City Media - Page 1552 of 1850 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1552

दल्लीराजहरा में कल रात बिजली गिरने से लगी आग

0

दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा में कल रात हुए तेज बारिश और आंधी तूफ़ान से पुराना बाजार माँ भवानी मार्किट क्षेत्र में रहने वाले राणे के घर के आँगन में लगे नारियल के पेड़ में बिजली गिरने से आग लग गई | पेड़ में लगे आग को देख तुरंत फायर ब्रिगेड को कॉल कर

आग बुझाते फायर ब्रिगेड के कर्मचारी
This image has an empty alt attribute; its file name is image-10.png

बुलाया गया और आग इतनी भयंकर थी कि पूरा पेड़ जल गया पर फायर ब्रिगेड के आने से जल्द ही आग फैलने के पहले ही काबू पा लिया गया | आग लगने से किसी प्रकार का जान माल का नुकसान नहीं हुआ | घटना के समय एम्बुलेंस भी मौके पर पहुँच गई थी |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

नारायणपुर- सरकार को दवाईयों की चिंता कम शराब बेचने की ज्यादा है – जैकी कश्यप | इंजेक्शन मांगों तो नाच नचा देंगे दारू मांगो घर पहुंचा देगें – जैकी कश्यप

0

सैय्यद वली आज़ाद – नारायणपुर

भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष व नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष जैकी कश्यप ने प्रदेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि आज प्रदेस के अस्पतालों में ऑक्सीजन, बेड, रेमेडेसीवीर जैसे जीवन रक्षक दवाइयों का अकाल पड़ा है प्रदेस की जनता वेक्सीन लगाने लंबी लंबी लाइनों में खड़ी है इस पर सरकार का ध्यान नही सरकार को ध्यान है तो सिर्फ शराब बेचने में। जैकी ने कहा जिस पार्टी के मुखिया हाथ मे गंगाजल लेकर प्रदेस में शराबबंदी की बात किये शराब बंदी तो दूर इन्होंने घर पहुच सेवा उपलब्ध करवा दी आज लोगो के घर राशन पानी जरूरी चीजों की कमी से वो ऐसी परेशान है उसपर कोई निर्णय नही ये साफ दर्शाता है कि आम जनता की कोई चिंता नही।प्रदेस सरकार सिर्फ अपना फायदा देख रही जनता त्रस्त है ये सरकार प्रदेस को डुबाने में मस्त है।

युवा मोर्चा आपसे मांग करती है कि आप अपने इस फैसले को तत्काल वापस ले कल हमने पूरे प्रदेश में एक सुझाव से भरा ज्ञापन आपको भेजवाया है उस पर विचार करे। मुख्यमंत्री जी थोड़ी जनता के हित मे विचार कीजिये भोली भाली जनता को कमजोर समझ के हिटलर साही शाशन मत कीजिये। आज प्रदेस में शराब से ज्यादा दवाइयों और अस्पतालों में अच्छी सुविधाओं की आवश्यकता है इस पर कार्य कीजिये, युवाओ को लगने वाली वेक्सीन गांव गांव तक पहुचे और अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को भी इंजेक्शन लगे इस पर विचार करके रणनीति बनाइये जनता को किसी प्रकार की तकलिप हुई तो युवा मोर्चा प्रदेस स्तरीय लड़ाई लड़ने सड़क पर उतरेगी जिसमे प्रदेस की जनता भी कंधे से कंधा मिलाकर उसका साथ देगी आगे निर्णय आपका।

मृत महिला पोस्टमार्टम के पूर्व कोरोना टेस्ट मे कोरोना पॉजिटिव पाई, (आमगांव कोरोना विस्फोट होने से बचा)

0

सैय्यद वली आज़ाद – नारायणपुर

मिली जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर ग्राम आमगांव निवासी कलिबाई उम्र 50 वर्ष, पति सोनवा राम, महिला की मौत पानी मे डूबने से हुई थी, जिसे संजीवनी 108 की मदद से जिला हॉस्पिटल मे पोस्टमार्टम करने हेतु लाया गया, जिला हॉस्पिटल मे नियुक्त डॉ. स्मृति देवांगन ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते संख्या को देखते हुए अपनी सूझबुझ से शव परिक्षण के पूर्व मृत महिला का कोरोना टेस्ट किया तो मृत महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गयी, यह जिला हॉस्पीटल का पहला मामला है जो मृत महिला का शव परिक्षण के पहले कोरोना टेस्ट किया गया और महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गयी!

कोरोना टेस्ट के बाद डॉ. स्मृति देवांगन और सहयोगी सुखदेव मंडावी ने कोरोना के बढ़ते प्रकोप का ध्यान रखते हुए पीपीई किट पहन कर मृत महिला का शव परिक्षण किया l ऐसे मे आज जिला मुख्यालय के आमगांव मे कोरोना विस्फोट होने से बच गया अगर डॉ.स्मृति देवांगन के द्वारा कोरोना टेस्ट नहीं की होती तो ख़ुद भी कोरोना पॉजिटिव होती और इनके साथ गाँव मे मृत महिला के अंतिम संस्कार मे शामिल सभी ग्राम निवासी कोरोना पॉजिटिव पाए गये होते l

भाजपा ने मुख्यमंत्री के नाम का सौपा ज्ञापन

0

सैय्यद वली आज़ाद – नारायणपुर

प्रदेश नेतृत्व के आवाह्न पर भारतीय जनता पार्टी जिला नारायणपुर के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम सुझाव से भरा ज्ञापन उपजिलाधीश को सौपा, वही इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष बृजमोहन देवांगन ने कहा की covid 19 के गाईड लाईन का पालन करते हुये प्रदेश नेतृत्व के आवाह्न पर मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौपने आये है इस ज्ञापन मे निम्नलिखित बिन्दुओं के माध्यम से प्रदेश की कांग्रेस सरकार को वैश्विक महामारी कोविड 19 के इस कठिन समय मे भेदभाव रहित टीकाकरण बाबत सुझाव दिया गया है जिससे कोरोना के इस काल मे भारत मे ही बने दोनो टिके फिलहाल हमारे लिये आशा की एकमात्र किरण है लेकिन प्रदेश मे टीकाकरण के संबंध मे हो रही राजनीति दुखद है इन्ही सब बिन्दुओं को ध्यान मे रखते हुये प्रदेश भाजपा कुछ सुझाव देते हुये आपसे ये उम्मीद करती है इसे लागू कर छतीसगढ को कोरोना मुक्त बनाने के लक्ष्य की तरफ आगे बढ़ेंगे इस अवसर पर भाजपा जिलाकोषाध्यक्ष संदीप झा,भाजयूमो जिलाध्यक्ष जैकी कश्यप मौजूद थे ।

एक घंटे तक अंधेरे में डुबा रहा बस्तर, ब्लैक आउट की यादें हो गई ताज़ा

0

जगदलपुर। दुर्ग संभाग के विधुत केंद्र पुरुर में तकनीकी गड़बड़ी होने के कारण बस्तर संभाग में विधुत व्यवस्था बाधित हुई जिससे एक घंटे तक अंधेरे में लोगों को रहना पड़ा जिससे लोगों को वर्षों पहले दो बार घटित हुई ब्लैक आउट की यादें तरोताजा हो गई और लोगों में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

सरकारी राशन दुकानों का नारायणपुर विधायक व छतीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप ने किया निरीक्षण, विधायक चंदन कशप ने कहा सबको योजना का लाभ मिले, कोई ना रहे वंचित

0

नारायणपुर. विधायक व छतीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष आज अपने विधानसभा अंतर्गत कोंडागांव जिला के विभिन्न ग्राम का सरकारी राशन दुकानों का निरीक्षण करने पहुंचे। और बारी बारी से विभिन्न दुकानों में पहुंच कर विधायक चंदन कश्यप ने देखा कि प्रदेश सरकार की योजना का लोगों को ठीक से लाभ मिल रहा है कि नहीं। कहीं कोई समस्या तो नहीं आ रही है। सभी दुकानों में पर्याप्त मात्रा में राशन है या नहीं। दुकान पहँच कर सबसे पहले विधायक कश्यप राशन लेने आये लोगों से मिले उनका हालचाल जाना। और 2 माह का राशन एक साथ मिल रहा है कि नहीं इसकी जानकारी ली। लोगों से बातचीत किए।तब लोगों ने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने गरीबों के हित में बहुत अच्छा काम कर रहे है। जिसका सभी लोग भरपूर लाभ उठा रहे है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

विधायक कश्यप ने सभी ग्राम पंचायतों के सरपंच पंच और। कांग्रेस कार्यकर्ता को टीका करन और कोरोंना बीमारी के बारे मे जागरूक करने को कहा साथ में लोगों को भी दिन में कई बार सैनिटाइजर या साबुन से हाथ धोने की जानकारी दी। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र जैन मर्दापाल ब्लॉक अध्यक्ष सुखराम पोयम रामपत कोर्राम अजीत कोर्राम मोतीलाल बोयर मोतीलाल कश्यप रामसूरत को राम रमेश मंडावी मायाराम नाग श्यामलाल बघेल गुड्डू पोयम सोशल मिडिया विधायक प्रतिनिधि धर्मा पाढ़ी ग्राम सरपंच सचिव और कार्यकर्ता उपस्थित थे |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

साँसद दीपक बैज ने पेश की मानवता की मिशाल…कोरोना काल मे आपका साँसद आपके साथ..

0

बस्तर साँसद दीपक बैज लगातार इस लॉक डाउन की स्थिति में लोगो की मदत करते आ रहे है। उसी तारतम्य में जगदलपुर निवासी जो ब्रेन का इलाज हेतु रायपुर के निजी अस्पताल में गए थे और ठीक होने के पश्चात डिस्चार्ज के लिए लगभग उन्हें 19000 रुपये की कमी हुई ।जिसके बाद उन्होंने बस्तर साँसद दीपक बैज से फोन के माध्यम से सम्पर्क किया मामले को संज्ञान में लेते हुए साँसद बैज ने उक्त मरीज को तत्काल हॉस्पिटल से डिस्चार्ज करवाया और आज वह मरीज अपने घर मे सुरक्षित है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

इस कोरोना काल मे लगातार बस्तर साँसद दीपक बैज अपने क्षेत्र एवं क्षेत्र के बाहर भी लोगो की मदत कर मानवता की मिसाल पेश कर रहे हैं |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

आपका साँसद आपके साथ…..

कोरोना काल मे आपका साँसद आपके साथ, बस्तर साँसद दीपक बैज ने की तेलंगाना से आ रहे 4 मजदूरो की मदत….

0

साँसद कोविड जन सहायता केंद्र इन दिनों कोरोना काल मे मरीज़ो एवँ अन्य जिले में फसे हुए लोगों व मजदूरों की सहायता हेतु लगातार कदम उठा रहा है। आज चेक पोस्ट कोंटा में 2 दिनों से फसे 4 मजदूरों का कोरोना टेस्ट कराया गया जिसमें उनकी रिपोर्ट नेगिटिव आई। कोंटा से जगदलपुर जाने के लिए कोई साधन ना होने से वह चारो मजदूर पैदल आ रहे थे। तब उन्होंने कही से फोन नम्बर लेकर साँसद दीपक बैज से सम्पर्क किया तब बस्तर साँसद की पहल पर कोंटा के युवा नेताओं ने तुरन्त प्राइवेट गाड़ी का इंतजाम किया मूला किशोरी पहुंचे मजदूरों को गाड़ी में बिठवा कर 2 दिन से भूखे प्यासे मजदूर को सुकमा में खाने की व्यवस्था कर उन्हें जगदलपुर रवाना किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

Corona Breaking – जाने ! आज दल्ली एवं आसपास के क्षेत्रों में कितने कोरोना संक्रमित मिले

0

दल्लीराजहरा – कुछ दिनों से कोरोना का संक्रमण शहर से अधिक गाँव में देखने को मिल रहा था किन्तु आज कोरोना का रफ़्तार थमता दिख रहा है | आज डौंडी ब्लाक से कूल 35 संक्रमितों कि पुष्टि हुई है |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

डौंडी ब्लॉक में डौंडी एवं आसपास के क्षेत्र एवं दल्लीराजहरा में वार्डवार मिले संक्रमितों कि जानकारी इस प्रकार है –

This image has an empty alt attribute; its file name is image-10.png

|| विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध है कि सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें और फिर से कोविड को महामारी का रूप न लेने दे ||

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

मसीह समाज द्वारा की गई कोरोना टीका लगाने की अपील

0

जगदलपुर, 9 मई 2021 – मसीह समाज से जुड़े प्रमुख सदस्यों द्वारा समाज के सदस्यों से कोरोना का टीका लगाने की अपील की गई है। समाज के संरक्षक जॉन डेनियल ने कहा कि वे स्वयं कई अन्य रोगों से पीड़ित हैं तथा कई लोगों ने इन रोगों को देखते हुए टीकाकरण न करने की सलाह दी थी, मगर उनका विश्वास शासन द्वारा उपलब्ध कराए गए टीके पर था, इसलिए उन्होंने कोरोना रोधी यह टिक लगवाया। उन्होंने कहा कि टीके के कारण उन्हें किसी प्रकार की समस्या नहीं हुई और अब वे पूरी तरह स्वस्थ अनुभव कर रहे हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

उन्होंने कोरोना से सुरक्षित रहने के लिए टीकाकरण को सबसे कारगर उपाय बताया। मसीह समाज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रत्नेश बेंजामिन और पास्टर मधुसूदन कश्यप ने कहा कि कोरोना वैक्सिनेशन को लेकर कुछ लोग भ्रम फैलाने की कोशिशें कर रहे हैं। इन अफवाहों की ओर बिल्कुल भी ध्यान देने की जरूरत नहीं है। कोरोना का टीका आपको आपके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करता है, इसलिए बेझिझक टीका लगवाना चाहिए।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

MOST POPULAR

HOT NEWS