City Media - Page 1233 of 1865 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1233

ग्राम सुरडोंगर – न्याय की आस में पीड़ित परिवार दर-दर भटकने को मजबूर, परिवार समेत पहुंचे डौंडी थाने, देखें विडियो

0

बालोद – बालोद जिले में मानव समाज को शर्मसार करने वाली घटना जिसमें ग्राम के प्रमुख सरपंच एवं दबंगई ग्रामीणों के चलते लाठी डंडे एवं लात घुसे से मार-मार कर परिवार को बेघर कर घर को तोड़ दिया गया यह मामला 30 जनवरी को डौंडी ब्लाक के ग्राम सूरडोंगर का है |

प्रशासन द्वारा दिनांक 22.02.2022 को ग्राम सुरडोंगर में दोनों पक्षों के बीच आपसी समन्वय बनाया एवं पीड़ित गणेशराम के परिवार को जमीन दिलाने के लिए ग्रामवासियों को सहयोग देने में आपसी सहमति बनाई गई। किन्तु प्रशासन द्वारा किये गए सहमति को लेकर पीड़ित ने कहा कि उसके द्वारा किसी भी प्रकार की कोई सहमति नहीं दी गई है और कहा कि किस बात की सहमति उसके एवं परिवार के साथ जिस प्रकार का अत्याचार किया गया उसके लिए तो प्रशासन को सरपंच पंच एवं घटना में शामिल लोगों पर कानूनी कार्यवाही करनी चाहिए किन्तु अब तक उनके साथ न्याय नहीं हुआ है और न्याय की आस लिए पीड़ित गणेशराम अपनी पत्नी एवं बच्चों समेत भूखे प्यासे डौंडी थाना जाने के लिए पैदल ही निकल पड़े | डौंडी थाना पहुँच पीड़ित गणेशराम द्वारा थाना प्रभारी से मांग की गई है कि जब तक सरपंच, पंच एवं अन्य ग्रामीणों के खिलाफ कार्यवाही नहीं की जाती तब तक पीड़ित अपने परिवार के साथ थाने में डटे रहेंगे |

पीड़ित परिवार द्वारा इस प्रकार किये जा रहे मांग पर प्रशासन द्वारा क्या निर्णय लिया जाता है | लगभग महीने भर से पीड़ित अपने परिवार के साथ दर दर भटकने को मजबूर है किन्तु प्रशासन द्वारा किसी भी प्रकार की पीड़ित के लिए संवेदनशीलता दिखाई नहीं पड़ती |

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

पीड़ित आर्थिक तंगी की वजह से पिछले कई सालों से आवासहींन होने की वजह से गांव से लगभग 1 किलोमीटर दूर श्मशान घाट के पास  दो कमरों का झुग्गी झोपड़ी बना कर अपने परिवार के साथ रह रहा था जिससे कभी किसी को कोई परेशानी नहीं थी उस जगह पर पीड़ित के परिवार द्वारा लगभग पिछले 9 सालों से अपना गुजर-बसर कर रहे थे |

विश्वविद्यालय ने साहसिक कार्य के लिए एनएसएस के अधिकारी व स्वयं सेवकों को किया सम्मानित

0

माता कर्मा महाविद्यालय गुंडरदेही के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी एवं स्वयंसेवकों को हेमचंद विश्वविद्यालय दुर्ग के द्वारा साहसिक कार्य एवं एकता शिविर में भाग लेने के लिए सम्मानित एवं पुरस्कृत किए। महाविद्यालय के कार्यक्रम अधिकारी के के सिन्हा को साहसिक शिविर हाटकोटी खरपतवार हिमाचल प्रदेश में हिस्सा लेने के लिए एवं महाविद्यालय के प्राध्यापक बालोद जिले के जिला संगठक डॉ लीना साहू को राष्ट्रीय एकता शिविर 23 वां राष्ट्रीय युवा उत्सव लखनऊ उत्तर प्रदेश में हिस्सा लेने के लिए ,स्वयंसेवक जितेश वरी यादव को राष्ट्रीय एकता शिविर भावनाथ जूनागढ़

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

गुजरात में हिस्सा लेने के लिए, गीतांजलि सिन्हा को साहसिक शिविर स्पोर्ट्स धर्मशाला हिमाचल प्रदेश में हिस्सा लेने के लिए, रेणुका नेताम को पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर रांची झारखंड में हिस्सा लेने के लिए ,उद्धव साहू को पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर आगरा उत्तर प्रदेश में हिस्सा लेने के लिए, सम्मानित किया गया। महाविद्यालय के कार्यक्रम अधिकारी एवं स्वयंसेवकों ने हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग के कुलपति डॉ अरुणा पलटा एवं समन्वयक डॉक्टर आरपी अग्रवाल के हाथों सम्मानित एवं पुरस्कृत हुए। महाविद्यालय के प्राचार्य एम एल देशमुख एवं समस्त प्राध्यापक गण व स्टाफ हर्ष व्यक्त करते हुए एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी के के सिन्हा एवं स्वयंसेवकों को ढेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाई दिए।

महिला बाल विभाग द्वारा ग्राम धोबनपुरी महिला जागृति शिविर का आयोजन किया गया

0

आज महिला बाल विभाग द्वारा ग्राम धोबनपुरी महिला जागृति शिविर का आयोजन किया गया जिसमे गोद भराई व अन्न प्रासन का कार्यक्रम रखा गया जिसमे जनपद उपाध्यक्ष तोषण लाल साहू,महिला बाल विकास सभापति राज यादेश्वर जी, ममता साहु जनपद सदस्य,ग्राम पंचायत धोबनपुरी सरपंच कुंती बाई, महिला बाल विकास के पर्वेच्छक कार्यकृत सहायिक व समस्त ग्राम वासी उपस्थित रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

कनिष्ठ अधिकारियों की वेतन विसंगति दूर करने की मांग को लेकर BSP Officers Association द्वारा आज माइंस आफिस के सामने मौन प्रदर्शन किया गया

0

BSP की नई प्रमोशन पालिसी के तहत वर्ष 2008 तथा 2010 में लगभग 800 कर्मचारियों को ई जीरो बनाया गया। कर्मचारियों का वेतन समझौता वर्ष 2012 में हुआ। अधिकारियों का वेतन समझौता नहीं हुआ।इस वजह से ये ई जीरो अधिकारी अपने ही जूनियर कर्मचारियों से वेतन के मामले में पिछड़ गए। Officers Association द्वारा लगातार इस मामले को उठाऐ जाने के बावजूद नऐ वेतन समझौता में भी यह विसंगति बरकरार ही रही, इसीलिए चरणबद्ध आंदोलन के अंतर्गत यह मौन प्रदर्शन किया गया। अगले चरण में काली पट्टी बांध कर काम किया जाएगा।

आज के प्रदर्शन में नितीश छत्री, वेणुगोपाल देवांगन, प्रवीण रामटेके, दिलीप राऊतकर आनंद तिवारी,राम कापरे,ऐस के व्यास, सुरेश पेरे, शिवेश,ऐस रघुवंशी, गजभिए, अमित सिन्हा, रमेश हेडाऊ,सिरवैया, अरूण कुमार,बीजू जॉर्ज आदि सम्मिलित थे |

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is gangu.jpg

दल्ली राजहरा में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी दुर्ग के द्वारा सैनिक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने सभा आयोजित की गई

0

दल्ली राजहरा में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी दुर्ग के द्वारा पूर्व सैनिक सेवा संघ बालोद के अध्यक्ष राजकुमार साहू को सैनिक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के संबंध में सभा आयोजित करने हेतु सूचना प्राप्त हुआ संघ के अध्यक्ष द्वारा यह सूचना जिले के सभी पूर्व सैनिकों को ब्लॉक स्तर पर प्रसारित करते हुए दिनांक 23/02/2022 दिन बुधवार को समय दोपहर 12 बजे, स्थान आंध्र समिति में उपस्थित होने के लिए सूचित किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

जिले के पूर्व सैनिक एवम् वीर नारियों की उपस्थिति समय पूर्व हुई तथा कैप्टन (इंडियन नेवी) पूर्णेंदु विद्यांता (रिटायर्ड) जिला सैनिक कल्याण अधिकारी एवम् सूबेदार रामाधार (रिटायर्ड) भी समय पर उपस्थित होकर सभा का शुभारम किया सर्व प्रथम स्वागत एवम् परिचय हुआ तत्पश्चात विस्तार से एक एक बिंदुओं जिसमे शिक्षा,स्वास्थ्य,पेंशन,त्रुटि सुधार अंत्योष्टि,आदि से जुड़े विभिन्न दस्तावेजों को प्रस्तुत कर उनका लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित किया गया, भूमि आवंटन के संबंध में भी जानकारी दिया गया जब अधिकारी द्वारा व्यक्तिगत समस्या एवम् सुझाव रखने की बात कही तब संघ के द्वारा भी मुख्य बिंदुओं को रखा जिसमे अस्थाई कैंटीन खोलने, जिला सैनिक कल्याण कार्यालय जिला बालोद में खोलने हेतु प्रस्ताव दिया यह जिला सुदूर वनांचल एवम् सर्वाधिक ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण आवागमन की समस्या से अवगत कराते हुए लाभकारी योजनाओं का समय पर लाभ उठाना कठिन है इसलिए स्वास्थ्य सुविधाओं को जिले में ही प्रदान करने की बात रखी गई |

This image has an empty alt attribute; its file name is khiladi.jpg

सभा में पूर्व सैनिक सेवा संघ के जिला अध्यक्ष राजकुमार, उपाध्यक्ष विमल कुमार दास, संरक्षक हॉर्नरी कैप्टन जगमोहन साहू,हॉर्नरी कैप्टन विमल प्रसाद सिंह, हॉर्नरी कैप्टन आर एन पाठक, डोंडी ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम सिंह, सूबेदार मूर्ति, नायब सूबेदार शंकर लाल साहू,साधक, सी एच राव, भीम सिंह, संतोष सिन्हा ,अनिरुद्ध ,के सी तिवारी, गिरीश, चंद्रा,मोहंती रविचंद्रन पितांबर, भूषण ,धनंजय भिखम ,धीरज देवांगन, वीर नारी एल लक्ष्मी आदि उपस्थित थे |

भाषण एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता मे सर्वश्रेष्ठ छात्र छात्राओं का किया गया सम्मान

0

शासकीय महाविद्यालय अरमरीकला में रेड रिबन क्लब द्वारा भाषण एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता मे प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कार वितरण प्रदान कर सम्मानित किया गया। रेड रिबन क्लब की प्रोग्राम ऑफिसर डॉक्टर यशवंत साव सर ने बताया कि भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान चन्द्र कला, द्वितीय स्थान रेड रिबन क्लब के दल नायक टेकराम पटेल ने प्राप्त किया |

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

इसी प्रकार प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में वोंकार पटेल ने प्रथम स्थान और द्वितीय स्थान ओमेश्वर साहू ने प्राप्त किया पुरस्कार वितरण महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर सपना कॉर् और रेड रिबन क्लब के प्रोग्राम ऑफिसर डॉ यशवंत साहू और कमलेश साहू सर के हाथों से सम्मानित किया गया इस दौरान महाविद्यालय के वरिष्ठ स्वयं सेवक प्रताप सिंह , पोखराज, ईशु, उमाशंकर, काबुल और अन्य छात्र छात्राओं ने बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना की।

This image has an empty alt attribute; its file name is khiladi.jpg

किसानों के जमा पुंजी पर डाका, भाजपा नेताओं ने मौके पर किसानों अधिकारियो से लिया संज्ञान

0

बालोद – जिला सहकारी केंद्रीय बैंक निपानी में किसानों के खाते से पैसों की धोखाधड़ी हुई है जिसकी शिकायत मिलने पर भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष बालोद कृष्णकांत पवार व जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष तोमन साहू जिला उपाध्यक्ष राकेश छोटू यादव, मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू ,मंडल महामंत्री वीरेंद्र साहू, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष संजय साहू, संतोष साहू , भाजपा कार्यकर्ता युवा मोर्चा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पार्थ साहू, कुलदीप यादव, मन्नू झोरी सहित कार्यकर्ता गण उपस्थित हुए l

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

अभी तक लगभग दो करोड़ की राशि की हेरा फेरी की पुष्टि हुई है किसानों के खाते की जांच की जा रही है जिसकी अनुमानित लागत 4 करोड से भी अधिक पहुंचने का अनुमान है |

भाजपा नेताओं ने बैंक के अधिकारियों, अनुविभागीय अधिकारी बालोद ,थानेदार की उपस्थिति में मामले को संज्ञान में लिया तथा जिला सीईओ व चेयरमैन से इस संबंध में जानकारी ली अनेकों किसानों से मिल व उनके खातों से हरित राशि को देखा फिक्स डिपॉजिट में जमा राशि को निकाल लिया गया है बहुत से किसानों की बड़ी राशि 30 लाख , 11लाख, 9 लाख सहित छोटी बडी अनेक राशियों का भी आहरण खाते से कर दिया गया है |

This image has an empty alt attribute; its file name is khiladi.jpg

बैंक के किसानों, उपभोक्ताओं की राशि अविलंब उनके खाते में वापसी हेतु भाजपा नेताओं ने मांग रखी जिस पर उच्च अधिकारियों ने 25 फरवरी को बैंक में उपस्थित होकर पूरी जानकारी प्राप्त कर कार्यवाही का आश्वासन दिया |

बस्तर के खिलाड़ियों को भी खेलना है राष्ट्रीय-अंर्तराष्ट्रीय मैच – वेदवती कश्यप

0

भानपुरी – बस्तर जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप ने बस्तर विकास खंड के ग्राम बोदरा में दो सफ्ताह चल रही एम .जी .क्रिकेट प्रतियोगिता 2022 के समापन कार्यक्रम कहा। फाईनल मुकाबला पाथरी विरुद्ध कुम्हली बीच खेला,जिसमें कुम्हली ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए,2022 की चेम्पियन टीम बनी। इस प्रतियोगिता में विकास खंड बस्तर व लोहंडीगुड़ा के 32 टीम ने भाग लिया था,ईनाम राशि सहित ट्राफी मुख्य अतिथि वेदवती कश्यप व उपस्थित विशिष्ट अतिथियों के हाथों प्रदान किया गया।

संबोधित करते हुए मुख्य जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप ने कहा कि बस्तर संभाग के सभी खिलाड़ियों को भी राष्ट्रीय- अंतर्राष्ट्रीय मैच में भी आप लोगों को खेलना है,बस्तर संभाग को भी खेल के क्षेत्र में उच्च शिखर पर पहुंचना है।देश मे खेल जगत में बस्तर के कीर्तिमान स्थापित करना है इस प्रकार से आप सभी खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा को दिखाना निखारना है। आज इस क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान बोदरा गढ़ में स्थापित भगवान विष्णु एवं महादेव का दर्शन किये,साथ ही कहा कि भविष्य में ये महाराजा जमाने की मंदिर बड़ा ही मनमोहक एवं प्रसिद्ध पर्यटन स्थल में स्थापित होगा।

समिति को अतिथि सदस्यों ने मिलकर 16000/- किया नगद सहायता

टूर्नामेंट के आर्थिक मदद की मांग पर समिति को अतिथियों ने नगद 16000/- की सहायता राशि दिया

क्रिकेट समापन समारोह में कार्यक्रम अध्यक्षता मनीराम कश्यप जिला पंचायत उपाध्यक्ष बस्तर,विशेष अतिथि निर्देश दीवान ,जिला पंचायत सदस्य, टिकेश्वरी मंडावी जनपद पंचायत अध्यक्ष बस्तर, मोहन मौर्य उपाध्यक्ष जनपद पंचायत बस्तर, बिताय बघेल जनपद सदस्य,श्री सुनील कश्यप , संपत बघेल , कचरू राम कश्यप , जागेश्वर ठाकुर ,खुटी ठाकुर, जयसिंह ठाकुर , सुखमन यादव, हरीश कश्यप, राजमन कश्यप, पनकु कश्यप, बलि बघेल , फाल्गुनी पटेल ,कृष्णा पटेल , ग्राम पुजारी ,पटेल ,गांव की महिला – पुरूष, आयोजन कमेटी एवं सदस्यगण, दोनों टीम के खिलाड़ी रहे।

भूपेश ने कहा- यूपी में भाजपा भूली जाति, धर्म का खेल, अब प्रत्याशियों पर लगाया ध्यान

0

पीएम मोदी ने स्वीकारा आवारा पशु एक समस्या है, यूपी चुनाव प्रचार से लौटे मुख्यमंत्री बघेल

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, चार चरण के चुनाव हो गए है। अंतिम तीन चरण के चुनाव बचे है। कुल मिलाकर भाजपा पहले जाति और धर्म के आधार पर चुनाव लड़ रही थी। अब ये जाति धर्म से हटकर पार्टी के प्रत्याशियों पर केंद्रित हो गया है। भाजपा के प्रत्याशी ने 5 साल तक कुछ काम नहीं किया। अब उठक बैठक करके माफी मांग रहा है। पिछले चुनाव में भाजपा लहर में जीत तो गए थे, लेकिन क्षेत्र में कोई काम नहीं किया। यह स्थिति है कि अब कान पकड़ के उठक बैठक करना पड़ रहा है। यह तो तय है भारतीय जनता पार्टी जाने वाली है।

चार दिवसीय चुनावी दौरे से लौटने के बाद एयरपोर्ट में संवाददाताओं से चर्चा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा द्वारा यूपी में गोधन न्याय जैसी योजना लागू होने पर कहा, छत्तीसगढ़ में लागू इस योजना की तारीफ लोकसभा कमेटी ने की है। पूरे देश में ऐसी योजना लागू किये जाने में सुझाव दिए हैं। गुजरात की टीम ने भी इस योजना की तरीफ़ की है। अब पीएम नरेंद्र मोदी ने भी स्वीकार किया आवारा पशु एक समस्या है, और इसका समाधान होना चाहिए। यूपी में आवारा पशुओं की समस्या भाजपा की देन है। पांच साल वहां यह समस्या नहीं थी, लेकिन योगी सरकार आने के बाद यूपी में पशुओं का क्रय विक्रय बन्द किया गया। पशुओं का बाजार बंद किया। बजरंगियों और विहिप ने पशुओं के नाम पर लोगों को प्रताड़ित किया। मैं मोदी कहता हूं बजरंगियों को संभाले।

वित्तीय स्थिति के आधार पर विचार करेंगे

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ में पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग पर कहा, चर्चा में आया है तो विचार करेंगे। वित्तीय स्थिति का अध्ययन करके फैसला लेंगे। छत्तीसगढ़ में कोरोना काल में भी कर्मचारियों का वेतन नहीं काटा गया। संसद में सांसदों के वेतन में कटौती की गई थी। अभी केंद्र सरकार राज्यों को जीएसटी क्षतिपूर्ति बंद करने वाली है। इससे राज्य कोपांच हजार करोड़ का नुकसान होगा। केंद्र से हमने मांग किया है कि वित्तीय स्थिति सुधारने इसे जारी रखें।

प्रजातांत्रिक देश

नवा रायपुर प्रभावित किसान नेताओ के राष्ट्रीय किसान नेता राकेश टिकैत से मिलने पर मुख्यमंत्री ने कहा, किसान नेता जिससे चाहे मिले सब स्वतंत्र है, प्रजातांत्रिक देश है। किसानों की मांगों को लेकर सरकार ने अपनी ओर से प्रयास किया है।
आवाज राजभवन तक पहुंची, बधाई इंदिरा गांधी कृषि विवि में कुलपति के पद पर विवि के ही विभागाध्यक्ष चंदेल को नियुक्त किए जाने पर कहा, हम लोगों ने अपने स्तर जो आवाज उठाई यह राजभवन तक पहुँची तो सबको बधाई।

अमर शहीद कनेर सिंह उसेण्डी के प्रतिमा का हुआ अनावरण, शहीद के जयकारे से गुंजायमान हुआ जिला मुख्यालय नारायणपुर

0

आज दिनाँक 24.02.2022 को सूलेंगा स्कूल ग्राउण्ड, नारायणपुर में वीर योद्धा शहीद श्री कनेर सिंह उसेण्डी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर शहीद की पत्नी प्रमिला उसेण्डी, पुत्र कुशाग्र और पुत्र पीयूष के हाथों प्रतिमा का अनावरण कराया गया। पुलिस अधीक्षक गिरिजा शंकर जायसवाल द्वारा शहीद के प्रतिमा में माल्यार्पण कर उनके योगदान से लोगों को अवगत कराया गया तथा 2 मिनट मौन धारण करने उपरांत परिजन, पुलिस अधिकारी/जवान, स्थानीय जनप्रतिनिधि, आम नागरिक और युवाओं द्वारा माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की गई।

उल्लेखनीय है कि शहीद श्री कनेर सिंह उसेण्डी दिनांक 24.02.2021 को जिला नारायणपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम परादी व काकुर के बीच जंगल में नक्सलियों से हुई मुठभेड़ में लड़ते हुए अदम्य साहस और वीरता का परिचय देते हुए वीरगति को प्राप्त हुए हैं। उन्होंने अपने सेवा काल में दर्जनों नक्सल अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दिया है। जिसके परिणाम स्वरूप उनके स्मृति में सूलेंगा स्कूल मैदान, नारायणपुर में प्रतिमा का अनावरण किया गया।

पुलिस अधीक्षक जायसवाल ने कहा कि शहीद श्री कनेर सिंह उसेण्डी ने अबूझमाड़ की शांति, सुरक्षा और उन्नति के लिए अपने प्राणों की आहुति देकर बस्तर की धरा को अपने लहू से सींचा है। अतः नारायणपुर पुलिस, शहीद श्री कनेर सिंह उसेण्डी के इस अदम्य साहस और वीरता को नमन करती है। नारायणपुर पुलिस परिवार और अबूझमाड़ तथा बस्तर के प्रत्येक नागरिक शहीद श्री कनेर सिंह उसेण्डी के योगदान के लिए चिरऋणी हैं। मैं नारायणपुर पुलिस की ओर से शहीद परिवार को विश्वास दिलाता हूँ कि नारायणपुर पुलिस सदैव शहीद परिवार के हर जरूरत पर साथ रहेगा।

वीर योद्धा अमर शहीद श्री कनेर सिंह उसेण्डी का संक्षिप्त जीवन परिचय

वीर योद्धा शहीद श्री कनेर सिंह उसेण्डी का जन्म दिनांक 11.10.1985 को ग्राम धनोरा, जिला नारायणपुर निवासी स्व० श्री बिसरु राम उसेण्डी तथा मोहनबती उसेण्डी के घर हुआ। शहीद श्री कनेर सिंह उसेण्डी प्राथमिक शिक्षा गृह ग्राम धनोरा में तथा उच्च शिक्षा नारायणपुर में प्राप्त किये। शहीद श्री कनेर सिंह उसेण्डी ने खेलकूद के क्षेत्र में विशेषकर क्रिकेट एवं फूटबॉल में विशेष उपलब्धियाँ हासिल की।

वीर योद्धा शहीद श्री कनेर सिंह उसेण्डी दिनांक 15.09.2008 को नारायणपुर जिले में पुलिस विभाग में आरक्षक के रूप में भर्ती हुए थे। पुलिस विभाग में भर्ती होकर लगातार नक्सल उन्मूलन अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे थे, उन्होंने दर्जनों नक्सल विरोधी अभियान को सफल करने में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है। शहीद श्री कनेर सिंह उसेण्डी ने दिनांक 24.02.2021 को जिला नारायणपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम परादी व काकुर के बीच नक्सलियों से हुई मुठभेड़ में अदम्य साहस और वीरता का परिचय देते हुए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर वीरगति को प्राप्त किया।

MOST POPULAR

HOT NEWS