City Media - Page 1732 of 1804 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1732

Breaking देश के सबसे बड़े डिजिटल पेमेंट ऐप Paytm को Google ने प्ले स्टोर से हटाया, नियमों के उल्लंघन का आरोप

0
नई दिल्ली – देश की सबसे बड़ी डिजिटल पेमेंट और फाइनैंशल सर्विस ऐप Paytm को Google Play Store से हटा दिया गया है। पेटीएम के प्ले स्टोर से हटने के बाद सवाल उठने लगे हैं कि पेटीएम वॉलेट में रखे पैसे का अब क्या होगा. इस संबंध में भी पेटीएम ने सफाई दी है. Google Play Store से अभी  Paytm  के मुख्य ऐप को रिमूव कर दिया गया है जबकि दूसरे ऐप्स जैसे Paytm for business, Paytm Mall, Paytm Money आदि मौजूद हैं। ऐपल ऐप स्टोर पर iOS ऐप अभी भी उपलब्ध है। पेटीएम ऐप के अलावा गूगल प्ले से Paytm First ऐप को भी हटा दिया गया है। इस गेम में भी पैसे जीतने के साथ फैंटेसी क्रिकेट फीचर्स हैं।
This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

गूगल प्ले लिस्टिंग पर पेटीएम ऐप की जगह अब लिखा आ रहा है, ‘We’re sorry, the requested URL was not found on this server. ‘ गूगल प्ले से अब यूजर्स ऐंड्रॉयड ऐप को डाउनलोड नहीं कर पा रहे हैं। हालांकि, जिन लोगों के फोन में पहले से पेटीएम मौजूद है वो यूजर्स मोबाइल वॉलिट और दूसरी सर्विसेज को इस्तेमाल कर सकते हैं।

गूगल का बयान
गूगल ने अपने ब्लॉग पोस्ट में कहा, पेटीएम पर नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए कहा है कि हम ऐसे एप को जगह नहीं दे सकते जो ऑनलाइन कैश वाले गेम्स, जुए या सट्टा का आयोजन करते हों। पेटीएम ‘PayTM First Games’ के ज़रिए पैसे जीतने का दावा करती है। शुक्रवार को गूगल ने एक ब्लॉग पोस्ट में अपनी गैंबलिंग पॉलिसी को हाइलाइट किया जिसके मुताबिक, ऐप डिवेलपर्स को जुआ या सट्टे की इजाजत नहीं है। बता दें कि हाल ही में फैंटेसी क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए पेटीएम ने ऑनलाइन कैश जिताने वाले ऐसे ही एक फीचर को लॉन्च किया था।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png
पेटीएम ने दी सफाई

पेटीएम ने ट्वीट कर लिखा है कि डियर पेटीएमर्स, पेटीएम एंड्रॉयड ऐप नए डाउनलोड और अपडेट्स के लिए उपलब्ध नहीं है. हम जल्द ही वापस आएंगे. आपका पूरा पैसा सुरक्षित है और आप पेटीएम सामान्य तरीके से इस्तेमाल कर पाएंगे. बता दें कि हाल ही में फैंटेसी क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए पेटीएम ने ऑनलाइन कैश जिताने वाले ऐसे ही एक फीचर को लॉन्च किया था.

स्कूल शिक्षा मंत्री द्वारा स्कूल खोले जाने के विषय पर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया

0

रायपुर – स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा कि प्रदेश में स्कूल खोले जाने के हालात नहीं है | अभी प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 77 हजार तक पहुंच गई है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, रायगढ़ में कोरोना के ज्यादा मरीज हैं | उन्होंने कहा कि बच्चों को दांव पर नहीं लगाया जा सकता | नियमानुसार बहुत से सावधानी, पाबंदी, कंटेमेंट जोन, संक्रमित क्षेत्र का आंकलन करना है. साथ पहले बच्चों के पालकों से अनुमति लेना, स्कूल में बच्चों एंव शिक्षकों का प्रतिशत तय करना है. वर्तमान प्रदेश में ऑनलाईन पढ़ाई, पढ़ाई तुहर दुवार आदि की व्यवस्था की गई है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

उन्होंने स्पष्ट किया कि अभी स्कूल नहीं खुलेंगे. इसके लिए तैयारी चल रही है, लेकिन अंतिम फैसला स्वास्थ्य विभाग के साथ अन्य विभागों से चर्चा के बाद ही लिया जाएगा |

एसबीआई खाताधारकों के लिए आज से नया नियम, पैसा निकालने के लिए ओटीपी बताना होगा

0

नई दिल्ली – देश की सबसे बड़ी बैंक भारतीय स्टेट बैंक द्वारा एटीएम से लेनदेन को सुरक्षित बनाने के लिए आज से नया नियम लागु किया गया है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

आज से भारतीय स्टेट बैंक के किसी भी एटीएम से 10,000 से अधिक की रकम निकाल रहे है तो आपके पास बैंक की तरफ से एक ओटीपी भेजा जायेगा वह ओटीपी कन्फर्म करते के बाद ही आप रकम निकासी कर पाएंगे | एटीएम से लेनदेन को सुरक्षित बनाने के लिए बैंक ने यह कदम उठाया है। लेनदेन के लिए ओटीपी को अनिवार्य बनाए जाने से एसबीआइ के डेबिट कार्डधारकों के धोखाधड़ी की घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर पंचायत गुरूर के नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में किया गया सफाई अभियान

0

बालोद–जिले के गुरूर नगर पंचायत के नेता प्रतिपक्ष चिंता राम साहू. के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया. उक्त अवसर पर राजेश दीवान. नेता प्रतिपक्ष चिंता राम साहू पार्षद अनुसूया ध्रुव. चंद्र लता साहू. कुंती सिन्हा. ओमेंद्र साहू. मोहन निषाद. प्रदीप साहू. ताम्रध्वज सिन्हा. छन्नू नेताम. द्रोणाचार्य कलिहारी. सांसद प्रतिनिधि महाविद्यालय एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

दल्लीराजहरा पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री के आरोप में कार्यवाही

0

दल्लीराजहरा थाने में प्रशिक्षु डीएसपी कमलजीत पाटले के नेतृत्व में आरक्षक भुनेश्वर यादव संजीत विश्वास रवि निर्मलकर दीपक शर्मा के द्वारा पकड़े गए आरोपी इस प्रकार है –

अपराध क्रमांक 416/20, धारा 34(1) आब.एक्ट
घटनास्थल- धोबी दंड रोड राजहरा नाम आरोपी- वसीम शेख पिता शेख प्यारी उम्र 29 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 12 राजहरा
जप्ती- 1 बाटल 10 पौवा देसी प्लेन शराब 04 पौवा अंग्रेजी गोवा शराब कीमती 1580 रुपये।

अपराध क्रमांक415/20, धारा 34(1) आब. एक्ट
घटनास्थल धोबेदण्ड रोड राजहरा नाम आरोपी- कोमल सारथी पिता अनुप सारथी वार्ड क्रमांक 18 पुराना बाजार राजहरा
जप्ती- 1 बाटल 11 पौवा देसी प्लेन शराब तथा 03 पौवा अंग्रेजी गोवा शराब कीमती 1540 रुपये।

मोदी जी के जन्मदिन पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष द्वारा ब्लड ग्रुप परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया

0

दल्लीराजहरा :- भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु देव साय ,बालोद जिला अध्यक्ष कृष्ण कान्त पवार के

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

निर्देशानुसार एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल खोबरागड़े के मार्गदर्शन में सेवा सप्ताह के अन्तर्गत देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिन पर राजहरा पेथालाँजी लैब दल्लीराजहरा मे ब्लड ग्रुप परीक्षण शिविर आयोजित किया गया । इस अवसर पर

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल खोबरागड़े ने कहा कि भारत देश को सामरिक शक्ति से सशक्त बनाते हुए विश्व समुदाय का नेतृत्व कर आत्मनिर्भर भारत के सपनों को पूरा करने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 70 वे जन्म दिन पर 70 लोगों का रक्त परीक्षण एवं ब्लड ग्रुप करने का लक्ष्य रखा गया है ।


ब्लड ग्रुप परीक्षण शिविर के आयोजक राकेश कोसरे एवं प्रवीण उइके ने निशुल्क ब्लड ग्रुप टेस्ट कर रक्त परीक्षण करने हेतु राजहरा पेथाँलाजी लैब के संचालक नीतिन राम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा सप्ताह के अन्तर्गत अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे ।

दल्लीराजहरा भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री मोदी का आज 70वां जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है – राकेश द्विवेदी (महामंत्री)

0

दल्लीराजहरा — प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 70वां जन्मदिन है. इस बेहद खास मौके को भाजपाजिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार के निर्देश पर ‘खास’ तरह से मनाया गया. भाजपा PM के

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है. मण्डल महामंत्री राकेश द्विवेदी द्वारा बताया गया कि  14  से 20 सितंबर तक चलने वाले इस सप्ताह में मंडल से लेकर बूथ स्तर तक प्रत्येक कार्यकर्ता अपने क्षेत्रों में सेवा के अलग-अलग काम कर रहे हैं. जिसमे 14 Sept

मोदी जी के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा केक काटते हुए

को कोरोना काल होने के कारण रक्तदान का कार्यक्रम किया जाना था जिसे स्थगित कर रक्तदाताओं की सूची जिलाध्यक्ष को सौंपी गई जिलाध्यक्ष द्वारा उक्त सूची को जिला कलेक्टर के पास सौंपा गया जिससे आवश्यकता पड़ने पर संपर्क कर रक्त दान करवाया जा सके इसी के साथ 17 Sept को फल वितरण एवं मास्क वितरण एवं असहाय एवं निर्धन लोगों को वस्त्र दान किया गया जिसमे बस स्टैंड स्थित आरोग्य अस्पताल, मेन रोड स्थित गुहा

जनस्वास्थ्य केंद्र (गुहा अस्पताल) में मरीजों के लिए फल एवं बिस्किट प्रदान करते हुए

अस्पताल में फल एवं बिस्किट वितरण किया गया एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा केक काटकर मोदी जी के दीर्घायु होने की कामना की गई इसके बाद 18 Sept को स्वच्छता अभियान एवं 19 तारीख को खुले मैदान में व घरों में वृक्षारोपण 20 तारीख को सोशल मीडिया के माध्यम

आरोग्य अस्पताल में मरीजों के लिए फल एवं बिस्किट प्रदान करते हुए

से मोदी जी के जीवन पर आधारित विडियो का प्रसारण किया जायेगा | दल्लीराजहरा के भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा अपने अपने वार्ड में गरीब असहाय लोगों को सहयोग कोरोना काल में हो रही समस्याओं को लेकर कार्य किया जायेगा |

सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में दिव्यांग जनों को साड़ी एवं कपड़ा व फल वितरण करते हुए

मण्डल प्रभारी नरेश यदु एवं डौंडी मण्डल प्रभारी ठाकुर राम चंद्राकर एवं जयेश ठाकुर जिला मंत्री भी दल्लीराजहरा एवं चिखलाकसा में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में उपस्थित रहे |

वार्ड क्र 21 में निर्धन जनों को ब्रेड एवं फल वितरण करते हुए

सेवा सप्ताह के दौरान होने वाले कार्यक्रमों की थीम ’70’  रखी गई है, क्योंकि यह PM मोदी का 70वां जन्मदिन है. बीजेपी देश के हर मंडल में दिव्यांग लोगों को उनकी जरूरत का सामान उपलब्ध करा रही है | इसी तारतम्य में भारतीय जनता पार्टी दल्लीराजहरा मण्डल महामंत्री के नेतृत्व में वार्ड क्र 26 में स्थित श्री दुर्गा मंदिर के सामने दिव्यांग महिला एवं पुरुषों को पहनने के लिए कपडे एवं साड़ी एवं फल का वितरण सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए किया गया

अनिल खोब्रागढ़े के द्वारा निःशुल्क रक्त प्रशिक्षण में सहयोग प्रदान करते हुए

| इस कार्यक्रम में मण्डल महामंत्री राकेश द्विवेदी, पूर्व पार्षद किरण सिन्हा, महेंद्र पिपरे, वार्ड क्र 26 पार्षद टी ज्योति, वार्ड क्र 25 पार्षद राजेश काम्बले, वार्ड क्र 04 पार्षद प्रमिला पारकर, सुजीत झा, अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष प्रवीण उइके, राजकुमारी यादव, नीलावती साहू, भाजयुमो मंत्री भूपेंद्र श्रीवास जसवंता नायक, सुमीत जैन, निलेश श्रीवास्तव, शंकर साहू, मनीष उइके, संजय उके सोशल डिस्टेसिंग डिस्टेसिंग का पालन करते हुए अलग अलग जगहों पर कार्यक्रम किया |  

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

            

Big Breaking छत्तीसगढ़ के राजधानी के बाद सर्वाधिक संक्रमित जिले में रहेगा लॉकडाउन 10 दिनों का 20 से 30 सितम्बर तक

0

दुर्ग – राजधानी के बाद दूसरा सर्वाधिक संक्रमित जिले दुर्ग में कलेक्टर द्वारा लॉक डाउन का फैसला लिया गया है जो कि 10 दिनों 20 से 30 सितम्बर तक का रहेगा | इस सम्बन्ध में जिले के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, व्यापारिक संगठनों की ओर से भी आग्रह किया गया था। इसी आधार पर यह निर्णय लिया गया है |

दुर्ग जिले में बुधवार तक कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 7542 था। वहीं 242 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसी आधार पर कलेक्टर ने नागरिकों से आग्रह किया है कि लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन करें। इस समय असावधानी बरती गई तो कोरोना संक्रमण की स्थिति को नियंत्रित करने में गंभीर परेशानी हो सकती है। कलेक्टर ने कहा है कि लॉकडाउन का उद्देश्य कोरोना संक्रमण को रोकना है। अतः इस लॉक डाउन को सफल में बनाने में मदद करे |

दिए गए आदेश में आदेश में देखें और इसका पालन करें –

Big Breaking दल्लीराजहरा कोरोना के कहर में आज मिले 08 कोरोना पॉजिटिव, डौंडी से 01 एवं BSF कांकेर से 02

0

दल्लीराजहरा में मिले 08 व डौंडी एवं कांकेर के 03, इस प्रकार 11 संक्रमितों में से 03  को बालोद covid अस्पताल, 03 को होम आइसोलेशन एवं बाकि अन्य संक्रमितों को दल्लीराजहरा के Covid सेंटर में भर्ती किया गया है |

आज पाए गए दल्ली के संक्रमितों में वार्ड क्र 01  से  01, वार्ड क्र 04  से 03, वार्ड क्र 08  से  01, वार्ड क्र 16  से  01, वार्ड क्र 18  से 01 और टाउन शिप से 01 कूल – 08 |

डौंडी क्षेत्र से 01 एवं BSF कांकेर से 02 यहाँ आये हुए थे उनकी कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई है | 

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

प्रशासन द्वारा बार बार सुरक्षित रहने हेतु सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने एवं घर से निकलने पर मास्क लगाने का अनुरोध किया जा रहा है |

सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

चिखलाकसा – देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को भाजपा द्वारा सेवा सप्ताह के रूप में मनाया गया

0

चिखलाकसा — देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को भाजपा द्वारा सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है । चिखलाकसा नगर में आयोजित कार्यक्रमो में भाजपा मंडल डौंडी के प्रभारी ठाकुर राम चन्द्राकर जिला उपाध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष तथा दल्ली मंडल प्रभारी नरेश

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

यदु तथा सेवा सप्ताह कार्यक्रम के जिला सह प्रभारी एवम भाजपा जिला मंत्री जयेश ठाकुर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे । भाजपा संगठन द्वारा इसी तारतम्य में डौंडी मंडल छेत्र के चिखलाकसा नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों एवम भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा श्री मोदी के

जन्मदिन के अवसर पर आज कार्यालय परिसर में एकत्र होकर श्री मोदी को दीर्घायु होने के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया गया । तथा श्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर चिखलाकसा के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नगर के ज्योति अस्पताल सहित अनेक अस्पतालों में मरीजो को एवम जरूरतमंद लोगों को फल वितरित किया गया । इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती भीखी मसिया,नगर पंचायत उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहिम ,सांसद प्रतिनिधि विक्रम ध्रुव

,विजय डड़सेना पूर्व उपाध्यक्ष , भरत भाई पटेल पूर्व महामंत्री,पार्षदगण विमला जैन ,कुंती देवांगन ,शान्ति बाई, तिहारु राम ,लीला डड़सेना, सुनीता गुप्ता,संगीता साहू ,ब्रिजमनी यादव ,किशोर नागवंशी ,आर्यन भारद्वाज ,मीत भंडारी ,मनीष कोठारी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्तागण उपस्थित रहे ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

MOST POPULAR

HOT NEWS