बालोद – आम आदमी पार्टी आमरण अनशन का चौथा दिन है डोंडी लोहारा विधानसभा अध्यक्ष सन्तोष देवांगन जी एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष दल्लीराजहरा दुवारा 12 सूत्रीय विभिन्न मांगों को सन्दर्भ में अनिश्चित कालीन आमरण अनशन पर बैठेगे पूर्व कांकेर लोकसभा सगठन मंत्री दीपक आरदे ने बताया कि दिनांक 19 / 7 / 2020 से आमरण अनशन करने वाले भाई नरायण राव जी डोंडी लोहारा विधानसभा उपाध्यक्ष का चार दिन के बैठे आमरण अनशन के कारण शरीर अत्यधिक कमजोर ब्लड प्रेसर हाई होना एवं सुगर लेवल बहुत ही कम ऒर बात चीत नही करने की स्तिथि में न होने के कारण इसके बाद भी शासन प्रशासन की ओर से हमारी मांग को नजर अंदाज किया गया जिसके चलते नरायण राव की शाररिक स्तिथि को देखते हुये आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष मधुसूदन साहू सगठन मंत्री घनश्याम चन्द्राकर कोषाध्यक्ष बालकसिह साहू व अन्य उपस्थित दल्लीराजहरा के नागरिकों के हाथों से जूस पिला कर नारायण राव जी का आमरण अनशन तोड़ा गया
देवेंद्र सिंग्रामें डौंडी ब्लाक सरपंच संघ के नए अध्यक्ष बने।
डौंडी:- आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र डौंडी में सरपंच संघ पदाधिकारियों का चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें देवेंद्र सिंग्रामें अध्यक्ष व भीखम भूआर्य और ममता मंडावी उपाध्यक्ष,गौतम कोर्राम सचिव ,अनीता पौषार्य सह सचिव,कार्तिक राम दुग्गा कोषाध्यक्ष ,हृदय राम कवाची संरक्षक ,गणेश राम सेवता संरक्षक ,चंद्रलेखा पायले राधेश्याम कुमेटी संगठन महामंत्री तथा कार्य-कारिणी सदस्य बसंती ठाकुर, पांचो बाई मरकाम संगीता नेताम , माहरीन टेकाम, ईश्वरी गोर्रा ,गंगाबाई, नाथूराम, बुढ़ान सिंह उईके , जगनू राम भेड़िया ,रामप्रसाद दर्रो , छबि लाल मरकाम को सर्वसम्मति से पदाधिकारी चुने गए।
Breaking डोंडी ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार घायल
डोंडी – मामला डोंडी थाना क्षेत्र का है जिसमे गिरवर साहू नामक युवक साइकिल से जा रहा था तभी एक तेज रफ़्तार ट्रक चोरापड़ाव के पास युवक को अपनी चपेट में ले लिया जिससे युवक घायल हो गया और उसी अवस्था में उसे आसपास के लोगों द्वारा दल्लीराजहरा के आरोग्य अस्पताल ले जाया गया है जहाँ उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है और साइकिल पहिये के निचे आ जाने से पूर्णतः क्षतिग्रस्त हो गया है |

जिले में अब तक 428 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
बालोद . जिले में चालू मानसून सत्र के दौरान 01 जून से आज 22 जुलाई 2020 तक 428 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। कलेक्टर कार्यालय के भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार बालोद तहसील में अब तक 505.6 मिलीमीटर, गुरूर तहसील में 588.6 मिलीमीटर, गुण्डरदेही तहसील में 469.3 मिलीमीटर, डौण्डी तहसील में 322.6 मिलीमीटर और डौण्डीलोहारा तहसील में 253.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।
मुख्यमंत्री युवा स्व-रोजगार योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को स्वरोजगार हेतु ज्यादा से ज्यादा अवसर प्रदान करें – कलेक्टर
बालोद . कलेक्टर जनमेजय महोबे ने कहा कि मुख्यमंत्री युवा स्व-रोजगार योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को स्वरोजगार हेतु ज्यादा से ज्यादा अवसर प्रदान करें। श्री महोबे आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में मुख्यमंत्री युवा स्व-रोजगार योजना के अंतर्गत आयोजित टास्क फोर्स समिति की बैठक ली। उन्होंने योजना के अंतर्गत लक्ष्य और प्राप्त प्रकरणों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि उप समिति गठित कर योजना के अंतर्गत स्वरोजगार हेतु हितग्राहियों का साक्षात्कार लिया जाए। कलेक्टर ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा स्व-रोजगार योजना का उद्देश्य युवा वर्ग को स्व-रोजगार के रूप में उद्योग, सेवा एवं व्यवसाय स्थापित करने में समग्र सहायता उपलब्ध कराना है, ताकि उनकी योग्यता एवं कार्यक्षमता के अनुरूप उनके स्वयं के उद्यम स्थापित करने में सुगमता प्राप्त हो।
स्वरोजगार हेतु आवेदन 17 अगस्त तक
छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम रायपुर द्वारा वर्ष 2020-21 हेतु राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी वित्त एवं विकास निगम की योजना के अंतर्गत सफाई कामगार वर्ग के लिए संचालित विभिन्न योजना में जिले के इच्छुक शिक्षित बेरोजगार युवक एवं युवतियों से 17 अगस्त 2020 तक आवेदन मंगाए गए हैं। जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति के कार्यपालन अधिकारी श्री आदर्श साव ने बताया कि ऋण हेतु पात्रता रखने वाले युवक-युवतियॉ 17 अगस्त 2020 तक कार्यालयीन समय में संयुक्त जिला कार्यालय के कक्ष क्रमांक-91 कार्यालय जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति में आवेदन प्राप्त एवं जमा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि सफाई कामगार वर्ग अंतर्गत महिला समृद्धि योजना, महिला अधिकारिता योजना, स्कीम अप टू योजना और माईक्रो क्रेडिट योजना हेतु आवेदन किया जा सकता है। उक्त योजना हेतु एक-एक लक्ष्य निर्धारित है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में विस्तृत जानकारी संयुक्त जिला कार्यालय बालोद के कक्ष क्रमंाक-91 जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति से प्राप्त की जा सकती है। बैठक में जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक श्री एम.एस.उईके, जिला कौशल विकास प्राधिकरण के सहायक संचालक श्री विकास देशमुख, जिला रोजगार अधिकारी श्री एन.सी.वाहने सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।
Breaking 55 साल की अधेड़ विकलांग महिला से 32 वर्षीय हवसी ने किया दुष्कर्म, डौंडी पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।
डौंडी। डौंडी थाना क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है। जिसमें उसी गांव के रहने वाले आरोपी 32 वर्षीय महादेव चुरेन्द्र ने 55 साल की एक दिव्यांग व विधवा महिला से अनाचार कर दिया। घटना मंगलवार को दोपहर 2 बजे की बताई जा रही है। शाम को घरवालों के आने पर पीड़िता ने घटना का खुलासा किया। रात 11 बजे थाने में रिपोर्ट लिखाई गई। बुधवार को डौंडी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। जिसके खिलाफ धारा 376 का केस दर्ज किया गया है। टीआई अनिल ठाकुर ने बताया कि आरोपी को रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पीड़ित अधेड़ महिला की माने तो वह दोपहर में घर पर अकेली थी वह लकवा से ग्रसीत है , जिसे गांव का महादेव चुरेन्द्र द्वारा घर में घुसकर जबरदस्ती उनके साथ गलत काम(बलात्कार) एवं मारपीट किया है। वही पीड़िता की बेटी जब काम करके दोपहर 03 बजे वापस घर आई तब देखी कि उसकी माँ घर के बरामदा में बैठी हुई थी, उसने अपने साथ घटी पूरी घटना विस्तार से बतायी कि गांव का महादेव घर पर आया था और मेरा हाथ खीचते हुए बाडी के पास लगे बरामदा में ले जाकर जबरदस्ती गलत काम(बलात्कार) किया है और दोनो गालो को हाथ मुक्का से मारा है बतायी तब युवती पुन: खेत जाकर अपने पति एवं छोटी बहन को घटना संदर्भ की जानकारी दी,जिसके बाद डौंडी थाने में मामला दर्ज कराया गया है।
Big Breaking दल्लीराजहरा में लॉक डाउन के मद्देनजर प्रशासन की करवाई से अवैध कारोबारियों में दहशत का माहौल
दल्लीराजहरा – जिले में लॉक डाउन लगने की खबर लगते ही शराब एवं अवैध कारोबार करने वाले कोचिये सक्रिय हो गए है लॉक डाउन में शराब दुकान के बंद होने से इनका कारोबार धड़ल्ले से चलता है और मनमाने कीमत पर शराब बेचीं जाती है | कोरोना काल में रोजगार की कमी के कारण कई लोग शराब के साथ साथ जुआ सट्टा एवं गांजे का कारोबार में लिप्त हो गए है जिस कारण से अवैध व्यवसाय फल फूल रहा है | प्रशासन एवं शासन कोरोना संक्रमण को रोकने में जुटे हुए है इसी की ढील की वजह से ही ये लोग इन्ही गैर कानूनी धंधो करने का अवसर मिल जा रहा है | किन्तु पुलिस कि सक्रियता से आज लगातार अवैध कारोबारियों पर कार्यवाही कि जा रही है इस बार कोचियों के एक्टिव होने से पहले पुलिस प्रशासन जाग चुकी है और लॉक डाउन के पहले जितने भी लोग इस धंधे में लिप्त है उन्हें पकड़ कर कार्यवाही की जा रही है | आज ही में इन मामलो कार्यवाही की गई है –
- अपराध क्र 302/20 धारा 36 – नाम – तुषार साहू पिता – रवि कुमार उम्र – 21 वर्ष पता – चिखलाकसा – जब्ती – 1 पौवा (सार्वजानिक स्थान पर शराब का सेवन)
- अपराध क्र 303/20 धारा 34(1) आब.एक्ट नाम – संदीप गौतम पिता – पूरण सिंह उम्र – 32 वर्ष पता – वार्ड क्र 2 पंडर दल्ली – जब्ती – 18 पौवा देशी शराब
- अपराध क्र 304/20 धारा 34(1) आब.एक्ट नाम – शेख समीर पिता – शेख नजीर उम्र – 31 वर्ष पता – वार्ड क्र 5 256 चौक दल्लीराजहरा – जब्ती – 17 पौवा देशी शराब
- आरोपी शुभम बंजारे पिता छन्नू राम बंजारे वार्ड नं 18 मोंगरा दफाई नगदी रकम 410 ओर सट्टा पर्ची 4 का जुआ एक्ट
- आरोपी पप्पू छत्री पिता बंसी लाल छत्री निवासी आशा टाकीज के पास वार्ड नं 3 शराब सेवन


आरोपी शेख समीर पिता शेख नजीर उम्र 21 साल साकिन वार्ड क्रमांक 05 राजहरा.
किन्तु कुछ बड़े नेताओं के संरक्षण में इन अवैध कारोबारियों को संरक्षण मिलने के कारण पुलिस असमंजस कि स्थिति में कार्यवाही नहीं कर पाती है जिसके कारण अवैध कारोबारियों का मनोबल बढ़ा हुआ है यह अवैध कारोबारी नेता एवं प्रशासन को अपना हिस्सा पहुंचकर धड़ल्ले से अपना कारोबार चला रहे है प्रशासन के आँख के निचे सट्टा, जुआ, शराब, गांजे व कबाड़ के व्यवसाय गली गली में बेखौफ फल फुल रहा है पुलिस प्रशासन भी कोरोना काल में अपनी व्यस्तता बताकर अपनी जवाबदेही से इतिश्री कर ले रही है इन अवैध कारोबारियों पर बड़ी कार्यवाही की जरुरत है किन्तु प्रशासन भी मामले को हलके फुल्के में रफा दफा कर ख़त्म कर देती है जिस वजह से अवैध कारोबारियों के मन से डर ख़त्म हो चुका है |
Breaking सीएम हाउस के सामने आत्मदाह करने वाले युवक की मौत
रायपुर – गरीबी, बेरोजगारी और लाचारी के कारण सी एम हाउस के सामने आत्मदाह करने वाले हरदेव सिन्हा की इलाज के दौरान मौत हो गई है | रायपुर के कालड़ा अस्पताल में 23 दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझ रहा था |
29 जून को रायपुर में सीएम हाउस के पास खुद के उपर पेट्रोल डालकर आग लगा लिया था. सुरक्षाकर्मियों द्वारा आग बुझाकर आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया. शासन ने बयान दिया था कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है जबकि घर परिवार और गांव वालों ने गरीबी, बेरोजगारी और लाचारी को इसका कारण बताया था. इससे तंग आकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया था |
मेकाहारा अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद हरदेव का शव गृहग्राम तेलीनसत्ती लाया गया. गांव में उसका अंतिम संस्कार किया गया. उसकी पत्नी बसंती और दो मासूम बेटी संजना और हसीना बेसहारा हो गए हैं.
हरदेव सिन्हा की मौत सरकार पर कई सवाल उठाए हैं |
Breaking इस लॉक डाउन में भी शराब दुकाने रहेंगी खुली, जाने कहाँ की रहेगी खुली
बालोद – कोरोना वायरस (COVID-19) के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम तथा आम जनों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से जिला बालोद के समस्त नगरीय क्षेत्रों (नगर पालिका परिषद, बालोद/दल्लीराजहरा तथा नगर पंचायत/गुरूर/गुण्डरदेही/अजुंदा/डौण्डीलोहारा / डौण्डी/चिखलाकसा क्षेत्र) के अंतर्गत स्थित 07 देशी मदिरा दुकान (डौण्डीलोहारा, दल्लीराजहरा, बालोद, गुरूर, गुण्डरदेही, डौण्डी, अजुंदा) एवं 06 विदेशी मदिरा दुकान (डौण्डीलोहारा, दल्लीराजहरा, बालोद, गुरूर, गुण्डरदेही, डौण्डी). कुल 13 मदिरा दुकानें दिनांक 23.07.2020 को रात्रि 12:00 बजे से 29.07.2020 तक बंद रहेगी एवं ग्राम पंचायत क्षेत्र में स्थित 4 देशी मदिरा दुकान (सिकोसा. अरकार, मंगचुवा. कुसुमकसा) तथा 01 विदेशी मदिरा दुकान सिकोसा, कुल 05 मदिरा दुकानें संचालित रहेगी।

Breaking युवक ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
अंतागढ़ : सिकसोड़ थाना अंतर्गत ग्राम ग्राम जेठेगांव बीच पारा निवासी चैत राम उइके पिता स्व. रामनाथ उम्र – 40 वर्ष ने अज्ञात कारणों से पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की विवेचना कर रही है।


