City Media - Page 1510 of 1851 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1510

कोरोना काल में जनसेवा के लिए विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने पार्षदों को प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित

0

वर्तमान कोरोनावायरस संक्रमण के समय नगर निगम जगदलपुर के पार्षदों के द्वारा जिस तरह से लोगों की सेवा की गई एवं अपनी परवाह न करते हुए जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए अपने वार्ड तथा शहर को प्राथमिकता के साथ सभी तरह सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार सक्रिय पार्षदों को विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन द्वारा आज अपने कार्यालय में प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने उपस्थित सभी पार्षदों को संबोधित करते हुए कहा की इस आपदा के समय आप लोगों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए जो कार्य किया गया है वह काबिले तारीफ़ है आप सभी लोगों ने ना केवल अपने अपने वार्ड के लोगों को लाक डाउन के समय राशन किट प्रदान किया वरन लोगों के स्वास्थ्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराने के लिए लगातार सक्रिय रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

उन्होंने कहा की कोरोनावायरस संक्रमण की दूसरी वेब में आप सभी जनप्रतिनिधियों का कार्य काबिले तारीफ़ है पर अभी तक कोरोनावायरस संक्रमण खत्म नहीं हुआ है और आप सभी लोग अपने वार्ड के लोगों को अधिक से अधिक टीकाकरण के लिए प्रेरित करें इसके अलावा फिजिकल डिस्टेंसिंग और मास्क के उपयोग को बढ़ावा देते रहें जिससे की हम आने वाले तीसरे वेब से बच सकें मैं आप सभी लोगों के इस कार्य की सराहना करते हुए आप सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ महापौर सफीरा साहू सभापति कविता साहू वरिष्ठ पार्षद यशवर्धन राव, राजेश राय,इमरान खान, कोमल सेना,सुशीला बघेल,सुनिता सिंह,लता निषाद,नेहा ध्रुव,बी ललिता राव ,बलराम यादव,शुभम यदु,सुखराम ,विजय कुमार, यशवंत ध्रुव तथा अन्य पार्षद उपस्थित रहे |

प्राइवेट विद्यार्थियों का जनभागीदारी शुल्क व प्रायोगिक शुल्क माफ हो – एबीवीपी, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष रेखचंद जैन व प्राचार्या को सौंपा ज्ञापन

0

जगदलपुर- कोरोनकाल में हुए लॉकडाउन से हुए आर्थिक संकट को देखते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मांग की है शासकीय काकतीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय में प्राइवेट के परीक्षार्थियों से इस वर्ष जनभागीदारी शुल्क व प्रायोगिक शुल्क न लिया जाए इस मांग को लेकर शनिवार को जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन व महाविद्यालय प्राचार्या से मिलकर ज्ञापन सौपा।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

अभाविप नगर मंत्री अतुल राव ने बताया कि पूरा विश्व आज कोरोना महामारी से लड़ रहा है बस्तर भी इससे अछूता नहीं है लंबे समय से बस्तर में लॉकडाउन होने के कारण लोगों की आर्थिक स्थिति वैसे ही ठीक नहीं है साथ ही साथ इस वर्ष कोई भी कक्षा ऑफलाइन नहीं लगी है और सभी परीक्षाएं ऑनलाइन माध्यम से होनी है ऐसे में प्राइवेट परीक्षार्थियों से जनभागीदारी शुल्क व प्रायोगिक शुल्क लेना समझ से बाहर है। कोरोना काल को देखते हुए इस वर्ष प्राइवेट परीक्षार्थियों से जनभागीदारी शुल्क व प्रायोगिक शुल्क छात्रों से ना लिया जाए या तो कम किया जाए। इस विषय में आज विद्यार्थी परिषद ने स्थानीय विधायक व प्राचार्या को ज्ञापन सौपा है, अगर विद्यार्थी परिषद कि मांग पूरी नहीं होती है तो विद्यार्थी परिषद छात्रों के हित में महाविद्यालय में आंदोलन करेगी।

इस दौरान नगर सहमंत्री गजेंद्र बघेल, कार्तिक जैन, विकास पांडे, विपुल मंडल, ऋषि राज उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

अच्छे दिन का वादा करके सत्ता मे आई मोदी सरकार, इतना क्यों बढ़ रही है महंगाई देश की जनता को बताये मोदी – कांग्रेस

0

कोविड -19 का पालन करते हुए अपने अपने घरों के सामने दिया धरना प्रदर्शन

सैय्यद वली आज़ाद – नारायणपुर

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देश से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं समस्त प्रकोष्ठ के समस्त कांग्रेस पदाधिकारियो ने अपने अपने घरों के सामने बेहताश बढ़ती महंगाई 100 दिनों मे कम करने और अच्छे दिन का वादा करके केंद्र की सत्ता मे आई भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया ! जब से केंद्र मे मोदी सरकार आयी है देश की जनता का जीना दूभर कर दिया है कमर तोड़ महंगाई से आज देश मे त्राहि त्राहि मचा हुआ है और मोदी सरकर इस मंहगाई को रोक पाने मे असफल साबित हो चुकी है, केंद्र मे बैठी मोदी सरकार सत्ता मे आने से पहले 60 रूपए का पेट्रोल 50 रूपए डीज़ल की कीमत को भी महंगाई बताने वाले भारतीय जनता पार्टी के नेता गण आज पेट्रोल की कीमत 100 रूपए के पार और डीज़ल 95 तक पहुंच चुकी है तो चुप क्यों बैठी है, गैस का कीमत मोदी ने 400 रूपए से बढ़ा कर 900 रूपए कर दिया है गरीब आज इस महंगाई से भूखा सोने को मजबूर है सरसो का तेल कांग्रेस के साठ साल के कार्यकाल मे 70 रूपए था आज मोदी ने 7 साल के कार्यकाल मे 170 रूपए हो गया आज सरसो का तेल, खाद्य सामग्री का दर आसमान छू रही है और इस जी तोड़ महंगाई मे भी मोदी सरकार बहरी गूंगी हो चुकी है, यूपीए सरकार मे महंगाई को डायन बताने वाली भाजपा सरकार आज महंगाई को राष्ट्रवाद बता रही है देश की जरुरत बता रही है, गरीब मजदूर गरीब भूके पेट सो रही है क्या बीजेपी के लिए यही राष्ट्रवाद है, जी तोड़ महंगाई को रोक पाने मे असफल मोदी सरकार पेट्रोल डीज़ल नहीं भरवाने की सलाह दे रही है!

केंद्र की मोदी सरकार भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ अपने घरों के सामने धरना प्रदर्शन करते प्रदेश कांग्रेस महामंत्री रजनू नेताम, पीसीसी सदस्य राजेश दीवान, जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवनाथ उसेंडी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवि देवांगन, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रघु मानिकपुरी, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अमित भद्र, महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव वेदबती पात्र, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रसीला कश्यप, ग्रामीण महिला कांग्रेस अध्यक्ष मीना नाग, नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता मांझी, जनपद पंचायत अध्यक्ष ओरछा मालती नुरेटी, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शिवकुमार पांडेय, अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष शेख महेमूद, नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रमोद नैलवाल, सांसद प्रतिनिधि अजय देशमुख, यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव बोधन देवांगन, सोनिका पोर्ते, एल्डरमैन गजा पटेल, दीपक गाँधी एंव अन्य सदस्यों ने धरना प्रदर्शन किया!

विश्व पर्यावरण दिवस पर लगाए गए पौधे ।

0

सैय्यद वली आज़ाद – नारायणपुर

दिशा समाज सेवी संस्था के नेतृत्व में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर नारायणपुर सहित अबूझमाड़ के कई गांवों में पौधे लगाए गए । इस दौरान एपीपीआई परियोजना के कार्यक्रम समन्वयक नरसिंह मंडावी ने बताया कि नए पौधे रोपित करने में जनता की भागीदारी के साथ प्रदूषण को कम करने के लिए नए- नए तरीकों का चयन कर हम सुरक्षित व शुद्ध वातावरण को बनाए रखने में हमे अपना बहुमूल्य योगदान देने की आवश्यकता है। साथ ही साथ अपने आसपास अधिक से अधिक पौधे रोपित करने के साथ सफाई की गतिविधियों को चलाने, कम से कम पानी का प्रयोग कर व उर्जा कुशल उपकरणों का प्रयोग करते हुए आसपास के वातावरण को संभालने का प्रयास करे।साथ ही परियोजना के गोंडी शिक्षक निरंजन कुमेटी ने कहा कि कोविड महामारी के इस संकटकाल में विश्वभर के लोगों को आक्सीजन की कमी का सामना करना पड़ रहा है , लेकिन अगर हर किसी ने वातावरण संरक्षण पर ध्यान दिया होता, तो आज शायद आक्सीजन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता। हर किसी को यह मानना होगा कि प्रदूषित वातावरण व आक्सीजन की कमी मानवीय लापरवाही का ही परिणाम हैं । हमें अगर आने वाली पीढि़यों को सुखी जीवन देना है, तो उनके लिए पानी के स्त्रोतों सहित नहरों, दरिया, झीलों व पहाड़ों का संरक्षण करना होगा। । इस दौरान ग्राम तेलसी, बिंजली, खैराभाट,खड़कागांव और भरंडा के महिलाएं, पुरुष, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, छोटे छोटे बच्चे बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया आंगनबाड़ी, स्कूल परिसर में पौधे रोपित कर उनकी संभाल का संकल्प भी लिया। इस दौरान दिशा समाज सेवी संस्था के कार्यकर्ता सूरज कुमार नेताम, सोनवारीन उसेंडी और सोनू उसेंडी उपस्थित थे।

नक्सली संगठन की खोखली विचारधारा को छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने 05 माओवादी नक्सली सदस्यों ने नारायणपुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण।

0

सैय्यद वली आज़ाद – नारायणपुर

सुन्दरराज पी.,पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज, विनीत खन्ना, उप पुलिस महानिरीक्षक कांकेर रेंज, धर्मेष साहू, कलेक्टर नारायणपुर, मोहित गर्ग, पुलिस अधीक्षक नारायणपुर, नीरज चंद्राकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिला बल, छसबल, एसटीएफ, आईटीबीपी, बीएसएफ द्वारा लगातार नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस द्वारा चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के कारण नक्सलियों पर बढ़ते दबाव एवं शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर माओवादी संगठन को छोड़कर समाज के मुख्यधारा में सम्मिलित होने 05 नक्सली सदस्यों ने कलेक्टर कार्यालय नारायणपुर में कलेक्टर नारायणपुर एवं पुलिस अधीक्षक नारायणपुर के समक्ष दिनांक- 05.06.2021 को बिना हथियार आत्म समर्पण किये है।

आत्मसर्पित करने वाले नक्सलियों की सक्रियता एवं कार्यक्षेत्र:-

01- महाराजी कष्यप स्व0 मिलकू राम उम्र 47 वर्ष साकिन बेचा स्कुलपारा, थाना छोटेडोंगर जिला नारायणपुर बेचा जनाताना सरकार सदस्य (कृषि शाखा):- नीति उर्फ उर्मिला डीव्हीसीएम पूर्व बस्तर डिवीजन सचिव के द्वारा वर्ष 2007 में संगठन में भर्ती किया तब से नक्सलियों की कृषि शाखा में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा था।

02- जगदीष नाग पिता दसरू राम उम्र 22 वर्ष साकिन बेचा बंगलापारा, थाना छोटेडोंगर जिला नारायणपुर
(बेचा पंचायत मिलिशिया सदस्य)ः- नीति उर्फ उर्मिला डीव्हीसीएम पूर्व बस्तर डिवीजन सचिव एवं सुरेष सलाम आमदाई घाटी एरिया कमेटी सचिव के द्वारा वर्ष 2016 में संगठन में भर्ती किया तब से नक्सलियों के लिए मिलिषिया सदस्य के रूप में कार्य कर रहा था।

03- जगनाथ नाग पिता दसरू राम उम्र 20 वर्ष साकिन बेचा बंगलापारा, थाना छोटेडोंगर जिला नारायणपुर बेचा (पंचायत मिलिशिया सदस्य)ः- नीति उर्फ उर्मिला डीव्हीसीएम पूर्व बस्तर डिवीजन सचिव एवं सुरेष सलाम आमदाई घाटी एरिया कमेटी सचिव के द्वारा वर्ष 2018 में संगठन में भर्ती किया तब से नक्सलियों के लिए मिलिषिया सदस्य के रूप में कार्य कर रहा था।

04- चैतराम कोर्राम पिता धौजन कोर्राम उम्र 35 वर्ष साकिन बेचा उपरपारा, थाना छोटेडोंगर जिला नारायणपुर बेचा जनाताना सरकार सदस्य (स्कुल शाखा)ः- नीति उर्फ उर्मिला डीव्हीसीएम पूर्व बस्तर डिवीजन सचिव द्वारा वर्ष 2007 में संगठन में भर्ती किया तब से नक्सलियों की स्कूल शाखा में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा था।

05- लच्छीन नाग पिता पोहड़ा राम उम्र 25 वर्ष साकिन बेचा स्कुलपारा, थाना छोटेडोंगर जिला नारायणपुर बेचा जनाताना सरकार सदस्य (न्याय शाखा)ः- नीति उर्फ उर्मिला डीव्हीसीएम के द्वारा वर्ष 2016 में संगठन में भर्ती किया तब से नक्सलियों की न्याय शाखा में सक्रिय रूप में कार्य कर रहा था।

उक्त आत्मसर्पित नक्सली संगठन में कार्य करने के दौरान नक्सलियों के लिए भोजन की व्यवस्था करना, गांव मे अंजान व्यक्तियों के आने पर उनसे पूछताछ व उनकी निगरानी करना, नक्सली साहित्य एवं पोस्टर पाम्पलेट चिपकाना, ग्रामीणो को नक्सली मीटिंग में उपस्थित होने की सूचना देना, बाजारो से दैनिक उपयोग की सामग्री खरीद कर नक्सलियों तक पहुंचाना, नक्सलियोें के गांव में आने पर उनको सुरक्षा देना, क्षेत्र में पुलिस आने की सूचना देना, पुलिस पार्टी की रेकी करना, नक्सलियो के अस्थायी कैम्प मे संतरी डियूटी करना, गांव के चारो ओर दिन के समय पेट्रोलिंग करने जैसे कार्य कर संगठन में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे थे। नक्सलियों की गलत नीतियों से असंतुष्ट होकर समाज की मुख्यधारा में जुडने के उद्देष्य से कलेक्टर नारायणपुर श्री धर्मेेष साहू एवं पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के समक्ष आत्मसमर्पण किये है।

नगर मंडल भाजपा ने विश्व पर्यावरण दिवस पर किया पौधारोपण, प्रकृति को लेकर किया जाएगा जागरूक

0

जगदलपुर– भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण हेतु वृक्षारोपण किया गया इस दिवस को मनाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र ने पर्यावरण के प्रति वैश्विक स्तर पर राजनीतिक और सामाजिक जागृति लाने हेतु वर्ष 1972 में की थी पर्यावरण को सुधारने हेतु यह दिवस महत्वपूर्ण है जिसमें पूरा विश्व रास्ते में खड़ी चुनौतियों को हल करने का रास्ता निकालता है लोगों में पर्यावरण जागरूकता को जगाने के लिए भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा वृक्षारोपण करके संकल्प लिया गया संकल्प में यह कहा गया कि हमारा मुख्य उद्देश्य हमारी प्रकृति की रक्षा के लिए जागरूकता बढ़ाना और दिन प्रतिदिन बढ़ रहे विभिन्न पर्यावरणीय मुद्दों को देखना है इस अवसर पर बृजेश सिंह भदोरिया,भोला झा,मनोहर दत्त तिवारी,संग्राम सिंह राणा,गणेश काले,प्रकाश झा,पार्षद सविता सुरेश गुप्ता,रोशन झा,अमर झा,सूर्यभूसंन सिंह,साकेत झा,बृजेश शर्मा,गुलाब सिंह एवम वार्डवासी उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

बस्तर विधायक बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल लगातार यही प्रयास कर रहे है कि लोगो को इस महामारी के दौर में कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर का पालन करने की अपील की

0

बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने आज सवेरे जगदलपुर निवास स्थान में मिलने आये सभी लोगों से अपील कर रहे है एवं लोगों को कोविड-19 से बचाव के लिए घरेलु उपाय की जानकारी भी दे रहे है विधायक जी लोगों को ऑक्सीमीटर से खुद चेक करके बता रहे है खुद बीपी शुगर टेस्ट करके मिलने पहुंचे लोंगो के भी टेस्ट करके उनको सलाह दिए एवं अधिक जानकारी हेतु विशेष रूप से डॉक्टरो से भी सलाह ले रहे है ताकि विधायक जी का कहना है कि घरेलू उपाय के बारे में लोगों को अधिक जानकारी हो ताकि इस विषम परिस्थितियों में भी घर पर रहकर ही अपनी सुरक्षा खुद कर सके |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

विधायक श्री बघेल ने इस अवसर पर क्षेत्रवासी से अपील की है कि वे कोरोना से बचाव के लिए अपनी बारी आने पर टीका अवश्य लगवाएं जिन लोगों ने टीके की पहली डोज लगवा ली है, वे निर्धारित समय में दूसरी डोज लगवाएं, क्योंकि टीका ही कोरोना से बचाव का एक कारगर उपाय है टीका लगवाने के बाद भी सभी लोग कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर का पालन करें मास्क लगाएं, समय-समय पर हाथ की सफाई करें और फिजिकल डिस्टेंस बनाए रखें भीड़-भाड़ में जाने से बचें |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

विधायक जी ने कहा कि सभी के सहयोग व परिश्रम से छत्तीसगढ़ में कोरोना की दूसरी लहर को नियंत्रित करने में काफी हद तक सफलता मिली है संक्रमण की दर वर्तमान में 5 प्रतिशत के नीचे आ गई है जनता की सहूलियत के लिए लॉक डाउन में कुछ छूट दी गई है सभी लोग सावधानी को अपनाएं जिससे कोरोना के खिलाफ लड़ाई जीती जा सके |

घर पर रहे सुरक्षित रहे

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे व मुक्तिमोर्चा द्वारा पर्यावरण दिवस पर पौधे लगा, बस्तर की सेवा का लिया प्रण-नवनीत

0

बस्तर जिले के विभिन्न ब्लाक में पदाधिकारीयो ने फलदार पौधे रोप बनाया पर्यावरण दिवस

बस्तर अधिकार मुक्तिमोर्चा व जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के द्वारा मुख्य सयोंजक व शहर अध्यक्ष नवनीत चाँद के नेतृत्व व आव्हान में जगदलपुर शहर के साथ ग्रामीण ब्लाक के पदाधिकारियों द्वारा फलदार पौधे रोपे बस्तर की सेवा करने का संकल्प लिया ,वही जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेणु जोगी जी के स्वास्थ्य लाभ की कामना ईश्वर से की ,इस अवशर पर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के जगदलपुर शहर अध्यक्ष व मुक्तिमोर्चा के मुख्य सयोंजक नवनीत चाँद ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल ने मानव जाति को ऑक्सीजन के महत्व को समझाया है। समाज व धरती में पर्यावरण को संतुलित करने हेतु न केवल ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने है। बल्कि उन पौधे का संरक्षण भी करना जरूरी है। चित्रकूट विधानसभा में मुक्तिमोर्चा के जिला अध्यक्ष भरत कश्यप ,बस्तर विधानसभा में उपाध्यक्ष नीलांबर सेठिया,जगदलपुर शहर में शहर अध्यक्ष मुक्तिमोर्चा शोभा गंगोत्रे एवं सभी पदाधिकारियों द्वारा पौधे रोपे गए।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

अस्थाई रूप संविदा कर्मचारियों ने अपनी 5 सूत्री मांगों को लेकर मोर्चा खोला

0

कोरोना काल के दौरान अस्थाई रूप संविदा कर्मचारियों ने अपनी 5 सूत्री मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया है अब वह काम तो करेंगे मगर कार्यस्थल में काली पट्टी बांधकर काम करेंगे. दरसल में स्वास्थ्य विभाग 3 माह के लिए पदस्थ किए गए अस्थाई रूप डॉक्टर ,नर्सिंग स्टाफ, माइक्रोबॉयोलॉजिस्ट, लैब तकनीशियन, वार्ड बॉय ,सफाई कर्मी जिनकी भर्ती हुई थी, जिनकी सेवा पुनः 3 माह बढ़ाकर सेवा लिया गया जिनके मेहनत के फलस्वरूप आज प्रदेश में कोरोना पर नियंत्रण है.

लेकिन प्रदेश में अभी भी स्वास्थ्य कर्मियों की कमी है बावजूद उसके जिन्होंने कोरोना काल के दौरान जान जोखिम में डालकर लोगों की सेवा की अब उनकी सेवा समाप्ति का आदेश स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किया जा रहा है या सेवा समाप्ति का समय आ चुका है.
ऐसे में नाराज स्वास्थ्य कर्मियों मैं अपनी 5 सूत्री मांगों को लेकर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा. वही अब प्रदेश भर के कोविड-19 स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा मांग पूरी नहीं होने तक या फिर उस पर सार्थक जवाब ना मिलने तक कार्यस्थल पर काली पट्टी बांधकर अपना विरोध प्रदर्शन करेंगे. साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा है कि अगर उनकी मांगे पूरी नहीं हो पाती है तो उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे.

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

क्या है कोविड 19 स्वास्थ्यकर्मियों की 5 सूत्रीय मांगे

1 . हमें कार्य पर निरंतर स्थाई रूप से रखा जाए।

  1. अगर हम कोरोना संक्रमित होते हैं व हमारे परिवार के सदस्य तो हमारे इलाज की पूरी जिम्मेदारी सरकार की होनी चाहिए (शासकीय एवं निजी अस्पताल में निशुल्क इलाज होने की व्यवस्था) साथ ही साथ अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों के लिए बेड आरक्षित होनी चाहिए ताकि बिना किसी विलंब के उनका उपचार हो।
  2. कोई भी अनियमित कोविड-19 कर्मचारी कोरोना से मृत्यु हुई होती है तो उसके परिजनों को कम से कम 50 लाख रुपये का मुआवजा एवं परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिया जाए ।
  3. कोविड ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को क्वॉरेंटाइन छुट्टी दिया जाए. (क्योंकि छत्तीसगढ़ के कई जगह ऐसे हैं जहां पर स्वास्थ्य कर्मियों को क्वॉरेंटाइन छुट्टी नहीं दिया जा रहा है)
  4. सभी कोविड-19 कर्मचारियों की वेतन में वृद्धि की जाए उनके साथ-साथ प्रोत्साहन राशि भी दिया जाए व वेतन को समय पर भुगतान किया जाए.
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

इन पांच सूत्री मांगों को लेकर कोविड-19 कर्मचारियों द्वारा काली पट्टी बांधकर मांग पूरी नहीं होने तक प्रदर्शन करेंगे.

दुर्ग जिले के स्वास्थ्य कर्मियों को सेवा समाप्ति का समय से पूर्व थमाया नोटिस

आपको बता दें कि दुर्ग जिले में अस्थाई रूप से 3 माह के लिए पदस्थ किए संविदा स्वास्थ्य कर्मियों को तय समय से पूर्व उनकी सेवा समाप्ति का आदेश जारी कर उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है ना तो उन्हें वेतन दिया गया है ना ही समय तक उन्हें कार्य पर रखा गया. जिससे नाराज स्वास्थ्य कर्मी अब आंदोलन की तैयारी में जुट गए हैं. की मांगे हैं कि उन्हें कार्य पर निरंतर स्थाई रूप से रखा जाए.

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

हमारी मांगे जायज हैं और जायज मांगों को पूरा करने की जिम्मेदारी सरकार की है

छत्तीसगढ़ कोविड-19 कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष हुमेश जायसवाल का कहना है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा नए मेडिकल कॉलेज नए अस्पताल और हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर की स्थापना की जानी है वहां पर भविष्य में स्वास्थ्य कर्मियों की आवश्यकता तो होगी ही वैसे ही प्रदेश में स्वास्थ्य कर्मियों की कमी बनी हुई है प्रदेश के अधिकतर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जिला अस्पताल मेडिकल कॉलेजों में अभी भी डॉक्टर ,स्टाफ नर्स, लैब टेक्नीशियन ,सफाई कर्मी ,वार्ड बॉय तमाम स्वास्थ्य कर्मियों की कमी बनी हुई है ऐसी स्थिति में जिन्होंने कोरोना काल के दौरान सरकार का साथ दिया लोगों का साथ दिया उन्हें बेरोजगार किया जाना उचित नहीं है, सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि जो दुख के समय साथ दिया हो उन्हें बेसहारा और बेरोजगार ना छोड़ा जाए बल्कि उन्हें तत्काल नियमित कर चुनाव के दौरान किए गए वादे को यही सरकार चुनाव से पहले जिन्होंने वादा किया था कि युवाओं को रोजगार देंगे तो जिन युवाओं को वर्तमान में रोजगार मिला है उनका रोजगार छीन कर उन्हें बेरोजगार ना करें सरकार से हमारी जो मांगे हैं 5 सूत्रीय उसे तत्काल पूरा कर एक संवेदनशील सरकार के रूप में पूरे देश में परिचय दें.

ब्लाक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा के द्वारा बढ़ती महंगाई के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

0

प्रदेश कांग्रेस कमेटी व जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार एवं अनिला भेंडिया जी क्षेत्रीय विधायक व मंत्री महिला एवं बाल विकास समाज कल्याण विभाग के मार्गदर्शन में ब्लाक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा के द्वारा बढ़ती महंगाई के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन दिनाँक 05/06/021 दिन शनिवार को ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में दिया गया यह धरना प्रदर्शन कोविड गाइड लाइन के अनुरूप प्रातः 10 से 12 बजे तक किया गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

इस कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर जी,मंत्री मीडिया प्रभारी विवेक मसीह जी, जिला महामंत्री द्वय काशीराम निषाद जी,रतिराम कोसमा जी, जिला सयुक्त महामंत्री विजय जोगदंड जी,जिला सचिव के ईश्वर राव जी, व युवराज साहू जी,इंटुक जिला अध्यक्ष भूपेंद्र दिल्लीवार जी,वरिष्ठ कांग्रेसी नवीन कथूरिया जी,इंटक अध्यक्ष तिलक मानकर जी, युवा नेता प्रवीण शर्मा जी,युवा नेता शकील खान जी,पूर्व पार्षद श्रीनिवास राव जी,सेवा दल नगर अध्यक्ष जितेंद्र मेश्राम जी,पूर्व पार्षद प्रदीप बाघ जी,रामबचन मौर्य जी,जेबा कुरैशी

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

जी,दामिनी मानिकपुरी,रमना बाई, गौरी बाई, दामेश्वरी बाई, इंद्रा बाई, मनटोरा बाई, किरण पचभिये, सीमा, शीफ़ा खान, सहित स्थानीय प्रदेश व जिला के कांग्रेस पदाधिकारीगण, ब्लाक कांग्रेस के पदाधिकारी गण, युवा कांग्रेस, NSUI, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस,सेवादल,पिछड़ा वर्ग विभाग/आदिवासी कांग्रेस/अजा एवं समस्त विभाग/प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं पदाधिकारीगण, समस्त जोन•सेक्टर एवं बूथ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी गण,वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने राज्य सरकार द्वारा कोरोना महामारी हेतु जारी गाइड लाइन(सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क) का पालन करते हुए उपस्थिति हुए ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS