दल्लीराजहरा/डोंडी इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी जिला शाखा बालोद के द्वारा गुरूवार को नगर पंचायत चिखलाकसा के अंतर्गत कन्या पूर्व माध्यमिक शाला चिखलाकसा के छात्राओं को एवं स्कूल़ मे सफाई करने वाली महिलाओ को ,नगर को स्वच्छ रखने वाले स्वच्छता मित्रों जो डोर टू डोर कचरा का कलेक्शन करते हैं ऐसी महिलाओं को हाइजीन किट का वितरण किया गया। इंडियन रेडक्रास सोसाइटी राज्य मुख्यालय रायपुर के द्वारा वितरित इस हाइजीन कीट को वितरित करने के लिए सांसद प्रतिनिधी विक्रम ध्रुव,नगर पंचायत के उपाध्यक्ष अब्दुल ईब्राहिम ,वार्ड पार्षद कुंती देवांगन, रेडक्रास प्रभारी डौण्डी शशीकला देशमुख उपस्थित थी।
इस हाईजीनकीट के अंदर तेल, टूथ ब्रश, टूथपेस्ट ,सेनेटरी पैड, नहाने का साबुन, कपड़े धोने का साबुन, दाढ़ी बनाने का इरेज़र, दिया गया है।साथ ही साथ चिखलाकसा क्षेत्र मे आक्सीजन की कमी होने पर आक्सीजन उत्पन्न करने वाली मशीन भी प्रदान किया गया।कांचनकेन्द्र के सभी 17महिलाओ व कक्षा8वी के छात्राओ मे स्वच्छता रखने के लिए इस हाइजीन किट को वितरण किया गया है।आक्सीजन कन्सनट्रेटर मशीन पूर्णतः निशुल्क प्रदान किया जाएगा इसके लिए आप नगर पंचायत के पदाधिकारियो से संम्पर्क कर सकते है। सांसद प्रतिनिधि विक्रम ध्रूवे ने बताया कि जिला रेडक्रास सोसायटी द्वारा रेडक्रास मुख्यालय के सामानो को संबंधित लोगो तक पहूंचा रहे है ये बहुत बडी बात है ,जिसके लिये रेडक्रास सोसायटी बालोद की टीम को धन्यवाद दिया है।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
महामाया – महामाया व ढुलकी माइंस में रोजगार की मांग को लेकर महामाया के ग्रामीणों द्वारा पिछले पांच दिनों से महामाया माइंस गेट के बाहर चक्काजाम किया गया जिन्हें बीएसपी प्रबंधन द्वारा आश्वासन देकर चक्काजाम समाप्त करने की बात कही गई किन्तु ग्रामीण इस प्रकार के आश्वासन को नकार दिया कहा जब तक हमें रोजगार नहीं मिलेगा तब तक हम यहाँ से नहीं हटेंगे |
आन्दोलनकारियों को रोकने पुलिस पुरे दल बल के साथ प्रदर्शन में शामिल (महिला पुरुष) लगभग 90 ग्रामीणों को गिरफ्तार कर लिया है | ग्रामीणों का कहना है हम जेल जाने को तैयार है किन्तु जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाती हमारी लड़ाई जारी रहेगी | ग्रामीणों का आरोप है कि हक की लड़ाई लड़ने पर हमें इस तरह बलपूर्वक जायज मांगों को प्रशासन दबाना चाह रही है।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
पंजाब में ‘आप सरकार’, आम आदमी पार्टी का गोलबाजार चौक में जश्न
पंजाब जीत के बाद ,बस्तर के “आप” नेता एवम कार्यकर्ताओं का बल्ले बल्ले
आम आदमी पार्टी की शानदार जीत से बस्तर के आप नेता एवम कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
पंजाब चुनाव का रिजल्ट से बस्तर के नेता गदगद, आम आदमी पार्टी बस्तर में बहुत जल्द संगठन में बड़ा फेरबदल करेगी
जगदलपुर!! पंजाब विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिल गया हैं । पंजाब की 117 सीटों पर 20 फरवरी को मतदान हुआ था पंजाब में आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी गठबंधन मैदान में थे। लेकिन लोगो ने आम आदमी पार्टी की ईमानदार सरकार पर भरोसा जताया । एग्जिट पोल में भी ये बात सामने आई थी कि पंजाब में आप की सरकार बनेगी। अब नतीजे आ चुका हैं तो आम आदमी पार्टी बस्तर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता ने गोलबाजार चौक में मिठाई एवम फटाका फोड़ जश्न मनाए । आम आदमी पार्टी के कार्यकता नाच रहे हैं और मिठाइयां बांट रहे हैं।वर्तमान राजनीति में भ्रष्ट्राचार चरम पर है। इसके कारण प्रशासनिक भी अछूता नहीं है। लेकिन, दिल्ली आम आदमी पार्टी ने देश में भ्रष्टाचार, शिक्षा, बिजली, पानी, अस्पताल के अलावा मूलभूत सुविधाओं पर ध्यान दिया है। चुकिं देश की राजधानी दिल्ली है और यहां जो सरकार ने काम किया उसका संदेश पूरे देश में गया। नागरिकों का भारी झुकाव आम आदमी पार्टी की ओर गया। आगे चल कर आम आदमी पार्टी पंजाब की तरह ही छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी काम करेगी । छत्तीसगढ़ में ईमानदार सरकार बनाने के लिए आम आदमी पार्टी जमीनी स्तर कार्यकर्ता तैयार करेगी ।इस दौरान आम आदमी पार्टी के नेता समीर खान जी के साथ कमला साहू , उषा ठाकुर ,संगीता भोयर, जानकी मौर्य , बी भर्ती राव ,नसीम कुरैशी जी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे,
उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह वीणा के मार्ग दर्शन में विशेष अभियान के तहत् अपराध नियंत्रण हेतु लगातार कार्यवाही की जा रही है जिस तारतम्य में शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में जुआ सट्टा खिलाने वाले सटोरियों के खिलाफ कार्यवाही में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है। जिस पर उमनि. एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह वीणा व अति0 पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में अलग-अलग टीम गठित किया गया।
ज्ञात हो कि दिनांक 10.03.2022 को जरिये मुखबीर सूचना प्राप्त हुआ कि कुम्हारपारा कोसा सेंटर के पीछे जगदलपुर में एक व्यक्ति के द्वारा कुछ लोगों से रूपये पैसे लेकर सट्टा-पट्टी लिखकर जुआ खेला कर, अवैध तरीके से धन अर्जित कर रहे है कि सूचना प्राप्त होने पर गठित टीम द्वारा दबिश देकर, घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को पकड़कर, पुछताछ करने पर अपना नाम राजकुमार सिंह पिता मोहन सिंह उम्र 45 साल जाति अवधिया निवासी कुम्हारपारा जगदलपुर का होना बताया गया। जिसके कब्जे से 10 नग सट्टा पट्ठी, एक पेन व नगदी रकम 3000/-रूपये को बरामद किया गया। आरोपी का कृत्य धारा 4(क) जुआ एक्ट का घटित करना पाये जाने से थाना कोतवाली जगदलपुर में अप0क्र0 83/2022 धारा 4(क) जुआ एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर,विधिवत् गिरफ्तार किया गया।
मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि संजय मार्केट बरगद पेड़ जगदलपुर के पास में एक व्यक्ति के द्वारा कुछ लोगों से रूपये पैसे लेकर सट्टा-पट्टी लिखकर जुआ खेला कर, अवैध तरीके से धन अर्जित कर रहे है कि सूचना प्राप्त होने पर गठित टीम द्वारा दबिश देकर, घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को पकड़कर, पुछताछ करने पर अपना नाम सेब्रेल कश्यप पिता सोनसिंह कश्यप उम्र 32 साल जाति धुरवा निवासी नयामुण्डा दास किराना स्टोर्स के पास जगदलपुर का होना बताया गया। जिसके कब्जे से 08 नग सट्टा पट्ठी व नगदी रकम 2500/-रूपये को बरामद किया गया। आरोपी का कृत्य धारा 4(क) जुआ एक्ट का घटित करना पाये जाने से थाना कोतवाली जगदलपुर में अप0क्र0 84/2022 धारा 4(क) जुआ एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर,विधिवत् गिरफ्तार किया गया।
संजय मार्केट अब्दुल्ला विकन मार्केटके जगदलपुर के पास में एक व्यक्ति के द्वारा कुछ लोगों से रूपये पैसे लेकर सट्टा-पट्टी लिखकर जुआ खेला कर, अवैध तरीके से धन अर्जित कर रहे है कि सूचना प्राप्त होने पर गठित टीम द्वारा दबिश देकर, घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को पकड़कर, पुछताछ करने पर अपना नाम अलीम खांन पिता इकबाल खांन उम्र 40 साल जाति मुस्लिम निवासी कालीपुर अटल आवास जगदलपुर का होना बताया गया। जिसके कब्जे से 10 नग सट्टा पट्ठी, 01 नग काॅपी, पेन व नगदी रकम 1500/-रूपये को बरामद किया गया। आरोपी का कृत्य धारा 4(क) जुआ एक्ट का घटित करना पाये जाने से थाना कोतवाली जगदलपुर में अप0क्र0 85/2022 धारा 4(क) जुआ एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर,विधिवत् गिरफ्तार किया गया।
कुम्हारपारा जमाल मील के पीछे जगदलपुर के पास में एक व्यक्ति के द्वारा कुछ लोगों से रूपये पैसे लेकर सट्टा-पट्टी लिखकर जुआ खेला कर, अवैध तरीके से धन अर्जित कर रहे है कि सूचना प्राप्त होने पर गठित टीम द्वारा दबिश देकर, घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को पकड़कर, पुछताछ करने पर अपना नाम कृष्णा उर्फ बोतकु पिता मोहन लाल उम्र 38 साल जाति भतरा निवासी कुम्हारपारा जमाल मील के पीछे जगदलपुर का होना बताया गया। जिसके कब्जे से 08 नग सट्टा पट्ठी व नगदी रकम 1500/-रूपये को बरामद किया गया। आरोपी का कृत्य धारा 4(क) जुआ एक्ट का घटित करना पाये जाने से थाना कोतवाली जगदलपुर में अप0क्र0 86/2022 धारा 4(क) जुआ एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर,विधिवत् गिरफ्तार किया गया। चारो आरोपियों से कुल जुमला रकम 8500/- जप्त किया गया।
नाम आरोपी-
राजकुमार सिंह पिता मोहन सिंह उम्र 45 साल जाति अबधिया निवासी कुम्हारपारा जगदलपुर जिला बस्तर (छ0ग0)
अलीम खांन पिता इकबाल खांन उम्र 40 साल जाति मुस्लिम निवासी कालीपुर अटल आवास जगदलपुर बस्तर (छ0ग0)
सेब्रेल कश्यप पिता सोनसिंह कश्यप उम्र 32 साल जाति धुरवा निवासी नयामुण्डा दास किराना स्टोर्स के पास जगदलपुर जिला बस्तर (छ0ग0)
नाम कृष्णा उर्फ बोतकु पिता मोहन लाल उम्र 38 साल जाति भतरा निवासी कुम्हारपारा जमाल मील के पीछे जगदलपुर जिला बस्तर (छ0ग0)
मामले के अनुसंधान में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले पुलिस अधिकारी:- निरीक्षक एमन साहू, सउनि. नीलाम्बर नाग, राजकुमार कुर्रे, प्र.आर. पुनीत शुक्ला, मयाराम नेताम, आर. रवि सरदार , रवि ठाकुर , भुपेन्द्र नेताम, युवराज ठाकुर, गौतम सिन्हा।
दंतेवाड़ा – छत्तीसगढ़ नगर सेना के कंपनी हवलदार मेजर भोगेन्द्र गोग को सराहनीय सेवा के लिए महामहिम राष्ट्रपति द्वारा प्रदत्त पदक 26 जनवरी 2022 को छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके द्वारा अलंकृत किया गया |
पांच राज्यों के चुनाव परिणाम पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया
रायपुर। पांच राज्यों के चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पांच राज्यों के चुनाव परिणाम हमारी अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं आये। जनादेश का सम्मान है। पांचों ही राज्यों में चुनाव दो दलों के मध्य सीधे नहीं बहुकोणीय थे। जनता ने कांग्रेस को खारिज नहीं किया अपितु चार
राज्यों में कांग्रेस को प्रतिपक्ष की जवाबदारी दी है। कांग्रेस इन राज्यों में रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभायेगी। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने सभी 403 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे। हम संगठनात्मक रूप से मजबूत हुये। पंजाब में हमारी दो बार से सरकार थी। उसके खिलाफ एन्टी इन्कम्बेंसी होना स्वाभाविक था। गोवा, मणिपुर, उत्तराखंड में हमारी अपेक्षाओं पर ठेस लगी है। इन परिणामों से हम हताश नहीं हुये हैं। कांग्रेस संगठनात्मक रूप से अपने आपको और मजबूत करेगी। आने वाला कल हमारा है।
खैरागढ़ भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने सोशल मीडिया के वाट्सप ग्रुप खैरागढ़ लीजेंड में किया था आपत्तिजनक टिप्पणी ।
खैरागढ़ । नवनियुक्त खैरागढ़ शहर युवक कांग्रेस अध्यक्ष सोनू ढीमर एवं खैरागढ़ युवक कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष मनोहर सेन के अगुवाई में आज खैरागढ़ थाने में भारतीय जनता पार्टी के मंडल शहर अध्यक्ष अनिल अग्रवाल की शिकायत खैरागढ़ थाने में किया गया है। आपको बता दें कि अनिल अग्रवाल ने सोशल मीडिया के प्लेटफार्म के वाट्सप
ग्रुप में अप्पति जनक टिप्पणी कल रात्रि को पोस्ट किया था। जिसे लेकर खैरागढ़ शहर युवा कांग्रेस सहित कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं में काफी रोष व्याप्त है। इसी के चलते आज दिनाँक को सोनु ढीमर खैरागढ़ युवक कांग्रेस अध्यक्ष , मनोहर सेन खैरागढ़ विधानसभा उपाध्यक्ष, की अगुवाई में खैरागढ़ के कांग्रेस पार्टी के सभी युवा पदाधिकारी खैरागढ़ थाना पहुंचकर थाना प्रभारी खैरागढ़ के नाम से शिकयत पत्र प्रस्तुत कर भाजपा नेता अनिल अग्रवाल पर अपराध पंजीबद्ध किये जाने की मांग करते हुए शिकायत पत्र का ज्ञापन सौपा गया है। यदि उक्त मामले पर कार्यवाही नहीं किये जाने की दशा में जिला के उच्च अधिकारी से किये जाने की बात मीडिया को कही गयी है। उक्त शिकायत करने खैरागढ़ युवा कांग्रेस के समीर कुरैशी जिला महासचिव , पलाश सिंह जिलामहासचिव , मोहित भोंडेकर जिलासचिव, मिलाप ढीमर , खुमेश रजक , गिरीश सारथि , राजा सोलंकी जिला महासचिव , मनीष सोनी , राजा रजक , तब्बू खान , आकाश मेश्राम उपस्थित थे।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
महिलाओं के लिए की गई विभिन्न प्रतियोगिताएं, विजेताओं को दिए आकर्षक ईनाम
किरंदुल – किरंदुल में बरसों से महिलाओं के हितों की रक्षा एवं अधिकार के लिए गठित छत्तीसगढ़ महिला फेडरेशन किरंदुल द्वारा प्रतिवर्ष नगर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता रहा है। इसी तारतम्य में इस वर्ष भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस बड़े ही शानदार तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर नगर के फुटबॉल ग्राउंड में महिलाओं के लिए कई तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। 8 मार्च को नगर में महिलाओं द्वारा विशाल रैली निकाली गई। रैली का समापन इंद्रजीत सिंह भवन में किया गया।
वहां महिला फेडरेशन के संरक्षक का. बसंत रानी संधू द्वारा महिला फेडरेशन का झंडा रोहन किया गया। उसके पश्चात दीप प्रज्वलित कर पुरस्कार वितरण व सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महिला फेडरेशन के संरक्षक का. बसंत रानी संधू एवं विशिष्ट अतिथि प्रेरणा महिला समिति के अध्यक्ष गौतमी बंछोर अन्य अतिथियों में भावना सक्सेना (उपाध्यक्ष नगर पंचायत कोड़ेनार), मीरा तिवारी (महिला मुक्ति मोर्चा की अध्यक्ष) अनिल राजी मोल (पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष) सुनीता ठाकुर (हल्बा समाज) का. धनमती शंकरन, लक्ष्मी देवी, पांडे वरिष्ठ कार्यकर्ता महिला फेडरेशन एवं सुकमा से आए महिला फेडरेशन की नेत्री एवं सरपंच का. मंजू कवासी को मंच पर आसीन किया गया। कार्यक्रम का संचालन भावना सर्वदे द्वारा किया गया।
मंचासीन अतिथियों ने उपस्थित सभी महिलाओं को संबोधित करते हुए महिलाओं के उपलब्धि, सम्मान एवं अपने विचारों को उनके साथ साझा किया। इस मौके पर संयुक्त खदान मजदूर संघ के सचिव राजेश संधू एवं अध्यक्ष के साजी भी विशेष रूप से आमंत्रित थे। मुख्य अतिथि के संबोधन के बाद महिलाओं एवं बच्चों द्वारा शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। मधुकर सितापराव द्वारा सुंदर गीतों की प्रस्तुति की गई। वहीं राधे ने कविताओं से महिलाओं का सम्मान किया। तत्पश्चात महिला फेडरेशन द्वारा कराए गए विभिन्न प्रतियोगिताओं में हुए विजेताओं को मुख्य अतिथियों के द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया। अपने कार्यक्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त कर नगर के ब्यूटीशियन उषा साहू ने हाल ही में छत्तीसगढ़ ब्यूटीशियन एंड टेलेंट का खिताब अपने नाम कर नगर को गौरवान्वित किया। उनके इस उपलब्धि के लिये महिला फेडरेशन द्वारा इस मंच में उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के पश्चात सभी उपस्थित लोगों के लिए रात्रि भोज की भी व्यवस्था महिला फेडरेशन द्वारा की गई थी। सारे कार्यक्रम में महिला फेडरेशन के अध्यक्ष कांता सचिव विमला भंडारी एवं महिला फेडरेशन के सभी साथियों ने तन मन धन से हिस्सा लेते हुए इस पूरे कार्यक्रम को शानदार ढंग से सफल बनाया।
राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एवं मीडिया प्रभारी मनीष कौशिक ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा आज पेश किये गए बजट को जनहित के मद्देनजर ऐतिहासिक बजट बताया है।
मोहला : राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एवं मीडिया प्रभारी मनीष कौशिक ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा आज पेश किये गए बजट को जनहित के मद्देनजर ऐतिहासिक बजट बताया है। मनीष कौशिक ने कहा कि बजट में जहां ग्राम से लेकर शहर के विकास का विजन है, वहीं आम जनता, अधिकारी, कर्मचारी, किसान, मजदूर वर्ग के लिए शानदार योजनाओं का प्रावधान किया गया है। बजट की घोषणाओं से हर वर्ग को राहत मिली है।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
मनीष कौशिक ने कहा कि पुरानी पेशन योजना लागू करने से पूरे प्रदेश के अधिकारी कर्मचारियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है। इस योजना से लाखों परिवारों को राहत मिली है। इस घोषणा से पूरे प्रदेश में जश्न का माहौल है। इसी तरह विधायक निधि की राशि दो करोड़ से बढ़ाकर चार करोड़ की गई है। इससे हर विधानसभा क्षेत्रों का विकास होगा। ग्राम पंचायत की अनुमति के बिना गांव में खदान शुरू नहीं होने की घोषणा और इसी तरह सरपंचों का भत्ता प्रतिमाह दो हजार से बढ़ाकर 4000 करने से पंचायती राज व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
बस्तर संभाग में कार्य कर रहे पुलिसकर्मी सहायक आरक्षकों को पदोन्नति और वेतन भत्ते का लाभ दिलाने के लिए डिस्ट्रिक्ट स्ट्राइक फोर्स के नाम पर नए कैडर की घोषणा भी महत्वपूर्ण घोषणा है। बजट में मोर जमीन मोर मकान और मोर मकान मोर चिन्हारी योजनाओं के लिए 450 करोड़ का प्रावधान कर आवासहीन परिवारों को राहत मिलेगी। नगरीय निकायों के संपत्ति के ऑफसेट मूल्य को कलेक्टर गाइडलाइन में निर्धारित दर से 30% कम करने की घोषणा और अमृत मिशन 2.0 के तहत समस्त घरों में नल कनेक्शन प्रदान करने हेतु 200 करोड़ का प्रावधान करने से अधूरे कार्य पूरे होंगे। मनीष कौशिक ने कहा कि जनपद पंचायत विकास निधि योजना में 66 करोड़ का प्रावधान करने के साथ ही जिला पंचायत जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायत के पदाधिकारियों के मानदेय में वृद्धि की गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष का मानदेय 15000 से बढ़ाकर 25000 किया गया है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष का मानदेय 10000 से बढ़ाकर 15000 और जिलाजिला पंचायत सदस्य का मानदेय 6000 से बढ़ाकर 10000 प्रति माह किया गया है। इससे पंचायत प्रतिनिधियों को ग्रामीण विकास के कार्य करने में सुविधा होगी।
मनीष कौशिक ने कहा कि इसी तरह न्याय एवं आर्थिक सुरक्षा दिलाने राजीव गांधी ग्रामीण कृषि भूमिहीन मजदूर नया योजना में आगामी वर्ष से वार्षिक सहायता राशि 6000 से बढ़ाकर 7000 किया गया है। वर्धा के सेवाग्राम की तर्ज पर नवा रायपुर में सेवा ग्राम की स्थापना से महात्मा गांधी के सिद्धांतों और उनके जीवन से आज की पीढ़ी को देशभक्ति और मानवता के सबक सीखने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के हर वर्ग की बेहतरी के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ राज्य का बजट पेश किया है। इस बजट की जितनी भी सराहना की जाए, कम है।
खैरागढ़। प्रयत्न की ऊँचाई जहाँ बड़ी हो जाती है, वहां लक्ष्य छोटा हो ही जाता है। भारतीय स्त्री ने अपनी योग्यता और क्षमता से इस वाक्य को सही साबित किया है।
उक्त बातें इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति, प्रख्यात लोकगायिका और पद्मश्री से सम्मानित ममता मोक्षदा चंद्राकर ने कही। वे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर केन्द्रीय विश्वविद्यालय में आयोजित एक परिचर्चा में मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में संबोधित कर रहीं थीं। बेहतर कल के लिए लैंगिक समानता विषय पर आयोजित उक्त संगोष्ठी में पद्मश्री ममता चंद्राकर ने कहा कि एक महिला के संघर्ष में बहुत कुछ दांव पर लग जाता है। उन्होंने कला और संगीत को लेकर स्वयं के संघर्ष की प्रेरणास्पद कहानी सारगर्भित ढंग से बताते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों को जब समाज सम्मान की दृष्टि से देखता है, तो आत्मिक खुशी मिलती है।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे केन्द्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक कुमार चक्रवाल ने अपने संक्षिप्त किंतु आकर्षक संबोधन में आश्वस्त किया कि बिलासपुर केन्द्रीय विश्वविद्यालय अपने कैम्पस में महिलाओं को श्रेष्ठतम सुविधाएँ उपलब्ध कराने वाला संस्थान साबित होगा। विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद सौराष्ट्र विश्वविद्यालय राजकोट की पूर्व कुलपति निलांबरी दवे ने भी महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, शैक्षाणिक और पारिवारिक दशा के संदर्भ में अपनी बातें रखी।
की-नोट स्वीकर के रूप में नीपा, दिल्ली से पहुँचीं प्रो. आरती श्रीवास्तव ने विभिन्न शोध और रिपोर्ट्स का जिक्र करते हुए महिलाओं के संदर्भ में लैंगिक समानता पर अपने विचार व्यक्त किए। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित सुविख्यात उद्यमी मीनाक्षी टूटेजा ने स्वयं का उदाहरण देते हुए बताया कि पारिवारिक पाबंदियों से घिरी महिलाएँ भी अपने कौशल और निपुणता के बल पर समाज में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर सकती हैं। उन्होंने ‘‘स्किल डेवलपमेंट’’ और ‘‘शिक्षा’’ को महिलाओं की आत्मनिर्भरता के लिए बड़ा हथियार बताया। कार्यक्रम की मुख्य संयोजिका व केन्द्रीय विश्वविद्यालय में राजनीति शास्त्र की विभागाध्यक्ष प्रो.अनुपमा सक्सेना ने अपने आकर्षक स्वागत-संबोधन से कार्यक्रम की बेहतरीन शुरुआत की। कार्यक्रम में खैरागढ़ विश्वविद्यालय के कुलसचिव व अंग्रेजी साहित्य के विद्वान प्रो. डाॅ. आई.डी. तिवारी, केन्द्रीय विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो.शैत्लेंद्र कुमार, छत्तीसगढ़ी कला-संस्कृति पर केन्द्रित सांस्कृतिक लोकमंच ‘चिन्हारी’ के निर्देशक प्रेम चंद्राकर, खैरागढ़ विश्वविद्यालय के थिएटर और लोक संगीत विभाग के हेड प्रो.योगेन्द्र चैबे, फाँर्मेसी विज्ञान की हेड डाॅ. भारती अहिवार, प्रो. डी. एन. सिंह, डाॅ.एम.एन. त्रिपाठी, डाॅ. सान्तवना पाण्डे, शासकीय इंजीनियरिंग काॅलेज से प्रो. अनिता खन्ना, डाॅ. सीमा राय, डाॅ. श्वेता सिंह, डाॅ. सीमा पाण्डे, डाॅ. भावना शुक्ला, डाॅ. सोनिया स्थापक, एस. लोन्हारे, डाॅ. मुकेश अग्रवाल, डाॅ. मनीष श्रीवास्तव समेत अनेक गणमान्य, प्राध्यापक, डीन, विभागाध्यक्ष, शिक्षक, शिक्षिकाएँ, छात्र-छात्राएँ व कर्मचारी कार्यक्रम में उपस्थित थे।