जगदलपुर – मूलभूत सुविधाओं को लेकर सोमवार की सुबह से ही जवाहर नगर वार्ड के वासियों ने निगम कार्यालय का घेराव कर दिया. तक़रीबन सौ की संख्या में इन वार्डवासियों ने वार्ड में व्याप्त दो दर्जन से अधिक समस्याओं को लेकर लामबंद हो गए और रैली की शक्ल में निगम कार्यालय पहुंचकर निगम का घेराव किया.
वार्ड पार्षद धनसिंह नायक ने बताया कि विगत कई वर्षों से उनके वार्ड में उपस्वास्थ्य केंद्र नहीं है, पेयजल की निरंतर समस्या बनी हुई है, नालियों की सफाई कभी नहीं होती, पीडीएस गोदाम नहीं है, निर्माणाधीन मांगलिक भवन की जांच, सडकें जर्जर हो चुकी हैं, मुक्तिधाम में बिजली, पेयजल, सड़क व बाऊण्ड्रीवाल की व्यवस्था, मतदाता सूची को क्रमबद्ध करने, नालियों पर अतिक्रमण हटाने संबंधी, वार्ड में सार्वजनिक सौचालय बनाने सहित अन्य मूलभूत मांगों को लेकर यह घेराव व धरना किया गया है.
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पार्षद संजय पांडे ने बताया कि उक्त वार्ड में निरंतर समस्याओं का अम्बार लगा हुआ है, इस हेतु वार्ड पार्षद धनसिंह नायक द्वारा कई दफा सदन में भी इस मुद्दे को रखा लेकिन अब तक कोई कार्यवाई के नहीं होने के कारण यह घेराव किया गया.
जगदलपुर – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मार्ग दर्शन में बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में कृषि कानून के विरोध में शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे किसानों को केंद्रीय गृहराज्य मंत्री श्री अजय मिश्रा के द्वारा दी गई खुली चेतावनी के परिणाम स्वरूप मंत्री एवं उनके परिवार के स्वामित्व वाली जीप के नीचे कुचल दिया गया जिसका पूरे देश में विरोध व सुप्रीम कोर्ट के दखल के बावजूद उनके खिलाफ कोई निर्णायक कार्रवाई दोषी व मंत्री के खिलाफ नहीं किया गया और ना ही देश के प्रधानमंत्री का उक्त प्रकरण पर कोई भी बयान व प्रतिक्रिया ना आना बहुत ही शर्म की बात हैं तथा केंद्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्रा एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार को तत्काल बर्खास्त करने की मांग को लेकर मौन-व्रत का आयोजन केंद्र सरकार के अधिनस्थ कार्यालय जगदलपुर के बलीराम कश्यप वार्ड में स्थित दूर संचार विभाग के समक्ष कर विरोध दर्ज किया गया।
मौन-व्रत प्रदर्शन के बाद महापौर सफीरा साहू, ग्रामीण कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बलराम मौर्य,जिला महामंत्री अनवर खान,पूर्व विधायक अंतुराम कश्यप आईटी सेल व सोशल मीडिया प्रदेश महासचिव योगेश ने कहा कि यूपी के लखीमपुर खिरी की घटना से यह साबित हो गया है कि भाजपा को किसान,मजदूर व गरीब बिल्कुल भी पसंद नहीं भाजपा उनके अधिकारों को दबाने की कोशिश कर रही है परिस्थितियां बयान कर रही है कि भाजपा पूरी तरह किसान,गरीब, मजदूरों की विरोधी है तथा उनके किसी भी विरोध को बर्दाश्त नहीं करना चाहती भाजपा किसानों के अधिकारों को दबाने के लिए किसी भी स्तर तक जा सकती है मंत्री अजय मिश्रा एवं योगी आदित्यनाथ सरकार को बर्खास्त किया जाना चाहिए उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में इतनी बड़ी घटना हो गई मगर आज पर्यन्त तक प्रधानमंत्री और भाजपा की तरफ से कोई भी प्रतिक्रिया ना आना दुर्भाग्यपूर्ण है उन्होंने इस घटना की निंदा की है केंद्र की मोदी सरकार द्वारा थोपे गए कृषि काले कानून के विरोध में किसानों द्वारा निरंतर आंदोलन किया जा रहा है कई राज्यों में इसके खिलाफ प्रस्ताव भी पारित किए गए हैं लेकिन केंद्र सरकार की हठधर्मिता है कि उसी सरकार के केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा किसानों को कहते हैं कि सुधर जाओ वरना सुधार देंगे, भाजपा अंग्रेजों से प्रेरित होकर राजनीति कर रही है यह लाशों पर सत्ता के लिए हमेशा राजनीति करती रही है इस देश की विडंबना है कांग्रेस लगातार किसानों के लिए न्याय की सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ती रही है किसानों का मुद्दा राजनीतिक नहीं बल्कि उनके हक व अधिकार का मुद्दा है इसे राजनीति चश्मे से नही देखना चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में दिवंगत किसानों के आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया।
देशव्यापी इस मौन व्रत आयोजन में प्रदेश महामंत्री रुक्मणि कर्मा,वरिष्ठ कांग्रेसी सतपाल,राजकुमार झा, फतेहसिंह परिहार,ब्लाक अध्यक्षगण राजेश चौधरी, कैलाश नाग,जितेंद्र सिंह, शिवराम बिसाई,गणेश बघेल,शेखर ठाकुर,वीर सिंह,पार्षदगण उदयनाथ जेम्स,विक्रम डांगी,बी ललिता राव,श्वेता बघेल,पँचराज सिंह, शुभम यदु,कमलेश पाठक, दयाराम नाग,नेहा ध्रुव,कौशल नागवंशी,अमरनाथ सिंह,सामु कश्यप,कमल झज्ज,चम्पा ठाकुर, महादेव नाग,शहनाज़ बेगम, अफरोज बेगम, सुभाष गुलाटी,हेमू उपाध्याय,मोईन अख्तर,दन्तेश्वर राव,योगेश पाणिग्राही,सुशील मौर्य, शहनवाज खान,धर्मेंद्र चौहान, पापिया गायन,एम वेंकट राव,हेमन्त कश्यप,बंटी भदौरिया,बेनी फर्नांडिश,रतन ठाकुर, आमना बेगम,नन्दू साव,नीतीश शर्मा,सुजीत नाग,तरणजीत,धवल जैन, रौशन राज, सहित प्रदेश/जिला/ब्लॉक/जोन/सेक्टर/बूथ/अनुभाग के पदाधिकारीगण/सेवादल/महिला कांग्रेस/युवक कांग्रेस/एनएसयूआई सहित अन्य मोर्चा/प्रकोष्ठ/विभाग के पदाधिकारी/सोशल मीडिया के प्रशिक्षित/समन्वय समिति के सदस्यगण/पार्षद/मनोनीत पार्षदगण/त्रि-स्तरीय पंचायत के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों/सहकारिता क्षेत्र के पदाधिकारियों सहित वरिष्ठ कांग्रेसी व कार्यकर्तागण उपस्थित थे।
धमतरी चौक कुछ व्यक्तियो द्वारा 52 पत्ती तास से रूपये पैसो का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे है कि मुखबीर की सूचना पर सूचना पर सउनि प्रदीप कुमार तिवारी, पी.आर.साहू हमराह आर0 123,268,296,389,514,461 टीम गठित कर रवाना होकर मौके पर उपस्थित गवाहो के साथ जाकर रेड किया गया जिसमें जुआ खेल रहे 01. हेमंत कुमार पिता लखनलाल विश्वकर्मा उम्र 38 वर्ष साकिन चैनगंज गुण्डरदेही, 02. महादेव सोनकर पिता मंगलूराम सोनकर उम्र 50 वर्ष साकिन वार्ड नं0 07 गुण्डरदेही, 03. नीलेश कुमार गात्रे पिता लतीफ गात्रे उम्र 26 वर्ष साकिन वार्ड नं0 11 गुण्डरदेही से जुमला 1800 रूपये एवं 52 पत्ती तास व 02) कुछ दूरी में खेल रहे जुआरी को रेड कर पकडा गया जिसमें 01. सोहनलाल यादव पिता भुखन लाल यादव उम्र 40 वर्ष साकिन टेकापार, 02. धनेश्वर यादव पिता होरीलाल यादव उम्र 40 वर्ष साकिन टेकापार थाना गुण्डरदेही, 03. आदर्श गाडा पिता बजरंग गाडा उम्र 20 वर्ष साकिन वार्ड नं0 11 गुण्डरदेही 04. प्रीतम सिन्हा पिता रेवाराम सिन्हा उम्र 29 वर्ष सा0 वार्ड नं0 10 कलंगपुर थाना रनचिरई के पास व फड से जुमला 2200 रूपये एवं 52 पत्ती तास में जप्त कर आरोपीयो के विरूद्ध क्रमांश अपराध क्रमांक 238/21 व 239/21 धारा 13 जुआ एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया।
आरोपीगण —-
हेमंत कुमार पिता लखनलाल विश्वकर्मा उम्र 38 वर्ष साकिन चैनगंज गुण्डरदेही,
महादेव सोनकर पिता मंगलूराम सोनकर उम्र 50 वर्ष साकिन वार्ड नं0 07 गुण्डरदेही
नीलेश कुमार गात्रे पिता लतीफ गात्रे उम्र 26 वर्ष साकिन वार्ड नं0 11 गुण्डरदेही
सोहनलाल यादव पिता भुखन लाल यादव उम्र 40 वर्ष साकिन टेकापार,
धनेश्वर यादव पिता होरीलाल यादव उम्र 40 वर्ष साकिन टेकापार थाना गुण्डरदेही,
आदर्श गाडा पिता बजरंग गाडा उम्र 20 वर्ष साकिन वार्ड नं0 11 गुण्डरदेही
प्रीतम सिन्हा पिता रेवाराम सिन्हा उम्र 29 वर्ष सा0 वार्ड नं0 10 कलंगपुर थाना रनचिरई
बस्तर साँसद दीपक बैज, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम,दंतेवाड़ा विधायका देवती कर्मा सहित कार्यकर्ताओं ने गीदम में किया मौन धरना प्रदर्शन…
लखीमपुर खीरी में गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के पुत्र आशीष मिश्रा की गिरफ्तारी एवं उत्तर प्रदेश की सरकार को बर्खास्त करने की मांग पर गीदम कांग्रेस ने किया मौन व्रत व धरना प्रदर्शन.
सांसद बैज ने मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से देबू राम मारडूम व सुरेंद्र साहू को प्रदान कि 1-1लाख रुपये की सहायता राशि..
बस्तर सांसद दीपक बैज के लगातार अथक प्रयासों से पीड़ित एवं जरूरतमन्द परिवार को सहायता राशि प्रदान किया जा रहा है…आज साँसद बैज ने मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से देबू राम मारडूम को बच्चे के बेहतर ईलाज और सुरेंद्र साहू को व्यवसाय हेतु आर्थिक सहयोग के रूप में 1-1 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई है।
जिसके बाद दोनो हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व बस्तर सांसद दीपक बैज का धन्यवाद ज्ञापित कर आभार व्यक्त किया है।
मोहन मरकाम छत्तीसगढ़ में चल रही कुर्सी की लड़ाई के बीच चन्नी की भूमिका में अपने आपको तो नहीं देख रहे हैं?
पूर्व मंत्री व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के मौन व्रत को राजनीतिक नौटंकी करार देते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मरकाम को स्वयं उनके विधायक मंत्री व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गम्भीरता से नहीं लेते कोई उनकी नहीं सुनता ऐसे में उनका मौन व्रत केवल राजनीतिक नौटंकी और अपने आपको कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष होने का अहसास करवाने का प्रयास हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के कांग्रेस विधायक दिल्ली शक्ति प्रदर्शन के लिए जाते हैं मोहन मरकाम को पता नहीं होता वे वीडियो जारी कर अपील करते हैं कोई गम्भीरता से नहीं लेता उल्टे महापौर, निगम मण्डल अध्यक्षों की दिल्ली जाने कतार लग जाती हैं और कांग्रेस अध्यक्ष अपील करते ही रह जाते हैं यही कांग्रेस अध्यक्ष के अस्तित्व पर भी सवाल खड़ा करता हैं फिर उनके मौन व्रत का क्या औचित्य।
पूर्व मंत्री और भाजपा प्रवक्ता केदार कश्यप ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम से सवाल करते हुए कहा कि कहीं वे छत्तीसगढ़ में चल रही कुर्सी की लड़ाई के बीच चन्नी की भूमिका में अपने आपको तो नहीं देख रहे हैं? और इसी लिए मौन व्रत की राजनीतिक नौटंकी में लगे हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष से मौन व्रत के औचित्य पर सवाल उठाते हुए उन्हें पदयात्रा के दौरान जनता के पास जा कुर्सी की लड़ाई के चलते छत्तीसगढ़ के विकास को बाधित करने के लिए जनता से माफी मांगने की नसीहत दी हैं।
मामला थाना गुण्डरदेही क्षेत्र की है कि दिनांक 09.10.2021 को करीबन 14.00 बजे हरिश राव का हरिश मोबाईल दुकान धमतरी चौक गुण्डरदेही में है उसी समय एक ग्राहक मोबाईल को सुधार कराने आया था ग्राहक दुकान पर ही था तब हरीश राव दुकान का संचालक कुछ समय के लिए सुलभ शौचालय गया था उस वक्त मोबाईल सुधारवाने आया व्यक्ति दुकान में बैठा था । हरिश राव के सुलभ शौचालय के वापस अपने दुकान आया तो मोबाईल दुकान मे बैठा व्यक्तिि हरिश ध्रुव जो दुकान से बिना बताये चला गया था जब दुकान संचालक द्वारा अपने दुकान में चेक किया तो काउंटर में रखे 02 नग मोबाईल रेडमी नोट-7 और रेडमी 5 कम्पनी का जिसको हरिश ध्रुव नामक व्यक्ति
चोरी कर ले गया था जिसकी रिपोर्ट दिनांक 10.10.2021 को थाना गुण्डेरदेही दर्ज कराया गया रिपोर्ट पर थाना गुण्डददेही में अपराध क्रमांक 240/21 धारा 380 भादवि का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया विवेचना के दौरान आरोपी हरिश ध्रुव नामक व्यक्ति जो ग्राम आडेझर का रहने वाला था कि पता तलाश किया गया जो पुलिस का देखकर भाग रहा था। जिसे पकडकर पूछताछ किया गया तो उसने चोरी करना कबूल किया व चोरी किये गये मोबाईल को उसके कब्जे से बरामद किया गया। चोरी किये गये मोबाईल कुल कीमती 12000 रूपये है। आरोपी को आज दिनांक 11.10.2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
नाम आरोपी—- हरिश ध्रुव पिता खोरबाहारा ध्रुव उम्र 26 वर्ष साकिन आडेझर थाना महामाया जिला बालोद छ.ग.
HDFC BANK PARIBARTAN और वृत्ति संस्था द्वारा आज 11अक्टूबर 2021 मैं डोंडी ब्लॉक के ग्राम पंचायत कामता में विज्ञान प्रयोगशाला का उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनिला भेड़िया जी मंत्री महिला एवं बाल विकास छत्तीसगढ़ शासन के कर कमलों से किया गया जिसमे HDFC BANK PARIVARTAN व वृत्ति संस्था द्वारा समग्र ग्रामीण विकास कार्यक्रम तहत यहा कार्यक्रम किया गया प्रोजेक्ट मैनेजर सर के माध्यम से आगमी विकास कार्यक्रम के बारे में जानकारी दिया गया प्रोजेक्ट मैनेजर सर के द्वारा मंत्री मेडम का आभार व्यक्त किया जिसमे मुख्य रूप से वृत्ति संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर ज्ञानरंजन दास जी,बालोद आफिस के प्रोजेक्ट मैनेजर सर एग्रीकल्चर एक्सपर्ट राहुल राजपूत जी, एग्रीबिजनेस मैनेजर स्वाधीन स्वाइ और एमआईएस प्रवीन साहु जी और कोऑर्डिनेटर डॉली कचलामे, सोनल सोनी ग्राम सरपंच रेखा नायक जी व ग्रामवासी उपस्थित थे।
जगदलपुर। प्रदेश के उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा अपने जीवन शैली और अंदाज के लिए चर्चित हैं। रविवार को वे फुर्सत में रहे इसलिए अपने गृहग्राम सुकमा जिले के नागारास में बाईक चलाकर पूरे गांव का भ्रमण किया। साथ ही खेत पहुंचकर फसल की स्थिति से वाकिफ हुए। दो दशक पहले जब वे अपनी रोजी रोटी के लिए आंध्रप्रदेश और बस्तर के विभिन्न क्षेत्रों में जाते थे तब वे बाईक की सवारी करते रहे। विधायक बनने के बाद वे चार पहिये वाहन में ही दौरा करते हैं। रविवार को अचानक बाईक में घुमते हुए गांव के लोगों ने उन्हें देखकर आनंदित हो उठे। लखमा भी काफी दिनों बाद बाईक चला रहे थे इसलिए तेज रफ्तार से वाहन चलाते रहे। उनके पीछे-पीछे सुरक्षा बल के जवान चल रहे थे। सुरेश रावल, मीडिया सलाहकार
बस्तर/भानपुरी- बस्तर जिला के ग्राम पंचायत चपका में प्रस्तावित मिनी स्टील प्लांट, गोपाल स्पंज एण्ड प्रा.लि. द्वारा स्थापना को लेकर प्रभावित ग्राम संघर्ष समितियों ने बिना ग्रामसभा अनुमति के बगैर स्टील प्लांट स्थापना को लेकर संघर्ष समिति प्रतिनिधि दल ने विगत दिनों राज्यपाल अनुसुईया उईके जी से राजभवन में मुलाकात कर 5 वी अनुसूची क्षेत्र में प्रदत्त अधिकारों की हनन की शिकायत राज्यपाल अनुसुईया उइके जी से की थी, महामहिम के निर्देशन पर 12 ग्रामों के स्टील प्लांट प्रभावितों से मिलने पहुंचे बस्तर कलेक्टर श्री रजत बंसल जी ने ग्रामवासियों के साथ पारम्परिक खेल कब्बड्डी, खो-खो एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिता को खेला एवं कहा कि बगैर ग्रामसभा अनुमति के पांचवी अनुसूची क्षेत्र में स्टील प्लांट लगने नहीं दिए जाने का प्रावधान है ,जिलाधीश ने मौके पर उपस्थित बस्तर अनुविभागीय दंडाधिकारी गोकुल रावटे को विशेष ग्राम सभा हेतु निर्देशित किए और प्रभावित 165 ग्रामीणों पर दर्ज एफ.आई.आर. मामले प्रकरण को लेकर जिला प्रशासन द्वारा विनम्रता पूर्वक विचार करने का आश्वासन एवं ग्रामवासियों से सौहार्दपूर्ण शांति व्यवस्था बनाए रखने का आग्रह किया।
ग्राम वासियों ने बस्तर कलेक्टर रजत बंसल जी को पारंपरिक गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया गया एवं धार्मिक स्थल चपका में बंसल जी ने ग्रामीणों के साथ मंदिर दर्शन कर आत्मीय स्वागत के लिए अभिवादन किया।
कार्यक्रम में विशेष रुप से उपस्थित सर्व आदिवासी समाज के प्रांतीय उपाध्यक्ष राजाराम तोड़ेम जी जिला अध्यक्ष दशरथ कश्यप जी, महेश कश्यप, नीलकुमार, अरुण नेताम, तुलु कश्यप प्रभावित ग्राम संघर्ष समिति से चंदरू राम बघेल, हितेश मौर्य, सुशील पाणिग्रही देवेंद्र पांडे एवं ग्रामवासी उपस्थित हुए.