City Media - Page 523 of 1857 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 523

डबल इंजन की अपनी सरकार पर चंद्राकर को नहीं है भरोसाः उमाशंकर शुक्ला

0
  • पुलिस उनकी, खुफिया तंत्र उनका फिर भी डरी सहमी है भाजपा
  •  कांग्रेस नेता शुक्ला का अजय चंद्राकर पर निशाना
    जगदलपुर बस्तर लोकसभा क्षेत्र की कांग्रेस चुनाव समिति के मीडिया विभाग प्रभारी उमाशंकर शुक्ला ने पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर द्वारा मीडिया समूह को दिए बयान की कड़ा प्रतिकार किया है।शुक्ला ने कहा है कि अजय चंद्राकर को अपने ही भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार पर भरोसा नहीं है।

कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा विधि सम्मत जानकारी देकर प्रचार कर रहे हैं कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखे तो विधि सम्मत कार्यवाही करें। उमाशंकर शुक्ला ने कहा है कि अजय चंद्राकर को भाजपा का परिपक्व नेता माना जाता था, लेकिन वह उल- जुलूल बयान दे रहें हैं। जबकि छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिरीक्षक, खुफिया विभाग सहित जिम्मेदारों को सूचना दी जा रही है। चंद्राकर सीधे तौर पर पुलिस विभाग पर उंगली उठा रहे हैं। बस्तर लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी को मिल रहे जन समर्थन और लोकप्रिय प्रत्याशी कवासी लखमा दादी से भाजपा नेता भयभीत हैं। उमाशंकर शुक्ला ने कहा है कि इस चुनाव में कवासी लखमा प्रचंड बहुमत से विजयी हो रहें हैं। जिससे पूरी भाजपा भयभीत है। भारतीय जनता पार्टी मुद्दा विहीन हो गई है और इसलिए इस प्रकार का दुषप्रचार कर रही है। किंतु सभी जानते हैं कि बस्तर क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी लोकप्रिय हैं, जिससे भाजपा पूरी तरह भयभीत हो गई है। जेल के सींखचों में निर्दोष ग्रामीणों को ठूंसा जा रहा है। इस दौरान लोकसभा चुनाव मीडिया समीति से जुड़े जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य, वरिष्ठ कांग्रेसी उमाशंकर शुक्ला, प्रकाश अग्रवाल, एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष नीलम कश्यप , महामंत्री जाहिद खान, आईटी सेल प्रदेश महासचिव योगेश पाणीग्रही, महेंद्र महापात्र, हेमंत देवांगन उपस्थित थे।

तेजी से बढ़ रही है नशा करने वालो की संख्या:–आशीष गुप्ता

0

दल्लीराजहरा:–नगर पंचायत चिखलाकसा वार्ड क्रमांक 10 इंदिरा कॉलोनी निवासी आशीष गुप्ता ने कहा कि नशा करने वालो की संख्या तेजी से बढ़ रही है जिस पर लगाम लगाना बहुत जरूरी है। शुरुवाती समय से ही नशे के खिलाफ लड़ने वाले आशीष गुप्ता ने बताया कि नशे के कारण कई परिवार तबाह हो चुकी है और कई परिवार तबाह के कगार पर है चाहे वो नशा मंदिरापान का हो या फिर गुटखे,तंबाकू या अन्य किसी प्रकार का जिस पर रोकथाम करना बहुत जरूरी हो गया है।

आशीष गुप्ता ने आगे कहा की नशे के लत में सिर्फ लड़के ही नहीं बल्कि लडकियो को भी धीरे– धीरे इसकी चपेट में लेना शुरू कर दिया है जो हमारे देश,प्रदेश,जिला,नगर,ग्राम व समाज के लिए गलत संदेश है।

जब एक सामान्य व्यक्ति नशा करता है तो वह भूल जाता है की वह कौन है वो नशे की हालत में आसामाजिक कार्यों को करता है।

आशीष गुप्ता ने बताया कि ये बात बिल्कुल सच है की नशा नाश का कारण है वो खुद कई परिवार को इस गंभीर समस्या से जूझते हुए देखा है।नशा की लत एका एक नही लगती ये धीरे- धीरे शुरुवात होती है और एक दिन पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लेती है।देश में नशा की लत सबसे ज्यादा युवाओं को हो चुकी है जिसे रोकना बहुत आवश्यक हो गया है क्योंकि युवा ही देश के भविष्य है।

मुमुक्षु बहन प्रणिता बाफना का दल्ली राजहारा मे किया गया अभिनंदन

0

दल्लीराजहरा :- दीक्षार्थी बहन प्रणिता जी बाफना वीर माता-पिता बसंत जी निर्मला देवी बाफना दुर्ग एवं बाफना परिवार का दल्ली राजहरा में अजय कुमार अक्षय कुमार छाजेड़ एवं परिवार द्वारा भव्य स्वागत किया |आचार्य रमेश के मुखरबिंद से आगामी 9 जून को बेगू (राजस्थान)मे होने वाली दीक्षा महोत्सव मे मुमुक्षु बहन प्रणिता बाफना दीक्षा ग्रहण करेगी | मुमुक्षु बहन प्रणिता बाफना का रविवार 7 अप्रैल 2024 को दल्ली राजहारा मे अजय अक्षय छाजेड एवं परिवार की और से बहुमन किया गया गया |

मुमुक्षु बहन ने बताया कि जब से उनके दीक्षा का मुहूर्त निकाला है तब से लगातार वह अपने परिवार जनों में मिलने जा रही है इसी कम्र में आज दल्ली राजहरा आगमन हुआ और यहां कम्र दीक्षा से पूर्व तक लगातार जारी रहेगा | मुमुक्षु बहन ने कहा कि जिस प्रकार हम शरीर की सुरक्षा के लिए अच्छे से अच्छे संसाधनों का उपयोग करते हैं उसी प्रकार हमें आत्मा की सुरक्षा का भी ध्यान रखना चाहिए आत्मा की सुरक्षा के लिए जीवन में अच्छे विचार अच्छे अचार अर्थात आचरण तथा अच्छे संस्कार का होना आवश्यक है तभी आत्मा का विकास संभव है उन्होंने कहा कि वह अपने माता-पिता एवं सभी परिवारजनों का धन्यवाद करती है जिनके कारण उन्हें अच्छे संस्कार मिले और साथ ही अपने गुरु का भी धन्यवाद करती हूं जिनकी कृपा से मुझे संयम जीवन अंगीकार करने की आज्ञा मिली | छाजेड परिवार द्वारा मुमुक्षु बहन एवं वीर परिवार का अभिनंदन किया गया | इस अवसर पर छाजेड परिवार बाफना परिवार एवं बड़ी संख्या मे पारिवारिक जन उपस्थित थे |

प्रशासन ने किया नजर अंदाज तो जनपद सदस्य संजय बैंस किसानों के साथ मिलकर छोडा बांध का पानी

0

दल्लीराजहरा :- प्रशासन ने किया नजरंदाज तो जनपद सदस्य संजय बैंस स्वयं किसानों के साथ के भीड़ गए बारहमासी नाले के कटबांध में बंधे अवैध तरीके से बंधे उनको हटाने संजय बैंस ने बताया की हमारे ग्रामीण क्षेत्र में दल्ली राजहरा की ओर से आने वाली बारहमासी नाला सुख गया है हमारे क्षेत्र में निस्तारी की समस्या के साथ जानवरो को पानी पीने की भी समस्या विकराल रूप ले रहा था हमने प्रशासन को अवगत भी कराया था पर सुध लेने भी कोई नही पहुंचा जल संधान विभाग के द्वारा भोयरटोला जलाशय से पानी छोड़ा गया है |

पर जगह जगह कट बांध को बोरी और पत्थर से बांध दिया गया जिसके कारण पानी खम्हारटोला, पथराटोला, अरमूरकसा, कुसुमकसा, धुर्वाटोला, शिकारीटोला में पानी नहीं पहुंच पा रहा था | क्षेत्र के ग्रामीन जनो के साथ हमने प्रशानिक अधिकारियों को अवगत भी कराया था पर अधिकारियों के द्वारा आज कल करते रहे अधिकारियों के नजर अंदाज करने से क्षेत्र के जनपद सदस्य किसानों के साथ खुद जाकर अवैध तरीके से बंधे कट बांध को खोल दिया जिसके क्षेत्र के किसानों के साथ ग्रामीण जन राहत भरा कदम रहा अरमूरकसा निवासी हलधर गोरे ने बताया की हमारे गांव के बारहमासी नाला जो की बारह महीने बहता रहता था | पर इस नाले में बूंद भर पानी नहीं होने से हमारे गांव में चिंता की लकीर बढ़ती जा रही थी हमने हमारे जनपद सदस्य संजय बैंस से आग्रह किए उनके सफल प्रयास से हमारे गांव के नाले में पानी की समस्या अब नही है कुसुम निवासी प्रकाश चिराम ने बताया की हम किसान है | पर पानी की समस्या को देखते हुए हम किसान साथी अपने धान को पहले से ही गाय को चारा दिए पर लोगो को निस्तारी के साथ साथ गाय बैल भैंस जानवरो को भी पानी की समस्या हो थी हमारे साथ कंधे से कंधा मिलाकर समस्या निदान के लिए संजय बैंस लगे रहे मैं उनको धन्यवाद देता हूँ मुकेश साहू संतोष जैन विनोद बालेंद्र इमान रावटे मान सिंग हरी ठाकुर उखा राम विशेषर उमेश धनकर शंकर चुरेंद्र भागवत किरेंद्र चोवा चिराम उपस्थित रहे |

झरन मैया मंदिर स्थल पर नवरात्रि महापर्व में होंगे देवी देवताओं की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा

0

दल्लीराजहरा :- मां शक्ति की आराधना नवरात्रि के महापर्व पर मां झरन मैया , देवाधिदेव महादेव माता पार्वती ,दक्षिण मुखी पवन पुत्र हनुमान जी,श्री राधा कृष्ण जी एवं भैरव बाबा जी की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन माँ झरण मैया मंदिर समिति के द्वारा आगामी चैत्र नवरात्रि की प्रतिपदा से पंचमी तक किया जा रहा है l जिसमें पूरे दल्ली राजहरा के नागरिकों को आमंत्रण किया गया है l मां झरन मैया प्राचीन मंदिर ऐतिहासिक मंदिर है जिसके चारों ओर सदियों से प्राकृतिक झरनों की अविरल धारा बहती आ रही है जिनके नाम पर दल्ली राजहरा को झरनदल्ली कहा जाता है इन्हीं के नाम पर BSP की खदान का भी नाम झरनदल्ली माइंस है विदित हो कि माँ झरन मैया मंदिर का जीर्णोद्धार नवनिर्माण वर्ष 2005 से प्रारंभ हुआ था वर्ष 2007 में यहां कई मूर्तियों की भव्य स्थापना की गई थी लेकिन पिछले कई सालो से मंदिर परिसर में बरसात के दिनों में पानी भर जाता है जिससे यहां अव्यवस्था का सामना करना पड़ता है l जिसको ध्यान में रखते हुए माँ झरन मैय्या मंदिर समिति के द्वारा भविष्य की परेशानी को मद्देनजर रखते हुए मंदिर के पार्ट 1 का मुख्य मार्ग की ओर वर्ष 2018 से आम जनता से सहयोग लेकर इसका निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया अब उसी नवनिर्माण मंदिर को पूर्ण उत्थान कर उसमें पुरानी व कुछ नई मूर्तियो की स्थापना की जा रही है। आगामी समय में पुनः पार्ट 2 के तहत बाकी का निर्माण कराकर सभी मूर्तियों को ऊपर स्थापित किया जायेगा।
मां शक्ति की उपासना नवरात्रि महापर्व के कार्यक्रम की रूपरेखा इस प्रकार से है l 9 अप्रैल 2024 मंगलवार सुबह 10:00 बजे मंदिर से भव्य कलश व मूर्तियों की शोभा यात्रा जो नगर भर्मण कर पुनः मंदिर प्रांगण पर पहुचेगी दोपहर 4:00 बजे से 5:30 बजे तक पंचांग पूजन,वेदी पूजन कलश पूजन एवं ज्योति कलश पूजन कर मनोकामना ज्योति प्रज्वलित होगी। 10 अप्रैल बुधवार जलधिवास एवं चंडी पूजा 11 अप्रैल 2024 गुरुवार अन्नाधीवास महामृत्युंजय जाप एवं शयानधीवस 12 अप्रैल शुक्रवार पुष्पाधीवास , धृतधीवास,रूद्राभिषेक 13 अप्रैल शनिवार भव्य प्राण प्रतिष्ठा 16 अप्रैल मंगलवार महाअष्टमी हवन 17 अप्रैल बुधवार नवमी पूर्णहुती कन्या भोज,मनोकामना ज्योति विसर्जन, ब्राह्मण भोज एवं विशाल भंडारा होगा l मां झरन मैया प्राचीन मंदिर में प्रतिवर्ष दोनों नवरात्रि पर्व पर मनोकामना ज्योति प्रज्वलित की जाती हैं इस वर्ष घृत मनोकामना ज्योति 1501/- रुपए ,तेल मनोकामना ज्योति 1000/- रुपये रखी गई है जो भी श्रद्धालु भक्तजन धर्म प्रेमी सज्जन मनोकामना ज्योति प्रज्वलित करने के लिए इच्छुक हैं वह निम्न स्थानों पर संपर्क कर सकते हैं l पंडित नर्मदा दुबे जी पुजारी 777 2044835 रमेश मित्तल जी मित्तल बर्तन भंडार एवं रजत मोबाइल पुराना बाजार 9685223355, मनीष पाठक शहीद चौक 871 8019260, नरोत्तम सागर सेंट्रल टाउनशिप 6267422679 l

प्रधानमंत्री मोदीजी के आगमन को लेकर उत्साहित है बस्तर की जनता : केदार कश्यप

0
  •  मोदी की गारंटी पर जनता का विश्वास, अबकी बार 400 पार: केदार कश्यप
  • बस्तर सहित प्रदेश की सभी 11 सीटें जीतेंगे

जगदलपुर वनमंत्री केदार कश्यप ने कहा है कि भाजपा का कार्यकर्ता दिखता सामान्य है, लेकिन जब वह देश और समाज के हित में कार्य करने के लिए निकलता है, तो असाधारण कार्य भी बड़े उत्साह के साथ सरलता से पूरा कर सफलता पा लेता है। केदार कश्यप ने कहा कि जहां भाजपा के छत्तीसगढ़ में सभी 11 लोकसभा प्रत्याशी भारी बहुमत से चुनाव जीत रहें हैं, वहीं कांग्रेस की डूबती नैय्या पर कोई सवार होने को तैयार नही है। कांग्रेस पार्टी छोड़कर सभी भाग रहें हैं।
वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि 8 अक्टूबर को दुनिया के सबसे ताकतवर राष्ट्राध्यक्ष और भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मां दंतेश्वरी की पावन धरा बस्तर अंचल के बस्तर विकासखंड के ग्राम छोटे आमाबाल में आगमन हो रहा है। पूरे बस्तर संभाग की जनता अपने प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए आतुर है। चारों तरफ हर्ष का माहौल व्याप्त है।

मोदी की गारंटी पर जनता का विश्वास

केदार कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों को पूरी दुनिया देख रही है। विश्व कीर्तिमान स्थापित करने की दिशा में हम लगातार आगे बढ़ रहे हैं। छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटियों को पूरा करने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री आवास योजना, कृषक उन्नति योजना, तेंदूपत्ता संग्राहकों को वाजिब पारिश्रमिक देने की गारंटी को विष्णुदेव साय सरकार ने पूरा करने का कार्य किया है। कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता जानती है कि विकास कार्य केवल भाजपा के सुशासन में ही संभव है। भाजपा जो कहती है वह करती है। इसलिए मोदी की गारंटी पर जनता का विश्वास है। अबकी बार भाजपा 400 के पार बहुमत के साथ केंद्र में सरकार बनाएगी।

बस्तर के तीव्र गति से विकास के लिए भाजपा को जिताना जरूरी है : महेश कश्यप

0
  •  कोकावाड़ा में 35 लोगों ने किया भाजपा प्रवेश

जगदलपुर बस्तर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप ने शनिवार को चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के कुकानार, तोंगपाल, कोकावाड़ा, डिलमिली सहित कई गांवों में दौरा एवं जनसंपर्क कर समर्थन मांगा। आज भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर सभाओं की शुरुआत उन्होंने भाजपा कार्यालयों में ध्वजारोहण कर की।
कश्यप ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी जनसेवा के लिए समर्पित पार्टी है। इस पार्टी का हर सदस्य देशप्रेम एवं राष्ट्र सर्वोपरि की भावना से ओतप्रोत है। उन्होंने इस मौके पर पार्टी के सभी पितृ पुरुषों को स्मरण कर उन्हे नमन किया। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा न होती, तो आज पृथक छत्तीसगढ़ राज्य भी नही होता और न बस्तर आज विकास के मार्ग से जुड़ पाता।उन्होंने कहा अभी हाल में ही विधानसभा चुनाव संपन्न हुए, जिसमे आप सभी ने भारी मतों से भैया विनायक गोयल को जिताते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश में भाजपा सरकार बनाया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 100 दिन में गारंटी के साथ कई काम पूरा किए हैं।

 

लगातार आने वाले समय में और भी विकास कार्यो की बौछार आप सभी के बीच होगी। यह सब भाजपा के कारण ही संभव है। इस बार आप भी जनता को 19 तारीख को तय करना है कि घोटालेबाज लोगों को सांसद बनाकर घोटाले करवाना है या विकास करने वाली भाजपा के व्यक्ति को जिताकर क्षेत्र का तीव्र गति से विकास करवाना है। आप सभी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को इस बार पुनः प्रधानमंत्री पद पर बिठाने का कार्य करेंगे यही आप सभी से मेरा विनम्र आग्रह है। इस दौरान चित्रकोट विधायक विनायक गोयल ने भारतीय जनता पार्टी के 44वें स्थापना दिवस की बधाई दी और कहा कि पिछले 15 साल तक छत्तीसगढ़ में राज करके भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ सहित बस्तर का विकास किया है। वहीं 5 साल राज करने वाली कांग्रेस सरकार ने सिर्फ भ्रष्टाचार किया। आप सभी ने मुझे विधायक बनाया है अब आपको भाजपा के महेश कश्यप को सांसद बनाना है। ताकि डबल इंजन के साथ विकास हो सके। डबल इंजन सरकार बनेगी तो तेज गति से आपके क्षेत्र का विकास होगा। और इस स्पीड को बढ़ाने के लिए आपको कमल छाप पर 19 तारीख को बटन दबाना है और महेश कश्यप को जिताना है। इस दौरान कोकावाड़ा में 35 लोगो ने भजापा प्रवेश किया है। सभी का गमछा एवं पुष्प हार द्वारा स्वागत किया गया।इस दौरान शक्तिसिंह चौहान, सुखदेव नाग, विकास भदौरिया, मंगला बघेल, सुनील गुप्ता, सुखदेव नाग, आयतु कोर्राम, मनीराम, उमा शंकर चक्रधारी, जगतू ठाकुर, सहित अन्य मौजूद थे।

लोढ़ा परिवार के बच्चों को मिला अरुण साव का दुलार

0
  • भाजपा नेता स्वाधीन जैन के बेटों और भतीजे को डिप्टी सीएम ने दिया आशीर्वाद
    दल्लीराजहरा प्रदेश के डिप्टी चीफ मिनिस्टर अरुण साव का बच्चों से लगाव का एक बड़ा उदाहरण गुरुवार को नगर में देखने को मिला। साहू समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने राजहरा आए उप मुख्यमंत्री अरुण साव से मिलने कुछ भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने बच्चों के साथ पहुंचे थे।  साव ने अपने स्वभाव के अनुरूप बच्चों को अपने पास बुलाया और उन्हें दुलार किया।


स्थानीय बीजेपी लीडर स्वाधीन जैन के दोनों बच्चे बड़ा बेटा रचित लोढ़ा, छोटे बेटा प्रेरक लोढ़ा और भतीजा शाश्वत लोढ़ा भी स्वाधीन जैन के साथ पहुंचे थे। डिप्टी सीएम को देखते ही तीनों बच्चे उप मुख्यमंत्री अरुण साव को गुलदस्ता देने की जिद्द करने लगे, किंतु सुरक्षागत कारणों से वे उप मुख्यमंत्री के पास नहीं जा नहीं पा रहे थे। जैसे ही डिप्टी सीएम अरुण साव की निगाह उन बच्चों पर पड़ी, उन्होंने तुरंत तीनों बच्चों को अपने पास बुला लिया और प्यार किया। डिप्टी सीएम अरुण साव को जानने वाले इस बात से अच्छी तरह अवगत हैं कि वे बीजेपी में रहने के बावजूद अन्य दलों के नेताओ से भी उनके अच्छे संबंध हैं। अरुण साव थोड़े लिबरल हैं। समाज के बीच उनकी अलग ही छवि है। यही छवि अरुण साव को दीगर नेताओं से अलग पहचान दिलाती है। दल्ली राजहरा में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोढ़ा परिवार के तीनों बच्चों के प्रति जो अपनत्व दिखाया, उसकी बड़ी चर्चा होती रही।

किंगपिन के चहेते की करतूत से कांग्रेस को फिर लगने वाला है जोर का झटका

0
  • फिर दो बड़े नेताओं के कांग्रेस छोड़ने की चर्चा 
    -अर्जुन झा-
    जगदलपुर कांग्रेस में भगदड़ मची है और भाजपा में बहार आई हुई है। बस्तर के कई बड़े कांग्रेस नेताओं पर भगवा रंग चढ़ चुका है। इस बीच कांग्रेस को एक और जोर का झटका लगने वाला है।छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की लुटिया डुबोने में जुटे एक किंगपिन और उनके चंद चहेतों की करतूत से हताश निराश बस्तर के दो और बड़े कांग्रेस नेताओं के भाजपा में जाने की पूरी तैयारी है। ऐसे में तो बस्तर में कांग्रेस का राम ही मालिक है।
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 8 अप्रैल को प्रस्तावित बस्तर प्रवास के पहले ही कांग्रेस में बड़ा तूफान आने के संकेत राजनीतिक मौसम वैज्ञानियों ने दे दिए हैं। पूरे देश में कांग्रेस की स्थिति बड़ी डांवाडोल हो गई है। बड़े बड़े नेता कांग्रेस से पलायन करने लगे हैं। कांग्रेस में आए इस भूचाल से बस्तर भी अछूता नहीं रह गया है। कांग्रेस छोड़कर जाने वाले नेता रामजी की दुहाई देते कह रहे हैं कि कांग्रेस राम विरोधी और हिंदू विरोधी हो चली है, इसलिए उन्हें कांग्रेस छोड़ने मजबूर होना पड़ा है। वहीं दूसरी ओर बस्तर में कांग्रेस छोड़ने का जो सिलसिला चल रहा है, उसकी वजह कुछ और है। कुछ लोग व्यक्तिगत कारणों से, कुछ लोग अपने दामन पर लगे दाग को भाजपा की वाशिंग मशीन में धुलवाने के लिए, तो कुछ लोग स्थानीय कांग्रेस नेताओंके उकसावे में आकर भाजपा ज्वाइन कर रहे हैं। अब खबर है कि बस्तर के दो और बड़े कांग्रेस नेता जल्द ही कांग्रेस को टाटा, बाय बाय.. खतम कह सकते हैं। इन दोनों नेताओं के भी भाजपा में जाने की पूरी तैयारी है। कांग्रेस शासन में ‘ऊर्जा’ से जुड़े रहे एक बस्तरिहा कांग्रेस नेता की कारगुजारी की वजह से इन दोनों कांग्रेस नेताओं के कांग्रेस से पलायन की चर्चा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बस्तर के अमाबेल में होने वाली सभा के दिन या उसके पहले जगदलपुर के दो धाकड़ कांग्रेस नेता बीजेपी के पाले में जा सकते हैं। इसके लिए समय और परिस्थिति भी लगभग तय हो चुकी है। निगम महापौर और कुछ पार्षदों के बीजेपी में आसानी से प्रवेश से उत्साहित कांग्रेस नेता जो प्रदेश के पूर्व बड़े मंत्री के समर्थक रहे है अपने कट्टर समर्थकों के साथ बीजेपी में प्रवेश करने की योजना को बीजेपी के एक स्थानीय बड़े नेता से मिलकर अंतिम रूप देने में लगे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त तेलगुभाषी कांग्रेस नेता और कांग्रेस की मजदूर शाखा से जुड़े एक अन्य नेता इस बार लोकसभा चुनाव में अपनी उपेक्षा से काफी व्यथित हैं। उनका कहना है कि निष्ठावान कार्यकर्ताओं की अब कांग्रेस में कोई कद्र नहीं है। केवल किंगपिन समर्थक कांग्रेसी ही बस्तर में अपनी मनमानी कर रहे हैं। पिछले दिनों किंगपिन के लिए काम करने वालों का एक समूह अपनी कमाई के साधन की सुरक्षा हेतु बीजेपी में एक मोटी रकम देकर गया था, किंतु इस बार बात वैसी नहीं है।

    कांग्रेस से उकताहट की वजह

लोकसभा चुनाव से पूर्व ऐसे निष्ठावान कांग्रेसी नेताओं को बीजेपी में शामिल होने से कांग्रेस प्रत्याशी के अस्तित्व पर कई सवाल उठ खड़े हो सकते हैं। बताते हैं कि पूरे बस्तर विधानसभा क्षेत्र में क्रेडा के माध्यम से कराए गए कार्यों में ठेकेदारों की भूमिका पर कांग्रेस के ही नेताओं ने सवाल उठाए थे, किंतु किंगपिन के आशीर्वाद से चलने वाले नेताओं ने इन निष्ठावान नेताओं की एक नहीं सुनी। तभी से उनमें कांग्रेस के प्रति उकताहट शुरू हो गई थी। अब हालत यह है कि किंगपिन और मौनी बाबा समर्थक नेता बीजेपी में जाने के लिए उत्साहित हैं। मौनी बाबा कमाई और मलाई खाने में इतने व्यस्त रहे हैं कि अपने कट्टर समर्थकों को भी भुला बैठे। विभाग से जुड़ी उनकी शिकायतों पर भी मौनी बाबा ने कोई ध्यान नहीं दिया। इससे दुखी होकर ऐसे वजनदार कांग्रेस नेता अब बीजेपी में जाने का मन बना चुके हैं। अब केवल समय और समझौते की तारीख तय होनी शेष है। अगर सुपारी किलर कांग्रेसी का यह दांव चल गया तो मोदीजी के आगमन के दिन या पूर्व कांग्रेस को एक और विखंडन देखना पड़ सकता है।

हर बूथ जीतने का संकल्प लें कार्यकर्ता : निरंजन सिन्हा

0
  • प्रत्याशी को जिताकर मोदी को करें मजबूत: महेश जैन
  • सरकार की योजना को घर-घर पहुंचाएं: संजय
    जगदलपुर लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने नगर के मतदाताओं को भाजपा के पक्ष में जोड़ने अभियान चला रखा है। इसी परिपेक्ष्य में नगर के शांतिनगर शक्ति केंद्र में चाय पर चर्चा एवं लाभार्थी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
    भाजपा के संभागीय सह संगठन प्रभारी निरंजन सिंन्हा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हर बूथ जीतने के लक्ष्य को लेकर कार्यकर्ता काम करें।उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव में मजबूती के साथ घर-घर प्रचार करने का आव्हान किया। लोकसभा क्षेत्र प्रभारी महेश जैन ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप को विजयी बनाकर प्रधानमंत्री मोदी को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ता कार्य करें तथा भाजपा को भारी मतों से विजय दिलाने के लिए टीम भावना से कार्य करें।

बूथ संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता एवं लोकसभा के सह संयोजक संजय पांडे ने कार्यकर्ताओं को विजय का संकल्प दिलाया और कहा कि भाजपा कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर बीजेपी को विजयश्री हासिल हो इस मंत्र के साथ कार्य करें। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संजय पांडे ने कहां कि केंद्र की मोदी सरकार एवं राज्य की भाजपा सरकार में हर वर्ग को लिए योजनाओं के माध्यम से लाभ पहुंचाने का प्रयास किया है। देश आज उच्च शिखर पर है पिछले 5 साल में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार ने भ्रष्टाचार के रिकॉर्ड बनाए थे। कांग्रेस भ्रष्ट नीति, भ्रष्टाचार, झूठे वादे कर प्रलोभन देकर वोट लेना चाहती है, उसका भी खुलासा हमें मतदाताओं के सामने करना है। यह चुनाव मोदी जी का चुनाव है। हम सभी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए वोट करना है और यहां से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को भारी मतों से जितना है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने उपस्थित लाभार्थियों से संवाद किया। गुप्ता ने राज्य एवं केंद्र सरकार की योजना का प्रचार प्रसार कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। कार्यक्रम पर संचालन शक्तिकरण प्रभारी योगेश शुक्ला ने किया एवं आभार प्रदर्शन संयोजक योगेश मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्षद मोतीराम बघेल बूथों के अध्यक्ष क्रमशः रवि शर्मा, सोनू शुक्ला, सत्यवती महापात्र, नम्रता नाग, प्रभात चौहान, सुधा रानी, शंकर यादव, मीना विश्वकर्मा, राधा बघेल, सुखविंदर कौर ,शशि नाग, गुरमीत कौर, गीता प्रियतमा, राजकुमार सिंह, चंद्रभान सिंह, अभिषेक जेना, नितेश्वर बघेल, पवन नाग, मधु बघेल, पायल शर्मा रोहित तिलक, अरुण शर्मा, सतीश बोहरा व अन्य भाजपा कार्यकर्ता तथा सैकड़ो लाभार्थी उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS