City Media - Page 1766 of 1804 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1766

Big Breaking दल्लीराजहरा पुराना बाजार पेट्रोल पंप के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइकसवार गंभीर रूप से घायल एवं अस्पताल में एक की मौत

0

दल्लीराजहरा । दल्ली राजहरा के संतोष पेट्रोल पंप के पास मुख्य मार्ग पर आज 3.30 बजे एक सड़क दुर्घटना में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमे कि अस्पताल पहुँचने के पश्चात् एक युवक की मृत्यु हो गई दुसरे की हालत नाजुक बताई जा रही है तीसरा युवक भी बेहोशी की हालत में है | युवकों के सम्बन्ध में कोई भी जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई है | तीनो युवक एक ही बाइक में सवार थे युवक का मोटर साइकिल क्र CG 19 BG 5441 झटकू राम पिता श्याम सिंह राम ग्राम – गुरुवान्दी पचांगी पखांजूर जिला कांकेर के नाम से पंजीकृत है  एवं जिस ट्रक ने टक्कर मारी उसका ट्रक क्र CG 19 H 0834  तीनों को ट्रक चालक ने सामने से टक्कर मारी। रफ्तार इतनी थी कि बाइक सवार युवक उछल कर एक दूसरे के ऊपर नीचे आ गिरे। घायलों को अस्पताल शहीद अस्पताल ले जाया गया है मौके पर पुलिस पहुंच

कर मामले की छानबीन कर रही है। सूत्रों द्वारा ज्ञात हुआ है कि युवक बडगांव के आसपास के निवासी है जो कि भानुप्रतापपुर की ओर जा रहे थे | बायपास मार्ग ना होने के कारण दल्लीराजहरा के मुख्य मार्ग में आये दिन इस प्रकार की दुर्घटनाये घट रही है जिससे लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ रहा है कुछ समय पूर्व झरण मंदिर के पास में लगातार हो रही दुर्घटनाओं के कारण ड्रम लगाकर गति को सिमित करने का प्रयास किया गया किन्तु शहर के अन्दर आते ही गाडिओं के गति में काबू में नहीं रहता प्रशासन द्वारा स्पीड ब्रेकर की स्वीकृति होने के बाद भी स्पीड ब्रेकर अभी तक नहीं लगाया गया है नागरिकों में अत्यधिक रोष का माहौल है | शहरवासियों द्वारा घटना स्थल पर चक्का जाम कर दिया गया है |

Breaking भिलाई इस्पात संयंत्र एसएमएस-2 के मुख्य महाप्रबंधक एवं जनसंपर्क विभाग के उप-महाप्रबंधक व स्टाफ कर्मी कोरोना पॉजिटिव

0

भिलाई – भिलाई इस्पात संयंत्र में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। प्रबंधन के तमाम दावे फेल होते दिख रहे हैं। सीजीएम, डीजीएम की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ गई है। संक्रमण काल में पहली बार मुख्य महाप्रबंधक भी इसकी चपेट में आ गए। स्टील मेल्टिंग शॉप-2 के मुख्य महाप्रबंधक ने खुद से जांच कराई और रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। भिलाई इस्पात संयंत्र एसएमएस-2 के मुख्य महाप्रबंधक एवं जन संपर्क विभाग के उप महाप्रबंधक,व  जनसंपर्क विभाग के स्टाफ कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाये गयें हैं । जनसंपर्क विभाग के उप महाप्रबंधक को मेकाहारा रायपुर में भर्ती कराया जा रहा है।

भिलाई टाउनशिप में तेजी से कोरोना संक्रमण फैल रहा है। इसको रोकने के लिए ठोस प्रयास की जरूरत है। लेकिन सेक्टर-4 में किए जा रहे प्रयोग और खतरनाक साबित हो सकते हैं। होम क्वारंटाइन में रखकर मरीज का इलाज कराया जा रहा है। इसको लेकर क्षेत्रीय नागरिकों में रोष है। लोगों का कहना है कि इस तरह के प्रयोग से क्षेत्र में तेजी से कोरोना फैल सकता है। 

अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर भूमिपूजन को पूरे भारत मे पर्व की तरह मनाएंगे – शिवसेना ।

0

डौंडी / बालोद :- शिवसेना नेता बहादुर सोनी ने बताया कि 5 अगस्त को भगवान श्रीरामचन्द्र जी के जन्म स्थली अयोध्या में भगवान श्री रामचन्द्र जी के मंदिर भूमि पूजन दिवस को शिवसेना द्वारा पूरे भारत वर्ष में पर्व कि तरह मनाया जावेगा , इस दिन शिवसैनिको द्वारा पूरे भारत वर्ष में अपने घरो को भगवाध्वज, भगवा तोरण, झालर से सजाकर दीप मालाएं प्रज्वलित कि जावेगी, एवं समस्त हिन्दु समाज को यह सब करने हेतु प्रेरित किया जावेगा।

क्योंकि विधर्मीयों के कारण हमारे आराध्य को सैकड़ो वर्षो तक तिरपाल में रहना पड़ा था और हिन्दु समाज को अपने देश में ही अपने आराध्य हेतु न्यायालय पर निर्भर रहना पड़ा था जो विडम्बना है। शिवसेना का जन्म ही हिन्दुत्व के हक कि लड़ाई लड़ने के लिये हुआ है और शिवसेना के संस्थापक हिन्दु हृदय सम्राट बाला साहब ठाकरे इस राम मंदिर के स्वपन दृष्टा रहे है और हिन्दुओं के लिये कलंक बाबरी ढांचा को ध्वस्त करने में शिवसैनिको का ही मुख्य स्थान रहा है। बाबरी ढांचा ढहाने के बाद तमाम राजनैतिक दल और हिन्दु संगठन जब इस ढांचा ढहाने के लिये माफी मांग रहे थे तब हिन्दु हृदय सम्राट बाला साहब ठाकरे ने जिम्मेदरी लेते हुए कहा था कि शिव सैनिको ने बाबरी ढांचा ढहाया है। जिसका मुझे गर्व है और बाबरी ढांचा ढहाने के बाद हुये दंगे में हिन्दुओं के पक्ष में खड़े रहे। और पूरे भारत वर्ष में शिवसेना द्वारा हिन्दुओं और राष्ट्र के रक्षार्थ लड़ाई लड़ी गई, शिवसेना ने समस्त देशवासियों से आव्हान किया है कि 5 अगस्त को एैसा पर्व मनाये जो अविस्मरणीय हो।

Breaking जुआ फड़, पुलिस ने दी दबिश, 16 जुआरी पकड़ाए

0

👉 जुए के फड पर गुण्डरदेही पुलिस की दबिश।
👉 ग्राम पायला एवं माहुद बी के कुल 16 जुआरी 13 जुआ एक्ट के तहत गिरफ्तार।
👉 52पत्ती तास सहित 5040 रूपये जप्त।

थाना गुण्डरदेही में सूचना पर ग्राम पायला टीकम साहू के घर के पास एवं माहुद बी टिकरापारा तालाब पार में कुछ जुआरिया तास पत्ती की मदद से जुआ का खेल खेल रहे है कि प्र0आर0 विरेन्द्र साहू के हमराह विशेष टीम बनाकर जुआ की फड पर रेड कार्यवाही की गई कुल 16 जुआरियो से 5040 रूपये, 52 पत्ती तास सहित जप्त किये गये। 13 जुआ एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर आरोपीगण को गिरफ्तार किया गया।

आरोपीगण्—

  1. अमित कुमार यादव पिता कुजु राम यादव उम्र 37 वर्ष साकिन मटिया थाना रनचिरई
  2. लालजी साहू पिता अंजोर सिंह साहू उम्र 53 वर्ष साकिन पायला थाना गुण्डरदेही
  3. धनराज यादव पिता बुधरू राम यादव उम्र 47 वर्ष साकिन पायला थाना गुण्डरदेही
  4. पिताम्बर साहू पिता विमल साहू उम्र 25 वर्ष साकिन पायला थाना गुण्डरदेही
  5. विजय कुमार साहू पिता श्याम लाल साहू उम्र 27 वर्ष साकिन पायला थाना गुण्डरदेही
  6. डेमन लाल साहू पिता दुज राम साहू उम्र 22 वर्ष साकिन खपरी थाना रनचिरई
  7. ताम्रध्वज मारकण्डे पिता विष्णु राम मारकण्डे उम्र 32 वर्ष साकिन पायला थाना गुण्डरदेही
  8. हेमन्त कुमार साहू पिता खोरबाहारा साहू उम्र 40 वर्ष साकिन पायला थाना गुण्डरदेही
  9. लोकेश्वर साहू पिता टिका साहू उम्र 31 वर्ष साकिन पायला थाना गुण्डरदेही
  10. ओमप्रकाश साहू पिता रघुवर साहू उम्र 33 वर्ष साकिन माहुद बी थाना गुण्डरदेही
  11. कैलाश निषाद पिता गणेश निषाद उम्र 31 वर्ष साकिन माहुद बी थाना गुण्डरदेही
  12. रामचंद यदु पिता स्व राम लाल यदु उम्र 36 वर्ष साकिन माहुद बी थाना गुण्डरदेही
  13. भूपेन्द्र साहू पिता प्रेम लाल साहू उम्र 23 वर्ष साकिन माहुद बी थाना गुण्डरदेही
  14. हेमलाल विश्वकर्मा पिता पंचराम विश्वकर्मा उम्र 45 साकिन माहुद बी थना गुण्डरदेही
  15. जागृत साहू पिता शंकर साहू उम्र 35 वर्ष साकिन माहुद बी थाना गुण्डरदेही
  16. रिखी राम महार पिता निर्भय राम महार उम्र 48 वर्ष साकिन माहुद बी थाना गुण्डरदेही

जप्ती
5040 रूपये एवं 52 पत्ती तास

जुआ रेड की उक्त कार्यवाही में प्रधान आरक्षक वीरेंद्र साहू,आरक्षक योगेश सिन्हा,मनीष राजपूत,प्रवीण सोनी,वरुण कुर्रे,राजकिरण ठाकुर,दिलेन्द्र साहू,सुमित पटेल,आदि शामिल थे ।

राजहरा टाउनशिप की विद्युत सप्लाई 5 अगस्त को बाधित रहेगी

0

दल्लीराजहरा – दिनांक 05.08.2020, दिन बुधवार को बी.एस. पी. II फीडर शटडाउन होने के कारण राजहरा टाउनशिप की विद्युत सप्लाई प्रातः 6.00 AM से 9.00 AM तक बंद रहेगी ।

कृपया पानी सुरक्षित रखें — पानी सप्लाई में विलम्ब होगा ।

Breaking छह नायब और एक तहसीलदारों के निलंबन के साथ FIR की करवाई, आखिर क्या था मामला

0

गुरुग्राम – तहसीलदारों ने अवैध तरीके से की गई प्लाटिंग की रजिस्ट्री की थी | रजिस्ट्री घाटाले में फंसे सात तहसीलदारों के खिलाफ हरियाणा सरकार ने निलंबन की कार्रवाई करते हुए संबंधित थानों में मामला दर्ज कराया है | मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के निर्देश पर तहसीलदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई  उनमें तहसीलदार बंशीलाल, नायाब तहसीलदार दलबीर सिंह दुग्गल, नायाब तहसीलदार देशराज कंबोज, नायाब तहसीलदार जगदीश चंद, तहसीलदार ओमप्रकाश, नायाब तहसीलदार जयप्रकाश और नायाब तहसीलदार हरीकिशन शामिल हैं | आरटीआई के आधार पर  जानकारी मिलने के पश्चात् इस घोटाले का खुलासा हुआ उसके बाद मुख्यमंत्री ने कार्रवाई के निर्देश दिए  जिसके बाद थानों में मामला दर्ज किया गया है.

गुरुग्राम जिले में अवैध प्लाटिंग पर रोक लगाए जाने के लिए जिला नगर योजनाकार से एनओसी लिए बिना कई बार टुकड़ों में जमीन की रजिस्ट्री नहीं करने को लेकर राजस्व विभाग को लिखा गया था. इस बीच लॉकडाउन में मिली छूट का फायदा उठाते हुए इन अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में नियमों को ताक पर रखते हुए जमीन की रजिस्ट्री की.

Breaking छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री का बंगला सील, 10 कर्मचारी निकले कोरोना पॉजिटिव

0

रायपुर – छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के बंगले में 10 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए है |

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले अंबिकापुर से एक केंसर पेशेंट आई थी, जो बंगले में रुकी हुई थी. उस कैंसर पीड़ित महिला का कोरोना टेस्ट करवाया गया था और जब उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई उसके बाद जितने लोग उसके संपर्क में आये थे उनमे सबसे पहले वहां काम करने वाली महिला आई थी उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सभी का कोरोना टेस्ट किया गया. जिसमें बंगले के 10 कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है |

मंत्री टीएस सिंहदेव एवं उनके विशेष सहायक समेत पीएसओ की रिपोर्ट निगेटिव आई है |सुरक्षा की दृष्टि से सभी क्वारंटाइन हो गए हैं और मंत्री के बंगले को सील कर दिया गया है |

Breaking भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल कोरोना पॉजिटिव

0

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब मंत्रियों की भी कतार लग चुकी है आये दिन किसी न किसी मंत्री या उनके सहायक कोरोना का शिकार हो रहे है आज भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. संक्रमित पाए जाने के बाद उन्हें रायपुर एम्स में भर्ती कराया गया है. परिवार के अन्य सदस्यों का भी कोरोना टेस्ट कराया गया किन्तु उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार गौरीशंकर अग्रवाल को पिछले दो-तीन दिन से बुखार व सांस लेने में परेशानी हो रही थी जिसके बाद उनका कोरोना टेस्ट कराया गया जिसमे रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं | कुछ दिनों से वे घर में ही थे |

Big Breaking युवा कांग्रेस के विधान सभा अध्यक्ष पर जानलेवा हमला

0

दल्लीराजहरा – युवा कांग्रेस के विधान सभा अध्यक्ष हरीश साहू घर के पास कॉलेज रोड धारदार हथियार से हमला हुआ, तत्काल नगर के शहीद अस्पताल ले जाया गया है अज्ञात हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए हमले का कारण पता नहीं चल पाया है | प्राप्त जानकारी के अनुसार खाना खाने के पश्चात् टहलने के लिए निकले हुए थे तभी अचानक उन पर हमला हुआ | पुलिस शहीद अस्पताल पहुंच जांच पड़ताल की जा रही है | हमलावर बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल दो लोग थे एवं मास्क पहने हुए थे

हरीश साहू

सीए, डॉक्टर वकील भी एमएसएमई क्रेडिट स्कीम के तहत गारंटी मुक्त लोन ले सकते हैं।

0

नई दिल्ली – वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि अब इस स्कीम के तहत कारोबारी मकसद से व्यक्तिगत लोन भी लिया जा सकता है। हालांकि, लोन लेने के लिए स्कीम के तहत सभी पात्रताएं पूरी करनी होंगी। वित्तीय सेवाओं के सचिव देबाशीष पांडा ने कहा कि हमने इस योजना में अब डॉक्टर, चार्टर्ड अकाउंटेंट और वकील जैसे प्रोफेशनल्स को भी शामिल किया है। इन प्रोफेशनल्स को लोन देने के लिए भी वही प्रक्रिया अपनाई जाएगी, जो कारोबारियों के लिए अपनाई जाती है।

कोरोना आपदा से निपटने के लिए शुरू की गई 3 लाख करोड़ रुपए की एमरजेंसी क्रेडिट लाइन गारंटी स्कीम का सरकार ने दायरा बढ़ा दिया है। अब इस स्कीम के तहत एमएसएमई के अलावा डॉक्टर, वकील और चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) भी अपने कारोबार को बढ़ावा देने के लिए गारंटी मुक्त लोन ले सकते हैं। साथ ही सरकार ने इस स्कीम में लोन आउटस्टैंडिंग की सीमा को बढ़ाकर दोगुना कर दिया है। 

लोन आउटस्टैंडिंग की सीमा दोगुनी की
 वित्तीय सेवाओं के सचिव देबाशीष पांडा ने बताया कि इस स्कीम का ज्यादा से ज्यादा कंपनियों को फायदा देने के मकसद से सरकार ने लोन आउटस्टैंडिंग की सीमा को बढ़ाकर दोगुना कर दिया है। अब जिन एमएसएमई पर 29 फरवरी को 50 करोड़ का लोन आउटस्टैंडिंग था, वह भी इस स्कीम के तहत लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस स्कीम के तहत गारंटेड एमरजेंसी क्रेडिट लाइन (जीईसीएल) फंड को 5 करोड़ से बढ़ाकर 10 करोड़ रुपए कर दिया है। इसके अलावा अब 250 करोड़ रुपए के टर्नओवर वाली कंपनियों को भी स्कीम का लाभ मिलेगा। अभी तक यह सीमा 100 करोड़ रुपए थी।
स्कीम के तहत अब तक 1.37 लाख के लोन को मंजूरी
वित्त मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, 29 जुलाई तक बैंकों और नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनीज (एनबीएफसी) ने 1.37 लाख करोड़ रुपए के लोन को मंजूरी दे दी है। इसमें से 87,227 करोड़ रुपए का वितरण कर दिया गया है। देबाशीष पांडा ने बताया कि इस स्कीम के तहत छोटी कंपनियों को पर्याप्त रूप से कवर किया गया है। अब बड़ी कंपनियों को शामिल करने की तैयारी है। पांडा ने बताया कि 31 अक्टूबर तक इस स्कीम के तहत लोन लिया जा सकता है। वित्त मंत्री ने बताया कि योजना के विस्तार के लिए इसमें 1 लाख करोड़ रुपए का अतिरिक्त आवंटन किया गया है। इस स्कीम में 9.25 फीसदी की दर पर लोन मिलता है।

MOST POPULAR

HOT NEWS