City Media - Page 647 of 1862 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 647

आबकारी आरक्षक के साथ वाद विवाद लड़ाई झगड़ा कर झूमा झटकी करने वाले को भेजा गया जेल

0
  • आबकारी आरक्षक के साथ वाद विवाद लड़ाई झगड़ा कर झूमा झटकी करने वाले को भेजा गया जेल ।
  • प्रतिबंधात्मक धारा के तहत किया गया कार्यवाही

दिनांक 22.11.2023 को आबकारी कार्यालय चिखलाकसा राजहरा में पदस्थ आरक्षक सुमित शर्मा शराब भट्ठी राजहरा से वापस अपने कार्यालय की ओर आ रहे थे कि गांधी चौक राजहरा के पास गोपाल कुमार साहू पिता स्व0 ‍ शिव कुमार साहू उम्र 22 साल निवासी वार्ड क्र0 22 राजहरा का रहने वाला आबकारी आरक्षक सुमित शर्मा से वाद विवाद लड़ाई झगड़ा कर झूमा झटकी करने किया था ।

जिसकी लिखित शिकायत आबकारी आरक्षक द्वारा थाना राजहरा में दिया था, जिस पर थाना राजहरा द्वारा उक्त शिकायत पर तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी गोपाल दास साहू को थाना लाया गया तथा आरोपी गोपाल दास साहू का पूर्व में भी थाना राजहरा में वाद विवाद लडाई झगडा का अपराध पंजीबद्ध है फिर भी आरोपी अपने आदतो में सुधार नही कर रहा है जिसे प्रतिबंधित करने के लिए धारा 151/107 , 116(3) जाफौ के तहत इस्तागाता तैयार कर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर जेल भेजा गया। थाना प्रभारी ने कहा सूचना मिलने पर तुरन्त कार्यवाही की गई आगे जो भी इस प्रकार की हरकत करेगा उसपर तत्काल कार्यवाही की जाएगी

मैरिज गार्डनों का होगा रीअसेसमेंट, होगी निर्माण की नापजोख

0
  • नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने दिए निर्देश

जगदलपुर नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने निगम के राजस्व विभाग के अधिकारियों को निगम क्षेत्र के समस्त मैरिज गार्डनों के रीअसेसमेंट करने का निर्देश दिया है। इन मैरिज गार्डनों के निर्माण एरिया की नापजोख कर उन पर नए सिरे से करारोपण किया जाएगा।

     नगर निगम राजस्व विभाग के रिकॉर्ड के मुताबिक शहर में संचालित मैरिज गार्डन गणपति रेस्टोरेंट, वृंदावन गार्डन, ड्रीम इंडिया लॉन, जमाल मिल लाॅन, आकांक्षा होटल लाॅन, नॉवेल्टी पार्क, लागू वाटिका लॉन, अभिनंदन पार्क, चंपा बाग, कृष्ण लाॅन, तक्षशिला समेत सभी मैरिज गार्डनों का रीअसस्मेंट करने का आदेश आयुक्त मंडावी ने निगम राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीम बनाकर करने का निर्देश राजस्व अधिकारी को दिया है। आयुक्त ने सभी मैरिज गार्डन का जल्द री असेसमेंट कर जानकारी प्रस्तुत करने को कहा है। मैरिज गार्डन का री असेसमेंट होने से सभी मैरिज गार्डन का वास्तविक क्षेत्रफल ज्ञात होने के साथ नए ढंग से टैक्स का निर्धारण किया जाएगा। इससे निगम को राजस्व प्राप्ति में वृद्धि होगी। साथ ही आयुक्त ने निगम राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों को शहर में राजस्व वसूली में तेजी लाने का निर्देश देते हुए कहा है कि शहर के वार्डों का दौरा कर नए संपत्तिकर दाता ढूंढे और उनका पुनः कर निर्धारण करने की कार्रवाई सुनिश्चित करें। साथ ही शहर मे नए बन रहे भवनों व मकानों का भी री असेसमेंट करने का निर्देश दिया गया है। आयुक्त हरेश मंडावी ने राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी सहायक राजस्व निरीक्षक वार्डवार वसूली की जानकारी उपलब्ध कराएं। राजस्व वसूली में तेजी लाते हुए घर घर जाकर समेकित एवं संपत्ति कर की वसूली सुनिश्चित करें।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया उदयपुर में रोड शो

0

रायपुर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के चुनाव सम्पन्न होने के बाद अन्य राज्यों में कांग्रेस की जीत के लिए मैदानी मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजस्थान के उदयपुर में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो किया। इस रोड शो के दौरान वे जन आकर्षण का केंद्र बने।

 

रोड शो के पश्चात उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जारी संदेश में कहा कि- मेवाड़ की वीरभूमि को प्रणाम! आज राजस्थान के उदयपुर में कांग्रेस पार्टी के मजबूत प्रत्याशी प्रोफ़ेसर गौरव वल्लभ के समर्थन में आयोजित रोड शो में हिस्सा लिया। जनता का मूड बता रहा है कि इस बार षड्यंत्रकारी बुरी तरह परास्त हो रहे हैं। राजस्थान में भी पुनः कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।

दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में मितानिन दिवस पे मितानिन बहनों का हुआ सम्मान

0
  • मितानिन बहने का कार्य प्रसंसनीय है- सुरेश गुप्ता
  • मितानिन बहनो के द्वारा स्वास्थ्य से लेकर जच्चा-बच्चा का ध्यान रखना, प्रसंसनीय– सुरेश गुप्ता

जगदलपुर– मितानिन दिवस के अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में पार्षद श्रीमती सविता सुरेश गुप्ता के कार्यालय में मितानिनों का सम्मान किया गया! मितानिन बहनों को अक्षत लाली से माथे में टिका लगाकर, माला पहनाकर, शाल श्रीफल से सम्मानित कर पार्षद सविता सुरेश गुप्ता ने मिठाइयां खिलाई!

   मितानिन दिवस के अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा की मितानिन बहने अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को निभाते हुए एक सशक्त समाज का निर्माण में अपनी भूमिका निभा रही है! मितानिन बहनो के द्वारा– गर्भवती माता की संपूर्ण देखभाल की जिम्मेदारी निभाते हुए माता को प्रसव से पूर्व समय-समय पर उनकी देखभाल टीकाकरण और प्रसव के लिए सरकारी संस्थानों तक पहुंचाना और प्रसव के बाद शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने जैसी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं मितानिन बहने अपने कार्य क्षेत्र के अंतर्गत चाहे शुद्ध पेयजल की बात हो स्वच्छता जागरूकता की बात हो, में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं! मितानिन बहनों ने कोरोना कल में भी अपनी जान जोखिम में डालकर मानव सेवा का अद्भुत उदाहरण पेश किया है मितानिन सजग रहकर अपने क्षेत्र में स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है सुरेश गुप्ता ने सभी मितानिन बहनों के कार्य की प्रशंसा कर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी! इस अवसर पर एरिया कोऑर्डिनेटर नईन कुरैशी, मितानिन प्रशिक्षक श्रीमती सुमित्रा कश्यप, मितानिन श्रीमती पायल यादव, धनिता साहू, श्रीमती चंद्रा शर्मा, लक्ष्मी नेताम, रंजनी सोनी, रेखा उपाध्याय और स्थानीय वार्ड वासी प्रेम आचार्य सुनील गुप्ता उपस्थित रहे

जीत के भरोसे से लबरेज भूपेश निकले राजस्थान जीतने

0
  • भूपेश बघेल ने राजस्थान में ली आमसभा, किया रोड शो
  • छग में जलवा दिखाकर कूद गए राजस्थान के रण में

अर्जुन झा

जगदलपुर अभी अभी एक बड़ी खबर आई है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अब राजस्थान के रण में जलवा दिखाने के लिए रवाना हो गए हैं। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की प्रचंड जीत के प्रति पूरी तरह आश्वस्त भूपेश बघेल वीरों की धरती राजस्थान में कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत की राह आसान बनाने के लिए वहां चुनावी सभाएं लेंगे और रोड शो करेंगे।

लगता है छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल न थके हैं, न हार माने हैं। छत्तीसगढ़ विधानसभा के चुनावों में प्रमुख प्रतिद्वंदी दल भाजपा के बड़े नेताओं के प्रहारों और बनावटी आरोपों से विचलित हुए बगैर भूपेश बघेल सहनशील एवं लगनशील कर्मयोद्धा की तरह डटे रहे। उन्होंने खुद के निर्वाचन क्षेत्र पाटन (दुर्ग) को कम और दूसरे कांग्रेस प्रत्याशियों के निर्वाचन क्षेत्रों को ज्यादा समय दिया। स्वयं की जीत के प्रति पूरी तरह आश्वस्त रहे भूपेश बघेल ने पहले चरण के चुनाव वाले बस्तर संभाग और राजनांदगांव की बीस विधानसभा सीटों के कांग्रेस उम्मीदवारों की जीत की राह आसान करने में अपनी ओर से कोई कमी नहीं की। उन्होंने पहले दौर वाली प्रायः सभी सीटों को कवर किया। इस चुनावी भागदौड़ की थकान मिट भी नहीं पाई थी, कि दूसरे दौर के मतदान वाले बचे 70 विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस का परचम लहराने निकल पड़े। जनमानस के कांग्रेस के प्रति अटूट भरोसे के बावजूद भूपेश बघेल जन सरोकार और पार्टी के प्रति अपनी समर्पण भावना से रत्तीभर भी विमुख नहीं हुए। इस बीच विरोधी दल भाजपा के दिग्गज नेता उन पर आरोपों के गोले दनादन दागते रहे, लेकिन ऐसे आरोपों से विचलित हो जाए, वह भूपेश नहीं है, इस उक्ति को चरितार्थ करते हुए राजनीति के माहिर एवं अजेय योद्धा भूपेश बघेल निर्बाध होकर चुनावी समर में डटे रहे। चुनाव प्रचार के दौरान उमड़े जनसैलाब ने उन्हें पक्का यकीन दिला दिया कि छत्तीसगढ़ में अबकी बार 75 पार होकर ही रहेगा। छत्तीसगढ़ में चुनाव का दूसरा चरण भी शांतिपूर्ण ढंग से निपट गया। छत्तीसगढ़ में जीत के प्रति पूरी तरह आश्वस्त भूपेश बघेल अभी थकान मिटा भी नहीं पाए थे कि पार्टी हाईकमान ने अपने इस स्टार प्रचारक को राजस्थान के रण में उतार दिया। पार्टी नेतृत्व के निर्देश को शिरोधार्य करते हुए वे 23 नवंबर को राजस्थान के लिए रवाना हो गए। भूपेश बघेल ने आज राजस्थान के उदयपुर में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में रोड शो किया। इसके बाद वे राजसमंद जिले में पहुंच गए। राजसमंद के नाथद्वारा में भूपेश बघेल ने बड़ी चुनावी सभा को संबोधित किया। छत्तीसगढ़ में प्रचंड जीत के प्रचंड आत्मविश्वास से भरपूर भूपेश बघेल को पूरा भरोसा है कि कांग्रेस राजस्थान में भी सम्मानजनक जीत दर्ज कराएगी।

दीपक बैज बने रहे सहचर

छत्तीसगढ़ विधानसभा के चुनावों में कांग्रेस के दूसरे स्टार प्रचारक व छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद दीपक बैज भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हर कदम में सहचर बने रहे। एक उत्तर दिशा की कमान सम्हाले रहा, तो दूसरा दक्षिण की। दीपक बैज भी बस्तर जिले के चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे हैं, जहां प्रथम चरण में चुनाव निपटा। माहभर तक चित्रकोट, जगदलपुर, बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर में पार्टी प्रत्याशियों को जिताने के लिए हाड़तोड़ मेहनत करने के बाद दीपक बैज दूसरे चरण वाले विधानसभा क्षेत्रों की कमान सम्हाल ली थी। उन्होंने पूरब से पश्चिम तक अनेक विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचकर पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार किया। कांग्रेस के सितारों की इस जोड़ी ने राज्य में खूब जलवा दिखाया। पूरी चुनाव प्रक्रिया के दौरान लग रहा था कि यह जोड़ी 75 प्लस के लक्ष्य को हासिल करके ही दम लेगी। बघेल और बैज की मेहनत रंग लाती भी नजर आ रही है।

राजधर्म से फुरसत पाकर गृहस्थ धर्म निभा रहे हैं दीपक बैज

0
  •  परिवार के साथ देव दर्शन करने और प्रकृति का लुत्फ उठाने पहुंचे मध्यप्रदेश
  • लौटते ही फिर व्यस्त हो जाएंगे राजधर्म निभाने में

अर्जुन झा

जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं बस्तर के सांसद दीपक बैज राजधर्म तो बखूबी निभाते आए हैं, गृहस्थ धर्म निभाने में भी वे पीछे नहीं रहते। इन दिनों वे अपने परिवार के साथ मध्यप्रदेश में परिवार के साथ फुरसत के पल गुजार रहे हैं।

दीपक बैज पर राजनीति की दोहरी जिम्मेदारी है। बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद होने के नाते उन्हें संपूर्ण बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा जिलों तथा आंशिक रूप से नारायणपुर जिले के नागरिकों की सुख सुविधा और दुख तकलीफ का ध्यान रखना पड़ता है। संसद के भीतर उनकी सक्रियता किसी से छुपी नहीं है। इतने विशाल लोकसभा क्षेत्र का जिम्मा सम्हालना बड़े जिगर वाले जनप्रतिनिधि के ही वश की बात है। इसके साथ ही दीपक बैज को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष होने के नाते समूचे छत्तीसगढ़ में पार्टी संगठन को मजबूत और सतत सक्रिय बनाए रखने की भी बड़ी जिम्मेदारी सम्हालनी पड़ रही है। हाल ही में निपटे विधानसभा चुनावों में प्रदेश कांग्रेस प्रमुख दीपक बैज ने दमदार सेनापति की भूमिका निभाई। बस्तर जिले के चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे दीपक बैज सिर्फ अपने ही चुनाव प्रचार में उलझे नहीं रहे, अपितु उन्होंने बस्तर की प्रायः सभी सीटों तथा छत्तीसगढ़ की अनेक सीटों के कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए भी भरपूर समय निकाला, उनके पक्ष में प्रचार किया। उन्होंने कांग्रेस के विजय अभियान के लिए दिन रात एक कर दिया था। इन सबके बीच दीपक बैज की धर्मपत्नी पूनम बैज के धैर्य की भी दाद देनी पड़ेगी, जो अपने जीवन साथी के राजधर्म में कभी बाधक नहीं बनीं। पूनम बैज पूनम की चांद की तरह शीतल बनी रहकर अपने जीवन साथी दीपक बैज को कभी यह अहसास ही नहीं होने दिया कि श्री बैज के बिना वे और उनके मासूम पुत्र सूर्यांश घर में एकाकीपन महसूस करते हैं। ऐसी धैर्यवान अर्धांगिनी ही पति को उन्नति के शिखर पर पहुंचाने में मददगार साबित होती हैं।

सबके रोल मॉडल हैं अपने सांसद तो

उधर तमाम व्यस्तताओं और सियासी जवाबदारियों के बावजूद सांसद एवं पीसीसी चीफ दीपक बैज एक आदर्श पति, एक संवेदनशील पिता और एक जिम्मेदार बड़े भाई होने का धर्म निभाना हरगिज नहीं भूलते। सियासी झंझावातों से फुरसत मिलते ही दीपक बैज अपने परिवार को पूरा समय देते हैं। हालिया निपटे विधानसभा चुनावों की व्यस्तता से उबरने के बाद सांसद दीपक बैज अपनी धर्मपत्नी पूनम बैज, अनुज योगेश बैज और सुपुत्र सूर्यांश बैज के साथ तफरीह करने निकल पड़े हैं मध्यप्रदेश की ओर। मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्वविख्यात महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन पूजन के बाद बैज परिवार के ये सारे सदस्य कान्हा नेशनल पार्क भी पहुंचे। वन्यप्राणियों और प्रकृति के बीच पूरे परिवार ने जिंदगी का लुत्फ़ उठाया। अभी गृहस्थ धर्म निभा रहे दीपक बैज मध्यप्रदेश से लौटते ही फिर राजधर्म में व्यस्त हो जाएंगे। अपने दूसरे परिवार जनता जनार्दन की सेवा में लग जाएंगे। तभी तो बस्तर में कहा जाने लगा है कि दीपक है, तो उजाला है, विश्वास है, तरक्की है। एक अच्छे प्रजा पालक की भूमिका निभाने वाले अपने सांसद दीपक बैज सभी के रोल मॉडल बन गए हैं।

