प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष पूर्णचन्द पाढ़ी (कोको) जी के दिशा निर्देश पर युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव सुशील मौर्य एवं बस्तर जिला युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष जीशान कुरैशी के आदेशानुसार युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष शहनवाज खान एवं अब्दुल हकीम खान के द्वारा राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर जगदलपुर शहर के विभिन्न चौंक चौराहों पर ड्यूटी कर रहे पुलिस जवानों को मास्क वितरण किया गया।
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष शहनवाज खान,जिला महासचिव अभिषेक डेविड, विधानसभा महासचिव लव मिश्रा, युवा कांग्रेस सोशल मीडिया संयोजक अनुराग महतो,अब्दुल हकीम खान,शादाब अहमद आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जगदलपुर 21 मई 2021/राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत वर्ष 2020-21 में समर्थन मूल्य पर क्रय किए गए धान के एवज में किसानों को आदान सहायता के लिए पहली किश्त के तौर पर आज बस्तर संभाग के 1 लाख 67 हजार 870 किसानों को 1 अरब 16 करोड़ 83 लाख 54 हजार रुपए की राशि सीधे बैंक खातों के माध्यम से मिली। इनमें बस्तर जिले के 29 हजार 29 किसानों के खातों में आज 23 करोड़ 23 लाख 26 हजार रुपए, कांकेर जिले के 74 हजार 996 किसानों को 48 करोड़ 30 लाख 22 हजार रुपए, कोंडागांव जिले के 33 हजार 475 किसानों को 23 करोड़ 37 लाख रुपए, बीजापुर जिले के 4 हजार 310 किसानों को 9 करोड़ 82 लाख रुपए, सुकमा जिले के 9 हजार 552 किसानों को 6 करोड़ 27 लाख रुपए, नारायणपुर जिले के 4 हजार 736 किसानों को 3 करोड़ 18 लाख 37 हजार रुपए और दंतेवाड़ा जिले के 4310 किसानों को 2 करोड़ 65 लाख 64 हजार रुपए का भुगतान सीधे बैंक खाते के माध्यम से किया गया।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों को आदान सहायता के रुप में प्रति एकड़ 9 हजार रुपए की सहायता प्रदान की जा रही है। इसके अंतर्गत संभाग के 1 लाख 67 हजार 870 किसानों को कुल 4 अरब 46 करोड़ 8 लाख रुपए से अधिक राशि का भुगतान किश्तों में किया जाएगा।
गोधन न्याय योजना के तहत 421 गोबर विक्रेताओं को 2 लाख 31 हजार रुपए से अधिक का भुगतान | इसके साथ ही इस अवसर पर जिले के 50 गोठानों में गोबर बेचने वाले 421 गोबर विक्रेताओं के खाते में 2 लाख 31 हजार रुपए से अधिक राशि का भुगतान भी किया गया।
वर्चुअल माध्यम से किए गए इस भुगतान के अवसर पर कलेक्टोरेट के स्वान कक्ष में सांसद दीपक बैज, संसदीय सचिव रेखचंद जैन, चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम, क्रेडा के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार, महापौर सफीरा साहू, नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू, कलेक्टर रजत बंसल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी इंद्रजीत चंद्रवाल, अपर कलेक्टर अरविंद एक्का, जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, कृषि विभाग के उप संचालक उपस्थित थे।
मोहला – मोहला थाना क्षेत्र के एटककन्हार में आईटीबीपी जवान की स्कार्पियों ने बाइक मारी टक्कर जिससे चालक की मौत हो गई और उसकी दादी घायल हो गई | प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कोर्रामटोला से युवक सुनील विश्वकर्मा अपनी दादी कमला बाई के साथ मानपुर अस्पताल में भर्ती अपनी बेटी को देखने जा रहे थे तभी पानाबरस से खड़गाँव की ओर जा रही आईटीबीपी मेडिकल टीम की गाड़ी CG08 AA 4227 बाइक को जबरदस्त टक्कर मार फरार हो गए और बाइक में सवार युवक और उसकी दादी घायल हो गए | घायलों को देख ग्राम एटककन्हार के लोग आये और उन्हें मोहला सामुदायिक केंद्र ले जाया गया जहाँ से उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया किन्तु घायल युवक सुनील विश्वकर्मा की हालत गंभीर होने पर उसकी मौत हो गई जबकि उसकी दादी को रायपुर रेफ़र किया गया |
