City Media - Page 1758 of 1803 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1758

Big Breaking मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत

0
This image has an empty alt attribute; its file name is Shibu-Nair.jpg

बालोद – बालोद पाररस रेल्वे क्रासिंग के पास पटरी के बीचोबीच एक युवक की लाश मिली है जिसका सिर बुरी तरह से कुचल जाने के कारण पहचान में नहीं आ रही है | अंदेशा लगाया जा रहा कि लाश जिस तरह से ट्रैक पॉइंट पर पड़ी है मालगाड़ी की चपेट में आने से ही युवक की मौत हुई होगी | युवक का सिर कुचल जाने से मृतक के बारे में जानकारी नहीं मिल पा रही है | मृतक की उम्र लगभग 28-30 वर्ष की है | जब रात में रेल्वे कर्मियों और आसपास के लोगों ने जब देखा कि कोई व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा हुआ है तो तुरंत 108 पर कॉल किया गया | 108 के आने के पश्चात् पता चला कि उसकी मौत पहले से ही हो चुकी है |

Big Breaking कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तेजतर्रार प्रवक्ता राजीव त्यागी का दिल का दौरा पड़ने से निधन

0

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव त्यागी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार वह गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती थे। उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। त्यागी कांग्रेस के तेजतर्रार प्रवक्ताओं में से एक थे। 

उनकी पहचान कांग्रेस के तेर तर्रार प्रवक्ता तौर पर की जाती थी. उन्हें टीवी डिबेट अक्सर देखा जाता था जहां वो अपनी पार्टी का रुख पुरजोर तरीके से रखते थे.

जानकारी के अनुसार त्यागी की आज अचानक तबीयत बिगड़ी और वह बेहोश हो गए। बेहोशी की हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। त्यागी आज शाम पांच बजे एक समाचार चैनल पर बहस के लिए जाने वाले थे, उन्होंने खुद ट्विटर पर इसकी जानकारी दी थी। 

This image has an empty alt attribute; its file name is Shibu-Nair.jpg

Big Breaking पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नि कोरोना पॉजिटिव के साथ ही परिवार हुआ होम आइसोलेशन

0
This image has an empty alt attribute; its file name is Shibu-Nair.jpg

रायपुर – पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमण सिंह की पत्नि श्रीमती वीणा सिंह कोरोना पॉजिटिव पाई गई है इसकी जानकारी पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमण सिंह ने जैसा ट्विटर पर जानकारी दी “मेरी धर्मपत्नी श्रीमती वीणा सिंह की कोविड-19 की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है।उन्हें डॉक्टर्स की सलाह पर हॉस्पिटल में भर्ती कर रहे हैं।साथ ही मैं व मेरे परिवार के अन्य सदस्य भी आइसोलेशन में रहकर जांच कराएंगे। आपसे भी अनुरोध है जो भी हमारे संपर्क में आया हो वो भी आइसोलेट रहकर जांच कराएं।“

छत्तीसगढ़ बौद्ध समाज दल्लीराजहरा द्वारा डाँ.आम्बेडकर सास्कृतिक भवन पुराना बाजार मे नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर का जन्मदिन धुमधाम से मनाया गया ।

