City Media - Page 1325 of 1856 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1325

संसदीय सचिव रेखचंद जैन महापौर एवं जिलाध्यक्ष ने शहर में 1 करोड़ 60 लाख से अधिक के कार्यों का भूमिपूजन किया

0

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन महापौर सफीरा साहू जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा सभापति कविता साहू ने शहर के अटल बिहारी वाजपेई वार्ड , कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड एवं गंगामुण्डा तालाब में 1करोड 60 लाख 96 के विकास कार्यों एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का भूमिपूजन किया |

शहर के अटल बिहारी वाजपेई वार्ड क्रमांक 38 में अधोसंरचना मद से श्यामू नाग घर से हनुमान मंदिर चौक तक आर सी सी नाली निर्माण राशि 5.76 लाख कुल लंबाई 150 मीटर ,शुलेन्द्री ठाकुर घर से छविलाल सोनी घर तक आर सी सी नाली निर्माण राशि 4.28 लाख कुल लंबाई 120 मीटर,आर सी सी पुलिया निर्माण स्कूल पारा,डा सोनी गली,अजय धीर घर से रामपाल घर तक 1.5×7 मीटर , कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड क्रमांक 48 में विधायक निधि से रामशंकर राव घर से जायसवाल घर तक सीसी सड़क निर्माण कार्य 100 मीटर लागत 3.70 लाख , अधोसंरचना मद से गंगामुण्डा तालाब का सौंदर्यीकरण के कार्य अन्तर्गत तालाब के पूर्वी बण्ड में सी सी रोड निर्माण 550 मीटर 48.35 लाख, दक्षिणी बण्ड में सी सी रोड निर्माण कार्य 300 मीटर 45.40 लाख,गंगामुण्डा तालाब में 2 नग घाट निर्माण 45.66 लाख रुपए के कार्यों का भूमिपूजन किया |

This image has an empty alt attribute; its file name is tadap.jpg

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की मंशा अनुरूप गढबो नवा छत्तीसगढ़ की तर्ज पर गढबो नवा जगदलपुर की परिकल्पना को साकार करने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है |

महापौर सफीरा साहू ने कहा की शहर में लगातार विकास कार्यों को पूर्ण किया जा रहा है शहर के ऐतिहासिक तालाबों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं ऐतिहासिक दलपत सागर तालाब तथा गंगामुंडा तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है |

शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी लगातार शहर विकास के लिए कार्य स्वीकृत कर रहे हैं पूर्व की भाजपा सरकार के समय ठेकेदारों के विकास के लिए कार्य कर रहे थे अब हमारी सरकार में पुल पुलिया सड़क निर्माण कार्य के लिए कार्य हो रहे हैं |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा महापौर सफीरा साहू नगर निगम की सभापति कविता साहू वरिष्ठ पार्षद एवं एम आई सी सदस्य यशवर्धन राव,विक्रम सिंह डांगी,सुशीला बघेल,उदयनाथ जेम्स, पार्षद स्वेता बघेल, कमलेश पाठक,सुनिता सिंह,कोमल सेना,लता निषाद,सूर्या पाणी, यशवंत ध्रुव,बी ललिता राव,सुखराम, ममता पोटाइ, सुरेन्द्र झा,कौशल नागवंशी, हरीश साहू, शहर जिला कांग्रेस के महामंत्री अनवर खान, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, पूर्व पार्षद गौरनाथ नाग, वरिष्ठ नागरिक राम नरेश पाण्डेय,डी के परासर,अजय पाल सिंह,अनिल लुंकड, बैजनाथ झा, गणेश झा सहित निगम आयुक्त प्रेम कुमार पटेल एवं अभियंता ए के दत्ता उपस्थित रहे |

संसदीय सचिव रेखचंद जैन एवं क्रेडा अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार के प्रयासों से संवरेगी कावापाल से बम्हनी होते हुए आमागुडा की सड़क

0

लोक निर्माण विभाग के मंत्री माननीय ताम्रध्वज साहू जी ने नाबार्ड योजना के अंतर्गत 12 किलोमीटर सड़क के लिए दी 1587.00 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन एवं छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय उर्जा विकास अभिकरण के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार के प्रयासों से जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के कावापाल से बम्हनी होते हुए आमागुडा तक की सड़क के लिए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की अनुशंसा पर प्रदेश के लोक निर्माण विभाग के मंत्री माननीय ताम्रध्वज साहू जी ने 12 किलोमीटर की सड़क के लिए 15 करोड़ 87 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की |

विदित हो की इस मार्ग के निर्माण के लिए ग्रामीण लगातार मांग कर रहे थे विगत पंद्रह सालों में नगरनार स्टील प्लांट के निर्माण के चलते क्षेत्र में मुरुम उत्खनन के कारण यह मार्ग जर्जर हो चुकी है जिसके निर्माण के लिए ग्रामीण लगातार मांग कर रहे थे जिस पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन एवं छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय उर्जा विकास अभिकरण के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवं लोकनिर्माण मंत्री माननीय ताम्रध्वज साहू जी से इस मार्ग के नव निर्माण हेतु निवेदन किया था जिस पर स्वीकृती प्रदान कर दी गई है और जल्द से जल्द इस मार्ग का निर्माण कार्य आरंभ कर दिया जाएगा |

This image has an empty alt attribute; its file name is tadap.jpg

कावापाल,बम्हनी,आमागुडा क्षेत्र के ग्रामीणों ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी लोकनिर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू एवं विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन एवं छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय उर्जा विकास अभिकरण के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा की भाजपा के पंद्रह साल के शासन काल में ठेकेदारों के विकास के लिए केवल सड़कों को तोड़ा गया पर कांग्रेस सरकार में सड़कों का नव निर्माण किया जा रही है इसके लिए समस्त ग्रामीण कांग्रेस सरकार का आभार व्यक्त करते हैं

संसद में दीपक बैज की मांग, पीएम आवास की राशि छत्तीसगढ़ को फौरन दे केंद्र सरकार…

0

बस्तर सांसद ने उठाया गरीबों के मकान का मामला

नई दिल्ली/ जगदलपुर। बस्तर सांसद दीपक बैज ने छत्तीसगढ़ राज्य को प्रधानमंत्री आवास योजना की केंद्रीय राशि तत्काल दिए जाने की मांग करते हुए लोकसभा में यह आशय व्यक्त किया कि केंद्र द्वारा राशि न दिए जाने से बस्तर और छत्तीसगढ़ के गरीब प्रधानमंत्री आवास योजना के आवास से वंचित हो रहे हैं।

बस्तर सांसद दीपक बैज ने सदन के माध्यम से केंद्र सरकार से यह मांग की कि छत्तीसगढ़ राज्य सरकार को प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि तत्काल दी जाय ताकि छत्तीसगढ़ और बस्तर में गरीबों के आवास बन सकें।

बस्तर सांसद दीपक बैज ने सदन में छत्तीसगढ़ के गरीबों के हित में अपनी बात रखते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना की दो वर्षों की राशि जारी नहीं की है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार केंद्र सरकार से लगातार मांग कर रही है कि वह 60 फीसदी राशि दे दे। अतः मैं मांग कर रहा हूं कि केंद्र सरकार यह राशि तत्काल दे ताकि गरीबों के आवास बन सकें।

गौरतलब है कि बस्तर सांसद दीपक बैज संसद में लगातार छत्तीसगढ़ की जनता के हक में आवाज उठा रहे हैं। इस सत्र में उन्होंने किसानों की धान खरीदी में बारदाने की कमी का मामला पूरी गंभीरता के साथ उठाते हुए केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा तो इसके साथ ही राज्य की जनता के हित में वे मुखरता दिखा रहे हैं। सांसद बैज सदन के साथ साथ सदन के बाहर भी काफी आक्रामक तेवर के लिए आकर्षण का केंद्र बनकर उभरे हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is tadap.jpg

मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान के अन्तर्गत संसदीय सचिव ने वैश्विक महामारी कोविड 19 व आकस्मिक दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत सहायता राशि प्रदान की

0

मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान के अन्तर्गत संसदीय सचिव/विधायक रेखचन्द जैन ने वैश्विक महामारी कोविड 19 के पति स्व डॉ.असीम रंजन सरकार के आकस्मिक निधन पर उनकी पत्नी रीना सरकार को एक लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जैन ने कहा कि राज्य के संवेदनशील यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की योजना प्रदेश वासियों के लिए कारगर साबित हो रही है और उसके लिए सरकार कटिबद्ध है क्योंकि भूपेश है तो भरोसा है सेवा जतन सरकार छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार।

Amazon का आकर्षक लाभ पाने के लिए दिए गए लिंक को क्लिक करें – https://bit.ly/3dsh8dT

संसदीय सचिव/विधायक रेखचन्द जैन ने 10 वीं की छात्रा दीप्ति यादव जिसकी चेचक से विगत दिनों मृत्यु हो गई थी कांग्रेस की भूपेश सरकार की स्कूली छात्रों के आकस्मिक दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत एक लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई, जैन ने कहा कि कांग्रेस की भूपेश सरकार ने अपनी विभिन्न योजना के अन्तर्गत आमजन को हर सम्भव राहत मिले उसके लिए हमारी सरकार संकल्पबद्ध है और मेरा प्रयास भी होगा कि मैं अपने दायित्व व कर्तव्यों का निर्वहन लोगों के हित में कर सकूं।

This image has an empty alt attribute; its file name is tadap.jpg

यह रहे मौजूद…
यशवर्धन राव,अनवर खान, एम एस भारद्वाज,अनुप बोस,भीमा राव, राहुल सहित अन्यजन उपस्थित रहे।

कृषि पशुपालन और खाद्य प्रसंस्करण संबंधी स्थाई समिति की बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई

0

कृषि पशुपालन और खाद्य प्रसंस्करण संबंधी स्थाई समिति की बैठक नई दिल्ली के संसद भवन के संसदीय सौन्ध के कछ क्रमांक ,2 में दिनांक 7:12 2021 को आयोजित हुई ।बैठक में स्थाई समिति के सदस्य कांकेर सांसद माननीय मोहन मंडावी जी, कृषि समिति के प्रेसिडेंट एवम सभी सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।

Amazon का आकर्षक लाभ पाने के लिए दिए गए लिंक को क्लिक करें – https://bit.ly/3dsh8dT

बैठक में 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के विषय के संबंध में कृषि कल्याण संचनालय के प्रतिनिधियों ,समिति के सदस्यो के साथ हुई बैठक में कांकेर सांसद मोहन मंडावी ने अपना सुझाव रखते हुए कहा कि.. *समस्त कृषि जैसे बुनाई से लेकर कटाई मिसाई आदि कार्यों को महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत किया जाय। जिससे किसानों का कृषि कार्य अधिक सुदृण होगा इससे किसान लाभान्वित होंगे जिससे के हम किसानों के आय दोगुनी करने के लक्ष को प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही मोहन मंडावी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के नरवा , गरवा, घुरवा बाड़ी योजना में जो मनरेगा की राशि का खर्च किया जा रहा है उसको रोक लगाकर उस राशि को कृषकों के कल्याण में लगाया जाना सुनिश्चित किया जाए ।इस बैठक में स्थाई समिति के सभी सम्मानित सदस्यों के साथ कृषि कल्याण विभाग के उच्च स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is tadap.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

भारतीय क्रिकेट मे दो मैचों में दो लगातार नाबाद तिहरा शतक लगाने वाले अंडर 14 के पहले खिलाड़ी ब बने यश कुमार वर्धा

0

छत्तीसगढ़ का क्रिकेट का एक उभरता हुआ सितारा यश कुमार वर्धा पिता रामसिंह वर्धा नारायणपुर जैसे एक छोटे शहर से आने वाला खिलाड़ी जो आज पूरे देश व प्रदेश में जाना जा रहा है यश ने ऐसा रिकॉर्ड कायम किया है जिसको आज तक छत्तीसगढ़ के इतिहास में कभी किसी प्लेयर ने नहीं किया है ना केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश में कुछ चुनिंदा प्लेयर ही इस करनमे को कर पाए हैं यश कुमार ने छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ की डिस्टिक लेवल क्रिकेट प्रतियोगिता में एक मैच में 314 रन नाबाद का रिकॉर्ड बनाया था तथा उसी को 3 दिनों बाद अगले मैच में अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 355 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ते हुए एक इतिहास कायम किया है जिसे तोड़ पाना अगले दशकों तक मुश्किल होगा यश कुमार वर्धा ने अपनी पारी में चारों दिशाओं में शॉर्ट खेलें इस पारी में 62 चौकी लगाएं तथा रनिंग बिटवीन द विकेट क्रिकेट को बहुत उच्च स्तर में रखते हुए बहुत से सिंगल और डबल ट्रिपल रन को दौड़ कर अपनी पारी को सजाया और संवारा है छत्तीसगढ़ मैं क्रिकेट प्रेमियों के बीच में यह एक चर्चा का विषय बन चुका है तथा यश को छत्तीसगढ़ तथा देश के लिए खेलने वाला एक बेहतरीन खिलाड़ी के रूप में देखा जा रहा है छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के सचिव सिद्धार्थ पाठक सर ने भी उन्हें बधाई दी है तथा छत्तीसगढ़ के सीनियर प्लेयर तथा अंडर सिक्सटीन u14u/16u/19 के सिलेक्टर्स सभी ने यस से बात कर कर उसे बधाई दी है पूरे छत्तीसगढ़ में इस कारनामे को किसी ने भी करके नहीं दिखाया है‌ नारायणपुर के सभी सभी खेल प्रेमी यश के अंदर भारतीय क्रिकेट का एक बेहतरीन भविष्य तलाश रहे हैं यश वर्धा का बखूबी साथ निभाते हुए गौरव ने 109 रनों की पारी खेली 1 दिन का खेल खत्म होते ही टीम के स्कोर रिकॉर्ड 582/2 विकेट के नुकसान पर 90 ओवर की समाप्ति पर था दूसरा दिन का खेल बस्तर की बैटिंग के साथ चालू होगा |

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बंगलापारा नारायणपुर में 7 दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना का आयोजन

0

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बंगलापारा नारायणपुर, विद्यालय के 7 दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना सीवियर ग्राम करलाखा में आयोजन किया जा रहा है । जिसके 6 वे दिन बच्चो का उत्साह बढ़ाने के लिए बस्तर की बेटी जो आपने छत्तीसगढ़ राज्य और आपने देश का नाम रोशन करने वाले बेटी नैना सिंह धाकड़ जी का कैम्प में आगमन हुआ । नैना सिंह धाकड़ जी का स्वागत विद्यालय परिवार , समस्त करलखा ग्रामसावी एवं NNS की छात्राओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया । इस दिन कैंप में राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं द्वारा डांस, नाटक की प्रस्तुति दी एवं नैना जी के द्वारा जीवनी बताया और बच्चो तथा समस्त ग्राम वासियों को मोटिवेट किया एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का अच्छा उदाहरण प्रस्तुत किया। NNS कैम्प के कार्यक्रम अधिकारी श्री हरि सिंह उइके जी , भारती देशलेहरा मैम जी दोनो के द्वारा एनएसएस शिविर का कुशल नेतृत्व ( संचालन ) किया जा रहा हैं।

कर्मचारी की हत्या के बाद अरुण पाण्डेय् ने उठाई मांग ; फाइनेंस कंपनी दे मृतक के परिवार को 1 करोड़ का मुआवज़ा

0

छत्तीसगढ़ / बस्तर । बीते दिनों दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा के जय विजय हौंडा दो पहिया एजेंसी का फाइनेंस का काम फाइनेंस कंपनी के तरफ़ से कर रहे युवक अंकित गुप्ता उम्र 23 वर्ष निवासी गीदम की धारदार हथियार से हत्या की ख़बर समाचार पत्रों के माध्यम से सामने आई।

बताया जा रहा हैकि युवक ईएमआई की रक़म लेने गया था जहां कुछ दूर बुलाकर उसकी हत्या कर दी गई है। परिवार में अंकित कमाऊ बेटा था व फाइनेंस कंपनी के काम के दौरान ही उसकी हत्या हुई है।

अरुण पाण्डेय् ने फाइनेंस कंपनी व जहां का काम वह संभालता था वहां से तत्काल 1 – 1 करोड़ रुपये मृतक के परिवार को मुआवज़े के रूप में देने की मांग की है। साथ ही फाइनेंस कंपनी द्वारा उसके सामान्य आयु अनुसार आगे की अनुदान राशि हेतु प्रक्रिया आरंभ कर उनके परिवार के भरण पोषण हेतु आर्थिक सहायता देने की मांग उठाते हुए, ऐसी घटना पर चिंता व्यक्त किया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is tadap.jpg

जिला व पुलिस प्रशासन से उन्होंने घटना को गंभीरता लेकर जांच करने व दोषी को कड़ी कार्यवाही करवाने में मदद करने के साथ ही बस्तर अंचल में निज़ी कम्पनियों में कार्य कर रहे सभी कंपनियों के कर्मचारियों के सुरक्षा व बीमा संबन्धित विषयों पर ध्यान देते हुए कार्यवाही किया जाना चाहिए। कम्पनियों द्वारा मुआवज़ा ना देने की स्थिती में परिजनों के हितार्थ आंदोलन व क़ानूनी लड़ाई हेतु बाध्य रहेंगे।

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में 4 करोड़ 39 लाख रुपए के नल-जल योजना का भूमि-पूजन किया

0

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने आज जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के नगरनार क्षेत्र में ग्राम पंचायत जाटम ,मारकेल 1,धनपूंजी ,चोकावाडा,कस्तूरी,बम्हनी,खम्हारगांव,बाबू सेमरा,गरावंडकला,भाटागुडा में रेट्रोफिटिंग नल-जल योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख 09 हजार रुपए के योजना का भूमि-पूजन किया |

ग्राम पंचायत जाटम में 49.97 लाख रुपए की लागत से निर्मित नल-जल योजना के तहत एक पंप हाउस निर्माण , क्लोरिनेशन कक्ष टंकी निर्माण 45 किलो लीटर, पाइप लाइन बिछाने का कार्य 1490 मीटर जिससे 203 घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी ग्राम पंचायत मारकेल 1 में 46.70 लाख रुपए की लागत से पावर पंप 2 नग क्लोरिनेशन कक्ष पाइप लाइन बिछाने का कार्य 1702 मीटर जिससे की 202 घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी ग्राम पंचायत धनपूंजी में 68.32 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले नल जल योजना में पावर पंप 1 नग क्लोरिनेशन कक्ष 2 नग, बाउंड्री वॉल , टंकी निर्माण 40 किलो लीटर पाइप लाइन बिछाने का कार्य 2690 मीटर जिससे की 206 घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी ग्राम पंचायत चोकावाडा में 36.96 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले नल जल योजना के तहत क्लोरीनेशन कक्ष, पाइप लाइन बिछाने का कार्य 1440 मीटर जिससे की 194 घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी ग्राम पंचायत कस्तूरी में 26.60 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले नल जल योजना के तहत क्लोरीनेशन कक्ष, बाउंड्री वॉल, पाइप लाइन बिछाने का कार्य 1560 मीटर जिससे की 104 घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी ग्राम पंचायत बम्हनी में 40.96 लाख रुपए के नल-जल योजना के तहत 1165 मीटर पाइप लाइन बिछाने का कार्य ग्राम पंचायत खम्हारगांव में 30.21 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले क्लोरीनेशन कक्ष, बाउंड्री वॉल, पाइप लाइन बिछाने का कार्य 1045 मीटर जिससे की 159 घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी ग्राम पंचायत बाबू सेमरा में 24.69 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले नल जल योजना के तहत क्लोरीनेशन कक्ष, बाउंड्री वॉल, पाइप लाइन बिछाने का कार्य 550 मीटर जिससे की 123 घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी ग्राम पंचायत गरावंडकला में 68.97 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले नल जल योजना के तहत पावर पंप 3 नग, क्लोरिनेशन कक्ष, बाउंड्री वॉल , टंकी निर्माण 40 किलो लीटर पाइप लाइन बिछाने का कार्य 4380 मीटर जिससे की 252 घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी ग्राम पंचायत भाटागुडा में रेट्रोफिटिंग नल-जल योजना के तहत 45.71 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले पावर पंप 1 नग क्लोरिनेशन कक्ष, बाउंड्री वॉल टंकी निर्माण 45 किलो लीटर पाइप लाइन बिछाने का कार्य 925 मीटर जिससे की 211 घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की मंशा अनुरूप हर घर तक शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए रेट्रोफिटिंग नल-जल योजना के तहत हर ग्राम पंचायत में कार्य आरंभ कर दिया गया है आने वाले समय में हर घर तक शुद्ध पेयजल आपूर्ति हो जाएगी, जल ही जीवन है और शुद्ध पेयजल से बहुत सी बिमारी से बचा जा सकता है इसलिए हमारी सरकार ने शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के हमारी सरकार में धन की कमी नहीं होने दी जाएगी |

This image has an empty alt attribute; its file name is tadap.jpg

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस महामंत्री अनवर खान, हेमु उपाध्याय विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, वरिष्ठ नेता हेमंत देवांगन, नितिश शर्मा जनपद सदस्य कनक राई,हेमेश्वरी नाग, इंदिरा नायडू ब्लाक अध्यक्ष विरेन्द्र साहनी, नगरनार सरपंच एवं सरपंच संघ के अध्यक्ष लैखन बघेल, सांसद प्रतिनिधि धनुर्जय दास, जलंधर नाग घनश्याम महापात्र लक्ष्मण सेठिया सरपंच जाटम बसंती मंडावी, सरपंच मारकेल 1 बलराम कोकडू , उप सरपंच कमल राम सेठिया, सरपंच धनपूंजी नीलाम्बर नाग, उप सरपंच विजय बिसाइ,चोकावाडा सरपंच बैधनाथ नाग,उप सरपंच डमरूधर बघेल, सरपंच कस्तूरी राजेंद्र बघेल,उप सरपंच देवी सिंह राणा, सरपंच बम्हनी यशोदा साहनी,उप सरपंच समधु बघेल , सरपंच खम्हारगांव लैखन ,गोयल,उप सरपंच पुरषोत्तम कश्यप, सरपंच बाबू सेमरा श्रीमती उषा नाग,उप सरपंच गोपाल बघेल वरिष्ठ नेता सूर्य नारायण राव, रामेश्वर बिसाई, गरावंडकला सरपंच सुमित्रा कश्यप,उप सरपंच फरसू राम बघेल,भाटागुडा सरपंच सहित नल जल योजना के सहायक अभियंता श्री जैन एवं श्रीमती राव सहित पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे |

करीतगांव में 700 कट्टा और उड़ियापाल में 100 कट्टा धान जब्त, मुखबिर की सूचना पर कोचियों के विरुद्ध बस्तर एसडीएम ने की कार्रवाई

0

जगदलपुर, 5 दिसंबर 2021/ समर्थन मूल्य पर समितियों के माध्यम से की जा रही धान खरीदी के दौरान अवैध धान को खपाने के प्रयासों को आज फिर से असफल करते हुए मुखबिर की सूचना पर बकावंड तहसील के करीतगांव में 700 कट्टा और उड़ियापाल में 100 कट्टा धान जब्त किया गया। धान खरीदी के दौरान होने वाली गड़बड़ियों को रोकने के लिए कलेक्टर रजत बंसल के निर्देशों के तहत यह कार्रवाई बस्तर अनुविभागीय दंडाधिकारी ओमप्रकाश वर्मा द्वारा की गई।

This image has an empty alt attribute; its file name is tadap.jpg

एसडीएम वर्मा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर करीतगांव निवासी गजेंद्र पाणिग्राही के घर से 700 कट्टा धान जब्त किया गया। पाणिग्राही के हक की एक एकड़ और अधिया में की जा रही 15 एकड़ जमीन की फसल खलिहान में पाई गई। गजेन्द्र पाणिग्राही ने स्वीकार किया कि यह धान उन्होंने खरीदा है। जांच में पाया गया कि उनके पास मंडी का लाइसेंस नहीं है। इसी तरह उड़ियापाल की महालक्ष्मी पति नरसिंह के यहाँ 100 कट्टा अवैध धान जब्त किया गया। इन मामलों में मंडी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। एसडीएम वर्मा ने बताया कि धान खरीदी के दौरान होने वाली गड़बड़ियों को रोकने के लिए ओड़िसा सीमा से लगे हुए गावों में मुखबिर तैनात किए गए हैं तथा धान की अवैध खरीद बिक्री करते हुए पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

MOST POPULAR

HOT NEWS