पार्षद नरसिंह राव ने किया मितानिनों का सम्मान

0
  • मितानिन दिवस पर हुआ सम्मान समारोह का आयोजन

जगदलपुर मितानिन दिवस के अवसर पर 23 नवंबर को दलपत सागर वार्ड क्रमांक 18 में पार्षद नरसिंह राव द्वारा मितानिनों की सेवा भावना का गुणगान करते हुए उनका सम्मान किया गया।

वार्ड में आयोजित संक्षिप्त किंतु गरिमामय समारोह में पार्षद नरसिंह राव ने एमटी सुमित्रा कश्यप, मितानिन लक्ष्मी नेताम, रजनी सोनी, रेखा उपाध्याय का सम्मान किया। मितानिनों को सम्मान स्वरूप गिफ्ट एवं मिठाई के डिब्बे भेंट किए गए। इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए पार्षद नरसिंह राव ने कहा कि मितानिनों के कार्य से वार्ड के निवासियों को सतत लाभ प्राप्त हो रहा है। महिलाओं की स्वास्थ्य संबंधी हर परेशानी, जचकी आदि में मितानिन बहनें हमेशा संबल बनकर खड़ी रहती हैं। बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति भी वे सदैव सजग रहकर काम करती हैं। उनकी तत्परता के चलते माता बहनों और बच्चों की प्राण रक्षा हो रही है। मितानिन बहनें नारी समाज के लिए वरदान से कम नहीं हैं। नरसिंह राव ने मितानिनों की सेवा भावना को नमन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान भारी संख्या में वार्ड के गणमान्य नागरिक, महिलाएं और युवा उपस्थित थे। महिलाओं ने भी तिलक लगाकर और गुलदस्ता भेंटकर मितानिनों का सम्मान किया।

प्रकाश पर्व पर रंग-बिरंगी रौशनी से नहा उठा गुरुद्वारा

0
  •  गुरु नानक देवजी की जयंती के लिए सज गया है गुरुद्वारा
  • 27 नवंबर को गुरु की कृपा से निहाल होगा जगदलपुर शहर

जगदलपुर प्रकाश पर्व की रौशनी से नया बस स्टैंड स्थित गुरुद्वारा जगमग हो उठा है। गुरु नानक देवजी की आभा से शहर दमक रहा है। ऐसा लग रहा है मानो शहर में गुरु की कृपा बरस रही है। सिख संगत 27 नवंबर को गुरु नानक देव की जयंती मनाने आतुर है।

सिख धर्म के संस्थापक और पहले गुरु नानक देवजी का जन्म कार्तिक पूर्णिमा के दिन हुआ था। इस दिन गुरु नानक देव की जयंती मनाई जाती है। इसे गुरूपर्व या गुरु नानकदेव का प्रकाश पर्व भी कहते हैं। नानकशाही कैलेंडर के अनुसार गुरु नानक देवजी का जन्म 15 अगस्त 1469 को हुआ था। हिंदू कैलेंडर के अनुसार गुरुपर्व हर वर्ष दीपावली के 15 दिन बाद आने वाली कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस वर्ष कार्तिक पूर्णिमा सोमवार 27 नवंबर 2023 को गुरू नानक देव जी की 554वीं जयंती मनाई जाएगी। इसके लिए जगदलपुर के नया बस स्टैंड के समीप स्थित गुरुद्वारा में तैयारी लगभग पूर्ण हो चुकी है। पूरे गुरुद्वारे परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। गुरुद्वारा सतरंगी रौशनी से नहा उठा है। ऐसा प्रतीत हो रहा है, जैसे गुरु नानकदेव की आभा से गुरुद्वारा दमक रहा है, वाहे गुरु की कृपा बरस रही है। गुरुद्वारा का नजारा देखते ही बन रहा है। 27 नवंबर को गुरुद्वारा में श्री गुरुग्रंथ साहिब का पाठ, शबद कीर्तन और पंज प्यारों की वाणी का प्रसारण होगा। नगर में कीर्तन यात्रा निकाली जाएगी। पूरा शहर गुरु की महिमा से आल्हादित होगा। नगर वाहे गुरु दी कृपा, वाहे गुरु दा खालसा के गगनभेदी नारों से गूंज उठेगा। दीगर समुदायों के लोग भी यात्रा का जगह – जगह स्वागत करेंगे। निवर्तमान विधायक रेखचंद जैन अपनी परंपरा का निर्वहन करते हुए इस वर्ष भी सिख संगत की यात्रा का स्वागत करेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन के सामने शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्त्ता शबद कीर्तन यात्रा का भव्य स्वागत करेंगे। रेखचंद जैन एवं सुशील मौर्य ने सिख बिरादरी और नगरवासियों को गुरु नानक देवजी की जयंती की अग्रिम शुभकामनाएं दी है।

