City Media - Page 1660 of 1845 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1660

Breaking दल्लीराजहरा का युवक पास्को एक्ट के तहत गिरफ्तार

0

दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा का युवक पास्को एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है | प्राप्त जानकारी के अनुसार दल्लीराजहरा के सुभाष चौक निवासी अभिजीत श्रीवास्तव जिसका कि नगर की ही युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा अपने घर बुलाकर जबरदस्ती बलात्कार जैसी घिनौना कृत्य के साथ युवती से पैसे भी माँगा करता था और युवती के परिजनों को गन्दी गन्दी गालियाँ देता था और मना करने पर लोगों को बताने की धमकी देता था | यह मामला अभी का नहीं बल्कि 2017 से चला आ रहा है |

युवती लोक लाज के भय से किसी के सामने इसका जिक्र नहीं किया किन्तु जब बात हद से आगे बढ़ गई तब युवती ने अपने परिजनों को यह बात बताई | परिजनों को जब यह बात पता चली तो थाने में युवक अभिजीत श्रीवास्तव के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई जिस पर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी युवक के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 376 (2)(n)-IPC, 11(ii)-CHL, 12-CHL, 4-CHL, 5l-CHL, 6-CHL के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है | आरोपी युवक डौंडी विदेशी शराब दुकान सेल्समेन का कार्य करता है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

दल्ली राजहरा युवा कांग्रेस ने केंद्रीय विद्यालय के बाहर जाने के विरोध में खोला मोर्चा

0

युवा कांग्रेस ने केंद्रीय विद्यालय के बाहर जाने के विरोध में खोला मोर्चा कहा दल्ली राजहरा या चिखलॉकसा में खुले केंद्रीय विद्यालय नही तो रेल रोको आंदोलन से होगी आंदोलन की शुरुआत- प्रशांत बोकड़े ( प्रदेश सचिव, युवा कांग्रेस छत्तीसगढ़)

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

दल्ली राजहरा के लिए प्रस्तावित केंद्रीय विद्यालय को क्षेत्र के लिए लॉलीपॉप की तरह दर्शाया जा रहा है जिसका फैसला अब तक रुका हुआ है स्थल चयन के लिए हमेशा से विवाद की स्थिति में हो रही इस केंद्रीय विद्यालय को नगर पालिका दल्ली राजहरा या नगर पंचायत में ही खोले जाने को लेकर अब युवा कांग्रेस ने आंदोलन करने की चेतावनी दे दी है ये योजना से

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

सीधा लाभ आस पास के हजारो लोगो को होगा नगर पंचायत मे खुले या दल्ली राजहरा में खुले लेकिन इसी क्षेत्र में खुले ये सभी मांग कर रहे है लेकिन स्थल चयन को लेकर अब तक प्रशासन ने कोई आदेश जारी नही किया गया है अब जब तक प्रशासन यहां पर स्थल चयन नही करता तब तक युवा कांग्रेस आंदोलन करते रहेगी।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

ग्राम पंचायत आसना में सरपंच के संरक्षण में चल रहा अवैध रेत उत्खनन का गोरखधंधा… ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से की तत्काल कार्यवाही की मांग…

0

जगदलपुर… बस्तर जिले में खनिज विभाग के माध्यम से रेत खदानों का आबंटन होता है जहां से नियमों का पूर्णतया पालन सुनिश्चित कर रेत उत्खनन किया जाना चाहिए परंतु जिले में कई जगहों पर अवैध उत्खनन का गोरखधंधा फल फूल रहा है जहां खनिज विभाग की भी मौन सहमति अवैध रेत उत्खनन करने वालों के समर्थन में होती है कम समय में ज्यादा पैसों की लालच में कुछ लोग इस अवैध रेत उत्खनन के कार्य में दिन रात लगे हुए हैं प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर सीमा से लगे हुए ग्राम पंचायत आसना में इन दिनों अवैध रेत उत्खनन का गोरख धंधा जोरों पर है |

ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि आसना के तामाकोनी क्षेत्र में स्थित इंद्रावती नदी में इन दिनों शहर से आने वाले कुछ लोगों के द्वारा रोजाना 10 से 12 ट्रैक्टरों के माध्यम से रोजाना 100 से 150 ट्रिप तक नदी से रेत अवैध रूप से उत्खनन कर शहरी क्षेत्रों के अलावा गांव में भी खपाया जा रहा है वहीं कुछ जगहों पर अवैध उत्खनन कर्ता रेत को भंडारित कर रखते हैं जिसे वर्षा काल में मनमाने ढंग से ऊंची कीमत पर बेच देते हैं ग्रामीण ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि यह सारा अवैध रेत उत्खनन कार्य को ग्राम पंचायत आसना के सरपंच स्वयं के द्वारा संचालित कर रहे हैं और प्रति ट्रैक्टर रोजाना 200 से Rs 300 रुपए वसूलते हैं सरपंच के करीबी लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि रोजाना सरपंच Rs 8000 से Rs 10000 तक अवैध रेत उत्खनन कार्य से कमा लेता है वहीं अवैध रेत उत्खनन होने से गांव की सड़कों की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है तथा बेतरतीब दौड़ती ट्रैक्टरों के कारण लगातार दुर्घटनाओं का भय बना हुआ है जिस जगह पर उत्खनन कार्य चल रहा है वह जगह इंद्रावती नदी के सबसे संवेदनशील क्षेत्रों में आता है जहां नदी अपने सामान्य चौड़ाई से दोगुनी चौड़ी है तथा चंद पैसों के लिए अवैध कार्य में लगे हुए इन पंचायत प्रतिनिधियों के कारण नदी के प्राकृतिक बनावट को भी नुकसान पहुंचने की संभावना बनी हुई है |

सबसे दिलचस्प बात यह है कि अवैध रेत उत्खनन में लगे हुए ट्रैक्टर रेत का परिवहन गांव के सरपंच के घर के सामने से करते हैं बावजूद इसके किसी प्रकार की कार्यवाही का ना होना कहीं ना कहीं आसना के सरपंच की अवैध रेत उत्खनन करने वालों से सांठ गांठ को प्रदर्शित करता है ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग करते हुए निवेदन किया है कि तत्काल कार्यवाही कर इंद्रावती नदी में चल रहे अवैध रेत उत्खनन कार्य को बंद कराएं तथा इस पूरे अवैध कार्य में लगे हुए पंचायत प्रतिनिधियों के अलावा खेती कार्य करने के नाम पर रजिस्टर्ड ट्रैक्टरों से रेत उत्खनन करने वालों पर कार्यवाही करें

सेल के शेयर बिक्री के खिलाफ व शीघ्र वेतन समझौता के लिए सीटू ने किया प्रदर्शन ।

0

हाल ही मे केन्द्र सरकार द्वारा सेल के 10℅ शेयर बेचने की घोषणा के खिलाफ और सेल कर्मचारियों का वेतन समझौता जल्द करने की माँगो को लेकर स्टील वर्कर्स फेडरेशन आफ इंडिया के आह्वान. पर स्थानीय हिन्दुस्तान स्टील एम्पलाइज यूनियन सीटू के नेतृत्व में खदान कर्मियो ने आज माइंस आफिस के सामने प्रदर्शन किया ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

इस प्रदर्शन मे शामिल कर्मचारियों ने केंद्र सरकार व सेल के उच्च प्रबंधन के रवैये के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए सेल के शेयर बिक्री के निर्णय को वापस लेने व जल्द से जल्द वेज रिवीजन करने की माँग की ।उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए यूनियन के अध्यक्ष प्रकाश सिंह क्षत्रिय ने कहा कि आजादी के समय से अब तक हमारी कंपनी सेल ने देश की अधोसंरचना बनाने व विकास मे महत्वपूर्ण योगदान दिया है ।यह योगदान वर्तमान में भी

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

जारी है ।जिस कंपनी मे 90 हजार करोड़ रुपये लगाकार आधुनिकीकरण व विस्तारीकरण किया गया है , सरकार उसे वर्तमान शेयर मूल्य पर कौडियों के मोल बेंच देना चाहती है ।सरकार का यह कदम सेल के निजीकरण का रास्ता साफ कर रहा है । सीटू प्रारंभ से ही किसी भी सरकारी संस्थान के निजीकरण व विनिवेश के खिलाफ संघर्षरत है ।हम सरकार के इस देश विरोधी फैसले की कडी निंदा करते हुए इसे तत्काल वापस लेने की माँग करते है ।

यूनियनके सचिव पुरषोत्तम सिमैया ने कहा कि सेल कर्मचारियों का वेतन समझौता 4 साल से लंबित है। सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों व प्रबंधन के नकारात्मक रवैए के कारण वेज रिवीजन मे हुई देरी से कर्मचारी बेहद आक्रोशित है । पिछले एनजेसीएस बैठक मे प्रबंधन द्वारा दिए गए नकारात्मक प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया गया है ।आगामी 20 जनवरी की बैठक मे प्रबंधन को ठोस व सकारात्मक प्रस्ताव के साथ आना चाहिए,ताकि जल्द से जल्द

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

वेतन समझौता हो सके । नहीं तो कर्मचारी उग्र आन्दोलन के लिए बाध्य होंगे ।यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र सिंह ने कहा कि पूरे सेल के उत्पादन में ठेका मजदूरों का भी बहुत बडा योगदान है इसलिए हमारी मांग के अनुसार ठेका मजदूरों का भी एनजेसीएस मे ही तय किया जाना चाहिए । प्रदर्शन के दौरान ही सेल चेयरमैन नई दिल्ली, व डायरेक्टर इन्चार्ज भिलाई इस्पात संयंत्र को संबोधित ज्ञापन उपमहाप्रबंधक कार्मिक को सौंपा गया । प्रदर्शन मे प्रकाश क्षत्रिय, पी सिमैया, ज्ञानेंद्र सिंह, सुजीत मुखर्जी, विजय शर्मा, विनोद मिश्रा, प्रशांत, रामाधीन, उमेश दन्डाले, मुकेश मानस, सुजीत मन्डल,घनश्याम शर्मा, बी एल रोकडे, नकुल देवांगन, इन्द्रदमन, अजय चौबे, रज्जी, रविन्द्र रेड्डी, गजेंद्र साहू, एडमिन डेविड, कीर्तन, रामलू, समेत सैकडों लोगों ने हिस्सेदारी की ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

ग्राम पैरी के वीर सपूत शहीद श्री तीवर सिंह साहू जी के शहीद स्मारक का अनावरण किया गया

0

आज ग्राम पैरी के वीर सपूत शहीद श्री तीवर सिंह साहू जी के शहीद स्मारक का अनावरण कार्यक्रम के पावन अवसर पर मुख्य अतिथि माननीय ताम्रध्वज साहू जी, गृह मंत्री छत्तीसगढ़ शासन एवं माननीय कुंवर सिंह निषाद जी संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन एवं गुंडरदेही के लोकप्रिय विधायक , माननीय श्री मोहन मंडावी जी सांसद कांकेर सम्मिलित हुए इस दौरान सहित के परिवारों एवं भूतपूर्व सैनिकों का सम्मान किए !

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

इस अवसर पर श्री राजेंद्र राय जी पूर्व विधायक , सुचित्रा हेमंत साहू अध्यक्ष जनपद पंचायत गुंडरदेही, बंटी हरमुख जी,जागृत सोनकर अध्यक्ष डौन्डी लोहारा, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष

भोजराज साहू(गुंडरदेही),कोदुराम दिल्लीवार(देवरी),डॉ नारायण साहू,संजय साहू,रामस्वरुप साहू, रामसेवक निषाद,फैजबख़्स,डोमन देशमुख, अनिल कटहरे,नरेंद्र सोनबोइर,जनपद सदस्य रमादेवी ठाकुर,संतोष निषाद, युगांत चंद्राकर सुरेश साहू , नरेंद्र साहू, रूपम देशमुख, राम ठाकुर ग्रामीणजण उपस्थित रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

शहर के दो सटोरियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत् कार्यवाही कर गिरफ्तार किया

0

शहर में सट्टा खिलवाने वाले दो युवकों पर की गई कार्यवाही। थाना कोतवाली जगदलपुर की सट्टे पर की गई कार्यवाही । सटोरिया हनी साहू व कुश यादव पर की गई कार्यवाही। मौके पर दोनो से नगदी रकम 6000/रूपये व 14 नग सट्टा पट्टी पर्ची व बरामद की गई।

दिनांक 18.01.2021 को थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत भगत सिंह स्कुल एवं सोढ़ी पेट्रोल पंप के सामने जगदलपुर में लोंगो से रूपया पैसा लेकर सट्टा पट्टी लिखकर, अवैध रूप से धन अर्जित करने कि अलग अलग सूचना प्राप्त हुई थी जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदय, श्री दीपक झा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री

ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में थाना कोतवाली के सहा.उपनिरीक्षक नीलाम्बर नाग हमराह स्टाफ प्रआर0क0 628 गौरीशंकर कांत, आर0क0 831 रविन्द्र ठाकुर, आर0क0 1056 रैमल मौर्य, आर0क0 1067 बबलु ठाकुर के टीम द्वारा तत्काल उक्त दोनों स्थानों पर पहुंचा, जहां पर उक्त हुलिये के दोनों व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पृथक-पृथक पुछताछ करने पर दोनो ने उक्त स्थान पर लोगों से रूपये पैसे लेकर सट्टा पट्टी लिख कर, जुआ खेलान एवं अवैध तरीके से धन अर्जित कर रकम प्राप्त करना स्वीकार किये एवं अपना नाम 1. हनी साहू पिता स्व0 गोरध्वज साहू उम्र 24 वर्ष निवासी पथरागुडा जगदलपुर एवं 2. कुश यादव पिता स्व0 केशव यादव उम्र 29 साल निवासी लालबाग सोढी पेट्रोल पंप के सामने जगदलपुर का होना बताया। मौके पर उक्त सटोरियों के कब्जे से अलग-अलग नगदी रकम 2800/-रूपये, 3100/-रूपये, एवं 14 नग सट्टा पट्टी पर्ची बरामद किया गया है। आरोपियों के विरूद्ध धारा 4-क जुआ एक्ट के तहत् कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया है।

पंचायत सचिव अपनी जायज मांगों को लेकर लगातार शासन का ध्यान आकृष्ट करा रहे…जगदलपुर जनपद के सचिवों का धरना प्रदर्शन आड़ावल में जारी…

0

जगदलपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने घोषणा पत्र में पंचायत सचिवों को सरकार बनने के बाद उनके लंबित मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था जिसे सरकार बनने के बाद लगातार टालमटोल किया जा रहा था जिसके बाद पूरे राज्य के सचिवों ने एकमत होकर अपनी मांग पर सरकार की सहमति पाने हड़ताल पर चले गए जिसके बाद लगातार 20 दिनों से भी ज्यादा समय के गुजर जाने के बाद भी सचिवों का हड़ताल अनवरत जारी है ज्ञातव्य हो कि राज्य शासन के अधिकतर योजनाओं का क्रियान्वयन ग्राम पंचायतों के माध्यम से ही संभव हो पाता है जिसके मुख्य सूत्रधार पंचायत सचिव ही होते हैं पंचायत सचिव ही वह व्यक्ति होता है जो शासन की योजनाओं को राज्य के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करता है अगर उनके कार्यप्रणाली और शासन से मिलने वाले वेतन की बात करें तो बहुत ही कम वेतन पर शासन सचिवों से बहुत ज्यादा काम ले लेती है बावजूद इसके पंचायत सचिव पूरी तन्मयता और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं अब जबकि महंगाई भी बढ़ गई है और सरकार ने पूर्व से ही लंबित मांगों को पूरा करने का वादा किया था जिसे टालमटोल कर लगातार सचिवों को आश्वासन के वेंटीलेटर पर रखा गया था |

अब सचिवों का भी धैर्य जवाब दे गया है वहीं दूसरी तरफ पंचायत विभाग के कर्मचारी संगठनों के अलावा राज्य की सभी छोटी-बड़ी राजनीतिक पार्टियों का भी समर्थन लगातार पंचायत सचिवों को प्राप्त हो रहा है साथ ही सामाजिक संस्थाएं भी सचिवों के समर्थन में उतर आई हैं राज्य में सभी ग्राम पंचायतों को आबंटित विकास कार्य पंचायत सचिवों के हड़ताल में चले जाने से लगातार प्रभावित हो रहे हैं बावजूद इसके सरकार पंचायत सचिवों के साथ न्याय करने को लेकर गंभीर नहीं है जिससे आने वाले समय में स्थिति और भी बदतर होने की संभावनाएं नजर आ रही हैं

ओबीसी महासभा ने जनगणना फॉर्मेट में ओबीसी कॉलम बनवाने सौंपा कलेक्टर को ज्ञापन, मांगे पूरी नही हुई तो करेंगे आंदोलन

0

बालोद। आज पूरे छत्तीसगढ़ में ओबीसी महासभा के द्वारा अपने अपने जिले के कलेक्टर को जनगणना फार्मेट में ओबीसी का कॉलम बनवाने हेतु ज्ञापन सौंपा गया। स्थानीय कलेक्टर,एसडीएम को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, स्कूल शिक्षा अनुसूचित जाति जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के चेयरमैन डॉक्टर भगवान लाल साहनी के नाम से ज्ञापन दिया गया। बालोद में कलेक्टर को ज्ञापन देने के लिए पहुंचे हुए प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी राधेश्याम सहित जिलाध्यक्ष यज्ञदेव् पटेल व अन्य लोगों ने ज्ञापन सौंपने के साथ अपनी मांगों पर कलेक्टर से चर्चा की। वहीं कलेक्टर जनमेजय महोबे ने उनकी मांगों को लेकर सरकार को अवगत कराने आश्वस्त किया है। उन्हें आगे भी अपेक्षित सहयोग

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

करने की बात कही। ज्ञापन के माध्यम से ओबीसी महासभा द्वारा कहा गया कि संविधान में सामाजिक तथा शैक्षणिक दृष्टि से पिछड़े समुदायों को अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति व अन्य पिछड़े वर्गों के रूप में 3 वर्ग बनाए गए हैं।जनगणना में इन तीनों वर्गों की दशाओं के आंकड़े एकत्रित किए जाने चाहिए लेकिन अजा व अजजा वर्ग की जनगणना तो होती है किंतु अन्य पिछड़ा वर्ग की नही होती है। क्योंकि ओबीसी वर्ग का कॉलम ही नहीं होता है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय समाज की विविधता से जुड़े तथ्यों को सामने लाना है ताकि देश को समझने का रास्ता खुल सके। इन आंकड़ों का इस्तेमाल नीति निर्माताओं से लेकर समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र जनसंख्या और आंकड़ा विज्ञानी करते हैं। जनगणना में अगर तमाम जातियों के आंकड़े जुटाए जाए तभी जनगणना का उद्देश्य पूरा होता है।

यह है जनगणना के इतिहास

भारत में पहली बार जनगणना 1872 में हुई। और फिर 1881 के बाद से हर 10 साल में जनगणना हो रही है। भारत में 1931 तक हर जाति की गिनती होती थी। जनगणना की रिपोर्ट में हर जाति की संख्या और उसकी शैक्षणिक व आर्थिक हालत का ब्यौरा होता था। 1941 की जनगणना में जाति का कॉलम था। लेकिन दूसरे विश्वयुद्ध के जारी होने के कारण इस जनगणना का काम सुचारू रूप से नहीं हो पाया और आंकड़े नहीं आए। इसलिए आज भी जाति के किसी भी आंकड़े की जरूरत होती है तो 1931 की जनगणना रिपोर्ट का हवाला दिया जाता है। 1931 की जनगणना के आधार पर ही द्वितीय पिछड़ा वर्ग आयोग यानी मंडल कमीशन ने पिछड़ी जातियों की आबादी 52 फीसदी बताई थी और उसके लिए आरक्षण की

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

सिफारिश की थी। संविधान के अनुच्छेद 340 के परिपालन में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए गठित आयोग काका कालेलकर आयोग मंडल आयोग व मध्य प्रदेश राम जी महाजन आयोग द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग की अनुशंसा की गई है। इसके अनुसार इस हेतु संसद में बनी सहमति के आधार पर जनगणना 2011 में पृथक से अन्य पिछड़ा वर्ग के आंकड़े एकत्र करने के प्रयास किए गए लेकिन आंकड़े जारी नहीं किए गए। ओबीसी महासभा द्वारा लंबे समय से प्रतिमाह ज्ञापन देकर जनगणना 2021 में शासन प्रशासन से निवेदन किया जाता रहा है लेकिन पूर्व की भांति इस बार भी जनगणना फॉर्मेट में अन्य पिछड़ा वर्ग ओबीसी का कॉलम नहीं है। इससे फिर ओबीसी की जनसंख्या व उसकी परिस्थिति का आकलन नहीं हो पाएगा। जिससे ओबीसी वर्ग के विकास करने की संवैधानिक मनसा फिर अपूर्ण रह जाएगी।

इस मांग पर क्या क्या हुआ अब तक
जनगणना 2021 के फॉर्मेट में कॉलम 13 में ओबीसी के लिए 3 और अन्य के लिए 4 लिखें,का विकल्प बनवाने हेतु प्रस्ताव को पारित करवाकर केंद्र सरकार को पहुंचाने ओबीसी महासभा द्वारा 21 दिसंबर से 31 दिसंबर तक 100 से अधिक पंचायतों के माध्यम से नागरिकों द्वारा ज्ञापन प्रेषित किए गए हैं। इसके अलावा समय-समय पर विभिन्न संगठनों के माध्यम से भी समर्थन जुटाकर ओबीसी महासभा उक्त मांग कर रही है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

यह चेतावनी भी दी गई

ज्ञापन के माध्यम से ओबीसी महासभा की जायज संविधानिक मांग पर अगर कार्यवाही नहीं की गई तो फिर जनगणना 2021 का बहिष्कार करने की चेतावनी भी दी गई है। जिसके तहत चरणबद्ध आंदोलन भी होगा। ब्लॉक मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन 18 से 22 जनवरी तक होगा। ब्लॉक मुख्यालय पर अनशन 24 से 25 जनवरी को होगा। फिर सभी ग्रामों में सभाओं का आयोजन 26 जनवरी को होगा। जिला मुख्यालयों पर जेल भरो आंदोलन भी आने वाले दिनों में होगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

ये पहुंचे थे कलेक्टर को ज्ञापन देने
बालोद में ओबीसी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी राधेश्याम के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें प्रमुख रुप से जिला संयोजक सीबी साहू जिलाध्यक्ष यज्ञदेव पटेल, जिला संयोजक महिला मोर्चा प्रतिभा चौधरी, तहसील अध्यक्ष दुर्जन साहू, तहसील अध्यक्ष महिला मोर्चा लता साहू, नगर अध्यक्ष बालोद संजय सोनबोइर, नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा चमेली साहू, जिलाध्यक्ष छात्र मोर्चा पीयूष साहू, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा रोशन सार्वां, जिला मीडिया प्रभारी दीपक यादव, गिरीश चन्द्राक, प्रदेश कार्यालय प्रभारी, जितेंद्र साहू, वार्ड पार्षद लेखराज साहीरो, प्रीतम देशमुख, विवेक चंद्राकर, राधा साहू, यूरेका साहू, ललित, नारायण साहू, यादवेंद्र साहू, मोनू साहू, हितेश कुमार साहू, भोला शंकर साहू, पियूष कुमार, पवन साहू, बेनी राम, सारवान, युवराज राम, केशो राम, रूपम देशमुख, दुलार सिंह,रामभरोसा, गिरीश चंद्राकर, दिनेश साहू सहित बड़ी संख्या में ओबीसी के पदाधिकारी पहुंचे थे।

छग पुलिस महानिदेशक से मिलना हुआ आसान, जारी हुआ व्हाट्सअप नंबर

0

रायपुर – छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय में अब आम लोगों को डीजीपी से मुलाकात के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। पुलिस मुख्यालय में स्मार्ट अपॉइंटमेंट मैनेजमेंट सिस्टम शुरू हो रहा है, इससे मुलाकात करने वालों को एसएमएस के माध्यम से जानकारी दी जाएगी। कोरोना संकट के दौरान बड़ी संख्या में लोग पुलिस मुख्यालय पहुंच रहे थे, जिससे मुलाकात में दिक्कत आ

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

रही थी। अपॉइंटमेंट लेने के लिए व्हाट्सअप 9479194988 पर सन्देश भेज सकते है और सन्देश भेजते ही एक लिंक आएगा और उस लिंक को क्लिक करने पर अपॉइंटमेंट के लिए आवेदन किया जा सकता है | आवेदन में नाम पता मोबाइल न और किस कारण मिलना चाहते है वह जानकारी भरना होगा | फॉर्म सबमिट करने के पश्चात् आपके मोबाइल न पर मिलने की तारीख व समय प्रदान की जाएगी |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

स्मार्ट अपॉइंटमेंट मैनेजमेंट सिस्टम प्रारंभ करने का मुख्य उद्देश्य कई बार दूर दूर से लोग अपनी समस्या लेकर आते है किन्तु भीड़भाड़ जैसी स्थिति एवं समय के अभाव के चलते कई लोग मिल ही नहीं पाते है और ऐसे लोग बार बार नहीं आ सकते लोगों की सुविधाओं को देखते हुए इस प्रकार की व्यवस्था की जा रही है | इससे समय की भी बचत होगी | इस सम्बन्ध में सभी इकाई प्रमुखों को सूचित कर दिया गया है | पुलिस महानिदेशक से मिलने के लिए पूर्व निर्धारित समय लेकर प्रत्येक शुक्रवार को आ सकते है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

शहीद शिरोमणी गैंदसिंह शहादत दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे

0

डौंडी –  ग्राम ठेमाबुजुर्ग में शहीद शिरोमणी गैंदसिंह शहादत दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे जिले के डौंडी विकासखंड के ग्राम ठेमाबुजुर्ग में 20 जनवरी को हल्बी आदिवासी समाज द्वारा आयोजित किया जायेगा । अध्यक्षता महासभा अध्यक्ष भगवान सिंह रावटे करेंगे। भूपेश बघेल पहले मुख्यमंत्री होंगे जिनका आगमन इस ग्राम

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

में होगा। सीएम भूपेश का आगमन 20 जनवरी को दोपहर 1 बजे होगा। सीएम का हेलिकॉप्टर ठेमाबुज़ुर्ग की धरती पर उतरते ही सबसे पहले भूपेश बघेल ग्राम के बरगहियाँ माँ दंतेश्वरी मंदिर में पहुँच दंतेश्वरी माता के दर्शन कर पूजा अर्चना करेंगे। जिसके पश्चात उनका कार्यक्रम स्थल में बने विशालकाय मंच पर आगमन होगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आगमन को लेकर समाज के पदाधिकारियों एवं क्षेत्रवासियों में भारी उत्साह देखा जा रहा हैं। वही सीएम के आगमन को लेकर तैयारी जोरों पर चल रही हैं। विशालकाय मंच डोम का निर्माण किया जा रहा हैं। आयोजित कार्यक्रम में 50 हजार से ज्यादा समाज और क्षेत्र के लोगो के आने की संभावना हैं। कार्यक्रम स्थल से 500 मीटर की दूरी पर हैलीपेड बनाया गया हैं। आयोजित कार्यक्रम में जिले के प्रभारी एवं खाद्य मंत्री अमरजीत भगत

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

स्थानीय विधायक व महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेड़ियाँ, पीसीसी प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम, विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मण्डावी, राज्यसभा सांसद श्रीमती फूलोदेवी नेताम, कांकेर लोस सांसद मोहन मंडावी, संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी, संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद, संजारी बालोद विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा सहित तमाम वरिष्ठ कांग्रेसी नेतागण, समाज के पदाधिकारीगण मौजूद रहेंगे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS