City Media - Page 1580 of 1848 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1580

आईजी को नक्सलियों की दो टूक, मध्यस्थ भेजे,वास्तविकता दिखाएंगे हम, पर्चो में नक्सलियों ने जारी की दो ड्रोन की तस्वीर, मार गिराने का किया दावा, केंद्रीय गृह मंत्री से लेकर एनआईए को बताया हमले का योजनाकार

0

बीजापुर। बस्तर आईजी पी सुंदरराज द्वारा पामेड़ इलाके में ड्रोन से बमबारी के नक्सलियों के आरोपों को सिरे से खारिज किए जाने के चौबीस घंटे के भीतर नक्सलियों ने आईजी के कथन पर पलटवार करते अपने कब्जे में रखे दो डोन की तस्वीर जारी की है। तस्वीरों के जरिए माओवादियों की दक्षिण सब जोनल ब्यूरो ने पुलिस से कहा है कि वे अपनी तरफ कोई मध्यस्थ दल भेजे, जिसे वे घटनास्थल लेकर जाएंगे, जहां बम दागे गए थे। अंग्रेजी और हिंदी दो भाषाओं में माओवादियों की दक्षिण सब जोनल केंद्रीय कमेटी की तरफ से जारी पर्चों में ड्रोन की जारी तस्वीरों पर नक्सलियों का दावा है कि 19 अप्रैल तड़के पीएलजीए के लड़ाको ने आसमान पर मंडरा रहे दो ड्रोन मार गिराए थे, जो उनके कब्जे मे हैं। अंग्रेजी में जारी विज्ञप्ति में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, राष्टीय सुरक्षा सलाहकार के विजय कुमार, डीजीपी नक्सल आॅपरेशन अशोक जुनेजा, पीएमओ आॅपरेशन नलिन प्रसाद को इस डोन हमले का योजनाकार बताते हुए एनआईए के जरिए इसे कराया बताया गया है। नक्सलियों ने पत्रकारों और लोकतंत्र पर भरोसा रखने वालों से अपील की है कि वे ड्रोन हमले वाले घटना स्थल पर आएं और सच्चाई से अवगत हो। उन्हें हम वो दो डोन दिखाएंगे जिसे हमारे पीएलजीए ने गिराया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

बाॅक्सः-
पुलिस-नक्सलियों में पर्चा युद्ध
शनिवार 3 अप्रैल को टेकुलगुड़म हमले के बाद से पुलिस-नक्सलियों में पर्चा युद्ध जैसी स्थिति है। नक्सलियों की तरफ से पुलिस बल पर नक्सल उन्मूलन के नाम पर फर्जी गिरफतारी, हत्या, लूटपाट के आरोप पर्चो के जरिए लगाए गए हैं। जबाव में पुलिस के हवाले से नक्सलियों को जबाव दिया गया है। नक्सलियों की तरफ से डोन हमले से संबंधित विज्ञप्ति जारी होने के बाद मचे हड़कंप के बीच बस्तर आईजी ने पुलिस की तरफ से पक्ष रखते आरोपों को निराधार ठहराया था। चौबीस घंटे भी नहीं बीते थे कि आईजी के बयान पर पलटवार करते नक्सलियों ने दो डोन की तस्वीरों के साथ हवाई हमले के आरोपों को फिर से सच ठहराने की कोशिश की है। इधर, पर्चा युद्ध के बीच समाज सेवियों, बुद्धिजीवियों ने बस्तर के वर्तमान हालातों पर चिंता जाहिर की है। उनकी मानें तो बस्तर के वर्तमान परिदृश्य के मद्देनजर नक्सलियों और सरकार के मध्य शांति वार्ता की पहल को नितांत आवश्यक और समय की सर्वोच्च आवश्यकता है।

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-1.jpg

ग्रामीणों ने स्वयं ही बनवाया गांव में कंटेटमेन जोन

0

जगदलपुर। विधानसभा क्षेत्र के जगदलपुर ब्लाक के तितिरगांव को ग्रामीणों ने स्वयं ही कंटेंटमेन जोन बना दिया जिसका उद्देश्य बाहरी लोगों को गांव में प्रवेश से रोका जाए जिससे कोरोनावायरस पैडलरों पर अंकुश लगे।तितिरगांव के उपसरपंच टेसुवंत पानीग्राही ने बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना की चपेट में पूरा देश है जिसका बचाव स्वयं जागरूक होना जरूरी है तथा इसके लिए जनभागीदारी भी जरूरी

