जगदलपुर। देश के चार महानगरों में फटाखे फोड़ने की मनाही व विक्रय के बीच जगदलपुर के व्यापारियों के लिए राहत की खबर है। इस वर्ष लालबाग में इसकी व्यवस्था की जा रही है और संभवतः कल इसका आबंटन होगा।
जिला प्रशासन के एक जिम्मेदार अधिकारी ने बताया कि पूर्व में एनजीटी के निर्देश पर फटाखे फोड़ने व विक्रय पर पाबंदी थी किन्तु छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ फटाखा व्यवसायियों की बैठक के बाद व्यापारियों के लिए राहत की खबर है। सोमवार को फटाखे दुकानों का आवंटन किया जा सकता है। इस हेतु अपर कलेक्टर अरविंद एक्का ने निगम प्रशासन को आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं। इस मामले में अपर कलेक्टर से चर्चा करने की कोशिश की गई किंतु उनसे चर्चा नहीं हो पाया जिससे जिला प्रशासन का पक्ष सामने नहीं आ पाया। वहीं एक पत्र के वायरल होने पर एक जिम्मेदार अधिकारी ने किसी भी प्रकार की टिप्पणी से इन्कार किया है।
बालोद – उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन समिति जिला बालोद द्वारा संचालित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय आमापारा बालोद जिला बालोद के लिए निम्नानुसार अस्थायी रूप से संविदा शिक्षकों की नुयुक्ति हेतु योग्यताधारी आवेदकों से आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते है |
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 18 नवम्बर 2020 है |
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें –
NICETEC COMPUTER EDUCATION, NEW BUS STAND, DALLI RAJHARA,
Call – 7879737001
इसके अलावा SSC भर्ती, नवोदय विद्यालय प्रवेश फार्म, आईटीआई, जीवन प्रमाण पत्र, स्कालरशिप, एवं अन्य ऑनलाइन फार्म के लिए संपर्क करें |
दल्लीराजहरा –त्यौहार सीजन के आरम्भ होते ही लोगों की बढती भीड़ और कोरोना के निर्देशों का पालन ना करना एक तरह से कोरोना महामारी को आमंत्रण देना है | दल्लीराजहरा में कोरोना के कहर के बीच आज 27 संक्रमित मिले |
आज जिन वार्डों में कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है वे इस प्रकार है – वार्ड क्र 01 से 04, वार्ड क्र 05 से 02, वार्ड क्र 06 से 01, वार्ड क्र 09 से 01, वार्ड क्र 11 से 02, वार्ड क्र 13 से 01, वार्ड क्र 15 से 01, वार्ड क्र 18 से 03, वार्ड क्र 19 से 05, वार्ड क्र 22 से 01, थाना वार्ड क्र 23 से 03, वार्ड क्र 25 से 02 और पखांजूर से 01 मरीजों की पुष्टि हुई है |
इस प्रकार एंटीजन से 02 और RTPCR से 25 की रिपोर्ट के आधार पर आज कुल 27 लोग कोरोना संक्रमित मिले |
विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |
दल्लीराजहरा – नशे की आसान पहुँच युवाओं को गर्त में डाल रही है | कई तरह का नशा जो युवाओं को आसानी से मिल जाता है और वे धीरे धीरे नशे की गिरफ्त में आ रहे है | युवा शारीरिक रूप से बीमार हो रहे है वहीँ अपराध की दुनिया में कदम रख रहे है |
दल्ली में नशे का कारोबार करने में रहे असफल तो कोशिश की दुसरे जिले में पर वहां भी पुलिस ने धर दबोचा | प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी चिचोला को मुखबिर से जानकारी मिली कि ग्राम पाटेकोहरा में आरटीओ बेरियर के पास दो अज्ञात युवक काले रंग के स्कूटी के डिक्की में व बोरी में कोई नशीली दवाई रखकर अवैध रूप से बिक्री कर रहे है एवं
ग्राहक की तलाश कर माल खपाने की तैयारी में लगे हुए है | मिली सुचना के आधार पर पुलिस द्वारा एक टीम गठित कर मुखबिर द्वारा बताये स्थान ग्राम पाटेकोहरा में घेराबंदी कर दोनों युवकों को हिरासत में लिया गया | पकड़े गए युवक में से एक दल्ली का है पृथ्वी नेपाली पिता रामकुमार नेपाली उम्र 22 साल और दूसरा युवक ठाकुर राम यादव पिता स्व.मेकलाल यादव उम्र 21 साल थाना नेवई दुर्ग का रहने वाला बताया।
आरोपियों के पास स्कूटी थी वह भी बिना नंबर के और डिग्गी को चेक करने पर आरोपियों के पास प्रतिबंधित नशीली दवाई SPAS-TRANCAN PLUS CAPSULE 114 रैपर जिसमे प्रत्येक रैपर 24-24 नग कैप्सूल कुल 2736 नग कैप्सूल कीमत-17,784 एवं ALPRACAN 0.5 TABLET रैपर जिसमे प्रत्येक रैपर में 75-75 नग टेबलेट कुल 1200 नग टेबलेट
कीमत-2880 कुल नशीली दवाओं की संख्या 3936 नग कुल कीमती 20664 मिला जो उक्त नशीली दवाई एवं स्कूटी वाहन को जप्त कर एवं आरोपियों के विरुद्ध धारा-22/8, 27(क) एनडीपीएस एक्ट के अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
राजनांदगाँव – छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के राजनांदगांव जिला अध्यक्ष-शंकर साहू के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि वर्ष 2014 से नॉन डी.एड. व बी.एड. के कारण वेतन में कटौती की गई थी तथा समयमान वेतनमान की पूर्व से लंबित बकाया राशि को दीपावली पूर्व एरियर्स के रूप में प्रदान करने हेतु जिला कलेक्टर, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला शिक्षाधिकारी व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता घासी साहू को ज्ञापन सौंपकर बातचीत किया गया।
छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के राजनांदगांव जिला अध्यक्ष- शंकर साहू व प्रदेश महामंत्री- राजकुमार यादव ने बताया कि वर्षों से लंबित नॉन DED/BED के कारण राजनांदगांव जिले के 09 विकासखंड में से सिर्फ 04 विकासखंड जिसमें मोहला, छुरिया, डोंगरगांव व छुईखदान ब्लॉक में ही वेतन में कटौती की गई थी, जबकि जिले के ही अन्य 05 ब्लॉकों में किसी भी प्रकार से कोई कटौती वेतन से नहीं की गई है,जबकि राज्य शासन से किसी भी प्रकार से कटौती हेतु आदेश जारी ही नही किया गया था।कटौती की राशि को प्रदान करने हेतु फेडरेशन द्वारा अनेकों बार उच्चाधिकारियों को ज्ञापन दिया जा चुका है,लेकिन समस्या वर्षों से जस की तस बनी है,जिससे शिक्षकों में काफी आक्रोश है।
दीपावली त्यौहार तक अगर कटौती राशि का भुगतान नही किया जाता है, तो छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन जिला राजनांदगांव के द्वारा दीपावली त्यौहार के बाद सत्याग्रह आंदोलन व जिला पंचायत कार्यालय का घेराव किया जायेगा, जिसकी संपूर्ण जवाबदारी संबंधित अधिकारियों की होगी।
जिला कलेक्टर ,जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी व जिला पंचायत अध्यक्ष-श्रीमती गीता घासी साहू राजनांदगांव को ज्ञापन सौंपने व बातचीत करने के दौरान प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के राजनांदगांव जिला अध्यक्ष- शंकर साहू,प्रदेश महामंत्री-राजकुमार यादव, जिला सचिव राम लाल साहू,जिला कोषाध्यक्ष-शैलेंद्र साहू, जिला संयोजक मंजू देवांगन, माला गौतम,जिला प्रवक्ता-मिलन साहू, जिला उपाध्यक्ष-
रमेश साहू,तरुणा मेश्राम,जिला सचिव महिला प्रकोष्ठ-अंजुषा वैष्णव,जिला महासचिव-शिवशंकर कोर्राम,सुषमा चौरे, जान्हवी साहू,जिला महामंत्री-उत्तम ठाकुर,मितेन्द्र बघेल,जिला संयुक्त महामंत्री-रामेश्वर साहू,शशि साहू,जिला संगठन सचिव-विद्या श्रीरंगे,डोंगरगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष-हीरालाल मौर्य, ब्लॉक संयोजक-ओम प्रकाश साहू,छुरिया ब्लॉक अध्यक्ष कीरत कुमार गणवीर, राजनांदगांव ब्लॉक अध्यक्ष-रोशन साहू, खैरागढ़ के कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष- नंदकिशोर सिमकर, डोंगरगाँव के ब्लॉक अध्यक्ष-पारख प्रकाश साहू,जिला कार्यकारिणी सदस्य-मनीष पाली आदि उपस्थित थे।
उपरोक्त जानकारी मीडिया में शंकर साहू जिलाध्यक्ष छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन जिला-राजनांदगाँव ने दी है।
धमतरी – मैनपुर देवभेाग नेशनल हाईवे मार्ग पर एक कार पेड़ से टकराने के बाद उसमे आग लग गई और उसी आग के साथ उसमे सवार चालक की भी जलकर मौत हो गई और कुछ ही पलों में कार पूरी तरह जलकर ख़ाक हो गई |
प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला गरियाबंद जिले के तहसील मुख्यालय मैनपुर से लगभग 33 किलोमीटर दुर डुमरपड़ाव और उदंती मोड़ के पास का हैं जहां बीते रात लगभग 12 से 01 बजे के आसपास लग्जरी Honda City Car CG 07 M 0790 पेड़ से जा टकराया जिससे वाहन
में आग लगने से वाहन में सवार धमतरी जिला के नगरी निवासी हर्षकुशल सोम की कार के साथ जलकर मौत हो गई | बताया जा रहा है कि मृतक दिवाली में पत्नी को लाने ससुराल जा रहा था |
अनुमान लगाया जा रहा है कि कार की गति बहुत ज्यादा तेज रही होगी और मोड़ पर अनियंत्रित होने से चालक कार को संभाल नहीं पाया होगा और पेड़ से टकराने पर आग लग गई होगी | भीषण सडक हादसा की खबर लगते ही पुरे मैनपुर क्षेत्र में सनसनी फैल गई, पुलिस मौके पर पहुँचकर घटना की जांच में जुट गई |
नारायणपुर :- जिले में चल रहे लगातार लाखों रूपए के आईपीएल में अब तक कोई बड़ी कार्यवाही देखने को नहीं मिला है। रोज चल रहे आइपीएल मैचों में 5 से 7 लाख रुपए का दांव रोज लग रहा है जिसका भुगतान व्यवसाईयों के माध्यम से किये जाने की खबर है । आइपीएल मैच के फायनल मुकाबले के दिन रोज लगने वाले दांव का पांच गुना अधिक का दांव लगने का चर्चा जोरों पर है। आइपीएल मैच खेलाने की सूचना पर पुलिस ने भी छापेमारी कार्यवाही की है और 5250 रूपये नगदी, लगभग 36000 रुपए का नोट किया हुआ रजिस्टर , 2 मोबाइल जब्त किया है। पूर्व दिनों में युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने भी आइपीएल सट्टा के खिलाफ ज्ञापन सौंपा था और पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाते हुए आइपीएल के छोटे खिलाड़ी पर कार्रवाई को पुलिस विभाग का खानापूर्ति बताया था । आइपीएल मैच चलने से युवाओं पर खासा असर पड़ा है और युवा लड़के लगातार आइपीएल सट्टे एवं जुआ तास के दलदल में धंसते जा रहे हैं अब जरूरत है की जिला पुलिस विभाग उच्च अधिकारियों की टीम बनाकर आइपीएल के फायनल मैच के पहले छापेमारी कार्यवाही करे और आईपीएल खेलाने वाले बड़े सटोरियों को धर दबोचे जिससे आइपीएल सट्टे का बाजार बंद हो सके। ज्ञात हो की प्रदेश सरकार के गृहमंत्री ने भी अखबार के माध्यम से आइपीएल सट्टा के खिलाफ सक्त कार्यवाही करने की बात कहां था। दूसरी तरफ नारायणपुर में जुआ बेधड़क खिलाया जा रहा है मिली जानकारी अनुसार लाखों का जुआ आसपास के क्षेत्र में जोरो से खिलाया जा रहा है पुलिस बेखर बेसुध किसी प्रकार का कोई लगाम नही।
जगदलपुर- विधायक द्वारा ग्राम पंचायत फरसीगांव में भूमिपूजन किया जिसकी लंबाई 9.275 कि. मी.जिसकी लागत 232.12 लाख है यह रोड बनने पर सोनपुर, सिमोडा,फरसीगांव,के लोगों ने विधायक जी को धन्यवाद कहा जिस पर विधायक ने आभार व्यक्त किया!
विधायक जी द्वारा एक और सौगात मंगनार वासियों के लिए लो. नी. विभाग से मंगनार से तोंगकोंगेरा तक सड़क निर्माण कार्य,4.00 कि. मी. जिसकी लागत 263.14 लाख से बनाया जा रहा है।
ग्राम कचनार से चोलनार तक सड़क निर्माण कार्य 04.90. कि. मी.304.01.लाख की है विधायक जी द्वारा दिये गए इतनी बड़ी सौगात को देखकर क्षेत्रवासियों में काफी उत्साहित देखने को मिला।
जिसमें मुख्यरूप से उपस्थित अनिल पांडे,फरसीगांव सरपंच लखमी कश्यप, सामो राम, सचिव ओमकार गागड़ा, मजहर खान, गोलु कश्यप ,घेनुवा, नरेश, ललित कुमार, मंगनार सरपंच, कचनार सरपंच,उप सरपंच,पंचगण, एवं जनप्रतिनिधियों,व समस्त बकावंड ब्लॉक के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बस्तर – कलेक्टर रजत बंसल के प्रयास से विभिन्न ग्रामीण अंचल में चलाए जा रहे रक्तदान शिविर के जरिए जरूरतमंद मरीजों को रक्त मुहैया हो रहा है, रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष व कलेक्टर का प्रयास रंग लाया और शनिवार को ब्लॉक मुख्यालय बस्तर में आयोजित रक्तदान शिविर में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, 54 रक्त दाताओ ने दिया रक्त..रक्त दाताओं को प्रेरित करते जिला पंचायत बस्तर के उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप इलाके के एसडीएम गोकुल रावटे जनपद सीईओ जय भान सिंह राठौर तहसीलदार कमल किशोर साहू, एबीओ सुशील तिवारी, सीएमओ सुश्री हंसा ठाकुर समेत अन्य जनप्रतिनिधि स्काउट गाइड के शिक्षक थे.
बस्तर जिला प्रभारी सचिव ने किया औचक निरीक्षण… ब्लॉक मुख्यालय बस्तर के स्थानीय बालक छात्रावास में आयोजित रक्तदान शिविर में बस्तर जिले के प्रभारी सचिव तथा रेड क्रॉस सोसाइटी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष वरिष्ठ आईएएस सोनमणि बोरा औचक निरीक्षण पर स्थल पहुंचे इस दौरान उन्होंने बड़ी संख्या में पहुंचे रक्त दाताओं को देख खुशी जताई इस दौरान हुए छात्रावास के कक्ष में लगे देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद के द्वारा छात्रावास का किया गया लोकार्पण छाया चित्र के साथ अपनी तस्वीर खिंचवाई उन्होंने इतना पुराना छायाचित्र देखकर अचरज जताते समीप में खड़े प्रेम शंकर शुक्ला से इस संबंध में जानकारी दी प्रमाण पत्र देकर किया सम्मान. रेड क्रॉस सोसायटी के जिला उपाध्यक्ष एलेकजेंडर चेरियन के नेतृत्व में मेडिकल कॉलेज से रेड क्रॉस की टीम पहुंची थी इस दौरान रक्तदान करने वाले लोगों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया इस दौरान आशीष मिश्रा, श्याम दिवान, अंचल बाजपेयी, चंद्रभान मिश्रा, समीर मिश्रा, किरण सेठिया, आशीष करमचंदानी,अंकितपारख, रजनीश पटेल, संजय पाण्डेय, श्रीनिवास तिवारी, श्यामसुन्दर पाण्डेय, प्रेम सागर ठाकुर,कु. पियासी बघेल, राजकिशोर तिवारी ,योगेन्द्र पाण्डेय,जे एल हुमने, गोविन्द ठाकुर, डॉ व्ही ऐस राजपूत, डॉ किन्सुकशुक्ला सहित रेडक्रास सदस्य के युवावों महत्वपूर्ण योगदान रहा ।
बालोद – बी आर सी कार्यालय मे आज जनपद उपाध्यक्ष तोषंण साहू सभापति एस कलिहारी जनपद सदस्य राजश्री beo नागवंशी बी आर सी नन्द कुमार साहू थे आज बच्चों को टेक्निकल व वाद्य यंत्र वितरण किया गया।