City Media - Page 1320 of 1856 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1320

शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए होगी शिक्षण सेवकों की भर्ती

0

जगदलपुर, 11 दिसम्बर 2021/ बस्तर जिले में शिक्षा विभाग द्वारा संचालित स्कूलों में शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए शिक्षण सेवकों की भर्ती होगी। जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान ने बताया कि बस्तर जिले में शिक्षा विभाग अन्तर्गत संचालित शैक्षणिक संस्थाओं में शिक्षकों की कमी को दृष्टिगत रखते हुए तात्कालिक शैक्षणिक व्यवस्था के अन्तर्गत अति आवश्यकता वाली शालाओं में अध्यापन की वैकल्पिक व्यवस्था के तहत खनिज न्यास निधि से शिक्षण सेवकों के चयन की नियमानुसार कार्यवाही प्रक्रिया जारी है। शिक्षण सेवकों का चयन अनुविभागीय अधिकारी राजस्व की अध्यक्षता में गठित विकासखण्ड स्तरीय चयन समिति के माध्यम से स्थानीय स्तर पर साक्षात्कार के द्वारा की जाएगी। निर्धारित चयन प्रक्रिया उपरांत चयनित शिक्षण सेवकों को शालाओं में अध्यापन कार्य हेतु भेजा जाएगा। इन चयनित शैक्षणिक सेवकों के अध्यापन कार्य का मासिक मूल्याकंन व समीक्षा की जाएगी। इसी क्रम में पूर्व के कार्यरत शिक्षण सेवकों के अध्यापन कार्य का भी मासिक मूल्यांकन व समीक्षा की जाएगी, जिसके आधार पर इन्हें आगे कार्य पर रखा जा सकेगा। इस तरह से शालाओं में शिक्षकों की नियमित भर्ती होने तक शिक्षण सेवकों के माध्यम से शालाओं में शैक्षणिक व्यवस्था की कार्यवाही की जाएगी।

This image has an empty alt attribute; its file name is movies.jpg

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने गुरु गोविंद सिंह वार्ड में 34 लाख रुपए से अधिक के कार्यों का भूमिपूजन किया

0

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने आज शहर के गुरु गोविंद सिंह वार्ड क्रमांक 36 में 34 लाख 13 हजार रुपए की लागत से बी टी रोड रिनिवल कार्य एवं आर सी सी पुलिया निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया |

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन ने एल आई सी मेन रोड से पुष्प विला तक बी टी रोड रिनिवल कार्य लागत 13 लाख 21 हजार रुपए, प्रिया मेडिकल से एम पी श्रीवास्तव घर तक बी टी रोड रिनिवल कार्य लागत 9 लाख 35 हजार रुपए एवं 4 स्थानों पर आर सी सी पुलिया निर्माण कार्य लागत 11 लाख 57 हजार रुपए के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया |

This image has an empty alt attribute; its file name is movies.jpg

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की मंशा अनुरूप नगर के हर वार्ड में विकास कार्य को तेज किया जा रहा है लगातार पुल पुलिया नाली रोड निर्माण कार्य किया जा रहा है “गढबो नवा छत्तीसगढ़” की तर्ज पर “गढबो नवा जगदलपुर” की अवधारणा को साकार करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है हमारी सरकार में शहर विकास के लिए धन की कमी नहीं होने दी जाएगी वर्तमान कोरोनावायरस संक्रमण काल में जब पूरे देश में विकास कार्य रुक गई थी तब भी हमारे प्रदेश में विकास कार्य लगातार जारी रही है |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ नगर निगम की सभापति श्रीमती कविता साहू पार्षद बलराम यादव,सूर्या पाणी सहित वार्ड के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे |

बालोद – मिंजाई कर रहे किसान का 90 बोरी धान और खरही जलकर हुआ खाक, जाने कैसे लगी आग

0

बालोद – जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खेरुद में धान की मिंजाई कर रहे किसान के थ्रेसर मशीन में अचानक आग लग जाने से आसपास में रखे खरही, पैरा एवं मिंजाई कर रखे 90 बोरी धान भी जलकर खाक हो गया है | धान खरही व पैरा में आग लगने की सुचना फायर ब्रिगेड व थाने में दी गई किन्तु उनके आने से पहले आग बेकाबू होकर फैल गई थी ग्रामीणों द्वारा आग बुझाने का भी प्रयास किया गया किन्तु किसान की खरही व धान की बोरी पर लगे आग को बुझाने में असफल रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is movies.jpg

फायर ब्रिगेड पहुंचने के पश्चात् किसी तरह आग को फैलने से रोका गया जिससे आसपास के खेत खलिहान को कोई नुकसान नहीं हुआ | जिस समय थ्रेसर मशीन में आग लगी उस समय पास में ही रखे 2 पैरा के ढेर और 3  अलग अलग धान के खरही में आग फैलते देर नहीं लगी और मिंजाई कर रखे करीब 90 बोरी धान भी पूरी तरह जलकर खाक होने की बात सामने आई है | घटना की सुचना पाकर गुंडरदेही थाना प्रभारी व पुलिस की टीम मौके पर पहुँच जांच में लगी हुई है |

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

अवैध सम्बन्ध के संदेह में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

0

मोहला – अवैध सम्बन्ध के संदेह में पति ने पत्नी को मार डाला | घटना मोहला थाना के मुच्चर गाँव की है | पति देव सिंह पूडो और पत्नी केशर बाई उम्र 35 से 40 के बीच एक दिन पहले अवैध सम्बन्ध को लेकर आपस में झगड़ा हुआ था इसी बात से नाराज पति ने शराब के नशे में गत रात्रि लकड़ी के भारी भरकम बल्ली से पत्नी के सिर पर वार करने से उसकी मृत्यु हो गई | मृतिका के तीन बच्चे है | घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुँच आरोपी पति देव सिंह पूडो को गिरफ्तार कर लिया गया है एवं शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है |

This image has an empty alt attribute; its file name is movies.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

नगरनार पुलिस की बड़ी कार्यवाई, 64 लाख का गांजा पकड़ाया

0

जगदलपुर – नगरनार पुलिस को एक बार पुनः गांजा तस्करी पर कार्यवाही करने में सफलता मिली है। ज्ञात हो कि थाना नगरनार को सूचना प्राप्त हुआ था कि एक व्यक्ति उड़ीसा की ओर से अवैध रूप से गांजा का परिवहन कर ट्रक 10 चक्का के माध्यम से जगदलपुर के रास्ते उत्तर प्रदेश की ओर जा रहा हैं।

सूचना पर थाना प्रभारी नगरनार के नेतृत्व में कार्यवाही हेतु टीम गठित कर रवाना किया गया था। उक्त टीम के द्वारा थाना सीमाक्षेत्र धनपुंजी फारेस्ट नाका राष्ट्रीय राजमार्ग 63 में नाकेबंदी कर 10 चक्का वाहन ट्रक की चेकिंग कार्यवाही प्रारंभ की गई इसी दौरान वाहन क्रमांक UP 23T 2727 को चेक किया गया, वाहन में चॉवल की बोरियों की बीच अवैध रूप से गांजा भरकर परिवहन करना पाया गया। वाहन में सवार संदिग्ध से पूछताछ करने पर अपना नाम साबिर अली पिता सब्बीर अली उम्र 51 वर्ष जाति मेवाती निवासी 272 मिटठेपुर, मुखदुमनगर उर्फ मीठापुर थाना गुलावठी तह0 सिकन्दराबाद जिला बुलन्दशहर (उ.प्र.) का होना बताया।

मामले में आरोपी के कब्जे से कुल 1280 किलोग्राम गांजा जिसकी अनुमानित कीमती 64,00,000/ रूपये आंकी गई है। गांजा परिवहन हेतु प्रयुक्त वाहन 10 चक्का ट्रक जिसकी अनुमानित कीमत 10,00,000/- रू. को बरामद कर जप्त किया गया है। गिरo आरोपी के विरूद्ध थाना नगरनार में धारा 20 (ख) एन०डी०पी०एस० एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया है आरोपीगण को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है ।

This image has an empty alt attribute; its file name is movies.jpg

सेना भर्ती को लेकर बस्तर के यूवाओ में है जज्बा, -ओ पी वर्मा एसडीएम

0

सेना भर्ती अभियान को लेकर बस्तर में मेगा प्रशिक्षण का हुआ आयोजन

सैकड़ो की सँख्या में युवा हुए शामिल

बस्तर अंचल के युवाओं में सेना भर्ती अभियान को लेकर खाशा उत्साह देखने को मिल रहा है । इसका प्रमुख कारण उनके द्वारा किया जा रहा यह कठोर परिश्रम है। उनका यह जज्बा देखते ही बनता है। उक्त बातें बस्तर एसडीएम ओमप्रकाश वर्मा ने विकास खण्ड स्तरीय आयोजित सेना भर्ती मेगा प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान कही । वर्मा ने सभी यूवाओ से कड़ी मेहनत करने का आह्वान भी किया। ज्ञात हो कि जिला कलेक्टर रजत बंसल के मार्गदर्शन में निरन्तर क्लस्टर स्तर पंचायत स्तर पर भी यूवाओ को प्रशिक्षित करने का कार्य किया जा रहा है बस्तर विकास खण्ड में सेना भर्ती को लेकर 2500 से अधिक यूवाओ ने आवेदन किया है। आयोजित कार्यक्रम को तहसीलदार कमल किशोर साहू एसडीओपी पुलिस घनश्याम कामड़े, बीईओ मोतीराम कश्यप, टीआई बस्तर सुरित सारथी पार्षद अनूप तिवारी ने भी संबोधित किया। अधिकारियों ने सेना भर्ती के प्रशिक्षण में आए यूवाओ का उत्साह बढ़ाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। इस अवसर पर काजल कामड़े, बीईओ मोतीराम कश्यप, बीआरसी राजेन्द्र सिंह ठाकुर, एबीईओ सुशील तिवारी, भोला मरकाम, मोहम्मद साहिबा खान, नीरज पाण्डेय, राजेश देशमुख रविन्द्र ठाकुर श्रीनिवास तिवारी योगेश बघेल, देवेन्द्र ठाकुर, कृष्णा ठाकुर,लखेरा बिसाई सहित प्राचार्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शैलेन्द्र तिवारी ने किया।

This image has an empty alt attribute; its file name is movies.jpg

बीएसपी में महामाया के स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार दिलाने के नाम पर प्रशासन द्वारा झूठा आश्वासन – शिवसेना

0

शिवसेना जिला महासचिव व युवा सेना जिला अध्यक्ष कांकेर खेमलाल माहला के नेतृत्व में भिलाई स्टील प्लांट दल्ली राजहरा ग्राम महामाया के स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार दिलाने के लिए हर संभव कोशिश किया जा रहा है किंतु आज दिनाक तक कोई हल नहीं निकला महामाया के स्थानीय बेरोजगारों द्वारा कई बार आवेदन निवेदन ज्ञापन देने के बावजूद महामाया के बेरोजगारो की मांगों को माना नहीं गया ग्राम महामाया के निवासी आज भी बेरोजगार हैं | बी एस सी दल्ली राजहरा महामाया का लौह अयस्क खदान है यहां पर पहले खदान पर लाल पानी प्रभावित किसान परिवार को काम पर रखा गया उसके बाद उस खदान में बी एस पी प्रबंधन द्वारा महामाया के बेरोजगार ग्रामीणों को काम पर रखने का दिया गया था लेकिन आज तक काम में रखना के लिए नाम ही नहीं ले रहे हैं और आश्वासन पर आश्वासन दिया दिया जा रहा है महामाया के बेरोजगारों को घुमा घुमा कर 8 -10 सालो से सिर्फ आश्वासन ही दिया जा रहा है और दूसरे जगह से ड्राइवर ऑपरेटर मजदूर लाकर लोगों को काम पर रखा जा रहा है |

This image has an empty alt attribute; its file name is movies.jpg

अभी 15 दिन पहले दल्ली राजहरा एस डी एम महोदया व बी एस पी माइंस प्रबंधन द्वारा आश्वासन दिया गया था किं 10 दिन का मोहलत चाहिए 10 दिन होने के बाद 3 दिन से गोल मटोल कर घुमा रहे हैं आज दिनांक को महामाया के बेरोजगारों को लेकर एस डी एम कार्यालय दल्ली राजहरा में एस डी एम से मुलाकात कर चर्चा किया गया एस डी एम ने फिर से वही गोल मटोल करने लगा और कहा कि मंगलवार को आ जाना फिर वहीं बी एस पी प्रबंधन से मीटिंग अरेंज कर महामाया के बेरोजगार ग्रामीणों के साथ चर्चा किया जाएगा करके आश्वासन दिया लेकिन आज दिनांक तक आश्वासन के शिवाय कुछ निर्णय नहीं निकाला गया आम जनता और गरीब बेरोजगार ग्रामीणों का कोई सुनवाई नहीं हो रहा है | ग्राम महामाया के स्थानीय बेरोजगारों के माध्यम से शिवसेना ब्लाक अध्यक्ष बहादुर सोनी तथा हर्षवीर कसार युवा सेना अध्यक्ष जिला बालोद ग्राम महामाया अध्यक्ष बलराम निषाद के नेतृत्व में दिनांक 15 /07/2021 को महामाया माइंस के गेट के सामने चक्का जाम किया गया था | उक्त स्थल पर कुमार शिवेश खान प्रबंधक महामाया माइंस अलीम खान सी एस पी दल्ली राजहरा प्रेमलता चंदेल एस डी एम दल्ली राजहरा विनय देवांगन तहसीलदार दल्ली राजहरा की मध्यस्थता में माह नवंबर 2021 में महामाया के स्थानीय बेरोजगारों को प्राथमिकता से कार्य प्रदान किए जाने के लिखित आश्वासन दिया गया था किंतु आज प्रयत्न तक लिखित आश्वासन पर अमल कर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ नहीं कि किया गया है |

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg

इस पत्र की प्राप्ति के 48 घंटे के भीतर हमें अवगत कराया जाए आश्वासन अनुसार भर्ती की प्रक्रिया किस स्तर पर है अन्यथा मजबूर होकर हमें उसी स्थान महामाया माइंस गेट पर 12/12/ 2021 से पुन ग्राम महामाया के बेरोजगार ग्रामीणों को लेकर शिवसेना द्वारा अनिश्चितकालीन चेतावनी धरना देने के लिऐ बाध्य होगी जिसकी जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी। जिसमें प्रमुख रुप से उपस्थित शिवसेना कार्यकर्ता जिला महासचिव व युवा सेना जिला अध्यक्ष कांकेर खेमलाल माहला महामाया ग्राम अध्यक्ष बलराम निषाद बसंती बाई जमुना बाई सुरेखा बाई पुष्पा सेन रेवती निषाद पदमा मार्कोले अनिल भुआर्या रवि लावतरे सालिक साहू उदय सिंह राजपूत विजय वैष्णव रियाज खान सुमन्त साहू नरेश उईके अमोला भाई तरुण मरकाम धनेश्वर साहू नंद ठाकुर मोहन सिंह योगेंद्र साहू मोजेस देवांगन प्रदेशिन बाई अशोक भीम और सैकड़ों ग्रामवासी और शिवसैनिक उपस्थित थे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

जनता के हक की लड़ाई लड़ने राजनीति में आया, नक्सल प्रभावित प्रदेश में रहा हूँ, डरता तो मैं नहीं साहब- भूपेश बघेल

0

पुरखों ने समृध्द छत्तीसगढ़ का जो सपना देखा था, उसे पूरा कर रहे हैं

गुजरात मॉडल क्या है, 7 साल से हम लोग ढूंढ रहे हैं, मिलता नहीं

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि जनता के हक की लड़ाई लड़ने राजनीति में आया, नक्सल प्रभावित प्रदेश में रहा हूँ, डरता तो मैं नहीं साहब। झीरम घटना के बाद तो मौत से भी डर नहीं लगता।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज यहाँ राजधानी रायपुर स्थित एक निजी होटल में एबीपी न्यूज द्वारा आयोजित शिखर सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम के प्रारंभ में दो मिनट का मौन रखकर देश के पहले सीडीएस शहीद जनरल बिपिन रावत, उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मधुलिका रावत और शहीद अन्य जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि जब राजनीति में आया तो यह सोचकर आया था कि मुझे जनता की सेवा करना है। जनता के हक की लड़ाई लड़ना है, भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा करने का मौका जनता ने दिया है, यह मेरा सौभाग्य है। उन्होंने कहा कि नक्सल प्रभावित प्रदेश में रहा हूँ, डरता तो मैं नहीं साहब। झीरम घाटी की घटना के बाद से मौत से भी डर नहीं लगता।

This image has an empty alt attribute; its file name is movies.jpg

सीएम बघेल ने कहा कि गुजरात मॉडल क्या है, 7 साल से हम लोग ढूंढ रहे हैं, मिलता नहीं।

राहुल जी कहते थे कि हमारी जब सरकार बने तो लोगों को लगे कि आम जनता की सरकार है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार पर जनता ने विश्वास किया। बम्पर जीत के साथ 3 चौथाई बहुमत मिला। उन्होंने कहा कि सबसे पहला काम, एयरपोर्ट से सीधे मंत्रालय गये। कैबिनेट का पहला फैसला 11 लाख किसानों का 9 हजार करोड़ रुपए ऋण माफी का हुआ। दूसरा 2500 रुपये धान खरीदी का। फिर लोहंडीगुड़ा में आदिवासियों की जमीन वापसी का फैसला लिया। उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ किसान आंदोलन के संदर्भ में कहा कि किसानों का प्रोटेस्ट खत्म नहीं, स्थगित हुआ है। केंद्र सरकार ने अपना विश्वास खो दिया है। 15 लाख जुमला साबित हुआ, 2 करोड़ रोजगार जुमला साबित हुआ। इतिहास से सीखना चाहिए।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि मैं किसान हूँ, मैं जानता हूँ, वो दौर था जब फसल एमएसपी से ज्यादा मूल्य पर बिकता था तब सरकार एमएसपी पर खरीदती थी। सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार पीएम आवास योजना का हमारा पैसा नहीं दे रही है।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि हमारे रग-रग में राम बसे हुए हैं। हम गाय के नाम पर वोट नहीं माँगते बल्कि उनके संरक्षण और संवर्धन के कार्य कर रहे हैं, राम आस्था हैं। वोट मांगने के लिए नहीं। हमने आदिवासियों, किसानों, महिलाओं और युवाओं को सशक्त किया है इसलिए छत्तीसगढ़ मॉडल की चर्चा आज देश भर में है। हमारी सबसे बड़ी सफलता है कि अब पत्रकार यहां नक्सलियों से सम्बंधित प्रश्न नहीं करते। हमने आदिवासी अंचल में रोजगार दिया, लघु वनोपज में वृद्धि की, समर्थन मूल्य में वृद्धि की, स्वास्थ्य ओर शिक्षा सुविधाओं में वृद्धि की है, आदिवासियों का विश्वास सरकार के प्रति बढ़ा है।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि कोई एक शख्स जो देश को सचेत करने का काम कर रहा है तो वो राहुल गांधी हैं। जो काम हमने शुरू किया, उसे सफल करना है, गोधन न्याय योजना, गोबर खरीदी कर रहे हैं, 8 लाख टन वर्मी कंपोस्ट समूह की महिलाओं ने बनाया है, अब गोबर से बिजली बना रहे हैं, पेन्ट बना रहे हैं, गांव को स्वावलंबी बनाना है, पुरखों ने समृध्द छत्तीसगढ़ का जो सपना देखा था, उसे पूरा कर रहे हैं।

दिल्ली से यूपी तक बस्तर का बोलबाला, रेखचंद और बेंजाम को मिला चुनावी काम

0

(अर्जुन झा) जगदलपुर। राजनीति के क्षेत्र में दिल्ली से लेकर यूपी तक बस्तर का बोलबाला चल रहा है। संसद के एक सदन में बस्तर सांसद दीपक बैज धूम मचा रहे हैं तो एक सदन में राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम। अब बस्तर के लिए गर्व का विषय है कि यहां के दो विधायक संसदीय सचिव रेखचंद जैन एवं विधायक चित्रकूट राजमन बेंजाम को कांग्रेस ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्हें उत्तर प्रदेश चुनावों के लिए पर्यवेक्षक बनाया गया है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को यूपी चुनाव के लिए सीनियर ऑब्जर्वर बनाया गया है और अब बस्तर से उनके दो सहयोगियों पर भरोसा करते हुए उन्हें पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। राज्य में कांग्रेस के 70 विधायक हैं। जिनमें मुख्यमंत्री बघेल को सीनियर ऑब्जर्वर और जगदलपुर विधायक संसदीय सचिव रेखचन्द जैन तथा चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम को ऑब्जर्वर बनाया गया है। उन्हें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन एवं विधायक चित्रकोट राजमन बेंजाम को उत्तर प्रदेश चुनावों में महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। यह कांग्रेस की राजनीति में बस्तर के बढ़ते प्रभाव का परिणाम है। बस्तर की जनता ने सभी बारह सीटों पर कांग्रेस को चुना है। विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन को इससे पहले भी पार्टी द्वारा आसाम के चुनावों में महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई थी। रेखचंद जैन एवं राजमन बेंजाम को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय उर्जा विकास अभिकरण के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार, जिला कांग्रेस कमेटी शहर के अध्यक्ष राजीव शर्मा, ग्रामीण अध्यक्ष बलराम मौर्य, महापौर सफीरा साहू, नगर निगम की सभापति कविता साहू, प्रदेश महासचिव यशवर्धन राव, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री (प्रशासन) अनवर खान , जिला महामंत्री हेमु उपाध्याय महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमल झज्ज, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष जिशान कुरैशी, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा , आईटी सेल के प्रदेश महासचिव योगेश पानीग्राही सहित कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। गौरतलब है कि चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में एक हजार लोगों को दूसरे दल से लाकर कांग्रेस से जोड़ा है और जगदलपुर विधायक संसदीय सचिव रेखचन्द जैन अपनी सक्रियता और व्यवहार से लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। अब यूपी चुनाव में जिम्मेदारी मिलने से बस्तर का सिर गर्व से और ऊंचा हो गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is movies.jpg

ब्लाक कांग्रेस कमेटी दल्लीराजहरा द्वारा केंद्र सरकार के खराब नीतियों के कारण देश में बढ़ती मंहगाई जनविरोधी नीतियों व सरकारी संस्थानों को बेचने व बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस का जन जागरण अभियान के तहत प्रभातफेरी निकाली गई !

0

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी रायपुर व जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के निर्देशानुसार केबिनेट मंत्री व लोकप्रिय क्षेत्रीय विधायक अनिला भेंडिया जी के मार्गदर्शन पर ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर जी व नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी के नेतृत्व में ब्लाक कांग्रेस कमेटी दल्लीराजहरा के द्वारा आज दिनांक 11 दिसम्बर दिन शनिवार को केंद्र सरकार के खराब नीतियों के कारण देश में बढ़ती मंहगाई जैसे डीजल पेट्रोल खादय तेल रसायनिक खाद गैस सिलेंडर, मोबाइल रिचार्ज एवं केंद्र सरकार की नाकामियों जनविरोधी नीतियों व सरकारी संस्थानों को बेचने व बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस का जन जागरण अभियान पदयात्रा के तहत जैन भवन चौक से प्रातः 6:30 बजे प्रभातफेरी निकाली गई !

This image has an empty alt attribute; its file name is movies.jpg

“रघुपति राघव राजाराम भजन गाते व वंदेमातरम, भारतमाता की जय” का नारा लगाते हुए प्रभातफेरी जैनभवन चौक से कॉलेज रॉड,टीचर कालोनी, टाऊनशिप, राममंदिर रोड से वापस जैनभवन चौक तक निकाली गई।

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर, ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष संगीता नायर, मंत्री मीडिया प्रभारी विवेक मसीह, सेवादल प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष संतोष पांडेय, प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव रुकसाना बेगम, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष हरिश साहू, एल्डरमैन प्रमोद तिवारी, जगदीश श्रीवास, ममता पांडेय, पार्षद रोशन पटेल, श्रुति यादव,विजय लक्ष्मी, सूरज विभार, राजकुमार साहू, रामू शर्मा, रूबी एंथोनी, फ्रांसिस कोलीन, जेबा कुरैशी, जावेद खान, विलसन मैथ्यू, जितेन्द्र मेश्राम, जे पी यादव, ओनु दत्ता, श्रीनिवास राव, हर्ष रामटेके, ताराचंद बघेल, राजदीप राव, मनोज साहू, कुमारी मनीषा, अजय कुमार, अनिल कोम्बे, भगत, बब्बू खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg

ब्लॉक प्रभारी महामंत्री विवेक मसीह ने जानकारी देते हुए बताया कि जनजागरण अभियान पदयात्रा के तहत यह प्रभातफेरी पूरे दिसम्बर माह में रोजाना प्रातः 06 बजे से निकाली जावेगी। नगर के समस्त कांग्रेसजनों से अधिक से अधिक संख्या में प्रभातफेरी में उपस्थित होने की अपील की है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS