दल्लीराजहरा लौह नगरी दल्ली राजहरा में औद्योगिक तथा माइंस क्षेत्र होने से यहां जगह-जगह विश्वकर्मा जी की जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है सिविल मेंटेनेंस नगर पालिका परिषद फायर ब्रिगेड रेलवे स्टेशन और कई दुकानों पर भगवान विश्वकर्मा जी की मूर्ति स्थापित कर विधि विधान से पूजा की जाती है हिंदू धर्म में विश्वकर्मा जी को निर्माण एवं सृजन का देवता माना जाता है ऐसा मान्यता है कि इस दिन भगवान विश्वकर्मा ने सृष्टि के रचयिता ब्रह्मा जी के सातवें पुत्र के रूप में जन्म लिए थे और विश्वकर्मा जी को सृष्टि का पहला इंजीनियर माना जाता है ऐसा कहते हैं कि विश्वकर्मा जी के पूजा लोहे की पूजा मशीनों औजारों की पूजा की जाती है ऐसा करने से मशीन कभी बीच में धोखा नहीं देती और भगवान की असीम कृपा बनी रहती है अधिकारी और कर्मचारियों के द्वारा प्रार्थना किया कि पूरे खदान सभी कर्मचारियों के ऊपर अपना आशीर्वाद बनाए रखें और खदान में किसी तरह का कोई दुर्घटना ना हो सभी कर्मचारी सुरक्षित रहते हुए उत्पादन में अपना योगदान दे।
खदान में विराजें भगवान विश्वकर्मा जी का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और सभी कामगारों को भगवान विश्वकर्मा जयंती की बधाई दी, भारतीय मजदूर संघ
दल्लीराजहरा आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर खदान मजदूर संघ भिलाई संबद्ध भारतीय मजदूर संघ का एक प्रतिनिधिमंडल राजहरा खदान समूह में विभिन्न स्थानों पर विराजें भगवान विश्वकर्मा जी का दर्शन किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और सभी संघ के सदस्यों ने भगवान विश्वकर्मा जी से प्रार्थना किया कि पूरे खदान में सभी कर्मचारियों के ऊपर अपना आशीर्वाद बनाए रखें और खदान में किसी तरह की कोई दुर्घटना न हो, सभी कर्मचारी सुरक्षित रहते हुए उत्पादन में अपना योगदान दे। वैसे राजहरा खदान समूह में भगवान विश्वकर्मा जी का आशीर्वाद सदा से बना हुआ है तभी तो विगत दल्ली यंत्रीकृत खदान में हुए दुर्घटना में किसी भी कर्मचारी को एक खरोंच तक भी नहीं आई और आज हमारे कामगारों ने अपनी मेहनत से फिर से उसे पुनः मरम्मत कर खड़ा करा दिया है ये भी भगवान विश्वकर्मा जी का आशीर्वाद ही है। दर्शन के उपरांत संघ के प्रतिनिधि मंडल ने राजहरा खदान समूह के सभी कामगारों को भगवान विश्वकर्मा जयंती की बधाई दी और उन्हें अपने कार्यस्थल पर सुरक्षा के मापदंडों के साथ कार्य करने का निवेदन किया। ईस अवसर पर संघ के प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से मुश्ताक अहमद,एम पी सिंग, लखनलाल चौधरी, किशोर कुमार मायती, विमल यदु ,रजनेश कुमार, महेन्द्र साहू और शेखर निर्मलकर उपस्थित थे।

तलवार से वार करने वाला आरोपी चंद धण्टे भीतर पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार
- तलवार से वार करने वाला आरोपी शिशु पाल उर्फ छोटे लोटिया को किया गया पुलिस ने गिरफ्तार
- प्रथम सूचना दर्ज करने के चंद धण्टे भीतर पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार
बालोद दिनांक 16.09.2023 के रात्रि अपने घर के पालतु डॉग को टहलाते हुऐ डॉ.क्लाडियस के क्लिीनिक के पास पहुंचा था कि वहॉ पर उपस्थित शिशु पाल उर्फ छोटे लोटिया खड़ा था जो जोर-जोर से अपशब्दों का प्रयोग कर चिल्ला रहा था जो संजय दुबे को सुनने में बहुत बुरा लगने पर मना करने पर शिशु पाल उर्फ छोटे लोटिया के द्वारा संजय दुबे के साथ वाद विवाद कर अब तुम्हे निपटता हुं कहकर अपने घर से तलवार लेकर आकर प्रार्थी को बहुत ज्यादा मॉ बहन की गाली गलौच करते हुऐ प्रार्थी के ऊपर प्राणघातक हमला करने पर प्रार्थी के द्वारा अपना बीच बचाव करने से बांये हाथ के हथेली उंगली में चोंट आया है व कॉफी खुन बहना बताये है कि रिपोर्ट थाना बालोद में अपराध क्रमांक 434/2023 धारा 294, 506, 307 भादवि, 25, 27 आयुध अधिनियम 1959(आर्म्स एक्ट) कायम कर आरोपी शिशु पाल उर्फ छोटे लोटिया का पता तलाश में लिया गया।
अपराध की गंभीरता को देखते हुऐ पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन में, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद व थाना प्रभारी बालोद के द्वारा तत्कालीन अलग-अलग टीम बनाकर शहर के बाहर आने जाने वाले रास्ते को सीलबंद कर मुखबीर लगाकर आरोपी शिशु पाल उर्फ छोटे लोटिया का पता तलाश किया जाकर, मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि शिशुपाल उर्फ छोटे लोटिया घटना कर बालोद शहर से भागने के लिये पुलिस से छुपते हुऐ गंजपारा मेन रोड़ बालोद के पास गाडियों को रोक रहा है कि यह सूचना पुलिस को मिलने पर शिशु पाल उर्फ छोटे लोटिया पिता स्व. लीलाधर साहू उम्र 27 साल साकिन वार्ड क्रमांक 07 जवाहरपारा बालोद में पकड़ने पर, घटना में प्रयुक्त तलवार को कांशीबंध तलाब के पास पौनी पसारी हेतु बने ठिहा के पास छुपाने की बात कहने पर मौके पर उपस्थित गवाह के समक्ष तलवार को जप्त कर कब्जा पुलिस आरोपी को लेकर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
लखेश्वर बघेल ने कार्यकर्ता में भरा जोश, किया चुनावी आगाज
- युवाओं ने निकाली बाईक रैली, किया भव्य स्वागत
बकावंड विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने अंचल के कार्यकर्त्ताओं में जोश भरते हुए अपने चुनावी अभियान का आगाज कर दिया। चोकनार में कार्यकर्त्तााओं ने भव्य स्वागत कर बाईक रैली निकाली। इसके बाद 18 ग्राम पंचायतों के कार्यकर्त्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया।
विधायक बघेल का ग्रामीणों, महिलाओं और बच्चों ने जगह जगह फूलमाला पहनाकर और पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। बच्चों और युवाओं ने उत्साह के साथ लखेश्वर बघेल जिंदाबाद के नारे लगाए। बाजे-गाजे के साथ लोग बाईक रैली में शामिल हुए। युवाओं में विधायक की एक झलक पाने और उनके साथ सेल्फी लेने की भी होड़ लगी रही। विधायक बघेल ने हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन स्वीकार किया। अंचल की 18 ग्राम पंचायतों के कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं के सम्मेलन में लखेश्वर बघेल के समक्ष 335 लोगों ने कांग्रेस प्रवेश कर बस्तर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को और मजबूती प्रदान की। इसी तरह बस्तर के कई गांवों के लोग लखेश्वर बघेल के कार्यों और व्यवहार से प्रभावित होकर कांग्रेस से जुड़ते जा रहे हैं। कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करते हुए लखेश्वर बघेल ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी जैसी महत्वपूर्ण योजना शुरु की। राज्य सरकार की इस योजना की तारीफ अन्य प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के अलावा स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कर चुके हैं।

इस योजना से आज किसानों की आमदनी बढ़ रही है। साथ ही कई अन्य फायदे भी सामने आ रहे हैं। गौठान में मवेशी सुरक्षित रखे जाते हैं। आर्गेनिक खेती के लिये पर्याप्त मात्रा में खाद और पशुओं की देखभाल व उनके लिए पर्याप्त चारे की व्यवस्था हो रही है। गोबर खरीदने का सीधा फायदा किसानों को हो रहा है। आज किसान गोबर बेचकर बाइक और बड़ी गाड़ियां खरीद रहे हैं। पूरे देश में छत्तीसगढ़ के लोगों को सबसे सस्ती बिजली मिल रही है। जिन्होंने कोविड-19 की वजह से अपने माता-पिता को खो दिया है ‘महतारी दुलार योजना’ के तहत ऐसे बच्चों की पढ़ाई का खर्च छत्तीसगढ़ सरकार वहन कर रही है। बघेल ने कहा कि युवा शक्ति, राज्य के विकास के लिए बड़ी पूंजी है। युवा शक्ति को संगठित कर रचनात्मक कार्यों से जोड़ने क्रांतिकारी कार्य हो रहा है। युवाओं के माध्यम से छतीसगढ़ की संस्कृति, पर्यावरण, खेल को आगे बढ़ाने तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और लोगों को इसका लाभ दिलाने में मदद मिल रही है। कार्यक्रम में गणेश बघेल, धनुर्जय कश्यप, बालेश दुबे, दिनेश यदु, जगमोहन बघेल, सुखदई बघेल, चंपा ठाकुर, विजय दास, मधु निषाद, घनश्याम नाग, मानसिंह क़वासी, शोभामणि दास, हेमराज बघेल, रियाज खान, गणेश, सुखनाथ, टोपीराम, पप्पू, राम्या राम मौर्य, नीलम कश्यप, नंदू बिसाई, राजेश कुमार, जागेंद्र कुमार, हेम कुमार, चैतराम, हरदास, रामदास, राजेंद्र, डोमूराम, अर्जुन पांडे, लखेश्वर मंडावी, बद्रीनाथ जोशी, गोपाल कश्यप, सत्येंद्र गागड़ा, बिगनेश्वर, निर्मला कश्यप, प्रभा, सामो राम, उडदो सोनी, सरद बघेल, लक्ष्मण नेताम, फरशु राम, जगत बघेल, भोलेश्वर, नंदा पटेल, मंगल कश्यप, धरमू कश्यप, सोनाधर बघेल, कांता कोराम, बुधसिंह कश्यप, मूलचंद, बालेश्वर बघेल, बिरनाथ कश्यप, तुलसीराम, बालसिंह कश्यप, खीरेंद्री बघेल तथा सैकड़ों कार्यकर्त्ता, ग्रामवासी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

इंजीनियर्स डे पर मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन
जगदलपुर स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम स्कूल दोडरेपाल में 15 सितंबर को इंजिनियर्स डे (अभियंता दिवस) के अवसर पर व्यवसायिक शिक्षा ऑटोमोबाईल, एग्रीकल्चर ट्रेड के अंतर्गत मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें छात्र- छात्राओं ने तरह तरह के मॉडल तैयार कर प्रदर्शनी में प्रस्तुत किया।

जिसमें मुख्य अतिथि आरएमएसए में व्यवसायिक शिक्षा के नोडल अधिकारी सूरज निर्मलकर एवं व्यवसायिक शिक्षा के अतंर्गत व्यवसायिक प्रशिक्षक पंकज गर्ग थे। अतिथियों ने मॉडल प्रदर्शनी का अवलोकन करने के पश्चात कक्षा 9वीं से 12वीं तक छात्र-छात्राओं को प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार प्रदान किए। पुरस्कार और प्रोत्साहन मिलने से विद्यार्थियों में काफी हर्ष देखा गया। मुख्य अतिथि सूरज निर्मलकर द्वारा छात्र -छात्राओं को व्यवसायिक शिक्षा के प्रति मार्गदर्शन दिया गया। समस्त कार्यक्रम प्राचार्य भावना दीक्षित, व्यवसायिक प्रशिक्षक खगेंद्र पाढ़ी एवं शकुंतला कुजूर के मार्गदर्शन में विद्यालय के समस्त स्टॉफ के सहयोग से संपन्न कराया गया।

लोगों के रोजगार ही नहीं, सेहत की भी फिक्र करती है भूपेश सरकार
- वनोपजों से बने खाद्य पदार्थों का अमेरिका में लोहा मनवाने वाले ग्रामीणों का कराया मुफ्त ईलाज
लोहंडीगुड़ा छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार न सिर्फ आदिवासियों के रोजगार की लिए, बल्कि उनकी सेहत की भी फिक्रमंद रहती है। सरकार ने अंचल में बस्तर के वनोपजों पर आधारित उद्योगों की स्थापना करा कर आदिवासियों को जहां रोजगार उपलब्ध कराया है, वहीं कोशर एग्रो
उद्योग सरकार की पहल पर आदिवासी समुदाय के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने की दिशा में भी सराहनीय पहल कर रहा है।
कोशर एग्रो में वनोपजों से खाद्य पदार्थ तैयार कर आदिवासी अच्छी आमदनी कमा रहे हैं। यहां के वनोपजों से निर्मित खाद्य पदार्थों से बस्तर व छत्तीसगढ़ का मान अमेरिका में बढ़ाने वाले लोहंडीगुड़ा ब्लाक के ग्राम धुरागांव में इमली प्रोसेसिंग प्लांट कोशर एग्रो बस्तर फार्मा द्वारा छत्तीसगढ़ सरकार की मंशा के अनुरूप स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से ग्रामीणों का निशुल्क उपचार समय – समय पर कराया जाता है। इससे प्लांट में कार्यरत सैकड़ों आदिवासी कर्मचारियों एवं आसपास के ग्रामीणों का मुफ्त ईलाज संभव हो पा रहा है। लोगों को मुफ्त में दवाइयां भी मुहैया कराई जा रही है। बस्तर की वनोपजों से निर्मित खाद्य पदार्थों की कई देशों में भारी डिमांड है। अमेरिका के लोग स्थानीय वनोपजों से तैयार उत्पादों को खूब पसंद कर रहे हैं। खासकर ईमली से बने उत्पादों की अमेरिका में अच्छी मांग है। यहां से भारी मात्रा में ईमली प्रोडक्ट अमेरिका भेजे जाने लगे हैं। लोहंडीगुड़ा ब्लॉक के धुरागांव स्थित कोशर एग्रो प्लांट में तैयार ईमली कैंडी, ईमली सॉस आदि प्रोडक्ट निरंतर अमेरिका एक्सपोर्ट किए जा रहे हैं। कुछ माह पहले ही कोशर एग्रो (बस्तर फार्मा) द्वारा तैयार ईमली उत्पादों की बड़ी खेप को बस्तर के सांसद दीपक बैज और उनकी धर्मपत्नी पूनम बैज ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इस उद्योग में स्थानीय आदिवासी ग्रामीणों और महिलाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार मिल रहा है। छ्ग की कांग्रेस सरकार की यह पहल सात समंदर पार के देशों में बस्तर को विशेष पहचान भी दिला रही है।

अंधविश्वास दूर करने में भी कामयाबी
कोशर एग्रो धुरागांव समेत अपने कार्यक्षेत्र के अनेक गांवों स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन कर भूपेश बघेल सरकार की मंशा को फलीभूत करने में जुटा हुआ है। इसका एक सबसे बड़ा सकारात्मक परिणाम यह आ रहा है कि अंचल के आदिवासी अंधविश्वास से मुक्त होकर आधुनिक चिकित्सा पर भरोसा करने लगे हैं। पहले अंचल के लोग सर्दी, खांसी, बुखार, उल्टी दस्त, बदन दर्द जैसी शिकायतें होने पर बैगा गुनिया से झाड़ फूंक कराने में समय जाया कर देते थे। इस चक्कर में मरीज की हालत और बिगड़ जाती थी। कोशर एग्रो ने गांवों में स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन का सिलसिला शुरू कर अंधविश्वास दूर करने में भी सफलता पाई है। कोशर एग्रो द्वारा बीते दिन आयोजित स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों का उपचार किया गया। मरीजों को दवाइयां भी दी गईं। इस दौरान मेडिकल टीम के डॉ. मुरली, डॉ. हितेंद्र सिंह एवं स्टाफ सदस्यों के साथ कोशर एग्रो फेक्ट्री हेड शाहनवाज खान व अजय शाही तथा ग्रामीण मौजूद थे।
अवाम के पेट ही नहीं, सेहत की भी चिंता करती है भूपेश सरकार
- वनोपजों से निर्मित खाद्य पदार्थों का अमेरिका में लोहा मनवाने वाले ग्रामीणों का कराया मुफ्त ईलाज
अर्जुन झा
लोहंडीगुड़ा छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार न सिर्फ अपनी अवाम के पेट भरने के लिए फिक्रमंद रहती है, बल्कि उसकी सेहत का भी पूरा ध्यान रखती है। बस्तर की वनोपजों से खाद्य पदार्थ तैयार कर अंचल के आदिवासी पुरुष व महिलाएं अच्छी आमदनी प्राप्त कर रहे हैं। यह प्रदेश की कांग्रेस सरकार की जमीनी पहल से संभव हो पाया है। यहां की वनोपजों से निर्मित खाद्य पदार्थों से छत्तीसगढ़ का मान अमेरिका में बढ़ाने वाले लोहंडीगुड़ा के आदिवासियों के लिए छ्ग शासन के स्वास्थ्य विभाग ने निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। सैकड़ों लोगों का मुफ्त ईलाज कर उन्हें दवाइयां दी गईं।
बस्तर के वनोपजों से निर्मित खाद्य पदार्थों की कई देशों में भारी डिमांड है।अमेरिका के लोग भी यहां की वनोपजों से तैयार उत्पादों को खूब पसंद कर रहे हैं। खासकर ईमली से बने उत्पादों की अमेरिका में जबरदस्त मांग है। यहां से भारी मात्रा में ईमली प्रोडक्ट अमेरिका भेजे जाने लगे हैं। लोहंडीगुड़ा के एक उद्योग में तैयार ईमली प्रोडक्ट निरंतर अमेरिका एक्सपोर्ट किए जा रहे हैं। कुछ माह पहले ही यहां के एक उद्योग द्वारा तैयार ईमली उत्पादों की बड़ी खेप को बस्तर के सांसद दीपक बैज और उनकी धर्मपत्नी पूनम बैज ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। बस्तर के जंगलों में ईमली, महुआ, चार, तेंदू, छिंद आदि बहुतायत में पाए जाते हैं। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार इन वनोपजों से तरह – तरह के खाद्य पदार्थ बनाने की गतिविधि को भरपूर बढ़ावा दे रही है। इसी के तहत बस्तर के लोहंडीगुड़ा, बकावंड समेत अन्य स्थानों पर उद्योगों की स्थापना कराई गई हैं। इन उद्योगों में महुआ, ईमली, छिंद आदि से तरह – तरह के खाद्य पदार्थ तैयार किए जा रहे हैं। इन उद्योगों में स्थानीय आदिवासी ग्रामीणों और महिलाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार तो मिल ही रहा है, भूपेश बघेल सरकार की यह पहल सात समंदर पार के देशों में बस्तर को विशेष पहचान भी दिला रही है। लोहंडीगुड़ा स्थित उद्योग बस्तर फार्मर क्रोसर एग्रो ग्रुप में ईमली से कैंडी, जैम समेत विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थ तैयार किए जा रहे हैं। इन उत्पादों की यूएसए के लोग बहुत पसंद कर रहे हैं और अमेरिका की फर्मों से इनकी भारी डिमांड आ रही है। इस उद्योग ने अपने ईमली प्रोडक्ट का एक्सपोर्ट करना शुरू किया है। उद्योग द्वारा दस टन ईमली उत्पादों की बड़ी खेप अमेरिका भेजी गई। ईमली उत्पादों से भरे ट्रकों को सांसद दीपक बैज और उनकी धर्मपत्नी पूनम बैज ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान सांसद दीपक बैज उनकी धर्मपत्नी पूनम बैज, सुपुत्र सूर्यांश बैज, उसरीबेड़ा के उप सरपंच केदार सिंह ढेक और फैक्ट्री के मैनेजर व कर्मचारी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

औद्योगिक क्रांति के साथ हेल्थ अवेयरनेस भी
जबसे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वनोपजों को अहमियत देना शुरू की है और गांवों में छोटे मंझोले उद्योगों की स्थापना के लिए कदम बढ़ाए हैं, बस्तर में औद्योगिक क्रांति आ गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रूरल इंडस्ट्रीयल पार्को ( रिपा ) की स्थापना
बड़े पैमाने कराई है। लोहंडीगुड़ा, बकावंड समेत अनेक स्थानों पर उद्योग स्थापित किए गए हैं। ये उद्योग महिला स्व सहायता समूहों व निजी क्षेत्रों द्वारा संचालित किए जा रहे हैं। इन सभी उद्योगों में स्थानीय आदिवासी पुरुषों, महिलाओं और युवाओं को भरपूर रोजगार मिल रहा है। भूपेश बघेल ने न सिर्फ यहां औद्योगिक क्रांति लाई है, बल्कि हेल्थ अवेयरनेस की दिशा में भी उनकी सरकार का परफॉरमेंस बेहतरीन है। हाट बाजार क्लीनिक और स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन से लोगों को भरपूर लाभ मिल रहा है। यहां के आदिवासियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी आई है।. पहले लोग झाड़ फूंक का सहारा लेते थे, अब डॉक्टरों की शरण में जाते हैं। इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा उप स्वास्थ्य केंद्र वाडंजी में स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेले में जिला चिकित्सालय जगदलपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहंडीगुड़ा और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलर के डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने सेवाएं दी। ग्रामीणों के सभी प्रकार के रोगों का ईलाज किया गया। पीड़ितों को दवाइयां भी दी गईं। सैकड़ों लोगों ने इसका लाभ उठाया।
संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने ग्राम सेमरा में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हो धर्म लाभ लिया
जगदलपुर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग रेखचंद जैन ग्राम पंचायत सेमरा में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए एवं धर्म लाभ लिया तथा आयोजन समिति को बधाई एवं शुभकामनाएं दी
भक्तों के साथ जमीन पर बैठकर श्रीमद्भागवत कथा का अनुश्रवण किया
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की वर्तमान समय में श्रीमद्भागवत कथा ही मानव जीवन के उद्धार का एकमात्र मार्ग है वर्तमान जीवनशैली जो की तनाव और अनियमितता से भरा हुआ है उसमें श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण और उस पर अमल करना मुक्ति का एक मात्र मार्ग है श्रीमद्भागवत कथा में व्यक्ति के हर कष्ट और परेशानी का समाधान है इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ सरपंच श्रीमती जयंती कश्यप,उप सरपंच अमित दास वरिष्ठ नेता दिनेश सिंह, वरिष्ठ पार्षद राजेश राय, वरिष्ठ पत्रकार संतोष सिंह विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे
पूर्व ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने साथियों के साथ थामा भाजपा का दामन
- बदलबो बदलबो की गूंज के साथ गजेंद्र ठाकुर ने किया भाजपा में प्रवेश
डौंडी:–भारतीय जनता पार्टी के रीति नीति और विचारों से प्रवाहित होकर परिवर्तन यात्रा डौंडी की सभा में युवा कांग्रेस डौंडी ब्लॉक के पूर्व अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर ने अपने युवा साथियों के साथ भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश किया। युवा कांग्रेस डौंडी ब्लॉक के पूर्व अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर के साथ करीब 50 से अधिक संख्या में युवाओं ने भ्रष्टाचारी कांग्रेस पार्टी का दामन छोड़ भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश किया।गजेंद्र ठाकुर ने बताया की भाजपा परिवार में आकर काफी अच्छा महसूस कर रहा हू व पार्टी से प्राप्त निर्देशो का पालन करते हुवे संगठन की मजबूती के लिए कार्य करूंगा।प्रवेश करने वाले युवा साथियों में प्रमुख रूप से सृतिक शर्मा, चेतन ठाकुर, निखिल कडपति, मनीष निर्मलकर, तोमेश्वर खरांशु, जीवन, हनी कडपति,जसमीत सिंह, भावेश, कोशल, सुनील टेकाम, लखन साहू आदि शामिल है। पूर्व युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष के भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश करने से आने वाले विधानसभा सभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को लाभ मिलेगा।कांग्रेस पार्टी में शुरुवात से ही परिवार वाद चल रही है और यह भविष्य में भी चलेगी।

उखाड़ फेंकें प्रदेश की भ्रष्ट कांग्रेस सरकार को : फग्गन सिंह कुलस्ते
- भाजपा की परिवर्तन यात्रा का दल्ली राजहरा में भव्य स्वागत
दल्लीराजहरा भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ द्वारा निकाली गई परिवर्तन यात्रा के दल्लीराजहरा आगमन पर भाजपा के ऊर्जावान कार्यकर्ताओं ने भारी बरसात के बीच जोश खरोश के साथ भव्य स्वागत किया।

दल्ली राजहरा मंडल एवं महिला मोर्चा व युवा मोर्चा के पदाधिकारी – कार्यकर्त्ताओं ने परिवर्तन यात्रा का स्वागत किया। महिला मोर्चा की अध्यक्ष गीता मरकाम के नेतृत्व में महिलाओं ने आरती उतार कर एवं पुष्प वर्षा कर परिवर्तन यात्रा का स्वागत किया। झरन मंदिर से मोटर साइकिल रैली के साथ परिवर्तन यात्रा गुप्ता चौक पहुंची, जहां पर दल्ली राजहरा मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी के अनुरोध पर परिवर्तन यात्रा के वरिष्ठ नेता द्वारा आयोजित कार्यक्रम के मंच पर भाजपा के राष्ट्रीय व प्रदेश स्तरीय नेताओं ने अपने ओजस्वी भाषण से दल्लीराजहरा के जनता से कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार को बदलने का आह्वान व भाजपा प्रत्याशी देवलाल ठाकुर को भारी मतों से विजयी बनाने का आग्रह किया। इस दौरान केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय, कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद मोहन मंडावी, भाटापारा के विधायक शिवरत्न शर्मा, युवा भाजपा नेता कमलचंद्र भंजदेव, पूर्व विधायक अंतागढ़ भोजराज नाग ने संबोधित किया।

केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि जल्द ही केंद्रीय विद्यालय राजहरा में ही खुलेगा एवं दल्ली राजहरा क्षेत्र में केंद्र सरकार द्वारा माइंस क्षेत्र में जो भी नए उद्यम लगाए जा रहे हैं, उनमें स्थानीय बेरोजगारों को काम दिया जाएगा। डीएमएफ फंड में की जा रही बंदरबांट एवं भ्रष्टाचार की जांच कराई जाएगी। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार, देवेंद्र जायसवाल, राजेश ताम्रकार, जयेश ठाकुर, सुदेश सिंह, शीतल नायक मंडल, अध्यक्ष राकेश द्विवेदी, महामंत्री महेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष रमेश गुर्जर, सुजीत झा, रामेश्वर साहू, मनजीत कौर, मंडल कोषाध्यक्ष रमेश जैन, मंडल मंत्री जनार्दन सिंगरौल, लीलावती साहू, रंभा कोसमा, युवा मोर्चा अध्यक्ष संजीव सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता मरकाम, सांसद प्रतिनिधि राजेश दसोड़े, भूपेंद्र डहरवाल, सौरभ लूनिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महेंद्र पिपरे, मुश्ताक अहमद, भूपेंद्र श्रीवास, मदन माइती, अमित कुकरेजा, अंकित जायसवाल, शंकर साहू, मनन गुप्ता प्रवीण उइके, युवा नेता श्याम जायसवाल, सोनू ठगेल, कासिम कुरैशी, मोहम्मद इमरान, कार्यक्रम के व्यवस्था प्रभारी सुमीत जैन, पार्षद बॉबी छतवाल, राजेश कांबले, सुरेश जायसवाल, सुरेंद्र बेहरा, उमेश विश्वकर्मा, मेवा पटेल, पवन रंगारी, राजेश पिपरे, पुरुषोत्तम ठाकुर, श्रीजीत, प्रवीण उइके, राजकुमार गुप्ता, विवेक सोनी, गोलू जसवाल, नदीम बडगूजर, विक्रम सोना, अमन, साहिल एवं महिला मोर्चा की सुचित्रा दास, रेवती बक्शी, धरमीन बाई, सुनीता, सुमन, गीता निषाद, हीराबाई एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।


