City Media - Page 1332 of 1856 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1332

संवैधानिक शपथ लेकर रोज नया झूठ बोल रहे है मुख्यमंत्री बघेल – केदार कश्यप

0

भाजपा का कांग्रेस पर तीखा हमला

मौजूदा कांग्रेस सरकार आजा़द भारत के इतिहास में सबसे झूठी सरकार

प्रदेश के किसानों, महिलाओं, गरीबों के हितों की कोई चिंता नहीं कांग्रेस सरकार को

जगदलपुर।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि आजा़द भारत के इतिहास में इतनी निर्मम,नृशंस,वादाखिलाफी व लगातार झूठ बोलने वाली,महज बहानेबाजी करने वाली ऐसी सरकार आजतक नहीं हुई है। सबसे दुख की बात है कि संवैधानिक शपथ लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रोज-रोज नया झूठ गढ़ रहे हैं। इस तरह की निर्लज्जता के साथ आज तक किसी भी सरकार ने कभी झूठ नहीं बोला है। दुखद यह है कि अपने किसी भी झूठ के पकड़े जाने पर ना तो इन्हें पश्चाताप होता है और ना ही कोई शर्मिंदगी। छत्तीसगढ़ की जनता को गुमराह करने भूपेश सरकार ने झूठों की श्रृंखला बना ली है। इस सरकार का किसानों,महिलाओं व गरीबों के हित से कोई सरोकार नहीं है।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurant.jpg

केदार कश्यप ने कहा कि झूठों की श्रृंखला में इनका सबसे ताजा झूठ बारदाने को लेकर है। जग जाहिर है कि बारदाना खरीदना व उसकी व्यवस्था करना राज्य सरकार का काम है। सदन में अनेक बार खुद कांग्रेस सरकार ने स्वीकार किया है कि बारदाना की व्यवस्था करना प्रदेश सरकार की जिम्मेदारी है। बावजूद इसके मुख्यमंत्री ने इस विषय में न केवल प्रधानमंत्री को अनावश्यक पत्र लिखा है बल्कि उन्हें प्रदेश में कानून व्यवस्था खराब कर देने की धमकी भी दी है। राज्य सरकार का सारा काम केंद्र पर थोपने की इस कोशिश को आखि़र क्या कहा जाएगा?

कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री बघेल कांग्रेस के लिए चुनाव लड़ने और उसके लिए संसाधनों की व्यवस्था में ही व्यस्त रहते हैं। उनके पास प्रदेश की जनता,किसानों के लिए जरा भी वक्त नहीं है। भाजपा बार-बार समय रहते कांग्रेस को सावधान करती रही कि वह बारदाने की उपलब्धता पर ध्यान दें, लेकिन कांग्रेस सरकार ने ऐसी कोई व्यवस्था समय रहते नहीं की। दुर्भाग्यपूर्ण है कि अपनी अक्षमता और निकम्मापन स्वीकार करने के बदले भूपेश सरकार उल्टे केंद्र पर सवाल उठाती रहती है। कांग्रेस का यह आचरण हमेशा की तरह निंदनीय है।

प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप ने कहा कि कांग्रेस वास्तव में किसानों को बर्बाद करने पर तुली हुई है। एक माह विलंब से धान खरीदी करने के निर्णय के बाद भी अभी तक इसे शुरू न करने के कारण किसानों की तैयार फसल बर्बाद हो गई है। जानबूझकर कांग्रेस यह चाहती है कि फसल नष्ट हो जाए ताकि उसे कम से कम धान खरीदना पड़े। अब किसानों से ही बारदाने की व्यवस्था करने को कहना और उन्हें बारदाने का पिछला भुगतान भी नहीं करना,इस कांग्रेस सरकार की किसानों के साथ एक और धोखेबाजी़ है।

श्री कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर भी कांग्रेस बेशर्म बयानबाजी पर उतारू है।अभी तक प्रदेश में 11 लाख से अधिक गरीबों की छत छिनने का पाप मौजूदा कांग्रेस सरकार ने किया है। मुख्यमंत्री बघेल कह रहे हैं कि यह योजना प्रधानमंत्री के नाम से है इसलिए वो आवास की व्यवस्था नहीं करेंगे। जबकि सच यह है कि योजना का बड़ा हिस्सा केंद्र से आता है लेकिन दुर्भावनावश कांग्रेस इसे गरीबों तक नहीं पहुंचने देना चाहती है।

केदार कश्यप ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने एक और तुगलकी फैसला लेते हुए ‘रेडी टू ईट’ का काम प्रदेश की महिलाओं से छीन कर बीज निगम को देने का निर्णय किया है। ऐसा करने का एकमात्र मकसद इस मामले में भी बड़े से बड़े भ्रष्टाचार को अंजाम देना है। ऐसा करके कांग्रेस सरकार ने सीधे तौर पर 21000 से अधिक गरीब आदिवासी महिलाओं के पेट पर प्रहार किया है। मातृशक्ति व उनके गरीब परिवारों से निवाला छीनने का यह कृत्य घोर निंदनीय है। भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस सरकार के कुशासन के खिलाफ जनता के हित में खड़ी है। भाजपा मांग करती है कि बिना किसी बहाने बाजी के प्रदेश सरकार किसानों का एक-एक दाना धान खरीदे, 11 लाख से अधिक परिवारों के सर से छीनी छत को वापस कर उनके लिये घर की व्यवस्था करे और रेडी टू ईट से संबंधित फैसले को तुरंत प्रभाव से वापस ले।

इन्द्रावती नदी ग्राम कुड़कानार में मिले अज्ञात शव के आरोपी गिरफ्तार

0

जगदलपुर

विगत दिनांक 10.11.2021 को कुम्हरावण्ड डेम इन्द्रावती नदी कुडकानार में एक अज्ञात लाश मिली थी, जिसके आरोपियों को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है.

पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि घटना में मृतक का गला, हाथ, पैर में कपड़ा से बंधा गया था जो प्रथम दृष्टिया हत्या कर फेंकना प्रतीत हुआ। जिसके आस पास से पहचान कराया गया जो शव की पहचान नहीं होने से शव का मौके पर ही ग्राम कुड़कानार के पंचानों के समक्ष शव पंचनामा किया जाकर शव का डिमरापाल अस्पताल में पी. एम. कराकर मृतक के परिजन नहीं मिलने पर चीरघर डिमरापाल अस्पताल में सूरक्षार्थ रखवाया गया जो तीन दिवस में भी मृतक के परिजन का पता नहीं चलने पर मृतक के शव का नगर निगम को सौंप कर कफन दफन कराया गया। मृतक के परिजन का दिनांक 23.11.2021 को पता चला जो कि मृतक के हाथ में गोदना से लिखा बोमड़ा राम मण्डावी एवं उसके पहने कपड़े तथा उसके हुलिया से मृतक का नाम बोमड़ा राम मण्डावी पिता स्व. बोटी राम मण्डावी निवासी पारापुर डोंगी पारा थाना लोहण्डीगुड़ा का होना बताये। मर्ग जांच के दौरान पी.एम. रिपोर्ट की क्युरी रिपोर्ट के आघर पर अपराध घटित होना पाये जाने से थाना बस्तर में अपराध क्र. 80 / 2021 धारा 302.201 भा.द.वि. दिनांक 27.11.2021 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurant.jpg

विवेचना के दौरान 01. दर्शन उर्फ सुर्दशन पाण्डे पिता गजानंद पाण्डे जाति ब्राम्हण उम्र 26 वर्ष साकिन मटनार थाना करपावण्ड हाल-डोंगरी पारा कंगोली थाना परपा 02. अभिषेक सिंह बघेल उर्फ अवि पिता स्व. बुधराम बघेल जाति मुरिया उम्र 30 वर्ष साकिन वर्गीस कालोनी विशालमेगा मार्ट के पीछे अघनपुर हाल-डोंगरी पारा कंगोली थाना परपा को अभिरक्षा में लिया गया। जिनसे पूछताछ करने पर मृतक बोमड़ा राम मण्डावी को आरोपियों के खिलाफ मोटर सायकल, टी.व्ही. चोरी किये है, की बात महादेव कश्यप निवासी डोंगरी पारा कंगोली थाना परपा को बताया तथा महादेव कश्यप के द्वारा थाना परपा में रिपोर्ट किया है, कि बात से उक्त आरोपियों द्वारा मृतक से रंजीश रखने लगे तथा मृतक की हत्या करने की योजना बनाकर दिनांक 07.11.2021 को हत्या करने के नियत से अत्याधिक शराब सेवन कराकर कालीपुर जंगल में ले जाकर मारपीट कर हत्या करने पश्चात मृतक बोमड़ा राम मण्डावी के ही कपड़े से शव के गला, हाथ, पैर को बांधकर उसके शव को छुपाने के नियत से मोटर सायकल पल्सर से उक्त दोनों आरोपी कुडकानार इन्द्रावती नदी के पुल के उपर से फेंक दिये कि उक्त दोनों आरोपी के द्वारा मृतक बोमड़ा राम मण्डावी का हत्या करना कबुल करने एवं पर्याप्त सबूत पाये जाने पर दिनांक 29.11.2021 को क्रमश: 20.10 एवं 20.30 बजे गिरफ्तार किया गया।

संसदीय सचिव एवं जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन अचानक पहुंचे महारानी अस्पताल जगदलपुर निरीक्षण करने

0

संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन अचानक वार्डो में जाकर मरीजों से हाल-चाल पूछे,महारानी अस्पताल में गंदगी फैलाने वाले की अब खैर नहीं

संसदीय सचिव एवं जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन महारानी अस्पताल में पहुंच कर युवा पत्रकार अक्कू खान के पिता अब्दुल मजीद 86 वर्ष से मुलाकात करके हालचाल जाना और वार्ड में मौजूद दूरदराज के मरीजों से भी हालचाल पूछकर और उन्हें शासन द्वारा लाभ मिलने की जानकारी दिए ।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurant.jpg

जैन ने कहा कि मरीजों को किसी भी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। और साथ ही अस्पताल के सीढ़ियों में पान गुटखा खाकर गंदगी फैलाने की खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

महारानी अस्पताल के अधीक्षक डॉ संजय प्रसाद से कहा कि जल्द से जल्द सीसी कैमरा के द्वारा निगरानी में रहकर गंदगी फैलाने के खिलाफ कार्यवाही किया जाए इस संबंध में किसी को बख्शा नहीं जाए

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री हेमू उपाध्याय, विनोद कुकरे, पत्रकार अक्कू खान, सिराज खान सहित अस्पताल के स्टाफ मौजूद रहे।

अवैध ईट भट्टो की तैयारी जोरों पर खनिज विभाग में खुशी की लहर

0

गुंडरदेही सहित पूरे बालोद जिला में अवैध ईट निर्माण की भट्ठों पर तैयारी तेजी से चल रही है। पूरे जिलों में सैकड़ों की संख्या में अवैध ईंट भट्ठे हैं जो सालों से जमे हुए हैं, परंतु खनिज विभाग द्वारा किसी प्रकार की कार्रवाई तो दूर की बात है उल्टे विभाग के संरक्षण में ही यह अवैध कार्य पूरे जिले में चल रहा है। ईंट भट्टों के चलते पर्यावरण को काफी नुकसान हो रहा है अवैध ईंट भट्टों में ईंट पकाए जाने के लिए लकड़ी का उपयोग होता है, जिसके लिए अवैध तरीके से वनों की कटाई की जा रही है ।वही नदी किनारे स्थिति भट्ठों के लिए नदी की मिट्टी और रेत का उपयोग किया जाता है। तांदुला नदी किनारे सिकोसा मनोहरा गुंडरदेही बाघमारा सहित नदी किनारे स्थित गांव में अवैध भट्टे देखे जा सकते हैं ।जहां एक और पूरी दुनिया मौसम परिवर्तन को लेकर चिंतित है, वहीं बालोद जिला के खनिज विभाग अपनी जेबें गर्म करने में लिप्त है।

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is mathurant.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

बारदाना में हो रही जमकर मुनाफाखोरी

0

1 दिसंबर से धान खरीदी की घोषणा के बाद व धान खरीदी सहकारी समितियों के द्वारा बारदाना उपलब्ध न कराए जाने के पश्चात से ही क्षेत्र में व्यापारियों द्वारा भारी मुनाफा लेकर बारदाना विक्रय किया जा रहा है।जहां किसान एक और अपनी उपज को जल्द से जल्द सहकारी समिति तक पहुंचाना चाह रहा है वही बारदाना की अनुपलब्धता का फायदा उठाकर मौकापरस्त व्यापारियों द्वारा किसानों से खुलेआम लूट की जा रही है। आमतौर पर 15 से 17 रुपये में मिलने वाले बारदाने को 35 से ₹40 तक विक्रय किया जा रहा, किसान लूटे जा रहे हैं और प्रशासन मौन दर्शक की भांति सब कुछ देख रहा है। विगत दिनों क्षेत्र में असमय हुई बारिश से उपज को बहुत नुकसान हुआ है, किसानों ने अपनी धान की कटाई कर ली है और उन्हें जल्द से जल्द विक्रय करना अत्यंत आवश्यक है जिसके चलते बारदाना की मारामारी क्षेत्र में देखे जा रही है।

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is mathurant.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

महिला को दंतेल हाथियों ने बनाया अपना शिकार, पति से झगड़ा के बाद निकली थी बाहर

0

धमतरी – जिले के मगरलोड झाझरकेरा के आश्रित ग्राम भालुचुआ में दंतैल हाथियों ने एक महिला को अपने पैरों तले कुचल कर मार डाला। महिला की लाश तीन अलग-अलग स्थानों में पड़ी मिली। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मगरलोड झाझरकेरा के आश्रित ग्राम भालुचुआ कमार पारा की निवासी 61 वर्षीय कमला बाई देर रात अपने पति से झगड़ा होने के बाद घर से निकली थी। तभी निस्तारी तालाब के पास दंतैल हाथियों के दल में से एक हाथी ने महिला पर अचानक हमला कर दिया और उसे पटक -पटक मार डाला।

घटना की जानकारी मिलते ही केरेगांव रेंज, उत्तर सिंगपुर वन विभाग टीम व मगरलोड पुलिस पहुंची. सुबह महिला की शव को इकट्ठा कर मर्ग कायम कर पीएम के लिये भेज दिया गया.इस बीच दंतैल हाथियों ने गांव के केला बाड़ी और धान की खरही को नुकसान पहुंचाया है |

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg

घटना की जानकारी मिलते ही केरेगांव रेंज, उत्तर सिंगपुर वन विभाग टीम व मगरलोड पुलिस पहुँची। सुबह महिला की लाश को इकट्ठा पीएम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद आसपास गांवों में मुनादी कराई गई है। इस हादसे के बाद गांव के लोगों के बीच डर का माहौल बन गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurant.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

बस्तर पुलिस के द्वारा आपराधिक एवं असामाजिक तत्वों पर अभियान चलाकर लगातार कार्यवाही

0

उप पुलिस महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के मार्गदर्शन में बस्तर पुलिस के द्वारा आपराधिक एवं असामाजिक तत्वों पर अभियान चलाकर लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। वही दूसरी ओर आम जनता के बीच पहुॅचकर सामुदायिक पुलिसिंग के अन्तर्गत लोगों के विभागीय समस्याओं का मौके पर निराकरण कर पुलिस और आम जनता के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित किया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज उप पुलिस महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के द्वारा जगदलपुर स्थित संजय गांधी वार्ड स्थित रेल्वे काॅलोनी में जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें उप पुलिस महानिरीक्षक मीणा, के द्वारा स्वंय जनता के

मध्य बैठकर पुलिसिंग के संबंध में विस्तृत चर्चा किया गया एवं बेहतर पुलिसिंग हेतु जनता से सुझाव भी लिया गया। एवं अपील भी किया गया है, असामाजिक गतिविधियों, अपराध कि सूचना, नये किरायेदारों एवं संदिग्ध व्यक्तियों कि जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सम्पर्क करने साथ ही महिलाओं और बच्चों के सुरक्षा हेतु तैनात पिंक टीम एवं महिला सहायता प्रकोष्ठ जगदलपुर के सक्रियता एवं सम्पर्क सुत्र के संबंध में भी अवगत कराया गया। इसके अलावा सायबर फ्राड के मामलें में सावधान रहने, सीसीटीवी कैमरे की उपयोगिता एवं बढ़ावा देने की अपील भी किया गया है। उक्त कार्यक्रम में वार्डवासियों के द्वारा बेहतर पुलिसिंग हेतु आवश्यक सुझाव भी दिया गया है। उक्त कार्यक्रम में नगर पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण, उप पुलिस अधीक्षक (अजाक) हेमसागर सिदार, थाना प्रभारी बोधघाट धनंजय सिन्हा, थाना सिटी कोतवाली प्रभारी एमन साहू एवं वार्ड पार्षद कोमल सेना व वार्ड के सम्मानीय जन उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurant.jpg

मोटर साइकिल की चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

0

गुरुर – मोटर साइकिल की चोरी करने वाले आदतन आरोपी को गिरफ्तार किया गया | प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी माखन लाल साहू निवासी पिकरीपार थाना गुरूर जिला बालोद के अनुसार वह दिनांक 19.11.2021 को घर से करीबन 10.45 बजे अपने मोटर सायकल स्पेलेंडर प्लस क्रमांक CG07-LT-5468 से अपने गांव खार उमेंदी हालरमिल के सामने मेन रोड में खड़ी कर चाबी निकालकर खेत में हार्वेस्टर चल रहा था जिसे देखने के लिये गया था जब करीब 12.00 बजे वापस आकर देखा प्रार्थी की  मोटर सायकल स्प्लेंडर प्लस क्रमांक CG07-LT-5468 उस जगह पर नहीं थी जहाँ उसने खड़ी किया था, आसपास पता तलाश किया फिर भी पता नहीं चला । तब प्रार्थी को लगा उसकी बाइक को किसी अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया है |

प्रार्थी माखन लाल साहू ने चोरी की सूचना पुलिस थाना गुरुर को दी तत्पश्चात पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध कृर्मांक 425/21 धारा 379 भादवि कर विवेचना मे लिया गया। मोटर सायकल चोरी की घटना को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के मार्गदर्शन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय डी.आर. पोर्ते के निर्देशन में टीम गठित कर अज्ञात आरोपी की पता तलाश की जा रही थी पता तलाश दौरान दिनाक 29.11.2021 को मुखवीर सूचना मिला कि एक संदेही व्यक्ति अरमरीकला बस स्टैण्ड के पास मोटर सायकल बिक्री करने के लिये घुम रहा है कि सूचना पर हमराह स्टॉप के रवाना होकर अरमरीकला पहुंचकर संदेही व्यक्ति को मोटर सायकल के साथ पकडे पुछताछ करने पर संदेही व्यक्ति ने अपना नाम पता उमेश कुमार यादव उर्फ सन्नाटा उर्फ कटप्पा पिता संतराम यादव उम्र 34 वर्ष निवासी बघेरा थाना सिटी कोतवाली जिला दुर्ग का रहने वाला बताया एवं अपने पास रखे मोटर सायकल कमांक सीजी 07 एलटी 5468 को घटना दिनाक 19.11.21 को पिकरीपार मेन रोड के पास से चोरी करना स्वीकार किया है मामले मे आरोपी के कब्जे से उसके पेश करने पर मोटर सायकल हीरो होण्डा स्पेलेण्डर प्लस क्रमांक सीजी 07 एल टी 5468 को जप्त किया गया है। आरोपी द्वारा घटना दिनाक 22.10.21 को अरमरीकला मेन रोड से मोटर सायकल कमांक सीजी 07 एलटी 3464 को भी चोरी करना स्वीकार किया है। विवेचना पर आरोपी का कृत्य अपराध सदर धारा का दण्डनीय अपराध घटित करना पाये जाने से दिनांक 29.11.21 गिरफ्तार किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg

आरोपी की गिरफ्तारी कार्यवाही में निरीक्षक दिलेश्वर चन्रवंशी, सउनि धनेश्वर साहू, सउनि भुजबल साहू, आरक्षक पुनेश्वर ठाकुर, चंचल राम भगत, प्रवीण राजपूत, बेनी राम साहू, चन्द्रशेखर यादव,राहुल, गेवेद्ध नेताम का सराहनीय योगदान रहा।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurant.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

कानून व्यवस्था अपराध नियंत्रण एवं धान खरीदी के संबंध में पुलिस अधीक्षक बालोद द्वारा मीटिंग ली गई

0

आज दिनांक 29.11.2021 को कंट्रोल रूम बालोद में कानून व्यवस्था अपराध नियंत्रण एवं धान खरीदी के संबंध में पुलिस अधीक्षक बालोद सदानंद कुमार द्वारा मीटिंग ली गई। इस मीटिंग में सभी थाना/चौकी प्रभारियों को थाना/चौकी स्तर पर धान खरीदी क्रय हेतु तहसीलदार एवं थाना प्रभारी समन्वय स्थापित कर प्रत्येक खरीदी केन्द्र पर सूक्ष्म निगाह रखने एवं भ्रमण करने तथा अनुविभाग स्तर पर एस.डी.एम.के साथ सी.एस.पी./एस.डी.ओ. टीम बनाकर कानून व्यवस्था विशेष ध्यान रखने का निदेर्श दिया गया।
गांजा एवं मादक पदार्थ के रोकथाम हेतु जिला बालोद में तीन स्थानों पर चेक पोस्ट स्थापित किया जायेगा।

  1. डौण्डी थाना अंतगर्त- मथई चैक के पास।
  2. गुरूर थाना अंतर्गत- मरकाटोला कैम्प के सामने ।
  3. देवरी थाना के सामने
    इन सभी चेक पोस्ट पर सी.सी.टी.वी. कैमरा लगाने का निदेर्श दिया गया।
This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg

इस मीटिंग के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी.आर. पोर्ते , डी.एस.पी. नवनीत कौर , एस.डी.ओ.पी. प्रतीक चतुवेर्दी, डी.एस.पी. एस.एस. मौर्य तथा सभी थाना एवं चौकी प्रभारी उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurant.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

बढ़ती महंगाई और केंद्र सरकार की नाकामियों के विरोध में कांग्रेस का जन-जागरण अभियान पदयात्रा का 16 वां दिन.

0

🟥 घातक हो गई महंगाई की मार, धोखा दे रही मोदी सरकार.

🟥 वाह रे मोदी तेरा खेल, खा गया प्याज पी गया तेल, कांग्रेस का हल्ला बोल शहर सहित ग्रामीण अंचलों तक निरन्तर जारी.

🟥 कांग्रेस की भूपेश सरकार नें जो कहा सो किया, 35 महीनों में जन घोषणा पत्र के 36 में 25 वायदों को पूरा किया.

🟥 जनजागरण पदयात्रा में जिला/ब्लॉक/पंचायत/वार्डों में पृथक-पृथक सदस्यता अभियान भी लगातार जारी.

🟥 महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी, महिलाओं की सुरक्षा में नाकाम, 15 लाख और अच्छे दिन जैसे जुमले, नोटबंदी, जीएसटी, निजीकरण को बढ़ावा, देश की सीमा सुरक्षा में नाकाम, किसानों के आय में दोगुना बढ़ोतरी करने जैसे खोखले वायदों के विरोध में कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी जन-जागरण अभियान पदयात्रा.

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा राष्ट्रव्यापी जन-जागरण अभियान पदयात्रा सभी ब्लॉकों, पंचायतों और वार्डों में युद्ध स्तर पर जारी है आज नगरनार ब्लॉक के आसना ग्राम पंचायत, नानगुर ब्लॉक के नेतानार ग्रामपंचायत, दक्षिण ब्लॉक के बलीराम कश्यप,उत्तर ब्लॉक के माता संतोषी वार्ड में जन-जागरण अभियान पदयात्रा की गई।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurant.jpg

जिला अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि मोदी राज में महंगाई चरम पर है जनता महंगाई से परेशान है पेट्रोल-डीजल पर आजादी के बाद सबसे ज्यादा एक्साइज ड्यूटी लेने वाली सरकार मोदी सरकार है मोदी सरकार ने कोरमा काल में पेट्रोलियम पदार्थों पर लगाने वाले एक्साइज ड्यूटी को 10 गुना तक बढ़ा दिया पहले 30 एवं ₹35 तक बढ़ाया अब उप चुनाव हार गए तो ₹5 ₹10 घटा करवाओ लेने की कोशिश में लगी है रसोई गैस के दाम 7 साल में ढाई गुना बढ़ गए, खाद्य तेलों के दाम दोगुने हो गए, अनाज के दाम सब्जियों के दाम सहित अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुएं आम आदमी की पहुंच से दुगनी हो गई मगर केंद्र की मोदी सरकार को इससे कोई सरोकार नहीं घातक हो गई महंगाई की मार धोखा दे रही मोदी सरकार।

संसदीय सचिव/विधायक रेखचन्द जैन ने भी जनजागरण अभियान पदयात्रा में शामिल होकर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की उन्होंने केंद्र सरकार के द्वारा की गई महंगाई, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा में नाकामी नोटबंदी, जीएसटी, निजीकरण आदि सभी मोदी सरकार की झूठी बातों को लोगों तक पहुंचाया, तथा कांग्रेस की भूपेश सरकार के द्वारा कई ऐसे लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही है प्रदेश सरकार ने चिराग परियोजना के माध्यम से बस्तर के वनोपज से बनने वाली खाद्य पदार्थों को भी अलग पहचान दिलाई है इस परियोजना के माध्यम से बस्तर की महिलाओं को रोजगार का भरपूर अवसर मिलेगा, छत्तीसगढ़ प्रदेश गोबर खरीदने वाली पूरे विश्व में पहली सरकार है जिन्होंने देश दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई, 15 लाख और अच्छे दिन जैसे जुमले तो आज भारत की जनता के बीच में वायदा खिलाफी के पर्यायवाची बन गए हैं मोदी सरकार के नोटबंदी के अविवेक पूर्ण निर्णय से देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुकी है।

महापौर सफीरा साहू ने कहा कि महिलाओं को जीने का भय मुक्त वातावरण देने का वायदा करने वाले मोदी अपने ही दल के विधायको जनप्रतिनिधियों से महिलाओं को सुरक्षा नहीं दे पाए हाथरस, उन्नाव, कटवा जैसी दुर्दांत घटनाओं पर कार्रवाई करने में भाजपा सरकार के हाथ काट रहे थे।

यह रहे मौजूद…
कार्यक्रम प्रभारी अनवर खान, कविता साहू, सुशील मौर्य, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश चौरी,कैलाश नाग, वीरेंद्र साहनी,नीलूराम बघेल, लता निषाद,सतपाल शर्मा,मिंटू कर,ज़ीशान क़ुरैशी,कौशल नागवंशी,अंजना नाग,पापिया गाईन, लेखन बीघेल,जलन्धर नाग, घनश्याम सेठिया,विजय बिसाई,राकेश मौर्य,मनोज ठाकुर,शहनवाज खान,महेश द्विवेदी,संदीप दास,अजय बिसाई,प्रवीण पांडे,प्रवीण जैन,सुखराम नाग,नीला, हेमन्त कश्यप,विशाल खम्बारी,अशोक मंडावी,
प्रवीर देहारी सरपंच, कुंज बिहारी पाणिग्राही,रामनाथ कश्यप,रामसाय, सावित्री कश्यप, शुभम, अनिल गडमिया, सुनील, रबी,चंद्रू कोतवाल, शुभा, राखी, चंद्रिका, सत्या, नितेश जोशी, विशाल खम्बारी, लखीराम, जयसिंग बघेल सहित आसना के ग्रामवासी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

MOST POPULAR

HOT NEWS