दल्लीराजहरा – बकरी ईद के त्यौहार को शांति पूर्ण व सौहाद्र के साथ मनाने के लिए शांति समिति की बैठक दल्ली राजहरा थाने में रखी गयी जिसमे एसडीएम् प्रेमलता चंदेल नायब तहसीलदार विनय देवांगन सीएमओ नारायण साहू थाना प्रभारी टी एस पट्टावी नगर
पालिका अध्यक्ष शीबू नायर चिखलाकसा उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहीम सांसद प्रतिनिधि विक्रम ध्रुवे एवम समस्त पार्षद एल्डरमेन मुस्लिम समाज के पदाधिकारीगण, पत्रकार, जनप्रतिनिधि व नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे |
इसके साथ ही दल्लीराजहरा के थाना प्रभारी टी एस पट्टावी के नेतृत्व में फ्लैगमार्च निकाला गया |
दल्लीराजहरा – कल रात्रि 10:30 बजे की आसपास मानपुर चौक में खडगांव माइंस से आयरन और भरकर आ रही 22 चक्का वाहन क्रमांक CG04 MC 6524 ड्राईवर मनोज कुमार रावत मोड़ पर अनियंत्रित होकर तीन मकानों के साथ बिजली के खम्भे को तोड़ती हुई पलट गई | ट्रक के पलटने से लोगों के मकानों में आयरन ओर घुस गया |
कच्चे माइंस एवं खडगाँव एवं बोरिया के माइंस की ओर से 22 चक्का भारी वाहन जिसमे सड़क की क्षमता से भी अधिक 50-60 टन माल रहता है जिसकी वजह से रोड की दुर्गति हो गई है जगह जगह रोड पर छोटी छोटी मेड जैसी सतह बन गई है जिन पर कि छोटे वाहन लहराकर चलते है | जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है | ड्राईवर मनोज कुमार रावत के बयान को देखकर सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है कि इस प्रकार पूरी तरह से नशे में रहने से उसकी क्या स्थिति हो सकती है |
ट्रक के पलटने के बाद किस प्रकार पूरी रात गाड़ी से डीजल बूंद बूंद कर टपक रहा था इससे कितनी बड़ी अनहोनी हो सकती थी इसका अंदाजा लगाया जा सकता है |
मौके पर पुलिस के पहुँचने के बाद ड्राईवर को भीड़ से बचाकर श्रमवीर चौक पर लाकर छोड़ दिया गया, रात के 12 बजे ड्राईवर मनोज कुमार रावत थाने का पता पूछता हुआ भटक रहा था | पुलिस द्वारा उसका प्राथमिक उपचार भी नहीं कराया गया और न ही थाने तक पहुँचाने की ज़हमत की गई थी |
22 चक्का वाहन मोड़ पर अनियंत्रित होकर तीन मकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया स्थानीय लोगों के द्वारा बताया गया कि जिन दुकानों को वाहन द्वारा तोड़ा गया वहां पर कुछ समय पहले तक युवा बैठे हुए थे उनका एवं घर में निवास करने वालों का सौभाग्य रहा कि उस समय कोई भी मौजूद नहीं था नहीं तो बड़ी जनहानि होने की सम्भावना थी, रात में पुरे गाँव में दहशत का वातावरण निर्मित हो गया था पूरी रात लोगों में भारी आक्रोश एवं चक्काजाम करने की बात चल रही थी |
वाहन के द्वारा बिजली खम्भे को तोड़ दिया गया जिससे चालू लाइन के तार गाड़ी एवं घर के पास गिर गया था, ग्रामवासियों द्वारा तत्काल बिजली विभाग को सुचना दी एवं बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुँचकर लाइन को बंद किया गया अन्यथा चालू करंट के संपर्क में आने से दुर्घटना बड़ा रूप ले लेती |
एक तरफ तो सरकार द्वारा स्वच्छ भारत अभियान चलाया जा रहा है वहीँ दूसरी ओर इस प्रकार सड़क के किनारे कूड़े कचरे का ढेर देखने को मिल रहा है सफाई व्यवस्था के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है |
कुछ समय पूर्व इसी प्रकार के कच्चे माइंस के एक वाहन ने कुछ दुरी पर लगे संकेत एवं दुरी को चिन्हित करने वाले बोर्ड को इतनी जोर से टक्कर मारा कि बोर्ड रोड के बीचोबीच गिर गया था एवं बड़ी दुर्घटना टल गई थी कई घंटे चक्काजाम के बाद स्थिति सामान्य हुई थी आज तक वह बोर्ड उसी स्थिति में पड़ा हुआ है | इसी प्रकार एक हाईवा द्वारा चिखलाकसा में लगे इसी प्रकार के बोर्ड को भी तोड़ दिया गया था जो कि आज भी रोड के किनारे यथास्थिति में पड़ा हुआ है | इस ओर प्रशासन द्वारा लोगों की सुविधाओं के लिए इस प्रकार के सुचना बोर्ड लगाये जाते है किन्तु इन भारी वाहन चालकों की लापरवाही के कारण दुर्घटना के बाद टूटे हुए बोर्डों के संधारण का खर्च इन वाहन मालिकों से क्यों नहीं वसूला जाता है अगर वसूला जाता है तो मरम्मत क्यों नहीं कराया जाता है ?