गुरुपर्व की लख लख बधाई : गैदू

जगदलपुर के वरिष्ठ समाजसेवी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के महामंत्री प्रभारी मलकीत सिंह गैदू ने गुरु नानक देव जी की जयंती पर सिख संगत और प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि वाहे गुरु की कृपा छत्तीसगढ़ पर सदा बरसती रहे। गुरु नानक देव जी के बताए रास्ते पर चलते हुए हम सभी जनसेवा के कार्य गुरुकृपा से करते रहें। श्री गैदू ने कहा है कि हमारे गुरु नानक देव एवं सभी सिख गुरुओं ने देशप्रेम, शांति, भाईचारा का जो पैगाम दिया है, उस पर अमल करते हुए हम समृद्ध एवं शांतिप्रिय राष्ट्र की स्थापना में जरूर कामयाब होंगे।

ग्राम दुबचेरा में संदिग्ध लोगों के घर डोंडी लोहारा पुलिस की दबिस

0
  • थानाप्रभारी द्वारा ग्रामीणों की ली गई बैठक
  • गठित किए गए ग्राम रक्षा समिति , एवम सक्रिय महिला कमांडो

पिछले दिनों ग्राम दुबचेरा में दो पक्षों में हुऐ विवाद को देखते हुए, गांव में शांति व्यवस्था बनाये रखने पुलिस अधीक्षक महोदय जितेन्द्र यादव के निर्देशन एवम अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी डोंडी लोहारा द्वारा कल दिनांक 21. 11. 2023 को ग्राम दुबचेरा में चलित थाना लगाकर ग्रामीणों की बैठक ली गई जिसमें करीब 100 की संख्या में महिला – पुरुष ग्रामीण शामिल हुए जिनसे बातचीत /चर्चा कर ग्राम की समस्याओं से रूबरू हुए ,ग्रामीणों ने गांव अवैध शराब बिक्री होने से गांव में अशांति फैलना बताएं जिसकी तस्दीक कर वर्तमान हालात लिया गया , और ग्रामीणों के बैठक में ग्राम के अशांत पूर्ण माहौल की समस्या को सुलझाने के लिए पुलिस कार्यवाही के आश्वासन देते हुए , गांव के करीब 15 महिलाओं को महिला कमांडो को पुनर्गठित कर सक्रिय किया गया, एवम इसी प्रकार से गांव के करीब 10 व्यक्तियों का ग्राम रक्षा समिति के रूप में गठित किया गया।तथा उन्हें गांव में लगातार गस्त कर अवैध शराब बेचने व पीने वाले पर प्रतिबंध लगाने में सहयोग की अपेक्षा की गई । इस कार्य हेतु महिला कमांडो को टॉर्च , व्हीसिल व लाठी वितरित किया गया। महिला कमांडो के सदस्य प्रतिदिन शायं रात्रि में गस्त करेंगे ।

अवैध शराब बिक्री के संबंध में गांव में कथित तौर पर अवैध शराब बेचने वाले संदिग्ध अंजोर सिंह डहड़े , भुवनेश्वर दहाड़े , और सूखित देशलहरे आदि संदिग्ध लोगों के घर दबिस देकर तस्दिक कर अवैध शराब के संबंध में पताशाजी किया गया , उन्हें सख्त हिदायत दी गई है । लगातार नजर रखी जा रही है। ग्राम दुबचेरा मे अवैध शराब बिक्री की सूचना मिलने पर त्वरित व सख्त कार्यवाही की जाएगी ।

कार्यकर्ताओं के बूते हम जीत रहे हैं 75 प्लस सीटें : मौर्य

0
  •  शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने पदाधिकारियों संग की समीक्षात्मक बैठक
  • बूथ, सेक्टर व ज़ोन इंचार्ज के साथ की चुनाव पर चर्चा

जगदलपुर बस्तर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य ने संभाग मुख्यालय राजीव भवन में जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों, बूथ, सेक्टर व ज़ोन प्रभारियों के साथ विधानसभा चुनावों पर समीक्षा बैठक की। चुनाव के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान उत्तर, दक्षिण ब्लॉक, नानगुर, नगरनार व दरभा ब्लॉकों के अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों ने आश्वत किया कि विधानसभा क्षेत्र जगदलपुर में भारी अंतर से कांग्रेस की जीत होगी।

बैठक को संबोधित करते हुए शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि इस बार छत्तीसगढ़ में कांग्रेस 75 से अधिक सीटें जीतने जा रही है। पिछले चुनाव में भी जन घोषणा पत्र का असर हुआ था। इस बार भी लोगों ने हमारी बातों पर विश्वास किया है। निश्चित रूप से हमारी सरकार बनेगी। क्योंकि हमने पिछली बार जो बातें कही थी, उन्हें पूरा कर दिखाया है। इसलिए जनता को विश्वास है कि कांग्रेस जो कहती है उसे जरूर पूरा करती है। सुशील मौर्य ने आगे कहा कि हमारी सरकार हमेशा जनसेवा के लिए कटिबद्ध रही है। और आगे भी जनता का भरोसा और विकास की गति कांग्रेस सरकार बरकरार रखेगी। सुशील मौर्य ने चुनाव में की गई मेहनत के लिए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। अंत में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री ललित नाहटा के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रदांजलि दी गई। बैठक में मुख्य रूप से सतपाल शर्मा, विक्रम सिंह डांगी, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश चौधरी, कैलाश नाग, नीलूराम बघेल, लेखन बघेल, सुखराम नाग, सामू कश्यप, कविता साहू, सरला तिवारी, विनोद सेठिया, उमेश सेठिया, लोकेश सेठिया, मानसिंह बघेल, मानसिंह ठाकुर, जनपद सदस्य मानू, जनपद सदस्य धनसिंह नाग, ईश्वर कश्यप, दुर्योधन कश्यप, रोहित पाणिग्रही, सुशीला बघेल, जलंधर बघेल, तुलाराम कश्यप, सोनारू नाग, जफर अली, रामशंकर राव, ज़ीशान कुरैशी, राजेश राय, लता निषाद, कोमल सेना, श्वेता बघेल, बी. ललिता राव, शुभम यदु, अनुराग महतो, सैमुएल नाथ, ज़ाहिद हुसैन, महेश द्विवेदी, अल्ताफ़ उल्ला खान, असीम सुता, अभिषेक नायडू, महेश सिंह ठाकुर, रोजविन दास, सुनील दास, मंधर कश्यप, नेलविन दास, अम्माजी राव, माधुरी शर्मा, सुषमा सुता, अनिमा अधिकारी, विजय बढ़ई, रविशंकर तिवारी, कल्पना मेश्राम, कनकदई नाग, अपर्णा बाजपेई ,शहनाज बेगम, अंजना नाग, अफरोज बेग़म, लक्ष्मी राव, सामू कश्यप, जोहन सुता, अमरनाथ सिंह, मोइन अख्तर, जावेद खान, जयदेव नाग, कमलसाय, सोनारू नाग, अंकित सिंह, विक्रांत सिंह, सूरज कश्यप, राजू बघेल, पापिया गाइन, माही श्रीवास्तव, एस नीला, रविशंकर तिवारी, नरेंद्र तिवारी, अब्दुल रशीद, हरिशंकर सिंह, नीलम कश्यप, विशाल खम्बारी, गुड्डू बिसाई, गुलरेज अहमद, बलदेव साहू, निकेत राज झा, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS