City Media - Page 1387 of 1854 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1387

ग्राम पंचायत अरमुरकसा में जनपद सदस्य संजय बैस ने शीतला मंदिर कला मंच के अतिरिक्त कक्ष निर्माण का भूमिपूजन किया

0

ग्राम पंचायत अरमुरकसा में जनपद सदस्य संजय बैस ने शीतला मंदिर कला मंच के अतिरिक्त कक्ष निर्माण का भूमिपूजन किया इस अवसर पर सरपंच विनोद जी जैन समाज के अध्यक्ष देवराज जैन के आतिथ्य में संम्पन हुवा सर्व प्रथम जनपद सदस्य संजय बैस एवम अतिथियों ने शीतला मंदिर में पूजा अर्चना कर अतिरिक्त कक्ष का भूमिपूजन किया इस कार्यक्रम को सरपंच ने सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारे जनपद सदस्य ने हमारी मांगो को मनाते हुए अरमुरकसा में निश्चित रूप से सहयोग दे रहे है और उनके अथक सहयोग से गाँव प्रगति की ओर बढ़ रहा है जैन समाज के अध्यक्ष देवराज जैन ने सभा को सम्बोधित करते हुये कहा कि संजय बैस के जनपद सदस्य बनते सारे समाज का मान रखा है अभी सारे समाज को कुर्शी प्रदान हमे भी गौरवान्ति किया है कार्यक्रम के अंत मे मुख्यातिथि संजय बैस ने सम्बोधित किया उन्होंने अपने शब्दों से कहा कि मैं अपने आप को धन्य मान रहा हु की अपने चुनाव में किये हुए सारे वादे निभाने में सक्षम हो पाया ये सब आप लोगो के प्रेम स्नेह और आशीर्वाद से हो पाया आने वाले समय पर भी आप लोगो के साथ कंधे से कंधे मिलाकर गाँव को विकास की ओर ले जाएंगे ग्रामीणों ने संजय बैस से स्ट्रीट लाइट की मांग किये उस पर भी जल्द आपको अपने गाँव के गलियों स्ट्रीट लाइट से रोशन दिखेगा कार्यक्रम का संचालन चैन सिंग एवम आभार प्रदर्शन विनोद सिंह ने किया कार्यक्रम में आंगन बॉडी कार्यकर्ता मितानीन के साथ गाँव के गणमान्य नागरिक एवम महिला शक्ति उपस्तिथ रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur03.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is ajay01-656x1024.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

अन्तर्राज्यीय मोटर सायकल चोर गिरोह का पर्दाफाश, महंगे शौक पुरे करने के लिए करते थे चोरी, 25 नग मोटर सायकल एवं सोने चांदी के आभूषण जब्त

0

6 लाख 35 हजार का मोटर सायकल, 55 हजार के आभूषण, 46 हजार के मोबाईल जप्त कुल 7 लाख 36 हजार के सामान बरामद, कांकेर पुलिस की बड़ी सफलता

पुलिस अधीक्षक महोदय शलभ सिन्हा (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में जिला उत्तर बस्तर कांकेर के थाना क्षेत्र में लगातार हो रहे बाईक चोरी, नकबजनी, सेंधमारी एवं अन्य असामाजिक कार्यों पर रोक लगाने हेतु विशेष दिशा-निर्देश जारी किया गया था, जिसके तहत अति. पुलिस अधीक्षक कांकेर गोरखनाथ बघेल, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर डॉ0 चित्रा वर्मा, अमृत कुजूर उप पुलिस अधीक्षक नक्स. ऑप्स कांकेर के दिशा निर्देश पर थाना नरहरपुर स्टाप तथा सायबर सेल टीम द्वारा थाना नरहरपुर से दिनांक 27. 09.2021 को भनसुली निवासी बालसिंग मरकाम ने थाना नरहरपुर में लिखित आवेदन पेश कर दिनांक 26.09.2021 की रात को अपने घर के परछी अंदर से मोटर सायकल कमांक सीजी-05, डब्ल्यू-7189 के चोरी होने का रिपोर्ट दर्ज कराया था, जिस पर थाना नरहरपुर में अपराध क्रमांक 127/2021 धारा 457, 380, भा.द.वि. कायम कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना दौरान प्रार्थी से पूछताछ एवं पूर्व में थाना क्षेत्र में अन्य बाईक चोरी के समय प्राप्त तकनीकी साक्ष्य के विश्लेषण बाद जरिये मुखबीर सूचना मिला कि प्रार्थी बालसिंह मरकाम पिता कृतराम मरकाम उम्र वर्ष साकिन अस्पताल पारा भनसुली थाना नरहरपुर क्षेत्र में चोरी हुए बाईक को सिहावा क्षेत्र में देखा गया कि सूचना के आधार पर तथा सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण बाद थाना नरहरपुर स्टाप द्वारा सिहावा थाना क्षेत्र के आमगांव जाकर फुटेज के संदेही सिद्धार्थ कुमार सलाम पिता कुबेर सिंह सलाम को पूछताछ किया गया। जिसने शुरूआती पूछताछ में गोलमोल जवाब देकर पुलिस को गुमराह करते रहे, किन्तु ज्यादा देर तक उसका झुठ पुलिस के सामने नहीं टिक पाया और चोरी करना कबुल किया साथ ही चोरी में शामिल उसके गिरोह के अन्य सदस्यों के नाम का भी खुलासा किया जिसमें *परवीन कुमार वट्टी पिता जीवन लाल, भावेश कुमार कश्यप पिता नरेन्द्र कश्यप डानेन्द्र ध्रुव पिता चन्दन ध्रुव तथा दो अन्य विधि से संघर्षरत बालकों के नाम का खुलासा किया जिनसे हिकमती अमली से पूछताछ किया गया, जिन्होंने कांकेर, धमतरी, कोण्डागांव, तथा उड़ीसा के आसपास में बाईक चोरी करना कबुल किया, और लोगों को झांसे में देकर पैसे की जरूरत होना बताकर तथा डिजैन देवांगन पिता मोहन लाल देवांगन निवासी बेलर व राहुल सरदार पिता अनंत सरदार निवासी छाताबेड़ा, जिला नवरंगपुर, उड़ीसा के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के भोले-भाले लोगों को बाईक को बेचना बताया।

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay01-656x1024.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

मांदलापाल में हुआ नवाखानी जोहार भेंट कार्यक्रम मे शामिल हुए बस्तर महाराजा कमल चंद भंजदेव संग मांझी, चालकी और समाज प्रमुखों ने लिया भाग

0

भानपुरी –

बस्तर ब्लॉक के ग्राम पंचायत मांदलापाल में वनवासी समिति के तात्वाधन में नवाखानी जोहार भेंट कार्यक्रम रखा गया था। बस्तर राजपरिवार पूर्व से ही बस्तर के जनता के साथ नवाखानी के बाद ग्राम पुजारी, पटेल, मांझी, गांयता,कोटवार एवं सभी समाज के लोगों के साथ मिलकर जोहार भेंट करते रहे हैं। इस वर्ष वनवासी समिति के पहल पर परगन क्षेत्र में आकर जोहार भेंट का आयोजन हुआ, इस अवसर पर महाराजा कमलचंद भंजदेव के आगमन पर क्षेत्र की ग्राम वासियों का का उत्साह देखते ही बन रहा था। जगह जगह ग्रामीणों एवं समाज प्रमुखों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। महाराजा कमलचंद्र भंजदेव भी जनता के इस प्रेम स्नेह पर काफी खुश हुये और सभी को जोहार भेंट किया। इस अवसर पर महाराजा कमलचंद्र भंजदेव ने सभी समाज प्रमुखों, मांझी, पुजारी, पटेल, सरपंचों से बस्तर की संस्कृति पर चर्चा की और सबको मिलजुल रहने के लिए आग्रह किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी ग्राम प्रमुखों एवं समाज प्रमुखों से कहा कि आप गांव के सभी समस्या को गांव में मिलजुल कर सुलझाने का प्रयास करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur03.jpg

महाराजा कमलचंद भंजदेव ने मांदलापाल सरपंच फकीर कश्यप सहित सभी ग्रामीणों,आयोजक समिति एवं क्षेत्र से आये सभी ग्रामीणों का स्वागत और प्रेम के लिए आभार व्यक्त किया।

प्रदेश के उद्योग एवं आबकारी मंत्री स्वर्ण मंदिर में मत्था टेक छत्तीसगढ़ और बस्तरवासियों की खुशहाली की कामना की

0

जगदलपुर। प्रदेश के उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने अपने पंजाब प्रवास के दौरान अमृतसर के प्रसिद्ध स्वर्ण मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने दरबार साहब में मत्था टेक छत्तीसगढ़ और बस्तरवासियों की खुशहाली की कामना की। उन्होंने गुरूओं का आशिर्वाद लिया। इस दौरान स्वर्ण मंदिर प्रबंध कमेटी के लोगों ने उद्योग मंत्री का परंपरागत तरीके से सम्मान करते स्वर्ण मंदिर के विषय में पूरी जानकारी दी।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur03.jpg

सुरेश रावल, मीडिया सलाहकार

प्रदेश के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने अमृतसर के जलियांवाला बाग तथा वाघा बार्डर पहुंचकर दोनों स्थलों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की

0

जगदलपुर। प्रदेश के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने पंजाब प्रवास के दौरान अमृतसर के जलियांवाला बाग तथा वाघा बार्डर पहुंचकर दोनों स्थलों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की और वहां की स्थिति से वाकिफ हुए। भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित वाघा बार्डर में किस तरह भारतीय सेना ड्यूटी कर रही है और वहां होने वाले सेरेमनी के विषय में जानकारी प्राप्त की। जलियांवाला बाग में अंग्रेज जनरल डायर ने इकट्ठा हुए लोगों पर अंधाधुन गोलियां चलाकर हत्या कर दी थी यह सुनकर दिवारों में मौजूद गोलियों के निशानों को भी मंत्री ने देखा। गुलाम भारत में किस तरह अंग्रेजों ने अत्याचार किया और निहत्थे लोगों का कत्लेआम किया यह सुनकर मंत्री ने उन देश भक्तों को नमन किया जिनके कारण आज हम आजाद भारत में चैन की सांस ले रहे हैं। इस दौरान उद्योग मंत्री के साथ छत्तीसगढ़ से गए विभागीय अधिकारी भी मौजूद थे।

सुरेश रावल, मीडिया सलाहकार

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur03.jpg

नारायणपुर पुलिस अधीक्षक के खिलाफ होगी एफआईआर

0

जगदलपुर। बस्तर के नारायणपुर जिले में पदस्थ पुलिस अधीक्षक उदय किरण के नाम पर महासमुंद जिले में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर एफआईआर दर्ज किया जाएगा। इन पर महासमुंद जिले के तत्कालीन विधायक को कथित तौर पर मारने पीटने का आरोप है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार महासमुंद के तत्कालीन विधायक डॉ. विमल चोपड़ा पर हुए लाठीचार्ज के मामले में भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी उदय किरण के विरुद्ध सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर एफआईआर दर्ज होगी। दो अन्य के विरुद्ध भी प्राथमिकी दर्ज होगी। पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा ने इस बात की पुष्टि करते हुए पत्रकारों से चर्चा में कहा। डॉ. चोपड़ा के अनुसार 19 जून 2018 को हुए लाठीचार्ज मामले में वे हाईकोर्ट गए थे। अदालत ने आई.पी.एस. अफसर उदय किरण के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए थे। इस फैसले के विरुद्ध उदय किरण सु्प्रीम कोर्ट गए थे, जहां से उन्हें स्टे मिल गया था। अब सुप्रीम कोर्ट ने स्टे हटा दिया है। उदय किरण जब महासमुंद में पदस्थ थे, तब लाठीचार्ज हुआ था, जिसमें तत्कालीन विधायक डॉ. विमल चोपड़ा पर उदय किरण ने कथित तौर पर सबके सामने लाठियां बरसाई थीं तथा उनके समर्थकों को मारा गया था।

व्यवस्था तंत्र के चलते पूरे प्रदेश में राजस्व विभाग का काम हो रहा है दुष्प्रभावित

0

आज छत्तीसगढ़ के सभी पटवारियों को व्यवस्था के चलते और राष्ट्रीय विज्ञान (NIC) के त्रटिपूर्ण साप्टवेयर के चलते अपने अधिकारियों और अपने क्षेत्र के लोगों से बगैर कसूर के भी जलील होना पड़ रहा है। सभी काम आनलाईन भुंईया से होने की व्यवस्था लागू कर दिया गया पर आनलाईन व्यवस्था के पूर्व साप्टवेयर को ठिक ठाक करते चुस्त दुरुस्त रखने की तरफ आवश्यक ध्यान नहीं रखा गया।आनलाईन व्यवस्था को नियंत्रित निर्देशित करने वाले राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र तो व्यवस्था को प्रयोगशाला और काम करने वाले को जंबूरा बनाकर रख दिया है। आनलाईन व्यवस्था में ब्याप्त खामियों और बार बार परिवर्तन के चलते लॉगआउट हो जाता है तथा डिजीटल हस्ताक्षर भी ठिक से नहीं हो पाता।इसके सांथ बहुत बड़ी समस्या तो यह भी है की अधिकांश समय सर्वर बंद हो जाता है जब सर्वर ही बंद हो जाता है तो कोई काम भी नहीं हो पाता और काम ठप्प पड़ जाता है।

साफ्टवेयर त्रुटी के चलते फसल क्षेत्राच्छदन रिपोर्ट व ग्रामवार फसल रिपोर्ट अक्सर त्रुटिपूर्ण आता है, इसके अलावा नक्शा में एक कृषक धारित भूमी का एक साथ हाई लाइट होता था जिसे बंद कर दिया गया अब एक एक कर दिखता है।जिससे भी अनावश्यक परेशानी होने लगी है।

त्रुटीपूर्ण साफ्टवेयर के चलते नामांतरण अपडेशन ठिक ढंग से नहीं हो रहा तथा सॉफ्टवेयर में फस रहा है और फसल का रकबा भी बदल बदल जा रहा है।सिंचित असिचित फसल का एंट्री भी ठिकठाक न होकर एक साथ एक ही खसरे में हो रहा है स्वमेव एक खसरा में दो दो बार फसल एंट्री हो जा रहा है ।इसी तरह से पूर्व में बटांकन हो चुके खसरे का मूल नम्बर खुद ब खुद फिर आ जा रहा है। सिंचाई के साधन संशाधन की जानकारी पटवारी बड़ी मशक्कत से कम्प्यूटर पर चढ़ाते हैं जो अचानक गायब हो जा रहा है। राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र NIC के त्रुटीपूर्ण व्यवस्था के चलते फौती नामांतरण में हर खसरा बसरा बन जा रहा है। फसल क्षेत्राछादन रिपोर्ट से अधिकांश भूमि स्वामी का नाम स्वत: गायब हो जा रहा है। जिस प्रविष्ट में शून्य फसल दर्ज किया जाता है वंहा भी फसल और फसल युक्त में शून्य प्रविष्टि हो जा रहा है। सरकार गिरदावरी कराना चाह रही है और अधिकारी खुद अपने क्षेत्र के गिरदावरी के लिए बारम्बार पटवारियों पर दबाव बना रहे हैं और राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र के अजीबोगरीब साफ्टवेयर के हैरतअंगेज हरकत से सही जानकारी चढ़ाना और उसे बचाये रखना दुष्कर हो रहा है।पटवारी जनाब संशोधन पंजी में संशोधन करके कम्प्यूटर पर पिता दर्ज कर रहे हैं तो पिता खुद ब खुद पति हो जा रहा है।अभी हाल में
8सितंबर से 13 तक सुधार के नाम पर एन आई सी द्वारा लिंक बंद रखा गया था पर समयावधि समाप्त होने के बाद भी भुइयां सर्वर कोमा में ही चल रहा है और ठिक ठाक काम नहीं कर रहा है जिसके कारण पटवारी एंट्री का अवलोकन करके उसमें जरूरी सुधार भी नहीं करा पा रहे हैं।सबसे बड़ी समस्या तो यह है की भुइयां सॉफ्टवेयर सही ढंग से चलता ही नहीं है सर्वर ठिक ढंग से काम करता ही नहीं सिर्फ गोल गोल घूमते रहता है और बेचारे पटवारे दम तोड चुके शव के पास शव को हिलाते डूलाते विलाप करते बोलो कुछ बोलो -आंख खोलो का गुहार करते परिजन सिर पीटते हैं ठिक उसी भांति पटवारी भी कंम्प्यूटर के माउस की बोर्ड और की बोर्ड से हरकत करते झल्लाकर सिर ठोंकने को लाचार हो गये हैं।हालात और हालत के चलते पटवारियों के पारिवारिक जीवन एवं शारीरिक मानसिक स्थिति पर बहुत दुष्प्रभाव पड़ रहा है।जिसकी तरफ संवेदना पूर्वक सोचने बिचारने और ध्यान देने की जरूरत भी कोई नहीं समझता फलस्वरूप बस उलाहना अपमान और अपने अधिकारियों के डांट फटकार को मौन साधे झेलते रहना उसकी नियति बन चुका है।

बगैर साधन संशाधन के कार्य बोझ में दबकर कर्तव्य निर्वाह कर रहे हैं पटवारी

राजस्व विभाग का काम समय पर हो जाये और तुरंत आनलाईन संपूर्ण जानकारी भुंईया पर सुलभ हो जाये यह अपेक्षा तो की जा रही है पर अपेक्षा को पूरा कर पाने के लिए न कोई साधन सुलभ कराया जा रहा है और न कोई सुविधा।एक पटवारी को एक पंचायत की बजाय पांच पांच पंचायत क्षेत्र तक का काम सौंप दिया जा रहा है और बगैर कम्प्यूटर बगैर लैपटाप बगैर प्रींटर तथा बगैर कुर्सी टेबल आलमारी के उससे समय पर पूरा काम कर लेने की अपेक्षा की जा रही है । यह तो वही हुआ कि एक बैल से पांच बैल का काम कर लेने और वो भी बगैर हल गाड़ी समान के उससे खेती किसानी का काम कर देने की उम्मीद रख कोई किसान बस उसे त त त बैला कहते फटकारते उसपर बस कोडा बरसाते रहे लगभग वही हाल है प्रदेश के पटवारियों का।

हड़ताल भी रहा बेअसर

पटवारियों ने अपने हक और हित से जुड़े 9सूत्रीय मांगों को लेकर काम बंद करके कुछ दिन हड़ताल भी किया पर उसका कोई लाभ नहीं हुआ। जो देने आश्वासन मिला था वह भी नहीं मिला। वेतन भत्ता पदोन्नति जैसे मांग पर गंभीरता से चिंतन मनन परीक्षंण चलता रहे तो कोई बात नहीं पर एक पटवारी को अपना काम करने और महत्त्वपूर्ण दस्तावेजों को सुरक्षित रखने के लिए जो मूलभूत सामग्री कुर्सी टेबल आलमारी तथा कम्प्यूटर प्रींटर लैपटाप चाहिए कम से कम वह तो विभाग को मुहैय्या करा ही देना चाहिए । विडंबना है की जायज आवश्यक जरूरत को भी पूरा करने गंभीरता से गौर नहीं किया जा रहा है।

अनुमान पर कोंडागांव जिले में चल रहा है काम चलाऊ काम

पूरे छत्तीसगढ़ में कोंडागांव जिला ही ऐसा जिला है ज़हां आजादी के बाद बंदोबस्त नहीं हो पाया है। बताया जाता है की अंग्रेजों के जमाने में लगभग 1924-25में यंहा बंदोबस्त हुआ रहा होगा जिसके बाद कभी भी बंदोबस्त कराया ही नहीं गया।इतने लंबे समय बाद भी बंदोबस्त न हो पाने के चलते उस जमाने के राजस्व अभिलेख और जमीनी हकिकित में आमूल चूक परिवर्तन आ चुका है ।जंहा बड़े झाड़ छोटे झाड़ जंगल दर्ज था वंहा बड़े बिल्डिंगों का जंगल खड़ा हो गया है ।गुलामी काल के पुराने अभिलेख एवं नक्शा का हाल इतना खराब हो गया है कि कुछ पल्ले नहीं पड़ता।बस अनुमान अंदाज से ही कामचलाउ काम चल रहा है,परन्तु समय समय पर बहुत गंभीर विवाद भी उपजते रहता है।जिसके लिए भी निशाना पटवारी राजस्व निरीक्षक तहसीलदार को बनना पड़ता है। कोंडागांव जिला का बंदोबस्त कराने की मांग पिजले कयी दशक से उठाया जा रहा है पर बंदोबस्त हो ही नहीं पाया।इस मसले को ही देखते हूए मुख्यमंत्री का 26जनवरी कोंडागांव जिला मुख्यालय और 27जनवरी को केशकाल के कोंगेरा आगमन होने पर सबसे प्रमुख मांग के बतौर पर जिले का बंदोबस्त कराने का मांग किया गया था। जिस पर मुख्यमंत्री ने गंभीरता से गौर करके जिला का बंदोबस्त करवाने की घोषणा कर दिया था। मुख्यमंत्री की घोषणा का जिलावासियों ने दिल खोलकर स्वागत किया था। और बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं बंदोबस्त आरंभ होने का ताकि बंदोबस्त हो जाये और जमीन से जुड़ी समस्या का स्थाई समाधान हो जावे।

अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के उपलक्ष्य में बस्तर पुलिस ने वरिष्ठ नागरिकों का किया सम्मान

0

50 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को किया गया सम्मानित
बस्तर पुलिस के द्वारा वरिष्ठ नागरिक दिवस मनाया गया

पुलिस मुख्यालय के निर्देशन पर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा, डी एस पी ललिता मेहर, डी एस पी अपूर्वा सिंह क्षत्रिय,थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू व थाना प्रभारी बोधघाट धनंजय सिन्हा एवं अन्य पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति में पुलिस लाईन में आज 1 अक्टूबर को वरिष्ठ नागरिक दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया था, इस अवसर पर शहर के 50 से अधिक वरिष्ठ गणमान्य नागरिकों को सम्मानित किया गया, अधिकांश वरिष्ठ नागरिक खेल, शिक्षा व समाज सेवा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में अभी भी अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं, पुलिस के द्वारा इन्हें वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों के सम्बन्ध में बने विभिन्न कानूनी उपबन्धों के बारे में जानकारी दी गयी, उनका कुशल क्षेम पूछा गया, साथ ही प्रतिमाह वरिष्ठ नागरिको के साथ बैठकर उनके समस्याओं के सम्बंध में चर्चा करने व उनकी सहायता करने की बात कही गयी |

एसडीएम द्वारा अवलोकन कर ब्लॉक ओरछा का किया औचक निरीक्षण

0

डॉ एस वली आज़ाद – नारायणपुर 01 अक्टूबर 2021

जिले का अनुविभागीय अधिकारी जितेंद्र कुर्रे का दिनांक 29/09/2021 को ब्लॉक मुख्यालय ओरछा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान 10:45 सुबह विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया गया। जिसमे खण्ड अधिकारी का लेखापाल एवं लीपिक उपस्थित पाए गए। जिसमे एक लिपिक अनुपस्थित पाए गए। जिसके संबंध में कार्यलिन कर्मचारी को निर्धारित समय में उपस्थित होने का शक्त निर्देश दिए।

कार्यालय के पंजियों का अवलोकन करते हुए संयुक्त आठ आश्रम का निरीक्षण करते बच्चो में भाषाई कॉराल भाषा हिंदी पठन एवं भाषा अंग्रेजी का पठन का परिक्षण कर बच्चो को अध्ययन कराया। सभी आश्रम छात्रावास के अधिक्षको को कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए पढ़ाई तुम्हार दवार 02 एवं जाती प्रमाण पत्र बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी को जाती प्रमाण पत्र बनाए जाने हेतु प्रगति पत्र दो दिवस के भीतर प्रस्तुत करने हेतु निर्देश किये। तत्पश्चात हायरसेकंड्री स्कूल में जाती प्रमाण पत्र हेतु पटवारी प्रतिवेदन उपस्थित पटवारियों का कार्यशाला में कार्यो का भी अवलोकन किया। एसडीएम जितेंद्र कुर्रे के साथ नयाब तहसीलदार मुकेश ठाकुर एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी दीनबंधु रावटे उपस्थित थे।

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर वृद्धजनों का हुआ सम्मान

0

वृद्धजनों के जीवन का अनुभव ही हमारी धरोहर-जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामबती नेताम

डॉ एस वली आज़ाद – नारायणपुर 01 अक्टूबर 2021

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आज यहां जिला पंचायत के सभाकक्ष में जिले के वृद्धजनों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन कर उन्हें सम्मानित किया गया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ष्यामबती नेताम, उपाध्यक्ष जिला पंचायत देवनाथ उसेण्डी, नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता मांझी के अलावा कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू उपस्थित थे। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्यामबती नेताम ने कहा कि हमारे देश में बुजुर्गों को विशेष सम्मान दिया जाता है। हमें अपने बुजुर्गो का सम्मान हमेशा करना चाहिए, हम सभी को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए और बजुर्गों की देखभाल एक छोटे बच्चे की तरह करनी चाहिए। उनके जीवन का अनुभव ही हमारी धरोहर है, जिसका लाभ हमें समय-समय पर लेते रहना चाहिए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनाथ उसेण्डी ने कहा कि बुढ़ापा हम सभी के जीवन में एक न एक दिन आना है। इसलिए हमें अपने बुजुग और वृद्धों की समुचित देखभाल एवं सेवा का प्रयास करना चाहिए। बुजुर्गों की सेवा ही हमारा परम धर्म है। हमें जन्म से लेकर बड़े होने तक की जिम्मेदारी निभाने वाले बुजुर्गों की देेखभाल और सेवा से एक सुखद अनुभूति होती है। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मांझी ने कहा कि वृद्ध समाज एवं परिवार के धरोहर है, इनको संभालकर रखना हमारी जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षित शिक्षिका संगीता ज्ञानेश्वरी ने बुजुर्गों को भरण पोशण अधिनियम 2007 के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में आवेदन और विस्तार से जानकारी उपसंचालक समाजकल्याण से प्राप्त की जा सकती है। भरण पोशण से संबंध्धित आवेदन पत्रों का निराकरण 90 दिनों के भीतर कर दिया जाता है। वहीं डॉ प्रशांत गिरी नेे मानसिक स्वास्थ्य के संबंध में विस्तार से अवगत कराया और कहा कि मानसिक परेशानी होने पर जिला चिकित्सालय के ओपीडी कक्ष क्रमांक 10 में सपर्क कर सकते हैं। सुश्री नेहा गिरी ने वर्तमान में चल रही तनाव के कारण एवं उसके निदान के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने वृद्धजनों को षॉल, श्रीफल भंेटकर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर सहायक संचालक समाज कल्याण श्रीमती वर्शा एवं समाज कल्याण विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी व जिले के वृद्धजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक देशमुख ने किया।

MOST POPULAR

HOT NEWS