घटना दिनांक 18.07.21 बाजार चौक सिकोसा थाना गुण्डरदेही की है , मुखबीर से सूचना मिला कि देशी शराब दुकान सिकोसा से एक व्यक्ति अधिक मात्रा में शराब रखकर ग्रे कलर के बैग में रखकर पैदल सिकोसा की ओर आ रहा है,सहायक उप निरीक्षक दुर्जन रावते को स्टाफ के साथ रेड कार्यवाही हेतु सिकोसा भठ्ठी की ओर रवाना किया , सिकोसा भट्टी के पहले घेराबंदी कर रेड किये तो रेल्वे फाटक के पहले होटल के पास ग्राम सिकोसा में एक व्यक्ति ग्रे कलर के बैग में अधिक मात्रा में शराब रखकर पैदल आ रहा था, जिसे नाम पता पूछने पर अपना नाम मुरारी राम विश्वकर्मा पिता प्रभुराम विश्वकर्मा उम्र 43 वर्ष सा0 वार्ड क्र0 04 जगन्नाथपुर, सांकरा ,थाना व जिला बालोद का रहने वाला बताया आरोपी मुरारी राम विश्वकर्मा पिता प्रभुराम विश्वकर्मा उम्र 43 वर्ष सा0 वार्ड क्र0 04 जगन्नाथपुर सांकरा ,थाना व जिला बालोद की तलाशी लिया गया। तलाशी पर आरोपी द्वारा रखे ग्रे कलर का बैग के अंदर 31 पौवा देशी प्लेन शराब जुमला 5.580 बल्क लीटर कीमती 2480/- रूपये मिला ,आरोपी मुरारी राम विश्वकर्मा को धारा 91 जा0फौ0 का नोटिस तामील कर 31 पौवा देशी प्लेन शराब रखकर परिवहन करने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज पेश नही कर पाया । आरोपी मुरारी राम विश्वकर्मा के कब्जे से एक ग्रे कलर के बैग के अंदर में 31 पौवा देशी प्लेन शराब जप्त की गई , अरोपी को धारा 34(2) आब0एक्ट *में गिरफ्तार कर रिमांड लिया गया है।
नाम आरोपी- मुरारी राम विश्वकर्मा पिता प्रभुराम विश्वकर्मा उम्र 43 वर्ष सा0 वार्ड क्र0 04 जगन्नाथपुर सांकरा ,थाना व जिला बालोद
जप्त संपत्ति– ग्रे कलर के बैग के अंदर में 31 पौवा देशी प्लेन शराब कीमती 2480 रुपये
दल्लीराजहरा- हेल्पिंग ह्यूमन राइट्स फाउंडेशन की डौन्डी-लोहारा चाइल्ड सेल क्षेत्र की कार्यकर्ता आकांक्षा सोनटेके ने बालोद जिला के स्वास्थ्य विभाग में कार्य करने वाले महिला कर्मियों की सुरक्षा को मध्यनजर रखते हुये स्वास्थ्य विभाग में कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) हेतु आंतरिक शिकायत समिति व लोकल शिकायत समिति का गठन कराने हेतु मुख्य सचिव, स्वास्थ्य सचिव व जिला कलेक्टर को पत्र लिखा। जिसमे बताया गया कि बालोद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत सूचना मांगी गई थी। सूचना के आलोक में जिला बालोद के सभी ब्लॉक गुरुर, गुंडरदेही, डौंडी, बालोद के किसी भी खंड चिकित्सालय व सामुदायिक केंद्र में कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) हेतु आंतरिक शिकायत समिति व लोकल शिकायत समिति का गठन नहीं किया गया है। और जागरूकता एवं गठन कराने हेतु प्रचार-प्रसार भी नहीं किया गया है जिससे यह प्रतीत होता है कि बालोद जिले के साथ साथ अन्य जिलों के भी स्वास्थ्य विभागों के कार्यालयों में/ गैर सरकारी कार्यालयों में, अन्य सरकारी कार्यालयों में महिला सुरक्षा हेतु लैंगिक उत्पीड़न उत्पीड़न के रोकथाम एवं शिकायत निवारण वह सुरक्षा हेतु कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम निषेध और निवारण) एक्ट 2013 के तहत आंतरिक शिकायत समिति एवं लोकल शिकायत समिति का गठन नहीं किया गया होगा।
कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम,निषेध और निवारण) आंतरिक शिकायत समिति व लोकल शिकायत समिति का गठन नहीं कराकर बालोद जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा माननीय सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली के आदेशों/ निर्देशों का अवहेलना किया जा रहा है एवं महिला कर्मियों के अधिकार व सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14 एवं 15 के अधीन क्षमता तथा अनुच्छेद 21 के अधीन प्राण और गरिमा से जीवन व्यक्ति करने एवं अनुच्छेद 19 (1)(जी) के अधीन स्वतंत्रता के अधिकार का उल्लंघन है तथा कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम निषेध और निवारण) एक्ट 2013 अधिनियम के तहत किसी कार्यस्थल के संबंध में किसी निवास स्थान गृह या सरकारी/ गैर सरकारी कार्यालयों में नियोजित है। केंद्र सरकार या राज्य सरकार द्वारा स्थापित उसके स्वामित्वाधीन, नियंत्रणाधीन प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष उपलब्ध कराई गई निधियों द्वारा पूर्णतः या अशतः वित्तपोषित है सरकारी/ गैर सरकारी एवं अन्य जहां 10 या 10 से अधिक कर्मचारी गर्मी कार्य करते हो वहां आंतरिक शिकायत समिति एवं 10 से कम कर्मचारी गर्मियों जहां कार्य करते हो वहां लोकल शिकायत समिति का गठन करना अनिवार्य है इस संदर्भ में रिट याचिका (सी) संख्या-666-70/1992 विशाका एवं अन्य व नाम राजस्थान राज्य एवं अन्य में माननीय सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली द्वारा आदेश/ निर्देश पारित किया जा चुका है।
द वॉशिंगटन पोस्ट ने दुनियाभर के 16 अन्य मीडिया सहयोगियों के साथ मिलकर ‘द पेगासस प्रोजेक्ट’ नाम से जांच रिपोर्ट जारी की है. इस जांच रिपोर्ट में दावा किया गया है कि प्राइवेट इज़राइली सॉफ्टवेयर पेगासस का इस्तेमाल फोन टैप करने में किया गया. इसमें दुनियाभर के 37 स्मार्टफोन को हैक करने में कामयाबी भी मिली. ये स्मार्टफोन बड़े पत्रकार, मानवाधिकार कार्यकर्ता, व्यापारी अधिकारी और दो ऐसी महिलाओं जो कि सऊदी अरब के पत्रकार जमाल खसोगी की हत्या से जुड़ी थीं, उनके थे.
जांच रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत करीब 300 लोगों की जासूसी पेगासस के स्पाइवेयर के ज़रिए की गई, जिसमें 40 पत्रकार भी शामिल हैं.
इसके विरुद्ध भारतीय युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.वी श्रीनिवास जी के नेतृत्व में दिल्ली में धरना प्रदर्शन किया गया , जिसमे छत्तीसगढ़ अध्यक्ष कोको पाढ़ी जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस ने भी धरना प्रदर्शन में हिस्सा लिया , जिसमे सभी प्रदर्शनकार्यों की गिरफ्तारी हुई , गिरफ्तारी देने वालों में छत्तीसगढ़ युवक कांग्रेस अध्यक्ष कोको पाढ़ी जी राष्ट्रीय सचिव मिलिंद गौतम जी बालोद युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रशांत बोकड़े एवं प्रदेश महासचिव मोनू अवस्थी भी रहे ।
जगदलपुर । पृथक छत्तीसगढ़ राज्य के स्वप्नदृष्टा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी समाज सुधारक डॉ. खूबचंद बघेल जी के जयंती के अवसर पर शिवसेना बस्तर इकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा एकत्रित होकर पृथक राज्य के स्वप्न को मूर्त रूप देने मवन अपने पार्टी की भूमिका पर प्रकाश डालते राज्यवासियों को हार्दिक शुभेक्षा दी है।
शिवसैनिकों को संगठन का इतिहास बताते हुए ज़िला अध्यक्ष अरुण पाण्डेय् ने बताया कि पृथक छत्तीसगढ़ राज्य के सपने को साकार करने शिवसेना के माननीय प्रदेश प्रमुख धनजंय सिंह परिहार जी व अन्य वरिष्ठ शिवसैनिकों का राजनैतिक संघर्ष आज छत्तीसगढ़ के एक एक शिवसैनिकों के लिए गर्व का विषय है।
पृथक राज्य के लिए शिवसेना ने छत्तीसगढ़ के गांव गांव की भूमि से लेकर तात्कालीन राजधानी भोपाल और दिल्ली तक प्रदर्शन और कई धरना किया जिसके बाद ही हमें यह छत्तीसगढ़ राज्य मिला है। आज भी शिवसेना के सदस्य शिवसेना से नए जुड़े नए सदस्यों और अन्य लोगों को पृथक राज्य निर्माण हेतु पार्टी के संघर्ष की यादगार के तौर पर उस समय की छायाचित्र दिखाकर व इस सङ्घर्ष में शामिल रहें वरिष्ठ पदाधिकारियों की ज़ुबानी सुने बातों को आज दोहराकर सब गर्वान्वित होते हैं।
उन्होंने कहा कि हालांकि कुछ हस्तियों के साज़िश के चलते राज्य निर्माण के इतिहास के पन्नो से शिवसेना के इस संघर्ष गाथा को ग़ायब करने का पूर्ण प्रयास किया गया, यहां तक कि शिवसेना पार्टी और शिवसैनिकों को ही छत्तीसगढ़ से पूर्णतः समाप्त करने की राजनैतिक षड्यंत्र तक रची गई। पार्टी के कार्यकर्ताओं पर झूठे आरोप लगाकर उन्हें क़ानूनी रूप से परेशान किया गया, जेल में डाला गया।
इधर सत्ता के लोभ में वर्षों तक नवगठित राज्य में लूटम लूट मच रही, लेकिन पृथक राज्य निर्माण के बाद भी अब तक छत्तीसगढ़ को वह नही मिला जिसके लिए शिवसैनिकों ने स्वप्न दृष्टा के सपनो को साकार करने संघर्ष किया पृथक राज्य का निर्माण की लड़ाई लड़ी गई और हर वर्ष आज भी शिवसेना – छत्तीसगढ़ की इकाई द्वारा दिल्ली में विशेष राज्य के दर्ज़ा की मांग लेकर अपना प्रदर्शन जारी रखे हुए हैं।
उन्होमे कहा कि हमें गर्व है हमारे पार्टी शिवसेना के वरिष्ठजनों का पसीना पृथक छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के संघर्ष में लगा है। इसी लिए हमारा सिर सदैव गर्व से उठा हुआ है, हमने राष्ट्रीय दलों की भांति पृथक राज्य के मांग का विरोध नही बल्कि उसके लिए संघर्ष किया है। शिवसेना के सड़क से लेकर दिल्ली तक संघर्षों का ही नतीजा हैकि मध्यप्रदेश के कांग्रेस और केंद्र के भाजपा सरकार को पृथक छत्तीसगढ़ राज्य की मांग पर सहमति देनी पड़ी और इस तरह हमें हमारा पृथक राज्य मिल सका।
इस तरह अलग भाषा, अलग संस्कृती को सहेजे पृथक राज्य के स्वप्न दृष्टा डॉ. खूबचंद बघेल जी को उनके जयंती के अवसर पर बस्तर के समस्त शिवसैनिकों ने नमन किया।
जगदलपुर। नगर पालिक निगम क्षेत्र के संतोषी वार्ड में सराफा व्यवसाई सिसोदिया के साथ घटित गोलीकांड ने पुलिसिया महकमे की पोल खोल दी,इसके साथ ही तामझाम से लगाये गये सीसीटीवी कैमरे के संचालन पर भी सवालिया निशान लगा है। पुलिस महकमा इतना सुस्त हो गया है कि उन्हें खुफिया इनपुट भी नहीं मिल रहा है। बस्तर जिला मुख्यालय माओवादियों के मामलों में संवेदनशील है। संतोषी वार्ड से ही माओवादी संगठन को पकड़ने की जानकारी सामने आई थी।इसी के साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि नकबजनी की घटनाएं संतोषी वार्ड में ज्यादा होती है। विगत दिनों अजय अधिकारी के उपर जानलेवा हमले की घटना हुई थी। यह इलाका व्यापारियों के रहवास के लिए सबसे सुरक्षित ठिकाना माना जाता है किन्तु अब इतनी बड़ी घटना से व्यापारियों में भय का वातावरण हैं। दूसरी तरफ पुलिस की कार्यप्रणाली खुफिया इनपुट पर चलती है किंतु अब सटीक सूचनाएं पुलिस को प्राप्त नहीं हो रहा है। खुफिया विभाग में बड़े स्तर पर बदलाव की दरकार है क्योंकि यह लोग अब दूसरे की सूचना पर आश्रित हैं। पुलिस महकमे का आंख–कान गुप्तचर एजेंसियां होता है किंतु वह अब सीसीटीवी कैमरों की तरह सफ़ेद हाथी साबित हो रहा है।
कैबिनेट मंत्री व हमारे क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक अनिला भेड़िया जी के प्रयास से नगर के एकलव्य विद्यालय स्थित कोविड केयर सेंटर में आज से सामान्य उपचार के लिये ओपीडी संचालन का शुरुआत हो गया है।
दल्लीराजहरा 100 बिस्तर अस्पताल में ओपीडी सुविधा का संचालन प्रारंभ होते ही आज 11 मरीजों का इलाज किया गया |
नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर जी सहित उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने ओपीडी संचालित होने से पहले पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया।
नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी ने कहा कि सामान्य उपचार हेतु ओपीडी संचालित होने से नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को इसका लाभ मिलेगा।
केबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया जी के प्रयास से आज नगर में सामान्य उपचार हेतु ओपीडी संचालित हो पा रहा है,यहां नागरिकों के लिये सर्वसुविधायुक्त शासकीय अस्पताल बनाने की दिशा में भी आवश्यक पहल किये जा रहे हैं,जल्द ही नागरिकों को आसानी से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो पायेगा।
इस अवसर पर एल्डरमैन प्रमोद तिवारी जी,केव्ही अब्राहम जी,जी. ईश्वर राव जी,पार्षद चंद्रप्रकाश सिन्हा,ताम्रध्वज सुधाकर,स्वप्निल तिवारी,पूर्व नपा उपाध्यक्ष रवि जायसवाल जी,वरिष्ठ कांग्रेस नेता व्ही डी कुरैशी जी,जिला कांग्रेस सचिव विवेक मसीह जी,युवराज साहू जी,नवीन कथूरिया जी,रमेश भगत जी,अजय छाजेड़ जी सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
विजय ठाकुर, खण्ड चिकित्सा अधिकारी डौंडी ब्लाक जिला बालोदसे प्राप्त जानकारी के अनुसार कोविड अस्पताल का संचालन ओपीडी के रूप में आज से सामान्य मरीजों के लिए प्राथमिक उपचार के रूप में किया जायेगा | सामान्यतः संचालन समय सुबह 9 बजे से 04 बजे तक रहेगा | शासन की ओर से ओपीडी के लिए अभी स्वीकृति नहीं मिली है फिर भी लोगों को इलाज मुहैया कराने अस्थायी तौर पर डॉक्टर व मेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है |
इजरायल की एक कम्पनी एनएसओ ने एक स्पायवेयर बनाया है। यह छोटी सी फाइल है जो फोन में इंस्टॉल हो जाती है। इसी से फोन की जासूसी की जाती है। एनएसओ की खास बात है कि यह सिर्फ सरकारी एजेंसियों के साथ काम करता है। पेगासस से पत्रकारों के फोन हैक किए गए, यानी उनकी जासूसी हो रही थी। देश के उन्चास पत्रकार, सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा जज, विपक्षी नेताओं समेत कई लोगों के फोन हैक हुए। यह पड़ताल स्वयं मीडिया संगठनों द्वारा संयुक्त रूप से की गई है। सिद्धार्थ वरदराजन,एम के वेणु, प्रेमशंकर झा, रोहिणी सिंह, शिशिर गुप्ता, स्वाति चतुर्वेदी, प्रशांत झा, विजेता सिंह, राहुल सिंह, ऋतिका चोपड़ा,जसपाल सिंह हेरन,संजय श्याम, संदीप उन्नीथन जैसे पत्रकारों के फोन की जानकारी से सब स्पष्ट हो चुका है। एनएसओ पेगासस वाली सर्विस देने के लिए अच्छा खासा पैसा लेती है। क्योंकि एन एस ओ सिर्फ सरकारी एजेंसियों के साथ ही काम करती है, ऐसे में इसका पैसा भी सरकारी एजेंसियों के मार्फ़त ही दिया जाएगा। इसका अर्थ यह हुआ कि सरकार ने बकायदा पैसे देकर की जासूसी करवाई अपने ही देश में अपने ही लोगों की। मतलब कि यह लोगों के टैक्स का पैसा है। क्योंकि इन्हें वैचारिक रूप से या अपने धन की ताकत से दबा नहीं पा रहे हैं इसलिए अब जासूसी का, षड्यंत्रों का सहारा है। यह एक नजीर भी बन गई है।
स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री सतीश कुमार त्रिपाठी सहित प्रदेश अध्यक्ष पूरण छाबरिया, प्रदेश मंत्री दादू लाल टंडन, पूर्व विधायक नरेंद्र कुमार शर्मा, धनसही मधुकर आदि ने अपना विरोध प्रदर्शित करते हुए इस घटना की निंदा की है।
फेडरेशन के जिला संयोजक अजय सिंह परिहार के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया जिसमे शिक्षक कांग्रेस के महामंत्री सतपाल शर्मा, रमाकांत द्विवेदी अपने घटक दलों के द्वारा संयुक्त रूप से बयान दिया गया
शासकीय अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के प्रांतीय सयोंजक अनिल शुक्ला ने प्रदेश के मुख्यमंत्री एंव मुख्य सचिव को 16 जुलाई को ज्ञापन देकर राज्य के समस्त कर्मचारियों एंव पेंशनरों को राजस्थान सरकार की तर्ज पर 1 जुलाई 2021 से 28 प्रतिशत मंहगाई भत्ता देने कि मांग किया है। यदि एक सूत्रीय मांग पर शीघ्र निर्णय नही हुआ तो फेडरेशन के बैनर तले राज्य के सभी कर्मचारी अधिकारी एंव पेंशनर इसी विधानसभा सत्र के दौरान वृहद आंदोलन करेंगे।
अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के प्रांतीय प्रवक्ता संजय तिवारी ने बताया की प्रांतीय सयोंजक शुक्ला की अध्यक्षता में विशेष बैठक में प्रांतीय महामंत्री ओ.पी शर्मा एंव लिपिक वर्ग कर्मचारी संघ के प्रातांध्यक्ष रोहित तिवारी के द्वारा महंगाई भत्ते की एक मुस्त 16 प्रतिशत की वृद्धि को लेकर फेडरेशन के दोनो गुटों तथा अन्य कर्मचारी संगठन के साथ सयुक्त आदोंलन का फैसला किया गया है जिसका सभी कर्मचारी संगठनों ने समर्थन किया। तिवारी ने बताया कि फेडरेशन ने ओ.पी शर्मा व रोहित तिवारी को दूसरे फेडरेशन व अन्य संगठनों से बातचीत के लिए अधिकृत किया है तथा महंगाई भत्ते की मांग में सभी सगंठनो के प्रातांध्यक्षों से व्यापक चर्चा कर आंदोलन की रणनीति बनाई गई है।
आज की विशेष बैठक में घटक संगठनों के प्रांताध्यक्ष करण सिंह अटेरिया, एल. के नामदेव, शिव कुमार पांडे, संजय दुबे, सतीश टंडन, राजेश नायर, विशाल मिश्रा, शिव कुमार उपाध्याय, आलोक मिश्रा, एस.के. कन्नौजे, गजानंद साहू, नरेन्द्र पांडे, सुनिल यादव, जे.पी वैष्णव, सूर्य प्रकाश, सुनिल नायडू, सूरज प्रसाद, डॉ जितेन्द्र सिंह, सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि व कोर कमेटी के सदस्य एवं फेडरेशन के घटक दलों में लिपिक कर्मचारी संघ से जिलाध्यक्ष अनिल ठाकुर, मुशीर खान आरटीओ कार्यालय से संकट झा, रूपेंद्र सिंह, अनिल बक्शी, शकील खान आदि अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे |