भानपुरी । थाना भानपुरी से करीब 2 किमी चित्रकोट मार्ग पर ग्राम बोडनपाल पर तेज रफ्तार वाहन ने पैदल चल रहे थे दो लोगों को जोरदार मारी टक्कर जिसमें से एक घटनास्थल पर मृत्यु दूसरा गंभीर रूप से घायल उपचार हेतु महारानी अस्पताल जगदलपुर में भर्ती किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार रात्रि के 8:00 बजे भानपुरी चित्रकोट रोड पर ग्राम बोडनपाल में दो युवक थानू सेन (मिथुन सेलून)50 वर्ष व शेख सोहेल 23 वर्ष ग्राम भानपुरी निवासी पैदल भानपुरी की ओर आ रहे थे। तभी तेज रफ्तार वाहन अशोक लीलैंड सीजी 04 एम ए 8607 डाक वाहन (कोरियर)जोरदार मारी टक्कर जिसमें घटनास्थल पर थानू सेन (मिथुन )की मौत हो गई और शेख सोहेल गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल से वाहन लेकर चालक फरार हुआ ग्रामीणों ने 112 डायल करके तत्काल भानपुरी अस्पताल उपचार के लिए लाया गया गंभीर रूप से घायल होने के कारण डॉक्टरों ने जगदलपुर महारानी अस्पताल रेफर किया गया।ग्रामीणों की मदद से वाहन व चालक को ग्राम आमाबाल में पकड़ा गया। इस घटना की सूचना थाना भानपुरी में दी गई। पुलिस द्वारा कार्रवाई जारी है।
सरकारी राशन दुकानों में बढ़ रही भीड़ के चलते बनाई गई यह व्यवस्था
लाकडाउन में कोई भूखा न सोय इस लिए राज्य सरकार ने राशन कार्ड धारिओ को चावल देने का निर्देश जारी किया है ! सरकारी राशन दुकानों पर दुकान संचालको दवरा चावल बांटने का काम सुरु कर दिया है ! ऐसे में कोरोना नियमो का उल्लंघन न हो इसलिए तहशील पारा वॉर्ड क्रमांक 03 के पार्षद विजय सलाम ने अपने वॉर्ड जहाँ पर 600 से अधिक हितग्राहीओ को लेम्स के सामने मैदान में राशन बाटने की व्यवस्था बना दी नगर के पार्षद विजय सलाम ने बताया की मुख्यमंत्री के निर्देश हितग्राहीओ को दो महीने का एक साथ चावल देने का काम किया जा रहा है | वॉर्ड के लेम्स में लगभग 600 से अधिक 3 वॉर्ड के राशन कार्डधारी है | ऐसे में लोगो को समस्या न हो इसके लिए टोकन की व्वयस्था कर एक दिन में 50 हितग्राहीओ को राशन दिया जा रहा है |
कोरोना के बढ़ते संक्रमण से लगे लॉकडाउन मे गरीब,मजदूर, रोज कमा कर जीवन बसर करने वाले मजदूरों का आय का सभी रास्ता बंद हो गया है उनके सामने सबसे बड़ा परेशानी आर्थिक तंगी का है, इन्ही सब जरुरत मंदो को ध्यान मे रखते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष देवनाथ उसेंडी के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रवि देवांगन के नेतृत्व मे जिला स्तरीय कोरोना कंट्रोल रूम बनाई गयी है जिसमे ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवि देवांगन, अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष शेख महमूद, मीडिया प्रभारी मिथलेश ठाकुर एवं अन्य सदस्य के साथ गाइडलाइन का पालन करते हुए गरीब मजदूरो को सूखा राहत चांवल, दाल, आलू प्याज़, सोयाबीन एवं हल्दी मिर्ची एवं अन्य समानो का पैकेट बना कर घर घर दिया जा रहा है l
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवि देवांगन ने गरीब परिवारो के घर घर पहुंच राशन वितरण करने के दौरान कहा की कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए टीकाकारण करना अनिवार्य है यह टीका पूरी तरह सुरक्षित है इसे लगाने मे न घबराये, टीकाकरण के बाद कोरोना का असर शरीर मे उतना प्रभाव नहीं डालता इसलिए अधिक से अधिक संख्या मे कोरोना का टीका अवश्य लगाए और सोसल डिस्टेंस का पालन जरूर करें!
जगदलपुर:-कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर जारी है, इस लहर में लगातार संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे है। संक्रमण से बचाव व रोकथाम हेतु जिला प्रशासन द्वारा लॉक डाउन की समय सीमा में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है।
लॉक डाउन के दौरान बस्तर पुलिस भी लगातार मुस्तैदी से कार्य करते नजर आ रही है। लगातार चौक- चौराहों पर तैनात जवान लॉक डाउन का पालन कराने में लगे हुए है।
कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा शहर के चाँदनी चौक में चेक पोस्ट के दौरान वाहनों की चेकिंग की गई , कोतवाली थाना प्रभारी एमन साहू मौके पर मौजूद हो कर चौक से गुजरने वाले सभी वाहनों से पूछताछ करते हुए नजर आये।
कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि आज उनकी टीम द्वारा शहर के चाँदनी चौक चौराहे से गुजरने वाले हर वाहनों से जानकारी ली जा रही है , साथ ही वेवजह घूमने वाले लोगो पर कार्यवाही की जा रही है,साथ ही वेवजह ना घूमने की समझाईस भी लोगो दी जा रही है। कोतवाली पुलिस की कार्यवाही से सड़कों पर वेवजह घूमने वाले लोगो पर अंकुश लगेगी ।
जगदलपुर- आजकल जहां लोग दो-चार रुपयों के लिए अपना ईमान खो देते हैं वहीं ऐसे लोग भी मौजूद हैं जो ईमानदारी की मिसाल हैं.यहां ईमानदारी की मिसाल पेश की है.पत्रकार धर्मेन्द्र महापात्र ने .बस्तर संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में रहने वाले टीवी पत्रकार धर्मेन्द्र महापात्र बुधवार की सुबह साकेत कॉलोनी के सामने पाणिग्राही काम्प्लेक्स में स्थित एसबीआई एटीएम में पैसे निकालने गये थे.वंहा पहले से ही एक सख्श राशि आहरण कर रहे थे कुछ देर बाद वह शख्स चला गया.जब धर्मेन्द्र ने राशि निकालने एटीएम मशीन में स्वाइप किया तो मशीन ने कार्ड को एरर कर दिया जब उन्होंने कारण जानने रुपये निकालने वाली चेंम्बर में देखा तो पांच – पांच सौ रुपये के नोट देखा और उसे निकाल कर एटीएम के बाहर उस शख्स को देखने लगे मगर तक राशि आहरण करने आया शख्स जा चुके थे.धर्मेन्द्र ने इस बात की सूचना बोधघाट थाना प्रभारी धनंजय सिन्हा और SBI के चॉइस सेंटर के संचालक शैलेश अग्रवाल को दी दोनों ने ही एसबीआई मेन ब्रान्च से संपर्क किया और महापात्र को बैंक में राशि जमा करने की सलाह दी.
पत्रकार धर्मेन्द्र महापात्र स्वमं SBI मेन ब्रांच पहुँचे और शाखा प्रबंधक विपिन बिहारी को 10 हजार रुपये सौप दी.प्रबंधक ने ईमानदारी के लिये धर्मेन्द्र महापात्र को धन्यवाद ज्ञापित करते कहा कि ऐसे शख्स कम ही मिलते है जो रकम मिलने के बाद लौटा दे.उन्होंने आश्वस्त किया कि एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे में आहरण करने वाले सख्स की पहचान कर उसे राशि लौटा दी जाएगी.धर्मेन्द्र महापात्र पेशे से टीवी पत्रकार हैं और उन्हें लगा कि शायद सख्स को पैसे की आवश्यकता रही होगी तभी वे एटीएम तक आये थे मगर वे अपनी राशि भूल गये इस लिये उक्त राशि उनके तक पहुँचनी चाहिए क्योंकि लॉक डाउन में आम जनता काफी त्रस्त है एक एक रुपये भी आज काफी महत्वपूर्ण है.इसी लिये उन्होंने राशि बैंक को सुपुर्द कर दी.
आम आदमी पार्टी बस्तर नेत्री और जिला अध्यक्ष तरुणा बेदरकर ने आज प्रेस विज्ञप्ति जारी करके सभी मीडिया कर्मियों को फ़ण्ट लाइन वर्कर मानते हुए कोरोना में किसी भी मीडिया साथी की मृत्यु होने पर 1 करोड़ की सिहयोग राशि की मांग सरकार से की है।
आज पूरे देश के अंदर जिस प्रकार से कोरोना अपने पैर पसार रहा है ।कोई भी जिला अछूता नही है ।पिछले साल की पहली लहर से लेकर आज की दूसरी लहर तक लगातार छोटे बड़े मीडिया कर्मी फ़ण्ट लाइन वर्कर की तरह काम कर रहे हैं। कोरोना की इस भीषण परिस्थिति में अपनी जान की परवाह किये बिना लोगों के बीच पहुँच कर उनकी समस्याओ की जानकारी लेकर मीडिया के माध्यम से सरकार तक पहुँचने का काम कर रहे हैं।जिससे शासन अपनी कमियों को दूर कर बेहतर काम करने की कोशिश करती है ।सरकार को सुचारू रूप से चलाने में मीडिया का बहुत बड़ा हांथ होता है।
समीर खान ने कहा कि भारत मे अब तक इस महामारी से लगभग 2 लाख लोगों की जाने जा चुकी है।वन्ही अप्रैल 2020 से अबतक लगभग 200 से ज्यादा पत्रकार साथी इस कोरोना के समय मे अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए जान गवां चुके हैं।उनके बाद उनके परिवार का भरण पोषण और आर्थिक स्तिथि पर बहुत बड़ा प्रश्न उठता है। इनमें से कई पत्रकार फ्रीलांसर भी थे जिनका जीवन बीमा भी नही हो पाया था।फिर भी तमाम चुनौतीयो के बावजूद देश के पत्रकार सही समाचार आम जन तक पहुचाने के लिए फील्ड से लेकर न्यूज़ रूम तक डंटे हुए हैं।
तरुणा साबे बेदरकर ने कहा कि आम आदमी पार्टी इस विज्ञप्ति के माध्यम से सरकार से मांग करती है कि सभी मीडिया कर्मियों को फ़ण्ट लाइन वर्कर मानते हुए सभी का पहले वैक्सीनेशन किया जाए।साथ ही साथ कोरोना के समय सेवा देते हुए अगर किसी की मृत्यु हो जाये तो उनके परिवार को 1 करोड़ की सहायता राशि दी जाए।हम जानते हैं कि पत्रकार साथियों के द्वारा समाज़ के लिए किए गए कार्यो की तुलना इस राशि से नही कर सकते पर यह सम्मान राशि उनके परिवार के लिए राहत हो सकता है।
भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या बर्दाश्त नहीं-राकेश यादव
हत्या का मुकदमा दर्ज हो ममता बनर्जी पर – सुरेश निर्मलकर
बंगाल में तत्काल राष्ट्रपति शासन लगना चाहिए – कमलेश सोनी
ममता नाम पर कलंक है यह ममता बैनर्जी – अमित चोपडा
पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र की हत्या के विरोध में भाजपा शहर मंडल के कार्यकर्ताओं ने अपने निवास के सामने पश्चिम बंगाल कि तृणमूल कॉन्ग्रेस तथा ममता बनर्जी के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया।
इस दौरान भाजपा के प्रदेश मंत्री के राकेश यादव ने कहा कि राजनीति क्षेत्र में चुनाव लड़ना, चुनाव जीतना एक सामान्य प्रक्रिया है किंतु पश्चिम बंगाल में चुनाव जीतने के बाद तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय में हमला कर,भाजपा कार्यकर्ताओं के घरों में हमला कर, मां बहनों की अस्मिता से खिलवाड़ करने का दुस्साहस किया है।घरों में घुसकर लूटपाट, तोड़फोड़ और भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या करने का जो शर्मनाक हरकत किया है। निसंदेह यह लोकतंत्र के अध्याय में एक काला पन्ना साबित होगा।
भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर ने कहा कि बहुत से ऐसे कार्यकर्ता होते हैं जो किसी ना किसी राजनीतिक पार्टी से जुड़े होते हैं और पार्टी के लिए कार्य करते हैं किंतु भाजपा के लिए कार्य करने वाले ऐसे कार्यकर्ताओं को चिन्हित कर तृणमूल कांग्रेस सत्ता में आते ही गुंडागर्दी पर उतारू हो गई है और उन्हें जान से मारने का प्रयास किया जा रहा है।पश्चिम बंगाल में भय का वातावरण बनाया जा रहा है। जो दहशत अंग्रेजों के शासन काल में हुआ करती थी। वही दहशत लोकतंत्र के पावन उत्सव के उपरांत पश्चिम बंगाल में देखने को मिल रही है जो कहीं ना कहीं एक नई परिपाटी को जन्म दे रही है और यह घटना निसंदेह दुखदाई है और हम सब इसकी कड़ी भत्सर्ना करते हैं, विरोध करते हैं। ऐसे लोग जो भाजपा कार्यकर्ताओं की व अन्य लोगों की हत्याएं कर रहे हैं उनके ऊपर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हैं और फांसी की सजा की मांग करते हैं।
आज पूरे छत्तीसगढ़ के भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने अपने निवास के समक्ष धरना प्रदर्शन कर सरकार के विरोध में बिगुल फूंकने का काम किया है और अगर यह सरकार अपना दुस्साहस जारी रखती है गुंडागर्दी और कत्लेआम जारी रखती है।तो आने वाले समय में पार्टी के निर्देश पर भाजपा का हर कार्यकर्ता इस युद्ध में शामिल होने को तैयार है।इस कार्यक्रम के दौरान शहर के राकेश यादव,लक्ष्मी नुनीवाल,राजा दीवान,प्रतिभा चौधरी,शाहिद खान, सुरेश निर्मलकर, कमलेश सोनी ,अमित चोपड़ा, शरद ठाकुर,नरेंद्र सोनवानी, तोमन साहू,अंबिका यादव,पंकज आहूजा, प्रभाकर बाघमार ,कमल पंप आलिया,अमित दुबे,प्राची लालवानी ,नीतू सोनवानी, हितेश्वर कौशिक, गिरजेश गुप्ता,दीपक देवांगन,संतोष चौधरी,प्रीतम यादव,रिंकू शर्मा,रामस्वरूप यादव, डॉ मोना टुवानि,सुरेश यादव,गणेश साव,शशि साहू,अकबर तिगाला,दयाल बघेल,रेखा यादव, कल्याणी कौशिक, यकेश्वरी देशमुख, गुनीता साहू, यशोदा राव,श्रीमती साव, आदि कार्यकर्ता ने अपने निवास स्थान के सामने धरना दिया |
इस धरना प्रदर्शन के संबंध में जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा तोमन साहू ने बंगाल में चुनाव परिणाम आने के बाद हिंसा और भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं व पार्टी कार्यालय पर हमले की कड़ी निंदा में करते हुए इसे लोकतंत्र की हत्या का प्रयास बताया बताया है उन्होंने कहा कि 2 मई को चुनाव परिणाम घोषित हुए हैं उस दिन से लेकर आज तक पश्चिम बंगाल में अलग-अलग जगह पर कई हिंसाओ को अंजाम दिया गया है हिंसा के बीच 11 भाजपा समर्थकों की हत्या कर दी गई और ऐसे में दीदी अपने जश्न व ताजपोशी में मशगुल है ऐसा लगता है मानो इन्हीं मौतों से ममता बनर्जी का ताज सजना है |
प्रदेश मंत्री पवन साहू ने कहा कि दीदी ने जिस प्रकार से सेकुलरिज्म होने का चादर ओढ़ कर लगातार राष्ट्र वादियों के ऊपर हमला करना अनुचित है प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चेमन देशमुख ने कहा कि जहां एक और ममता बनर्जी की जीत के पीछे महिलाओं का साथ बताया जा रहा है वही उन महिलाओं के साथ बलात्कार मारपीट छेड़छाड़ की घटना हो रही है जोकि टीएमसी कार्यकर्ताओं की घिंनित सोच को दर्शाती है |
जिला महामंत्री हेमंत साहू /मनोहर सिन्हा ने कहा कि आखिरकार क्या ममता बनर्जी की टीएमसी की सरकार 5 वर्षों के लिए इसलिए चुनकर आई है कि प्रजातांत्रिक देश में कोई भी व्यक्ति सत्ता के खिलाफ ना बोल सके आज वहां हालात ऐसे हैं कि लूट वह हत्या के भय से 1000 हिन्दू परिवार वा भाजपा कार्यकर्ता गांव छोड़ अन्यत्र स्थानों पर पनाह लेने मजबूर है टीएमसी के गुंडों द्वारा आगजनी महिलाओं से छेड़छाड़, बदसलूकी हत्या निंदनीय है इस प्रदेश में तत्काल राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग कें केद्रीय नेतृत्व हम सब भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के पदाधिकारी/ कार्यकरता गण करते हैं |
आज के इस धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सोमेश साहू पुष्पेंद्र चंद्राकर नागेंद्र चौधरी उपाध्यक्ष गण रमेश सोनवानी मदन साहू लीलाराम सोंनबेर मंत्री गण विजय सोनकर शिवगिरी चुरेन्द्र टिकेश्वर पांडे कोषाध्यक्ष रोमन सुनकर शिवेंद्र देशमुख छगन साहू डोमन्द्र साहू अनिल साहू भूपत हटीले शंकर साहू मंडल अध्यक्ष गणेश साहू ओंकार सेना पन्नालाल साहू टीका राम निषाद चेतन निषाद मितेंद्र वैष्णो सुरेश देशमुख शशिकांत साहू उमेश विश्वकर्मा आदि किसान मोर्चा के पदाधिकारी व युवा कार्यकर्ता गण सम्मिलित रहे |
उक्त आशय की जानकारी जिला मीडिया प्रभारी अनिल साहू द्वारा दी गई.
दल्ली राजहरा:- बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भारतीय जनता पार्टी के कार्यालयों में की गई तोड़फोड़ एवं भाजपा कार्यकर्ताओं पर किए जा रहे प्राण घातक हमलों के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा के आव्हान पर भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष श्री विष्णु देव साय एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री नवीन मार्कंडेय के नेतृत्व में एवं भाजपा जिला अध्यक्षों के मार्गदर्शन में अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने आज अपने अपने घरों में धरना प्रदर्शन कर बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के हमले में दिवंगत भाजपा कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।
अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अनिल खोबरागड़े ने कहा कि बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मौन स्वीकृति के बाद तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा बंगाल में लगातार भारतीय जनता पार्टी के कार्यालयों में तोड़फोड़ ,आगजनी ,हिंसा कर रहे है साथ ही भारतीय जनता पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं को टारगेट कर प्राणघातक हमला भी कर रहे है जो कि निंदनीय है एवं लोकतंत्र की मर्यादा के खिलाफ है।
तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा बंगाल में की जा रही आगजनी, हिंसा एव हत्या के विरोध में अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अनिल खोबरागड़े एवं जिला सदस्य सागर गनीर सहित अनेक पदाधिकारीयों कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घरों के बाहर धरना प्रदर्शन कर हिंसा के शिकार हुए भाजपा नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की ।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने घरों में दिए धरना पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के गुंडों द्वारा लूटपाट ,आगजनी,बलात्कार, हत्या जैसे संगीन अपराध को अंजाम दिया जा रहा है ,जिसके विरोध में भारतीय जनता पार्टी मंडल गुंडरदेही के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने घरों में धरना दिया और एक स्वर में सभी ने मांग की पश्चिम बंगाल में तत्काल राष्ट्रपति शासन लगाया जाए और टीएमसी के अत्याचार से पश्चिम बंगाल को बचाया जाए।
टीएमसी के गुंडों द्वारा बंगाल में चुनाव संपन्न होते ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर प्राणघातक हमला प्रारंभ कर दिया जिसके चलते कई लोगों को अपने प्राण गंवाने पड़े। वही भाजपा कार्यालय सहित कार्यकर्ताओं के घरों में आगजनी की घटनाएं की जा रही है। इन तमाम घटनाओं को लेकर सारे देश में नागरिकों का गुस्सा बढ़ रहा है ।मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को तत्काल अपने गुंडों को काबू में करना चाहिए और पश्चिम बंगाल में शांति की स्थापना करनी चाहिए।