City Media - Page 1575 of 1850 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1575

शहीद अस्पताल में दान स्वरुप ऑक्सीजन प्लांट लगवाने वाले लोढ़ा परिवार का सामजिक संगठनों द्वारा सम्मान किया गया

0

दल्लीराजहरा – नगर के प्रतिष्ठित समाजसेवी लोढ़ा परिवार जिसमे दिलीप लोढ़ा, रेशमा लोढ़ा एवं वैभव लोढ़ा ने अपने माता-पिता की स्मृति में शहर के प्रतिष्ठित अस्पताल जिनके द्वारा जन सेवा का कार्य कई वर्षों से किया जाता है उक्त अस्पताल में मरीजों कि संख्या भी अधिक रहती है कोरोना के समय में उक्त हॉस्पिटल सेवा कार्य में जुटा हुआ है एवं मरीजों को ऑक्सीजन की कमी न हो पाए इसके लिए लोढ़ा परिवार द्वारा अपने पिता मिश्रीलाल जी लोढ़ा के नाम से ऑक्सीजन प्लांट प्रारंभ करने में लगने वाली राशि देने की घोषणा की । इस नेक कार्य से शहर के नागरिक एवं जनता द्वारा लोढ़ा परिवार की इस सहरानीय पहल पर भूरी भूरी प्रशसा की ।

स्थानीय शहीद अस्पताल के चिकित्सा प्रमुख डॉ. शैवाल जाना ने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट लगाने में लगभग 20 लाख का खर्च आता है। फंड की कमी के कारण अब तक ऑक्सीजन बाहर से मंगाया जाता था एवं कोरोना काल में मरीजों कि संख्या बढ़ने के कारण रोजाना 8 सिलेंडर कि खपत होती थी जिसकी व्यवस्था के लिए अस्पताल प्रबंधन को भिलाई और रायपुर पर आश्रित रहना पड़ता था | देश भर में ऑक्सीजन कि किल्लत को देखते हुए ऑक्सीजन कंपनियों ने भी रेट बढ़ा दिए थे चूँकि शहीद अस्पताल गरीब एवं श्रमिक वर्ग के लिए बनाया गया था जहाँ पर बहुत ही कम राशि पर मरीजों का इलाज किया जाता है | इस कारण प्लांट को लगाने के लिए इतनी बड़ी राशि नहीं इकठ्ठा हो पा रही थी | डॉ पीडी लालवानी ने इसकी चर्चा समाजसेवी व अपने मित्र दिलीप लोढ़ा से की। उन्होंने ऑक्सीजन प्लांट लगाने अस्पताल प्रबंधन को चेक के माध्यम से राशि प्रदान कर जनहित एवं अस्पताल में भर्ती मरीजों के उपचार के लिए सेवा का कार्य किया और यह बताया कि मई के अंत तक प्लांट लग जाएगा।

डॉ.शैवाल जाना. डॉ. लालवानी, डॉ. दीपांकर सेन गुप्ता, डॉ. अमित बसु डॉ. कुंडू छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ के अध्यक्ष गणेश राम चौधरी व छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष जनकलाल ठाकुर आदि ने दिलीप रेशमा लोढ़ा के प्रति आभार जताया है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

विभिन्न संगठनों द्वारा भी लोढ़ा परिवार के सम्मान किया जिसमे दल्लीराजहरा के मूर्तिपूजक संघ एवं गौरव संघ एवं महावीर सेवा समिति श्री मिश्रीलाल जी लोढा के सुपुत्र दिलीप जी लोढा एवं सुपौत्र वैभव जी लोढा द्वारा पिता श्री संघ महामना मिश्रीलाल जी मातु श्रीमति  मुमोदेवी एवं पुत्र नीलम की स्मृति मे शहीद हास्पिटल मे आक्सीजन प्लांट लगाने हेतु 2000000 (बीस लाख) रुपये सहर्ष प्रदान किया | उनके सुकृत अनुमोदनार्थ श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक श्री संघके अध्यक्ष श्री प्रदीप लोढा सचिव नितिन बोथरा दल्लीराजहरा  व्यापारी संघ के अध्यक्ष श्री शांतिलाल लोढा एवं  वरिष्ठ सदस्य श्री निहाल बैद प्रकाश गोगड सुरेश कोचर प्रमोद कोचर  द्वारा बहुमान किया गया एवं डौण्डी लोहारा जैन संघ के मैनेजिंग ट्रस्टी राजेन्द्र पारख द्वारा बधाई संदेश प्रेषित किया गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

Breaking – दल्लीराजहरा में प्रशासन लॉकडाउन के बाद भी कोरोना संक्रमितों की संख्या थमने का नाम नहीं ले रही

0

दल्लीराजहरा – डौंडी ब्लॉक में कोरोना का दूसरा चरण बहुत ज्यादा घातक साबित हो रहा है | लॉकडाउन के बावजूद कोरोना के संक्रमण में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है |

डौंडी ब्लॉक में डौंडी एवं आसपास के क्षेत्र एवं दल्लीराजहरा में वार्डवार मिले संक्रमितों कि जानकारी इस प्रकार है –

|| विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध है कि सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें और फिर से कोविड को महामारी का रूप न लेने दे ||

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

पत्नी से पीटकर असहाय पति पहुंचा थाने

0

डौंडी – थाना डौंडी में एक मामला ऐसा आया है कि पहले पत्नी ने पति को पीट दिया जिसकी रिपोर्ट पति ने थाने में दर्ज कराई। बाद में पत्नी ने भी यही आरोप मढ़ते हुए अपने पति के विरुद्ध रिपोर्ट लिखवाई गई है। पुलिस द्वारा दोनों पक्ष पर अपराध दर्ज कर लिया है। मामला डौंडी विकासखंड के ग्राम पुसावड का है जहां शिक्षक आरपी बिहारी लाल खरे ने अपनी धर्मपत्नी व बेटे के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराते डौंडी पुलिस को बताया है कि वह रात्रि समय गांव के ही शादी कार्यक्रम में सम्मिलित होने गया हुआ था रात्रि 11 बजे वह घर वापस लौट रहा था कि किसी का फोन आया तो उसे थोड़ी देर बाद फोन लगाने कहा,फिर बालकनी में बैठकर फोन का इंतजार किया । फोन नही आने पर अपने घर आकर बंद दरवाजा खटखटाया, दरवाजा उनकी बेटी बबली ने खोली अंदर प्रवेश होते ही पत्री सत्यभामा और बड़े बेटे मोहनीश कुमार एक राय होते हुए अश्लील गाली पुप्तार करते कॉलर पकड़कर हाथ मुक्का से मारपीट किया जिससे सिर, दाया कंधा, बाया कोहनी,दाहिना ऊंगली, बाया घुटना, कमर.होठ में चोट आया है. तथा उक्त फोन करने वाले को भी जान से मारने की धमकी दी गई। इस घटना को उनकी बेटी ज्योत्सना

ने देखी व सुनी है। शिकायत के आधार पर आरपी बिहारीलाल की पत्नी व उनके बेटे के खिलाफ धारा 294,323, 506 व 34 तहत मामला थाने में दर्ज किया गया। वहीं शिक्षक के पत्री ने भी डोंडी थाना आकर पति के विरुद्ध रिपोर्ट लिखवाते पुलिस को बताई है कि वह उक्त दिवस 11 बजे अपने कमरे में सोयी हुई थी तभी उनका पति बाहर से आकर दरवाजा खटखटाने लगे आवाज सुनकर वह उठी और रोज देर रात आने की बात कहकर अपने बेटी को दरवाजा न खोलने कही, काफी देर तक दरवाजा खटखटाये जाने पर उनकी बेटी ने दरवाजा खोल दी। अंदर आते ही शिक्षक पति अश्लील गाली गुप्तार कर हाथ मरोड़ दिए व हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे जिससे उनका दाहिना हाथ में सूजन आ गया है। इस दौरान बीच बचाव करने आई बेटी बबली के दाहिने उंगली को उनके पति ने दांत से काट दिया तथा बेटे मोहनीश को भी मारपीट किया। घटना को उनके बेटे-बेटी ने देखा व सुना है, जिसकी रिपोर्ट लिखवाते अपने पति के खिलाफ कार्यवाही चाहती है। सत्याभामा खरे की शिकायत पर पुलिस ने उनके पति आरपी बिहारीलाल खरे के विरुद्ध धारा 294, 323, 506 अपराध दर्ज कर दोनों मामले को विवेचना में ले लिया गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

बस्तर सांसद दीपक बैज बस्तर क्षेत्र के कोरोना मरीजों के लिए दिखे एक्शन मूड में… कोरोना मरीजों के निवेदन पर SDM को तत्काल कार्यवाही के दिए निर्देश…

0

जगदलपुर… वैश्विक महामारी कोविड-19 के संक्रमण के इस दौर में जहां लोग अपने घरों में रहकर अपनी तथा अपने परिजनों की सेहत की सलामती की कवायद में लगे हुए हैं ऐसे चुनौतीपूर्ण दौर में भी बस्तर से एक जनप्रतिनिधि ऐसा है जो लगातार कोविड-19 से जूझ रहे बस्तर क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए दिन रात मेहनत कर रहा है जी हां हम बात कर रहे हैं बस्तर सांसद दीपक बैज की… जिनके लगातार किए जा रहे प्रयासों से बस्तर संभाग के सबसे बड़े अस्पताल मेडिकल कॉलेज डिमरापाल के अलावा महारानी अस्पताल, कोविड-19 अस्पताल धरमपुरा तथा संभाग के अलग-अलग जिलों के अस्पतालों की व्यवस्थाएं लगातार दुरुस्त की जा रही है सांसद इन दिनों अपनी पूरी टीम के साथ पूरी मुस्तैदी से अस्पतालों में भर्ती कोविड-19 मरीजों की सेवा कार्य में लगे हुए हैं |

संभवतः बस्तर सांसद बस्तर क्षेत्र के ऐसे पहले जनप्रतिनिधि होंगे जिन्होंने अपना और अपनी टीम का नंबर सार्वजनिक कर पूरे संभाग भर के होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों के अलावा अस्पतालों में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है बस्तर सांसद के इन प्रयासों की सर्वत्र सराहना हो रही है तथा सांसद के पहल के बाद वैश्विक महामारी के इस चुनौतीपूर्ण दौर में कोविड-19 महामारी से जूझ रहे मरीजों के अंदर नव ऊर्जा का संचार हो रहा है तथा उनके अंदर अब इस महामारी से उभरने की उम्मीदें

जाग उठी हैं सांसद ने एक अनुपम उदाहरण प्रस्तुत करते हुए आज ही कोविड-19 अस्पताल धरमपुरा के मरीजों और उनके परिजनों की मांग पर तत्काल कार्यवाही करते हुए प्रभारी अधिकारी जी.आर. मरकाम को अस्पताल की व्यवस्था सुधारने तथा किसी भी परिस्थिति में मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो ऐसा कहकर आवश्यक कार्रवाई करने दिशा-निर्देश दिए… बस्तर सांसद के इन प्रयासों की क्षेत्र में लगातार चर्चा हो रही है तथा ऐसे जनप्रतिनिधियों द्वारा किए जा रहे लगातार प्रयास से क्षेत्र की जनता को पूर्ण विश्वास हो चला है कि बहुत जल्द ही बस्तर संभाग इस वैश्विक महामारी से उभर जाएगा |

कांग्रेस का भाजपा के खिलाफ गुलाब फूल देकर अनोखा प्रदर्शन, जब देश एक तो वेक्सीन की कीमत चार अलग अलग क्यों : कांग्रेस

0

नारायणपुर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवनाथ उसेंडी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवि देवांगन ने भाजपा जिला अध्यक्ष बृजमोहन देवांगन, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष जैक्की कश्यप के निवास जाकर उन्हें गुलाब फूल दे कर उन्हें उनके नेता नरेंद्र मोदी के द्वारा देश मे फैले संक्रमण महामारी मे विपरीत स्थिति होने पर भी व्यापार करने हेतु लानत मलामत के रूप मे गुलाब फूल भेट कर अनोखा प्रदर्शन किया! जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवनाथ उसेंडी ने कहा की ने जब देश एक तो कोरोना वेक्सीन की कीमत चार तारीके से अलग अलग 150-400-600-1200 रूपए क्यों, आज देश मे कोरोना संक्रमण विकारल रूप लेकर पूरे देश मे फ़ैल चूका है आम जनता का रोजी रोटी आय का साधन पूरा बंद हो चूका है फिर भी मोदी जी अपने चहते वेक्सीन कम्पनी को फायदा पहुंचाने का काम कर रहें और आम जनता पर वेक्सीन का दर अलग अलग कर आर्थिक बोझ बढ़ा दिए है आज देश भर मे मोदी के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश बढ़ गया है, देवनाथ उसेंडी ने आगे कहा की मै मोदी और उनकी केबिनेट को याद दिलता हु की पहले कांग्रेस सरकार ने पोलियो महामारी से कैसे जंग जीती और देश को सुरछित रखा उस समय पोलियो का टीका भी अलग अलग दर से होता तो आज देश की स्थिति कुछ और होती l ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवि देवांगन ने कहा की देश मे पहले भी ऐसी कई तरह की महामारी आयी है और पूर्वरती कांग्रेस सरकार ने समय समय पर टीकाकरण किया और टीकाकरण का दाम आम जनता को कभी चुकाना नहीं पड़ा l

मोदी सरकार आम जनता को वेक्सीन के सूरक्षा चक्र से क्यों वंचित रखना चाहती है, सत्ता के अहंकार मे डूबे नरेंद्र मोदी को मालूम होना चाहिए की इससे पहले भी कांग्रेस सरकार के समय कई तरह की बीमारियां आई है और टीकाकरण हुआ है तब कांग्रेस सरकार मे समय समय पर उचित निर्णय लेकर देश मे महामारी फैलने से बचाया है जिसका दाम आम जनता को कभी चुकाना नहीं पड़ा l गुलाब फूल देने के दौरान पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शिव कुमार पाण्डेय, अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष शेख महमूद, यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव बोधन देवांगन, मिडिया प्रभारी मिथलेश ठाकुर एवं अन्य उपस्थित थे

कोरोना वायरस के नियंत्रण एवं बचाव हेतु अधिकारियों को दी गयी जिम्मेदारी, कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने जारी किये आदेश

0

नारायणपुर, 26 अप्रैल 2021- कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण एवं उसके रोकथाम हेतु जिले के विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकरियों को जिम्मेदारी सौंपी है। जिसमें मेडिकल आक्सीजन कंट्रोल, राज्य से बाहर प्रवासित श्रमिकों एवं हॉटस्पाट जिले से जिले के व्यक्तियों को जाने तथा उन्हें कोरोन्टाईन सेंटर में कोरांटाईन करने, जिले में टेस्टिंग संबंधी कार्य के सुचारू रूप से संपादन हेतु, प्रशासन द्वारा प्रत्येक स्तर पर अधिकरोपित प्रतिबंधों, का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने हेतु, कंटेक्ट ट्रेसिंग कार्य, चेकपोस्ट लगाकर चेकिंग की कार्यवाही हेतु, कोविड केयर संेटर की व्यवस्था हेतु, जिला प्रशासन द्वारा घोषित कंटेन्मेंट जोन हेतु, अन्य राज्यों में मृत्यु होने की स्थिति में शव को त्वरित जिले में लाने एवं अंतिम संस्कार हेतु, जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक स्तर पर अधिरोपित प्रतिबंधों/शर्तों का कड़ाई से पालन करने हेतु कंट्रोल रूम, ई-पास संबंधी कार्य, क्वारंटाईन सेंटर संबंधी, जिला प्रशासन द्वारा वैक्सीनेशन कार्य सुनिश्चित करने हेतु और उड़नदस्ता दल शामिल है।

जिले में संचालित क्वारंटाईन सेंटर के नोडल अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नारायणपुर को बनाया गया है। वहीं पुलिस अधीक्षक नारायणपुर मोहित गर्ग को चेकपोस्ट लगाकर चेकिंग की कार्यवाही का समुचित संचालन हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार मेडिकल आक्सीजन कंट्रोल रूम के कार्यों के सफल क्रियान्यन हेतु एसडीएम दिनेश कुमार नाग को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, इनका मोबाईल नंबर 94792-63731 है। आक्सीजन कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 07781-255545 है। एसडीएम दिनेश कुमार नाग को जिला नारायणपुर अंतर्गत टेस्टिंग संबंधी कार्य के सुचारू संपादन, कांटेक्ट ट्रेसिंग, जिला प्रशासन द्वारा घोषित कन्टेन्मेंट जोन के कार्य, अन्य राज्यों में मृत्यु होने की स्थिति में शव को त्वरित जिले में लाने एवं अंतिम संस्कार हेतु, ई-पास से संबंधित कार्यों और उड़न दस्ता दल का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

इसी प्रकार संयुक्त कलेक्टर निधि साहू को कोविड केयर सेंटर बालक बुनियादी आश्रम गरांजी, बालिका बुनियादी आश्रम गरांजी और इंडारे स्टेडियम माहका का नोडल अधिकारी बनाया गया है। डिप्टी कलेक्टर श्री वैभव क्षेत्रज्ञ को छत्तीसगढ़ राज्य से बाहर प्रवासित श्रमिकों एवं छत्तीसगढ़ के हॉटस्पॉट से जिले के व्यक्तियों को लाने तथा उनको कोरोन्टाईन सेंटर में कोरान्टाईन करते हुये संबंधितो का कोविड टेस्ट कर सेम्पल प्राप्त करने के कार्याेे को सफल क्रियान्वयन हेतु वैभव क्षेत्रज्ञ, डिप्टी कलेक्टर, जिला नारायणपुर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, क्षेत्रज्ञ का मोबाईल नंबर 8889843903 है। इसके साथ ही श्री क्षेत्रज्ञ को जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक स्तर पर अधिरोपित प्रतिबंधों, शर्तों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने हेतु वर्टिकल होम आईसोलेशन के समुचित संचालन / पर्यवेक्षण हेतु नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी दी गयी है। इसी प्रकार डिप्टी कलेक्टर गौरीशंकर नाग को जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक स्तर पर अधिरोपित प्रबिंधों/शर्तों का कड़ाई से पालन करने हेतु कंट्रोल रूम और जिला प्रशासन द्वारा वैक्सीनेशन कार्य सुनिश्चित करने हेतु नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी दी गयी है।

01 ईनामी नक्सली सहित 05 नक्सली आरोपियों को गिरफ्तार तथा कब्जे से 01 नग आईईडी बरामद करने नारायणपुर पुलिस को मिली सफलता।

0

सुन्दरराज पी, पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज, विनीत खन्ना, पुलिस उप महानिरीक्षक, कांकेर रेंज, उत्तर बस्तर कांकेर, मोहित गर्ग, पुलिस अधीक्षक नारायणपुर एवं नीरज चंद्राकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नारायणपुर के निर्देशन में डीआरजी, जिला बल, छसबल, एसटीएफ, आईटीबीपी, द्वारा क्षेत्र में लगातार नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है। पुलिस द्वारा चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के क्रम में दिनांक 25.04.2021 को नारायणपुर से डीआरजी का बल नक्सल गश्त सर्चिंग पर ग्राम किहकाड़ एवं कुदंला की ओर रवाना हुआ था। नक्सल गश्त सर्चिंग के दौरान किहकाड़ एवं कुदंला में पुलिस पार्टी द्वारा दबिश देकर 04 नक्सली आरोपियों को पकड़ा गया। पूछताछ पर अपना नाम 1-सोमा राम नुरेटी पिता स्व0 बण्डे नुरेटी जाति माड़िया उम्र 41 वर्ष निवासी किहकाड़ थाना कोहकामेटा (किहकाड़ जनताना सरकार सदस्य) 2-मंगतू उर्फ तुम्मी नुरेटी पिता लखमा नुरेटी जाति माड़िया उम्र 40 वर्ष निवासी किहकाड़ थाना कोहकामेटा (किहकाड़ जनताना सरकार सदस्य) 3-फूलसिंह वड्डे पिता मस्सू राम वड्डे उम्र 40 वर्ष जाति माड़िया साकिन कुदंला थाना कोहकामेटा (कुदंला जनताना सरकार सदस्य) 4- हल्लू बघेल पिता हरेसिंह बघेल उम्र 53 वर्ष जाति मरार निवासी किहकाड़ थाना कोहकामेटा (किहकाड़ जनताना सरकार अध्यक्ष) बताये। सोमा राम नुरेटी एवं मंगतू राम नुरेटी दिनांक 30.01.2021 को ग्राम मुरनार व बेचा के मध्य कुकुर नदी के पास पोकलेन मशीन में आगजनी की घटना में शामिल था। फूलसिंह वड्डे दिनांक 24.02.2021 को सोनपुर सब्जी बगीचे के पास बम विस्फोट की घटना जिसमें आईटीबीपी का 01 जवान शहीद हो गया था। हल्लूराम बघेल दिनांक 05.03.2021 को कोहकामेटा से आर0ओ0पी0 ड्यूटी पर निकली पुलिस पार्टी पर वापसी के दौरान ग्राम कोहकामेटा व हिककाड़ के मध्य तालाब पास बम विस्फोट करने की घटना जिसमें आईटीबीपी का 01 जवान शहीद होने की घटना में शामिल था।

इसी क्रम में दिनांक 26.04.2021 को थाना कुरूषनार एवं कैम्प बासिंग की जिला पुलिस बल की पुलिस पार्टी द्वारा ग्राम बांसिग में दबिश देकर नक्सली आरोपी लच्छीन पोयाम पिता जगनाथ पोयाम उम्र 26 वर्ष जाति माड़िया निवासी राउडपारा बासिंग (जनमिलिशिया सदस्य) को पकड़ा गया तथा उसके निशानदेही पर वायर करीबन 40 मीटर, इलेक्ट्रीक स्वीच 05 नग, कुकर बम 01 नग (03 कि0ग्रा0) सीरिंज 05 नग, बैटरी सेल 12 नग जप्त किया गया। लच्छीन पोयाम द्वारा दिनांक 12.12.2020 को नारायणपुर से कुरूषनार मार्ग कोसा सेंटर के पास बम विस्फोट की घटना जिसमें आईईटीबीपी का 01 जवान घायल हुआ था में सलिप्त रहना स्वीकार करने पर दिनांक 26.04.2021 को गिरफ्तार किया गया। नक्सली आरोपी लच्छीन पोयाम के विरूद्ध पुलिस अधीक्षक नारायणपुर द्वारा 10 हजार रूपये का ईनाम उद्घोषित किया गया था। उपरोक्त सभी नक्सली आरोपियों को आज दिनांक 26.04.2021 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। नक्सली आरोपियों द्वारा नक्सल संगठन में कार्य करते हुए पुलिस पार्टी की रेकी करना, आईईडी लगाना, नक्सलियों को सामग्री सप्लाई करने का कार्य करते थे।

कोरोना के खिलाफ जंग के मैदान में निगम के स्वच्छताकर्मी

0

जगदलपुर। कोरोना के संक्रमण से जहाँ पूरा विश्व भयभीत है, वहीं इस विपदा की घड़ी में स्वच्छता कर्मियों ने अपना दायित्व पूरी निष्ठा के साथ निभाकर नगर को आपदा से बचाने के कार्य मे जी जान से जुटी हुई हैं।

कोरोना के संक्रमण को देखते हुए लगाए गए लॉकडाउन में सब अपने घरों में घिर गए है परंतु ऐसे समय में नगर की सफाई का दायित्व स्वच्छता कर्मियों ने बखूबी निभाया है ।वे सामान्य दिनों के समान लॉक डाऊन की अवधि में भी अपने कर्तव्य के प्रति समर्पित हो कर प्रतिदिन नागरिकों के घर-घर दस्तक दे रही हैं और डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन कर कर रही हैं। इसके साथ ही सड़कों की साफ-सफाई और घरों से उठाए गए कचरे के प्रबंधन के कार्य को भी अंजाम दे रही हैं। पूरे शहर की साफ-सफाई के लिए प्रतिबद्ध होकर वे कोविड-19 की इस विषम परिस्थितियों में समर्पित भाव से अपनी सेवाएं दे रही हैं। जगदलपुर नगर निगम अंतर्गत 48 वार्डों में 663 स्वच्छता कर्मियों द्वारा जगदलपुर शहर की साफ-सफाई का कार्य किया जा रहा है।

जहाँ कोरोना के प्रकरण सामने आते हैं, वहाँ सबसे अधिक भय का वातावरण निर्मित होता है, वहां भी निगम का स्वच्छता दल ही क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सेनेटाइज करने का कार्य किया जा रहा है। सेनेटाईजर के लिए समर्पित एक दल कार्यालयों तथा होम आईसोलेशन में रह रहे मरीजों के घरों को सेनेटाईज करने का कार्य कर रही है। इसके अलावा 48 वार्ड में दवाई छिड़काव मशीन (नीला बक्सा) भी प्रदाय किया गया है। आॅफिस कोरोना के बढ़ते प्रकरण को देखते हुए शहर के जागरूक पार्षद द्वारा भी मोहल्लों में सेनेटाईज करने के लिए स्वयं निगम के स्वच्छता कर्मियों की सेवाएं ले रहे हैं।

इसके साथ ही निगम के अमले द्वारा कोरोना संक्रमित व्यक्ति के शव का अंतिम क्रियाकर्म भी परम्पराओं के अनुसार पूरे सम्मान के साथ कर समाज को महत्वपूर्ण योगदान दिया जा रहा है। कोरोना वायरस ने ऐसी परिस्थिति निर्मित कर दी है कि कोरोना मरीज की यदि मृत्यु हो गई तो उसे प्रोटोकॉल के आधार पर ही अंतिम संस्कार किया जा रहा है। इस कार्य के लिए निगम के कर्मचारियों का सहयोग स्वास्थ्य विभाग, राजस्व- पुलिस विभाग और जिला रेडक्रास सोसायटी के द्वारा किया जा रहा है। कई बार परिवार के सदस्य उपस्थित नहीं होने की दशा में निगम के कर्मचारी के द्वारा ही मुखाग्नि दी जा रही है।

निगम जगदलपुर द्वारा इस लॉकडाऊन अवधि में शहर के नागरिकों को रोजमर्रा की आवश्यक सामग्रियों की आवश्यकता की पूर्ति के लिए राशन, किराना,फल, दवाई दुकानों से संपर्क कर उन व्यापारियों का संपर्क नम्बर वार्डवार साझा किया गया है ताकि लोंग जरूरत के सामानों के लिए शहर में इधर-उधर भटकना नहीं पड़े और लॉकडाऊन के नियम का उल्लंघन नहीं हो। साथ ही कालाबाजारी और मुनाफाखोरी रोकने के लिए भी सम्पर्क नम्बर जारी किया गया है। मुनाफाखोरी को नियंत्रण हेतु निगम द्वारा हरी सब्जी और फलों की दर प्रतिदिन निर्धारित किया गया है।इसका प्रचार- प्रसार के लिए सोशल मीडिया का उपयोग किया जा रहा है।

कोरोना की इस विकराल परिस्थिति से भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए कोरोना टीकाकरण में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया जा रहा है। इसके लिए नगर निगम के वार्ड स्तरीय कोरोना दल के द्वारा घर-घर जाकर कोरोना टीका का सर्वे कर जानकारी इकट्ठा किया जा रहा है कि हेल्थ केयर वर्कर, फ्रंट लाईन वर्कर और 45 वर्ष पूर्ण कर चूके कितने लोगों ने अब तक कोरोना टीका लगाया है। जो लोग कोरोना टीका लगाने के लिये पात्र हैं लेकिन अभी तक टीका नहीं लगाये हैं उन्हे तत्काल टीका लगाने हेतु प्रेरित किया जा रहा है।

बकावंड़ क्षेत्र के सुपरवाइजर के पुत्र की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदली

0

जगदलपुर। महिला व बाल विकास की कोरोना योद्धा जोकि बकावंड में सुपरवाइजर के पुत्र के मामूली कोरोना सिम्टम्स से मौत हो गई। इस युवक की कुछ दिनों बाद शादी होने वाली थी किंतु अब इस परिवार में मातम पसरा हुआ है।

मेडिकल कॉलेज सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार बकावंड की आंगनबाड़ी सुपरवाइजर विश्वकर्मा के बेटे के सिर में दर्द उठने के बाद गश खाकर गिर गया जिसको मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया और उसके जांच में कोरोना के सिम्टम्स पाये गये। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

छत्तीसगढ़ में सभी युवाओं का होगा मुफ्त वैक्सीनेशन 30 तारीख को आभार भूपेश सरकार के नाम से चलाएंगे कैम्पेन – जिला अध्यक्ष बालोद युवा कांग्रेस- प्रशांत बोकड़े

0

छत्तीसगढ़ में काँग्रेस की सरकार बनते ही लगातार छत्तीसगढ़ के मुखिया श्री भूपेश बघेल ने जनहित में कई कार्य किये है कोरोना महामारी में जहाँ सभी राज्य रोकथाम रोकने रोकने के लिए छत्तीसगढ़ से पीछे है और केंद्र ने वैक्सीनेशन पर युवाओ पर जो भार डाला था ऐसे समय मे छत्तीसगढ़ के युवाओं को फ्री वैक्सीनेशन की पहल से पूरे देश मे छत्तीसगढ़ की इस पहल की सराहना हो रही है युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता एक मई को युवाओ को वैक्सीनेशन लगवाने की मुहिम से जोड़ेगी और 30 अप्रेल को आभार भूपेश सरकार के नाम से छत्तीसगढ़ में सोशल मीडिया के माध्यम से छत्तीसगढ़ सरकार का धन्यवाद करेगी।

टीकाकरण के तीसरे चरण की 1 मई से शुरुआत।

18 वर्ष के ऊपर सभी का होगा टीकाकरण।

Covid Vaccination के लिए 28 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन प्रारंभ।

विजिट करें: https://t.co/gExGcGEBYJ

आभार भूपेश सरकार आभार छत्तीसगढ़ सरकार

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS