City Media - Page 821 of 1867 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 821

ग्रामीणों के बीच अपनी पॉजिटिव इमेज बनाने में जुटी है पुलिस

0
  • पुलिस – पब्लिक के बीच दूरी कम करने परपा थाना पुलिस की पहल
  • सिडमुड़ गांव में किया गया वृहद जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन

बस्तर पुलिस अब अपने और जनता के बीच की दूरी को घटाने तथा आम ग्रामीणों के बीच अपनी इमेज को पॉजिटिव बनाने के जुगत में लग गई है। इसके लिए जनदर्शन कार्यक्रम तथा खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन बस्तर पुलिस द्वारा किया जा रहा है। इसी कड़ी में जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन फ्रेजरपुर (परपा ) थाना पुलिस द्वारा ग्राम सिडमुड़ में किया गया। उप महानिरीक्षक एवं बस्तर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल के मार्गदर्शन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी केशलूर ऐश्वर्य चंद्राकर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी परपा इंस्पेक्टर धनजंय सिन्हा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस के मूलमंत्र ‘आमचो बस्तर – आमचो पुलिस’ के साथ ग्राम संपर्क अभियान के तहत ग्राम सिडमुड़ में जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को साइबर संबंधी अपराध एवं उनसे बचाव के उपाय, महिलाओं, बालिकाओं संबंधी अपराध, नशीले पदार्थ व उनके दुष्प्रभावों एवं यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी गई। सीसीटीवी कैमरे की उपयोगिता के बारे में बताया गया। ग्रामीणों को उनके ग्राम के बीट प्रभारी व कर्मचारी के बारे में जानकारी देकर उनके मोबाईल फोन नंबर साझा किए गए। ग्रामीणों से गांव के हालात पर चर्चा कर कुछ राज्यों की मौजूदा सामाजिक एवं धार्मिक परिस्थितियों से ग्रामवासियों को अवगत कराकर शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग का आग्रह किया गया। साथ ही ग्राम की समस्याओं व शिकायतों के बारे में जानकारी ली गई। थाना प्रभारी श्री सिन्हा एवं उपस्थित स्टाफ ने ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की समस्या एवं अपराध, तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस थाने में देने के लिए प्रेरित किया गया। जनदर्शन कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों एवं पुलिस के मध्य दूरी को कम करना, ग्रामीणों के मन में पुलिस के प्रति झिझक को दूर करते हुए सकारात्मक छवि बनाना है। कार्यक्रम में ग्राम सिडमुड़ के सरपंच हरिबंधु नाग, माझीगुड़ा के सरपंच धरम बघेल, कैका चेरबहार के सरपंच जानिकराम नाग, नेतानार के सरपंच सुकरा नाग, अलनार के सरपंच राजेंद्र नाग, कोलावाड़ा के सरपंच आशाराम, नानगुर के उप सरपंच शरद नागेश, मांझीगुड़ा के उप सरपंच लोकेश सेठिया, सिडमुड़ के उप सरपंच फगनू नाग, पंच बलराम कश्यप, मनबोध बघेल, उलनार के पटेल बबलू ठाकुर, ग्रामीण हेमधर नाग, सोमारू मांझी, पंच लखमी बघेल, बिमला नाग, दयमति नाग, आयतु नाग, संपत नाग, विनोद राजपूत, सिडमुड़ के कोटवार मालिकराम नाग, अलनार के देवनाथ तथा 250 से अधिक ग्रामीण एवं युवा उपस्थित थे। बस्तर जिला पुलिस की ओर से केशलूर एसडीओपी ऐश्वर्य चंद्रकार एवं परपा थाना प्रभारी निरीक्षक धनजंय सिन्हा, उप निरीक्षक विष्णु यादव, सहायक उप निरीक्षक सोनासिंह बघेल, सुदर्शन दुबे, प्रधान आरक्षक मानक बघेल, नुपूर भारती, रघुराज नाग, सुधीर मिश्रा, रामदास कश्यप, आरक्षक गोबरू कश्यप, गमसम कश्यप, शंकर मौर्य, मणी सिदार, और महावीर खोब्रागढ़े मौजूद रहे।

इंद्रावती के जल की तरह निर्मल मन वाले होते हैं आदिवासी : बैज

0
  • प्रसिद्ध गढ़िया महोत्सव का सांसद दीपक बैज ने किया शुभारंभ
  • बस्तर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और पंचायतों के प्रतिनिधि रहे मौजूद

बस्तर हम आदिवासियों की समृद्ध कला, संस्कृति और परंपराएं बस्तर की विशेष पहचान हैं। हमारी लोककलाओं, लोकगीतों, संस्कृति और परंपराओं की वजह से बस्तर आज पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हो चुका है।उक्त उदगार बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद दीपक बैज ने अपने गृहग्राम गढ़िया में भव्य गढ़िया महोत्सव का शुभारंम करते हुए व्यक्त किए। उदघाटन समारोह में अतिथि के रूप में अनेक विधायक तथा जिला, जनपद और ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। बैज ने देवी सरस्वती, मां दंतेश्वरी और भगवान शंकर के छायाचित्रों की पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलित कर महोत्सव का आगाज किया। उन्होंने कहा कि बस्तर की जीवनदायिनी नदी इंद्रावती की पावन और निर्मल जलधारा की तरह ही बस्तर के आदिवासी भी निर्मल और निष्कपट मन वाले होते हैं। खुद अभावों में रहकर दूसरों को खुशी बांटना, उनके सुख -दुख में काम आना हम आदिवासियों का नैसर्गिक गुण है। अतिथि को हम देवतुल्य मानते हैं। हम कोशिश करते हैं कि अतिथि के स्वागत सत्कार में कोई कमी न रह जाए और उस पर हम अपना सब कुछ न्योछावर करने को तत्पर रहते हैं। बैज ने कहा कि हम आदिवासियों की सबसे बड़ी खासियत यह भी है कि हम अपनी लोकलओं, संस्कृति और परंपराओं को अपने जीवन में पूरी तरह अंगीकार कर लेते हैं। अपनी लोककलाओं, संस्कृति और परंपराओं के लिए जीते हैं और मरते दम तक उन्हें आत्मसात किए रहते हैं। आदिवासी चाहे बस्तर का हो, मध्यप्रदेश का हो, ओड़िशा का हो, महाराष्ट्र का हो या फिर आंध्ररप्रदेश या तेलंगाना का, सभी का ऐसा ही गुण जेनेटिक होता है। यह गुण हमें अपने पुरखों से विरासत में मिलता चला आ रहा है। हमें अपनी इन समृद्ध परंपराओं, कला और संस्कृति को न सिर्फ सहेजे रखना है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों तक हस्तांतरित भी करनी है। बैज ने इस बात पर खुशी जताई कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनकी सरकार द्वारा आदिवासियों की कला, संस्कृति, परंपराओं, पूजा पद्धति और देवस्थलों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सार्थक कदम उठाए जा रहे हैं। इसके लिए बैज ने मुख्यमंत्री बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया। बैज ने कहा कि बस्तर जिले के प्रभारी और उद्योग मंत्री कवासी लखमा का भी सहयोग इस मामले में स्तुति योग्य है। सांसद बैज ने कहा कि विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन, बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं बस्तर के विधायक लखेश्वर बघेल, चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम, बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी, नारायणपुर के विधायक एवं हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप भी आदिवासी संस्कृति, लोककलाओं और परंपराओं को संरक्षित रखने में अहम योगदान दे रहे हैं। इस हेतु हमारे ये सभी साथी भी साधुवाद के पात्र हैं।

पुरखों की परंपराओं से विमुख न हो युवा पीढ़ी

सांसद दीपक बैज अपने पुरखों की समृद्ध परंपराओं और संस्कृति से आज की युवा पीढ़ी द्वारा की जा रही अनदेखी का जिक्र करते हुए अचानक बेहद भावुक हो उठे। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी अपनी कला संस्कृति और परंपराओं से लगातार विमुख होती जा रही है, जो बहुत ही दुखद और चिंतनीय है। उन्होंने कहा कि हमारे युवा और बच्चे पाश्चात्य संस्कृति के मोहजाल में फंसकर अपनी मूल संस्कृति और परपराओं से दूर होती जा रही है। हमें कुछ ऐसी पहल करनी होगी कि युवा और बच्चे अपनी मुख्यधारा और जड़ों से न सिर्फ स्वयं आजीवन जुड़े रहें, बल्कि अपनी अगली पीढ़ी को भी जोड़े रखने के लिए प्रतिबद्ध होकर काम करें। उन्होंने कहा कि आधुनिक होना बुरी बात नहीं है। बुरी बात तो यह है कि आधुनिक बनने के चक्कर में हमारे युवा साथी अपनी जड़ों से कटते जा रहे हैं। बैज ने कहा कि गढ़िया महोत्सव के आयोजन के पीछे मेरी यही मंशा निहित है। मैं चाहता हूं कि हमारे युवा इससे कुछ सीखें और समुदाय का गौरव बनाए रखने के लिए योगदान देने के लिए सक्षम हो सकें। गांव के बड़े बुजुर्गों ने लगातार तीन साल से गढ़िया महोत्सव के आयोजन के लिए अपने गांव की माटी के सपूत दीपक बैज को दिल से आशीष दिया।

मिल रही सरकारी योजनाओं की जानकारी भी

इस तीन दिवसीय गढ़िया महोत्सव के दौरान आयोजन स्थल पर राज्य शासन के अधिकांश विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग, राजस्व विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, स्वास्थ्य, शिक्षा विभाग समेत अन्य विभागों के स्टॉलों में शासन द्वारा जनहित में संचालित योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी जा रही है तथा यथासंभव उन्हें योजनाओं से लाभान्वित भी किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य शिविर लगा रखा है, जहां ग्रामीणों का मुफ्त ईलाज कर उन्हें दवाएं दी जा रही हैं। महोत्सव के दौरान ग्रामीणों के मनोरंजन के लिए हर रात सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। यह महोत्सव 11 अप्रैल तक चलेगा।

दल्लीराजहरा नगर के प्रतिष्ठित मेडिकल व्यवसायी के परिजनों द्वारा उनकी इच्छा के अनुसार कमल चंद जैन के निधन पश्चात किया नेत्रदान

0

दल्लीराजहरा अत्यंत दुख के साथ आप सभी को सूचित करना पड़ रहा है कि मिलनसार, हँसमुख, जिंदादिल व्यक्तित्व के धनी सुश्रावक कमल चंद जी जैन का आकस्मिक देहावसान हो गया है।दल्ली राजहरा नगर के प्रतिष्ठित मेडिकल व्यवसायी के परिजनों द्वारा उनकी इच्छा के अनुसार कमल चंद जैन के निधन पश्चात किया नेत्रदान आप मनोज,शक्ति एवं क्रांति मेडिकल के संचालक समाजसेवी राजहरा व्यापारी संघ के महामंत्री क्रांति जैन के पिता थे। अंतिम यात्रा की कल निवास स्थान से निकलेगी भगवान उनके दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे व शोक संतप्त परिवार को आकस्मिक दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

कुसुमकसा में मना भव्य हनुमान जन्मोत्सव

0

राम जानकी सेवा सीमित और सर्व हिंदू समाज के द्वारा हनुमान जन्मोत्सव को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । सुबह से ही भक्तो का रेला हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना के लिए लगा रहा! सुबह हनुमान मंदिर के पुजारी लखन गिरी गोस्वामी के द्वारा पूजा अर्चना किया गया और रामायण के सुंदर काण्ड का पाठ मानस कोकिला श्रीमती गिरिजा देवी शर्मा तथा महिला मंडल के द्वारा किया गया। आरती के पश्चात राम जानकी सेवा सीमित और ग्राम वासियों ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया ।शाम 4 बजे सर्व हिंदू समाज की भव्य शोभा यात्रा में हजारों की जनसंख्या में सम्मिलित होकर पूरा गांव हनुमान जी के मंदिर से श्रीरामसीता, हनुमान जी,भगवान शंकर जी, काली मां की झांकी निकालकर भ्रमण किया। रीलो मांदारी,अखाड़ा आदि का भव्य प्रदर्शन,डीजे और धुमाल के थाप में पूरा नगर हनुमान जी की भक्ति में झूमता रहा ।दुर्गा मंदिर के पास राजहरा परिवहन संघ के द्वारा शरबत वितरण किया गया।

शाम को भव्य शोभा यात्रा हाई स्कूल दक्षिण मुखी हनुमान जी मंदिर पहुंचने पर वहां महाआरती का आयोजन किया गया। जैसे ही शोभा यात्रा मस्जिद के पास पहुंचा तो मुस्लिम समाज के लोगों ने सभी का स्वागत किया और राम जानकी सेवा सीमित के तरफ से प्रभु हनुमान जी के रूप धारण किए राजू सिन्हा जी के हाथो मुस्लिम भाइयों को इफ्तार करने के लिए हिंदू समाज के द्वारा फल भेट किया गया। महाआरती के बाद पूरे क्षेत्र के लिए हनुमान मंदिर में आयोजित भंडारा में लगभग पांच हजार से ज्यादा लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया ।जनपद सदस्य संजय बैंस ने बताया की पिछले पांच वर्षो से नगर में हनुमंत जी महराज का भव्य जन्मोत्सव मनाया जाता है ।लोगो को इस दिन का इंतजार बेसब्री से रहता है,सुबह से ही महिलाए रंगोली बनाकर भगवान के स्वागत में लगे रहते है ।इस बार भी बहुत ही ऐतिहासिक आयोजन हुआ। राम जानकी सेवा सीमित के अधक्ष्य श्री विरेन्द्र सिन्हा जी ने सभी का आभार प्रदर्शन कर इस आयोजन में महत्वपूर्ण सहभागिता निभाने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया ।आयोजन सीमित के अधक्ष्य मंजू धनकर जी ने बताया की इस आयोजन के लिए सिर्फ एक बैठक का आयोजन होता है और पूरे हिंदू समाज इस आयोजन को भव्य बनाने के लिय एक जुट हो जाते है। जिनका भी सहयोग रहा उनका मैं धन्यवाद देता हूं।

आयोजन को सफल बनाने में रोहित धनकर ,सुरेश कोठारी ,नंद किशोर पिस्दा ,हल्बा समाज के अधक्ष्य धरम पिस्दा, जी गोड समाज के अधक्ष्य कोमल धुर्वे जी, साहू समाज के अधक्ष्य गौतम साहू जी, मोहन दास मानिकपूरी,सरपंच शिवराम सिंदरामे जी विनोद सोनी अनिल सुथार जी संतोष जैन जी गौरी शंकर साहू, देवराज जैन, दीपक यादव, दिनेश जैन, कमलेश्वर सिन्हा, कमलकांत साहू, विक्की कुचेरिया, मोती लाल जी कुचेरिया,आशीष कुचेरिया,नितिन जैन मनीष जेठवानी,गांधी सिन्हा, हितेश गुप्ता, मयंक जैन,चंकी जेठवानी, बब्बू जेठवानी ,मुरली जेठवानी, अनिल जेठवानी, गजेंद्र सिन्हा, मोनू परिहार, राजा गुप्ता,मनीष जैन,सन्तोष जैन,विनोद सोनी,राहुल जैन,डामेंद्र सिन्हा के साथ पूरे यादव समाज के अधक्ष्य नकुल यादव और रवि यादव के द्वारा भंडारा प्रसाद बनाने का अपना सहयोग दिए प्रकाश चंद कुचेरिया जी अधक्षय व्यापारी संघ पूरा व्यापार बंद कर व्यापारी साथियों के साथ पूरे शोभा यात्रा में सम्मिलित रहे राजू सिन्हा और पूनम सिन्हा जी का झाकी लोगो को मंत्र मुग्ध किया।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

संस्कृति को अपनाए रखने से ही संगठित रहता है समाज: लखेश्वर

0
  • अभा हल्बा समाज की क्षेत्रीय महासभा के कार्यक्रम में शामिल हुए बस्तर के विधायक लखेश्वर बघेल


बस्तर अखिल भारतीय हल्बा समाज की क्षेत्रीय महासभा के कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक लखेश्वर बघेल ने कहा कि जो समाज अपनी संस्कृति और परंपराओं को आत्मसात करके चलता है, वही समाज हमेशा संगठित रहता है और तरक्की करता है।
कार्यक्रम में पहुंचने के पश्चात हल्बा समाज के सामाजिक ध्वज का आरोहण बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने किया। हल्बा समुदाय की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी की पूजा अर्चना एवं शहीद स्व. गेंदसिंह के छायाचित्र पर माल्यार्पण करने के बाद बघेल ने समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बस्तर में सातवीं शताब्दी से नलवंश और 9वीं शताब्दी से 13 वीं शताब्दी तक नागवंश का शासन था
नलवंशी और नागवंशी शासनकाल के दौरान हल्बा राजाओं का उल्लेख मिलता है। प्राचीन बस्तर चित्रकोट रियासत की राजधानी बारसूर नागवंशी राजाओं की समृद्ध विरासत का साक्षी है। नागवंशी शासनकाल में ही हल्बी बोली का जन्म हुआ।काकतेय शासनकाल में हल्बी को बस्तर रियासत की राजभाषा का दर्जा प्राप्त था। विधायक बघेल ने कहा कि बस्तर की सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक एवं सांस्कृतिक व्यवस्था में हल्बा जनजाति का योगदान अतुलनीय है। बस्तर राजा के विश्वस्त मंत्रियों और सलाहकारों में 5 मंत्रियों की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जाती थी। इनमें ज्यादातर मंत्री हल्बा जनजाति के थे।

मंदिर और भवन के लिए 15 लाख रु. की घोषणा
विधायक बघेल ने कहा कि बस्तर में आदिकाल से निवासरत हल्बा जनजाति की संस्कृति ही मूल संस्कृति है। उन्होंने कहा कि समाज की पांचों महासभाओं में जब तक अहं और वर्चस्व का दंभ बना रहेगा, सामाजिक एकीकरण दिवा स्वप्न ही बना रहेगा। संस्कृति ने सदियों से समाज को जोड़कर संगठित करने का कार्य किया है। इसलिए अपनी समृद्ध संस्कृति, परंपराओं, और विरासत को संजोए रखते हुए समाज की मजबूती में योगदान दें। बघेल ने समाज की मांग पर राम मंदिर हेतु 5 लाख रूपए एवं हल्बा समाज भवन हेतु 10 लाख रूपए देने की घोषणा की। कार्यक्रम में हल्बा समाज के जिला अध्यक्ष सियाराम, चतुर्भुज पिस्दा, दिनेश यदु, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बसंत गांवर, कैलाश रावटे, हीरालाल घालनिया, सरपंच हरिराम बघेल, उप सरपंच रियाज खान, राम्याराम, प्रताप गांवर, छेदीलाल, गुनागिहा, चैतराम, केआर रावटे, एमआर राणा, जितेंद्र तिवारी, राजेश कुमार, तुलसीराम ठाकुर, अनस खान, तयेंद्र, मदन एवं समाज प्रमुख व ग्रामवासी उपस्थित थे।

नगर पंचायत अध्यक्ष ने नगर पालिका अधिकारी व इंजीनियर को आम नागरिकों को मूलभूत सुविधा दिलाने निर्देशित किया

