आरोपियों को न्यायालय से पुलिस रिमांड पर भी लिया और कई जानकारियां सामने आई. हालाँकि, इन सब का खुलासा धीरे-धीरे पुलिस कर रही है. पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मामले में एक आरोपी अब भी फरार बताया जा रहा है.
42 लोगों का लिस्ट पुलिस के पास, कितना सच, कितना झूठ
सूत्र बताते हैं कि महंगी गाड़ियों और ऊँचे रहन-सहन के साथ अपनी जीवन शैली को गबन के पैसों से जीने वाले ये आरोपी शहर के कई लोगों को बड़े ही शातिराना तरीके से इस मामले से जोड़ लिए, अब यह जानबूझ कर किया गया या अनजाने में यह तो जांच का विषय है. अब तक पुलिस द्वारा 42 लोगों का लिस्ट बनाये जाने की बात भी सामने आ रही है, अब इस लिस्ट में शहर के कौन-कौन लोग हैं यह वाकई सोचनीय विषय है. बहरहाल, पुलिस इस मामले में बहुत लोगों के खिलाफ साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है.
पुलिस विभाग से भी जुड़े हैं तार
मामले में पुलिस का फूंकफुंकर कदम रखने का कारण यह भी माना जा रहा है कि आरोपियों द्वारा विभाग के ही कुछ लोगों को अच्छी-खासी कीमत के मोबाइल भी बतौर गिफ्ट दिए गए हैं, जिसमें तीन स्टार से लेकर एक महिला पुलिस ट्रेनर को भी मोबाइल दिए जाने की बात हवा की तरह शहर में फैली हुई है. हालाँकि, इस मामले में विभागीय जांच में ही खुलासा हो सकेगा. अब सवाल यह उठता है की ऐसे कर्मियों को भी क्या विभाग के आला-अधिकारी शक के दायरे में लायेंगे या नहीं?
हार भी जप्त किये जाने की खबर
जैसे-जैसे परतें खुलती जा रही हैं वैसे-वैसे पुलिस के पास साक्ष्य इकट्ठे हो रहे हैं. सूत्र बताते हैं कि आरोपियों में से किसी एक ने अपनी माशूका को एक महंगा और भव्य हार भी बतौर गिफ्ट दिया था, जिसे पुलिस ने साक्ष्य के तौर पर जप्त किया है या नहीं इसका खुलासा अब तक नहीं किया गया है. यही नहीं, शहर के संभ्रांत कुछ लड़कियों के भी तार इससे जुड़े होने की बात सामने आ रही है, इसका खुलासा भी अब तक नहीं हो पाया है.
जांच के साथ गबन की राशि को सकेलने में जुटी पुलिस
आरोपियों द्वारा शहर के कई लोगों को गबन की राशि दी गयी थी, जिसमें से कुछ को पुलिस ने जप्त कर लिया और बाकी की राशि के लिए बस्तर पुलिस ने सार्वजानिक सूचना दे कर शहर के प्रबुद्धजनों से अपील किया है कि आरोपियों द्वारा यदि किसी व्यक्ति को उधारी या किसी अन्य परिस्थितिवश, राशि दिया गया हो तो बस्तर पुलिस के माध्यम से उक्त राशि जमा करा दें, ताकि गबन की गई अधिकाधिक राशि बरामद की जा सके.
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कांग्रेसी गमछा एवं फूल माला पहनाकर स्वागत किया |
प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की नीतियों एवं विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के प्रयासों से जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के सूदूर वनांचल क्षेत्र चितालगुर के सरपंच ,उप सरपंच एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने कांग्रेस प्रवेश किया |
सूदूरवर्ती संवेदनशील वनांचल क्षेत्र चितालगुर में कांग्रेस प्रवेश करने वालों में सरपंच श्रीमती मोगाय नाग,उप सरपंच महादेव , सरपंच के पति एवं वरिष्ठ नेता गांगू नाग,पंच धनसाय नाग ,गुमलवाडा के उप सरपंच सोनाधर नाग, एवं वरिष्ठ नेता विजय बारसे मांहगू राम बघेल शामिल थे |
इस अवसर पर कांग्रेस प्रवेश करने वाले पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा की जिस तरह से प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवं विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन जनता के हितों में जनहितकारी योजनाओं को मूर्त रूप दे रहे हैं सूदूरवर्ती संवेदनशील वनांचल ग्रामीण क्षेत्रों में भी विकास होता हुआ दिखाई दे रहा है उसे देखते हुए वे आज कांग्रेस प्रवेश कर रहे हैं |
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की इस सूदूरवर्ती संवेदनशील वनांचल क्षेत्र के सरपंच सहित सभी पंचायत प्रतिनिधियों का कांग्रेस परिवार में स्वागत करते हैं और आशा करते हैं की सभी कांग्रेस प्रवेश करने वाले जनप्रतिनिधि कांग्रेस की रीति नीति के अनुसार जनहित में कार्य करेंगे |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ जनपद सदस्य एवं ब्लाक अध्यक्ष नीलू राम बघेल शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमु उपाध्याय विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह इंटक जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह भदौरिया शंकर नाग समेत कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ता सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे |
सांसद बस्तर दीपक बैज जी एवं विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के सूदूरवर्ती संवेदनशील वनांचल क्षेत्र चितालगुर ,नेतानार,कैकागढ, बड़े मुरमा , जमावाड़ा में 2 करोड़ 89 लाख 36 हजार रुपए के पुल , पुलिया, सड़क एवं सी सी रोड के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया |
ग्राम पंचायत बड़े मुरमा में मेन रोड से वेटनरी हास्पीटल 70 मीटर सीसी रोड निर्माण लागत 2.30 लाख रुपए, बड़े मुरमा राशन दुकान से टिकरापारा में 6 मीटर आरसीसी पुलिया एवं ह्यूम पाइप पुलिया निर्माण कार्य ग्राम पंचायत बड़े मुरमा लागत 21.20 लाख रुपए,ग्राम पंचायत जमावाड़ा 2 में सी सी सड़क निर्माण कार्य विरेंद्र घर से गुरड घर तक 145 मीटर लागत 5 लाख रुपए, ग्राम पंचायत नेतानार में आश्रम शाला नेतानार से चेचालगुर में 1.5 मीटर ,6 मीटर,8 मीटर आरसीसी पुलिया निर्माण कार्य लागत 53.28 लाख रुपए,ग्राम पंचायत चितालगुर में चितालगुर से गुरियापदर व्हाया पेंगारास मार्ग पर 1.5 मीटर,3 मीटर एवं 6 मीटर 2 नग आरसीसी पुलिया निर्माण कार्य लागत 49.06 लाख रुपए,बामनरास से रंधारीरास मार्ग पर 1.5 मीटर ,5 मीटर,8 मीटर आरसीसी पुलिया निर्माण कार्य लागत 40.78 लाख रुपए,चायकुर सीआरपीएफ कैंप से नेतानार रंधारी पारा 6 मीटर आरसीसी पुलिया निर्माण एवं चायकुर से गैनियापाल 6 मीटर आरसीसी पुलिया निर्माण कार्य लागत 34.19 लाख रुपए ,ग्राम पंचायत कैकागढ में बेडागुडा धनियालूर से कोटवारपारा कैकागढ लंबाई 7.2 किलोमीटर डामरीकरण कार्य लागत 60.65 ,साडगुड रंधारीपारा 2.88 किलोमीटर डामरीकरण कार्य लागत 22.90 के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया |
सांसद बस्तर दीपक बैज ने कहा की पहले भाजपा के शासन काल में केवल शहरी क्षेत्रों में ही विकास सिमट कर रह गया था पर आज कांग्रेस सरकार में सूदूरवर्ती संवेदनशील वनांचल क्षेत्र में भी विकास होता हुआ दिखाई दे रहा है हमारी सरकार बस्तर से लेकर दिल्ली तक बस्तर विकास की लड़ाई लड़ेगी |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की मंशा अनुरूप सूदूरवर्ती संवेदनशील वनांचल क्षेत्र चितालगुर नेतानार तक अब विकास कार्य पहुंच रहा है आज आपके पंचायतों में नल जल, सड़क, बिजली पुल पुलिया जैसे बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है जो भाजपा के पंद्रह सालों में नहीं पहुंच पाया था |
इस अवसर पर सांसद बस्तर दीपक बैज, विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन,ब्लाक अध्यक्ष नीलू राम बघेल,शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमु उपाध्याय विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा,इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह, इंटक कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह भदौरिया, सांसद प्रतिनिधि अनुराग महतो,जार्ज, सरपंच बड़े मुरमा शिवम कश्यप, धर्मेन्द्र सेठिया, सुनील दास, राधामोहन दास, ग्राम पंचायत नेतानार के सरपंच सुकरा नाग, पूर्व सरपंच रामा नाग, पूर्व सरपंच शंकर,जयदेव धूर,ग्राम पंचायत चितालगुर की सरपंच मोगाय नाग,उप सरपंच बादे नाग,गांगू नाग,मंहगूराम बघेल,उप सरपंच गुमलवाडा सोनाधर नाग, सरपंच कैकागढ सोनमती बघेल,उप सरपंच परबु बघेल समेत पंचायत के प्रतिनिधि एवं आर ई एस के अधिक्षण अभियंता मोहन राव समेत ग्रामीणजन उपस्थित रहे |
जगदलपुर:- भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रामकुमारी यादव ने जिले के सभी 11 मंडलों में मंडल प्रभारियों की नियुक्ति की है। जगदलपुर मंडल में महेष्वरी ठाकुर, नगरनार चमेली जीराम, नानगुर रीता राठौर, दरभा भारती श्रीवास्तव, तोकापाल बिजुली बैध, बास्तानार महावती मंडावी, लोहंडीगुड़ा रंजिता जोशी, बस्तर किरण सेन, बकावंड रेवती पटेल, करपावंड कविता पाढी और भानपुरी में कुसुम परिहार को मंडल प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जगदलपुर- 19 जनवरी– 360 घर आरण्यक ब्राम्हण समाज के क्षेत्रीय समिति ग्राम तालुर द्वारा गत 15 जनवरी 2022 को ग्राम करमरी में बैठक आयोजित कर क्षेत्रीय समिति तालुर हेतु पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। जिसमें क्षेत्रीय अध्यक्ष पद पर ग्राम तालुर के ईश्वर प्रसाद पानीग्राही, उपाध्यक्ष के पद पर ग्राम करमरी के गुप्तेष्वर पांडे, सचिव के पद पर तालुर के केषव प्रसाद पात्र, प्रचार सचिव के पद पर ग्राम बारदा के अविन्द्र पानीग्राही, कोषाध्यक्ष के पद पर ग्राम बारदा के अरूण प्रसाद पानीग्राही, तथा सह सचिव के पद पर ग्राम रेटावंड के लक्ष्मण पाढ़ी को मनोनित किया गया। इसी प्रकार क्षेत्रीय समिति तालुर के महिला सदस्यों हेतु लक्ष्मी पांडे, जया जोषी, भूदेवी पानीग्राही, तथा श्रीमती लीना पाण्डेय को शामिल किया गया है। क्षेत्रीय समिति तालुर के पुरूष सदस्यो हेतु दुर्योधन पानीग्राही, घनष्याम पात्र, तथा नरेन्द्र पांडे को शामिल किया गया है। उल्लेखनीय है कि क्षेत्रीय अध्यक्ष के रूप में ग्राम तालुर के ईष्वर प्रसाद पानीग्राही व सचिव के पद पर केषव प्रसाद पात्र विगत लगभग 15 वर्षो से निरंतर अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए सामाजिक सेवा कर रहे है।
भोपालपटनम – नक्सलियों ने एनएच 63 फारेस्ट नाका से रुद्राराम तक भारी मात्रा में पर्चे फेके है। मद्देड नेशनल एरिया कमेटी ने पर्चे डाले है। पर्चो में आदिवासी देवी-देवताओ को पूजा करने की बात कही है वही इसाई धर्म का विरोध किया है। नक्सलियों ने पर्चो में उल्लेख किया है कि बस्तर के मूलनिवासी आदिवासी पीढ़ी दर पीढ़ी जन-जंगल जमीन प्रकृति की पूजा करते हुए आए है आदिवासी देवी का विनाश करने वाले का विरोध करो। चर्च पास्टर का काम छोड़कर अपनी संस्कृति देवी देवताओं पूजा करने का उल्लेख किया है। इसाई धर्म नही छोड़ने वालो को कार्यवाही करने की बात पर्चो में की है। नेशनल हाइवे में फेंके पर्चो में कई ग्रामीणों के नामो को लिखकर उन्हें इसाई धर्म को छोड़ने की बात कही मद्देड नेशनल एरिया अमेठी भाकपा माओवादी ने पर्चा जारी किया है।
संजय गांधी वार्ड की पार्षदा पर प्रधान मंत्री आवास योजना के नाम पर वार्डवासियों से पैसों की उगाही के गंभीर आरोप लगने के बाद राजनैतिक गलियारों में हलचल तेज़ हो गयी है. विपक्षीय भूमिका निभाने वाली भाजपा को जहाँ एक बड़ा मुद्दा मिल गया है वहीँ सत्ताधारी दल भी इससे जुड़े सवालों पर पूरी तैयारी कर बैठा हुआ है की किसे कैसा जवाब देना है. बहरहाल, मामले में भाजपा के समर्थन के बाद पीड़ित पक्ष अब राहत की सांस लेता दिखाई दे रहा है. उन्हें उम्मीद है की घर मिले न मिले कम से कम उनके द्वारा पार्षदा को दी गयी राशि अवश्य आगामी भविष्य में मिल जाएगी.
क्या है मामला?
वार्ड की पार्षदा कोमल सेना ने मई 2020 में तक़रीबन 40 वार्डवासियों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान दिलाने की बात कहते हुए 25-25 हज़ार रुपये प्रति व्यक्ति ले लिया जिसके बाद आज पर्यंत तक मकान नहीं मिलने पर अब वार्डवासियों का गुस्सा फूटने लगा है. इनका कहना है कि पार्षदा को इस बाबत कई बार मौखिक तौर पर बोला गया लेकिन प्रत्येक दफा सांसद, कलेक्टर सहित बड़े लोगों का नाम लेकर उन्हें बरगलाया जा रहा है. मामले में वार्डवासी कई ऑडियो रिकॉर्डिंग व कुछ विडियो भी सबूत के तौर पर रखे हुए हैं. गौरतलब हो कि अब तक 47 पीड़ित वार्डवासी भाजपा से मदद की गुहार लगा चुके हैं.
पत्रवार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा के किरण देव ने कहा कि पार्षदा कोमल सेना द्वारा आवास योजना के नाम धोखाधड़ी कर गरीबों के साथ छलावा किया है. जब नगर निगम क्षेत्र में सत्तादल के प्रतिनिधि ऐसी हरकत कर सकते हैं तो यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि समूचे छत्तीसगढ़ का क्या हाल होगा? उन्होंने कहा कि बहुत खेद का विषय है कि अब तक सम्बंधित थाने में एफआईआर तक दर्ज नहीं की गयी है, बाकी मामलों में 15 मिनट में एफआईआर कर दी जाती है, निश्चित ही प्रभावशाली लोगों के दबाव में पुलिस कार्यवाई करने से बच रही है. यही नहीं, जिला प्रशासन का अब तक मामले में संज्ञान नहीं लेना भी बेहद गंभीर है. पीड़ितों के साथ भाजपा खड़ी है, तत्काल न्याय संगत कार्यवाई की मांग करते हैं. अगले 48 घंटों में एफआईआर नहीं होती है तो भाजपा उग्र आन्दोलन करेगी.
भाजपा जिलाध्यक्ष रूप सिंह मंडावी ने कहा कि निश्चित ही कांग्रेस के बड़े नेताओं के संरक्षण में यह खेल हो रहा था. मामला खुलने के बाद अब इसे दबाने का भरसक प्रयास किया जा रहा है.
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि पार्टी में कोई भी व्यक्ति चाहे किसी भी पद पर हो, यदि दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ पार्टी को अनुशंसा भेजी जाएगी और कड़ी कार्यवाई करवाई जाएगी.
बस्तर जिले में सीएमएस कंपनी के कस्टोडियन द्वारा एटीएम में राशि जमा करने के नाम पर बैंक से राशि आहरित कर एटीएम में कम राशि जमा करने के मामले में सीएमएस कंपनी के रिपोर्ट पर आरोपी योगेश यादव, कौशल यादव, ललित नारायण साहू एवं मंजूर अली के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है, मामले में सीएमएस कंपनी के कस्टोडियन आरोपी योगेश यादव, कौशल यादव, आडिटर ललित नारायण साहू एवं मंजूर अली द्वारा राशि गबन करना पाये जाने से उक्त आरोपियों को कोतवाली पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया है। मामले में आरोपियों के द्वारा पिछले 02 साल में धोखाधडी कर राशि का गबन करना पाया गया है।
बस्तर पुलिस की अपील:- बस्तर पुलिस सभी प्रबुद्ध जन से अपील करती है कि उक्त आरोपियों के द्वारा यदि किसी व्यक्ति को उधारी या किसी अन्य परिस्थितिवश, राशि दिया गया हो तो बस्तर पुलिस के माध्यम से उक्त राशि जमा करा दें, ताकि गबन की गई अधिकाधिक राशि बरामद की जा सके।
🔅 संपर्क सूत्र अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक – 94791-94004 नगर पुलिस अधीक्षक – 94791-94008
जगदलपुर। 15 वर्षों की वनवास से कांग्रेस पार्टी बमुश्किल जगदलपुर विधानसभा में कब्जा कर पाया किंतु 3 वर्ष में ही कांग्रेस को बदनाम करने के लिए सोची समझी रणनीति के तहत कार्य किया जा रहा है जिसमें अधिकारी वर्ग भी शामिल है जोकि विपक्ष को बैठे-बिठाए मुद्दा दे रहे हैं तो अपने ही कर्मचारियों को नाराज करने से भी नहीं चूक रहे हैं। इन सबके बीच सत्तारूढ़ दल के नेतागण मुगालते में है कि 15 वर्षों तक राज्य में सरकार रहेगी किंतु क्या जगदलपुर सीट फिर से बच पाएगी उसको लेकर तरह-तरह की बातें भी कहीं जा रही है।
स्वास्थ्य, निगम और निर्माण बदलती है तस्वीर
किसी भी सरकार की छवि सर्वप्रथम उस क्षेत्र की नगरीय संस्थान बदलती है किंतु नगरीय निकाय भगवान भरोसे है जनता भटकने को मजबूर हैं। वही निगम के बाद स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी रहती है किंतु जिस प्रकार का आलम महारानी अस्पताल में है उसको देखकर ऐसा कहा जा सकता है कि जानबूझकर ऐसा कृत्य किया जा रहा है जिससे कांग्रेस की सरकार बदनाम हो। रही सही कसर निर्माण से जुड़े एजेंसियों द्वारा की जा रही है जिससे लोगों में आक्रोशित होना स्वाभाविक है।
कुल मिलाकर कांग्रेस के लिए अभी डैमेज कंट्रोल करना जरूरी है अन्यथा वह दिन दूर नहीं की फिर जगदलपुर सीट हाथ से फिसल जाए।
स्वास्थ सुविधा वेंटीलेटर पर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने प्रथम प्रवास में जनवरी 2021 में जिस महारानी अस्पताल को पुनर्जीवित करने का संकल्प उठाया। उस महारानी अस्पताल को फिर से अघोषित रूप से बंद करने की तैयारी हो रही है। सीटी स्कैन जैसी सुविधा नहीं मिल रही है तो चिकित्सक भी सहीं समय पर अपनी सेवाएं नहीं दे रहे हैं जिसके कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे वाकिफ होने के बावजूद सत्तारूढ़ दल के लोग किसी भी प्रकार की दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं।
2 कोस चले अढ़ाई कोस
नगर निगम में निर्माण कार्य 2 कोस चले अढ़ाई कोस वाली कहावत को चरितार्थ कर रहे हैं। निर्माण के नाम पर बेतरतीब तरीके से काम करने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जिसके कारण जन आक्रोश पनप रहा है। प्रवीर वार्ड से लेकर संजय गांधी वार्ड तक जो निर्माण कार्य चल रहा है वह प्रशासनिक नुमाइंदों के कारण बेतरतीब हो रहा है जिसकी वजह से लगातार विरोध के स्वर उमड़ रहे हैं। संजय गांधी वार्ड में चक्का जाम तक की स्थिति होना अपने आप में प्रशासनिक कमजोरी को दर्शाता है तो वही नेताओं की दिलचस्पी को बयान करती है।
स्वयंसेवी संस्था भी बन रही जिम्मेदार
जिला के प्रशासनिक अधिकारी द्वारा एक स्वयंसेवी संस्था बनाया गया है जोकि विभागों के काम में हस्तक्षेप कर रहा है जिससे विभागीय कर्मचारियों में धीरे धीरे इस स्वयंसेवी संस्थान के खिलाफ नाराजगी तो है ही वही स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ सरकार के खिलाफ भी नाराजगी झलक रही है।