0
This image has an empty alt attribute; its file name is Shibu-Nair.jpg

दल्लीराजहरा:- छत्तीसगढ़ बौद्ध समाज द्वारा डाँ.आम्बेडकर सास्कृतिक भवन पुराना बाजार मे दल्लीराजहरा नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर का जन्मदिन धुमधाम से मनाया गया ।सर्वप्रथम नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा महाकारूणिक तथागत गौतम बुद्ध एवं बधिसत्व भारतरत्न डाँ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तत्पश्चात सामुहिक बुद्ध वंदना की गई ।
छत्तीसगढ़ बौद्ध समाज के अध्यक्ष गुलाब मेश्राम , संस्थापक अध्यक्ष डाँ.जे.डी.गजभिये ने पुष्प माला पहनाकर एवं समाज प्रमुख अनिल खोबरागड़े ने मिठाई खिलाकर नगर पालिका अध्यक्ष को जन्मदिन की बधाई दी ।अपने संबोधन मे शीबू नायर ने जन्मदिन की बधाईयो के लिये आभार व्यक्त करते हुए नगर के विकास में छत्तीसगढ़ बौद्ध समाज को सहभागी बनने की अपील की साथ ही नगर में बौद्ध समाज की सक्रियता एवं एकजुटता की तारीफ कर समाज को हर संभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया । समाज की ओर से सेवादल के जिलाध्यक्ष संतोष पांडे का पुष्पहार से स्वागत किया । इस अवसर पर प्रमुख रुप से अनिल रामटेके,पवन मेश्राम ,सोहन रामटेके,मुरली रंगारी ,मदन चुनारकर , रिषी अलमोरे ,ओमप्रकाश खोबरागड़े,मुन्ना सहारे, दीनदयाल रंगारी आदि उपस्थित थे।

Big Breaking बालोद जिले में कोरोना विस्फोट एक साथ मिले 25 पॉजिटिव

0

 

This image has an empty alt attribute; its file name is Shibu-Nair.jpg

बालोद – बालोद जिले में पहली बार एक साथ 25 कोरोना पॉजिटिव मिलने से प्रशासन में हडकंप मचा हुआ है | जिले में जहाँ से कोरोना संक्रमित पाए गए है उनमे बालोद ब्लाक से– 10, डोंडी – 09 (गोलाईपारा-04, चिख्लाकासा – 02, पचेडा और मोहनखेड़ा से 1-1 मिले) , गुंडरदेही – 05 (गुंडरदेही से 5 महिलाएं एक साथ संक्रमित मिला गुंडरदेही ब्लॉक मुख्यालय से 9 किलोमीटर दूर सिरसीदा चीचा भिलाई के कुल 5 महिलाएं कोरोना संक्रमित पाया गए हैं) और गुरुर ब्लाक से 01 संक्रमित मिलने की पुष्टि हुई है | इस प्रकार जिले में 24 संक्रमित मिले है | एक साथ इतने मरीज मिलने से प्रशासन द्वारा सभी की ट्रेवल हिस्ट्री और किस्से मिले है यह सब जानकारी जुटाई जा रही है |

दल्लीराजहरा के वार्ड क्र 27 के लोगों को रेल्वे द्वारा 3 दिनों के अंदर बस्ती खाली कराने का नोटिस

0

दल्लीराजहरा – कोरोना काल मे शासन प्रशासन का आदेश है लाकडाउन में सब अपने अपने घरों में रहे व धारा 144 लागू है ऐसे में वार्ड नम्बर 27 में 3 दिनों के अंदर बस्ती खाली कराने का नोटिस दिया जा रहा है जो पूरी तरह से ग़लत है बरसात का दिन है और आगामी 3 दिनों में 15 अगस्त के पर्व है  पूरे देश मे आजादी का पर्व मनाया जाने है वही दल्ली राजहरा नगर में 15 अगस्त देश की आजादी के पर्व के दिन तक बस्ती खाली करने का नोटिस दिया जा रहा है जिसका आम आदमी पार्टी दल्ली राजहरा के समस्त कार्यकर्ता  रेलवे विभाग का विरोध करते है और स्थानीय विधायक (मंत्री मेडम) व सांसद से निवेदन है इस मामले में गम्भीरता से ले नही तो ये जनता है समय आने पर खुद गम्भीर हो जाएगी ।

मतलब साफ है दल्ली राजहरा नगर के नागरिकों के साथ अन्याय  करना बंद करो।

चुनाव के समय किसी को याद नही आता कि कौन वैध है और कौन अवैध उस समय सब वैध होता है चुनाव में वोट जो लेना रहता है।

संसदीय सचिव एवं विधायक के गृह ग्राम में वेतन रोकने से शिक्षाकर्मी परेशान

0



बालोद: नगरीय निकाय के समस्त शिक्षाकर्मियों का वेतन समय पर नही ंमिलने से नाराज शिक्षाकर्मियों ने समय पर वेतन दिये जाने की मांग को लेकर संविलियन अधिकार मंच के पदाधिकारियों ने मंत्री टीएस सिंह देव को ज्ञापन सौपा गया ।
नगर पंचायत अर्जून्दा क्षेेत्र केे संसदीय संसदीय सचिव एवं विधायक के गृह ग्राम  के नगरीय निकाय के शिक्षाकर्मियों का नवम्बर में संविलियन हो जायेगा, लेकिन अभी भी वेतन के लिऐ संघर्ष करना पड़ रहा है। बालोद जिला के ही लगभग सभी ब्लॉक में वेतन प्राप्त हो चुका है, लेकिन गुंडरदेही ब्लॉक के अर्जुन्दा नगर पंचायत के शिक्षाकर्मियों को अभी तक जुलाई माह का वेतन प्राप्त नही हुआ है। जुलाई माह में सभी जिले के सभी ब्लॉक से वेतन आंबटन के जानकारी लेकर संविलियन अधिकार मंच के प्रदेश संयोजक विवेक दुबे एवं जिला संयोजक लोकेश बंदे ने पंचायत विभाग के मंत्री टीएस सिंहदेव,संचालक एस प्रकाश, आरएमएसए एवं एसएसए के संचालक जितेन्द्र शुक्ला और नगरीय प्रशासन विभाग के अपर संचालक सौमिलरंजन चैबे आदि को ज्ञापन सौपकर समस्या से अवगत कराते हुए आंबटन का मांग किया गया था। ताकि राखी त्योहार के पहले सभी शिक्षाकर्मियों को वेतन मिल सके उच्चअधिकारियों ने इस समस्या को संज्ञान में लिये और सभी मदो से 28, 29 जून को ही आंबटन जारी कर दिया गया है। बालोद जिला के सभी ब्लॉकों में समस्त शिक्षाकर्मियों को समय पर वेतन मिल चुका है। लेकिन अर्जुन्दा नगर पंचायत के शिक्षाकर्मियों को ना राखी में, ना जन्मस्टमी में और आगे आने वाले तीज त्योहार पर मिलना असंभव लग रहा है। नगर पंचायत के उदासीनता के कारण वेतन प्राप्त नही हुआ है। ऐसे भी शिक्षाकर्मियों को समय पे ना समयमान मिला है ना पुनरीक्षित मानदेय मिला जिससे भारी आर्थिक परेशानियों का सामना पहले से की किया जा रहा है, लाॅक डाउन के कारण केवल वेतन से ही परिवार का भरण पोषण किया जा रहा है। लेकिन वह भी समय पर नहीं मिल पा रहा है। बालोद जिला संयोजक संविलियन अधिकार मंच ने मांग किया है जल्द से जल्द शिक्षाकर्मियों को वेतन दिया जाए। साथ ही साथ प्रत्येक माह 5 तारीख तक वेतन खाते में पहूंचया जाए।

जवान द्वारा बंदूक की सफाई करते समय गोली चली, इलाज के लिए रायपुर रेफर

0

कांकेर – छोटे डोंगर थाना आमदई केम्प के 22 वी बटालियन जवान महेंद्र दीवान को गोली लगी है जिसके फलस्वरूप जवान को रायपुर भेजा गया है | प्राप्त जानकारी के अनुसार जवान अपनी बंदूक की सफाई कर रहा था कि अचानक हाथ से बंदूक का ट्रिगर दब गया और गोली चलने से सीधे जवान के हाथ में लगी जिसके बाद तुरंत उसे इलाज के लिए रायपुर भेजा गया वैसे जवान की हालत सामान्य बताई जा रही है | एसपी ने इसकी पुष्टि की है।

प्राथमिक एवं मिडिल क्लास स्कूली बच्चों के पालको को 45 दिन का सूखा राशन वितरण किया गया।

0

डौंडी :- आदिवासी बाहुल्य डौंडी विकासखण्ड ग्राम पटेली के शैक्षिक संस्था प्राइमरी व मिडिल स्कूल के बच्चों को शासन के निर्देशानुसार कोविड 19 संक्रमण स्कूल बंद की स्थिति में 45 दिनों का सूखा राशन पालको के घर घर व मुहल्लों में जाकर पूर्ण सुरक्षा व समस्त नियमो का पालन करते हुए वितरण किया गया।
इस कार्य मे संचालन समिति व संस्था के शिक्षक सम्मिलित हुए।
मिडिल स्कूल पटेली के शिक्षक बी एम साहू ने बताया की कोविड 19 संक्रमण के दौरान शासन के आदेशानुसार स्कूल बन्द रहा है मगर मध्यान्ह भोजन योजनांतर्गत बच्चो को सुखा राशन उनके घर तक पहुंचाने में संचालन समिति व शिक्षक लगातार जुटी हुई है और कोरोना काल मे तीसरे चरण 10 अगस्त की स्तिथि अनुसार कुल 45 दिन का सूखा राशन निर्धारित मात्रा में तौलकर वितरण किया गया। मिडिल स्तर पर चावल ,दाल, तेल,सोयाबड़ी, नमक, आचार- कुल 9.950 किग्रा, इसी तरह प्रायमरी स्तर में भी चावल, दाल, तेल, सोयाबड़ी, नमक आचार -कुल 6.625 किग्रा वितरण किया गया।
अब बच्चो को राशन के साथ साथ इस सत्र की नई पाठ्यपुस्तक भी मिल चुका है, पर्याप्त मोबाइल नेटवर्क के अभाव में अब शासन के नियमानुसार जनसहयोग से ऑफलाइन पढ़ाने की कवायद जारी है। ताकि बच्चे शिक्षा से जुड़े रहे।
इस तरह आज के कार्य मे शिक्षक बी एम साहू ,सन्ध्या कुलदीप, मंजू धुर्वे, देवानन्द टण्डन, दोमन लाल यादव, सुखराम ठाकुर, संचालन समिति से कुमारी साहू, परमेश्वर रावटे व सरपँच राधा रावटे उपस्थित थे।

Breaking चाईनीज उत्पाद का बहिष्कार के बाद अब आयकर विभाग द्वारा चाईनीज कंपनियों के खिलाफ छापेमारी बड़े रैकेट का खुलासा

0

दिल्ली – आयकर विभाग को जानकारी मिल रही थी कि कुछ भारतीय चीनियों के साथ मिलकर अवैध कारोबार कर रहे है और साथ में यह भी पता चला कि देश में हवाला के जरिए करोड़ों का कारोबार हो रहा है। इनमे कुछ चीनी नागरिक किसी अन्य नाम से भारत में रहकर कारोबार को अंजाम दे रहे थे | इसी आधार पर आयकर विभाग ने दिल्ली, गाजियाबाद और गुरूग्राम में चीनी कंपनियों के दो दर्जन ठिकानों पर छापेमारी कर एक हजार करोड़ के हवाला और मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट का खुलासा किया है। अभी भी करवाई की जाने की खबर है |

प्राप्त जानकारी के अनुसार इनकम टैक्स ने दिल्ली गाजियाबाद और गुरूग्राम में रिटेल शॉप, बैंक अधिकारी, चार्टेड अकांउटेंट और व्यापारियों के दो दर्जन ठिकानों पर छापेमारी की। छापेमारी में सनसनीखेज खुलासा हुआ कि चीन के कई नागरिक भारत में बैंक अधिकारियों, चार्टेड अकाउंटेंट के साथ मिल कर हवाला और मनी लॉन्ड्रिंग का कारोबार चला रहे है।

चीनी नागरिकों के इशारे पर फर्जी कंपनियां बनाई गईं और 40 बैंक खाते खोले गए जिसके जरिए 1000 करोड़ का हवाला का कारोबार किया। इन फर्जी कपंनियों के जरिए 100 करोड़ रुपये निकाले गए और फिर उनसे देशभर में रिटेल शोरुम खोले गए। इस मामले में एक चीनी नागरिक हिरासत में लिया गया है। जिसका नाम लुओ सैंग है, जो चार्ली पेंग के नाम से भारत में रह रहा था।

MOST POPULAR

HOT NEWS