मोहला पुलिस द्वारा संज्ञान लेते हुए धारा 279, 337 के तहत अपराध दर्ज किया गया है | वहीँ दूसरी ओर ग्रामीणों द्वारा रास्ता जाम कर आईटीबीपी के जवान पर कार्यवाही की मांग की | घटना की जानकारी मिलने प्रशासन के अधिकारी पहुंचकर ग्रामीणों को शांत कराया |
दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा – डौंडी मार्ग पर कंगला मांझी कालेज के पास डिज़ायर कार CG 24 N 3068 ट्रक के पीछे जा घुसने से कार के परखच्चे उड़ गए और हादसे में कार चालक की मृत्यु हो गई | कार चालक का नाम अश्वनी यादव पिता देव नारायण यादव उम्र 36 वर्ष वार्ड क्र 21 दल्लीराजहरा का निवासी है | कार चालक भानुप्रतापपुर से दल्लीराजहरा के लिए निकला था और ट्रक के पीछे पीछे आ रहा था | उसी दौरान कार ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी जिससे यह हादसा हुआ | घटना आज शाम 7 बजे के आसपास की बताई जा रही है | हादसे के उपरांत चालक को डौंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए ले जाया गया था | कार दल्लीराजहरा की है और चालक ड्राईवर का कार्य करता था |
दल्लीराजहरा – आज भी डौंडी ब्लाक में कोरोना संक्रमितों को लेकर राहत भरी खबर है | शहरी क्षेत्रों के साथ गाँवों में भी कोरोना का संक्रमण थमता नजर आ रहा है | आज दल्लीराजहरा से 04 कोरोना संक्रमित मिले जबकि ग्रामीण क्षेत्रों से 06 संक्रमित मिले |
डौंडी ब्लॉक में डौंडी एवं आसपास के क्षेत्र एवं दल्लीराजहरा में वार्डवार मिले संक्रमितों कि जानकारी इस प्रकार है –
|| विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध है कि सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें और फिर से कोविड को महामारी का रूप न लेने दे ||
बालोद–वैश्विक कोरोना जैसे महामारी के चलते जहां पूरा देश कोरोना वायरस से लड़ रहा है. वही कोरोना वायरस का संक्रमण का खतरा बहुत तेजी से बढ़ रहा है. कोरोना वायरस का संक्रमण अभी कम नही हुआ है वही आज दिनांक 20.05.2021को गुरूर ब्लॉक के ग्राम धनेली में शासकीय उचित मूल्य की दुकान में सेल्समैन बिना मास्क लगाए रहने पर एवं शासकीय उचित मूल्य की दुकान में बिना मास्क
लगाए ग्राहकों को राशन सामान देते हुए कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर गुरूर ब्लॉक के ग्राम धनेली में शासकीय उचित मूल्य की दुकान में सेल्समैन के ऊपर मास्क नही लगाने की जानकारी मिलने पर खाद्य निरीक्षक ने सेल्समेन को फटकार लगाते हुए ग्राम धनेली के सरपंच सचिव को चलानी कार्यवाहि करने निर्देशित किया गया. ग्राम पंचायत सरपंच सचिव के द्वारा 500 रुपए की चालानी कार्यवाही की गई।
बालोद–वैश्विक कोरोना जैसे महामारी के चलते जहां पूरा देश कोरोना वायरस से लड़ रहा है. वही कोरोना वायरस का संक्रमण का खतरा बहुत तेजी से बढ़ रहा है. कोरोना वायरस का संक्रमण अभी कम नही हुआ है वही आज दिनांक 20.05.2021को गुरूर ब्लॉक के ग्राम बोरतरा के ग्राम पंचायत में सरपंच बिना मास्क पहन कर नजर आए। शासन प्रशासन के नियमो का खुले आम धज्जियां उड़ा रहे हैं ग्राम पंचायत बोरतरा के सरपंच बढ़ता खतरा फिर भी लापरवाही ग्राम पंचायत में बिना मास्क लगा कर बैठने का कार्य जारी।
भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कोको पाढ़ी जी के निर्देशसानुसार बालोद जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत बोकड़े जी के नेतृत्व में पूरे जिले में फ्रंट लाइन वारियर मितानिन, धुर माइंस प्रभावित क्षेत्र वाले गांव, पुलिस स्टाफ, मेडिकल स्टाफ को युवा कांग्रेस के द्वारा कोरोना महामारी से बचने के लिये जागरूक किया गया साथ में भाप मशीन 500 नग , हैंड सैनीटाइजर 1000 नग , मास्क 5100 , एवं 300 लोगो सूखा राशन एवं फल सब्जी का वितरण किया गया |
