City Media - Page 1428 of 1854 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1428

जघन्य अपराध प्रकरणों के प्रारंभिक निर्धारण पैनल सदस्यों की हुई बैठक

0

जगदलपुर। किशोर न्याय ( बालकों की देखरेख और संरक्षण ) अधिनियम 2015 की धारा 15 ( 1 ) अनुसार जघन्य अपराध के प्रकरणों में प्रारंभिक निर्धारण की कार्यवाही में किशोर न्याय बोर्ड , जगदलपुर को सहायता हेतु गठित पैनल के मनोवैज्ञानिक, मनोसामाजिक कार्यकर्ता, अन्य विशेषज्ञ सदस्य की बैठक हुई। बैठक में विधि विरुद्ध कार्य करने बालक एवं उनके प्रकरण से सम्बंधित दस्तावेज प्रस्तुत किये गए। मनो सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र पाणीग्राही ने बताया कि प्रकरण से सबंधित दस्तावेज का गहनता से

This image has an empty alt attribute; its file name is baghel1.jpg

अवलोकन किया गया एवं विधि विरुद्ध कार्य करने वाले बालकों से भी चर्चा की गई। विधि विरुद्ध बालक के द्वारा अपराध करने और उसके परिणामो की समझ के बारे में उसकी मानसिक एवं शारिरिक क्षमता का निर्धारण किया गया। पैनल सदस्य डॉ. सी. मरियम मनोचिकित्सक एवं श्रीमती रंजीता देवांगन परामर्शदाता महिला एवं बाल विकास जिला बाल संरक्षण इकाई ने भी विधि विरुद्ध बालकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली एवं प्रकरण के सम्बंध में चर्चा की एवं प्रकरण का प्रारंभिक निर्धारण किया गया। पैनल सदस्यों के द्वारा अब तक लगभग 86 से अधिक जघन्य अपराधों का प्रारंभिक निर्धारण किया जा चुका है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

छ.ग. राज्य मुख्य नगरपालिका अधिकारी कल्याण समिति के प्रांतीय अध्यक्ष बने एस.के.सुंदरानी

0

छ.ग. मुख्य नगरपालिका अधिकारी कल्याण समिति कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया।

सर्वसम्मति से जितेंद्र कुशवाहा को चुनाव अधिकारी नामित किया गया। जिसकी देखरेख में सम्पूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न हुई।
इस चुनाव में सर्वसम्मति से सुदेश कुमार सुंदरानी को प्रांतीय अध्यक्ष, सूरज सिदार एवं शीलू भारती प्रांतीय उपाध्यक्ष, खजांची कुम्हार कोषाध्यक्ष, नारायण साहू प्रांतीय सचिव एवं सवीना अंनत सहसचिव निर्वाचित हुए। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सीएमओ हितों के लिए लगातार संघर्ष का संकल्प लिया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4-1024x575.png

विदित हो कि छ.ग. मुख्य नगरपालिका अधिकारी कल्याण समिति अपने नगरीय निकाय के अधिकारियों के कल्याण एवं हितों के सम्बंध में समय समय पर शासन को ध्यान आकृष्ट कराता रहा है। अब आगे उक्त कार्यों को मजबूती के साथ सरकार के समक्ष रखने की जिम्मेदारी सुंदरानी की होगी।

This image has an empty alt attribute; its file name is bhupes-1024x512.jpg

वर्तमान में शहरीकरण के दौर में नगर निगमों, नगरपालिका एवं नगर पंचायतों की भूमिका बढ़ी हैं। विशेष रुप से कोरोना काल में आवश्यक सेवाओं को प्रदान करने में नगरीय निकायों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का योगदान उल्लेखनीय रहा हैं जिसकी तारीफ माननीय मुख्यमंत्री जी भी कर चुके है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

दल्ली राजहरा के विभिन्न वार्डों में डेंगू-मलेरिया की रोकथाम के लिए किया जा रहा दवा का छिड़काव

0

नगर पालिका दल्ली राजहरा द्वारा निकाय के विभिन्न वार्डों में मच्छरों से बचाने हेतु योजनाबद्ध तरीके से मच्छरों से बचाव हेतु दवाई छिड़कने का अभियान चलाया जा रहा है ऐसे सभी क्षेत्र नाली एवं जहां पानी जमा हो रहा है वहां सफाई विभाग के कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिया गया है कि दवाइयों का छिड़काव सतत रूप से करें जिससे पानी में डेंगू मच्छर पनप ना सके मुख्य नगर पालिका अधिकारी नारायण साहू ने जागरूक करते हुए अपील की है कि अगर 4 से 7 दिनों तक बुखार ,आंखों और सिर में दर्द, जी मचलना पेट में दर्द, त्वचा लाल रेशेज और मांसपेशियों में दर्द की शिकायत होती है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क कर अपना इलाज कराये ऐसी स्थिति में लापरवाही ना बरतें अपने अपने आसपास के क्षेत्रों में पानी ना जमा होने दें घर के कूलर में पानी खाली कर उन्हें साफ रखें ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4-1024x575.png
This image has an empty alt attribute; its file name is bhupes-1024x512.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

कांग्रेस के झूठे वादों से किसान बेरोजगार सभी वर्ग कर रहे ठगा महसूसः विक्रम धूर्वे

0

कांग्रेस शासन में आपसी भरोसे की कमी प्रदेश की जनता को कर्ज में डूबोया: धूर्वे

दल्लीराजहरा/डौण्डी,24 अगस्त । सांसद प्रतिनिधि विक्रम ध्रुवे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तंज कसते हुए कहा की बिजली खाद सूखा पर किसान मानसून के समय पर वर्ष समय पर पर्याप्त नहीं होने से खरीफ की फसल धान के लिए पानी को लेकर पूरे प्रदेश में प्रदर्शन कर रहे हैं वही कांग्रेस में ढ़ाई ढ़ाई साल के सी एम को लेकर घमासान मचा हुआ है। कांग्रेस के नेता कौन बनेगा छत्तीसगढ़ का सी एम पर लगे हुए हैं। सांसद प्रतिनिधि ध्रुवे ने कहा की ढ़ाई साल में ही प्रदेश सरकार जनता का विश्वास और भरोसा खो दिया है प्रदेश सरकार अपने को किसानों छत्तीसगढ़ की जनता की सेवा के लिए सौभाग्य की बात करते हैं ठीक इसके विपरीत प्रदेश की कांग्रेस सरकार की प्राथमिकता छत्तीसगढ़ की सेवा करना नहीं इस सरकार की प्राथमिकता मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचना और कुर्सी

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4-1024x575.png

बचाना है। ध्रुवे ने आगे कहा की प्रदेश की कांग्रेस सरकार आम जनता किसानों युवा बेरोजगार मजदूर वर्ग से झूठे वादे कर सत्ता तो प्राप्त कर लिया जब इसे पूरा करने की बारी आई तो नये नये पैतरे का इस्तेमाल कर लोगों को बेवकूफ बनाया जा रहा है इनके झूठे वादों से प्रदेश के किसान श्रमिक बेरोजगार सहित सभी वर्ग अपने को ठगा महसूस कर रहा है छत्तीसगढ़ प्रदेश के विकास के लिए भाजपा ने 15 सालों में जितना कर्ज लिया था उससे भी ज्यादा कर्ज ढ़ाई साल में कांग्रेस की सरकार ने लेकर छत्तीसगढ़ की जनता को कर्ज में डूबो दिया है इसी के साथ उन्होने यह भी कहा की कांग्रेसी नेताओं व मंत्रियों में आपसी भरोसे की कड़ी टूटे साफ दिखाई दे रही है किसी भी कार्य का जब सत्ता का एक मंत्री फीता काटने के बाद दूसरा मंत्री फिर उसी कार्य का फीता काट कर उस कार्य का लोकार्पण करता है तो उस मंत्री का मजाक उड़ाना नही तो और क्या है जिसे जनता भी समझ रही है की 15 सालों के बाद कांग्रेस प्रदेश की सत्ता में आकर सिर्फ अपनी स्वार्थ की राजनीति कर कुर्सी बचाने में लगी है जिसका आने वाले चुनाव में प्रदेश की जनता जवाब अवश्य देगी।

This image has an empty alt attribute; its file name is bhupes-1024x512.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

जिला कांग्रेस कमेटी जगदलपुर की दादागिरी, सरकार कांग्रेस की तो सरकारी जमीन पर कब्जा कांग्रेस का – घनश्याम चंद्राकर (आप प्रदेश उपाध्यक्ष)

0

गरीब जनता अतिक्रमण करे तो घर तोड़ते अधिकारी,कांग्रेस के लोगो के साथ भरतमिलाप करते अधिकारी – दीपक आरदे (आप जिला अध्यक्ष बालोद)

वाह वाह क्या बात है दोषी और अधिकारी साथ है- कामता प्रसाद भंडारी (आप जिला सचिव बालोद)

प्रदेश उपाध्यक्ष घनश्याम चंद्राकर जी ने बताया की मामला जगदलपुर स्वामी विवेकानंद स्कूल के मैदान का है जिस पर स्कूल के मैदान की जगह को कोंग्रेस भवन का पार्किंग बना दिया गया है स्थानीय निवासियों द्वारा इसका कड़ा विरोध किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4-1024x575.png

स्थानीय निवासियों के माध्यम से यह बात आम आदमी पार्टी की जिला अध्यक्ष तरुणा बेदरकर को बताई गई और दस्तावेजों को दिखाया गया मामले के संज्ञान में आते ही तरुणा ने इसका विरोध किया और व इस भवन के उद्घाटन के कार्यक्रम के दिन जब वह सुबह अपने निवास से इसका विरोध करने के लिए जब वह वँहा पहुची तो उन्हें पुलिस बल पर गिरफ्तार कर तीन घंटे थाने पर बैठा कर रखा गया जो बेहद निंदनीय है ।

साथ ही घनश्याम जी ने कहा की जनता ने इस सरकार को जन कल्याण के काम की बेहतरी के लिए चुना है लेकिन यह सरकार अपने पार्टी के भवन निर्माण में व्यस्त है व उनके द्वारा किये गए लोक लुभावन वादे को जनता देख रही है कि वे कब इस दिशा पे आगे कार्य करेंगे आश्चर्य है कि जनता के कार्य को छोड़ यह सरकार अपने आलीशान भवन निर्माण में जुटी है जनता की समस्याओं से इनका कोई लेना देना नही है।

आम आदमी पार्टी बालोद जिला अध्यक्ष दीपक आरदे जी ने कहा की गरीबों के पास रहने को घर नही,अगर अपने लिए एक झोपड़ी बना ले तो वह अतिक्रमण है बोल कर अधिकारी कार्यवाही करते है,तो फिर कांग्रेस के अवैध कब्जे पर कार्यवाही क्यों नही की जा रही है,क्या अधिकारी डरते है या ईमानदारी और न्यायिक काम करना भूल गए है,क्या यह अधिकारी जनता की सेवा करने बैठे है या नेताओ की चमचा गिरी करने समझ नही आ रहा,उल्टा चोर कोतवाल को डांटे यह कहावत सच होते सामने आई इस घटना को देखते हुए।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

सरकार कांग्रेस की है इसका मतलब यह नहीं की सरकारी जमीन भी कांग्रेशियो की है,यह ना भूले कांग्रेसी यह जमीन सरकारी है किसी की जागीर नहीं है।

आम आदमी पार्टी बालोद जिला सचिव कामता प्रसाद जी ने बताया की कांग्रेस और अधिकारियों के भरत मिलाप से जनता को जो समस्या आ रही है ,उसके लिए 25 अगस्त को आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ आंदोलन करेगी,यह आंदोलन न्याय के लिए है,अब देखते है अधिकारी और नेताओ की सांठ गांठ है या अधिकारी ईमानदारी से जांच पड़ताल कर अवैध कब्जे को हटाते है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

भाजपा के शक्ति केंद्र में बुथ समिति के सदस्यों की बैठक

0

आज प्रवीर वार्ड शक्ति केंद्र में चार वार्ड के कुल छ: बूथ सदस्यों की बैठक नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने ली उन्होंने अपने उद्बोधन में उपस्थित सभी सदस्यों से कहा कि आने वाला समय कांग्रेसी की हर रीति नीति का विरोध करना है जिस प्रकार उनके द्वारा गलत प्रलोभन देकर सरकार बनाई गई है एवं जो झूठे वादे किए गए हैं उनका हर मोर्चे से विरोध करना है हम सब को एकजुट होकर अपने पार्टी के लिए हर एक सदस्यों को लेकर आगे बढ़ना है अभी जिस प्रकार की स्थिति हमारे सामने निर्मित है उन सभी को देखते हुए पार्टी के द्वारा सभी सदस्यों का डाटा एंट्री फॉर्म भरवाया जा रहा है इसमें सभी सक्रिय सदस्य और हमारे जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता शामिल होंगे बैठक का संचालन योगेश ठाकुर के द्वारा किया गया वह शक्ति केंद्र प्रभारी भी है महेश्वरी ठाकुर शक्ति केंद्र के स प्रभारी है इस बैठक में प्रमुख रूप से निर्मल पानीग्राही, महेंद्र पटेल, त्रिवेणी रधारी, महेश्वरी ठाकुर, भारती श्रीवास्तव, हाफिज खान, नवीन ठाकुर, अतुल सिंम्हा, रोशन झा, राजेश दास, अनिमेष चौहान, कुदरू नाग, प्रेम सेठिया, मनीष मूलचंदानी, के के तिवारी, आदित्य शर्मा, नरेंद्र गुप्ता, आशा महापात्र, कमला जंगम, लता यादव, गजेंद्र पगाडे और अधिक संख्या में वार्ड वासी उपस्थित थे |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

डौंडी ब्लाक के सहायक शिक्षक का “पढ़ाई तुहर दुवार” के अंतर्गत संपूर्ण छत्तीसगढ़ में हमारे नायक के रूप में चयन ——–

0

शासकीय प्राथमिक शाला ककरेल के प्रभारी प्रधान पाठक टुमन लाल सिन्हा जी को छत्तीसगढ़ राज्य शिक्षा विभाग द्वारा हमारे नायक में चयन होने पर शासकीय प्राथमिक शाला ककरेल के संपूर्ण स्कूल स्टाप शाला प्रबंधन समिति व ग्राम वासियों की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दी गई।

टुमन लाल सिन्हा जी को छत्तीसगढ़ राज्य शिक्षा विभाग द्वारा वर्कशीट निर्माण कार्य में उनके उल्लेखनीय कार्य हेतु छत्तीसगढ़ राज्य शिक्षा विभाग द्वारा हमारे नायक के रूप में चयन किया गया है। जोकि डौंडी ब्लाक व जिला बालोद के लिए बहुत ही गौरवान्वित करने वाला विषय है। इस वर्कशीट के द्वारा आंगनबाड़ी के छात्रों को मैं लर्निंग आउटकम प्राप्त करने में बहुत ही आसानी होगी । टुमन लाल सिन्हा जी द्वारा बनाए गए गतिविधियों के माध्यम से उक्त लर्निंग आउटकम को आसानी से प्राप्त किया जा सकता है । टूमनलाल सिन्हा जी को जिस आधार पर संपूर्ण छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ सरकार की योजना पढ़ाई तूहर द्वार का नायक चुना गया है तथा उनके द्वारा किए गए स्कूल शिक्षा पद्धति के विकास के लिए किये गए उल्लेखनीय कार्य इस प्रकार से हैं ।

1. वर्कशीट निर्माण

2. शिक्षण सहायक सामग्री निर्माण

3. मोहल्ला क्लास का सफल संचालन

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4-1024x575.png

4. आम राइट प्रयोजन का सफल क्रियान्वयन

5. सेतु पाठ्यक्रम आधारित वर्कशीट निर्माण

6. शालामें प्रिंट रिच वातावरण का निर्माण

7. अंगना मा शिक्षा कार्यक्रम का सफल क्रियान्वयन

8. खिलौना निर्माण और

9. कोविड-19 में फ्रंटलाइन वर्कर के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाना

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

क्रेडा अध्यक्ष ने वन मंत्री को दी बधाई, बस्तर के कांग्रेसियों ने दी जश्ने विलादत की मुबारकबाद शुभकामनाएं

0

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश के वन व विधि विभाग के मंत्री मोहम्मद अकबर को अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण अध्यक्ष (क्रेडा चेयरमैन)मिथिलेश स्वर्णकार ने पुष्प गुच्छ भेंट कर जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी। इस दौरान मंत्री मोहम्मद अकबर ने भी उनका अभिवादन स्वीकार किया और शुक्रिया अदा किया। क्रेडा चेयरमैन स्वर्णकार के साथ बस्तर के कांग्रेसी नेताओं ने भी मंत्री अकबर भाई को पुष्पगुच्छ देकर जश्ने विलादत की मुबारकबाद दी।इस दौरान सैयद सत्तार अली, अवधेश गौतम, संजू जैन,अब्दुल सईद, योगेश पानीग्राही मौजूद थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

खोदा पहाड़ निकली…

0

दिल्ली नें राहुल गांधी, सीएम भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव के बीच चल रही बैठक खत्म हो गई है। करीब 3 घंटे तक चली बैठक के खत्म होने के बाद सीएम बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास को लेकर चर्चा हुई। मगर ढाई-ढाई साल को लेकर किसी प्रकार की चर्चा नहीं हुई।

इस बैठक में छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया भी शामिल हुए। उन्होंने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि इस बैठक में छत्तीसगढ़ के संभागों के विकास को लेकर चर्चा हुई। ढाई-ढाई साल के मुद्दे पर किसी प्रकार की कोई बात नहीं हुई। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने भी मीडिया को यही बयान दिया की 3 घंटे तक प्रदेश के विकास को लेकर विमर्श किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

सत्य को प्रमाण की आवश्यकता नहीं,भ्रष्टाचार स्वयं प्रमाणित, महापौर की ख़ामोशी और प्रशासन की बेरूखी से सब कुछ स्पष्ट – संजय पाण्डेय नेता प्रतिपक्ष नगर निगम जगदलपुर

0

महापौर और सत्तापक्ष ने झूठ बोलकर गुमराह करने का किया प्रयास

वीड हार्वेस्टर मशीन ख़रीदी की जाँच हेतु एंटी करप्शन ब्यूरो में की गई शिकायत

आज भाजपा पार्षद दल ने दलपत सागर और गंगा मुंडा तालाब की सफ़ाई के लिए ख़रीदी गई एक्वैटिक वीड हार्वेस्टर मशीन की ख़रीदी में भारी भ्रष्टाचार,कई अनियमितता ,उसके कबाड़ की सामग्रियों को जोड़कर बनाई गई एसमबल्ड मशीन की ख़रीदी एवं उसके उच्चतम दर को लेकर एंटी करप्शन ब्यूरो एवं आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो एवं मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ सरकार मे लिखित शिकायत दर्ज कराई !
भाजपा पार्षद दल ने पत्र के माध्यम से एंटी करप्शन ब्यूरो व अन्य को शिकायत करते हुए कहा है कि एक्वैटिक वीड हार्वेस्टर मशीन की ख़रीदी में भारी भ्रष्टाचार,व्यापक अनियमितता को लेकर पिछले साल दिसंबर २०२० से लगातार महापौर, कलेक्टर एवं आयुक्त को अवगत कराता रहा है और अपने 14 बिंदुओं पर जाँच की माँग करता आ रहा है ! कलेक्टर ने संज्ञान लेते हुए माह जनवरी में एक उच्च स्तरीय

जाँच कमिटी का गठन भी किया और उसे निर्देशित किया की जाँच कर साथ दिवस के अंदर जाँच प्रतिवेदन प्रस्तुत करें परंतु यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि भाजपा पार्षद दल के द्वारा लगातार आंदोलन,प्रदर्शन एवं पत्र के माध्यम से महापौर और प्रशासन से गुहार लगाता रहा की जाँच प्रतिवेदन जनता के समक्ष प्रस्तुत किया जाए ! परंतु आज दिनांक तक ज़बकी जाँच दल को गठित हुए आठ माह व्यतीत हो गए हैं ,किसी भी प्रकार की जाँच नहीं की गई है ! पत्र में कहा गया है कि वे जाँच कमेटी के अध्यक्ष ,पूर्व में नगर निगम के आयुक्त थे उनके द्वारा ही मशीन का क्रयआदेश किया गया था और वर्तमान में निगम के ज़िम्मेदार जनप्रतिनिधि एवं प्रशासन इस मशीन के क्रय एवं भुगतान में भारी भ्रष्टाचार में लिप्त रहे हैं ! पत्र में निवेदन किया गया है कि पूरे प्रकरण एवं भाजपा पार्षद के माँग अनुसार चौदह बिंदुओं पर जाँच कर भ्रष्टों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करें !

संजय पांडे नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि भाजपा पार्षद दल द्वारा तीन आंदोलन व प्रदर्शन और पाँच बार ज्ञापन देकर ,प्रेस कॉन्फ़्रेन्स के माध्यम से भी जनता के समक्ष इस भ्रष्टाचार को उजागर करने एवं भ्रष्ट व्यवस्थाओं की पोल खोलने का प्रयास किया जाता रहा है ! महापौर सफीरा साहू के पास सच उजागर करने का अवसर था, पर उनकी ख़ामोशी और प्रशासन की बेरूखी से स्पष्ट है की दलपत सागर और गंगामुंडा तालाब की सफ़ाई के लिए ख़रीदी गई वीड हार्वेस्टर मशीन के क्रय में भारी भ्रष्टाचार हुआ है ! गत 29 अगस्त सामान्य सभा में महापौर और सत्तापक्ष ने यह भी कहा था कि 15 दिवस के अंदर जाँच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जावेगा ! परंतु भ्रष्टाचार में लिप्त महापौर और महापौर परिषद ने अब चुप्पी साध लिया है !

भाजपा पार्षददल ने कहा है कि उन्हें अब भी जाँच प्रति प्रतिवेदन का इंतज़ार है ! SLRM सेंटरों में ख़रीदी में व्यापक अनियमितताएं , डस्टबिन ख़रीदी में भारी भ्रष्टाचार,गुणवत्ताविहीन निर्माण कार्य , फ़ाइलों को छुपाना,टेंडरों में सेटिंग, जनता के ऊपर अतिरिक्त टैक्स यूज़र चार्ज, झूठ फ़रेब और भ्रष्टाचार अब नगर निगम की पहचान है ! भाजपा पार्षद दल जनता के समक्ष लगातार इनके भ्रष्टाचार की पोल खोलता रहेगा !

आज एंटी करप्शन ब्यूरो कार्यालय में भाजपा प्रतिनिधि मंडल में संजय पाण्डेय,सुरेश गुप्ता, राजपाल कसेर,निर्मल पाणिग्रही, दिगंबर राव ,त्रिवेणी गांधारी , मोती राम बघेल, आलोक अवस्थी,महेंद्र पटेल आदि उपस्थित थे !!

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

MOST POPULAR

HOT NEWS