City Media - Page 1083 of 1868 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1083

उदयपुर में हुए कन्हैया लाल के निर्मम हत्या के विरोध में एक दिवसीय किरंदुल बंद

0

हत्या के विरोध में निकाली गई विशाल रैली

आतंकवाद का किया गया पुतला दहन

किरंदुल – राजस्थान उदयपुर के एक टेलर कन्हैयालाल की निर्मिम हत्या कुछ कट्टरपंथी लोगों द्वारा की गई है। जिससे पूरे देश में सर्व हिन्दू समाज आहत हुआ है, लोगो में काफी आक्रोश है। इस जघन्य हत्याकांड के विरोध में पुरे देश में जगह जगह नगर बंद कर कट्टरपंथियों के खिलाफ प्रदर्शन एवं हत्यारों को फांसी दिए जाने की मांग की जा रहीं है। इसी परिप्रेक्ष्य में गुरुवार को किरंदुल में बैलाडीला व्यापारी संघ द्वारा नगर बंद का आव्हान किया गया। जिसमें सभी व्यापारियों द्वारा समर्थन देकर अपने अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखा। बैलाडीला व्यापारी संघ के महासचिव रणवीर चौहान ने कहा उदयपुर की घटना को लेकर किरंदुल में एकदिवसीय बंद का आव्हान किया गया । जिसमें सभी व्यापारी भाइयों का सहयोग प्राप्त हुआ। व्यापारी संगठन के साथ कई हिन्दू संगठन का भी इस बंद में भरपूर समर्थन रहा। इस घटना के विरोध में सभी हिन्दू भाइयों ने मिलकर विशाल रैली निकाली। जिसमे आतंकवाद मुर्दाबाद, कन्हैयालाल के हत्यारों को फांसी दो के नारे लगाये गए। तत्पश्चात बस स्टैंड चौक में कट्टरपंथियों का पुतला दहन करते हुए छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम तहसीलदार के समक्ष ज्ञापन सौंपा गया जिसमें उदयपुर में कन्हैयालाल की निर्मम हत्या के आरोपियों को तत्काल फांसी देने की मांग की गई। साथी ऐसी घटना की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए ठोस कदम उठाने की मांग की गई। इस अवसर पर बैलाडीला व्यापारी संघ के अध्यक्ष मनोज छालीवाल, रोहित अरोरा, प्रकाश चंद जैन, राजू छालीवाल, गोल्डी, देवेंद्र यादव, संजीव दास, रामकृष्ण बैरागी, आजाद सक्सेना, राजेंद्र सक्सेना, संजय सोनी, राजकुमार सोनी, अतुल सिंह, राजू आदि सैकड़ों की संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।

अठारह वर्षों बाद आदिवासियों की आई सुध…तीन वर्षों में कोई भी बड़ा आंदोलन खड़ा नहीं कर पाए केदार

0

पिता के मिलनसारिता वर्चस्व को नहीं रख पाए बरकरार

जगदलपुर। जनजातीय सुरक्षा मंच के बैनर तले कल पंद्रह वर्षों बाद आदिवासी समाज का प्रतिनिधित्व करते हुए केदार कश्यप दिखाई दिए किंतु सभी लोग पूछ रहे हैं कि केदार तीन वर्षों में आदिवासी समाज के लिए क्यों कोई बड़ा आंदोलन खड़ा नहीं कर पाए और ना ही वह अपने पिता के विरासत को संभालकर रख पाए।

बस्तर के स्व. बलीराम कश्यप अविभाजित मध्यप्रदेश समय के साथ छत्तीसगढ़ के राजनीति के धुरी थे और वह सभी लोगों से सहज ही सुलभ हो जाते थे तथा पटवा सरकार हो या रमन सरकार हो सभी को आंखें दिखाने में परहेज नहीं करते थे किन्तु उनके परिवार के मंत्री पुत्र पर कई प्रकार के आरोप भी लगाया गया है जिन पर अपने ही आदिवासी समाज के उपेक्षा के आरोप लगे। कल आयोजित पत्रकार वार्ता के बाद केदार कश्यप फिर आदिवासियों के निशाने पर आ गए हैं। जनजातीय सुरक्षा मंच के संरक्षक बतौर केदार कश्यप ने वर्तमान राष्ट्रपति द्रुपदी मुर्मू के बहाने भाजपा की राजनीति को संवारने की कोशिश कर रहें हैं।