0

डौंडीलोहारा नगर वासियों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराना जैसे पानी बिजली सफाई और प्रधानमंत्री आवास लोगों को मिले यही हमारी प्राथमिकता हमारे लिए जनहित, लोकगीत लोकहित स्वास्थ्यहित नगर विकासहित सर्वोपरि, लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी राकेश प्रधान और सब इंजीनियर भानु प्रकाश घोष को निर्देशित करते हुए कहा कि नगर के आम नागरिकों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने के दृष्टिकोण से कार्य करें और मुख्यमंत्री घोषणा 30000000 तीन करोड़ के नगर में चल रहे विकास निर्माण कार्य को निर्धारित समय में बरसात पूर्व पूर्ण कराएं इस दिशा में कार्य करते हुए समस्त निर्माण एजेंसी को निर्देशित करें और निर्माण कार्य पूर्ण होने पर निर्माण एजेंसी को समय पेमेंट भुकतान करे एवं समय-सीमा पर कार्य पूर्ण नहीं करने वाले निर्माण एजेंसी के ऊपर नियमानुसार शक्त कार्रवाई करें और मुख्यमंत्री पौनी पसारी निर्माण पुरा हो चुका है जिसे पात्र हितग्राहियों को आबंटित कर लाभान्वित करें और मुख्यमंत्री गौठान निर्माण भी पुरा किया गया है उसे भी गौपालको , किसानों एवं यदुवंशी को सौंपते हुए नवनिर्माण गौठान में सभी गौमाता की ले जाकर रखने के लिए प्रेरित करे आगे अध्यक्ष श्रीमती लोकेश्वरी साहू ने पेयजल कर्मियों कहां को निर्देशित करते हुए

कहा भीषण गर्मी को मध्य नजर रखते हुए सुचारू रूप से पेयजल व्यवस्था व्यवस्थित तरीके से आपसी समन्वय बनाकर आम नागरिकों को जहां पानी की समस्या है वहां पर पानी टैंकर से पेयजल उपलब्ध कराएं और कार्य योजना तैयार करते हुए सरकारी नल वह अपने घरों से टुल्लू पंप के माध्यम से पानी खींचने वाले आम नागरिकों के ऊपर छापामार कार्यवाही करें इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए इसका विशेष ध्यान रखे सफाई कर्मी और स्वच्छता से जुड़े समूह की महिलाएं अपने कर्तव्यों का सही तरीके से निर्वहन करें आम पब्लिक की मूलभूत सुविधा से जुड़े पानी बिजली सफाई की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनकर समाधान करने का प्रयास करें वा राजस्व कर्मी आम नागरिकों से लिया जाने वाला समस्त करो का वसूली कार्य में तेजी लाएं नगर पंचायत के वाहन चालक निर्धारित समय पर अपने कर्तव्यों का निर्वहन सही तरीके से करें नगर पंचायत क्षेत्र में कार्य करने वाले समस्त कर्मचारी अपने कर्तव्यों का सही तरीके से निर्वहन करते हुए आम नागरिकों को मूलभूत सुविधा आपसी समन्वय के साथ उपलब्ध कराने का प्रयास करें समस्त कार्यों में लापरवाही बरतने वाले कोई भी कर्मचारी बक्शे नहीं जाएंगे नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी और प्रधानमंत्री आवास से जुड़े नोडल अधिकारी व कर्मचारी आम नागरिक जिसका अभी तक प्रधानमंत्री आवास नहीं बन पाया है

जो कि दर-दर भटकने के लिए मजबूर हैं ऐसे पात्र हितग्राहियों ऐसे नागरिकों का प्रधानमंत्री आवास के लिए आवेदन फार्म भरवा कर 20 अप्रैल से पूर्व सुडा कार्यालय रायपुर को विशेष वाहक से भेजने का कष्ट करें ताकि कोई भी हितग्राही प्रधानमंत्री आवास से आने वाला समय में वांछित ना हो और नगर पंचायत के मुख्य नगरपालिका अधिकारी सब इंजीनियर व समस्त कर्मचारी नगर पंचायत के निर्वाचित सभी जनप्रतिनिधि एल्डरमैन की बातों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए किसी भी समस्या का समाधान निकालने का प्रयास करें किसी प्रकार की लापरवाही उचित नहीं है ऐसे कर्मचारियों पर अनुशासनात्मक नियमानुसार कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा कोई भी कर्मी बख्शे नहीं जाएंगे इसलिए नगर विकास में समस्त कर्मचारी जनप्रतिनिधि आपसी समन्वय बनाकर विकास कार्यों को गति देने का प्रयास करेंगे और डौंडीलोहारा नगर के समस्त नागरिकों से भी अपील की जाती है कि निर्धारित समय में समय पर नगरी निकाय में समस्त करो का भुगतान करें और समस्त विकास कार्यों में जनप्रतिनिधि और अधिकारी कर्मचारियों का सहयोग करें ऐसी अपेक्षाएं आम नागरिकों से है

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

भारतीय मजदूर संघ ने सांसद मोहन मंडावी से राजहरा खदान में हो रहे भ्रष्टाचार की शिकायत की

0

भारतीय मजदूर संघ का एक प्रतिनिधिमंडल विगत दिनों कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद मोहन मंडावी से उनके निवास स्थान पर भेंट कर उन्हें भारतीय मजदूर संघ की 2023 की डायरी भेंट की और उन्हें राजहरा खदान में हो रहे ठेकों में भ्रष्टाचार एवं खदान में कार्यरत कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए बनें कानूनों पालन नहीं किये जाने की शिकायत की। प्रतिनिधिमंडल में शामिल भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री मुश्ताक अहमद और खदान मजदूर संघ भिलाई संबद्ध भारतीय मजदूर संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष एम पी सिंग ने बताया कि खदान के ठेकों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है ठेके के नियमों की अनदेखी कर ठेकेदार अपनी मनमर्जी से काम कर रहे हैं और उनको रोकने वाला कोई नहीं है। प्रबंधन के अधिकारी उन्हें मौन सहमति दे रहे हैं। खदान में सुरक्षा के मापदंडों का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है केन्द्र सरकार के बनाये नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। खदान में कार्यरत नियमित कर्मचारियों और ठेका श्रमिकों में डर का माहौल है।वो असुरक्षित तरीके से कार्य करने को मजबूर हैं। ईसकी शिकायत भारतीय मजदूर संघ ने बहुत बार स्थानीय बीएसपी प्रबंधन और उच्च प्रबंधन को किया किंतु प्रबंधन द्वारा ईसपर आजतक किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं की गई है और बीएसपी प्रबंधन अपने कुंभकर्णी नींद में सोई रही।इसलिए भारतीय मजदूर संघ ने ईसकी शिकायत सांसद मोहन मंडावी से की है और सांसद मोहन मंडावी से दल्ली यंत्रीकृत खदान और राजहरा यंत्रीकृत खदान का दौरा करने का अनुरोध किया है जिसपर सांसद ने अपनी सहमति दी है और कहा है कि वो स्वयं भारतीय मजदूर संघ के सदस्यों के साथ खदानों का दौरा करेंगे और की गई शिकायत की सत्यता की जांच करेंगे और शिकायत सही पाये जाने पर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो ईसके लिए भी प्रयास करेंगे। भारतीय मजदूर संघ के नेता द्वय ने बताया कि जहां एक तरफ केन्द्र सरकार भ्रष्टाचार मुक्त भारत का नारा दे रही है वहीं दूसरी ओर राजहरा खदान में ठीक ईसके उल्टा कार्य किया जा रहा है ।

आज ठेकों में भ्रष्टाचार बड़े पैमाने पर हो रहा है और ईसे रोकने के लिए बीएसपी प्रबंधन द्वारा किसी प्रकार की पहल नहीं की जा रही है।प्रबंधन के कुछ अधिकारी ठेकों पर ठेकेदार को लाभ पहुंचाने के लिए उनके सुविधा अनुसार नियम शर्त लगा रहे हैं और पब्लिक के पैसों का बंदरबांट करने में लगे हुए हैं। संघ को जानकारी मिली है कि प्रबंधन के कुछ अधिकारी ठेकेदार को लाभ पहुंचाने के लिए अरबों रुपए के ठेकों में अगर ठेकेदार समय सीमा में कार्य समाप्त नहीं कर पा रहे हैं तो उन्हें 06 माह अतिरिक्त समय देने में नहीं हिचक रहे है और नियमित कर्मचारियों और पब्लिक के पैसों को ठेकेदार पर लुटाने में लगे हुए हैं।आज बीएसपी के एक छोटे से खदान में अगर अरबों रुपए का घोटाला हो रहा है तो पूरे सेल की क्या स्थिति होगी इसकी कल्पना करना भी मुश्किल है। बीएसपी प्रबंधन एक तरफ नियमित कर्मचारियों की सुविधाओं में लगातार कटौती कर रही है और अपने कर्मचारियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं करा रही है। राजहरा का बीएसपी अस्पताल एक रैफर सेंटर बनकर रह गया है। यहां आपातकाल जैसी कोई सुविधा नहीं है जोकि बहुत ही शर्मनाक है। आपातकाल का मतलब सीधे मौत के मुंह में जाना हो गया है आज बीएसपी प्रबंधन रावघाट में सारी सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है। मगर राजहरा खदान के कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। भारतीय मजदूर संघ हमेशा से ही खदान में हो रहे भ्रष्टाचार को समाप्त करने और खदान में कार्यरत नियमित कर्मचारियों और ठेका श्रमिकों को सुरक्षित तरीके कार्य कराये जाने के लिए प्रतिबद्ध है और ईसके लगातार संघर्ष करता आ रहा है। खदान का उत्पादन किसी कर्मचारी की जान से बढ़कर नहीं है। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से भारतीय मजदूर संघ के जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर साहू और समाजसेवी कृष्णा सिंह उपस्थित थे

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

पुरूर, सनौंद थाना क्षेत्र में चलाया गया विशेष मोटर वाहन चेकिंग अभियान

0
  • 47 लापरवाह वाहन चालक के विरूद्व कार्यवाही कर 95,800 रू. वसूला गया जुर्माना।
  • ओव्हरलोड़ वाहनो पर किया गया 82,400 रू. का जुर्माना
  • बालोद पुलिस की आम नागरिको से अपील यातायात नियमों का पालन करे हेलमेट/सीट बेल्ट हमेशा करे उपयोग।

पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के मार्गदर्शन में बोनीफॉस एक्का उप पुलिस अधीक्षक यातायात बालोद के पर्यवेक्षण में जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारीयों एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक दिलेश्वर चंद्रवंशी के नेतृत्व जिले में थाना पुरूर ,सनौद क्षेत्र में विशेष मोटर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस मोटर वाहन चेकिंग का मुख्य उद्देष्य सड़क दुर्घटनाओ में कमी लाना एवं लापरवाह वाहन चालकों पर सख्ती से कार्यवाही करना है साथ ही आम जनों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता की भावना पैदा करना है। दिनांक 08.04.2023 को कुल 47 लापरवाह वाहन चालकों के विरूद्व मोटरयान अधिनियम् के तहत् कार्यवाही कर 95,800 रू. समन शुल्क वसूल किया गया ग्राम पलारी में परमिट शर्त का उल्लंघन कर क्षमता से अधिक माल भरकर परिवहन करने वाले 03 हाईवा वाहनों पर यातायात बालोद द्वारा कार्यवाही कर 82,400 रू. का जुर्माना वसूल किया गया।

बालोद पुलिस आम नागरिकों से अपील करता है कि वाहन चेकिंग में पुलिस का सहयोग करे, यातायात नियमों का पालन करे। शराब सेवन कर वाहन न चलाएं, नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, संयमित गति से वाहन चलाएं एवं वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावे व वाहन चलाते समय वाहन के दस्तावेज हमेशा अपने साथ रखे अथवा मोबाईल में सॉफट कॉपी में अपने दस्तावेज सुरक्षित रख सकते है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

जगदलपुर में नगर निगम द्वारा मनाया जा रहा है स्वच्छ उत्सव

0
  • आमचो सुग्घर जगदलपुर अभियान के तहत 15 अप्रैल को शाम 6 बजे निकाली जाएगी मशाल रैली

जगदलपुर स्वच्छता के लिए नागरिकों को जागरूक बनाने नगर निगम जगदलपुर द्वारा आयुक्त दिनेश नाग के मार्गदर्शन में नए – नए प्रयोग किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 15 अप्रैल की शाम 6 बजे इको फ्रैंडली मशाल रैली निकाल कर जन जागरण किया जाएगा।नगर पालिक निगम में दिनेश कुमार नाग जबसे आयुक्त के पद पर यहां पदस्थ हुए हैं, तबसे नगर निगम का अमला शहर में स्वच्छता बनाए रखने के लिए अपेक्षाकृत ज्यादा मुस्तैद नजर आ रहा है। नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए मेयर सफीरा साहू, नगर निगम सभापति कविता साहू और आयुक्त दिनेश नाग के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आमचो सुग्घर जगदलपुर अभियान के तहत तरह तरह के प्रयोग किए जा रहे हैं। इसे लेकर नागरिकों से अच्छी प्रतिक्रियाएं भी समने आ रही हैं। लोग अपने घरों और आसपास के भाग को साफ सुथरा बनाए रखने के जतन में जुटे नजर आने लगे हैं। इसी कड़ी में 15 अप्रैल को शाम 6 बजे इको फ्रेंडली मशाल रैली निकाली जाएगी।एवं सुखा हुआ गीला कचरा पृथक पृथक रख कचरा संग्रहण वाहन में डालने की अपील के साथ स्वच्छ जगदलपुर का संदेश लेकर हाथ से हाथ मिला कर यह रैली शहर में निकाला जाएगा ,जिसकी आवश्यक तैयारी को लेकर आज शहर के श्यामा प्रसाद मुखर्जी टाउन हॉल में महापौर श्रीमती सफीरा साहू की अध्यक्षता में आवश्यक बैठक रखा गया । आज के बैठक में आगामी 15 अप्रैल को आयोजित स्वच्छता मशाल रैली के सफल आयोजन के लिए रूपरेखा तैयार किया गया । इस बैठक में निगम के स्वच्छता सभापति विक्रम सिंह डांगी, पार्षद सुनीता सिंह, बलराम यादव, सुखराम नाग, ललिता राव, कमलेश पाठक, नेहा ध्रुव, श्वेता बघेल, आयुक्त दिनेश कुमार नाग, स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर, युवोदय के वालंटियर और विभिन्न कालेजों व स्कूलों के प्राचार्य, व्याख्याता, प्रधान पाठक, पीटीआई, शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

मोबाइल फोन टॉर्च की रौशनी से जगमगा उठेगा शहर

स्वच्छता मशाल रैली को लेकर आयोजित बैठक में रूपरेखा तैयार करते हुए महापौर सफीरा साहू ने कहा कि स्वच्छ जगदलपुर सुग्घर जगदलपुर अभियान के तहत स्वच्छता मशाल रैली पूरी तरह इको फ्रेंडली होगी। मशाल रैली में नगर निगम प्रशासन के सभी अधिकारी, कर्मचारी, पार्षद, मेयर इन कौन्सिल के विभाग प्रमुखों के साथ ही शहर के नागरिक, विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। मेयर श्रीमती साहू ने बताया कि इस रैली को ईको फ्रैंडली इसलिए कहा जा रहा है कि मशालें आग और केरोसिन से जलने वाली नहीं होंगी, बल्कि रैली में शामिल सभी लोग अपने मोबाइल फोन के टॉर्च को जलाए रखकर जोड़कर स्वच्छता के प्रति लोगों को और भी ज्यादा जागरूकता बनाने का प्रयास करेंगे। दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर से आरंभ होने वाली इस मशाल रैली में अधिक से अधिक शहरवासियों व व्यापारियों को भी जोड़ने पर जोर देते हुए महापौर श्रीमती सफीरा साहू ने निगम अधिकारियों से कहा कि 15 अप्रैल को संध्या 6 बजे सभी को दंतेश्वरी मंदिर के सामने उपस्थित होने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने आग्रह किया कि कॉलेज व स्कूलों के प्राचार्य भी इस इको फ्रेंडली स्वच्छता मशाल रैली में अपने कॉलेज व स्कूलों के ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों को शामिल कराएं। आयुक्त दिनेश कुमार नाग ने स्वच्छता मशाल रैली के संबंध में जानकारी दी औररूपरेखा के बारे में बताया। नाग ने बताया कि यह रैली मां दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण से आरंभ होकर पूरे नगर का भ्रमण करेगी। आयुक्त नाग ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा है कि डोर टू डोर कचरा संग्रहण करने वाले वाहन में अपने घरों के गीले व सूखे पृथक पृथक कर डालें और जगदलपुर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के संकल्प के साथ लेते रैली में सहभागिता दें। आयुक्त दिनेश कुमार नाग ने नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने तथा नागरिकों को जागरूक करने के लिए निगम प्रशासन द्वारा किए जा रहे उपायों और प्रयासों की जानकारी भी दी।स्वच्छता मशाल रैली संबंध में स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर, प्राचार्यों व शिक्षकों ने भी अपनी बात रखते हुये,शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के संबंध में महत्वपूर्ण सलाह व सुझाव दिए। बैठक में स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर रामनरेश पांडे, अजय पाल सिंह, डीके पराशर, राजीव निगम, अनिल शुक्ला एवं कोटेश्वर राव, धर्मेंद्र महापात्र, कलविंदर सिंह, रोशन झा, बीआरसी गरुड़ मिश्रा, प्राचार्य रामकुमार, सुलता महाराणा, धीरज कश्यप, मनीष मूलचंदानी, रतन व्यास, स्वच्छता विभाग के हेमंत श्रीवास, अजय बनिक, संदीप विवेकर व काफी संख्या में शिक्षक शिक्षिकाएं और कर्मचारी उपस्थित थे।

बनियागांव उचित मूल्य दुकान में 35 क्विंटल राशन की हेराफेरी

0
  • ग्रामीणों के हिस्से के राशन की जमकर चल रही है अफरा तफरी
  • सेल्समैन के दुर्व्यवहार से भी परेशान हैं ग्रामीण उपभोक्ता

बकावंड विकासखंड बकावंड की ग्राम पंचायत बनियागांव में संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकान में राशन की जमकर हेराफेरी की जा रही है। बीते तीन साल से उपभोक्ताओं को राशन नहीं दिया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि दुकान के सेल्समैन द्वारा अब तक 35 क्विंटल राशन की अफरा तफरी की जा चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि सेल्समैन उपभोक्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार भी करता है। मामले की शिकायत फूड इंस्पेक्टर और अन्य अधिकारियों से भी की जा चुकी है,

लेकिन आज तक सेल्समैन के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गईहै, जिसके चलते उसके हौसले बढ़ते ही जा रहे हैं। बताया गया है कि सेल्समैन द्वारा 2020 से आज तक उपभोक्ताओं के हिस्से के लगभग 35 क्विंटल राशन की हेराफेरी की जा चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि वे जब भी राशन लेने जाते हैं, विक्रेता द्वारा उनके साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है। महिला उपभोक्ताओं के साथ भी विक्रेता बदसलूकी पर आमादा हो जाता है। परेशान होकर ग्रामीण सेल्समैन के खिलाफ कई बार शिकायत कर चुके हैं। फूड इंस्पेक्टर प्रेरणा पोटाई को भी मामले से अवगत कराया जा चुका है। फूड इंस्पेक्टर ने भी जांच करने की बात कहकर मामले को टाल दिया।

MOST POPULAR

HOT NEWS