City Media - Page 258 of 1847 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 258

जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में सभी विभागों के अधिकारी जिम्मेदारी से करें कार्य: सांसद महेश कश्यप

0
  •  विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की चालू वित्तीय वर्ष में प्रथम बैठक 

जगदलपुर विभिन्न विकास कार्यक्रमों हेतु गठित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की वित्तीय वर्ष 2024-25 की प्रथम बैठक सांसद महेश कश्यप की अध्यक्षता में जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में शनिवार को आयोजित की गई।

इस अवसर विधायक जगदलपुर किरण सिंह देव, विधायक चित्रकोट विनायक गोयल, महापौर संजय पाण्डेय, कलेक्टर हरिस एस, जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन, वन मंडलाधिकारी उत्तम गुप्ता सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।बैठक में सांसद महेश कश्यप ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का सभी विभागों के अधिकारी जिम्मेदारी के साथ

क्रियान्वयन करें। साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा की व्यवस्थाओं को बेहतर करने की आवश्यकता बताते हुए राजस्व से संबंधित प्रकरणों को त्वरित कार्रवाई करने कहा। इसके अलावा उन्होंने जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा बस्तर क्षेत्र में चयनित गांवों में विकास कार्यों को प्राथमिकता देने कहा। सांसद ने बैठक में उपस्थित मातृशक्ति को महिला दिवस की शुभकामनाएं भी दी।

विधायक जगदलपुर किरण देव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने सभी वर्ग, समुदाय और आम जनता के हितों के लिए शहरी, ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं को लागू किया है। आधुनिक युग में योजनाओं के संबंध में आम जनों में जागरूकता लाना भी है। अधिकारी अपने मैदानी अमलों को निरंतर मार्गदर्शन देकर योजना के पात्र लाभार्थियों को सरलता से लाभ पहुंचाएं। विकास कार्यों को समय पर पूर्ण करवाना सुनिश्चित करें, जिससे जनता में शासन – प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़े। विधायक श्री गोयल ने कहा कि बैठक में योजनाओं के एजेंडा के साथ-साथ जिले के विकास कार्यों और समस्याओं पर चिंतन किया गया। इसके अलावा जिले के बुनियादी सुविधाओं पर भी विभाग के अधिकारी आवश्यक कार्यवाही करें। साथ ही मेरे विधानसभा क्षेत्र में पेयजल की समस्या का समाधान करवाने की पहल करें। महापौर संजय पाण्डेय ने कहा कि बैठक में बहुत कुछ सीखने को मिला, एजेंडा में शहरी क्षेत्र के विषयों पर भी चर्चा हुई जिसमें अमृत मिशन की प्रगति, स्वच्छता मिशन, शहर की प्राण दायिनी इंद्रावती नदी की जल समस्या के विषय में नगरीय निकाय के साथ प्रशासन को समस्या के निराकरण पर विशेष पहल की आवश्यकता है।

इन मुद्दों पर रहा जोर

बैठक में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), दीनदयाल अंत्योदय योजना, श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुर्बन मिशन, राष्ट्रीय समाजिक सहायता कार्यक्रम, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), स्वच्छ भारत मिशन योजना (शहरी), शहरी आजीविका मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम, प्रधानमंत्री कृषि सिचाई योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, परंपरागत कृषि विकास योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, दीनदयाल उपाधाय ग्राम ज्योति योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ मिशन, सर्व शिक्षा अभियान, इंटीग्रेटेड चाईल्ड डेवलपमेंट स्कीम, समेकित बाल विकास योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मिड-डे मील योजना, प्रधानमंत्री उज्वला योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी), डिजिलटल इंडिया-पब्लिक इंटरनेट एक्सेस प्रोग्राम प्रत्येक ग्राम पंचायत में साझा सेवा केंद्र उपलब्ध कराने और सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि पर चर्चा हुई। समिति के पदाधिकारियों ने शहरी क्षेत्रों में व्यवस्थान वाले व्यक्तियों को प्राथमिकता से आवास योजना का लाभ देने, डोर टू डोर कचरा का डंप एरिया निर्धारित करने पर चर्चा की। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की समस्या का निराकरण, जल जीवन मिशन के कार्य में आवश्यक प्रगति देने, फ्लोराइड वाले नलकूपों का ट्रीटमेंट करने, जर्जर स्कूलों को डिस्मेंटल कर तत्काल नवीन भवन बनवाने की कार्यवाही सहित इंद्रावती नदी में लगातार जल स्तर कम होने के सम्बन्ध में चर्चा किया गया।

शैक्षणिक उत्कृष्टता की दृढ़ प्रतिबद्धता के साथ विष्णु के सुशासन में आगे बढ़ रहा है बस्तर: केदार कश्यप

0
  •  बस्तर के शिक्षा विभाग को :राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर मंत्री कश्यप ने जताई खुशी

जगदलपुर नीति आयोग द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में बस्तर जिले को उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए पुरस्कृत किए जाने पर वनमंत्री केदार कश्यप ने बस्तर वासियों को बधाई दी है।

मंत्री केदार कश्यप ने कहा है कि शैक्षणिक उत्कृष्टता की दृढ़ प्रतिबद्धता के साथ छत्तीसगढ़ के बस्तर को आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत सीखने के परिणामों में उल्लेखनीय सुधार के लिए नीति आयोग द्वारा बस्तर जिले को 3 करोड़ के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इसके लिए बस्तर वासियोंं को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।उन्होंने कहा कि हमारे बस्तर के बच्चों के लिए दूरदर्शी, तकनीक-संचालित पहलों के माध्यम से, जिला समावेशी सीखने के अवसर पैदा कर सकेंगे। विष्णुदेव साय के सुशासन में यह सुनिश्चित हुआ कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हर बच्चे तक, हर जगह पहुंचे।

वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि सीखने को अधिक आकर्षक और प्रभावी बनाने के लिए बस्तर जिले ने अभिनव शिक्षा पहल शुरू की है। यह सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करते हुए कि छात्रों को उनके स्थान की परवाह किए बिना गुणवत्तापूर्ण सीखने के अवसर प्राप्त हों। हमारे बच्चे प्रौद्योगिकी और समुदाय-संचालित कार्यक्रमों का लाभ उठाकर, कक्षाएं अधिक संवादात्मक बन रही हैं और छात्रों को शैक्षिक संसाधनों तक बेहतर पहुंच मिल रही है। इसके अतिरिक्त, लक्षित हस्तक्षेप सीखने के अंतराल को पाटने, शिक्षक-छात्र जुड़ाव को बढ़ाने और अधिक समावेशी और भविष्य के लिए तैयार शिक्षा प्रणाली बनाने में मदद कर रहे हैं।मंत्री केदार कश्यप ने कहा बस्तर की उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि आकांक्षी जिले रणनीतिक हस्तक्षेप और डिजिटल नवाचार के माध्यम से कैसे सार्थक बदलाव ला सकते हैं। उन्होंने प्रशासन को निर्देशित करते हुए कहा कि बस्तर में अधिक समावेशी, सशक्त और प्रौद्योगिकी-संचालित शिक्षा प्रणाली की दिशा में काम करना जारी रखें।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में डोनेट ब्लड वेलफेयर फाउंडेशन डीबी ग्रुप महिला टीम

0

दल्लीराजहरा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में डोनेट ब्लड वेलफेयर फाउंडेशन डीबी ग्रुप महिला टीम के सदस्य नाज मेमन अनिता साहू देवंतीन पारकर सुषमा साहू ममता मानकर दामिनी साहू सुनीता कड़पती रेणुका साहू पम्मी सलामे राजेश्वरी साहू अनुराधा सिंह शिवानी मानिकपुरी द्रोपती साहू सोनम भुवार्य सावित्री सोनी माधुरी करपाल यमुना साहू रंजना साहू किरण करियरे ऊषा साहू हिमानी पाण्डे ने नारीशक्ति महिला दिवस की शुभकामनाएं दी घर और समाज की बेहतरी के लिए पुरुष और महिला रूप से योगदान करते है यह जीवन को लाने वाली महिला है हर महिला विशेष होती है चाहे वह घर पर हो या ऑफिस में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण की बात करे तो महिलाओं को खुद से लड़ना होगा ताकि वह दुनिया से लड़ने में मजबूत और सक्षम हो सके आपको यह स्वीकार करना चाहिए कि आप आत्मसम्मान बनाए रखने के लिए जीवन में सशक्त है महिलाओं के रूप में लिया जाने वाला पहला महत्वपूर्ण कदम आत्मविश्वास बढ़ा कर आत्मसम्मान हासिल करना होगा महिलाएं घर समाज देश शिक्षा राजनीति विज्ञान खेल कला हर क्षेत्र अपनी सफलता का परचम लहरा रही है नारी शक्ति रक्तदान करने के लिए अब पुरुषों के साथ कदम से कदम मिला कर रक्तदान जैसे पुनीत कार्य को अंजाम दे रही है डीबी ग्रुप के साथ मिलकर शिविर और रक्त जागरूकता अभियान में अपना साथ दे रही है महिला आज किसी नाम की मोहताज नहीं है अपने द्वारा किए गए नेक कार्य के द्वारा गांव समाज देश में अपना नाम रौशन कर रही है

मोतीलाल कश्यप बने मावलीगुड़ा उपसरपंच 

0

जगदलपुर बस्तर जिले के जगदलपुर जनपद पंचायत क्षेत्र के मावलीगुड़ा पंचायत में हुए उपसरपंच चुनाव में मोतीलाल कश्यप निर्वाचित हुए।

निर्धारित समय पर मोतीलाल कश्यप ने उप सरपंच चुनाव हेतु नामांकन पत्र लिया और जिसका समर्थन सरपंच जदूराम कश्यप ने किया और समर्थन पूर्व उपसरपंच चिंगडु राम बघेल ने प्रस्ताव किया। सरपंच सहित 21 पंचों ने वोट डाला जिसमें मोतीलाल कश्यप को 12 वोट प्राप्त हुआ और उनके प्रतिद्वंद्वी गोविंद मौर्य को 8 वोट मिले, एक वोट निरस्त हुआ। मोतीलाल कश्यप 4 वोट से विजय हुए।

मेरे उपर दोहरी जिम्मेदारी: कश्यप 

निर्वाचित उपसरपंच मोतीलाल कश्यप ने कहा है कि जनता ने वोट देकर मुझे पंच बनाया और पंचों ने मुझे वोट देकर उपसरपंच बनाया जिसके कारण मेरे उपर दोहरी जिम्मेदारी बढ़ गई है और दोनों की समस्याओं का समाधान करना मेरी प्राथमिकता है। जनता के लिए 24 घंटे मैं सुलभ रहुंगा। निर्वाचन प्रक्रिया के बाद ग्रामवासियों ने बधाई व शुभकामनाएं दीं।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर महिला कर्मा प्रकोष्ठ की सदस्यों का संदेश

0

आज की महिला किसी के ऊपर निर्भर नहीं है वह हर मामले में आत्मनिर्भर और स्वतंत्र है पुरुषों के बराबर सब कुछ कर पाने में सक्षम है महिलाओं का सम्मान जेन्डर के आधार पर नहीं बल्कि उसके स्वयं के पहचान के लिए करना होगा हमें यह स्वीकार करना होगा घर और समाज की बेहतरी के लिए पुरुष और महिला रूप से योगदान करते है यह जीवन को लाने वाली महिला है हर महिला विशेष होती है चाहे वह घर पर हो या ऑफिस में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण की बात करे तो महिलाओं को खुद से लड़ना होगा ताकि वह दुनिया से लड़ने में मजबूत और सक्षम हो सके आपको यह स्वीकार करना चाहिए कि आप आत्मसम्मान बनाए रखने के लिए जीवन में सशक्त है महिलाओं के रूप में लिया जाने वाला पहला महत्वपूर्ण कदम आत्मविश्वास बढ़ा कर आत्मसम्मान हासिल करना होगा महिलाएं घर समाज देश शिक्षा राजनीति विज्ञान खेल कला हर क्षेत्र अपनी सफलता का परचम लहरा रही है अपनी मेहनत और संघर्ष से यह साबित कर दिया है कि वे किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है

इस महिला दिवस पर हम सभी मिलकर महिलाओं के अधिकारों को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में काम करे महिलाएं हमारे समाज की प्रेरणा है और हमें उनके योगदान को सम्मिलित करना चाहिए साहू समाज की महिला अध्यक्ष श्रीमती दामिनी साहू कर्मा महिला संरक्षक श्रीमती रेखा साहू श्रीमती गायत्री साहू श्रीमती विमला साहू जिला संगठन सचिव श्रीमती अंजू साहू महिला प्र. प्रदेश संगठन सचिव श्रीमती सत्या साहू सचिव महिला जिला प्र. श्रीमती द्रोपती साहू इन सभी नारी शक्तियों ने महिला दिवस की शुभकामनाएं दिए

किरण देव ने नव दंपत्तियों को दिया आशीर्वाद

0

जगदलपुर : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत बालोद जिले के ग्राम कुलिया में शुक्रवार को आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर सभी नव विवाहित जोड़ों को नव दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करने की बधाई दी आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में क्षेत्र के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

शैक्षणिक उत्कृष्टता की दृढ़ प्रतिबद्धता के साथ विष्णु के सुशासन में आगे बढ़ रहा है बस्तर: केदार कश्यप

0
  •  बस्तर के शिक्षा विभाग को :राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर मंत्री कश्यप ने जताई खुशी

जगदलपुर नीति आयोग द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में बस्तर जिले को उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए पुरस्कृत किए जाने पर वनमंत्री केदार कश्यप ने बस्तर वासियों को बधाई दी है।

मंत्री केदार कश्यप ने कहा है कि शैक्षणिक उत्कृष्टता की दृढ़ प्रतिबद्धता के साथ छत्तीसगढ़ के बस्तर को आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत सीखने के परिणामों में उल्लेखनीय सुधार के लिए नीति आयोग द्वारा बस्तर जिले को 3 करोड़ के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इसके लिए बस्तर वासियोंं को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।उन्होंने कहा कि हमारे बस्तर के बच्चों के लिए दूरदर्शी, तकनीक-संचालित पहलों के माध्यम से, जिला समावेशी सीखने के अवसर पैदा कर सकेंगे। विष्णुदेव साय के सुशासन में यह सुनिश्चित हुआ कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हर बच्चे तक, हर जगह पहुंचे। वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि सीखने को अधिक आकर्षक और प्रभावी बनाने के लिए बस्तर जिले ने अभिनव शिक्षा पहल शुरू की है। यह सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करते हुए कि छात्रों को उनके स्थान की परवाह किए बिना गुणवत्तापूर्ण सीखने के अवसर प्राप्त हों। हमारे बच्चे प्रौद्योगिकी और समुदाय-संचालित कार्यक्रमों का लाभ उठाकर, कक्षाएं अधिक संवादात्मक बन रही हैं और छात्रों को शैक्षिक संसाधनों तक बेहतर पहुंच मिल रही है। इसके अतिरिक्त, लक्षित हस्तक्षेप सीखने के अंतराल को पाटने, शिक्षक-छात्र जुड़ाव को बढ़ाने और अधिक समावेशी और भविष्य के लिए तैयार शिक्षा प्रणाली बनाने में मदद कर रहे हैं।मंत्री केदार कश्यप ने कहा बस्तर की उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि आकांक्षी जिले रणनीतिक हस्तक्षेप और डिजिटल नवाचार के माध्यम से कैसे सार्थक बदलाव ला सकते हैं। उन्होंने प्रशासन को निर्देशित करते हुए कहा कि बस्तर में अधिक समावेशी, सशक्त और प्रौद्योगिकी-संचालित शिक्षा प्रणाली की दिशा में काम करना जारी रखें।

देश व समाज की ताकत हैं मातृशक्ति: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव

0
  • संस्था सुषमा विंग्स ऑफ कैंसर सपोर्ट ने किया वॉकथान का आयोजन 
  • अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुए किरण सिंह देव 

जगदलपुर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सुषमा विंग्स ऑफ़ कैंसर सपोर्ट सोसायटी द्वारा आयोजित नारी इन साड़ी वाॅकथाॅन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव, विशिष्ट अतिथि सांसद महेश कश्यप, महापौर संजय पाण्डे, नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, पार्षद निर्मल पाणिग्रही, लक्ष्मण झा थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां दंतेश्वरी के छाया चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया गया। महिलाओं ने मंच पर मुद्रा डांस व जुंबा डांस प्रस्तुत किया। वाॅकथाॅन स्पर्धा को 2 वर्गों में बांटा गया था। जिसमें 3 किलोमीटर की वाॅकेथाॅन रही। वाॅकथाॅन में 500 से अधिक प्रतिभागी सम्मिलित हुए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव, सांसद महेश कश्यप, महापौर संजय पांडे सहित सभी अतिथियों ने झंडा दिखाकर इसका शुभारंभ किया। वाॅकथाॅन प्रतियोगिता में ग्रुप ए से कुसुम को प्रथम पुरस्कार नौ हजार रुपए की नगद राशि से पुरस्कृत किया गया। द्वितीय पुरस्कार के रूप में 7 हजार रुपए उर्मिला मौर्य व तृतीय पुरस्कार के रूप में 5 हजार रुपए सफल प्रतिभागी सुरेखा को दिया गया। वहीं बी ग्रुप से प्रथम पुरस्कार अमरवती मंडावी, द्वितीय पुरस्कार सीमा आचार्य, तृतीय पुरस्कार शिलेंद्री को दिया गया। इसके साथ ही सांत्वना पुरस्कार इलावती, सोनू चांडक, रचना जैन, रेखा मोदी, रश्मि बत्रा, सरिता पाण्डे ने जीते। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी मातृशक्ति को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

देव ने कहा मातृशक्ति आज समर्पण और जज्बे के साथ सेवा के नए प्रतिमान गढ़ रही है। देश की ताकत एवं समाज की शक्ति आज मातृशक्ति है। आज हमारी माताएं और बहनें घर परिवार, खेल, व्यापार, शिक्षा, अंतरिक्ष समेत हर क्षेत्र में पूरी लगन और मेहनत से सफलता के शिखर तक पहुंची है। इस कार्यक्रम में सुषमा विंग्स की अध्यक्ष शशि गुप्ता, सचिव सुनीता बोथरा, जिला शिक्षा अधिकारी बलीराम बघेल, सीएमएचओ डॉ. संजय बसाक, सिविल सर्जन डॉ संजय प्रसाद, डॉ आरबीपी गुप्ता, डॉ प्रदीप पाण्डे, डॉ सरिता थॉमस, डॉ उषा शुक्ला, श्रीपाल जैन, वीनू हिरवानी, मकसूदा हुसैन, करमजीत कौर, वंदना बख़्शी, विमल बोथरा, सोनल बत्रा, सोनिया, नीला पांडे, प्राचीन बत्रा, नैना सिंह धाकड, विवेक सोनी, अन्नू शर्मा, रीना कोटक, सुनीता पॉल, विवेक जैन, अनिल लुक्कड़ सहित समिति के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों ने पद व गोपनीयता की ली शपथ

0
  •  बस्तर जनपद पंचायत में हुआ प्रथम सम्मिलन 

बस्तर जनपद पंचायत बस्तर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। नव निर्वाचित जनपद अध्यक्ष संतोष बघेल एवं उपाध्यक्ष जयवती कश्यप सहित सभी जनपद सदस्यों को एसडीएम एआर राणा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण करवाई। शपथ ग्रहण समारोह जनपद पंचायत बस्तर के सभागार में आयोजित किया गया था।कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों व अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति रही। जनपद सीईओ भानुप्रताप चुरेंद्र ने सभी से परिचय प्राप्त कर योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान जनपद अध्यक्ष ने कहा कि आज से नए कार्यकाल की शुरुआत हो रही है। सभी जनपद सदस्यों के साथ मिलकर सभी क्षेत्रों के विकास कार्यों व मूलभूत सुविधा चहुमुखी विकास के लिए काम करेंगे। ग्रामीण क्षेत्र में मूलभूत आवश्यकता एवं सभी पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचे तथा ग्रामीण क्षेत्र का सर्वाधिक विकास हो। यह हम सभीका प्रयास होगा। इस दौरान जनपद सदस्य सूरज कश्यप, गौरव कश्यप, अनिता जोशी, अगरबती पटेल, विनीता ठाकुर, जमुना ठाकुर, अनिता बघेल, मानसिंह कवासी, समली कश्यप, रुक्मणी कश्यप, दुर्गावती मारकंडेय, रामधर दीवान, महंगी कश्यप, बुधराम बघेल, लक्ष्मण मौर्य, ललित बघेल, प्रवीण मौर्य, चईतराम कश्यप, सुखमती कश्यप, हेमराज बघेल, गजेंद्री बघेल, गजेंद्र सिंह ठाकुर सहित रामानंद मिश्रा, उदबो राम नाग, डॉ व्हीएस राजपूत, एबीईओ सुशील तिवारी, चंद्रशेखर जैन, दिनेश साहू, अमित कुजूर सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के नागरिक अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

नारी इन साड़ी वॉकथान का भव्य आयोजन

0

जगदलपुर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सुषमा विंग्स ऑफ कैंसर सपोर्ट सोसायटी द्वारा आयोजित नारी इन साड़ी वाॅकेथाॅन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव थे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की सभी मातृशक्ति माता एवं बहनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

तत्पश्चात आयोजित 3 किमी की वाॅकेथाॅन को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव, सांसद महेश कश्यप ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस कार्यक्रम में महापौर संजय पांडे, नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, सूषमा विंग्स की अध्यक्ष शशि गुप्ता, सचिव सुनीता बोथरा एवं पदाधिकारियों के अलावा काफी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित थी।

MOST POPULAR

HOT NEWS