बस्तर जिले के आदिवासी समाज से जुड़े प्रमुखों ने कहा कि अजीत जोगी शासनकाल में आदिवासियों ने कांग्रेस पार्टी से दूरी बनाई और भाजपा के हो लिए किंतु आदिमजाति कल्याण विभाग मंत्री केदार कश्यप उन्हें अपने साथ जोड़ नहीं पाए। बड़ी- बड़ी घटनाएं आदिवासियों पर हुए उस दौरान भी वह सत्ता की चकाचौंध में रहें क्योंकि तब तक स्वास्थ्यगत कारणों से बलीराम कश्यप युग का समापन हो गया था और सत्ता हस्तांतरण केदार कश्यप के गल्ले में आई थी जिसने आदिवासी धर्म भुला दिया।कल की पत्रकार वार्ता जनजातीय सुरक्षा मंच के बैनर तले हुई और इसके नेता राजाराम तोड़ेम पंद्रह वर्षों तक केदार के कारण लुप लाईन में रहे तथा पार्टी से उन्हें खदेड़ कर महेश गागड़ा को तरजीह देते थे किन्तु अब क्या हुआ कि केदार के साथ महेश मंच साझा करने से कतराते हैं जिसकी बानगी तोकापाल के संभाग स्तरीय भाजपाई कार्यक्रम में देखने को मिला। लिखने का गर्ज यह है कि केदार इन दिनों ऐसे लोगों के मकड़जाल में फंसे हैं जोकि उनके कान भरते हुए रहते हैं। जनजातीय सुरक्षा मंच के संरक्षक भले ही हो किंतु वह आदिवासियों के भलाई के कोई बड़ा आंदोलन तीन वर्षों में खड़ा नहीं कर पाए जबकि अपनी भुल सुधारकर सर्वहारा वर्ग का प्रतिनिधित्व करना था क्योंकि कई प्रकार की समस्यायों का अंबार यहां बिखरा हुआ है।

छत्तीसगढ़ कर्मचारी संघ द्वारा दो सूत्रीय मांगों को लेकर कल डौंडी के सामुदायिक कला मंच पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

0

छत्तीसगढ़ कर्मचारी- अधिकारी फेडरेशन के आहवान पर कल डौंडी में शासकीय कर्मचारी धरने पर बैठ गए उनकी मांग है कि राज्य शासन कर्मचारियों को केंद्र के समान देय तिथि से महंगाई भत्ता तथा गृह भाड़ा स्वीकृत की जावे। कहा है कि पहले 2019 से 12 प्रतिशत व 2021 से 17 प्रतिशत राज्य शासन महंगाई भत्ता केन्द्र शासन के समान देय तिथि से स्वीकृत किया गया था। लेकिन राज्य शासन के कर्मचारियों को 2019 से 2021 तक प्राप्त वेतन में आर्थिक क्षति हुआ था जो कि आज पर्यन्त होता आ रहा है।

जबकि सातवे वेतनमान पर महंगाई भत्ता निर्धारित तिथि 1 जुलाई अनुसार नही है तथा केंद्र शासन द्वारा प्रभावशील 2021 से किया गया था। ततपश्चात 31 प्रतिशत से 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता देय तिथि 2022 से स्वीकृत किया गया है। जिससे प्रतीत हो रहा कि कर्मचारियों के वेतन भुगतान में कटौती की जा रही है,जो कि मौलिक अधिकार का हनन है। फेडरेशन द्वारा मांग किया गया है कि उन्हें 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता तथा सातवे वेतनमान पर गृह भाड़ा भत्ता स्वीकृत की जावे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

