City Media - Page 1102 of 1867 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1102

संसदीय सचिव रेखचंद जैन के प्रयासों से ग्राम धनियालूर में कोटवार की नियुक्ति हुई

0

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने सौंपा नवनियुक्त कोटवार को नियुक्ति पत्र

छत्तीसगढ़ भू राजस्व संहिता 1959 की धारा 230 के तहत ग्राम धनियालूर तहसील जगदलपुर के लिए समलदास पिता महादेव की नियुक्ति हुई

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग रेखचंद जैन के प्रयासों से जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत धनियालूर में कोटवार की नियुक्ति की गई जिसे आज विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने नियुक्ति पत्र प्रदान किया इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की ग्रामीणों की कोटवार नियुक्ति की बहुप्रतीक्षित मांग थी जिसे आज पूरा कर दिया गया है विदित हो की धनियालूर में कोटवार नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता था और ग्रामीण लंबे समय से कोटवार नियुक्ति की मांग कर रहे थे जिसपर संवेदनशील विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन की अनुशंसा पर कोटवार की नियुक्ति की गई है |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय मनोनीत पार्षद सुरेन्द्र झा, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा तहसीलदार पुष्पराज पात्रा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे |

वेदमाता गायत्री जयंती समारोह में शामिल हुए संसदीय सचिव रेखचंद जैन

0

गायत्री परिवार को सामुदायिक भवन हेतु दस लाख रुपए देने की घोषणा की

वेदमाता गायत्री की पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वाद

हवन पूजन कर वेदमाता गायत्री से बस्तर एवं छत्तीसगढ़ के कुशल मंगल एवं सुख शांति समृद्धि की कामना की

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन ने आज स्थानीय गायत्री मंदिर में वेदमाता गायत्री जयंती समारोह के अवसर पर गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की स्थानीय इकाई द्वारा आयोजित हवन पूजन में शामिल हुए एवं बस्तर छत्तीसगढ़ के सुख शांति समृद्धि की कामना की |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की गायत्री परिवार आज विश्व भर में सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाने एवं चरित्र निर्माण के पुनित कार्य को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है उन्होंने कहा की पं श्रीराम शर्मा आचार्य जी द्वारा विश्व कल्याण के जिस मिशन को आरंभ किया गया था आज बस्तर गायत्री परिवार के द्वारा उसे आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है नशा मुक्ति अभियान चलाने जैसा पूनीत कार्य गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा किया जा रहा है जो की सराहनीय है आज गायत्री परिवार से जुड़ कर लाखों परिवारों ने नशा मुक्ति को अपना कर अपने जीवन में खुशहाली लाई है |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस के महामंत्री हेमु उपाध्याय, इंद्र मोहन शर्मा, निलेश ठाकुर, राजू महावर, आनंदराम साहू , जी पी शर्मा, श्री विकास श्रीवास्तव, उत्तम शर्मा जी, धनुर्जय नायक, राजेश सिंह ,नित्या नंद यादव, महिपाल बघेल ,मधुसूदन, महिला प्रकोष्ठ प्रमुख जय श्री श्रीवास्तव, सुभद्रा सिंह ,रेणु शर्मा, शारदा पटेल ,निशा दीदी वैदेही नायक गीता शर्मा धन मती साहू सुप्रिया श्रीवास्तव अमृता दहिया मीना माथुर समेत श्रद्धालू उपस्थित रहे |

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला स्तरीय नव-संकल्प शिविर कार्यशाला में बैठक

0

राजस्थान उदयपुर नव संकल्प शिविर घोषणा अनुरूप व प्रदेश स्तरीय नव-संकल्प शिविर रायपुर में लिए गए निर्णय अनुसार बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण जिलाध्यक्ष बलराम के नेतृत्व में चल रहा है |

बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल एवं चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम,पूर्व विधायक प्रतिभा शाह,बस्तर प्रभारी रजनू नेताम,के उपस्थित में एक दिवसीय जिला स्तरीय नव संकल्प शिविर कार्यशाला बस्तर विधायक जी के कार्यलय में आयोजित कार्यक्रम चल रहा है |

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला स्तरीय नव-संकल्प शिविर कार्यशाला में जनप्रतिनिधियों और अतिथियों को आमंत्रित कर उनका बैठक लिया जा रहा है |

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले फरार आरोपी को कोतवाली पुलिस ने कटनी (म0प्र0) से गिरफ्तार कर, जेल भेजा गया

0

जगदलपुर शहर में पीड़िता को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर, फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है। ज्ञात हो कि दिनांक 04.06.2022 को पीड़िता को खेमराज सिंह राजपुत ने उसे शादी का झांसा देकर, घर वालों से शादी का बात किया और पीड़िता का शारीरिक शोषण कर, शादी करने से मना कर अपने घर कटनी मध्यप्रदेश चला गया है कि रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली में अप0क्र0-207/2022 धारा 376 भादवि0 का अपराध पंजीबध्द कर, अनुसंधान में लिया गया। दौरान अनुसंधान के आरोपी का पता तलाश जानकारी साइबर सेल से प्राप्त किया गया। आरोपी ग्राम टिकरिया कटनी मध्यप्रदेश में होना पता चलने पर, मामले में उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू के नेतृत्व में पतासाजी हेतु टीम गठित कर, टीम मध्यप्रदेश रवाना किया गया था। दौरान पतासाजी के टीम द्वारा आरोपी को पकड़ा गया। जिसे गिरफ्तार कर, न्यायिक रिमांड पर न्यायालय भेजा गया है।

नाम आरोपीः-

खेमराज सिंह राजपुत उर्फ कृष्णा उर्फ राजसिंह उर्फ छोटे पिता केशव सिंह राठौर उर्फ गुलाब सिंह जाति राजपुत उम्र 28 वर्ष नि0 ग्राम टिकरिया श्यामपुर, थाना विजयराधवगढ़, जिला कटनी (मध्यप्रदेश)।

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारीः-
निरीक्षक – एमन साहू
सहा.उपनिरीक – इंदु शर्मा, मीना यादव विश्वराज सोलंकी
आरक्षक – अजय एक्का, आनंद नेताम

बस्तर सांसद दीपक बैज जम्मू एवं कश्मीर के श्रीनगर में उर्वरक एवं रसायन कमेटी की बैठक में हुए शामिल…

0

ज्ञात हो की बस्तर सांसद दीपक बैज कल सपरिवार लोकसभा के स्टेंडिंग कमेटी के टूर में शामिल होने जम्मू काश्मीर के श्रीनगर पहुंचे। तत्पश्चात आज वे श्रीनगर में होने वाले उर्वरक एवं रसायन पर गठित माननीय संसदीय स्थायी समिति की बैठक में शामिल हुए।

मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया ने जिला निःशक्त पुनर्वास केन्द्र का किया शुभारंभ दिव्यांगजनों को शासन की योजनाओं के तहत् राशि का चेक व सहायक उपकरण का किया वितरण

0

बालोद 10 जून 2022 प्रदेश की महिला एंव बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया ने आज जिले के ग्राम -हजयलमला स्थित समाज कल्याण विभाग कार्यालय परिसर में जिला निःशक्त पुनर्वास केन्द्र का शुभारंभ किया। उन्होंने पुनर्वास केन्द्र का अवलोकन कर जायजा लिया और वहॉ उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। मंत्री श्रीमती भेंडिया ने कहा कि अब बालोद जिले में निःशक्तजनों हेतु पुनर्वास केन्द्र की सुविधा उपलब्ध होने से यहॉ के जरूरतमंदों को बाहर किसी अन्य जिला नहीं जाना पड़ेगा, जिले में ही उन्हें सुविधाए मिलेगी। इससे जिले के दिव्यांगजनों को काफी सहुलियत मिलेगी। संजारी-ंउचयबालोद विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा इस अवसर पर मौजूद थी।

मंत्री श्रीमती भेंडिया ने कार्यक्रम में उपस्थित दिव्यांगजनों से कहा कि राज्य सरकार दिव्यांगजनों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाए संचालित कर रही है। उन्होंने शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी और उसका अधिक से अधिक लाभ उठाने प्रेरित किया। मंत्री श्रीमती भेंडिया ने कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को विभिन्न योजनाओं के तहत् प्रोत्साहन राशि का चेक और सहायक उपकरण प्रदान कर लाभान्वित किया।

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

जिसमें 12 दिव्यांगजनों को बैटरी चलित ट्रायसायकल, 12 दिव्यांगजनों को सामान्य ट्रायसायकल, 01 दिव्यांग को व्हीलचेयर और दो दिव्यांगजनों को दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत् 50-उचय 50 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि का चेक प्रदान कर लाभान्वित किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ.रेणुका श्रीवास्तव सहित समाज कल्याण विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में दिव्यांगजन मौजूद थे।

नगर पालिका क्षेत्र में रखरखाव के अभाव में उजड़ रहे हैं उद्यान

0

दल्लीराजहरा – वार्ड नंबर 9 के डीएवी स्कूल क्रमांक 1 के पास आज से 15 वर्ष पूर्व भूतपूर्व पार्षद स्वर्गीय  नारायण राव के द्वारा एक  मिनी गार्डन बनाया गया था । जिसमें बच्चों के लिए झूला फिसल पट्टी जैसे छोटे छोटे मनोरंजन के तथा एक्सरसाइज के लिए भी लोहे निर्मित सीडी नुमा खंभा लगाया गया था ।  बी एस पी कर्मचारियों के परिवार उस समय स्कूल के सामने बिल्डिंग में निवास रहते थे तथा 30 नंबर स्कूल के पास  वाले रहवासी , वनवासी आश्रम में रहने वाले बच्चे तथा बीएसपी ऑफिसर क्वार्टर के कुछ बच्चे आकर वहां शाम को समय व्यतीत करते थे ।

नगर पालिका समय-समय पर उगने वाले घास खरपतवार की सफाई करते थे। धीरे धीरे नगर पालिका उदासीन होता गया   असामाजिक तत्व के लोग और लोहा चोरी करने वाले लोहे के  सामान को तोड़कर कबाड़ में तब्दील कर दिया । लोहा चोरों का हौसला इतना बुलंद है कि उनका पुलिस प्रशासन भी कुछ बिगाड़ नही पा रहे हैं। कुछ समय बाद नगर पालिका की ओर से जे सी बी से कबाड़ हो चुके  पूरे झूला वगैरह को उखाड़ कर ले जाया गया ।

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

नगर पालिका की ओर से प्लान था कि इस मिनी गार्डन को फिर से डेवलप किया जाए लेकिन नगर पालिका की उदासीनता के कारण यहां मिनी गार्डन खंडहर में तब्दील हो रहा है। एक ओर नगरपालिका राजहरा को संवारने सजाने के लिए पेवर ब्लॉक के रूप में करोड़ों रुपए खर्च कर रहा है यह नगर पालिका की ओर से किए गए बहुत बड़ी उपलब्धि है। कि रोड के चारों तरफ मरम्मत हो रहा है और रोड चौड़ीकरण हो रहा है दूसरी ओर नगरपालिका अपने संसाधन को सहेजने में असमर्थ हो रहा है ।

अच्छा होता अगर पूर्व पार्षदों के द्वारा बनाए गए गार्डनो का भी रखरखाव की ओर ध्यान देता।  आसपास के रहने वाले उसका उपयोग कर पाते । असामाजिक तत्व के लोग रात में वहां बैठ कर शराब सेवन करते हैं और वहां सुरक्षा के लिए लगाए गए ग्रिल को उखाड़ कर ले जा रहे हैं। पुलिस प्रशासन को भी लोहा चोरों के ऊपर अंकुश लगाने की आवश्यकता है। चंद रुपयों के लालच में ये लोहा चोर नगर प्रशासन और बीएसपी प्रशासन की लाखों का सामान कबाड़ में बदल रहे हैं।

गंगा दशहरा के अवसर पर जीवनदायिनी इंद्रावती की आरती में शामिल हुए संसदीय सचिव रेखचंद जैन

0

लक्ष्मीनारायण मंदिर प्रवीर वार्ड एवं महादेव घाट में आयोजित गंगा दशहरा पर बस्तर की प्राणदायनी इंद्रावती नदी की पूजा अर्चना की

बस्तर की जीवनदायिनी इंद्रावती नदी की पूजा अर्चना कर बस्तर छत्तीसगढ़ के सुख शांति समृद्धि एवं कुशल मंगल की कामनाएं की

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन ने कहा की पवित्र पावनी मां गंगा के अवतरण दिवस पर बस्तर की जीवनदायिनी नदी इंद्रावती की पूजा अर्चना करने की अनूसूचित अलौकिक है हमारी धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जहां भी प्रवाहित नदी हो वह ही गंगा है हमारे बस्तर की जीवनदायिनी नदी इंद्रावती है उन्होंने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी नलवा गरवा घुरवा बारी के विकास के मूल मंत्र को लेकर कार्य कर रहे हैं जिसमें की नरवा ( नदी ) अथवा जल श्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन का कार्य किया जा रहा है बस्तर की प्राणदायक इंद्रावती नदी के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए इंद्रावती विकास प्राधिकरण के गठन की घोषणा की गई है जो जल्द ही अस्तित्व में आ जाएगा हमारी सरकार सभी जल श्रोतों को जीवनदायिनी गंगा मानते हुए इसके संरक्षण संवर्धन के लिए कृत संकल्पित है |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे |

कोतवाली पुलिस द्वारा बैग में मिले नगदी रकम को प्रार्थी का पतासाजी कर, उन्हे सुपुर्द किया गया

0

पुलिस थाना कोतवाली में दिनांक 08.06.2022 को रात्रि में किशन ढाबा के संचालक श्री संदीप त्रिपाठी के साथ मनोज तोमर ने थाना आकर एक नीला रंग का बैग, जो इनके ढाबा के सामने गिरा पड़ा हुआ मिलने की सूचना देने पर उनके समक्ष बैग का चेक किया गया। जिसमें नगदी रकम 1,48,000/-रूपये, चेकबुक व अन्य दस्तावेज मिला। जिस पर थाना प्रभारी कोतवाली, निरीक्षक एमन साहू एवं थाना स्टाफ सउनि0 नीलाम्बर नाग के हमराह प्र0आर0 संजीव मिंज,आरक्षक इंद्रजीत पोर्ते टीम के द्वारा मिले दस्तावेजो के आधार पर श्री रामकुमार सिन्हा पिता द्रिव्यलाल सिन्हा निवासी ग्राम मैलावाडा, कुॅआकोण्डा, जिला दंतेवाड़ा का होना पता चला। जिन्हे तलब कर, बैग के स्वामी को नगदी रकम 1,48,000/-रूपये व दस्तावेज सुपुर्दनामा पर दिया गया। बैग एवं रकम मिलने पर श्री रामकुमार ने बस्तर पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किया।

अंततः दवाब में गिरफ्तार हुआ प्रबंधक दीवान, पुलिस अधीक्षक की फटकार भी आई काम, आदिम जाति सेवा सहकारी समिति बस्तर में हुआ 2021 में हुआ था घोटाला

0

जगदलपुर- आदिम जाति सेवा सहकारी समिति बस्तर के घोटालेबाज प्रबंधक को आखिरकार बस्तर चौकी पुलिस ने अंततः गिरफ्तार कर लिया है। City media ने इस मामले में 30मई 2022 को पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए थे जिसके बाद बस्तर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा ने बस्तर थाना प्रभारी को फटकार लगाई थी जिसके बाद आनन फानन में 5 जून 2022 को आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

बस्तर जिला पुलिस बल के अंतर्गत बस्तर पुलिस थाना के अधिकारियों की उदासीनता के कारण 99 लाख रुपए के घोटाले का नामजद आरोपी फरार पुलिस की नजर में फरार था किंतु वह छुट्टा घुम रहा था जबकि प्रबंधक के सहयोगी कर्मचारी गिरफ्तार होकर न्यायालय से छूट गए थे।ज्ञात हो कि आदिम जाति सेवा सहकारी समिति बस्तर में वित्तीय वर्ष 2020-21 में धान खरीदी में 99 लाख रुपए का शॉटेज आया था।

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

इस मामले में प्रबंधक कंप्यूटर ऑपरेटर एवं धान खरीदी प्रभारी के नाम से एफ आई आर दर्ज कराया गया था और 10 से 15 दिनों के भीतर ही बस्तर पुलिस ने दो आरोपी कंप्यूटर ऑपरेटर एवं खरीदी प्रभारी को गिरफ्तार कर लिया था और जेल भेज दिया गया था किंतु अब सबसे बड़ा प्रश्न था कि प्रबंधक कंवल सिंह दीवान के खिलाफ नामजद एफ आई आर के बावजूद अभी तक बस्तर पुलिस को चुनौती दे रहा था।

MOST POPULAR

HOT NEWS