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

है। ग्रामीणों ने निर्णय लिया है कि तितिरगांव को कोरोना का चैन तोड़ने व अनावश्यक रूप से घूमने वालों पर अंकुश लगाने के लिए तितिरगांव के हास्पटिल के समक्ष लकड़ी के बैरिकेड लगाकर रास्ता रोका गया है। गांव की सरपंच श्रीमती सोनसीरा गौतम व पंचगण भी गांव में जागरूकता अभियान चलाकर अनावश्यक घूमने वालों को रोक कर समझाइश दे रहें हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-1.jpg

दुध विक्रेताओं का हाईवोल्टेज ड्रामा, पुलिस ने की कार्रवाई, आपातकालीन सेवाओं के नाम पर बेवजह घुम रहे असमाजिक तत्व, कोरोना गाइडलाइन्स के अनुसार पुलिसिया कार्रवाई: साहू

0

जगदलपुर। बस्तर जिला मुख्यालय के कोतवाली थाने के समक्ष कथित दुध विक्रेताओं द्वारा हाईवोल्टेज ड्रामा करने की जानकारी मिली है किंतु पुलिस इस ड्रामेबाजी को ओवहरलुक कर दर्जनों लोगों पर कार्रवाई की।

वैश्विक महामारी कोविड-19 की जद में बस्तर भी पूरी तरह आ गया है और इसके लिए जिला दण्डाधिकारी द्वारा सम्पूर्ण बस्तर में लाकडाऊन लगाया गया है और आवश्यक सेवाओं के लिए छुट दी गई है जिसका बेजा फायदा कुछ विघ्न संतोषियों द्वारा की जा रही है। इसी तारतम्य में जगदलपुर कोतवाली पुलिस द्वारा कई लोगों को पकड़ा जिसके कारण कुछ विवाद की स्थिति निर्मित हुई किंतु पुलिस के कार्रवाई का की लोग समर्थन किया हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

बस्तर जिले में 15अप्रैल से लॉकडाऊन लगा है और 26 अप्रैल तक इसकी मियाद है।इस मियाद में पशु चारे की खरीदारी व दुग्ध पदार्थ विक्रय के लिए शर्तें लागू किया गया है जिसके अनुसार सुबह 9 बजे तक दुध घरों में भेजने का नियम है किंतु शहर में दुध खरीदने का बहाना बनाकर इधर-उधर घूमते हुए कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़ गये। पुलिस जब थाने लेकर युवकों को जाने लगी तो कई लोगों ने दुध के बर्तन ही सड़क पर उड़ेल दिया। कई घंटों के हाई व्होलटेज ड्रामें के बाद पुलिस द्वारा चालानी कार्रवाई की। कोतवाली पुलिस के थाना प्रभारी यमन साहू का कहना है कि कोविड गाइडलाइंस के अनुसार आवश्यक सेवाओं में छुट दिया गया है जिसका गलत फायदा कुछ लोग उठा रहें हैं जिनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-1.jpg

एनएसयूआई की मांग पूरी मुख्य परीक्षा होगी ऑनलाइन भरत देवांगन

0

छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश मे बढ़ते कोरोना महामारी को देखते हुए एवं छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए सभी महाविद्यालयों की मुख्य परीक्षा ऑनलाइन एवं ब्लेंडेड माध्यम से करने का निर्देश विश्वविद्यालयो को दिया है |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

NSUI विधानसभा अध्यक्ष भरत देवांगन ने बताया कि भूपेश बघेल जी की सरकार छात्रों को लेकर शुरू से ही संवेदनशील रही एवं छात्रों के भविष्य को देखते हुए हमेशा कल्याणकारी फैसले लेते आयी है और इस बार भी उन्होंने यह साबित कर दिखाया देवांगन ने यह भी बताया कि भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन पिछले वर्ष भी महामारी को देखते हुए ऑनलाइन परीक्षा की मांग की थी जिसे सरकार ने पूरी की थी और इस वर्ष भी संगठन ने जैसी शिक्षा वैसी परीक्षा अभियान के माध्यम से सभी कॉलेज में जा जाकर छात्र छात्रों से उनकी राय जानी थी सभी छात्रों का यही कहना था कि जब पढ़ाई ऑनलाइन हुई है तो परीक्षा भी ऑनलाइन हो इस मांग को गंभीरता से लेते है एवं बढ़ती

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-1.jpg

कोरोना महामारी को देखते हुए शिक्षा मंत्री उमेश पटेल एवं मुख्यमंत्री श्री भुपेश बघेल ने ऑनलाइन एवं ब्लेंडेड माध्यम से परीक्षा करवाने के फैसले लिए है इस छात्र कल्याणकारी फैसले का समस्त NSUI परिवार एवं महाविद्यालय के छात्र छात्रा स्वागत करते है साथ ही छत्तीसगढ़ NSUI के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा जी का धन्यवाद दिया जिन्होंने छात्रों की मांगों को समय समय पर शासन प्रशासन के सामने रखा है उनका हमेशा साथ दिया है सरकार के इस फैसले के बाद छात्र छात्राओं में खुसी की लहर चल पड़ी है क्योंकि सभी छात्र जानते है कि उनकी सुरक्षा के लिए यह फैसला कितना जरूरी था |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

शहर में लॉक डाउन चल रहा है और लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले लोगों पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है

0

छत्तीसगढ़ जगदलपुर बस्तर में कोरोना की दूसरी लहर ने कहर बरपाया है जिसे लेते हुए जिला प्रशासन ने शहर में लॉकडाउन घोषित किया है और लॉक डाउन चल भी रहा है सभी लोगों को समय सीमा के तहत काम करने की हिदायत भी दी गई है लेकिन कुछ लोग दूध का डब्बा लेकर इधर-उधर घूम कर बचने की कोशिश करते हैं जिसको लेकर आज पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही की है जिला प्रशासन ने दूध बांटने को समय दिया है लेकिन कई लोग दूध का डब्बा लेकर समय के बाद भी घूमते नजर आ जाते हैं |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

जिससे आज पुलिस को सख्त कार्रवाई करनी पड़ी है जगदलपुर शहर में लगातार कोरोना के मरीज मिलते जा रहे हैं जिसको लेकर सभी लोग समझदार और होशियार भी हैं लोग अपने घरों से भी नहीं निकल रहे हैं मगर कुछ लोग दूध के धब्बे लेकर के इधर उधर घूमने की कोशिश करते हैं और यह बताने की कोशिश करते हैं कि वह दूध वाले हैं और दूध बांट रहे हैं आज भी कई दूध वाली गाड़ियों को रोका गया चेकिंग के दौरान पाया गया कि कई लोग इधर-उधर घूमते नजर आए कुछ लोगों का समय निकल गया था उनकी गाड़ी रोकी गई समझाइश दी गई मगर कुछ लोग आक्रोश में आकर दूध को सड़क पर फेंक दिया और जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को बदनाम करने की कोशिश की है |

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-1.jpg

धीरज दूध वाले का कहना है कि समय सीमा के बाद भी कुछ दूधवाले इधर-उधर घूम रहे थे जिसके कारण यह कार्यवाही हुई है मुझे भी रोका गया पूछताछ के बाद मुझे भी छोड़ दिया हालांकि समय हमारा निकल चुका था इसके बाद यह कार्रवाई की गई है आगे से समय सीमा का पालन हम करेंगे पुलिस ने सभी दूध वालों को समझाइश देकर छोड़ा है सभी दूधवाले इसका पालन करने की कसम भी खाई

घड़ियाली आँसू बहाना बंद करे पूर्व मंत्री केदार कश्यप – चंदन कश्यप

0

छतीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप ने गुरुवार को एक प्रेस जारी करते हुए पूर्व मंत्री केदार कश्यप को घेरते हुए कहा कि मैं केदार कश्यप जी का बयान सुनरहा था सुनकर मुझे तरस आ रहा है कि क्या कोरोना छत्तीसगढ़ में ही फ़ैल रहा है बाकि राज्यों में नहीं फ़ैल रहा है अगर आप में हिम्मत है तो प्रधानमंत्री एवं अमित शाह के चुनावी रैली को निरस्त कराये जो पुरे देश में घूम घूम कर चुनावी सभा में लाखो की भीड़ इक्कठी कर रहे है अगर देश में कोरोना फ़ैलाने के दोषी है तो प्रधानमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी की सरकार है जो कोरोना से लड़ने के बजाय पूरी ताकत से एक महिला से लड़ रही है और इन्ही सब से बचने के लिए इनके पार्टी के नेता अर्नगल बयान दे रहे है जो की हास्यास्पद है केदार कश्यप जी आप मुझे बताए कि भ्रष्टाचार से आखिर कोरोना महामारी कैसे फैलता है ?

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

आपने कहा की कोरोना भ्रष्टाचार से फैलता है पिछले 15 साल भाजपा की सरकार में 15 साल मंत्री रहे राजनितिक अनुभव भी हैऔर समझदारी भी है ,लेकिन मैं समझता हूँ आपमे ज्ञान की कमी है मुझे राजनीतक अनुभव तो आपसे कम है किन्तु एक शिक्षक होने के नाते शिक्षा के क्षेत्र में ज्यादा अनुभव है आप चाहे तो मुझसे आकर नि:शुल्क ट्यूशन ले सकते है |

उन्होंने 12 अप्रैल को चपका मे घटित घटना को लेकर कहा कि चपका में जो घटना घटित हुआ उसके जिम्मेदार भी केदार कश्यप ही है क्योकि उनके एवं भाजपा के कार्यकर्ताओ के द्वारा राजनितिक फायदे के लिए सुनियोजित तरीके से षड़यन्त्र रचते हुए गाँव वालो को भड़काकर भीड़ की आड़ में मुझे जान से मारने की नियत से उक्त घटना को अंजाम देने का काम भी आपने किया है |

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-1.jpg

अगर आप 15 साल मंत्री रहते आदिवसियों की इतनी ही चिंता करते तो ताड़मेटला में 200 से अधिक आदिवासियों के घर नहीं जलते और ना ही कही आदिवासियों को फर्जी नक्सली प्रकरण में जेल भेजने का कम करते।

घड़ियाली आँसू बहाना बंद करे पूर्व मंत्री केदार कश्यप

टाटा में आपने हजारों आदिवासी किसानों की जमीन छिनने का काम किया लेकिन हमारे आदिवासियों के सच्चे हितैषी मुख्यमंत्री मा. भूपेश बघेल जी एवं कांग्रेस सरकार ने उन किसानों को नि:शर्त जमीन वापस करने का काम किया |
आपने दंतेवाड़ा के नंदराज पहाड़ को अडानी को देने के लिए फर्जी ग्राम सभा कराया ,हमारी सरकार ने उसे निरस्त कराया,छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार अभी बेहतर काम कर रही है उसके ऊपर बेबुनियाद आरोप लगाने से पहले आप अपने कार्यकाल को भी थोडा याद कर लीजिए कि आपने किस तरह शिक्षा मंत्री के पद पर रहते हुए पुरे शिक्षा जगत को शर्मसार कर देने वाली परीक्षा फर्जीवाड़ा की घटना को अंजाम दिया और कोई कार्यवाही होने नहीं दिया |

आदिवासियों के नाम से घड़ियाली आंसू बहाने से आपके गुनाह छिपने या कम होने वाला नही है रही बात चपका की तो मैं जनता के साथ हूँ जनता जैसी चाहेगी वैसी होगा हमारी सरकार जनता कि जमीने वापस करने वाली है ना कि जमीने छिनने वाली है

शासकीय उचित मूल्य की दुकानों पर इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन व सीसीटीवी कैमरा लगे : नपा उपाध्यक्ष चिखलाकसा

0

इस आधुनिक युग में जब सब जगह इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग कर समय का बचत किया जा रहा है ऐसे में दल्ली राजहरा एवं चिखलाकसा के शासकीय उचित मूल्य की दुकानों पर आज भी मैनुअल तराजू का उपयोग किया जा रहा है। चिखलाकसा के नगर पंचायत उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहीम सैय्यद ने अनुविभागीय दंडाधिकारी को ज्ञापन सौंप प्रशासन से ये मांग की है कि चिखलाकसा एवं दल्ली की सभी उचित मूल्य की दुकानों पर इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन एवं सीसीटीवी कैमरा लगाया जाए जिससे किसी भी प्रकार की कोई भी धांधली नहीं हो सके।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

ज्ञात हो मैनुअल तराजू होने के कारण दुकानों में बहुत समय लगता है जिससे लंबी कतार एवं ग्राहकों को असुविधा होती है साथ ही साथ कुछ दुकानों पर तराजू में हेरफेर कर धांधली करने की बात भी सामने आई है। दल्ली राजहरा में कुल 10000 के आसपास राशन कार्ड धारी है और दुकानों की संख्या भी इसके अनुरूप बहुत ही कम है जिसके कारण हर दुकान पर प्रत्येक माह लंबी कतार लगती क्योंकि दल्ली राजहरा नगर मैं प्रशासन द्वारा हर वार्ड राशन दुकान की योजना को अब तक लागू नहीं किया गया है जिस कारण ग्राहकों को असुविधा होना तय है । ऐसे में अगर संचालित दुकानों द्वारा अपने कार्यप्रणाली को बेहतर करने की कोशिश की जाए तो असुविधा से बचा जा सकता है ।

नगर पंचायत उपाध्यक्ष प्रशासन से मांग की गई है कि जल्द से जल्द नगर के सभी दुकानों का दौरा कर सभी को इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन एवं सीसीटीवी कैमरा लगाने का आदेश दें एवं हर वार्ड में राशन दुकान की लंबित योजना को जल्द से जल्द प्रारंभ करें साथ ही साथ कोविड-19 के मद्देनजर पूरे जिले में लॉकडाउन लगा हुआ है एवं सभी शासकीय उचित मूल्य की दुकान को टोकन सिस्टम प्रणाली से कार्य करने का निर्देश प्राप्त है प्रशासन इस ओर भी ध्यान दे कि इस पद्धति से कार्य हो रहा है कि नहीं इसकी भी अवलोकन कर नियमों के विरुद्ध कार्य करने वालों पर कार्यवाही करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-1.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

दल्लीराजहरा के युवा नेता ने बिजली कंपनी के निष्क्रियता का कड़ी शब्दो मे निदा की

0

दल्लीराजहरा के युवा नेता श्याम जायसवाल ने बिजली कंपनी के निष्क्रियता का कड़ी शब्दो मे निदा करते हुवे मदमस्त सरकारी अधिकारियों को जनता के तकलीफों से राहत देने नींद से जागने कहा अन्यथा जनता द्वारा अधिकारियों को सबक सिखाने की बात कही गयी ज्ञात हो कि नर्राटोला सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में कल शाम 05 बजे से बिजली की सप्लाई बंद है। अधिकारियों को फोन करने पर बस थोड़े देर में बन जायेगा बोल रहे परन्तु 20 घण्टे बाद भी बिजली नही आई है। 4 दिन में ऐसा दूसरी बार हुवा है। जब

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

लगातार 24 घण्टे लाइट बंद रखी गयी है। इसका जिम्मेदार कौन क्या कांग्रेस सरकार द्वारा जो घोषणा की गई थी कि अगर लाइट कटेगा तो उपभोक्ताओं को सरकार की तरफ से प्रतिघंटा के हिसाब से मुआवजा दिया जायेगा। वह दिया जा रहा..? श्याम जायसवाल ने सरकार से यह भी मांग की है। कि मुआवजे की रकम बिजली विभाग के सभी अधिकारियों के वेतन से काटकर जनता को दिया जाये।

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-1.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

भानपुरी पुलिस ने पकड़ी मध्यप्रदेश में निर्मित शराब, गोवा शराब से भरी कई पेटियां जप्त, आरोपी गिरफ्तार

0

जगदलपुर।कोरोना काल में दीगर राज्य के अवैध शराब को जिला बस्तर थाना भानपुरी अंतर्गत खपाने हेतु परिवहन किया जा रहा था। मुखबीर सूचना पर पुलिस अधीक्षक दीपक झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओपी शर्मा के मार्गदर्शन में एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी उदयन बेहार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी भानपुरी राजेश मरई के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये 21 अप्रैल को मुखबीर के आधार पर सउनि बाबुलाल दास के हमराह स्टाप प्रआर नितेश मेश्रााम, आर. मनोज सुधाकर, आर. मोहन सिह ध्रुवे, आर. प्रदीप मरकाम सहायक आर. रघुनाथ कोर्राम, महिला आर. पिंकी मिश्रा आर. चालक संदीप सलाम के टीम गठित कर ग्राम तारागांव एनएच 30 मेन रोड के पास पहुंच कर एमसीपी की कार्यवाही दौरान एक सिल्वर रंग की मैक्स वाहन आया जिसका नंबर सीजी -13- सी – 0591 अंकित था को रोककर वाहन चालक का नाम पता पुछने पर अपना नाम अशोक दिवान पिता चैतन दिवान जाति कलार उम्र 30 वर्ष निवासी बाकेल खासपारा चालक के बगल सीट मे बैठे व्यक्ति कानाम नयेन्द्र सिह उर्फ बबलु पिता अनंत सेठिया उम्र 23 वर्ष जाति कलार निवासी खासपारा बाकेल का रहने वाला बताया। वाहन का तलाशी लिया गया वाहन के अदंर एक सफेद रंग की काटुन में मध्यप्रदेश निर्मित 50 नग गोवा अंग्रेजी शराब का पौवा प्रत्येक में 180 एमएल भरा हुआ कुल जुमला शराब 9 लीटर कीमती 6 हजार रूपया एवं सिल्वर रंग की मैक्स वाहन क्रमांक सीजी -13- सी – 0591 को जप्त किया गया ।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

आरोपियो से उक्त शराब के संबंध में पुछताछ किया तो बताये कि उक्त शराब को ग्राम कुम्हली निवासी रोमनाथ उर्फ रोमु पिता गजाधर के द्वारा बिकी हेतु दिया गया था ।रोमनाथ ने एक व्यक्ति को कहा था कि इतने शराब को बिक्री कर देना उसके बाद मेरे पास दो पेटी और शराब है , उसको दे दूंगा । आरोपी रोमनाथ को धारा 42 आबकारी एक्ट तहत व अन्य आरोपियो को धारा 34 ( 2 ) आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया हैं। आरोपीगण अशोक दिवान, नयेन्द्र सिह उर्फ बबलु दोनो निवासी ग्राम बाकेल को गिरफ्तार कर मामला अजमानतीय होने से न्यायिक रिमांड पर न्यायालय जगदलपुर पेश किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-1.jpg

लॉकडाउन के कारण कुछ वार्ड बना नशेड़ीओ का अड्डा, दंतेश्वरी वार्ड के समीप ड्रग्स बेचने का कारोबार जारी

0

जगदलपुर। लॉकडाउन के दौरान आपदा को अवसर में बदलने की तैयारी शहर के कुछ युवकों द्वारा की जा रही है । मिली जानकारी के अनुसार शहर के दंतेश्वरी वार्ड में एक आदतन अपराधी युवक द्वारा नशीली सामग्री बेची जा रही है। दंतेश्वरी वार्ड के पाठ्य पुस्तक निगम गोदाम से शिव मंदिर होते हुए गीदम नाका की ओर जाने वाले मार्ग पर वार्ड का ही एक युवक ब्राउन शुगर सरीखी कुछ नशीली पदार्थ का विक्रय कर रहा है। मोहल्ले वासियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सुबह से ही वह युवक मंदिर के आसपास अपना ठिकाना बना कर बाहर से आए हुए अन्य लोगों को ड्रग्स की बिक्री कर रहा है। विगत 1 सप्ताह से यह संदिग्ध युवक अपने कुछ साथियों के माध्यम से पूरे शहर में उक्त खतरनाक नशीले पदार्थ का विक्रय कर रहा है ।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

जानकारी के अनुसार वह युवक पहले भी कई प्रकार के नशीले पदार्थ बेचने के मामले में पुलिस का संदिग्ध रहा है, किंतु लॉकडाउन लगने के पश्चात स्थानीय पुलिस के कोरोना संक्रमण कार्यक्रम में व्यस्त होने के कारण इस संदिग्ध युवक द्वारा अब खुलेआम इस ड्रग्स के धंधे को पूरे शहर में अपने साथियों द्वारा संचालित किया जा रहा है। मोहल्ले के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस युवक के उड़ीसा एवं आंध्र प्रदेश के इसी व्यवसाय से जुड़े लोगों के माध्यम से ड्रग्स के ब्राउन शुगर जैसे खतरनाक नशीले पदार्थ की आवक की जा रही है।

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-1.jpg

MOST POPULAR

HOT NEWS