City Media - Page 1269 of 1857 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1269

गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की बड़ी घोषणा

0

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर के लालबाग मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। सशस्त्र बल के जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

इस मौके पर सीएम ने किए बड़े ऐलान –

श्रमिक परिवारों की बेटियों हेतु मुख्यमंत्री ने नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना शुरू की जाएगी जिसके तहत हितग्राहियों की प्रथम 2 पुत्रियों के बैंक खाते में 20-20 हजार रुपये की राशि का एकमुश्त भुगतान किया जायेगा

-रिहायशी क्षेत्रों में संचालित व्यवसायिक गतिविधियों के नियमितीकरण हेतु आवश्यक प्रावधान किए जाएंगे.

-समस्त अनियमित भवन निर्माण के नियमितीकरण हेतु इसी वर्ष कानून लाया जाएगा.

– नगर निगम के बाहर निवेश क्षेत्रों में 500 वर्गमीटर के भूखंड के लिए बिना मानवीय हस्तक्षेप के भवन अनुज्ञा जारी की जाएगी.

– शहरी क्षेत्रों की तरह ग्रामीण क्षेत्रों में शासकीय पट्टे की भूमि फ्री होल्ड की जाएगी.

– लर्निंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया का सरलीकरण एवं बड़ी संख्या में परिवहन सुविधा केंद्र, युवा रोजगार हेतु आरंभ किए जाएंगे.

– शासकीय कर्मचारियों के हित में अंशदायी पेंशन योजना के अंतर्गत राज्य सरकार का अंशदान 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 14 प्रतिशत किया जाएगा.

– शासकीय कर्मचारियों की कार्य-क्षमता और उत्पादकता बढ़ाने हेतु छत्तीसगढ़ सरकार अब 5 कार्य दिवस प्रति सप्ताह प्रणाली पर कार्य करेगी.

– प्रदेश में तीरंदाजी को प्रोत्साहित करने हेतु जगदलपुर में शहीद गुण्डाधुर राज्य स्तरीय तीरंदाजी अकादमी आरम्भ की जाएगी.

– मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में प्रारंभ की जाएगी.

– नल कनेक्शन प्रक्रिया का सरलीकरण करते हुए मानवीय हस्तक्षेप मुक्त किया जाएगा.

– महिला सुरक्षा हेतु प्रत्येक जिले में महिला सुरक्षा प्रकोष्ठ का गठन किया जाएगा.

– वृक्ष कटाई अनुमति के नियमों का सरलीकरण करते हुए नागरिकों के हित में नियमों में आवश्यक संशोधन किए जाएंगे-

– औद्योगिक नीति में संशोधन कर अन्य पिछड़ा वर्ग में उद्यमिता विकास हेतु 10 प्रतिशत भूखंड आरक्षित किए जायेंगे.

– खरीफ वर्ष 2022-23 से प्रदेश में दलहन फसल जैसे मूंग, उड़द, अरहर इत्यादि की खरीदी भी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जाएगी.

बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष व बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने समस्त क्षेत्रवासियों व प्रदेशवासियों को देश के 73 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दिया

0

♦️बस्तर विधायक जी ने कहा कि गणतंत्र दिवस लोकतंत्र का महापर्व है वर्ष 1950 में 26 जनवरी को देश का संविधान लागू हुआ और भारत एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न लोकतंत्रात्मक गणराज्य के रूप में स्थापित हुआ |

♦️ बघेल जी ने कहा कि संविधान ने सभी नागरिकों की गरिमा और स्वतंत्रता सुनिश्चित करने के साथ सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक न्याय और समता के लिए मजबूत नींव तैयार की संविधान की यही मूल भावना है इससे हमारा देश विविधताओं के बावजूद एकता और अखण्डता के साथ उन्नति के पथ पर आगे बढ़ रहा है

♦️ भारत की आजादी के लिए त्याग और बलिदान देने वाले अमर सेनानियों को हम सब नमन करते हैं |
पुरखों के लंबे संघर्ष से हमें लोकतंत्र का वरदान मिला है यह खुशी और गर्व की बात है कि छत्तीसगढ़ ने स्वतंत्रता संग्राम में महती भूमिका निभाई और संविधान सभा में भी प्रतिनिधित्व किया

♦️ राज्य सरकार पुरखों की परिकल्पना के अनुरूप ‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़’ को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रही है प्रदेश में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सुराजी गांव योजना, गोधन न्याय योजना और राजीव गांधी किसान न्याय जैसी योजनाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं इन योजनाओं के क्रियान्वयन के फलस्वरूप छत्तीसगढ़ में आर्थिक बदलाव का नया युग प्रारंभ हुआ है

♦️ कोरोना काल में भी छत्तीसगढ़ में आर्थिक विकास का पहिया लगातार गतिमान रहा राज्य में कृषि, उद्योग, रियल इस्टेट सहित सभी सेक्टरों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल हुई |

♦️ आज के दिन हम सब देश की एकता, अखण्डता, आपसी बंधुत्व और विकास सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लें, जिससे देश-प्रदेश लगातार मजबूत हो

स्थानीय राजीव भवन सहित गांधी चौक व विद्यायक कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

0

जगदलपुर – बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) के अध्यक्ष राजीव शर्मा,बलराम मौर्य, संसदीय सचिव/विधायक रेखचन्द जैन,महापौर सफीरा साहू सहित अन्य पदाधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति में लोकतंत्र के महापर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर गांधी चौक गोल बाजार, राजीव भवन और विधायक कार्यालय में ध्वज का आरोहण कर कांग्रेस परिवार को इस लोकतंत्र के महापर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।

शर्मा ने आगे कहा की गणतंत्र दिवस भारत का एक राष्ट्रीय पर्व है जो प्रतिवर्ष 26 जनवरी को मनाया जाता है इसी दिन सन 1950 को भारत सरकार अधिनियम (एक्ट) (1935) को हटाकर भारत का संविधान लागू किया गया था एक स्वतंत्र गणराज्य बनने और देश में कानून का राज स्थापित करने के लिए संविधान को 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान सभा द्वारा अपनाया गया और 26 जनवरी 1950 को इसे एक लोकतांत्रिक सरकार प्रणाली के साथ लागू किया गया था 26 जनवरी को इस लिए चुना गया था यह भारत के तीन राष्ट्रीय अवकाश में से एक है। गणतंत्र दिवस के दिन भारत का संविधान लागू हुआ था जबकि स्वतंत्रता दिवस के दिन भारत को अंग्रेजी की लंबी गुलामी से आजादी मिली थी इसलिए हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है भारत में पहला गणतंत्र दिवस सन 1950 को मनाया गया था।

➡️ संसदीय सचिव/विधायक रेखचन्द जैन ने कहा कि गणतंत्र दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य यह है कि 26 जनवरी 1950 को पूरे 2 साल 11 महीने और 18 दिन लगा कर बनाया गया संविधान लागू किया गया था और हमारे देश भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया गया, वैसे तो हमारा देश 15 अगस्त 1947 को अंग्रेज़ों के चंगुल से आज़ाद हो गया था परंतु इस आज़ादी को रूप 26 जनवरी को दिया गया तब से अब तक हम इस दिवस को आज़ादी के दिन के रूप मे मनाते है आज हमे आज़ादी मिले हुए पूरे 74 साल हो चुके है।

➡️ ग्रामीण अध्यक्ष बलराम मौर्य ने कहा कि हमारे देश की आज़ादी किसी भी एक व्यक्ति के कारण नहीं हुई हमारे देश की आज़ादी महात्मा गांधी, सरदार भगत सिंह सहित बहुत सारे स्वतन्त्रता सेनानियों जैसे महान पुरूषो के बलिदान का परिणाम है देश भक्त अपने देश को गुलामी की ज़ंजीरो से बंधा ना देख सके अपने देश को आज़ाद कराने के लिए उन्होने अपने प्राण तक त्याग दिये उनके बलिदानों के कारण अंग्रेज़ों को अपने घुटने टेकने पड़े और उन्होने भारत को आज़ाद कर दिया।

➡️ महापौर सफीरा ने कहा कि प्रत्येक भारत वासियों को भारत के शहीदों से प्रेरणा लेनी चाहिए और अपने देश को ऊँचाईयो तक पहुंचाने के लिए प्रयास करते रहना चाहिए और हर भारतीय का कर्तव्य बनता है कि वह देश के विकास के लिए अपना पूरा योगदान दे और देश की रक्षा के लिए हर समय खड़ा रहे।

➡️ महामन्त्री प्रशासन अनवर खान एवं पदाधिकारियों ने कहा कि गणतंत्र दिवस के दिन हम इन महान पुरुषों के बलिदान को याद करते और प्रेरणा लेते है कि हम भी इन्ही महान पुरुषों की तरह अपने देश के लिए अपने प्राण त्याग देंगे उसकी आन मान और शान की रक्षा के लिए हर समय तैयार रहेंगे और दोबारा कभी अपने देश को गुलामी की ज़ंजीरो में बंधने नहीं देंगे हम सब को इन देश भक्तो से प्रेरणा लेनी चाहिए और देश की हिफाज़त के लिए तैयार रहना चाहिए।

इस ध्वज़ारोह कार्यक्रम में प्रदेश/जिला/ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, सेवादल, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस,एनएसयूआई सहित अन्य प्रकोष्ठ/विभाग के पदाधिकारी/समन्वय समिति/सोशल मीडिया के प्रशिक्षित सदस्यों,नगर निगम/त्रि-स्तरीय पंचायत/सहकारिता क्षेत्र के सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों व वरिष्ठ कांग्रेसियों और कार्यकर्तागण अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहे।

बदलता अबूझमाड़ एवं नारायणपुर पुलिस, नक्सल गतिविधियों पर अंकुश

0

नारायणपुर में निरंतर नवीन पुलिस थाना और कैम्प खुलने एवं प्रभावी नक्सल अभियान संचालित करने पर नारायणपुर पुलिस को निरंतर सफलता मिल रही है। पुलिस थाना/ कैम्प खुलने से नक्सलियों के ऊपर दबाव बढ़ा है फलस्वरूप नक्सली जिले की सीमा से बाहर जा रहे हैं तथा नक्सल घटनाओं और हिंसा में कमी आ रही है। नारायणपुर पुलिस को नक्सल अभियान के साथ ही स्थानीय ग्रामीणों के साथ लगातार मिटिंग कर पोस्टर, बैनर, शार्ट फिल्म और गोंडी, हल्बी और छत्तीसगढ़ी गीतों के माध्यम से भी जागरूकता लाकर नक्सलवाद को हतोत्साहित करने में सफलता मिल रही है।

नारायणपुर पुलिस द्वारा वर्ष 2019-20 में 08 बडे और खूखार नक्सली को मार गिराया गया वहीं विभिन्न अपराधों में शामिल रहे शीर्ष नक्सली लीडर सहित 20 नक्सली को गिरफ्तार भी किया गया है। थाना ओरछा क्षेत्रांतर्गत नक्सल विरोधी अभियान में दिनांक 24.06.2020 को नारायणपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली, जिसमें भारी मात्रा में आर्स/ एम्युनेशन, विस्फोटक पदार्थ और नक्सली साहित्य रिकवर हुए हैं। अभी हाल ही में श्री गिरिजा शंकर जायसवाल, पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर के नेतृत्व में डीआरजी जवानों ने 10 लाख रूपये के ईनामी नक्सली कंपनी नंबर-06 का कमाण्डर साकेत नुरेटी उर्फ भास्कर नरेटी को मार गिराया यहां यह भी उल्लेखनीय है कि साकेत नुरेटी उर्फ भास्कर नुरेटी 30 से अधिक नक्सल अपराधों में नामजद आरोपी रहा था, अधिकतर अपराधों का मुख्य लीडर और मास्टर माइंड भी रहा है।

पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. के मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर गिरिजा शंकर जायसवाल, के कुशल निर्देशन में दिनांक 22.01.2022 को हार्डकोर नक्सली पण्डरू पदामी को गिरफ्तार किया गया है। ये नक्सली आईटीबीपी के शहीद असिस्टेंट कमाण्डेंट सुधाकर शिंदे और शहीद सहायक उप निरीक्षक गुरमुख सिंह की हत्या और षड़यन्त्र में शामिल था साथ ही बुकिनतोर बस ब्लास्ट में 5जवानों की हत्या करते हुए 22 जवानों को गंभीर रूप से घायल करने की घटना को अंजाम देने में भी शामिल था। नक्सलवाद को हतोत्साहित करने तथा पुलिस प्रशासन के कार्यों से अबूझमाड़ के लोगों को अवगत कराने हल्बी-छत्तीसगढ़ी गीतों और शार्ट फिल्मों के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रहे हैं अपराधमुक्त समाज की पूनस्र्थापना के लिये शांति समितियों का गठन करने के फलस्वरूप ये समितियां ग्रामीण स्तर में ही अपराध की रोकथाम, नियंत्रण और अन्य पुलिसिंग कार्य में अपना सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। नारायणपुर पुलिस नक्सलियों और नक्सल गतिविधियों में शामिल लोगों को समाज की मुख्य धारा में लौटाने के लिये आत्मसमर्पण कराने कार्ययोजना पर काम कर रही है |

सिविक एक्शन

नारायणपुर पुलिस “विकास, विश्वास और सुरक्षा” के लक्ष्य को हासिल करने के उद्देश्य से जिला नारायणपुर विशेषतः अबूझमाड़ और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नियमित रूप से सिविक एक्शन का आयोजन कर स्थानीय लोगों को पुलिस प्रशासन से जोड़ने और सरकार के कल्याणकारी कार्यों से परिचित कराने का कार्य करती है। सिविक एक्शन के माध्यम से नारायणपुर पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों को न सिर्फ सरकार से जोड़ने का कार्य करती है वरन् उन्हें उनके मानव अधिकारों से परिचित कराने के लिये जागरूकता लाने और उनके जरूरत के अनुसार आवश्यक सामग्रियां, भोज्य पदार्थ, कपड़े, किताब और हेल्थ कैम्पों का आयोजन कर प्राथमिक उपचार एवं औषधि प्रदान किये जाते हैं। नारायणपुर जिले के सभी पुलिस थाने और 15 से अधिक कैम्पों में लगातार सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। वर्ष 2020-21 में कोविड-19, कोरोना महामारी के कारण सिविक एक्शन कार्यक्रम अवश्य प्रभावित हुआ परन्तु इस दौरान भी पुलिस अधीक्षक श्री गिरिजा शंकर जायसवाल द्वारा अंदरूनी क्षेत्रों में भ्रमण, प्रवास एवं कैम्प सुरक्षा जायजा लेने के दौरान आम लोगों, बच्चों और महिलाओं से मिलकर उन्हें उपहार बांटने और उनसे सीधे मिलकर चर्चा करने की प्रथा जारी रखी गई है। जिससे आम लोगों के मन में पुलिस प्रशासन के प्रति सकारात्मक एवं मित्रवत् भावना का विकास हुआ है।

जिला पुलिस एवं केन्द्रीय बल के जवानों के मित्रवत् व्यवहार और जागरूकता से प्रभावित लोग अब मौत के भय को दरकिनार करते हुए नक्सलवाद के खिलाफ दबी आवाज में खडे हो रहे हैं और क्षेत्र की उन्नति के लिये प्रशासन की ओर रूख कर रहे हैं। नारायणपुर जिला निर्माण और उसके शुरूआती वर्षों खासकर वर्ष 2011-12 तक की बात करें तो स्थानीय नागरिक नक्सलियों और नक्सलवादी विचारधारा के दबाव में पीडित और जरूरतमंद होने के बावजूद पुलिस प्रशासन से सहयोग लेने को तैयार नहीं होते थे। नक्सलवादी विचारधारा के समर्थकों द्वारा पुलिस प्रशासन को ही आदिवासी तथा उनके जल, जंगल और जमीन का दुश्मन बताकर दुष्प्रचारित किया गया था, जिसकी सच्चाई अब लोगों के सामने उजागर हो रही है। अबूझमाड़ के लोगों में पुलिस प्रशासन के प्रति सकारात्मक नजरिया के विकास में पुलिस और केन्द्रीय बल के जवानों का मित्रवत् व्यवहार और सिविक एक्शन कार्यक्रम का अहम् योगदान रहा है इसके अतिरिक्त नारायणपुर पुलिस जिले के प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक विरासत के पुनर्विकास में भी अपना योगदान दे रही है। इसी क्रम में खण्डहर में बदलती हुई प्राचीन पहाडी मंदिर का जीर्णोद्धार कराया गया एवं बिंजली डेम का सौन्दर्गीकरण कर पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित करने के लिये नारायणपुर पुलिस के जवानों ने श्रमदान किया, जिससे नारायणपुर एवं अबूझमाड़ की पहचान केवल नक्सलगढ़ में न रहकर एक सुरक्षित एवं आनंददायी पर्यटक स्थल के रूप में भी बन सके।

सड़क निर्माण एवं संचार सुविधा

नारायणपुर पुलिस अबूझमाड़ के सर्वांगीण विकास के लिये आवश्यक सुरक्षा एवं सुविधायें सुनिश्चित करने के लिये संकल्पित होकर सड़क निर्माण एवं अधोसंरचना विकास के लिये पर्याप्त सुरक्षा मुहैया करा रही एसपी और कलेक्टर सड़क और पुल-पुलिया निर्माण कार्य में गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा सड़क निर्माण से आम लोगों को किसी भी प्रकार से समस्याओं का सामना न करना पड़े इसकी निगरानी करने स्वयं पहुंच रहे हैं। इसी परिपेक्ष्य में अभी हाल ही में कोडोली से झारावाही होते हुए आकाबेडा की ओर जाने वाली सड़क निर्माण कार्य का संयुक्त रूप से निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होने थाना कुरूषनार क्षेत्रांतर्गत ग्राम हातलानार, जिवलापदर और झारावाही के लोगों से मिलकर चर्चा की, उनके समस्याओं को जाना और उन्हें यथाशीघ्र दूर करने कार्ययोजना पर मुहर लगाई।

पुलिस अधीक्षक अपने प्रवास के दौरान अक्सर ग्रामीणों को जागरूक करने के उद्देश्य से उन्हें बताते हैं कि पुलिस और सशस्त्र बल के जवान, थाना और कैम्प आप सबकी सुरक्षा के लिये तैनात किये गये हैं, ये आपके रक्षक और आपके उन्नति के लिये सहायक साथी हैं। अबूझमाड नक्सल प्रभावित है और यहां के नक्सली उन्नति और विकास में बाधक हैं। सरकार आपके लिये राशन दुकान, बिजली, पानी, आंगनबाडी, स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, सड़क और मोबाईल टॉवर जैसे मुलभूत सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। ये सारे मुलभूत आवश्यकताएं आपकी संवैधानिक अधिकार है। पुलिस न सिर्फ आपकी सुरक्षा करती है बल्कि आपके उन्नति में भी सहायक हैं। इस प्रकार पुलिस अधीक्षक अबूझमाडवासियों को उनके हर जरूरत में पुलिस के साथ होने का विश्वास दिलाते हैं।

स्थानीय नागरिक भी पुलिस प्रशासन केसाथ मिलकर क्षेत्र की विकास के इच्छुक हैं। पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर उन्नति के लिये आगे आ रहे हैं। ग्राम के स्थानीय लोगों ने चर्चा के दौरान बताया कि हमारे अधिकतर लोग सड़क संसाधन के अभाव में कांवड से अस्पताल की सफर करते-करते ही अपने दम तोड़ जाते थे अब हमें भी जीने के लिये उपचार की अच्छा अवसर मिल सकेगी। सड़क मार्ग के अभाव में अबुझमाड़ क्षेत्र की जिला मुख्यालय और शहरों से कनेक्टिविटी नहीं थी जिसके कारण अधिकतर वनोपज जैसे फल, बास्ता, पुटू, बोड़ा, आम, केला, सीताफल और सब्जी इत्यादि बेकार हो जाते थे। अब सड़क बन जाने से उसे लोग शहरों में लाकर बेच सकेंगे। इसके साथ ही लोग काम के शहर आ-जा सकेंगे।

उल्लेखनीय है कि आरआरपी-02 योजनांतर्गत 05 सड़कों का कार्य प्रगति पर है। एलडब्ल्यूई योजना के अंतर्गत जिला नारायणपुर में तीन डबल लेन सड़क निर्माण का कार्य प्रगति पर है।इस योजना के अंतर्गत (01) नारायणपुर–पल्ली-बारसूर, (02) छोटेडोंगर ओरछा और (03) नारायणपुर- सोनपुर– मरोड़ा रोड़ निर्माणाधीन है। अबूझमाड़ क्षेत्रांतर्गत कोडोली से झारावाही होते हुए आकाबेडा की ओर जाने वाली सड़क निर्माण कार्य तीव्र गति से चल रही है।

जिले में संचार सुविधाओं का विस्तार भी तीव्र गति से चल रहा है। नारायणपुर से आकाबेड़ा तक भी मोबाईल नेटवर्क का जाल फैलाने के लिये व्यापक स्तर पर कार्य प्रगति पर है। जो बहुत जल्द पूरा हो जाएगा। नारायणपुर से सोनपुर रूट में बासिंग तक टेलीफोन नेटवर्क का विस्तार हो चूका है तथा कोहकामेटा एवं सोनपुर में शीघ्र ही संचार सुविधा उपलब्ध कराने का कार्य प्रगति पर है। दक्षिण में ओरछा तक संचार सुविधा उपलब्ध है तथा पल्ली-बारसुर रोड़ में कड़ेनार तक संचार सुविधाओं का विस्तार हो चूका है इसी क्रम में कड़ेमेटा तक शीघ्र संचार सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु संबंधित एजेंसी को समयबद्ध योजना बनाकर क्रियान्वित करने हेतु प्रयास किया जा रहा है। इन सुविधाओं के विस्तार हेतु नारायणपुर पुलिस द्वारा प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराया जा रहा है। संचार सुविधा उपलब्ध होने से सुरक्षा बलों के जवानों का अपने परिवार से सम्पर्क बना रहता है, जिससे वे मानसिक तनाव से मुक्त होकर पूरे मनोबल से अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हैं एवं मोबाईल कनेक्टिविटी होने से स्थानीय ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी सुविधाओं की जानकारी एवं लाभ होने से उनकी आर्थिक उन्नति में सहायक हो रही है।

यातायात जागरूकता

पुलिस अधीक्षक की अवधारणा “जीरो डेथ ऑन रोड़ एक्सीडेट” पर आधारित ट्रैफिक अवेयरनेस प्रोग्राम नारायणपुर जिले के सभी चौक चौराहे पर आयोजित किये जाते हैं। यातायात जागरूकता पर आधारित “सड़कें बोलती हैं” कार्यक्रम के तहत् ट्रैफिक अवेयरनेस प्रोग्राम के दौरान ट्रैफिक साईन के मतलब और उपयोगिता, ड्रायविंग लायसेंस बनवाने के तरीके और फायदे, वाहन बीमा की उपयोगिता और आवश्यकता सहित वाहन चालन के दौरान नशीले पदार्थों का सेवन अथवा मोबाईल में बात करते हुए और दोपहिया वाहन चालन के दौरान बिना हेलमेट पहने व वाहन चलाने अथवा कार चलाते समय बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने से संभावित खतरे और हानियों के बारे में बताया जाता है।

नारायणपुर पुलिस की पहल, जिला के लगभग सभी सीनियर विद्यालयों और महाविद्यालयों में यातायात जागरूकता कार्यक्रम’ का आयोजन किया जा रहा है। अक्टूबर-2021 से अब तक अलग-अलग 20 से अधिक जागरूकता कार्यक्रम के तहत् लगभग 6हजार छात्र-छात्राओं और आम नागरिकों को जागरूक किया जा चूका है। इसके साथ ही यह जागरूकता कार्यक्रम हर स्तर पर निरंतर अभी जारी है। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों में पुलिस द्वारा बताया जाता है कि यातायात नियम आपके आजादी पर पाबंदी लगाने के लिये नहीं बल्कि आपकी और सड़क यात्रा करने वाले सभी लोगों के प्राणों की रक्षा के लिये बनाये गये हैं। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों का सकारात्मक लाभ भी जिले में देखने को मिल रहा है वहीं वाहन दुर्घटना में कमी आ रही है।

सामुदायिक पुलिसिंग

साप्ताहिक बाजार – अबूझमाड़ में साप्ताहिक बाजारों का विशेष महत्व है, जहां गांव वाले दैनिक उपयोग की वस्तुए प्राप्त करते हैं, इसके लिये कई बार माड के अंदरूनी क्षेत्र के गांव से आने वाले ग्रामीण पूरे दिन का सफर करने के साथ रात्रि विश्राम तक करने को मजबूर रहते हैं। पल्ली-बारसूर रोड पर नारायणपुर का अंतिम पुलिस कैम्प कडियामेटा (कड़ेमेटा) भी इसी श्रेणी में आता था। कडेमेटा साप्ताहिक बाजार दंतेवाडा, बीजापूर, कोण्डागांव, जगदलपुर और नारायणपुर जिला के संगम (केन्द्रबिंदु) पर स्थित है। क्षेत्रीय ग्रामीण कड़ेमेटा में साप्ताहिक बाजार लगाने के लिये सालों से प्रयासरत् थे परन्तु नक्सलियों की दशहत और विरोध की वजह से यहां नहीं खुल पा रही थी दिनांक 25.12.2021 को पुलिस अधीक्षक के प्रयासो से साप्ताहिक बाजार का शुभारंभ हुआ हैं। इस बाजार के लगने से अब बेचा, ईरपानार, आदेर, किलम, टेटम सहित अबुझमाड़ (नारायणपुर) और दंतेवाडा, बीजापुर, कोण्डागांव व जगदलपुर जिला के दर्जनों गांव के हजारों लोग लाभान्वित हो रहे हैं, जिन्हें इस बाजार के लगने से पहले लगभग 30 किलोमीटर तक दूर बाजार करने जाना पड़ता था। उल्लेखनीय है कि कड़ेमेटा कैम्प के जवानों ने अपने कर्तव्य के अलावा श्रमदान करके साप्ताहिक बाजार स्थल की साफ सफाई की और विक्रेताओं के लिये बैठक व्यवस्था भी जवानों ने तैयार कर इसे बाजार लगने लायक तैयार किया है।

अबूझमाड़ आइडल एवं डांसिंग सुपरस्टार

नारायणपुर पुलिस द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के अंतर्गत अबूझमाड़ की प्रतिभा, गायन एवं लोक नृत्य को प्रतीभा को एक मंच प्रदान करने का प्रयास किया गया था। इस कार्यक्रम की योजना, प्रचार एवं क्रियान्वयन में अत्यंत अल्प समय होने के बाद भी प्रथम चरण में दिनाँक 02, 03 एवं 04 जनवरी 2022 को सिंगल और युगल गायन तथा सिंगल और युगल डांसिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। तीन दिन तक चले अबूझमाड़ आइडल एवं डांसिंग सुपरस्टार की डॉन्स प्रतियोगिता में 156 प्रतिभागी तथा आइडियल सॉन्ग प्रतियोगिता में 200 प्रतिभागी कुल 356 प्रतिभागियों ने पूरे नारायणपुर से हिस्सा लिया। अबूझमाड़ आइडल एवं डांसिंग सुपरस्टार के अंतर्गत गायन प्रतियोगिता में हेमलता करंगा, पूर्णिमा ठाकुर और ऋषभ देशलहरा क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे इसी तरह नृत्य प्रतियोगिता में मीना वड्डे समूह, अनिमेष समूह और दीप्ति निषाद व हर्षिता की टीम ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल की। स्थानीय कलाकारों, जन-प्रतिनिधियों और आम लोगों से “अबूझमाड़ आइडल एवं डांसिंग सुपरस्टार” कार्यक्रम को भरपूर सराहना मिली। इस कार्यक्रम ने सम्पूर्ण अबूझमाड़ के प्रतिभाओं को न केवल उचित मंच प्रदान किया बल्कि पुलिस और युवाओं के बीच एक अनूठा और विश्वसनीय संबंध भी स्थापित किया।

अबूझमाड़ को अपना प्रथम अबूझमाड़ आईडल और डांसिंग सुपरस्टार भी मिला। पुलिस अधीक्षक गिरिजा शंकर जायसवाल ने बताया कि यह कार्यक्रम माड़ की प्रतिभाओं को मंच देने का पुलिस का एक छोटा सा प्रयास था जिसका स्वरूप कोरोना के कारण छोटा कर दिया गया। उन्होने यह भी भरोसा दिलाया कि भविष्य में यह मंच काफी बड़ा होगा। इसकी रूपरेखा तैयार कर ली गई है जिसमें प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिये पर्याप्त अवसर और समय मिलेगा।

खेल –

नारायणपुर पुलिस द्वारा मलखम्ब प्रशिक्षण केन्द्र की शुरूआत की गई है। वर्तमान में मलखम्ब खेल को जिला प्रशासन और राज्य सरकार का भी सहयोग प्राप्त होने लगा है। इस प्रशिक्षण केन्द्र में वर्तमान में लगभग 120 प्रशिक्षणार्थी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहें हैं, जल्द ही यह प्रशिक्षण केन्द्र देश के सबसे बडे मलखम्ब प्रशिक्षण केन्द्र के रूप में विकसित हो सकता है। आरक्षक श्री मनोज प्रसाद के नेतृत्व में अलग-अलग केटेगरी में 101 गोल्ड मेडल, 20 सिल्वर मेडल और 40 कास्य मेडल के साथ अबूझमाड़ के बच्चों ने 161 मेडल हासिल कर अबूझमाड़ का नाम देश में किर्तिमान स्थापित कर जिला नारायणपुर का देश में प्रथम रेंकिंग हैं। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि अधिकतर मेडलिस्ट लड़के/लडकियां अबूझमाड़ के अंदरूनी क्षेत्र के हैं जिन्हें हाई स्कूल परिसर में ही बैरिक बनाकर रखा गया है।

नारायणपुर पुलिस द्वारा अंदरूनी क्षेत्र के ग्रामीण बच्चों को खेल से जोडने तथा उनके शारीरिक व मानसिक विकास के उद्देश्य से जिला को 04 अनुभाग में विभाजित कर अनुभाग स्तर पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम अनुभाग स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, अनुभाग स्तर के सभी विजेता एवं उप विजेता टीम के खिलाडियों को आउटडोर एवं इनडोर जिला स्तरीय प्रतियोगिता में खेलने का अवसर प्रदान किया गया। फुटबाल, व्हालीबाल, टीम के प्रतिभागियों को खेल सामग्री एवं अध्ययन सामग्री वितरित किया गया।

सभी अनुभाग के अंतर्गत आने वाले समस्त गांव के ग्रामीण खिलाडियों द्वारा इस प्रतियोगिता में भाग लिया गया, प्रतियोगिता में लगभग सभी खेलों को शामिल किया गया, जिसमें इनडोर और आउटडोर के खेल, जैसे दौड़, रिले रेस, गोला फेंक, तवा फेंक, भाला फेंक, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, खो-खो, कबड्डी, व्हालीबाल, फुटबाल, टेबल टेनिस और शतरंज में भाग लिया। विभिन्न खेल विधाओं में विजेता एवं उप विजेता खिलाडियों को ईनाम एवं स्पोर्ट्स सामग्री वितरण किया गया। नारायणपुर पुलिस द्वारा प्रतिवर्ष फरवरी माह में बृहद स्तर पर अबूझमाड़ मैराथन “रन फॉर पीस” का आयोजन कराया जाता है, जिसमें हजारो प्रतिभागी पूरे उत्साह के साथ भागीदारी करते हैं इस आयोजन की राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्धि है। इस वर्ष कोरोना महामारी के कारण यह कार्यक्रम अस्थाई रूप से स्थगित रखी गई है।

नारायणपुर पुलिस की ओर से गणतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

युवा मोर्चा ने मुख्यमंत्री को दिखाया काला झंडा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

जगदलपुर:-छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बस्तर प्रवास के दौरान युवा मोर्चा ने विरोध प्रदर्शन के दौरान काला झंडा दिखाया है, झंडा दिखाने के दौरान सभी युवा मोर्चा के सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए सभी सदस्यों को बोधघाट थाना लाया गया है।


मामला जगदलपुर शहर के संजय गाँधी वार्ड का था जहाँ की जनता के द्वारा कांग्रेस की पार्षद कोमल सेना के ऊपर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 47 लोगो से लगभग 10 लाख से अधिक अवैध वसूली गबन का आरोप लगाया गया है, जिसको ले कर भाजपा द्वारा लगातार अनिश्चितकालीन हड़ताल किया जा रहा है। अब तक एफआईआर दर्ज ना होने के कारण युवा मोर्चा ने आज जगदलपुर शहर के चाँदनी चोक इलाके से गुजर रहे मुख्यमंत्री के काफिले को काला झंडा दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया है।


इस दौरान युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव, महामंत्री बसंत कश्यप , आनंद झा, सूर्यभूषन सिंह, शिरीष मिश्रा, आलेख तिवारी थे।

भोपालपटनम- तहसीलदार, दुकानदार सहित छः कोरोना पॉजिटिव दुकान को किया गया बंद

0

भोपालपटनम ।
कोरोना ने अपना विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है तहसीलदार कोरोना संक्रमण के शिकार हो गए है उनके साथ सोमवार को कपड़ा व्यापारी के घर मे कोरोना संक्रमित मरीजो की पुष्टि हुई है। वही और तीन मरीज मिले है।


ट्रू-नाट आरटीपीसीआर के जो सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए थे उनकी रिपोर्ट आई है। रिपोर्ट में 6 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए आए हैं। जिनमें भोपालपटनम तहसीलदार भी शामिल हैं।
श्रीराम होलसेल के कपड़ा व्यापारी के घर मे दो सदस्य कोरोना पॉजिटिव मिले है। जानकारी के अनुसार कपड़ा व्यापार को दुकान बंद करने को कहा गया है व इन सभी को स्वस्थ विभाग द्वारा दवाई देकर होम क्वारेंटाइन कर दिया गया है। व्यापारी के संक्रमण की खबर मिलते ही व्यापारी जगत व नगर में हड़कंप मच गया है। संपर्क में आए लोगो की सेम्पल लिए जा रहे है।

आज से बंद हो गए स्कूल।

इधर बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कल कलेक्टर बीजापुर ने नगर के 17 स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी हुआ है। ऑनलाइन क्लास लगाने के आदेश किया गया है। नगर में लगातार कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है जिसको देखते हुए स्वस्थ अमला सतर्क है।

बस्तर चैम्बर ऑफ कॉमर्स के कार्यक्रम और शपथ ग्रहण में शामिल हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और सांसद दीपक बैज

0

बस्तर चैम्बर ऑफ कॉमर्स के कार्यक्रम और शपथ ग्रहण में शामिल हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और सांसद दीपक बैज ।

प्रधानमंत्री आवास के नाम पर ठगी गई महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक को दिया पत्र और FIR करने की लगाई गुहार

0

प्रधानमंत्री आवास के नाम पर ठगी गई महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक को दिया पत्र और FIR करने,की लगाई गुहार !


पत्र के माध्यम से पीड़ित महिलाओं ने पुलिस कप्तान से निवेदन किया है कि हम संजय गांधी वार्ड जगदलपुर की लगभग ४० से अधिक पीड़ित महिलाओं ने लिखित रूप से पत्र देकर दिनांक सोलह जनवरी और सतरह जनवरी 22 को बोधघाट थाना में रिपोर्ट दर्ज करायी थी ,जिसमें बताया गया था कि किस प्रकार से हमारे वार्ड की पार्षद कोमल सेना ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिलाने हेतु 25-25 हज़ार रुपया वसूल लिये थे ! लगभग डेढ़ वर्ष तक गुमराह होने के बाद हमने नगर निगम आयुक्त से गुहार लगायी तो उन्होंने बताया कि आपको इसकी पात्रता नहीं है !हम लोगों ने 16 तारीख़ को पार्षद से अपने पैसे लौटाने का निवेदन किया तो कोमल सेना तथा उसका पति सूजीत सेना गुंडागर्दी हाथापाई करने और जान से मारने की धमकी देने लगा ! और वो तुम्हारा पैसा भी वापिस नहीं करुँगी बोल कर अपमानित करने लगी ! वार्ड से तुमको बाहर कर दूंगी और वार्ड में नहीं रहे दूंगी यह भी उसके द्वारा कहा गया था !


गरीब एवं शोषित महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक को लिखे पत्र में कहा है जिसकी जानकारी हमने आपको 21 जनवरी को मिलकर इस संबंध में पूरी व्यथा सुनाई थी और आपसे प्रथम सूचना रिपोर्ट FIR करने का निवेदन किया था ! हम लोगों ने अड़तीस लोगों का बयान भी दर्ज करवाकर शपथ पत्र भी थाने में सुपुर्द कर दिया है और रिपोर्ट दिनांक को ही बतौर सबूत वॉट्सऐप पर भी एवं पेनड्राइव के माध्यम से भी जो ऑडियो वीडियो हमारे पास रिकॉर्ड किए गए थे वह भी दिया गया है !
पत्र में पुलिस कप्तान से निवेदन किया गया है कि आज दस दिन बाद भी अभी तक FIR दर्ज नहीं की गई है जिसके कारण नातो उन्हें न्याय मिल पा रहा है और उन्हें सुरक्षा का ख़तरा हमेशा बना हुआ है ! आप FIR शीघ्र कराने का निर्देश दे कर दोषियों पर ठोस दंडात्मक कार्रवाई करने का निवेदन पत्र में किया गया है !


पत्र के साथ दिनांक 16 व 17 जनवरी को थाना बोध घाट में दिए गए आवेदन एवं सभी के शपथ पत्र को संलग्न किया गया है !!


पत्र में सभी पीड़ित 40 महिलाओं की तरफ़ से झरना बघेल,सविता जानी,सिमरन नाग,संजुक्ता ,सविता पटनायक, सुभद्रा, बालिका बघेल, शिखा साहा, कलावती सेठिया, राजकुमारी हरिजन,कुमारी बेसरा आदि महिलाओं ने हस्ताक्षर किए हैं!

मुख्यमंत्री ने किया धरमपुरा क्रीडा परिसर का अवलोकन

0

बस्तर में मिलेगी खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधा

अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ विकसित हो रहा है धरमपुरा क्रीडा परिसर

अवलोकन के दौरान मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से मिलकर की उनकी हौसला अफजाई

जगदलपुरए 25 जनवरी 2022 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार को बस्तर जिले के दौरे पर थे। मुख्यमंत्री ने बस्तर जिले के धरमपुरा में बन रहे अंतर्राष्ट्रीय स्तर के क्रीड़ा परिसर का अवलोकन किया और निर्माण कार्यों को प्रगति की समीक्षा की। इस मौके पर बस्तर कलेक्टर रजत बंसल ने मुख्यमंत्री को निर्माण कार्यों की विस्तार से जानकारी उपलब्ध करायी। मुख्यमंत्री ने क्रीडा परिसर में निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की जानकारी लेने के बाद बस्तर के खेल शिक्षकों से भी मुलाकात की।


धरमपुरा क्रीडा परिसर का निर्माण अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप हो रहा है । क्रीडा परिसर को खिलाड़ियों के लिए आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है। क्रीडा परिसर में 400 मीटर के सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक का निर्माण अंतर्राष्ट्रीय मापदंडों के आधार पर हो रहा है। ट्रैक के निर्माण में विश्व के सबसे एडवांस मटेरियल का उपयोग हो रहा है। ट्रैक में इस्तेमाल होने वाला वी मैक्स नाम का मटेरियल स्विट्जरलैंड में निर्मित होता है।


बस्तर जिले के धरमपुरा में 27 एकड़ क्षेत्र में अत्याधुनिक खेल परिसर को विकसित किया जा रहा है। इस खेल परिसर में 16 करोड़ 56 लाख की लागत से 4 बडे खेलों के लिए अलग.अलग मैदान तैयार किया जा रहे हैं। यहां पर एथलेटिक्सए तीरंदाजीए वालीबालए हैंडबालए खोखोए कबड्डी के लिए इंडोर स्पोर्ट हॉल का भी निर्माण कार्य किया जा रहा है। क्रीडा परिसर में एक अलग खेल मैदान के साथ ही लांग जंपए हाई जंप के लिए भी अलग से स्थान सुरक्षित किया गया है ताकि इन खेलों के खिलाड़ियों को भी बेहतर खेल का मैदान मिल सके।
धरमपुरा क्रीडा परिसर में 7 करोड़ 46 लाख की लागत से 400 मीटर के 8 लेन एथलेटिक्स ट्रेकए 4 करोड़ 72 लाख की लागत से 200 मीटर के 6 लेन प्रेक्टिस ऐथलेटिक्स ट्रेक तथा तीरंदाजी सह ट्रेनिंग सेंटर तथा 4 करोड़ 38 लाख की लागत से मल्टीपरपज इंडोर स्पोर्ट्स हॉल का निर्माण हो रहा हैए इन निर्माणाधीन कार्यों के पूर्ण हो जाने पर बस्तर संभाग के खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खेल मैदान में खेलने का अनुभव मिलेगा और खिलाड़ियों के प्रदर्शन में भी निखार आएगा।


क्रीडा परिसर में तैयार हो रहे पैवेलियन में एक साथ 1550 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था होगी। यहां पर खेल देखने के लिए आने वाले दर्शकों के लिए पार्किंग की भी व्यवस्था की गयी है जिसमें एक साथ 340 चार पहिया वाहनों की पार्किंग हो सकेगी। क्रीड़ा परिसर में एथलेटिक्स ट्रैक के निर्माण हो जाने से यहां पर ट्रैक एंड फील्ड के सभी स्पर्धाओं का आयोजन हो सकेगा।


छत्तीसगढ़ में ऐसा पहली बार हो रहा है कि एथलेटिक्स के 400 मीटर मेन ट्रेक के साथ ही 200 मीटर के वार्मअप सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रेक का निर्माण भी किया जा रहा है। वर्तमान में यह सुविधा छत्तीसगढ़ में सिर्फ बस्तर में ही उपलब्ध होगी।
इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा सांसद बस्तर दीपक बैज बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल संसदीय सचिव रेखचन्द जैन महापौर सफीरा साहूए क्रेडा अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार मछुवा कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एम आर निषाद नगर निगम की सभापति कविता साहू कलेक्टर रजत बंसल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मीणा सहित अन्य जनप्रतिनिधीए खेल प्रशिक्षक एवं खेल जगत जे जुड़े लोग उपस्थित थे।

भुवनेश्वर बघेल को मिली प्रदेश संयोजक की जिम्मेदारी, शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

0

भानपुरी ।सोमवार को छतीसगढ़ एनएसयूआई सोशल मीडिया विभाग मे नयी नियुक्तियां की गयी जिसमें बस्तर संभाग से एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश सह समन्वयक एवं नारायणपुर विधायक सोशल मीडिया प्रतिनिधि भुवनेश्वर बघेल को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए प्रदेश संयोजक का दायित्व सौंपा गया है। भुवनेश्वर बघेल बहुत ही कम समय में सोशल मीडिया मे एक अलग पहचान बना कर युवा छात्र नेता के रूप मे उभर कर सामने आ रहे हैं। इससे पहले भुवनेश्वर बघेल जिला समन्वयक का दायित्व भी निभा चुके है। बस्तर जिला अंतर्गत बड़े अलनार निवासी भुवनेश्वर बघेल सोशल मीडिया के माध्यम से शासन की नीतियों और एनएसयूआई के लिए सक्रिय रूप से कार्य करते है साथ ही सामाजिक क्षेत्र मे भी बघेल बहुत सक्रिय रहते हुए समाज सेवा मे लगे रहते है और वर्तमान मे सर्व आदिवासी समाज ब्लॉक ईकाई बस्तर युवा प्रभाग के मीडिया प्रभारी का जिम्मेदारी भी सम्भाल रहे है।नयी जिम्मेदारी मिलने पर भुवनेश्वर बघेल को शीर्ष नेताओं और स्थानीय विधायक, जनप्रतिनिधियों ने फोन और सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई प्रेषित की। भुवनेश्वर बघेल ने नवीन दायित्व मिलने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल , एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन, एनएसयूआई सोशल मीडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदित्य भगत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, अध्यक्ष नीरज पांडे, बस्तर सांसद दीपक बैज, नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप, सोशल मीडिया प्रदेश अध्यक्ष असलम मिर्जा, संघठन प्रभारी सचिव शान. सैफी एवं शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संघठन ने जो जिम्मेदारी दी है पूरी निष्ठा से निर्वहन करूंगा और संघठन को एक नयी ऊचाईयों तक ले जाने मे अपनी सहभागिता दूँगा।

MOST POPULAR

HOT NEWS