फेडरेशन के स्थानीय संयोजक सच्चिदानंद शर्मा, सहसंयोजक लेखराम साहू, महासचिव एस पी मिर्जा, छ ग शिक्षक संघ पर्यवेक्षक वीरेंद्र कुमार देशमुख, प्रदेश शिक्षक संघ सीजी जयसिंह भारद्वाज, लिपिक वर्ग संघ अध्यक्ष डीएस आर्य, सहायक शिक्षक फेडरेशन उपाध्यक्ष बसंत मनी साहू , टीचर्स एसोसियन जिला उपाध्यक्ष मोहनलाल तारम, सहायक शिक्षक फेडरेशन अध्यक्ष प्रहलाद कोसमा, शालेय शिक्षक संघ अध्यक्ष राजकुमार भोयर , चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष परशुराम धनेंद्र, डौंडी पेंशनर समाज बीआर बंजारे व जनपद लिपिक सुरेंद्र रामटेके सहित ब्लाक के 16 विभिन संगठन धरना प्रदर्शन में शामिल रहे। जिन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में कुल 50 संगठन इस धरना प्रदर्शन में शामिल हुए।

कृषि मंडियों में भार साधक समितियों की नियुक्ति के आदेश जारी, अब तक भार साधक अधिकारियों के माध्यम से हो रहा था कामकाज का संचालन

0

जगदलपुर, 29 जून 2022 – छत्तीसगढ़ की सभी 69 कृषि उपज मंडी समितियों में भार साधक अधिकारियों के स्थान पर भार साधक समितियों की नियुक्तियां कर दी गई हैं। प्रत्येक समिति में एक अध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष तथा 5 सदस्यों समेत कुल 07 सदस्यों की नियुक्ति की गई है। संचालक, कृषि विपणन, रायपुर द्वारा इन भार साधक समितियों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए गए हैं। भार साधक अधिकारियों के माध्यम से संचालित हो रहे कार्यों का संचालन अब समितियों के माध्यम से होगा।

जगदलपुर कृषि उपज मंडी समिति का अध्यक्ष शेरसिंह सेठिया को और उपाध्यक्ष आयतुराम भारती को नियुक्त किया गया है। सदस्य के तौर पर गडरी नानी, जयमन गुलूर, प्रकाश दास, बालेश दुबे और व्यापारी प्रतिनिधि के तौर पर कृष्णा नायडू को सदस्य नियुक्त किया गया है।

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने मेघावी छात्रा शिवानी का किया सम्मान

0

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन ने शहर के विद्या निकेतन मैत्री संघ स्कूल की कक्षा 10वीं छात्रा शिवानी मटलानी का मोबाइल फोन एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया |

विदित हो की विद्या निकेतन मैत्री संघ में अध्ययनरत कुमारी शिवानी मटलानी ने 93.17% अंक प्राप्त कर जगदलपुर विकास खंड में द्वितिय स्थान एवं जिले में चतुर्थ स्थान प्राप्त किया था |

मेघावी छात्रा कुमारी शिवानी मटलानी के पिता हरीश कुमार मटलानी तथा माता रौशनी मटलानी के मार्गदर्शन में शिक्षा प्राप्त कर रही है |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की मंशा अनुरूप शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए लगातार बच्चों को प्रोत्साहित किया जा रहा है प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने भी घोषणा की है कि प्रावीण्य सुचि में स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को हेलीकॉप्टर से भ्रमण कराया जाएगा इसके अलावा विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की उनके जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में जो भी छात्र छात्राएं छत्तीसगढ़ की प्रावीण्य सुची में स्थान प्राप्त करते हैं उन्हें 51 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी हमारी सरकार शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने के लिए कृत संकल्पित है जिसके तहत स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के बाद अब स्वामी आत्मानंद हिन्दी उत्कृष्ट विद्यालय की भी स्थापना की जा रही है आज छत्तीसगढ़ में जिस तरह से शिक्षा के क्षेत्र में कार्य हो रहा है उसकी तारीफ़ अन्य राज्य भी कर रहे हैं |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री ( प्रशासन ) अनवर खान खंड शिक्षा अधिकारी मानसिंह भारद्वाज उप खंड शिक्षा अधिकारी भारती देवांगन एवं श्रीमती रौशनी मटलानी उपस्थित रहे |

कमिश्नर की अध्यक्षता में सभी जिलों में होगी जनजातीय समाज के प्रमुखों की बैठक

0

जगदलपुर, 29 जून 2022 – कमिश्नर श्याम धावड़े की अध्यक्षता में संभाग के सभी जिलों में जनजातीय समाजों के प्रमुखों की बैठक आयोजित की जाएगी। सबसे पहले बीजापुर जिले में 13 जुलाई को, उसके पश्चात दंतेवाड़ा में 14 जुलाई को, कांकेर में 15 जुलाई को, बस्तर में 19 जुलाई को, सुकमा में 20 जुलाई को, कोंडागांव में 21 जुलाई को और नारायणपुर में 22 जुलाई को बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में जनजातीय समाज के प्रमुखों के साथ ही जिले के कलेक्टर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, वन मंडलाधिकारी, आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त, जिला शिक्षा अधिकारी, राजीव गांधी शिक्षा मिशन के समन्वयक, जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित राजस्व और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

ग्राम पंचायत लिमाउडीह में हुआ किसान पाठशाला का आयोजन

0

एच डी एफ सी बैंक परिवर्तन एवं वृत्ति संस्था द्वारा आज डौडी ब्लॉक के ग्राम पंचायत लिमाउडीह के नदियाँ पारा मे किसान खेत पाठशाला का आयोजन किया गया जिसमे किसानो को धान बीज का चयन करने के बारे मे बताया गया जिसमे वृत्ति संस्था के एग्रीकल्चर एक्सपर्ट राहुल राजपूत जी द्वारा नमक के पानी के घोल द्वारा बीज की गुणवत्ता जाँचने का डोमो के माध्यम से किसानो को अवगत कराया गया एवं धान बिजोपचार की जैविक विधि और बिजोपचार के फ़ायदे के बारे में बताया हुआ जिसमे मुख्य रूप से ग्राम पंचायत सरपंच सुखदेव पिस्दा जी वृत्ति संस्था के एग्रीकल्चर एक्सपर्ट राहुल राजपूत जी, MIS पर्सन प्रवीण साहू जी, विलेज़ कोऑर्डिनेटर गोम्ती नागवंशी जी व समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर किया जाएंगा लगातार चालानी कार्यवाही

0

आज दिनांक 29.06.2022 को एम व्ही एक्ट के कुल 21 प्रकरण में समन शुल्क 6,300 रूपये का किया गया चालानी कार्यवाही । पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र यादव के निर्देष पर, श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम एवं उप पुलिस अधीक्षक राजेष बांगडे के मार्गदर्षन एवं प्रभारी यातायात श्री दिलेष्वर चंद्रवंषी के नेतृत्व में आज दिनांक 29.06.2022 को विषेष अभियान चलाकर शराब सेवन कर वाहन चलाने, दुपहिया वाहन में तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाने एवं मौके पर वाहन के दस्तावेज पेष नहीं करना एवं अन्य मोटरयान अधिनियम् के धाराओं के उल्लघंन करने वाले चालको के विरूद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत् निम्नानुसार कार्यवाही की गई है

दिनांक 27.06.2022 को मो.सा. वाहन क्रमांक सी.जी. 24 एस 0526 के चालक किषुन विष्वकर्मा पिता स्व. गणपत विष्वकर्मा उम्र 44 वर्ष साकिन भैंसबोड़ थान व जिला बालोद को बिना लायसेंस, शराब सेवन कर वाहन चलाते पाये जाने पर मौके पर पंचनामा भरकर कायमी किया गया जिसे आज दिनांक 29.06.2022 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेष न्यायालय द्वारा 15,000/- अर्थदण्ड से दण्डितकिया गया है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

आज दिनांक 29.06.2022 को ट्रक वाहन क्रमांक सी.जी. 21 एफ 8260 का चालक दीपक पिता बृजबिहारी उम्र 35 वर्ष साकिन भिलाई थाना जामुल के द्वारा शराब सेवन कर वाहन चलाते पाये जाने पर मौके पर पंचनामा भरकर कायमी किया गया है जिसे कल दिनांक को माननीय न्यायलय के समक्ष पेष किया जाना है। मौके पर वाहन के दस्तावेज पेष नहीं करना – 08 प्रकरण समन शुल्क 2400/- नो पार्किंग में वाहन खड़ी करना – 07 प्रकरण समन शुल्क 2100/- दोपहिया वाहन में तीन सवारी बैठाना – 04 प्रकरण समन शुल्क 1200/-06. बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र के दोपहिया वाहन चलाना – 02 प्रकरण समन शुल्क 600 /-सी.एफ.प्रकरण- 21 समन शुल्क – 6,300 रूपये मान. न्यायालय में पेष प्रकरण – 01 कुल प्रकरण 22 में समन शुल्क 6,300 न्याया. फैसला प्रकरण 01 में अर्थदण्ड – 15,000/-

शिक्षा सबसे शक्तिशाली हथियार है जिसे आप दुनिया को बदलने के लिए उपयोग कर सकते हैं- लखेश्वर बघेल

0

बस्तर विधायक बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल जी के बोरपदर स्कूल पहुंचने पश्चात बच्चों के द्वारा भव्यरूप से स्वागत किया गया एवं सरस्वती सायक़ल योजना अंतर्गत आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बोरपदर में 52 छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरण किया गया |

बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने कहा की प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में शिक्षा का बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान हैं. किसी भी व्यक्ति का जीवन स्तर भी उसकी शिक्षा पर ही निर्भर करता हैं. आज भी पूरे विश्व में बहुत से ऐसे लोग है जो शिक्षा से वंचित रह जाते हैं जिसके लिए वहाँ की सरकारे अथक परिश्रम कर रही हैं. किसी भी देश के विकास में शिक्षा, शिक्षक और वहाँ की शिक्षित लोगो का बहुत बड़ा योगदान होता हैं. शिक्षा सबके लिए अनिवार्य होना चाहिए ताकि एक सभ्य समाज का निर्माण किया जा सके जिसमें सभी लोगो सुख और शांति से जीवनयापन करे |

बस्तर विधायक ने कहा की यही सीखना-सिखाना शिक्षा के व्यापक तथा विस्तृत रूप में आते हैं संकुचित अर्थ में शिक्षा किसी समाज में एक निश्चित समय तथा निश्चित स्थानों (विद्यालय, महाविद्यालय) में सुनियोजित ढंग से चलने वाली एक सोद्देश्य सामाजिक प्रक्रिया है जिसके द्वारा विद्यार्थी निश्चित पाठ्यक्रम को पढ़कर संबंधित परीक्षाओं को उत्तीर्ण करना सीखता है शिक्षा जीवन में सफलता की कुंजी है, और शिक्षक अपने छात्रों के जीवन पर स्थायी प्रभाव डालते हैं जिससे वह अपने जीवन में सफल होते हैं जो लोग सोचना जानते हैं, उन्हें किसी सिखाने वाले की ज़रूरत नहीं होती शिक्षा का कार्य गहराई से और गंभीर रूप से सोचना सीखना है बुद्धिमत्ता के साथ चरित्र यही सच्ची शिक्षा का लक्ष्य है |

छात्रों को संबोधित करने के पश्चात वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान नीम का पौधा लगाकर लोगों को एवं जागरूक रखने की अपील की |

बस्तर विधायक जी ने ग्राम पंचायत बोरपदर के लिए सांस्कृतिक मंच,खेल सामग्री, अतिरिक्त कक्ष, घोषणा की एवं बोरपदर सरपंच को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि प्राक्कलन तैयार कर आहता निर्माण 15 वीं वित्त से निर्माण शुरू करने के लिए निर्देशित किया |

जिसमें मौजूद रहे जेल संदर्शक सदस्य दिनेश यदु, गणेश बघेल, शोभा मारकंडे,सरपंच हेमलता भारती, बुदरू राम, सुकरू राम, शंकर कश्यप, डमरूधर,धरम गोयल गजानंद दास, अरुण देवांगन, मोजेश कृष्णटोपर, राजेश कुमार जीतेन्द्र तिवारी, तुलसीराम,दामिनी कुरैटी, भवन दीवान, अनीता तिवारी रिमझिम, भारती तिवारी, स्वाति, वंदना यादव, संतोष, पोखराज, मनीषा,एवं छात्र-छात्राएं ग्रामवासी उपस्थित रहे |

मंहगाई,गृह भाड़ा भत्ता की मांगों को लेकर कर्मचारी सड़क पर

0

बस्तर ब्लॉक के अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

ब्लॉक की 500 से अधिक शालाओ में तालाबंदी, तहसील,जनपद,एसडीएम कार्यालय में रहा सन्नाटा

छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा राज्य के कर्मचारियों को केंद्र के समान महंगाई भत्ता एवं सातवें वेतनमान के अनुरूप गृह भाड़ा भत्ता नहीं देने की नीति से प्रदेश के कर्मचारियों में असंतोष एवं आक्रोश व्याप्त है। जिसके कारण 29 जून को एक दिवसीय सामूहिक अवकाश लेकर छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आव्हान पर विकासखंड बस्तर के अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा रैली निकालकर तहसीलदार बस्तर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें महंगाई भत्ता के आदेशों में एरियर्स एवं देय तिथि का स्पष्ट उल्लेख नहीं होने के कारण भ्रम की स्थिति निर्मित है अतः कर्मचारियों के महंगाई भत्ता व गृह भाड़ा भत्ता की 2 सूत्रीय मांगों को पूरा नहीं करने के कारण छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों की उपेक्षा से कर्मचारी वर्ग में असंतोष है। अधिकारी कर्मचारियों ने छत्तीसगढ़ के संवेदनशील सरकार से कर्मचारियों के हित में महंगाई भत्ता एवं गृह भाड़ा भत्ता केंद्र के समान देय तिथि से देने की अपील की है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कर्मचारी नेता शैलेंद्र तिवारी ने कहा कि प्रदेश के सारे दफ्तर सारे स्कूल हड़ताल से प्रभावित रही हैं हमारी प्रमुख मांग केंद्र के समान महंगाई भत्ता और गृह भाड़ा भत्ता की है प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री से संगठन यह मांग करता है कि जल्द से जल्द लाखों रुपए घाटे में चल रहे कर्मचारियों को राहत देते हुए लंबित महंगाई भत्ता की मांगों को पूरा किया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में ब्लॉक संयोजक प्रदीप मिस्त्री महासचिव शैलेंद्र तिवारी, श्रीमती अनिता कश्यप,योगेश हरदाहे,रविंद्र ठाकुर चरण कश्यप,चन्द्रभान मिश्रा, खेमसिंह ठाकुर, मनोज मिश्रा, मनीष वर्मा, कृष्णा ठाकुर, गंगा प्रसाद सोरी, ए आर पाढे, मनोज साव, विजय ध्रुव,हेमलता कश्यप,लीचित्रा नाग,गीता पांडेय,रमा ग्वाले, लखेराम बिसाई,देवेंद्र सोनी,देवेंद्र ठाकुर, महेश राठौर,जगत राम बघेल, दुर्गा शंकर तिवारी,पीला राम नेताम,युगल कौशिक, चेतेंद्र पाणिग्रही, नरेश चंद नेताम, जानकी पंत, नन्दिता ठाकुर, नारायण लाल साहू, नडगु राम कश्यप,फ्रोवेल जोशी, गिरधारी विश्वकर्मा,सोमेश्वरी कोड़ोपी, मनीराम कश्यप, तुलसी कश्यप ,लोकेश्वर यदु, धर्मेन्द्र संतोष आग्रवानी, सहित बड़ी सँख्या में कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन छग प्रदेश सँयुक्त शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र तिवारी ने किया।

MOST POPULAR

HOT NEWS