City Media - Page 1143 of 1860 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1143

बैज और बेंजाम की जोड़ी ने मेघवाल की तंद्रा तोड़ी, बस्तर का हक देना होगा, देना होगा…मुश्किल नहीं है कुछ भी, अगर ठान लीजिए

0

(अर्जुन झा)

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में केंद्रीय मंत्री आकांक्षी जिलों में दौरे पर आ रहे हैं। उनकी सदाशयता कम और राजनीति ज्यादा को लेकर विरोध भी हो रहा है लेकिन बस्तर सांसद दीपक बैज की राजनीति का तरीका अलग है। वे अपने साथी विधायकों को भी यही मंत्र देते हैं कि बस्तर के हक के लिए पूरी ताकत से लड़ो मगर तरीका ऐसा होना चाहिए कि काम हर हाल में होना चाहिए। किसी से अपनी धरती के लोगों की चाहत पूरी कराना है तो तथ्यों पर केंद्रित बात होना चाहिए। जो बात सौजन्यता से बनती है वह राजनीतिक कटुता से नहीं बन सकती। राजनीति को विकास के आड़े नहीं आने देना है तो राजनीति से ऊपर उठकर सिर्फ जनता के हित की बात करो। इसी हुनर के बूते बस्तर सांसद दीपक बैज विपरीत परिस्थितियों में भी बस्तर की जनता को उसका अधिकार दिलाने में सफल हो रहे हैं।

बीते रोज केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने छत्तीसगढ़ को सड़कों की सौगात देते वक्त राजनीति और विकास के जो मायने सामने रखे थे, वे बस्तर सांसद दीपक बैज की कार्य संस्कृति का अंग हैं। सांसद बैज राजनीति से अधिक लोकहित को प्राथमिकता देते हैं। जहां बस्तर और छत्तीसगढ़ के हित की बात हो, वहां दीपक बैज किसी के सामने चुप नहीं हो सकते लेकिन वे अपनी बात रखने और मनवाने का सलीका जानते हैं। जहां संयम और विवेक से जनता का हित सम्भव हो, वहां अनावश्यक टकराव क्यों? दीपक बैज की यही खूबी बस्तर विकास की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा का एक सुदृढ़ सहयोगी है। अब केंद्रीय राज्यमंत्री मंत्री अर्जुन मेघवाल के बस्तर दौरे में भी दीपक बैज का यही रूप चर्चा का विषय बन गया है। मेघवाल की बैठक में बस्तर सांसद दीपक बैज व विधायक राजमन बेंजाम ने शामिल होकर तथ्यात्मक बात की। आकांक्षी जिलों के रूप में केंद्रीय राज्यमंत्री मेघवाल बस्तर जिले के समस्त अधिकारियों के साथ स्थानीय सर्किट हाउस जगदलपुर में बैठक ले रहे थे। लेकिन सांसद व विधायक स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने की वजह से एक घंटे बाद पहुंचे और बैठक में उपस्थित होकर बस्तर के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। अर्थात दीपक बैज और राजमन बेंजाम ने जनता के बीच मौजूदगी को प्राथमिकता देने के साथ ही बस्तर पधारे मेघवाल के सम्मुख बस्तर की जनता का पक्ष भी संवेदनशील तरीके से रखा।बैठक के दौरान बस्तर सांसद दीपक बैज ने केंद्रीय राज्यमंत्री के समक्ष बस्तर की बात रखते हुए कहा कि बस्तर में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। जिसे बढ़ाने की आवश्यकता है जिससे यहां के लोगो को रोज़गार मिल सके और वे आर्थिक रूप में मजबूत हों, इसके लिए केंद्र सरकार मदद करे। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से आज भी बस्तर के विभिन्न पारा मोहल्ले नहीं जुड़ पाए हैं। रोड कनेक्टिविटी जरूरी है। इसलिए विशेष प्राथमिकता के साथ सभी पारा मोहल्ले को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से जोड़ा जाए। चूंकि वर्तमान में फेस थ्री चल रहा है जिसमें उन पारों को जोड़ने की केंद्र सरकार की कार्ययोजना नहीं है।