आज युवा कांग्रेस के साथियो ने सर्वप्रथम स्वर्गीय राजीव जी के पुण्यतिथि के अवसर पर स्व. राजीव जी के तस्वीर पर फूल चढ़ा कर श्रंद्धाजलि अर्पित की उसके बाद सर्वप्रथम चिखलकसा स्थित सेंटर में पहुँच कर सफाई कर्मचारी, अस्पताल प्रबंधन, मितानिन, को सम्मानीत किया उसके बाद, थाना राजहरा में पहुँच कर सारे पुलिक कर्मियों को सामग्री वितरित की, उसके बाद थाना महामाया में पुलिसकर्मियों को सामग्रियों का वितरण किया उसके बाद, महामाया गांव जो धुर माइंस प्रभावित क्षेत्र है वहा के ग्राम वासियो को सूखा राशन फल सब्जी, मास्क सेनेटाइजर का वितरण किया गया |
कुसुमकसा — छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि 21 मई को कृषकों को खरीफ फसल वर्ष 2020 की ( कृषि आदान सहायता राशि ) प्रथम किस्त की राशि उनके बैंक खातों में अंतरित किये जाने पर मिथलेश निरोटी उपाध्यक्ष जिला पंचायत बालोद ने कहा कि कृषको को मिलने वाले बोनस किसानों के लिए वरदान साबित होगा प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सही समय पर लाखों कृषकों को इनके हक की जमा पुंजी को संकट के समय सहायता बनाकर देने का निर्णय लेकर किसानों को जरूरत के समय सहायता प्रदान की है |
अनिल सुथार पूर्व जनपद सदस्य व संयुक्त महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी बालोद ने कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है तब से किसानों के साथ संकट मोचक बनकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हमेशा खडे नजर आते है। सरकार बनते ही पहला काम किसानों का कर्जा माफ उसके बाद किसानो को प्रति क्विंटल 2500 रूपये धान की कीमत जैसे अहम फैसले लेकर यह साबित कर दिया की भूपेश सरकार किसान हितैषी सरकार है।
नितिन जैन युवा नेता केंद्र की भाजपा सरकार ने बार बार कोशिश की छत्तीसगढ़ के किसानों को धान की कीमत 2500 रुपये प्रति क्विंटल ना मिल सके लेकिन भूपेश सरकार ने यह ठान लिया था कि किसानों को 2500 रुपये प्रति क्विंटल की राशि जरूर देंगे ,इसी वजह से राजीव गांधी किसान न्याय योजना की शुरुआत करते हुए केंद्र सरकार द्वारा दिये गए समर्थन मूल्य से ऊपर की राशि देने का फैसला करते हुए 21 मई 2021 को पूर्व प्रधानमंत्री स्वः राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर किसानों को राजीव गांधी न्याय योजना की पहली किस्त दी गयी।
शब्बीर खान कांग्रेस नेता ने बताया कि छत्तीसगढ सरकार इस बार समर्थन मूल्य में सबसे ज्यादा 92 लाख मिटिक टन धान की खरीदी की है व 22 लाख किसानों को 1500 करोड़ रुपये राजीव गांधी न्याय योजना के तहत प्रदाय किये , बेलसिंह रावटे कांग्रेस नेता ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य में फसल उत्पादकता को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से 21 मई 2020 को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर राजीव गांधी किसान न्याय योजना की शुरूआत की गई है। इस योजना के तहत खरीफ सीजन 2019-20 में पंजीकृत लगभग 19 लाख किसानों को कृषि आदान सहायता के रूप में 5628 करोड़ रु की आदान सहायता राशि दी गई है। चार किश्तों में यह राशि किसानों के बैंक खाते में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा अंतरित की गई थी वैसे ही आज किसानों के खाते में प्रथम किश्त अंतरित की गई है |
जिले में कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते प्रभाव के मद्देनजर इसके रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर महोदय द्वारा सम्पूर्ण बालोद जिला को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। संक्रमण से बचाव हेतु शासन-प्रशासन द्वारा विभिन्न दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं। जिले में संक्रमण दर में कमी के मददेनजर लाॅक डाॅउन को अंशतः खोले जाने पर तिथिवार विभिन्न दुकानों को निर्धारित समयावधि में खोले जाने की छुट प्रदान की गई है। इसी तारतम्य में अपर कलेक्टर ए के वाजपेयी एडिशनल एसपी डीआर पोर्ते एस डी ओपी दिनेश सिन्हा एसडीएम ऋषिकेश तिवारी डीएसपी कमलजीत पाटले डीएसपी प्रशांत पैकरा सीएसपी अलीम खान थाना प्रभारी दल्ली राजहरा टी एस पट्टावी नायब तहसीलदार विनय देवांगन एवम थाना राजहरा की टीम, ट्राफ़िक टीम बालोद के द्वारा फ्लैग मार्च किया गया |