City Media - Page 1344 of 1855 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1344

प्रोत्साहन राशि के नहीं मिलने से नाराज हैं शहर की मितानिन, विभाग को दिया लिखित मांग पत्र

0

जगदलपुर

राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत मितानिनों को विगत कई महीनों से प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने के चलते मंगलवार को एकमत होकर दर्जन भर से अधिक मितानिनों ने स्थानीय कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सम्बंधित विभाग को पत्र/ज्ञापन दिया और अपनी मांगों को जल्द पूर्ण करने की गुहार लगायी.

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurcineplex.jpg

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शहर के समस्त मितानिनों से ज्ञापन के माध्यम से शहरी कार्यक्रम प्रबंधक को पत्र प्रेषित कर सुचना दी है कि उनके द्वारा कोविड काल के दौरान निरंतर फ्रंट लाइन कार्यकर्त्ता के रूप में कार्य किया, जिसमें उन्हें एक हज़ार रुपये से कम प्रोत्साहन राशि दिए जाने का आरोप लगाया है. लेकिन, उनकी मांग है कि उन्हें विगत वर्ष जून-2020 से लेकर अब तक यह राशि प्राप्त नहीं हुई है और प्रदान किया जाए.

This image has an empty alt attribute; its file name is rekh.jpg

साथ ही उक्त मितानिनों ने दिनांक 06 मई 2021 को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, नवा रायपुर द्वारा जारी आदेश पत्र भी दिया है जिसमें इस बात का उल्लेख है कि मितानिनों को उनके प्रदर्शन/कार्य/दल आधारित व कोविड-19 से सम्बंधित अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि प्रदान किया जाना है.

बेमौसम बारिश से किसान को हुए नुकसान का मुआवजा दे राज्य सरकार – केदार ।

0

सरकार की अदूरदर्शीता पूर्ण नीति की वजह से आज किसान मायूस

बस्तर संभाग में जारी बेमौसम बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है ,पूरे सीजन में किसान ने कमरतोड़ मेहनत करके किसी तरह फसल तैयार की । परन्तु राज्य की कांग्रेस सरकार की अदूरदर्शिता पूर्ण नीति के चलते किसान आज अपने आपको ठगा हुआ महसूस कर रहा है । उक्त बातें पूर्व मंत्री और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से कही है ।

कश्यप ने कहा कि पूरे बस्तर संभाग में लगातार हो रही बारिश से किसानों की फसलों को जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई के लिए सरकार जमीनी स्तर पर नुकसान का आकलन करे और किसानों को मुआवजा दिलाये । क्योकि कोरोना की मार से किसान ऐसे ही काफी परेशान हुए हैं , तथा इस बार मानसून ने भी किसानों को दगा दिया ।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurcineplex.jpg

कश्यप ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भूपेश सरकार 1 नवम्बर की जगह 1 दिसम्बर से धान खरीदी कर रही है तो सरकार की अड़ियल और अविवेवकपूर्ण नीति का परिचायक है । अगर 1 नवम्बर से धान खरीदी हुई होती तो ये स्थिति नही आती । अब तक धान खरीदी केंद्रों तक पहुँच चुका होता ।

कश्यप ने कहा कि दीवाली के बाद अब देवउठनी एकादशी भी खत्म हो गई पर किसानों के धान आज भी सरकार खरीदने के लिए तैयार नही है धान पकने कटने के बाद एक एक दिन भारी होता है पर सरकार ने अन्नदाताओं को धोखा दिया है । मजबुरी में किसान बिचौलियों को धन बेचने के लिए बेबस है । राज्य सरकार की गलत नीतियों की वजह से आज किसान अपने भविष्य को लेकर आशंकित है , इसलिए राज्य सरकार तत्काल नुकसान का आकलन कर किसान को उसका उचित मुआवजा दिलाये ।

This image has an empty alt attribute; its file name is rekh.jpg

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर चलाये जा रहे जन जागरण अभियान का तीसरा दिन सम्पन्न हुआ…

0

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के मार्गदर्शन में जगदलपुर शहर जिला अध्यक्ष राजीव शर्मा के आदेशानुसार आज उत्तर ब्लॉक के गुरु घासीदास वार्ड में जन जागरण अभियान का तीसरा दिन सम्पन्न हुआ…

आज दिनांक 16/11/21 को केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण बढ़ती हुई बेतहाशा मंहगाई के खिलाफ व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पँहुचाने आज गुरु घासीदास वार्ड में जनजागरण अभियान चलाया गया.जनजागरण अभियान के उत्तर ब्लॉक प्रभारी सुशील मौर्य एवं शहर कांग्रेस कमेटी के उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष श्री राजेश चौधरी के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया,अभियान को सफल बनाने जगदलपुर महापौर सफिरा साहू और निगम अध्यक्ष कविता साहू पार्षदों सहित इस जनजागरण अभियान में अपनी शामिल हुई…

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurcineplex.jpg

सुशील मौर्य ने इस अभियान के दौरान कहा-आज केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण बढ़ती हुई बेतहाशा,कमर तोड़ महंगाई की मार से आम जनता त्रस्त हो चुकी है चाहे वह पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों की बात हो,चाहे गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों की बात हो,आमजनता इन सभी से बहुत परेशान है और जनता के बीच इसका क्रोध खुलेआम देखने को मिल रहा है कि किस तरीके से मोदी सरकार से जनता कितना त्रस्त और परेशान हो चुकी है,दाल आटा भी तक लोगों के घर में अब आसानी के साथ पहुंच नहीं पा रहा है,इतना ही नहीं व्यापारी वर्ग भी इस बढ़ती हुई कीमतों की वजह से बहुत परेशान है,लगभग हर वर्ग चाहे वह मध्यमवर्ग हो,या नीचे तबके के लोग हो या व्यापारी वर्ग के लोग हर कोई मोदी सरकार की गलत नीतियों के वजह से परेशान है,और ईसका खामियाजा आमजनता को भुगतना पड़ रहा है।

This image has an empty alt attribute; its file name is rekh.jpg

इस जनजागरण अभियान में जगदलपुर महापौर सफिरा साहू और निगम अध्यक्ष कविता साहू के उपस्थिति में वार्ड वासियों ने अपनी कुछ प्रमुख मांगो व परेशानियों से अवगत भी कराया,जिस पर तुरंत कार्यवाही करते जनता की परेशानी को दूर करने का प्रयास किया गया।

इस दौरान वार्ड के पार्षद विजय बढ़ई,वरिष्ठ कांग्रेसी सतपाल शर्मा,पार्षद गण-बी.ललिता राव,सुखराम नाग,पंचराज सिंह,महेश द्विवेदी,फैसल नवी,संदीप दास,सामेल नाग,वार्ड वासी-पुराण छलकी,ईश्वर दनसेवाल,तेज सिंह बघेल,जय सिंह नाग,गुनु सोनी,छोटू संजय बघेल,लखन नेताम,लछु नेताम,दीप्ति जैन, पूर्व पार्षद एवं अन्य मौजूद रहे।

उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने कमिश्नर तथा कलेक्टरों को बारिश से किसानों को हो रहे नुकसान को देखते हुए फसल सर्वे कराने के निर्देश दिए

0

जगदलपुर प्रदेश के उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने बस्तर कमिश्नर तथा अपने प्रभार वाले 5 जिले के कलेक्टरों को बस्तर में हुए बारिश से किसानों को हो रहे नुकसान को देखते हुए फसल सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं उन्होंने निर्देश में कहा है कि तत्काल सर्वे कराया जाए ताकि नुकसान का मुआवजा किसानों को दिया जा सके लखमा ने अपने प्रभार वाले जिले बस्तर कोंडागांव नारायणपुर दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले के कलेक्टर तथा कमिश्नर से कहा है कि फसल का सर्वे करने राजस्व अमले तहसीलदार नायब तहसीलदार राजस्व निरीक्षक और पटवारियों को फील्ड में भेजा जाए उन्होंने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि बस्तर में हुए बारिश से किसानों के फसल को काफी नुकसान हुआ है इस संबंध में बस्तर प्रवास के दौरान किसानों ने बारिश से हुए नुकसान की जानकारी दी है सरकार के निर्णय अनुसार 1 दिसंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी किया जाना है भूपेश सरकार को किसानों की चिंता है इसलिए फसल सर्वे अति आवश्यक है कलेक्टरों से लखमा ने कहा है कि जल्द से जल्द फसल सर्वे का काम पूर्ण कर इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत किया जाए |

This image has an empty alt attribute; its file name is rekh.jpg

सुरेश रावल मीडिया सलाहकार

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurdiwali.jpg

एकादशी त्यौहार के दौरान जुआड़ियों पर बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

0

कुम्हार पारा क्षेत्र में की गई जुआ रेड कार्यवाही, कुल 10 जुआडियों पर कार्यवाही

57,000/- रूपये नगदी एवं ताश के पत्ते बरामद, जुआ एक्ट के तहत की गई कार्यवाही

अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा के मार्गदर्शन में लगातार असामाजिक और अपराधिक तत्वों पर कार्यवाही की जा रही है इसी तारतम्य में आज सूचना मिला था कि शहर के कुम्हार पारा क्षेत्र में कुछ जुआडी जुआ खेल रहे है। सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा, अति. पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण के नेतृत्व में जुआ रेड़ कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी सिटी कोतवाली एमन साहु के साथ टीम गठित कर कार्यवाही हेतु रवाना किया गया था। उक्त टीम के द्वारा कुम्हारपारा में रेड़ कार्यवाही किया गया। जिसमें 10 जुआरियों को ताश पत्तों से जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया है जिनसे पूछताछ करने पर अपना अपना नाम मनीष चालकी , संजीव रामटेके, राम बघेल, अजय सुंडी, सोनु गुप्ता, अभिषेक फिलीप्स,आंनद सहारे,ललित साहू, साकेत सूर्यवंशी एवं फिरोज खान सभी निवासी जगदलपुर होना बताया गया जिनके कब्जे से 57,000/-रूपये नगद एवं ताश के पते जप्त किया गया है। उक्त 10 जुआड़ियों के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली जगदलपुर में धारा 13 जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया है। उक्त प्रकरण में कुल 57,000/-रूपये बरामद किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is rekh.jpg

नाम आरोपी:-

  1. मनीष चालकी पिता टी एल चालकी निवासी माड़पाल नगरनार जगदलपुर
  2. संजीव रामटेक पिता डी एल रामटेके पथरगुड़ा जगदलपुर
  3. राम बघेल पिता खुजा बघेल निवासी एम पी एम धरमपुर जगदलपुर
  4. अजय सुंडी पिता मनीष राम सुंडी निवासी मारकेल नगरनार जगदलपुर
  5. सोनू गुप्ता पिता लालू गुप्ता निवासी पथरगुड़ा जगदलपुर
  6. अभिषेक फिलिप्स पिता जे ए फिलिप्स निवासी मेन रोड आड़ावाल जगदलपुर
  7. आनद सहारे पिता सियाराम सहारे निवासी माड़पाल नगरनार जगदलपुर
  8. ललित साहू पिता गिरजा शंकर साहू पथरगुड़ा शिव मंदिर जगदलपुर
  9. साकेत सूर्यवंशी पिता करण सूर्यवंशी लाल बाग शिव मंदिर जगदलपुर
  10. फिरोज खान पिता हबीब खान कुम्हार पारा जगदलपुर
This image has an empty alt attribute; its file name is mathurdiwali.jpg

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी –
नगर पुलिस अधीक्षक – किरण चव्हाण
निरीक्षक – एमन साहू
उप निरी. – होरीलाल नाविक
प्र.आर. – शत्रुघ्न धर दीवान
आर. – पीयूष सोनवानी, अमर दीवान ,सुशील मंडावी

जगदलपुर में कांग्रेस सेवा दल द्वारा जन जागरण अभियान के तहत प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया

0

अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय मुख्य संगठक लालजी भाई देसाई जी के निर्देशन में सहयोगी प्रशिक्षण शिविर जगदलपुर में आज तीसरे दिन व्यवहारिक प्रशिक्षण के ध्वज वंदन कार्यक्रम का गणेश अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रभारी छत्तीसगढ़ शिविराधिपति महोदय के कर कमलों से संपन्न हुआ, निर्धारित समय अनुसार बौद्धिक प्रशिक्षण का कार्यक्रम प्रारंभ किया गया शिविराधिपति महोदय प्रताप नारायण मिश्रा जी के द्वारा ध्वज वंदन के कार्यक्रमों की संपूर्ण जानकारी प्रशिक्षणार्थियों को प्रदान की गई प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष एवं शिविर संन्यवक अरुण ताम्रकार ने कांग्रेस के महान नेताओं के देश विकास पर दिए गए योगदान को रेखांकित किया प्रदेश कांग्रेस सेवादल की अतिरिक्त मुख्य संगठक एवं कर्याधिनायक संतोष पांडे जी प्रशिक्षणार्थियों को शारीरिक प्रशिक्षण सहित व्यवहारिक प्रशिक्षण की महत्वपूर्ण जानकारी से अवगत कराया।उल्लेखनीय है कि संतोष पांडे कांग्रेस सेवा दल मैं प्रशिक्षण विधाओं के ज्ञाता है सहयोगी प्रशिक्षण शिविर जगदलपुर में कांग्रेस की विचारधारा पर मुख्य प्रशिक्षक शिव प्रसाद अग्रहरि जी ने विस्तार से जानकारी दी विदित है कि जगदलपुर में कांग्रेस सेवा दल द्वारा दिया गया नवाचारी प्रशिक्षण से कांग्रेस सेवा दल के स्वयंसेवकों में भारी उत्साह देखने को मिला।

कांग्रेस सेवा दल के स्वयंसेवकों ने शिक्षकों से आग्रह किया कि जगदलपुर सहयोगी प्रशिक्षण शिविर की अवधि को बढ़ाया जाए जिससे बस्तर संभाग के समस्त कांग्रेस सेवादल एवं कांग्रेस जनों को प्रशिक्षित कर सर्वाधिक जनों को यह प्रशिक्षण का लाभ पहुंचाया जा सके आज तीसरे दिन के प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत वर्ष में विश्व शांति के अग्रदूत पंडित जवाहरलाल नेहरु जी की जयंती कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। पंडित नेहरू की छाया चित्र पर आज उनकी जयंती के अवसर पर उनकी श्रद्धा सुमन अर्पित कर देश में उनके योगदान का पावन स्मरण किया

शिविराधिपति महोदय ने पंडित नेहरू जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वतंत्र भारत में किसान खेती की जमीन एवं पंचवर्षीय योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु योजना आयोग का गठन कर भारत को विकासशील देश बनाने में उनके योगदान स्मरण रखा जाएगा गुटनिरपेक्ष पंचशील जैसे सिद्धांतों के प्रतिपादन में अपने योगदान को विश्व हमेशा स्मरण करेगा प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष मुख्य संगठक अरुण ताम्रकार जी ने कहा कि पंडित नेहरू स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के साथ-साथ एक मानवतावादी नेता थे हमें उनके आदर्शों को आत्मसात करना चाहिए। अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के तत्वाधान में प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के शिविराधिपति व अरुण ताम्रकार के द्वारा जगदलपुर शिविर स्थल से विशाल जन जागरण अभियान पदयात्रा निकाली गई जन जागरण अभियान पदयात्रा में कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ता हाथ में तख्तियां लेकर महंगाई के विरोध में जोर-जोर से नारा लगाकर मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों का पुरजोर विरोध प्रदर्शन किया |

This image has an empty alt attribute; its file name is rekh.jpg

तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन प्रबंधन व विशाल रैली के नियंत्रण में बस्तर संभाग के युवा ऊर्जावान सेवादल सिपाही उपेंद्र बांधे जी का विशेष योगदान रहा |

महिला प्रदेश अध्यक्ष मंजू लता आनंद एवं यंग ब्रिगेड संयोजक विलियम बनसोडे उपस्थित रहे। शिविर के कार्यालय व्यवस्था के लिए प्रशासन महामन्त्री मनोज वर्मा जी एवं वस्तु नायक राजेश प्रसाद गुप्ता जी महामंत्री एवं रायपुर संभाग प्रभारी रहे।

उक्त अवसर पर बस्तर संभाग के कांग्रेस सेवा दल के स्वयंसेवक एवं पदाधिकारीगणों ने हिस्सा लिया इसमें कम्यूनिकेशन डिपार्टमेंट में विशेष रुप से तीन दिनों तक कार्यक्रम को प्रचार प्रसार करने का काम किया जिसमें नेशनल जॉइंट कम्युनिकेशन कोऑर्डिनेटर वत्सल मेहता जी छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सेवादल स्टेट कम्युनिकेशन कोऑर्डिनेटर प्रियंका श्रीवास्तव जी यंग ब्रिगेड स्टेट कम्युनिकेशन कोऑर्डिनेटर सी चंद्रहास जी ने किया।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurdiwali.jpg

गुजरात से प्रशिक्षण प्राप्त चंद्रशेखर यादव, रहस वारते अन्नपूर्णा ध्रुव उत्तरा सक्सेना आशा मरकाम ने अलग-अलग विषयों पर प्रशिक्षणार्थियों को विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया।

फसलों को हुए नुकसान पर किसानों को 20 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दे सरकार – कोमल हुपेंडी, प्रदेश अध्यक्ष

0

सैयद वली आज़ाद (ब्यूरो चीफ) नारायणपुर – आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने आज प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सरकार से मांग की है कि जिस प्रकार दिल्ली की केजरीवाल सरकार फसलों के होने वाले नुकसान पर प्रति एकड़ 20 हजार रुपये मुआवजा देती है वैसे ही छत्तीसगढ़ सरकार भी घोषणा करे बरसात हो जाने की वजह से किसानों की तैयार फसलें पानी मे भीग कर खराब हो गई है ऐसे में उन किसानों को 20 हजार रुपये प्रति एकड़ का मुआवजा मिले ।

कोमल हुपेंडी ने कहा की पहले ही भूपेश सरकार एक माह देर से धान खरीदी शुरू कर रही है वही सहकारी समितियों की हड़ताल के चलते धान खरीदी में किसानों के पंजीयन की समस्या भी अबतक बरकरार है ।

जिला अध्यक्ष नरेन्द्र नाग ने कहा सरकार को किसानों का एक एक दाना धान खरीदी करना होगा पानी मे भीग चुके धानो को भी पूरी कीमत में खरीदना होगा । धान खरीदी में देर होने की वजह से किसानों को पहले ही आर्थिक समस्याओं से दो चार होना पड़ रहा है ऐसे में सरकार का धान खरीदी में किसी भी प्रकार का बहाना बर्दास्त नही किया जाएगा फिर चाहे समस्या बारदाने की हो या भीगे हुए धान की , सरकार जल्द से जल्द व्यावस्था दुरुस्त करे।

डीएव्ही स्कूल बंद होने के कगार में शिक्षकों को नही मिल रहा वेतन

0

सैयद वली आज़ाद (ब्यूरो चीफ) नारायणपुर – जिला नारायणपुर में स्थित डी.ए.व्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल गराँजी विगत पांच वर्षों से स्थापित है। जहाँ द्विगत वर्षो से शिक्षण गतिविधिया संचालित हो रही थी परंतु कोरोना काल से आज तक के स्कूल का शिक्षण कार्य अत्यंत प्रभावित हुआ है। इसका मुख्य कारण विगत 13 माह से शिक्षकों को मासिक मानदेय प्राप्त नहीं हुआ है। इससे शिक्षकों की मानसिक आर्थिक एवं शारीरिक स्थिति प्रभावित होने के कारण बच्चों के पढ़ाई पर बुरा असर पड़ रहा है एवं उनके भविष्य पर प्रश्न चिन्ह उत्पन कर रहा है,और कुछ बाहर से आए कुशल शिक्षक 13 माह से वेतन नही मिलने एवं आर्थिक तंगी के कारण विद्यालय छोड़ने पर मजबूर हो कर वापस चले गए। जिसके कारण डीएवी विद्यालय बंद होने की स्थिति में आ गया है। सिटी मीडिया से चर्चा के दौरान डीएव्ही में पड़ रहे बच्चों के पलकों द्वारा बताया गया कि डीएव्ही विद्यालय प्रांगण में शिक्षक और बालकों में मीटिंग रखा गया था। जिसके पश्चात पालको द्वारा जिलाधीश को ज्ञापन सौप कर जल्द ही निराकरण करने का अनुरोध किया गया ।विद्यार्थी एवं उनके पालक चिंतित हैं क्योंकि सामने 10वी- 12वी की बोर्ड परीक्षा है और इस प्रकार से डीएवी स्कूल में 13 माह से शिक्षकों को वेतन नहीं मिलने के कारण विद्यालय का संचालन सही तरीके से संचालित नही हो रहा है जिससे बच्चो की पढ़ाई प्रभावित हो रही है यह स्थिति और लंबे से समय तक चली तो विद्यालय बन्द होने के कगार पर होगा ।

एयर इंडिया की तर्ज पर नगरनार का उद्धार करे टाटा, बस्तर को नहीं होगा घाटा…

0

(अर्जुन झा) – जगदलपुर – लगातार दुर्दशा का शिकार हो रही सरकारी विमानन कम्पनी एयर इंडिया टाटा के हाथ में जाने के संदर्भ में सारे देश में यह उम्मीद जागी है कि अब इसका संचालन बेहतर तरीके से होगा और यात्री सुविधाओं में भी इजाफा होगा। आज जिन क्षेत्रों में अच्छी विमान सेवाएं उपलब्ध हैं, वहां तेजी से विकास के रास्ते खुल रहे हैं। इसी भावना से बस्तर के मुख्यालय में विमान सेवा का दायरा बढ़ा है तो इसी सिलसिले में बस्तर में यह चर्चा भी छिड़ गई है कि बस्तर के नगरनार में स्थापित एनएमडीसी के स्टील प्लांट को निजी हाथों में सौंपने के लिए केंद्र सरकार उतावली है तो क्यों न इस प्लांट का संचालन अपने हाथ में लेने एयर इंडिया की तर्ज पर टाटा समूह पहल करे। टाटा ने बस्तर में औद्योगिक विस्तार के लिए जमीन अधिग्रहण किया था। टाटा ने बस्तर में औद्योगिक विकास के लिए रुचि दिखाई थी। काफी कुछ खर्च किया गया लेकिन टाटा का उद्योग स्थापित नहीं हो सका और आखिरकार समयावधि बीत जाने के बाद वह जमीन आदिवासियों को वापस हो गई। अगर टाटा का उद्योग बस्तर में स्थापित हो गया होता तो यहां के आदिवासियों को रोजगार के अवसर मिलते। अन्य बस्तरियों का भी भला होता तो बस्तर विकास की संभावनाएं भी तेजी से बढ़तीं। उम्मीद की जा रही थी कि टाटा का उद्योग स्थापित होने पर बस्तर का विकास टाटानगर की तर्ज पर संभव होगा। लेकिन किन्हीं कारणों से यह उम्मीद टूट गई।

अब टाटा ने एयर इंडिया के उद्धार की पहल की है तो बस्तर में इन संभावनाओं की दस्तक का इंतजार शुरू हो गया है कि टाटा बस्तर के नगरनार स्टील प्लांट के लिए क्या वैसी ही पहल करेगा, जैसी एयर इंडिया के लिए की गई है? वैसे भी टाटा स्टील उद्योग क्षेत्र की विश्वसनीय संस्था है। टाटा समूह देश के लोगों के बीच औद्योगिक विकास के साथ साथ सामाजिक सरोकार का एक प्रतीक माना जाता है। इधर नगरनार स्टील प्लांट के निजीकरण के मद्देनजर भारी विरोध हो रहा था। छत्तीसगढ़ विधानसभा में संकल्प पारित हो चुका है कि यह प्लांट राज्य को दिया जाय। राज्य इसका संचालन करेगा। बस्तर सांसद दीपक बैज लोकसभा में भी यह मामला उठा चुके हैं लेकिन अब तक केंद्र की ओर ले ऐसा कोई संकेत नहीं मिला है कि नगरनार स्टील प्लांट छत्तीसगढ़ सरकार को मिल सकता है। यदि यह राज्य को मिलता है तो सरकार खुद संचालित करे, यह बस्तर के लोग चाहते हैं किंतु तब की स्थिति में अगर राज्य ने किसी औद्योगिक संस्थान को इसके संचालन से जोड़ा तो बात वहीं की वहीं रह जायेगी। अब ऐसी स्थिति में कि जब नगरनार स्टील प्लांट का निजीकरण न होने की कोई गारंटी नहीं है तो स्टील क्षेत्र के अनुभवी उद्योग समूह टाटा द्वारा इस दिशा में पहल की जाय तो बस्तर के विकास की राह आसान हो सकती है। यहां के आदिवासियों ने पूर्व में टाटा को अपनी जमीन आखिर विकास की उम्मीद में ही तो दी थी। अब भी यही भावना है कि बस्तर क्षेत्र के विकास और बस्तरियों के रोजगार की संभावना लेकर टाटा की बस्तर वापसी होती है तो यह भी एक आशावादी कदम होगा। हम यहां इस मामले में राजनीतिक दृष्टिकोण से परे यह देखें कि यदि निजीकरण से बस्तर का कल्याण होने की उम्मीद निकल सकती है तो इसमें राजनीतिक अड़ंगेबाजी फिजूल है। बस्तर तो सिर्फ यही चाहेगा कि नगरनार स्टील प्लांट का संचालन ऐसा हो कि बस्तर का विकास हो और यहां के लोगों को रोजगार मिले।

This image has an empty alt attribute; its file name is rekh.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is mathurdiwali.jpg

प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहा अनियमितता

0

गुंडरदेही नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना में लगातार अनियमितता देखने को मिल रही। प्रधानमंत्री आवास निर्माण के लिए बनाए गए मापदंडो को ताक में रखकर नगर पंचायत द्वारा आवास निर्माण की कार्यादेश जारी की गई है। वही एक और देखने को मिल रहा है कि सक्षम लोग भी योजना का फायदा उठा रहे हैं जिसके चलते जरुरतमंद वंचित हो रहे हैं ,नगर पंचायत में जमकर गोलमाल चल रहा है ।प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत कुछ हितग्राहियों को एक भी क़िस्त प्राप्त नहीं हुई है ,वही कुछ हितग्राही दोनों क़िस्त प्राप्त कर चुके हैं । बाहरहाल किश्त पाने के लिए आए दिन हितग्राही नगर पंचायत का चक्कर काट रहे हैं। वही नगर पंचायत द्वारा शासन से राशि प्राप्त न होना बताया जाता है।

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is mathurdiwali.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS