City Media - Page 1775 of 1804 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1775

कलेक्टर की अपील: कोरोना वायरस से बचाव हेतु मास्क का उपयोग और फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन एवं कोविड-19 अस्पताल से डिस्चार्ज हुए मरीजों को होम क्वारंटिन का कड़ाई से पालन कराए

0

बालोद – कलेक्टर जनमेजय महोबे ने जिलेवासियों से अपील की है कि नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से बचाव हेतु मास्क का उपयोग और फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करें। उन्होंने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) को संक्रमण बीमारी घोषित किया है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह तथ्य परिलक्षित है कि कोरोना वायरस से पीड़ित या संदेही से दूर रहने की हिदायत है। कलेक्टर ने जिलेवासियों से कहा कि आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें। घर से बाहर निकलते समय मुॅह एवं नाक को मास्क या गमछा से ढंके। खांसते या छींकते समय रूमाल का उपयोग करें। भीड़-भाड़ वाले स्थानों में जाने से बचें। समूह में न रहें। बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। कलेक्टर ने कहा कि सतर्कता और सावधानी तथा व्यक्तिगत और सामूहिक जिम्मेदारी से ही इस बीमारी को फैलने से रोका जा सकता है। 

कलेक्टर जनमेजय महोबे ने कहा कि आइसोलेशन सेंटर में आवश्यक व्यवस्थाये सुनिश्चित कराये कोविड-19 अस्पताल से डिस्चार्ज हुए मरीजों को होम क्वारंटिन का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराएॅ। अस्पताल से डिस्चार्ज किए गए मरीजों को 14 दिन के होम क्वारंटिन में रहना अनिवार्य होता है। महोबे आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित स्वास्थ्य विभाग की बैठक में निर्देशित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अस्पताल से डिस्चार्ज किए गए मरीजों के घर में 14 दिन की अवधि का उल्लेख कर स्टीकर चिपकाएॅ और नियमित रूप से मॉनीटरिंग भी की जाए। उन्होंने चिन्हांकित किए गए आइसोलेशन सेंटर्स की जानकारी ली और वहॉ सभी आवश्यक व्यवस्थाएॅ सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने जिले में कोरोना वायरस की रोकथाम हेतु लोगों में जनजागरूकता लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों को फिजिकल डिस्टेंसिंग तथा मास्क का उपयोग करने के फायदे से अवगत कराएॅ और विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से उन्हें जागरूक करें। कलेक्टर ने कोरोना संदिग्ध व्यक्तियों का अब तक लिए गए सैम्पल की जानकारी ली। बैठक में बताया गया कि अब तक 6,110 सैम्पल लिए गए हैं, जिसमें से 5,355 निगेटिव और 82 पॉजिटीव तथा 677 रिपोर्ट लंबित हैं। नियमित रूप से सैम्पल लिया जा रहा है। कलेक्टर महोबे ने कहा कि दूसरे राज्यों से आने वाले व्यक्तियों तथा होम क्वारंटिन का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों की जानकारी जिला कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम के दूरभाष क्रमंाक 07749-223950 पर दिया जा सकता है।

कलेक्टर ने अस्पताल में नियमित रूप से कार्य कर रहे स्टॉफ के लिए तनाव कम करने तथा अनुकूल वातवरण का निर्माण करने योगा तथा अन्य गतिविधियॉ कराने के भी निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि इससे स्वास्थ्य कर्मियों को कार्य करने में सहजता का अनुभव होगा। कलेक्टर ने मौसमी बिमारियों से निपटने हेतु की गई तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्रों में एंटी स्नेक वेनम दवाईयों की उपलब्धता की जानकारी ली। कलेक्टर ने जिला अस्पताल में आवश्यक निर्माण कार्यों, बैठक व्यवस्था, ओपीडी में पर्याप्त सुविधा आदि की जानकारी ली। इस अवसर पर अपर कलेक्टर ए.के.बाजपेयी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी.आर.पोर्ते, एस.डी.एम.बालोद सिल्ली थामस, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल.रात्रे, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. भूमिका वर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

भाजपा राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय द्वारा रक्षा बंधन के शुभ अवसर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को रक्षा सूत्र के साथ माँगा ये ख़ास उपहार

0

रायपुर – इस पत्र का उद्देश्य आपको आपका दादा जो आपने कांग्रेस अध्यक्ष पद पर रहते हए, चुनावी घोषणा पत्र में छत्तीसगढ़ की सभी माताओं-बहनों के साथ किया था, आपने उन्हें विश्वास दिलाया था, की छत्तीसगढ़ प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी, तो प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी लागू की जाएगी। आपके वादे पर छत्तीसगढ़ की बहनो मे आपको दोनों हाथों से आशीर्वाद दिया और आप पर विश्वास किया, जिसके फलस्वरूप आप छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री के पद पर आसीन हुए।

छत्तीसगढ़ प्रदेश की संस्कृति मे बहन का विशेष महत्व है। तीजा-पोरा, राखी यह बहनों के त्यौहार हैं। अपने भाइयों के लिए छत्तीसगढ़ की हर महिला वर्षभर तीजा व रक्षाबंधन का इंतजार करती है. और भाई भी उसे कुछ ना कुछ उपहार देता है।

आज कोरोना वैश्विक महामारी से पूरा देश ग्रसित है. हमारा छत्तीसगढ़ भी इससे अछूता नहीं है। 10 दिनों के लॉकडाउन मे बहनों पर होने वाली घरेलू हिंसाओ पर कमी आई थी,परन्तु  लॉक डाउन समाप्त होने के बाद और शराब दुकानों के पुनः शुरू होने के साथ ही अत्याचार की शुरुआत पुनः हो गयी है। एक माँ का बच्चा जब नशे के हालात में डूबे हुए अपने पिता से अपनी माँ को पीटते हुए देखता है, तो उस बच्चे के मन की पीड़ा उस दर्द को आप भलीभांति समझ सकते होंगे, अपने पति से रोज पिटती, उस बहन की पीड़ा भी असहनीय होती है प्रदेश के मुखिया होने के नाते बहनों की इस पीड़ा को दूर करें।

आपकी यह बहन आपको याद दिलाती है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री का राजधर्म जनता से किए वादे को पूरा करना है। इस रक्षाबंधन में छत्तीसगढ की बहनों को उपहार स्वरूप कांग्रेस पार्टी का पूर्ण शराबबंदी का वादा पूरा कर वह भेंट अवश्य देगा रक्षासूत्र के साथ तिलक हेतु रोली और अक्षत भेज रही हूँ जो आपतो आपका राजधर्म याद दिलाता रहेगा, ऐसा मेरा विश्वास है। प्रदेश की लाखों बहनों के सामने अपने उपहार का इंतजार कर रही ।

भाजपा राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय द्वारा रक्षा बंधन के शुभ अवसर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को रक्षा सूत्र के साथ माँगा ये ख़ास उपहार

0

रायपुर – इस पत्र का उद्देश्य आपको आपका दादा जो आपने कांग्रेस अध्यक्ष पद पर रहते हए, चुनावी घोषणा पत्र में छत्तीसगढ़ की सभी माताओं-बहनों के साथ किया था, आपने उन्हें विश्वास दिलाया था, की छत्तीसगढ़ प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी, तो प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी लागू की जाएगी। आपके वादे पर छत्तीसगढ़ की बहनो मे आपको दोनों हाथों से आशीर्वाद दिया और आप पर विश्वास किया, जिसके फलस्वरूप आप छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री के पद पर आसीन हुए।

छत्तीसगढ़ प्रदेश की संस्कृति मे बहन का विशेष महत्व है। तीजा-पोरा, राखी यह बहनों के त्यौहार हैं। अपने भाइयों के लिए छत्तीसगढ़ की हर महिला वर्षभर तीजा व रक्षाबंधन का इंतजार करती है. और भाई भी उसे कुछ ना कुछ उपहार देता है।

आज कोरोना वैश्विक महामारी से पूरा देश ग्रसित है. हमारा छत्तीसगढ़ भी इससे अछूता नहीं है। 10 दिनों के लॉकडाउन मे बहनों पर होने वाली घरेलू हिंसाओ पर कमी आई थी,परन्तु  लॉक डाउन समाप्त होने के बाद और शराब दुकानों के पुनः शुरू होने के साथ ही अत्याचार की शुरुआत पुनः हो गयी है। एक माँ का बच्चा जब नशे के हालात में डूबे हुए अपने पिता से अपनी माँ को पीटते हुए देखता है, तो उस बच्चे के मन की पीड़ा उस दर्द को आप भलीभांति समझ सकते होंगे, अपने पति से रोज पिटती, उस बहन की पीड़ा भी असहनीय होती है प्रदेश के मुखिया होने के नाते बहनों की इस पीड़ा को दूर करें।

आपकी यह बहन आपको याद दिलाती है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री का राजधर्म जनता से किए वादे को पूरा करना है। इस रक्षाबंधन में छत्तीसगढ की बहनों को उपहार स्वरूप कांग्रेस पार्टी का पूर्ण शराबबंदी का वादा पूरा कर वह भेंट अवश्य देगा रक्षासूत्र के साथ तिलक हेतु रोली और अक्षत भेज रही हूँ जो आपतो आपका राजधर्म याद दिलाता रहेगा, ऐसा मेरा विश्वास है। प्रदेश की लाखों बहनों के सामने अपने उपहार का इंतजार कर रही ।

आम आदमी पार्टी आमरण अनशन के चौथे दिन शारीरिक अस्वस्थता के चलते आमरण अनशन तोड़ा गया

0

बालोद – आम आदमी पार्टी आमरण अनशन का चौथा दिन है डोंडी लोहारा विधानसभा अध्यक्ष सन्तोष देवांगन जी एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष दल्लीराजहरा दुवारा 12 सूत्रीय विभिन्न मांगों को सन्दर्भ में अनिश्चित कालीन आमरण अनशन पर बैठेगे पूर्व कांकेर लोकसभा सगठन मंत्री दीपक आरदे ने बताया कि दिनांक 19 / 7 / 2020 से आमरण अनशन करने वाले भाई नरायण राव जी डोंडी लोहारा विधानसभा उपाध्यक्ष का चार दिन के बैठे आमरण अनशन के कारण शरीर अत्यधिक कमजोर ब्लड प्रेसर हाई होना एवं सुगर लेवल बहुत ही कम ऒर बात चीत नही करने की स्तिथि में न होने के कारण इसके बाद भी शासन प्रशासन की ओर से हमारी मांग को नजर अंदाज किया गया जिसके चलते नरायण राव की शाररिक स्तिथि को देखते हुये आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष मधुसूदन साहू सगठन मंत्री घनश्याम चन्द्राकर कोषाध्यक्ष बालकसिह साहू व अन्य उपस्थित दल्लीराजहरा के नागरिकों के हाथों से जूस पिला कर नारायण राव जी का आमरण अनशन तोड़ा गया

देवेंद्र सिंग्रामें डौंडी ब्लाक सरपंच संघ के नए अध्यक्ष बने।

0

डौंडी:- आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र डौंडी में सरपंच संघ पदाधिकारियों का चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें देवेंद्र सिंग्रामें अध्यक्ष व भीखम भूआर्य और ममता मंडावी उपाध्यक्ष,गौतम कोर्राम सचिव ,अनीता पौषार्य सह सचिव,कार्तिक राम दुग्गा कोषाध्यक्ष ,हृदय राम कवाची संरक्षक ,गणेश राम सेवता संरक्षक ,चंद्रलेखा पायले राधेश्याम कुमेटी संगठन महामंत्री तथा कार्य-कारिणी सदस्य बसंती ठाकुर, पांचो बाई मरकाम संगीता नेताम , माहरीन टेकाम, ईश्वरी गोर्रा ,गंगाबाई, नाथूराम, बुढ़ान सिंह उईके , जगनू राम भेड़िया ,रामप्रसाद दर्रो , छबि लाल मरकाम को सर्वसम्मति से पदाधिकारी चुने गए।

Breaking डोंडी ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार घायल

0

डोंडी – मामला डोंडी थाना क्षेत्र का है जिसमे गिरवर साहू नामक युवक साइकिल से जा रहा था तभी  एक तेज रफ़्तार ट्रक चोरापड़ाव के पास युवक को अपनी चपेट में ले लिया जिससे युवक घायल हो गया और उसी अवस्था में उसे आसपास के लोगों द्वारा दल्लीराजहरा के आरोग्य अस्पताल ले जाया गया है जहाँ उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है और साइकिल पहिये के निचे आ जाने से पूर्णतः क्षतिग्रस्त हो गया है |

जिले में अब तक 428 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

0

बालोद . जिले में चालू मानसून सत्र के दौरान 01 जून से आज 22 जुलाई 2020 तक 428 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। कलेक्टर कार्यालय के भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार बालोद तहसील में अब तक 505.6 मिलीमीटर, गुरूर तहसील में 588.6 मिलीमीटर, गुण्डरदेही तहसील में 469.3 मिलीमीटर, डौण्डी तहसील में 322.6 मिलीमीटर और डौण्डीलोहारा तहसील में 253.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

मुख्यमंत्री युवा स्व-रोजगार योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को स्वरोजगार हेतु ज्यादा से ज्यादा अवसर प्रदान करें – कलेक्टर

0

बालोद . कलेक्टर जनमेजय महोबे ने कहा कि मुख्यमंत्री युवा स्व-रोजगार योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को स्वरोजगार हेतु ज्यादा से ज्यादा अवसर प्रदान करें। श्री महोबे आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में मुख्यमंत्री युवा स्व-रोजगार योजना के अंतर्गत आयोजित टास्क फोर्स समिति की बैठक ली। उन्होंने योजना के अंतर्गत लक्ष्य और प्राप्त प्रकरणों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि उप समिति गठित कर योजना के अंतर्गत स्वरोजगार हेतु हितग्राहियों का साक्षात्कार लिया जाए। कलेक्टर ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा स्व-रोजगार योजना का उद्देश्य युवा वर्ग को स्व-रोजगार के रूप में उद्योग, सेवा एवं व्यवसाय स्थापित करने में समग्र सहायता उपलब्ध कराना है, ताकि उनकी योग्यता एवं कार्यक्षमता के अनुरूप उनके स्वयं के उद्यम स्थापित करने में सुगमता प्राप्त हो।  

स्वरोजगार हेतु आवेदन 17 अगस्त तक

छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम रायपुर द्वारा वर्ष 2020-21 हेतु राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी वित्त एवं विकास निगम की योजना के अंतर्गत सफाई कामगार वर्ग के लिए संचालित विभिन्न योजना में जिले के इच्छुक शिक्षित बेरोजगार युवक एवं युवतियों से 17 अगस्त 2020 तक आवेदन मंगाए गए हैं। जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति के कार्यपालन अधिकारी श्री आदर्श साव ने बताया कि ऋण हेतु पात्रता रखने वाले युवक-युवतियॉ 17 अगस्त 2020 तक कार्यालयीन समय में संयुक्त जिला कार्यालय के कक्ष क्रमांक-91 कार्यालय जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति में आवेदन प्राप्त एवं जमा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि सफाई कामगार वर्ग अंतर्गत महिला समृद्धि योजना, महिला अधिकारिता योजना, स्कीम अप टू योजना और माईक्रो क्रेडिट योजना हेतु आवेदन किया जा सकता है। उक्त योजना हेतु एक-एक लक्ष्य निर्धारित है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में विस्तृत जानकारी संयुक्त जिला कार्यालय बालोद के कक्ष क्रमंाक-91 जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति से प्राप्त की जा सकती है। बैठक में जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक श्री एम.एस.उईके, जिला कौशल विकास प्राधिकरण के सहायक संचालक श्री विकास देशमुख, जिला रोजगार अधिकारी श्री एन.सी.वाहने सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Breaking 55 साल की अधेड़ विकलांग महिला से 32 वर्षीय हवसी ने किया दुष्कर्म, डौंडी पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।

0

डौंडी। डौंडी थाना क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है। जिसमें उसी गांव के रहने वाले आरोपी 32 वर्षीय महादेव चुरेन्द्र ने 55 साल की एक दिव्यांग व विधवा महिला से अनाचार कर दिया। घटना मंगलवार को दोपहर 2 बजे की बताई जा रही  है। शाम को घरवालों के आने पर पीड़िता ने घटना का खुलासा किया। रात 11 बजे थाने में रिपोर्ट लिखाई गई। बुधवार को डौंडी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। जिसके खिलाफ धारा 376 का केस दर्ज किया गया है। टीआई अनिल ठाकुर ने बताया कि आरोपी को रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पीड़ित अधेड़ महिला की माने तो  वह दोपहर में घर पर अकेली थी वह लकवा से ग्रसीत है , जिसे गांव का महादेव चुरेन्द्र  द्वारा घर में घुसकर जबरदस्ती उनके  साथ गलत काम(बलात्कार) एवं मारपीट किया है। वही पीड़िता की बेटी जब काम करके दोपहर 03 बजे  वापस घर आई तब देखी कि उसकी  माँ  घर के बरामदा में बैठी हुई थी,  उसने अपने साथ घटी पूरी घटना विस्तार से बतायी कि गांव का महादेव घर पर आया था और मेरा हाथ खीचते हुए बाडी के पास लगे बरामदा में ले जाकर जबरदस्ती गलत काम(बलात्कार) किया है और दोनो गालो को हाथ मुक्का से मारा है बतायी तब युवती पुन: खेत जाकर अपने पति एवं छोटी बहन को घटना संदर्भ की जानकारी दी,जिसके बाद डौंडी थाने में मामला दर्ज कराया गया है।

Big Breaking दल्लीराजहरा में लॉक डाउन के मद्देनजर प्रशासन की करवाई से अवैध कारोबारियों में दहशत का माहौल

0

दल्लीराजहरा – जिले में लॉक डाउन लगने की खबर लगते ही शराब एवं अवैध कारोबार करने वाले कोचिये सक्रिय हो गए है लॉक डाउन में शराब दुकान के बंद होने से इनका कारोबार धड़ल्ले से चलता है और मनमाने कीमत पर शराब बेचीं जाती है | कोरोना काल में रोजगार की कमी के कारण कई लोग शराब के साथ साथ जुआ सट्टा एवं गांजे का कारोबार में लिप्त हो गए है जिस कारण से अवैध व्यवसाय फल फूल रहा है | प्रशासन एवं शासन कोरोना संक्रमण को रोकने में जुटे हुए है इसी की ढील की वजह से ही ये लोग इन्ही गैर कानूनी धंधो करने का अवसर मिल जा रहा है | किन्तु पुलिस कि सक्रियता से आज लगातार अवैध कारोबारियों पर कार्यवाही कि जा रही है इस बार कोचियों के एक्टिव होने से पहले पुलिस प्रशासन जाग चुकी है और लॉक डाउन के पहले जितने भी लोग इस धंधे में लिप्त है उन्हें पकड़ कर कार्यवाही की  जा रही है | आज ही में इन मामलो कार्यवाही की गई है –

  • अपराध क्र 302/20 धारा 36 – नाम – तुषार साहू पिता – रवि कुमार उम्र – 21 वर्ष पता – चिखलाकसा – जब्ती – 1 पौवा (सार्वजानिक स्थान पर शराब का सेवन)
  • अपराध क्र 303/20 धारा 34(1) आब.एक्ट नाम – संदीप गौतम पिता – पूरण सिंह उम्र – 32 वर्ष पता – वार्ड क्र 2 पंडर दल्ली  – जब्ती – 18 पौवा देशी शराब
  • अपराध क्र 304/20 धारा 34(1) आब.एक्ट नाम – शेख समीर पिता – शेख नजीर उम्र – 31 वर्ष पता – वार्ड क्र 5 256 चौक दल्लीराजहरा – जब्ती – 17 पौवा देशी शराब
  • आरोपी शुभम बंजारे पिता छन्नू राम बंजारे वार्ड नं 18 मोंगरा दफाई नगदी रकम 410 ओर सट्टा पर्ची 4 का जुआ एक्ट
  • आरोपी पप्पू छत्री पिता बंसी लाल छत्री निवासी आशा टाकीज के पास वार्ड नं 3 शराब सेवन
अपराध क्रमांक 303 धारा 34 (1)(A) आब. एक्ट आरोपी संदीप गौतम पिता पूरन सिंह उम्र 32 साल साकिन वार्ड क्रमांक 02 पंडर दल्ली राजहरा.
अपराध क्रमांक 304 धारा 34 (1) आब. एक्ट
आरोपी शेख समीर पिता शेख नजीर उम्र 21 साल साकिन वार्ड क्रमांक 05 राजहरा.

किन्तु कुछ बड़े नेताओं के संरक्षण में इन अवैध कारोबारियों को संरक्षण मिलने के कारण पुलिस असमंजस कि स्थिति में कार्यवाही नहीं कर पाती है जिसके कारण अवैध कारोबारियों का मनोबल बढ़ा हुआ है यह अवैध कारोबारी नेता एवं प्रशासन को अपना हिस्सा पहुंचकर धड़ल्ले से अपना कारोबार चला रहे है प्रशासन के आँख के निचे सट्टा, जुआ, शराब, गांजे व कबाड़ के व्यवसाय गली गली में बेखौफ फल फुल रहा है पुलिस प्रशासन भी कोरोना काल में अपनी व्यस्तता बताकर अपनी जवाबदेही से इतिश्री कर ले रही है इन अवैध कारोबारियों पर बड़ी कार्यवाही की जरुरत है किन्तु प्रशासन भी मामले को हलके फुल्के में रफा दफा कर ख़त्म कर देती है जिस वजह से अवैध कारोबारियों के मन से डर ख़त्म हो चुका है |

MOST POPULAR

HOT NEWS