City Media - Page 252 of 1847 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 252

आजादी के 76 साल बाद भी नहीं मिल पाई नलपावंड के ग्रामीणों को जल संकट से आजादी

0
  •  अधिकारी और नेता पिला रहे हैं आश्वासन की घुट्टी
  • उड़ीसा बॉर्डर से सटे गांव में पानी की किल्लत, नल-जल योजना फेल

अर्जुन झा

बकावंड हमारे भारत देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुए भले ही 76 साल से भी ज्यादा लंबा अरसा गुजर चुका है, मगर आजाद भारत के कई गांव आज भी जल संकट की गुलामी से आजाद नहीं हो पाए हैं। इन्ही बदनसीब गांवों में शुमार है ग्राम नलपावंड। यहां न नल है न जल। ग्रामीण पानी के लिए बड़ी त्रासदी के दौर से गुजर रहे हैं।

बस्तर जिले की बकावंड जनपद पंचायत के अधीन ग्राम पंचायत नलपावंड के कई मोहल्ले आज भी मूलभूत सुविधाओं से पूरी तरह वंचित हैं। खासकर इस पंचायत के नाकापारा, तल सुंडीपारा और पटेल पारा के ग्रामीणों को इस भीषण गर्मी में पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण बलराम बिसाई, लुदर सिंह सेठिया, लिमीबती सेठिया, दयादान सेठिया, गणेश नाग समेत कई लोगों ने ग्राम पंचायत सचिव से कई बार शिकायत की, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकल पाया है। बड़ी आबादी वाली इन बस्तियों के लोगों को नल जल योजना का लाभ मिलना बंद हो गया है। ग्राम पंचायत नलपावंड की आबादी करीब 1200 है और इसमें चार बड़ी बस्तियां नलपावंड पुजारी पारा, पटेल पारा, आवास प्लाट पारा और नाकापारा शामिल हैं। इनमें से नाकापारा, तल सुंडीपारा और पटेल पारा के लोग हर साल पानी के लिए दर दर भटकने को मजबूर हो जाते हैं। ग्राम पंचायत द्वारा नल जल योजना के तहत निजी भूमि पर बोर करा कर पानी की आपूर्ति की जाती थी, लेकिन जब पंचायत और ज़मीन मालिक के बीच विवाद हो जाने के बाद से पानी की सप्लाई बंद कर दी गई है। इस कारण ग्रामीणों को पीने और निस्तार के पानी के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है

प्रशासन है बेपरवाह

ग्रामीणों का कहना है कि हर चुनाव में नेताओं द्वारा वादे तो किए जाते हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं होता। अधिकारियों के समक्ष कई बार शिकायत की गई, लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिला। उड़ीसा राज्य की सीमा से लगे होने के कारण नलपावंड में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग और दूसरे विभागों के अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों का बहुत ही कम आना-जाना होता है, जिससे समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है।अगर जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो ग्रामीण उग्र आंदोलन करने कर लिए मजबूर हो जाएंगे।

वर्सन

पीएचई में करें शिकायत

मामला पीएचई विभाग से जुड़ा है, ग्रामीणों को पीएचई के अधिकारियों से शिकायत करनी चाहिए, हम भी अपने स्तर पर समस्या के समाधान के लिए जरूर प्रयास करेंगे।

पारेश्वर कुर्रे,

    सीईओ, जनपद पंचायत बकावंड

एक लाख रूपए के ईनामी डीएकेएमएस अध्यक्ष सहित 5 नक्सली गिरफ्तार

0
  • नक्सल प्रचार सामग्री और पांपलेट किए गए बरामद 

जगदलपुर बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान पुलिस और सुरक्षा बलों ने पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक लाख का ईनामी डीएकेएमएस अध्यक्ष भी शामिल है।

थाना उसूर से पुलिस बल, सीआरपीएफ 229वीं वाहिनी, कोबरा 201वीं 205वीं एवं 206वीं बटालियन की संयुक्त टीम नेलाकांकेर, मारूड़बाका, कमलापुर की ओर अभियान पर निकली थी। अभियान एवं सर्च के दौरान मारूड़बाका के जंगल से 5 संदिग्धों को प्रतिबंधित नक्सली संगठन की प्रचार प्रसार सामग्री, पाम्पलेट एवं बैटरी के साथ पकड़ा गया। पकड़े गए लोगों में नारायण भंडारी मारूड़बाका डीएकेएमएस अध्यक्ष ईनाम 1 लाख रूपये, धरमा काका मारूड़बाका डीएकेएमएस सदस्य, नीला काका मारूड़बाका डीएकेएमएस सदस्य, किस्टा ध्रुवा मारूड़बाका डीएकेएमएस सदस्य, रामबाबू पुनेम मारूड़बाका आरपीसी मिलिशिया सदस्य शामिल हैं। पकड़े गये नक्सलियों के कब्जे से नक्सली पाम्पलेट, एवररेडी बैटरी छोटी एवं बड़ी बरामद की गई। पकड़े गए नक्सलियों के खिलाफ थाना उसूर में वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर न्यायालय बीजापुर में पेश किया गया।

जनजातीय छात्र संसद दिल्ली में यंगस्टर्स ने पहुंचाई बस्तर की आवाज

0
  • जनजातीय छात्र संसद में शामिल हुए बस्तर के शैलेष, गौरव और कमला

जगदलपुर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद केंद्रीय नेतृत्व द्वारा एक दिवसीय जनजातीय छात्र संसद का आयोजन दिल्ली में किया गया। इसमें अभाविप राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य एवं बस्तर विभाग संयोजक शैलेश ध्रुव, बस्तर जिला संयोजक गौरव भवानी एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कमला मौर्य समेत बस्तर के अन्य विद्यार्थी भी शामिल हुए।

अभाविप के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं बस्तर विभाग संयोजक शैलेष ध्रुव ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद केंद्रीय नेतृत्व द्वारा 1 दिवसीय जनजातीय छात्र संसद का आयोजन 9 मार्च को दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में किया गया था। इस ऐतिहासिक आयोजन में देशभर के छात्र प्रतिनिधि, शिक्षाविद, नीति-निर्माता और समाजसेवी एक मंच पर इकट्ठा हुए। जहां वह शिक्षा, नेतृत्व, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। इस छात्र संसद का उद्देश्य छात्रों को सामाजिक समस्याओं के समाधान में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना और उन्हें राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका का अहसास दिलाना था। छात्र युवा संसद में देशभर से वनवासी क्षेत्रों के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। यह संसद मुख्य रूप से जनजातीय समाज की शिक्षा, उनके अधिकारों की रक्षा, रोजगार के अवसरों और उनकी सामाजिक तथा आर्थिक स्थिति पर चर्चा की गई। जनजातीय छात्र संसद में 124 से अधिक जनजातियों के छात्र शामिल हुए। जिनमें धुरवा, बैगा, शहरिया, मारिया और मोडिया, मुरिया जैसी अति पिछड़ी जनजातियों के छात्र भी अपनी समस्याओं और आवश्यकताओं पर विचार मंथन किया गया। केंद्र सरकार के जनजातीय कार्य राज्यमंत्री दुर्गादास उइके इस सत्र के मुख्य अतिथि थे और जनजातीय क्षेत्रों से जुड़ी समस्याओं के समाधान हेतु केंद्र की नीतियों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इससे पूर्व जनजातीय छात्र संसद वर्ष 2015 को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेतृत्व में आयोजित किया गया था। जिसमें पूरे देश भर से जनजाति छात्र उपस्थित रहे। जिन्होंने पूरे देश भर की जनजातीय क्षेत्रों की समस्यायों पर चर्चा की एवं उनके समाधान के लिए प्रस्ताव पारित किया। छत्तीसगढ़ के बस्तर से शैलेश ध्रुव जनजातीय क्षेत्र में रोजगार की स्थिति एवं संभावनाएं विषय के प्रस्ताव के प्रस्तावक रहे। अभाविप राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. आशुतोष मंडावी, अखिल भारतीय जनजाति कार्य प्रमुख प्रमोद रावत, अखिल भारतीय जनजाति कार्य सह प्रमुख नीलेश सोलंकी एवं राष्ट्रीय महामंत्री वीरेंद्र सिंह सोलंकी की विशेष उपस्थित थी।

भाजपा ने जगाई माहरा समाज में उम्मीद की किरण

0
  •  भाजपा ने दिया माहरा समाज को महत्व, समाज ने माना आभार
  • पुरुषोत्तम कश्यप को जनपद उपाध्यक्ष बनाए जाने से खुशी की लहर 

जगदलपुर जनपद पंचायत जगदलपुर के उपाध्यक्ष पद पर माहरा समाज के सदस्य पुरषोतम कश्यप के निर्वाचित होने से माहरा समाज में हर्ष का माहौल है। पुरुषोत्तम कश्यप भाजपा प्रत्याशी थे। समाज इसके लिए भाजपा का आभार माना है।

माहरा समाज बस्तर के संभागीय संयोजक विनय सोना ने जगदलपुर जनपद पंचायत चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर माहरा समाज के सदस्य व नवनिर्वाचित जनपद सदस्य पुरुषोत्तम कश्यप के उपाध्यक्ष निर्वाचित होने पर भाजपा संगठन, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, मंत्री केदार कश्यप एवं बस्तर सांसद महेश कश्यप व सभी जनपद सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है। विनय सोना ने कहा है कि बस्तर में माहरा समाज सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है। हमारा समाज राजनीति के साथ- साथ हर क्षेत्र में अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहा है। किंतु समाज को उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिलने पर निराशा होती थी। भाजपा ने आज समाज के सदस्य व बजरंग दल के कार्यकर्ता पुरुषोत्तम कश्यप को जनपद उपाध्यक्ष बनाकर माहरा समाज का स्वाभिमान व गौरव को बढ़ाने का काम किया है। राजनीति में माहरा समाज को प्रतिनिधित्व मिलने का जो सपना हमारे पूर्वजों व वरिष्ठ सदस्यों ने देखा था वह सपना भाजपा के सहयोग से आज पुरुषोत्तम कश्यप के उपाध्यक्ष बनने से पूरा होता दिख रहा है। विनय सोना ने कहा है कि भाजपा की इस सार्थक पहल के बाद माहरा समाज के सभी सदस्यों को आशा है कि माहरा समाज की बस्तर में उपस्थिति को मद्देनजर रखते हुए भारतीय जनता पार्टी एवं उनके अनुषांगिक संगठनों में माहरा समाज के योग्य लोगों की सहभागिता बढ़ाने पर निकबल दिया जाएगा।

माइनिंग लिमिटेट गिधाली के G M से मुलाक़ातकर समस्याओं निराकरण पर ज्ञापन सौंपा

0

कुसुमकसा मण्डल अध्यक्ष योगेंद्र सिन्हा (गाँधी )ने आज निको माइनिंग लिमिटेट गिधाली के G M ललित सर से मुलाक़ात कर अपने मण्डल क्षेत्र मे विकास कार्य पर चर्चा किया और N H 30 मुख्य मार्ग करियाटोला पुल के आसपास अधेरा होने के कारण आए दिन एक्सीडेंट होते रहता है जिसके कारण कई लोगों की मौत हो चुकी है व आसपास के गॉव वाले को पुल बड़ा होने के कारण मेन रोड से करियाटोला मार्ग सकरा हो गया है जिसके कारण आवागमन करने में बहुत सुविधा होती है आसपास में बिजली का पोल न होने के कारण ग्राम पंचायत के द्वारा अभी तक लाइट की व्यवस्था नहीं की गई थी इस विषय को गंभीरता से लेते हुए मण्डल अध्यक्ष ने निको मीनिंग के डायरेक्टर से बात कर के सौर ऊर्जा से चालित हाई मास्क लाइट पोल सहित लगाने का आग्रह किया और ग्राम पंचायत कुसुमकसा में माता शीतला मंदिर के प्रांगण में ड्रोन सेट निर्माण व बैठक किस स्थान में टाइल्स लगाने का आग्रह किया जिससे निको मीनिंग के G M ललित सर ने आग्रह को स्वीकार करते हुए आने वाले समय में इस कार्य को पूर्ण करने आश्वासन दिया मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिन्हा के साथ भाजपा नेता मोती लाल कोचरिया भी उपस्थित रहे

पांचवी, आठवीं की परीक्षाओं के सफलसंचालन की तैयारी में जुटे डीईओ बीआर बघेल

0
  •  जिला शिक्षा अधिकारी ने ली अधिकारियों की बैठक

जगदलपुर बस्तर जिले के स्कूलों में शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार के लिए दृढ़ संकल्पित होकर काम कर रहे जिला शिक्षा अधिकारी बलिराम बघेल अब प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शालाओं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर भी पूरी तरह संजीदा हो गए हैं। इन परीक्षाओं के निर्विघ्न संचालन और प्रश्नपत्रों की जांच व मूल्यांकन में पारदर्शिता व त्रुटि रहित मूल्यांकन के लिए  बघेल ने कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।

पांचवी और आठवीं की केंद्रीयकृत परीक्षा 2025 के सफल संचालन के लिए जिला शिक्षा अधिकारी बलिराम बघेल ने मातहत अधिकारियों की बैठक ली। श्री बघेल ने परीक्षा आयोजन और प्रश्न पत्रों की जांच एवं मूल्यांकन के लिए जरूरी टिप्स दिए। जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल द्वारा समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों सहायक खंड शिक्षा अधिकारियों, खंड स्त्रोत समन्वयकों और संकुल प्राचार्यों एवं संकुल समन्वयकों की महत्वपूर्ण बैठक निर्मल विद्यालय में ली गई। बघेल ने शासन द्वारा जारी दिशा निर्देश एवं केंद्र अध्यक्ष के दायित्वों के बारे में पॉइंट टू पॉइंट समझाया। बघेल ने निर्देश दिया कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सुचारू रूप से संचालित किया जाए और गोपनीय सामग्री का वितरण 15 मार्च को जगतू माहारा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जगदलपुर से किया जाएगा। प्रत्येक विकासखंड में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है परीक्षा उपरांत मूल्यांकन कार्य हेतु प्रत्येक विकासखंड में दो मूल्यांकन केंद्र हैं। केवल बस्तानार में एक मूल्यांकन केंद्र है।

एनएमडीसी में मजदूरों का अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी, उत्पादन और शेयर कीमतों में गिरावट

0
  • बीते पखवाड़े भर से जारी है श्रमिकोंकी हड़ताल

बचेली ऑल इंडिया एनएमडीसी वर्कर्स फेडरेशन के आह्वान पर 27 फरवरी से एनएमडीसी की विभिन्न परियोजनाओं में मजदूर संगठनों का आंदोलन जारी है। श्रमिक चार सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन क्रमिक भूख हड़ताल कर रहे हैं। हड़ताल से कंपनी के उत्पादन और शेयर मूल्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने लगा है।

श्रमिकों की प्रमुख मांगों में 1 जनवरी 2022 से लंबित वेतन समझौते को लागू करने, ठेका श्रमिकों के वेतन समझौते के लिए बातचीत शीघ्र शुरू करने, मैनपावर की कमी को दूर करने के लिए नई भर्ती की अधिसूचना जारी करने, प्रबंधन और श्रम संगठनों के बीच हुए द्विपक्षीय समझौतों का उल्लंघन रोकने की मांग शामिल हैं। मजदूर संगठन 27 फरवरी से बेमियादी क्रमिक भूख हड़ताल कर रहे हैं। फेडरेशन के 8 सदस्य एवं पदाधिकारी प्रतिदिन सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक एनएमडीसी चेक पोस्ट के सामने धरना दे रहे हैं। आंदोलन के 14वें दिन महिला श्रमिकों ने भी भूख हड़ताल में शामिल होकर अपनी आवाज बुलंद की। इनमें राजेश्वरी प्रधान, जी. मिनी, नीतू रानी सिकदर, नंदा नाग, हेमवती शर्मा, अनिता मौर्य, आसमति साहू, रेणुका नाग, चांदनी परवीन एवं सरिता खमारी प्रमुख हैं।इसके अलावा, 6 मार्च से मजदूर संगठनों ने मैनपावर की कमी और नई भर्ती की मांग को लेकर ओवरटाइम भी बंद कर रखा है। इसका सीधा असर उत्पादन पर पड़ रहा है, जिससे एनएमडीसी के शेयरों में भी गिरावट दर्ज की गई है।

पहुंचे कांग्रेस के प्रतिनिधि

कांग्रेस के एक प्रतिनिधि मंडल ने भी हड़ताल स्थल पर पहुंचकर आंदोलन को अपना समर्थन दिया। आज कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने भी हड़ताल स्थल पहुंचकर आंदोलन को फिर से अपना समर्थन देते हुए कहा कि श्रमिक बिरादरी के में कांग्रेस सदैव साथ खड़ी रहेगी। प्रतिनिधि मंडल में दंतेवाड़ा जिला महामंत्री सलीम रज़ा उस्मानी, महिला पार्षद किरण जायसवाल, रीना डाकुआ एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पूजा साव, पुनीता साहू, दमयंती साहू समेत बड़ी संख्या में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सदस्य शामिल रहे। विदित हो कि पूर्व में भी इस आंदोलन को समर्थन देने हाल ही में संपन्न नगरपालिका चुनावों में कांग्रेस पार्टी के नव निर्वाचित समस्त पार्षदों ने हड़ताल स्थल पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी ।

3 साल से लंबित है वेतन समझौता

गौरतलब है कि एनएमडीसी के मजदूरों का वेतन समझौता 1 जनवरी 2022 से लंबित है। श्रमिक संगठनों और प्रबंधन के बीच अब तक 8 बैठकें हो चुकी हैं, जिसमें अगस्त 2024 में 15 प्रतिशत वेतन वृद्धि पर सहमति बनी थी। बावजूद इसके, अब तक इस प्रस्ताव को लागू नहीं किया गया है, जिससे श्रमिकों में असंतोष बढ़ रहा है। मजदूर संगठनों ने 13 जनवरी 2025 को एनएमडीसी प्रबंधन को हड़ताल का नोटिस सौंपा था। इस दौरान नियमित और ठेका श्रमिकों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया था।

उत्पादन और शेयर प्रभावित

आंदोलन के चलते एनएमडीसी के उत्पादन में लगातार गिरावट आ रही है, जिससे शेयर बाजार कंपनी के शेयर के दाम में भी मंदी का दौर शुरू हो गया है। इससे कंपनी प्रबंधन और निवेशकों की चिंता बढ़ गई है। मजदूर संगठनों ने साफ किया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की जातीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। वहीं प्रबंधन की ओर से अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है। ऐसे में आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है।

कलेक्टर, सीईओ ने महिला समूह से खरीदे रंग ग़ुलाल

0

जगदलपुर।कलेक्टर हरिस एस. और जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन ने कलेक्ट्रेट परिसर में मां भवानी स्व सहायता समूह बस्तर की महिलाओं द्वारा लगाए गए हर्बल गुलाल व होली के सामानों के स्टॉल का निरीक्षण किया। कलेक्टर और सीईओ ने स्व सहायता समूह की सदस्याओं से होली के लिए हर्बल रंग गुलाल और पिचकारियां खरीद कर उनका उत्साहवर्धन किया ।

नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू और नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज ( पिंटू ) दुबे का बंग समाज द्वारा बधाई दिया

0

दल्लीराजहरा नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू और नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज ( पिंटू ) दुबे का बंग समाज दल्ली राजहरा के द्वारा नगर पालिका परिषद में पहुंचकर बधाई दिया गया l इस अवसर पर रविन्द्र ग्रंथालय के सेक्रेटरी कनक बैनजी राजहरा कालीबाड़ी के सेक्रेटरी मदन माइती ने भारतीय जनता पार्टी से विजय हुए तोरण लाल साहू एवं मनोज दुबे को बधाई देते हुए कहा कि नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा में भारतीय जनता पार्टी की अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाए जाने पर आप दोनों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं ढेर सारी बधाई l

समाज के वरिष्ठ नागरिक गगन पांड्या ने बधाई होते हुए कहा कि बंग समाज की ओर से आप दोनों की जीत की हार्दिक शुभकामनाएं एवं ढेर सारी बधाई l मां काली से प्रार्थना है कि दल्लीराजहरा नगर पालिका परिषद में आप दोनों के प्रयास से बेहतरीन काम हो l दल्ली राजहरा के आम जनता आपके कार्यों से खुश रहे तथा दल्ली राजहरा एक नई ऊंचाई पर कायम हो l

 

अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने समाज की उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नगरपालिका परिषद में आप सभी का स्वागत है आपने जिस उम्मीद और विश्वास के साथ भारतीय जनता पार्टी को विजय बनाया हैं l हम लोग आप लोगों की उम्मीद पर खरा उतरेंगे तथा आपको शिकायत का मौका नहीं देंगे l

वहीं मनोज दुबे नगर पालिका उपाध्यक्ष ने बंग समाज के द्वारा सम्मानित किए जाने पर धन्यवाद देते हुए कहा कि हमारे दल्ली राजहरा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है l हमारा सरकार पूरी ईमानदारी के साथ हर वर्ग का विकास का कार्य करेगी l 5 सालों में दल्ली राजहरा एक नए विकास के राह पर अग्रसर होगा तथा लोगों को पूरा परिवर्तन नजर आएगी l हमारी भारतीय जनता पार्टी की सरकार आपकी सरकार होगी यह आम जनता की सरकार होगी l जहां विकास के साथ नवनिर्माण होगा तथा लोगों को शिकायत का मौका नहीं आने देंगे l बंग समाज कीओर से इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ गगन पंड्या पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पूरोबी वर्मा कनक बैनजी , मदन माइती गौतम बेरा गौतम बोस, सजल राय ,जयंतो चक्रवर्ती पिंकू डे एवं सुरेश जयसवाल उपस्थित थे l

नवनिर्वाचित जनपद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने दंतेश्वरी मन्दिर पहुँचकर पूजा अर्चना की

0
  • जनपद अध्यक्ष पदलाम नाग व उपाध्यक्ष पुरषोंतम बघेल को भाजपा जिलाध्यक्ष ने मिठाई खिलाकर बधाई दी

जगदलपुर:/जगदलपुर जनपद पंचायत चुनाव में निर्विरोध जनपद अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद पदलाम नाग ने भारतीय जनता पार्टी संगठन व अपने समर्थकों और सभी जनपद सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

सभी का दिल से आभार व्यक्त करते हुए पदलाम नाग ने कहा कि, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, छ.ग. शासन में मंत्री केदार कश्यप, बस्तर लोकसभा के सांसद महेश कश्यप व अन्य जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ सदस्यों के दिशा-निर्देश पर जगदलपुर जनपद पंचायत क्षेत्र के सभी ग्राम पंचायतों का तेजी से विकास करेंगे। व क्षेत्र के विकास हेतु सदैव प्रतिबद्धता के साथ जनसामान्य की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।

इसके साथ ही जनपद उपाध्यक्ष निर्वाचित हुये पुरुषोत्तम कश्यप ने भारतीय जनता पार्टी संगठन व भाजपा समर्थित सभी जनपद सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया। और कहा कि, आप सभी के आशीर्वाद व समर्थन से आज जगदलपुर जनपद का उपाध्यक्ष निर्वाचित हुआ।

पिछले कई वर्षों से लगातार बजरंग दल एवं भाजपा की विचारधारा से जुड़कर पार्टी में मैंने अपनी सेवाएं दीं। एवं पिछले लोकसभा चुनाव में भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हुए भाजपा प्रत्याशी श्री महेश कश्यप जी के लिए चुनाव प्रचार किया। व निर्वाचन क्षेत्र से उन्हें लीड भी दिलाई। इसके पूर्व भी मैंने उपसरपंच पद पर रहते हुए भाजपा की विचारधारा के अनुसार जनमानस की सेवा की।

 

इस बार छत्तीसगढ़ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 में जनपद सदस्य हेतु भाजपा के समर्थन से चुनाव लड़ा एवं क्षेत्र की जनता व भाजपा कार्यकर्ताओं के समर्थन से जनपद सदस्य के रुप मे भारी मतों से विजय हासिल की।

 

और यह जीत न केवल उनकी है, बल्कि पूरे क्षेत्र के लोगों की जीत है। इस जीत के साथ अपने इस कार्यकाल के दौरान क्षेत्र के विकास जैसे शिक्षा,सड़क,बिजली,पानी जैसे मूलभूत सुविधा और लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा।

 

एक बार पुनः मैं भाजपा संगठन, सभी जनपद सदस्य, भाजपा कार्यकर्ताओं व क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करता हूँ कि, आप सभी ने मुझे भरोसे के साथ जनपद उपाध्यक्ष चुना। अब मेरा भी कर्तव्य है कि मैं उस भरोसे को कायम रखूं। और भाजपा के संकल्प के साथ क्षेत्र के विकास को सभी के साथ मिलकर नई ऊंचाइयों तक ले जाऊं।

 

निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न होने के पश्चात नव-निर्वाचित जनपद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष समेत सभी जनपद सदस्यों ने सिरहासार चौक स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर पहुँचकर दंतेश्वरी माई के दर्शन किये। व क्षेत्र वासियों की सुख-समृद्धि की सभी ने कामना की। इसके बाद सभी सदस्य जिला भाजपा कार्यालय पहुँचे, जहां भाजपा जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पांडेय से सभी ने मुलाकात की। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने सभी को जीत की बधाई दी और उन्हें मिठाई खिलाई।

MOST POPULAR

HOT NEWS