प्रधानमंत्री आवास व पेंशन योजना केंद्र सरकार की गाइड लाइन में गरीबों को इसका लाभ मिलना है लेकिन बस्तर के आदिवासी क्षेत्रों में बहुत से पात्र हितग्राहियों, जो कि सूची में नाम न होने के कारण केंद्र सरकार की गाइड लाइन में नहीं आ पा रहे हैं, जिससे उन्हें प्रधानमंत्री आवास व पेंशन योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जबकि वो पात्र हितग्राही हैं। इस योजना में इनको लाभ दिलाने हेतु सरकार नियम शिथिल कर रियायत दे ताकि उन हितग्राहियों को भी पेंशन व आवास का लाभ मिल सके।केंद्रीय मंत्री के समक्ष सांसद बैज ने बस्तर विकास को लेकर गंभीता से पक्ष रखा। बैठक के बाद बस्तर सांसद दीपक बैज व चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम ने केंद्रीय राज्यमंत्री के साथ भोजन किया । इस दौरान करीब बीस मिनट तक बस्तर के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा भी हुई। जाहिर है कि सांसद दीपक बैज और विधायक राजमन बेंजाम ने केंद्रीय राज्यमंत्री मेघवाल को बस्तर की जरूरत से अच्छी तरह वाकिफ करा दिया है। उम्मीद की जा सकती है कि बस्तर की आवाज दिल्ली की दीवारों के भीतर जायेगी। मुश्किल नहीं है कुछ भी अगर ठान लीजिए।

मोदी सरकार की लापरवाही के कारण देश में अभूतपूर्व कोयला संकट – कांग्रेस

0

राज्यों पर विदेश से कोयला खरीदने का दबाव से बिजली चार गुना महंगी हो जायेगी

रायपुर22 अप्रैल । मोदी सरकार की लापरवाही के कारण देश अभूतपूर्व कोयला के संकट से जूझ रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि कोयलें की कमी का हल नहीं निकाला गया तो सारे देश में बिजली संकट और ब्लेक आऊट की स्थिति हो जायेगी। दुर्भाग्य जनक है कि कोयला संकट में केन्द्र सरकार कुंभकर्णी निद्रा में सोई हुयी है। देश भर के पावर प्लांटों के पास बमुश्किल से 10 प्रतिशत अर्थात एक सप्ताह से भी कम कोयला नहीं बचा है। रोलिंग मिल, सीमेंट कंपनिया सहित तमाम उद्योगो कायेले के संकट के कारण बंदी के कागार पर खड़े है। देश के अनेक राज्यों में थर्मल पावर स्टेशन कोयला न मिलने के कारण बंद हो गये है। एसईसीएल ने छत्तीसगढ़ में भी नान पावर सेक्टर के उद्योगो के कोयले की आपूर्ति में कटौती कर दिया है। इसके कारण राज्य के छोटे और मझोले. उद्योग भी अभूतपूर्व कोयले के संकट से परेशानी में है।

मरकाम ने कहा कि मोदी सरकार देश को चलाने में असफल साबित हो रही है। मोदी सरकार देश की अब तक की सबसे अकर्मण्य सरकार है। इनके पास देश के विकास का न कोई विजन है और न ही कोई कार्य योजना। आजादी के बाद देश में इस तरह का कोयला संकट कभी नहीं आया। हमारे पास दुनिया का एक तिहाई कोल भंडार है। पूर्ववर्ती सरकारों ने देश की आवश्यकता के अनुरूप कोयले की उत्खनन पर जोर दिया। यही कारण है कि भारत को अपने घरेलू आवश्यकतओं की आपूर्ती के लिये कभी परेशानी नहीं हुई। मोदी सरकार ने 7 साल में कोल उत्पादन और उत्खनन के लिये कोई ठोस कार्ययोजना नहीं बनाया। यूपीए सरकार को कोल आंबटन का झूठा आरोप लगाकर बदनाम कर सत्ता में आई मोदी सरकार खुद कोल ब्लाक आबंटन के लिये नीति नहीं बना पाई हमेशा से दिग्भ्रमित रही है। उसका खामियाजा अब देश को उठाना पड़ रहा है।

मरकाम ने कहा है कि मोदी सरकार ने राज्यों के विद्युत उत्पादन ईकाईयों से कहा है कि वे अपने विद्युत उत्पादन में 15 से 20 प्रतिशत हिस्सा आयातित कोयला विद्युत उपयोग करें। देश में उत्पादित कोयला विद्युत कंपनियों को लगभग 4 हजार रू. प्रति टन पड़ता है। विदेशो से आयातित कोयले की कीमत 20 हजार रू. प्रति टन के लगभग बैठती है। देशो कोयले से विदेशी को विदेशी कोयले की कीमत चार गुना से भी अधिक है। ऐसे में राज्यों के द्वारा उत्पादित किये जाने वाली बिजली की उत्पादन लागत भी चार गुना तक बढ़ जायेगा। मोदी सरकार की इस नीति के कारण जनता को चार गुना तक महंगी बिजली मिलेगी।

प्रधानमंत्री मोदी पर लखमा की अशोभनीय टिप्पणी मानसिक दिवालियापन की निशानी-केदार कश्यप

0

कवासी लखमा के मुंह से क्या भूपेश बघेल दिलवा रहे हैं अमर्यादित बयान

राजनीतिक दुर्भावना की पराकाष्ठा पार कर रही कांग्रेस सरकार

मंत्रिमण्डल के सदस्य होते है सरकार का चेहरा,शर्मनाक कथन के लिये माफी माँगे भूपेश बघेल

जगदलपुर।
छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा प्रवक्ता व पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने भूपेश बघेल सरकार के आबकारी मंत्री कवासी लखमा द्वारा प्रधानमंत्री के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी करने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि यह तय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने मंत्री कवासी लखमा के मुंह से अमर्यादित और अभद्र बयान बयान दिलवा रहे हैं?

कश्यप ने कहा कि बघेल जो बयान खुद नहीं दे सकते, उसे वे लखमा के मुंह से दिलवाते हैं। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं होता तो कभी भी ऐसे ऊल-जुलूल बयानों के लिये सीएम ने माफ़ी नहीं मांगी है, न ही बयानों से खुद को अलग किया है। क्या इससे यह साबित नहीं होता कि अपने सहयोगी मंत्री के बेहद आपत्तिजनक बयान से बघेल सहमत हैं? यदि सहमत नहीं हैं तो कवासी लखमा को देश के प्रधानमंत्री के प्रति बेहद घटिया टिप्पणी करने पर तत्काल मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर बस्तर के किसी अन्य आदिवासी जनप्रतिनिधि को छत्तीसगढ़ की सेवा करने का अवसर दें।

केदार कश्यप ने कहा क़ि दरअसल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंत्री कवासी लखमा के कंधे पर बंदूक रखकर राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल ने राजनीतिक दुर्भावना के लिए इस्तेमाल करने के इरादे से ही लखमा को मंत्रिमंडल में शामिल किया है। वे जानते हैं कि कवासी लखमा से कुछ भी कहलवाया जा सकता है।

भाजपा प्रवक्ता व पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने कहा क़ि मंत्रिमंडल के सदस्य सरकार का चेहरा होते हैं। मंत्री का बयान सीधे तौर पर सरकार का बयान माना जाता है। भूपेश बघेल को जवाब देना चाहिये कि कांग्रेस का राजनीतिक खानदान क्या बस्तर की पावन माटी को महज़ बाथरूम समझता है ?

कश्यप ने कहा कि लखमा अगर अनपढ़ हैं , कुछ जानते नही तो उनकी जुबान आज तक गांधी परिवार के लिए क्यों नही फिसली ?क्योंकि सब कुछ सुनियोजित ढंग से किया जाता है , बाद में बहाना बना दिया जाता है । लखमा के क्षेत्र में जुआ , सट्टा , शराब , कमीशनखोरी बेखौफ चल रहा है , अनपढ़ होकर उसकी पूरी जानकारी है और प्रधानमंत्री जी के बारे में क्या बोलना है , क्या नही बोलना है इसकी जानकारी नहीं है । सच तो ये है कि कवासी लखमा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मानव बम की तरह हैं , जिसका उपयोग बघेल उलजलूल बयानबाजी के लिए करते है ।

मुख्यमंत्री सरस्वती सायकल योजना अंतर्गत आज ग्राम पंचायत ढोढरेपाल में बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल जी द्वारा 39 छात्राओं का निःशुल्क सायकल वितरण किया

0

बस्तर विधायक जी ने कहा की यहां की छात्राओं का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहता है पढ़ाई, में हो खेल में भी खेल की माध्यम से नेशनल स्तर तक गए सभी छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनायें सामान्य प्रतियोगिता के माध्यम से कई विभिन्न संस्थाओं एवं कार्यक्रम में भाग लेकर समुचित स्कूल ही नहीं क्षेत्र के साथ-साथ मां-बाप का भी नाम रोशन किया है और मुझे आशा है की आने वाले समय में और बेहतरीन प्रदर्शन कर नाम रोशन करके गुरुजनों का नाम रोशन करें कार्यक्रम के दौरान विधायक जी ने सभी लोगों से परिचयवार्ता करते हुए छात्राओं से उनकी आने वाली भविष्य के बारे में जानकारी ली सभी छात्राओं ने बढ़-चढ़कर अपनी इच्छाअनुसार जीवन में संघर्ष करने के लिए कई तरह की बातें बताई डॉक्टर, शिक्षक, इंजिनियर,बिजनेसमेन. बनने की इच्छा जाहिर करते हुए बताये विधायक जी उनकी बातों से बहुत प्रभावित होकर कहा की आप लोगों को टारगेट बनाकर चलना चाहिए ताकि हर परिस्थिति में भी उसको पाने की कोशिश करते रहना एक दिन आप लोगों को जरूर सफलता मिलेगी |

बस्तर विधायक जी द्वारा वन अधिकार मान्यता पत्र पुस्तिका के तहत जूनावनी से 44 हितग्राही एवं झारउमरगांव से 5 ढोढरेपाल से 4 बड़े उमरगांव से 5 हितग्राहियो को बस्तर विधायक जी द्वारा आज पट्टा वितरण किया गया |

विधायक जी ने कहा की हमारी सरकार सभी वर्गों को लेकर चल रही है किसी के साथ कोई भेदभाव ना हो इसलिए सभी लोगों के लिए यह पट्टा वितरण किया जा रहा है जब पूर्वत की सरकार ने यह सब योजनाओं को बंद कर दिया था लेकिन हमारे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के प्रयास एवं जनप्रतिनिधि के प्रयास से इसको फिर से लागु किया गया ताकि सभी लोगो इस तरह की योजनाओं से वंचित ना रहे इसलिए हमारी सरकार ने पुनः लागु करके सभी वर्गों को इस योजना के माध्यम से फायदे पहुंचाने की लगातार प्रयास कर रहे है |

नेशनल एवं स्टेट प्रतिभागियों से मिलकर उनकी खेलों की प्रशंशा की और उनकी खेल देखकर बहुत उत्साहित हुए और उनको कहा की जीवन में अगर खेल के प्रति आगे जाने की इच्छा जाहिर करते हो तो हर तरह की मदद किया जायेगा |

जिसमें मौजूद रहे जेल संदर्शक सदस्य सरपंच सुकरू बघेल, चंपा मौर्य, नीलू राम, राजेश कुमार,BEO अरुण,BRC मोजेश कृष्णटोपर,एवं स्कूल स्टॉफ व समस्त कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे |

चण्डी मंदिर में चोरी करने वाले चोर गिरोह का खुलासा

0

मामला थाना गुण्डरदेही क्षेत्र का प्रार्थी खोरबारहा राम कंवर पिता स्वर चतुर सिंह कंवर उम्र 62 वर्ष साकिन वार्ड न0 5 नदिया पारा गुण्डरदेही ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 03.03.2022 के 20.30 बजे से 04.03.2022 के 06.30 बजे के मध्य चण्डी मंदिर वार्ड न0 5 गुण्डरदेही में अज्ञात आरोपी द्वारा मंदिर में घुसकर सोने 03 नग चांदी का मुकुट, 02 नग चांदी का झुमर, 02 नग चांदी का चाबी रिंग, 01 नग चांदी का माला, दो नग सोने का बडा लॉकेट, 09 नग सोने का छोटा लॉकेट, 03 नग सोने का नथनी जुमला 45100 रूपये को चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना गुण्डरदेही में अपराध क्रमांक 52/2022 धारा 457,380 भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक बालोद गोवर्धन राम ठाकुर के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम बालोद के मार्गदशन अनुविभागीय पुलिस अधिकारी गुण्डरदेही सोनसाय मौर्य के पर्यवेक्षण पर थाना प्रभारी गुण्डरदेही भानु प्रताप साव, थाना प्रभारी देवरी नवीन बोरकर के नेतृत्व पर विशेष टीम गठित कर अज्ञात चोर की पता तलाश हेतु सायबर सेल बालोद से प्राप्त तकनीकी साक्ष्यो के आधार पर प्रकरण के आरोपी की पता तलाश हेतु टीम रवाना किया गया। संदेही आरोपी जितेन्द्र् कुमार सोनकर पिता लालजी सोनकर उम्र 35 वर्ष साकिन तेंदुआकला थाना मेजा जिला प्रयागराज उ0प्र0 से घटना के सम्बंध में बारीक से पूछताछ करने पर बताया कि घटना दिनांक को चंण्डी मंदिर से सोने चांदीके जेवरात आरोपी मोहम्मद अकरम नियाजी और राजीव देवांगन निवासी हटरी बाजार गुण्डरदेही के साथ मिलकर चोरी करना जुर्म स्वीकार किए है। आरोपी मोहम्द अकरम नियाजी से चोरी किये गये एक पुराना सोने का लॉकेट वजनी 1.480 ग्राम कीमती 7500 रूपये और आरोपी राजीव देवागंन से एक पुराना सोने का लॉकेट वजनी 1.390 ग्राम कीमती 7000 रूपये बरामद किया गया। मामले में सोने चांदी के अन्य मशरूका को आरोपी जितेन्द्र कुमार सोनकर से बरामद करने के लिए पुलिस पार्टी प्रयागराज उ0प्र0 रवाना किया गया है। मामले के आरोपीगण 1. मोहम्माद अकरम निजामी पिता मोहम्मद सफीक उम्र 27 वर्ष साकिन गुण्डरदेही थाना गुण्डरदेही 2. राजीव देवांगन पिता मोतीलाल देवागंन उम्र 19 वर्ष साकिन हटरी बाजार वार्ड न0 10 गुण्डरदेही थाना गुण्डरदेही जिला बालोद को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उक्त प्रकरण में चण्डी मंदिर गुण्डरदेही के चोरी के आरोपी को पकडने में ‍ निरीक्षक भानुप्रताप साव थाना प्रभारी गुण्डरदेही, निरीक्षक नवीन बोरकर थाना प्रभारी देवरी, सउनि प्रदीप तिवारी, प्र0आर0 भुनेश्वर मरकाम, विश्वजीत साहू, आर0 राहुल मनहरे, योगेश सिन्हा, मिथलेस यादव, सुमीत पटेल, वरूण कुर्रे का सराहनीय योगदान रहा।

नाम आरोपीगण –

1. मोहम्मवद अकरम निजामी पिता मोहम्मद सफीक उम्र 27 वर्ष साकिन गुण्डरदेही
2. राजीव देवांगन पिता मोतीलाल देवागंन उम्र 19 वर्ष साकिन हटरी बाजार वार्ड न0 10
गुण्डरदेही थाना गुण्डरदेही जिला बालोद

बालोद – शादी कार्यक्रम से लौट रहे एक ही परिवार के पांच लोगों की कार में आग लगने से जलकर हुई मौत

0

राजनांदगांव, रात में राजनांदगांव -खैरागढ़ रोड पर ठेलकाडीह थानांतर्गत ग्राम सिंगारपुर में कार में आग लगने से पांच लोगों की जलकर मृत्यु हो गई। एक राहगीर अनुसार व प्राथमिक रूप से प्रतीत होता है की पुलिया में टकराकर पलटने से ऑल्टो गाड़ी में रात 12-1 बजे के बीच आग लग गई, जिसमे खैरागढ़ के गोलबाजार निवासी कोचर परिवार के लोग बालोद से शादी अटेंड के बाद लौट रहे थे। मृतकों में पति पत्नी और तीन 20-25 वर्षीय बेटियां थी। थाना ठेलकाडीह व एसडीओपी खैरागढ़ रात में घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा ने बताया की पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटना की जांच में लगी है।

मृतकों में कोचर परिवार के श्री सुभाष जी कोचर, श्रीमती कांति देवी कोचर, सुश्री भावना (रानी) कोचर, कुमारी वृद्धि (गोलू) कोचर, कुमारी पूजा कोचर का बालोद से वापसी के समय रात्रि 2:00 बजे के आसपास सिंगारपूर के पास हृदय विदारक दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण निधन हो गया है |

बेटियो की शिक्षा के लिए राह हुआ आसान विधायक चंदन कश्यप

0

भानपुरी। बस्तर ब्लॉक के अंतर्गत आने वाला ग्राम रतेगा 1 और सुधापाल हाई स्कूल में 48 सायकलो का छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड अध्यक्ष व नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप के हाथो वितरण किया गया सर्व प्रथम मां सरस्वती जी की प्रतिमा का पूजा अर्चना कर कार्यकम का शुभारभ किया।

विधायक ने संबोधित करते हुए उन्होंने कहा को सरस्वती सायकल वितरण योजना मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की महत्वपूर्ण योजना है पहले सिर्फ अनुसूचित जनजाति के बच्चो को ही सायकल मिलती थी जब से कांग्रेस की सरकार आई तबसे सभी वर्ग के बालिकाओं को सायकल मिली रही ही और पहले पैदल दूर दूर से बालिका शिक्षा ले आती है उन बालिकाओं को आने जाने में काफी परेशानी होती थी जिसे बच्चो की पढ़ाई में काफी दिक्कत आता था इसलिए भूपेश बघेल की सरकार ने सरस्वती सायकल योजना का शुरुवात किए है और साथ ही गणवेश भी निशुल्क वितरण किया जा रहा है जिससे बालक और बालिकाओं को पढ़ाई में कोई बाधा नहीं होगी जिसे अब हमारे बच्चे को शिक्षा लेने में कोई दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ रहा है और अब बालिकाओं से कहता हु की आप अच्छे से पड़े जिससे आपके माता पिता गुरुजन गांव का नाम रोशन हो आप ऐ मत समझना की मैं एक बालिका ही कुछ नही कर सकती आपको बता दू को देश की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, राष्ट्रीयपति प्रतिभा पाटिल, छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उईके भी एक महिला है ऐ सभी महिला अच्छे पद पर रह सकती है तो आप भी मेहनत करे तो आप भी अच्छे पद पर जा सकते है।

इस दौरान पाली बाई श्री राम प्रमोद जोशी खगेश्वर मौर्या सो मानसून राम तुला राम पानी गिरी भूपेंद्र बघेल प्रमोद जोशी,शांति कश्यप, कवल कश्यप, दुकारू कश्यप,सोसल मीडिया विधायक प्रतिनिधि धर्मा पाढ़ी,विक्की कश्यप,beo, स्कूल स्टाफ, अन्य ग्रामीण कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पीआरएसआई अवार्ड 2022 के 4 श्रेणियों मे एनएमडीसी को मिला प्रथम स्थान

0

किरंदुल – हाल ही में एनएमडीसी ने पीआरएसआई (पब्लिक रिलेशन सोसायटी आफ इंडिया) द्वारा आयोजित पब्लिक रिलेशन्स अवार्ड 2022 पुरुस्कार समारोह में 4 श्रेणियों में प्रथम पुरुस्कार प्राप्त किया है। यह पुरुस्कार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तेलंगाना सरकार के माननीय मंत्री बी. श्रीनिवास गोड़ (निषेध एवं उत्पाद शुल्क, खेलकूद एवं युवा सेवाएं, पर्यटन एवं संस्कृति) द्वारा प्रदान किया गया। सार्वजनिक क्षेत्र के नवरत्न कंपनी एनएमडीसी की ओर से ये पुरुस्कार के. प्रवीण कुमार, अधिशासी निदेशक (कार्मिक एवं विधि) ने सीएच श्रीनिवास राव, उप महाप्रबंधक (नैगम संचार) के साथ संयुक्त रूप से प्राप्त किए। इस अवसर पर पीआरएसआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अजीत पाठक, वरिष्ठ पीआर अधिकारी एवं मीडिया से संबंधित लोग उपस्थित थे। खनन क्षेत्र में अग्रणी एनएमडीसी कंपनी ने अपनी कार्पोरेट वेबसाइट, वार्षिक रिपोर्ट, न्यूज़ लेटर का लेआउट और डिजाइन तथा सीएसआर पर कारपोरेट वीडियो के लिए सभी 4 श्रेणियों में प्रथम पुरुस्कार स्वीकार किया। मुख्य अतिथि बी. श्रीनिवास गोड़ ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा की पी आर इंडस्ट्री सामाजिक जागरूकता फैलाने में बहुत बड़ा योगदान दे रही है, जो एक सराहनीय कार्य है। पीआरएसआई ने अपने 50वें सालगिरह (स्वर्ण जयंती) के उपलक्ष में अवार्ड समाहरोह का आयोजन किया। जिसका थीम “इमर्जिंग ट्रैंडस् इन माडर्न पब्लिक रिलेशन्स” रखा गया था जिसमें देश भर के प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया एवं पैनल डिस्कशन करते हुए अपने विचारों को साझा किया। अपनी नैगम संचार टीम को बधाई देते हुए एनएमडीसी के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री सुमित देब ने कहा कि “एनएमडीसी की अद्वितीय ब्रांड छवि बनाने तथा हमारे हितधारकों के साथ गहन संबंध बनाने में हमारी टीम ने उत्कृष्ट कार्य किया है। मीडिया एवं जनता के साथ एक मजबूत इनहाउस नेटवर्क बनाने के उनके प्रयास से प्रगति एवं राष्ट्र निर्माण में हमारे योगदान की प्रतिबद्धता को बल मिला है।

मजदूर संघ ‘इंटक’ ने कई मांगों को लेकर परियोजना अधिशासी निदेशक को सौपा ज्ञापन, नवनिर्मित टाइप थ्री मकानों का शीघ्र आबंटन किया जाए

0

किरंदुल – एनएमडीसी परियोजना एवं कर्मचारियों के हित में सदैव ही मुखर रहने वाली श्रम संघ मेटलमाइन्स वर्कर्स यूनियन (इंटक) शाखा किरंदुल द्वारा अध्यक्ष विनोद कश्यप, सचिव ए के सिंह के नेतृत्व में कर्मचारियों के लिए नवनिर्मित टाइप थ्री आवासों के शीघ्र आबंटन, 1 जनवरी 2022 से लंबित वेतन पुनरीक्षण के लिए प्रक्रिया आरम्भ करने, कोर एक्टिविटीज में निजी वाहनों को बंद करने, परियोजना चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टॉफ की विभागीय भर्ती करने, नॉन कोर एक्टिविटी के लिए पारदर्शिता पूर्ण तरीके से खुली निविदा के माध्यम से आरटीओ द्वारा जारी गाईड लाइन का पालन करते हुये वाहनों का संलग्नीकरण करने, मकानों का आबंटन नीतिगत तरीके से करने, यूनियन को विश्वास में लिए बिना किसी प्रकार का निर्णय न लेने आदि मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी करते हुए किरंदुल परियोजना के अधिशासी निदेशक आर गोविंदराजन को ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष चिन्नास्वामी, कार्यालय सचिव राजेंद्र यादव, संगठन सचिव राकेश लाल, दुर्गा प्रसाद, ओम कुमार साहू, सुरेश गुप्ता, अरविंद गुप्ता, दिलीप सिंह, शैलेश रथ, त्रिलोक कुमार, अनुपमा भद्रा, जिया उल हसन, राजेन्द्र नागेश, रवीश तिवारी, बी एल तारम, दिनेश साहू, पी एल साहूसहित बड़ी संख्या में मेटलमाइन्स वर्कर्स यूनियन (इंटक) के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

बस्तर साँसद दीपक बैज व चित्रकुट विधायक बेंजाम हुवे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहंडीगुड़ा के मेगा हेल्थ कैंप में शामिल

0

▪️ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेला का ग्रामीण उठाये भरपूर लाभ-साँसद बैज

▪️आपकी हर समस्याओं के निराकरण हेतु हम जनप्रतिनिधि हमेशा तत्तपर-विधायक बेंजाम

लोहंडीगुड़ा/आज बस्तर साँसद दीपक बैज व चित्रकुट विधायक बेंजाम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहंडीगुड़ा के मेगा हेल्थ कैंप ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेला में शामिल हुवे..इस अवसर पर बस्तर साँसद दीपक बैज ने कहा..आज हमारी सरकार के द्वारा लगातार स्वास्थ्य के छेत्र में लगातार सक्रिय कार्य किया जा रहा है..आज लोहंडीगुड़ा के मेगा हेल्थ कैंप ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेला के माध्यम से विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य परामर्श,जांच,उपचार सेवाएं,नेत्र परीक्षण, कान-नाक व गला परीक्षण,एनसीडी स्क्रीनिंग,गर्भवती महिलाओं की जांच,बच्चों का टीकाकरण आदि सेवाएं प्रदान की जा रही है,मैं समस्त लोहंडीगुड़ा छेत्र के वासियों से अपील करता हूँ..ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेला का भरपूर लाभ उठाएं..

इस दौरान सांसद दीपक बैज, विधायक राजमन बेंजाम,जिला पंचायत सदस्य मालती बैज, लोहंडीगुड़ा जनपद अध्यक्ष महेश कश्यप,उपाध्यक्ष योगेश बैज एवं विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

MOST POPULAR

HOT NEWS