एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित पाए गए
आज पाए गए दल्ली के संक्रमितों में वार्ड क्र 01 से 02, वार्ड क्र 02 से 01, वार्ड क्र 04 से 02 , वार्ड क्र 05 से 01 , वार्ड क्र 19 से 01, वार्ड क्र 21 से 06, वार्ड क्र 22 से 02, वार्ड क्र 23 से 01, वार्ड क्र 25 से 02, वार्ड क्र 26 से 03 और वार्ड क्र 27 से 01 इस प्रकार कूल दल्लीराजहरा से एंटीजन से 14 और RTPCR और True Not से 04-04 मिलाकर 22 लोग पॉजिटिव मिले है |
विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भीनगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |
बालोद–संजारी बालोद की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा जी ने आज ग्राम छेड़िया के हायर सेकेंडरी स्कूल में 9 लाख 43 हजार की राशि से निर्मित होने वाले अतिरिक्त कक्ष निर्माण, 5 लाख रुपए से निर्मित होने वाले साइकिल स्टैंड कार्य का भूमिपूजन किया |
उक्त भूमि पूजन कार्यक्रम में विधायक जी के साथ जिला पंचायत सभापति ललिता पीमन साहू, जनपद उपाध्यक्ष श्री तोषण साहू जी ,जनपद सभापति ममता मनहरण साहू, जिला कांग्रेस महामंत्री नौशाद कुरैशी, जिला कांग्रेस सचिव पीमन साहू, युवा कांग्रेस नेता सुमीत राजा राजपूत, ग्राम पंचायत छेड़िया की सरपंच जया साहू, सेवा सहकारी समिति धनोरा के अध्यक्ष
पारख राम साहू, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष शिवदयाल गंजीर, शाला प्रबंधन समिति के विधायक प्रतिनिधि नारद राम यादव, बुथ अध्यक्ष भगवान शिव पटेल, मोहित बाई साहू, नरेश साहू, ग्राम पंचायत छेड़िया के पंचगण सहित सम्मानित ग्रामवासी उपस्थित रहे।
नगर पालिका परिषद डी एन के वॉर्ड02 कलेक्ट्रेट के सामने हो रहे नवनिर्माण अंबेडकर पार्क में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुनीता माँझी, उपाध्यक्ष प्रमोद नैलवाल व वार्ड के युवा पार्षद अमित भद्र जी दौरा करते हुए पहुँचे , समय अवधि से भी ज्यादा समय लेकर भी अब तक कार्य पूर्ण नही कर पाने व कार्य के लेटलतीफी को देख कर लेकर नारजगी जाहिर करते हुए तत्काल प्रभाव से ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट व एफडीआर राशि राजसात करने को लेकर पालिका परिषद के सीएमवो कहा, पिछले 2 वर्षो से यह कार्य अधूरा ही पड़ा हुआ है। इससे पहले भी जिला कलेक्टर व पालिका सीएमओ ,अध्यक्ष द्वारा भी ठेकेदार को कार्य समय सीमा पर पूर्व करने को कहा गया था, पर आज भी नवनिर्माण पार्क अधूरा ही पड़ा हुआ है।
पार्क का निरीक्षण करने आये पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व वार्ड पार्षद ने नाराजगी जाहिर किया और फिर से कार्य करने वाले नए ठेकेदारों को आगे का काम देकर इसे जल्द से जल्द पूर्ण करने के लिए कहा।
नगर को सुंदर और स्वच्छ बनाने को लेकर पालिका हमेशा तत्पर है। और आगे भी ऐसे ही लापरवाही बरतने वाले सभी ठेकेदारों के ऊपर कार्यवाही करने की बात कही।
एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित पाए गए
आज पाए गए दल्ली के संक्रमितों में वार्ड क्र 01 से 08, वार्ड क्र 06 से 01, वार्ड क्र 07 से 01 , वार्ड क्र 08 से 01 , वार्ड क्र 11 से 01, वार्ड क्र 13 से 01, वार्ड क्र 19 से 02, वार्ड क्र 21 से 01, वार्ड क्र 22 से 03, वार्ड क्र 23 से 02 और वार्ड क्र 25 से 01 इस प्रकार कूल दल्लीराजहरा से एंटीजन और RTPCR मिलाकर 22 लोग पॉजिटिव मिले है |
कल एंटीजन से 09 और RTPCR में वार्ड क्र 08 से 01 और 16 से 03 इस प्रकार 13 मरीज मिले थे |
विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भीनगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |
कोरोना संक्रमण के प्रसार को देखते हुए जिले में जांच की कार्यवाही निरन्तर जारी है। स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल टीम द्वारा मार्केट एरिया एवं दुकान संचालको का जांच निरंतर किया जा रहा है। जांच दल द्वारा जांच किये जाने के उपरांत लक्ष्मी फ़ोटो स्टूडियो के पास श्री लक्ष्मी नारायण नागवेली द्वारा संचालित सैलून संचालक पॉजिटिव पाया गया है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री दिनेश कुमार नाग ने उक्त दुकान का निरीक्षण किया, जिसमें पाया गया कि उक्त दुकान का वर्तमान में संचालन नहीं हो रहा है। कहा कि जो लोग उक्त सैलून संचालक के संपर्क में आये है, वे लोग आइसोलेट हो जाए और जल्द से जल्द अपना टेस्ट करवा लेवें ।
कोरोना के लक्षण आने पर टेस्ट नहीं कराना जानलेवा साबित हो सकता है
सर्वे के दौरान जिन लोगों में लक्षण हैं उनका टेस्ट अनिवार्य रूप से कराना सुनिश्चित करें-कलेक्टर अभिजीत सिंह
कोरोना संक्रमण के प्रसार श्रृंखला को तोड़ने हेतु समुदाय स्तर पर कोरोना के लक्षण वाले मरीजों की पहचान के लिए 12 अक्टूबर तक कोरोना सघन सामुदायिक सर्वे अभियान चलाया जा रहा है। सर्वे दल द्वारा घर-घर पहुँचकर लक्षण वाले मरीजों से जानकारी एकत्रित की जा रही है। ऐसे लोग जिनमें कोरोना के लक्षण हैं, वे टेस्ट होने एवं रिपोर्ट आने तक घर में ही रहे, कहीं आये-जाए नहीं। लक्षण आने पर टेस्ट नहीं कराना जानलेवा साबित हो सकता है। सर्वे एवं टेस्टिंग में राज्य स्तर में जिले की स्थिति अच्छी है लेकिन सर्वे के दौरान जिन लोगों में लक्षण हैं, उन लोगों का टेस्ट अनिवार्य रूप से कराना सुनिश्चित करें। उक्त बातें कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने आज कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण एवं रोकथाम के लिए गठित जिला स्तरीय कोरोना टास्क फोर्स समिति की बैठक में कही। उन्होंने कहा कि कोरोना सघन सामुदायिक सर्वे अभियान के दौरान कार्यालयों में भी सर्वे करने के निर्देश दिये और कहा कि ऐसे अधिकारी-कर्मचारी जिनमें कोरोना वायरस के लक्षण हैं, वे जानकारी देवंे और अपनी जांच करायें। बैठक में कलेक्टर ने सर्वे किये गए क्षेत्र, घरों की संख्या एवं जांच किये गए लोगों तथा कोरोना लक्षण वाले मरीजो की जानकारी से प्रतिदिन अवगत कराने की बात भी कही। बैठक कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में हुई। बैठक में अनुविभगीय अधिकारी राजस्व दिनेश कुमार नाग, डिप्टी कलेक्टर गौरीशंकर नाग, वैभव क्षेत्रज्ञ सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
कलेक्टर सिंह ने कहा कि कोविड-19 के बचाव का सबसे अच्छा तरीका सही समय में पहचान और उसका उपचार है, जितना जल्दी उपचार हो जाये उतना बेहतर है। कोरोना के उपचार के लिए जिले में अच्छी व्यवस्था की गई है, राज्य स्तर से कोरोना संक्रमित मरीजों से दूरभाष से सम्पर्क कर व्यवस्था के बारे में पूछा जाने पर मरीजों ने संतोष जाहिर किया है। कोरोना होने के बाद भी आप अपना ईलाज घर में ही होम आइसोलेशन में रहकर करवा सकते हैं। ऐसे लोग जिनके घर में होम आइसोलेशन की व्यवस्था नहीं है, उनके लिए कोविड केयर सेंटर में निःशुल्क उपचार की व्यवस्था की गई है। अगर इसके लक्षण को छुपाया गया और बाद में स्थिति गम्भीर हो जाने पर यह और भी खतरनाक हो सकता है। कलेक्टर ने कहा है कि लक्षण होने पर आगे आकर बताएं, संकोच या छिपाने का प्रयास न करें। लक्षण वाले मरीजों का एंटीजन किट की रिर्पोट निगेटिव आने पर आरटीपीसीआर टेस्ट किया जाता है। लेकिन लोगों में यह भ्रंातियां है कि रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भी दुबारा टेस्ट क्यों किया जाता है। आरटीपीसीआर टेस्ट नाक एवं मंुह (गले) से किया जाता है, जिसकी रिपोर्ट की सत्यता अधिक है, लोग टेस्ट कराने से डरे नहीं।
कलेक्टर अभिजीत सिंह ने संक्रमित मरीजों को खाने-पीने, सफाई व्यवस्था, होम आईसोलेशन में रहने वाले व्यक्तियों की जानकारी ली। होम आईसोलेशन में रह रहे लोगों के घर के बाहर अनिवार्य रूप से स्टीकर चिपकाने की बात कही तथा आसपास के लोगों को भी जानकारी देने कहा। ताकि अनावश्यक रूप से घुमते पाये जाने पर आसपास के लोग इसकी जानकारी जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग को दे सकें।
दल्लीराजहरा – सेल कर्मचारियों के लंबित वेतन समझौते व कोविड 19 से मृत कर्मचारियों के परिवार को अनुकम्पा नियुक्ति, तथा सभी कर्मचारियों के लिए 50 लाख रुपए के बीमे की माँग को लेकर आज बुधवार को सीटू के नेतृत्व में खदान कर्मियों ने माइंस आफिस के सामने धरना प्रदर्शन किया । इस दौरान कर्मचारियों ने सेल प्रबंधन के मजदूर विरोधी रवैया के खिलाफ जमकर नारेबाजी की ।
उपस्थित प्रदर्शनकारी साथियों को संबंधित करते हुए यूनियन के अध्यक्ष पुरषोत्तम सिमैया ने कहा कि ,सेल कर्मचारियों का वेतन समझौता विगत 44 माह से लंबित है । पिछले दो वर्षों मे कंपनी लाभ की स्थिति में होने के बावजूद सेल प्रबंधन ने इसके लिए एक भी एनजेसीएस बैठक नहीं बुलाई । जबकि राजहरा दौरे पर आये इस्पात मंत्री ने यहीं सभी के समक्ष वेतन समझौता जल्द से जल्द करने का आश्वासन दिया था । प्रबंधन का यह रवैया अन्यायपूर्ण व असहनीय है ।इस मामले मे प्रबंधन की उदासीनता से कर्मचारियों के मनोबल मे लगातार गिरावट आ रही है,और आक्रोश भी बढ रहा है । सचिव प्रकाश क्षत्रिय ने कहा कि कोरोना
महामारी के दौरान भी कर्मचारी पूरी निष्ठा व क्षमता से उत्पादन कार्य कर रहे हैं ,लेकिन इस दौरान कोरोना संक्रमण से मृत्यु होने पर परिवार के भविष्य व सुरक्षा का कोई इंतजाम प्रबंधन ने नहीं किया है ।इसी दौरान खदान के एक कर्मचारी सेवक राम मंडावी की कोवड 19 संक्रमण से मौत हो गई है । जिसके परिवार के लिए अनुकंपा नियुक्ति की मांग हम पिछले कई दिनों से कर रहे है, लेकिन इस मामले मे भी प्रबंधन की लेट लतीफी, व अनिर्णय की स्थिति कर्मचारियों के लिये चिंता का विषय है ।इस रवैये के खिलाफ हम लगातार आन्दोलन के लिये बाध्य हैं । कार्यकारी अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र सिंह ने कहा कि सीटू ने महामारी प्रारंभ होते ही प्रबंधन के समक्ष मांग रखी थी कि सभी कर्मचारियों का 50 लाख रुपए का बीमा किया जाए तथा मृत्यु
होने पर अनुकंपा नियुक्ति का प्रावधान किया जाए। लेकिन प्रबंधन ने समय रहते निर्णय नहीं लिया । जिसके कारण यह स्थिति निर्मित हुई इसलिए हमारी मांग है कि तत्काल प्रबंधन को सभी कर्मचारियों का 50 लाख रुपए का बीमा और एवं अनुकंपा नियुक्ति का प्रावधान करना चाहिए। जिससे दुर्भाग्यजनक स्थिति पैदा होने पर परिवार को सहारा मिल सके। प्रदर्शन के दौरान ही यूनियन ने डायरेक्टर इंचार्ज भिलाई इस्पात संयंत्र को, मुख्य महाप्रबंधक खदान के माध्यम से दो ज्ञापन सौंपा । पहले ज्ञापन में वेतन समझौता एवं रोकी गई सुविधाओं को तत्काल बहाल करने की मांग की गई , एवं दूसरे ज्ञापन में यूनियन ने खदान के कर्मचारी श्री सेवकराम मंडावी की करोना से मृत्यु होने के कारण उनके परिवार को तत्काल अनुकंपा नियुक्ति एवं क्षतिपूर्ति राशि दिए जाने की मांग गई है । चर्चा के दौरान मुख्य महाप्रबंधक ने कहा कि वेतन समझौते संबंधित मांग को तत्काल उच्च स्तर पर प्रेषित किया जाएगा, तथा कोविड-19 से मृत कर्मचारी की अनुकंपा नियुक्ति संबंधित जो मांग पत्र पहले ऊपर भेजा गया था, उस पर कार्रवाई की जानकारी लेकर यूनियन को सूचित किया जाएगा । यूनियन ने स्पष्ट शब्दों में कहा की वेतन समझौता में और बिलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी तरह अनुकंपा नियुक्ति के मामले में हीला हवाली यदि और आगे बढ़ती है तो खदान के कर्मचारी इन मुद्दों पर उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी । ज्ञानेन्द्र सिंह, कार्यकारी अध्यक्षm सीटू राजहरा
गुरुर: छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी प्रदेश एवं भाजपा जिला बालोद के आव्हान पर कांग्रेस की गूंगी बहरी भूपेश सरकार के विफलता के विरुद्ध एवं अन्य जनहितैषी मुद्दों पर धरना प्रदर्शन किया वरिष्ठ नेताओं द्वारा कांग्रेस सरकार विफलता के विरुद्ध सांसद मोहन मंडावी जी, पवन साहू जी, नंदकिशोर शर्मा जी, यादव राम साहू जी, सुशीला साहू जी, मंडल अध्यक्ष कौशल साहू जी ने 1 नवम्बर से धान खरीदी करने, पिछला खरीदी की अन्तर राशि, एवं बकाया बोनस
राशि जिसे चुनावी घोषणा पत्र में वादा किया था, गुरुर हाईवे पल अंग्रेजी शराब दूकान को हटाने, किसान भाईयों को के बारे में अपने अपने बाते विस्तार पूर्वक रखें, कांग्रेस सरकार के
विभिन्न मुद्दो पर धरना प्रदर्शन स्थल अम्बेडकर चौक गुरुर स्थित राज्यपाल के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा! मंच संचालन मंडल महामंत्री महेत्तर नेताम जी एवं आभार प्रदर्शन मंडल कोषाध्यक्ष तेज राम साहू जी ने की!
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता दुर्गानंद साहू जी, भाजपा जिला मंत्री पालक ठाकुर जी, पूर्व जनपद अध्यक्ष ईशाप्रकाश साहू जी, डामेशवरी साहू जी, महामंत्री भुवन साहू जी, वरिष्ठ भाजपा नेता रामसाय साहू जी, साँसद प्रतिनिधि डॉ. हरिकृष्ण गंजीर जी, जनपद सदस्य आदित्य पिपरे जी, रुद्रप्रकाश साहू जी, संध्या साहू जी, बिसे लाल साहू जी, पूर्व मंडल
रायपुर – राजधानी रायपुर में दुष्कर्म की घटना सामने आई है जिसमे नाबालिग लड़की को घर में अकेले देखा तो हैवानियत जागी और किया दुष्कर्म जैसा घिनौना काम | प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना दलदल सिवनी की है जब रायपुर में लॉकडाउन था उस समय की है |
जिसमे आरोपी राजेंद्र चंद्राकर पड़ोस में रहने वाली बच्ची को जब अकेले देखा तो बहला फुसला कर अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म जैसा घिनौना काम किया |
बच्ची के माता पिता जब दुसरे दिन घर आये तब उसने पूरी बात बताई जिसके बाद परिजन थाने जाकर उस आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई जिसके पश्चात् पुलिस ने आरोपी को धारा 376 और पाक्सो एक्ट के गिरफ्तार कर लिया गया |
दल्लीराजहरा – कांग्रेस सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने अपने चुनावी सभा एवं हमारे विभिन्न बैठक में उपस्थित होकर हमें वादा किया कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनते ही चिटफण्ड निवेशकों की राशि वापस की जायेगी यह पद यात्रा आज 07.10.2020 को सुबह 11:00 बजे दल्ली राजहरा से आरम्भ करने वाले थे लेकिन उससे पहले ही संतोष देवांगन नगर पालिका उपाध्यक्ष चिटफंड कंपनी निवेशक संघ के अध्यक्ष गगन कुम्भकार बिशेसर सिन्हा, तेजराम साहू, आशीष महार
गिरफ्तार कर लिया गया था लेकिन कुछ घंटों पश्चात् उन्हें रिहा कर दिया गया | रिहा होने के
उपरांत ही निवेशकों द्वारा अपनी पदयात्रा दल्लीराजहरा से बाहर निकलते ही चिखलाकसा पूल पर प्रशासन द्वारा पुनः उन्हें रोक चर्चा हेतु थाने लाया गया |