बालोद – भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर अखिल भारतीय मंडल प्रशिक्षण वर्ग का आरंभ बालोद जिले के खेरथा एवं डौंडीलोहारा मंडल से आरंभ हुआ ज्ञात हो कि भाजपा की रीति नीति एवं सिद्धांतों की जानकारी को लेकर व कार्यकर्ताओं में व्यक्तित्व विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा अखिल भारतीय मंडल प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया जा रहा है इसके अंतर्गत आज खेरथा व डौंडीलोहारा मंडल में प्रातः 9:00 से प्रशिक्षणार्थियों के स्वल्पाहार पश्चात विधिवत पंजीयन व कार्यकर्ताओं के स्वागत सत्कार पश्चात प्रशिक्षण वर्ग का आरंभ भाजपा ध्वज की पूजा अर्चना कर वंदेमातरम गीत से आरंभ हुआ |
खेरथा मंडल के उद्घाटन सत्र में जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत पवार जिला महामंत्री द्वय प्रमोद जैन किशोरी साहू मंडल खेरथा के प्रभारी व जिला उपाध्यक्ष राकेश छोटू यादव जिला के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश यदु महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष भुनेश्वरी ठाकुर पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख मंडल अध्यक्ष टिनेश्वर बघेल जिला कार्यसमिति सदस्य जितेंद्र साहू
रमेश सोनानी शिव धरमगुडे पुष्पा बघेल नरेंद्र हिरवानी उपस्थित रहे प्रथम दिवस के विभिन्न सत्रों में उद्घाटन सत्र में अतिथियों के उद्बोधन पश्चात संगठन द्वारा तय विषय भाजपा के इतिहास एवं विकास, हमारी कार्य पद्धति एवं संगठन संरचना में हमारी भूमिका, आज के भारत की वैचारिक मुख्यधारा हमारी विचारधारा, सोशल मीडिया का उपयोग, 2014 के बाद भारत की राजनीति में बदलाव भारतीय जनता पार्टी एवं हमारा दायित्व विषय पर खेरथा के उद्घाटन सत्र पर जिला महामंत्री किशोरी साहू एवं डौंडीलोहारा के उद्घाटन सत्र पर प्रदेश मंत्री राकेश यादव का उद्बोधन हुआ |
इसके पुर्व खेरथा मंडल अध्यक्ष टिनेश्वर बधेल डौडी लोहारा के मंडल अध्यक्ष रुपेश सिन्हा प्रशिक्षण वर्ग के उपादेयता पर विचार रखे इसके पश्चात संबंधित विषयों पर मुख्य वक्ता के रूप में बाल संरक्षण आयोग के राष्ट्रीय सदस्य यशवंत जैन जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत पवार जिला महामंत्री प्रमोद जैन जिला उपाध्यक्ष राकेश छोटू यादव संध्या भारद्वाज पूर्व महामंत्री देवेंद्र जायसवाल इंद्रपाल चंद्राकर सोमेश साहू कमलेश सोनी संबंधित विषयों पर अपने विचार रखे शाम 5:00 बजे प्रथम दिवस का समापन हुआ पार्टी द्वारा जानकारी अनुसार इस माह के अंत तक सभी मंडलों में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग होगा।
दल्लीराजहरा – अभी हाल ही में दल्लीराजहरा में आबकारी विभाग सर्किल अधिकारी के संरक्षण में हो रही अवैध रूप से शराब बिक्री पर तत्काल रोक लगाने हिन्द सेना द्वारा मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया गया था और कुछ दिनों पहले भी जिला कलेक्टर द्वारा आबकारी विभाग को इस पर लगाम कसने निर्देशित किया गया था | वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब बिक्री पर छापामार कार्यवाही के आधार पर राजू पिता रामदयाल
देवांगन उम्र 29 वर्ष वार्ड क्र 27 इंदिरा नगर दल्लीराजहरा से 12 पाव देशी मदिरा प्लेन बरामद किया गया जिस पर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) ख का प्रकरण दर्ज किया गया एवं पुष्पा बाई पति फूलसिंह साहू उम्र 36 वर्ष वार्ड क्र 01 कच्चे दफाई एवं जीवन यादव होटल वार्ड क्र 24 न्यू बस स्टैंड दल्लीराजहरा में तलाशी लेने पर किसी प्रकार की कोई आपत्तिजनक सामग्री न मिलने के कारण खाली तलाशी पंचनामा बनाया गया | आबकारी अधिकारी ने बताया कि अवैध शराब बिक्री को लेकर इसी प्रकार कार्यवाही जारी रहेगी |
डौंडीलोहारा :- विकासखंड के ग्राम-संबलपुर (लोहारा) में सिंचाई विभाग के विभिन्न विकास कार्यों के भूमि पूजन के अवसर पर मुख्य अतिथि अनिला भेड़िया , कैबिनेट मंत्री महिला एवं बाल विकास समाज कल्याण विभाग एवं अध्यक्षता कुंवर सिंह निषाद संसदीय सचिव एवं गुंडरदेही के लोकप्रिय विधायक के करकमलों से सम्पन्न हुआ । जिसमें खरखरा-मोहंदीपाट नहर प्रणाली के अंतर्गत मुख्य नहर 17 कि.मी. शिकारीटोला फीडर नहर, 0.21 कि.मी. तक रिमांडिग एवं लाईनिंग कार्य तथा 01नग वी.आर.बी.,01नग क्रॉस रेगुलेटर, 01नग केनाल स्केप,06 नग फुट ब्रिज, 25 नग इनलेट एवं 10 नग आऊटलेट कुल लागत राशि 2463.22 लाख रुपये का निर्माण कार्य किया जाना है ।
इस अवसर पर विशेष अतिथि सम्म्मनिया सोनादेवी देशलहरा अध्यक्ष जिला पंचायत बालोद, जागृत सोनकर अध्यक्ष जनपद पंचायत डौन्डी लोहारा, भोलाराम देशमुख अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस डौन्डी लोहारा, माधवगिरी गोस्वामी, उषा ठाकुर सरपंच संबलपुर, लोढ़ा, जतिन भेड़िया, संजय गुप्ता, हस्तीमल सांकला, प्रकाश शर्मा, कान्हा टांक एवं वरिष्ठ कांग्रेसगण एवं क्षेत्र के सरपंच पंच गण एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।
आज भाजपा पार्षददल द्वारा बेतरतीब निर्माण,सकरीकरण एवं धूल धूसरित शहर के विरूद्ध धरना का कार्यक्रम गीदम रोड़ गुरूगोविंद सिंह चैक में किया गया। इस धरना में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व महापौर किरण देव ने कहा कि जो शहर अपने सुंदर गठन के लिए जाना जाता था आज वह अपनी पहचान तलाश रहा है। बेतरतीब निर्माण से गीदम रोड़ के निवासी एक वर्ष से कोरोना काल में और भी अधिक दिक्कतों का सामना कर रहे है, परंतु विभागों के समन्वय में कमी और योजना में स्वलाभ के कारण जनता को लाभ मिलने के बजाय नुकसान झेलना पड़ रहा है।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि झूठे वादों पर आयी कांग्रेस की सरकार शराब माफिया, रेत माफिया, भू माफिया, जमीन माफिया, माइनिंग माफिया, परिवहन माफिया को शरण देने वाली सरकार बन कर रह गयी है। दो वर्ष में कांग्रेस ने जनता के हित में रोका-झेका, नरवा-गरवा घुरवा बाड़ी, गौधन न्याय योजना के नाम से जनता का नहीं बल्कि अपने कार्यकर्ताओं का भरण पोषण कर रही है।
जिलाध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी ने कहा कि पुराने काम को अपना बताकर उसको फिर से लोकार्पण करने की राजनीति चरम पर है। सरकार के नुमाइंदों को शहर की चिंता करना चाहिए उसे छोड़कर वह अपने विज्ञापन की चिंता कर रहे है और पुराने काम के नामपट्टिाकाओं में अपना नाम लिखवा रहे हैं।
पूर्व विधायक संतोष बाफना जी ने कहा कि ई-लाइब्रेरी पूर्व में लोकार्पित हो चुकी है, परंतु वहां कुछ कार्य करके फिर से लोकार्पण कर स्ववाहवाही लूटी जा रही है। इसी प्रकार दंतेश्वरी मंदिर से लेकर एनएमडीसी रेस्ट हाउस तक तथा अग्रसेन चैक से धरमपुरा तक व कोर्ट चैक से बोधघाट चैक तक का कार्य पूर्व से स्वीकृत है परंतु इसमें भी नामकरण की ओंछी राजनीति की जा रहीं है। डाॅ0 श्यामाप्रसाद मुखर्जी भवन पूर्व से जनता के लिए उपलब्ध था उसमें कुछ कार्य कर पुनः लोकार्पित कर श्रेय लेने की राजनीति की जा रही है।
वरिष्ठ नेता श्रीनिवास मिश्रा जी ने कहा कि दो वर्ष का कांग्रेस का शासन लोगों के लिए मजबूरी बन गया है, झूठ बोलकर सत्ता में आयी यह सरकार जनता का नहीं बल्कि अपनी जब भरने में लगी है। जहां पर नाली है वहीं बार-बार उखाड़ कर फिर नाली बना दी जाती है। इस प्रकार जनता के पैसे का दुरूपयोग हो रहा है।
धरना आंदोलन का नेतृत्व कर रहे नेताप्रतिपक्ष संजय पाण्डेय ने कहा नगरीय नियोजन की जिम्मेदारी पूरी तरह नगर सरकार की है। विभागों की आवश्यक तालमेल की कमी के कारण प्रयोग का अनूठा उदाहरण गीदम रोड़ में देखने को मिल रहा है। अन्य शहरों में विकास या सौंदर्यीकरण के नाम पर चैड़ीकरण किया जाता है परंतु गीदम रोड़ में कुछ वर्ष पूर्व चैड़ीकरण के लिए जो तैयारी की गयी थी उसे पाटकर 17 मीटर की रोड़ 13 मीटर में बदल दी गयी, इससे जनता का हित नहीं अहित हो रहा है। जनता के पैसे की लूट मची हुयी है। प्रगति पथ जनता के लिए नहीं, बल्कि भ्रष्ट नेता और भ्रष्ट अधिकारियों के प्रगति का रास्ता बन गया है। चमचमाती गाड़ी और रंग-बिरंगे चश्में से महापौर को धूल धूसरित शहर दिखाई नहीं पड़ता है।
नगर मण्डल के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा कि प्रगतिपथ निर्माण में गुरूगोविंद सिंह चैक से ममता विडियों तक 17 मी. डेªन टू ड्रेन को 13 मी. डेªन टू ड्रेन बनाया जा रहा है इस सकरीकरण से भविष्य में शहर की जनता को होने वाले लाभ से महापौर, स्थानीय विधायक और कांग्रेस के समस्त जिम्मेदार जनप्रतिनिधि शहर और क्षेत्र की जनता को अवगत कराये। इसी तरह अमृत योजना की पाईप के ऊपर नाली बनायी गयी है। भविष्य में पाईप लाईन का संधारण कौन सी टैक्नोलाॅजी से बिना नाली को क्षति पहुंचाये की जायेगी इसकी भी जानकारी शहर की जनता को इन नेताओं को देना चाहिए।
इस संबंध में पार्षददल सोमवार को एक ज्ञापन महापौर, जिला प्रशासन और आयुक्त नगर निगम को सौंपेगा और बेतरतीब निर्माण कार्य, सकरीकरण और धूल से निजात पाने यथा संभव निर्माण कार्य पूर्ण कराने की मांग करेगा। अगर नगरीय सरकार के द्वारा ठोस कदम नहीं उठाया गया तो भाजपा पार्षददल अपने आंदोलन को और विस्तृत करेगा।
इस धरना में विद्याशरण तिवारी, श्रीधर ओझा, दीप्ति पाण्डेय, लक्ष्मी कश्यप, श्री राजेन्द्र बाजपेयी, आर्येन्द्र आर्य, संग्राम सिंह राणा, रजनीश पानीग्राही, बी. जयराम, लक्ष्मण झा, जयराम दास आदि ने संबोधित किया। आंदोलन को सफल बनाने, पार्षद श्री निर्मल पानीग्राही, दिगम्बर राव, धनसिंह नायक, त्रिवेणी रंधारी, सुश्री भारती श्रीवास्तव, रीना घोष, आलोक अवस्थी, महेन्द्र पटेल, शंभू नाग,मोतीराम नाग, अशोक यादव, राकेश तिवारी, महेश यदु, सुधीर शर्मा, मायारानी बढ़ई, प्रमिला कपूर, सुधा मिश्रा, मनीष पारख, शैलेन्द्र भदौरिया, अविनाश श्रीवास्तव, भुवनेश्वर धु्रव, विक्रम यादव, पंकज आचार्य, बृजेश भदौरिया, सरबजीत सिंह सूरी, ओमप्रकाश पासवान, शशिनाथ पाठक, रिंकू शर्मा, श्रीपाल जैन, अशोक नवतानी, रवि कश्यप, कौशिक शुक्ला, गोदावरी साहू, गीता नाग, कृष्णा राय, अभय दीक्षित, संतोष बाजपेयी, दीपक त्रिवेदी, नवीन ठाकुर, कृष्ण निषाद, विकास चाण्डक, देवेश चाण्डक, अभिषेक तिवारी, अनिमेश चैहान, मनोज पटेल, रिंकू पाण्डे, गणेश काले, शिरिस मिश्रा, सुरेश कश्यप, किरण शुक्ला, विनय राजू, आनंद झा, प्रकाश रावल, अमर झा, प्रकाश झा, आलेख तिवारी, आशु आचार्य, बिरू शर्मा, वेणु पानीग्राही, वैभव पाण्डेय, गुरप्रीत सिंह, वरूण पाढ़ी, रामकुमार मण्डावी, संतोष त्रिपाठी, मनोज ठाकुर, चिराग महावर, बंटू पाण्डेय, विनीत शुक्ला, विनय झा, किरण सेन, शांति विश्वास, अनामिका हलधर, राजेश दास, जयशंकर सोरी, रंजीत पाण्डे, योगेश मिश्रा आदि सैकड़ो कार्यकर्तागण उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन पार्षददल के सचेतक राजपाल कसेर ने किया।
जगदलपुर। बस्तर में पर्यटन विकास को लेकर बड़ी संभावना है और पर्यटन विकास के नाम पर लाखों रुपए खर्च किए जाते हैं किंतु बस्तर में पर्यटन विकास के नाम पर लूट खसोट किये जा रहें।ऐसा ही मामला बस्तर जनपद पंचायत क्षेत्र के तिरथा ग्राम में देखा जा सकता है जिसके निर्माण में भर्राशाही पूर्ववती भाजपा शासनकाल से लेकर वर्तमान शासनकाल में बदस्तूर जारी है।
बस्तर जिले का जनपद पंचायत बस्तर क्षेत्र का तिरथा ग्राम जोकि विश्व प्रसिद्ध चित्रकोट के उत्तरी छोर में बसा है और यह राजनीतिक दृष्टिकोण से नारायणपुर विधानसभा का अंतिम छोर है। तिरथा से भी चित्रकोट का मनोरम दृश्य देखा जा सकता है और तिरथा के विकास कार्यों को लेकर समय-समय पर निर्माण कार्य किए जाते हैं किंतु इसके बीच भ्रष्टाचार भी पूरे चरम पर है।
भाजपा शासनकाल में लोक निर्माण विभाग द्वारा तिरथा में विकास कार्यों को लेकर कई कार्य किए गए किन्तु भ्रष्टाचार के कारण तय समय पर ही कार्य जीर्ण-शीर्ण हो गया। अब कांग्रेस शासन काल में पंचायत द्वारा 14वें वित्त आयोग की मदद से फिर निर्माण कार्य किया जा रहा है जिसमें भी कार्य शुरू होने के पूर्व भ्रष्टाचार के कारण निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवालिया निशान लगाया जा रहा है।
ज्ञात हो कि प्रखर समाचार पत्र में भाजपाई शासनकाल में हुए कारनामे को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था और भ्रष्टाचार के मामले आगे और भी प्रकाशित किए जाते रहेंगे जिससे पर्यटन विकास के नाम पर घोटाले उजागर किया जा रहा है। इस संदर्भ में सरपंच तिरथा के सरपंच से चर्चा किया तो पिछले ठेकेदार पर ठिकरा फोड़ रहे थे जबकि पंचायत में संगठित लुट मचाया जा रहा है।
जगदलपुर। कलम रख- मशाल उठा आंदोलन के तहत छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के तिसरे चरण के आंदोलन में दिनांक 19 दिसंबर शनिवार को राजधानी रायपुर में पूरे प्रदेश के 29 जिलों व 146 विकास खंडों से आए हुए हजारों कर्मचारी अधिकारी जंगी धरना व महारैली में अपनी 14 सूत्री मांगों के लिए सड़क पर उतरे। सर्वप्रथम धरना स्थल बूढ़ा तालाब रायपुर में दोपहर 12:00 बजे से धरना दिया गया जहां छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा व विभिन्न 22 मान्यता प्राप्त संगठनों के प्रांत अध्यक्षों ने धरना सभा को संबोधित किया तत्पश्चात दोपहर 2:00 बजे वादा निभाओ महारैली निकाली गई। रैली में हजारों की संख्या में कर्मचारी -अधिकारी उपस्थित थे जिसे सप्रे शाला स्कूल के पास रोक दिया गया ।
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संभाग प्रभारी कैलाश चौहान, संभागीय संयोजक गजेंद्र श्रीवास्तव, व जिला संयोजक आर डी तिवारी, संरक्षक शिव मिश्रा, विजय सिंह ,टार्जन गुप्ता ,बसंत जैन, नितेश महंत ,अजय श्रीवास्तव, सुभाष पांडे, अतुल शुक्ला ,संजय चौहान, अनिल गुप्ता, शैलेश जोशी ,प्रमोद पांडे ,अमित झा, धनंजय देवांगन, रज्जी वर्गीज, चंद्र प्रकाश देवांगन, जे एन जोशी ,सुदामा श्रीवास्तव, अविन मंडावी ,राजकुमार झा, एस एस कुरैटी, भैनेश श्रीवास्तव ,टी पी पांडे, हरीश पाठक, सेठिया, रविंद्र विश्वास ,मनोज आदि ने कहा कि प्रदेश के कर्मचारी -अधिकारी को महंगाई भत्ते की लंबित किस्त, सातवां वेतनमान का एरियर, लंबित वार्षिक वेतन वृद्धि सहित 14 सूत्रीय मांगों के लिए पूरे प्रदेश के कर्मचारी- अधिकारी आक्रोशित हैं तथा अपनी मांगों को पूर्ण कराने अब आंदोलन के तिसरे चरण में राजधानी रायपुर में महारैली निकालकर संघर्ष कर रहे हैं ,अब भी सरकार कर्मचारी अधिकारी की मांगों को पूरा नहीं करती है तो आने वाले दिनों में अनिश्चितकालीन हड़ताल जैसे कदम उठाना पड़ सकता है ।
जगदलपुर। बस्तर जिला मुख्यालय में लोक निर्माण विभाग की लापरवाही के कारण सड़क निर्माण कार्य में सवालिया निशान लग रहा है जिसके कारण कांग्रेस की किरकिरी हो रही है और भारतीय जनता पार्टी को बैठे बिठाए मुद्दों पर मुद्दा मिल गया है। भाजपा के निगम पार्षद दल द्वारा एक दिवसीय धरना गुरु गोविंद सिंह वार्ड में दिया गया जिसमें भाजपा के प्रदेश महामंत्री किरण देव व प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप ने भी शिरकत की। इस दौरान नेताप्रतिपक्ष संजय पांडे ने गंभीर आरोप सरकार व स्थानीय निगम सरकार पर लगाये गये।
बकावंड ब्लाक के अंतर्गत पिछले दिनों में ग्राम पंचायत सचिवों ने लखेश्वर बघेल बस्तर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष व विधायक बस्तर के द्वारा टी एस सिंह देव पंचायत एवं स्वास्थ्य मंत्री छत्तीसगढ़ शासन रायपुर को सचिव व संघ के पदाधिकारी ने ज्ञापन सौंपा ।आपको बता दें पंचायत सचिव शासकीय करण करने बाबत छत्तीसगढ़ प्रदेश के पंचायत सचिव जो 29 विभाग के 200 प्रकार के कार्य को जमीनी स्तर पर जो इमानदारी पूर्वक निर्वहन करते हुए राज्य शासन एवं केंद्र सरकार के उन सेवाओं को लोकतंत्र के अंतिम पंक्ति तक पहुंचाने का कार्य करते हैं,पंचायत सचिवों के साथ नियुक्ति सभी कर्मचारी जैसे शिक्षाकर्मी को शासन द्वारा शासकीय करण कर दिया गया है केवल पंचायत सचिव ही शासकीय करण से वंचित है पंचायत सचिवों को शासकीय करण करने हेतु प्रदेश के पूरे विधायक गण द्वारा अनुशंसा पत्र शासन को प्रेषित किया जा चुका है पंचायत सचिवों के कार्य को देखते हुए एवं विधायकों के अनुशंसा पत्र को ध्यान में रखते हुए परिवीक्षा अवधि पश्चात 2 वर्ष शासकीय करण करने की मांग रखी गई है।
इस अवसर में उपस्थित सचिव संघ बकावण्ड ब्लाक अध्यक्ष प्रहलाद चन्द्राकर,प्रमुख सलाहकार जयदेव सिंह ठाकुर,भारत सेठिया,गोबर्धन सिन्हा, रमेश ठाकुर,बद्रीनाथ,हेमलता,सुखदेई,सकरु कश्यप,सहादेव,सोनाधर, रोमसिंह,आदि बड़ी संख्याओं में सचिवो मौजूद रहे।
गुरुर – किसी अन्य व्यक्ति के कक्षा 12वीं की अंकसूची में छल कपट कर कूट रचना कर अपना नाम लिख कर नकली अंकसूची तैयार कर मनरेगा में मेट कार्य कर शासन से आर्थिक लाभ प्राप्त करना पाये जाने को लेकर जब जांच पड़ताल की गई तो पाया गया मार्कशीट में छेड़छाड़ करने और गलत तरीके से करीबन 12 वर्ष से ग्राम पंचायत कोचवाही आर्थिक लाभ पाने के
लिए परमेश्वर यादव पिता मंगलूराम उम्र 50 वर्ष को अपराध क्रमांक 495/20 धारा 420,467,468,471 गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया आरोपी का जेल वारंट जारी होने पर जेल दाखिल किया गया।
रायपुर – तीन बार विधायक रहे भाजपा नेता व पूर्व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता घना राम साहू का रायपुर में निधन हो गया | पिछले कई दिनों से वो बीमार चल रहे थे। पहले उनका इलाज भिलाई में चल रहा था लेकिन 15 दिन पहले उन्हें रायपुर रेफर कर दिया गया था। जहां, इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। भिलाइ के सेक्टर 9 अस्पताल में उनका निमोनिया का इलाज हुआ था, लेकिन उनकी तबियत बिगड़ती चली गई फिर उन्हें रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल रायपुर में भर्ती कराया गया जहाँ अचानक तबियत बिगड़ने ने उनका निधन हो गया डॉक्टरों ने बताया कि उनका निधन हार्ट अटैक की वजह से हुआ |
वे तीन बार गुंडरदेही क्षेत्र से विधायक रहे | उनका अंतिम संस्कार बालोद जिले के कलंगपुर गुंडरदेही में होगा | भूपेश बघेल ने प्रदेश के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक घनाराम साहू के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। घनाराम साहू पहले कांग्रेस में थे और कांग्रेस की टिकट पर ही विधायक बने थे, लेकिन साल 2018 में प्रदेश उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर वो बीजेपी में शामिल हो गये थे उनके जाने से कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा था | वो 6 साल तक दुर्ग जिलाध्यक्ष रहे, लेकिन चुनाव के ठीक पहले टिकट न मिलने से नाराज होकर वो बीजेपी में चले गए थे ।
घनाराम साहू 3 बार विधायक रह चुके हैं। 1972 में वो निर्दलीय विधायक बने। 1977 में कांग्रेस में शामिल हुए और 11 हजार वोटों से चुनाव जीता। 1998 में एक बार फिर वो 9 हजार वोट से चुनाव जीत कर विधायक बने।