दल्लीराजहरा – आज दल्लीराजहरा में 05 कोरोना संक्रमित मिले |
एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित मिलें |
आज जिन वार्डों में कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है वे इस प्रकार है – वार्ड क्र 01 से 02, वार्ड क्र 02 से 02 और वार्ड क्र 23 से 01 की पुष्टि हुई है |
इस प्रकार आज एंटीजन से 05 की रिपोर्ट के आधार पर कुल 05 लोग कोरोना संक्रमित मिले |
विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |
बस्तर चेम्बर ऑफ़ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज, जगदलपुर के प्रतिनिधिमंडल ने आज सुश्री दीप्ती गौते, संयुक्त कलेक्टर को प्रधान मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में ई कामर्स कम्पनियों द्वारा FDI नीतियों एवं अन्य क़ानूनों के उल्लंघन करने के कारण उनके विरुद्ध कार्यवाही तथा “लोकल फ़ॉर वोकल” व “आत्मनिर्भर भारत” अभियान को मज़बूत करने की बात कही गई है।
आज पूरे देश में विभिन्न स्थानों से व्यापारिक संस्थाओं की ओर से माननीय प्रधान मंत्री जी के नाम ज्ञापन प्रेषित किया गया है।
जगदलपुर में बस्तर चेम्बर ऑफ़ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज ने बस्तर संभाग के व्यापारियों की ओर से ज़िला प्रशासन के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया।
जगदलपुर। बस्तर जिले के पुलिस अधीक्षक दीपक झा अपराधियों पर नकेल कसने नगर में बीट प्रणाली लागू किया गया था जिसके तहत् कुछ दिनों तक यह अच्छा कार्य कर रहे थे किंतु अब दो दिन चलो अढ़ाई कोस वाली कहावत को बीट प्रभारी चरितार्थ कर रहें हैं जिससे सट्टा का अवैध कारोबार फल-फूल रहा है जिसको रोकने किसी प्रकार की योजना नहीं दिखाई दे रही है तो दूसरी तरफ आसना में जुआ रैकेट वर्षों से चल रहा है जिसको जेल से छुटे अपराधियों का सिंडिकेट संचालित कर रहा है जिसकी जानकारी पुलिस को ना होना इंटेलीजेंस फेलवर माना जा रहा है।
नगरीय क्षेत्र अंतर्गत कोतवाली व बोधघाट थाना क्षेत्र के सभी 48 वार्डों में हर ठेलो-खोमचों में , गली-मोहल्लों में सटोरियों ने अपना तंत्र विकसित कर लिया है जिसके कारण अवैध सट्टे का कारोबार जमकर फल-फूल रहा है और इसके विपरित पुलिस अधीक्षक की बीट पुलिसिंग व्यवस्था ध्वसत हो रही है और जिला पुलिस की जमकर किरकिरी हो रही है।इन सबके बीच यह चर्चा जोरों पर है कि बीट प्रभारियों की सटोरियों से मधूर संबंध स्थापित हो रहें हैं जिससे यह कहावत जोरों पर है कि बगल में छोरा और शहर में ढ़िढ़ोरा पुलिस पीट रही है। इसी प्रकार अन्य अपराधों की जानकारी भी पुलिस को पता नहीं चल पा रहा है। इस बात का खुलासा तब हुआ जब कोतवाली थाना क्षेत्र में नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार ने छापामार 6 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने जिस जुआ फंड में दबीश देकर जुआरियों को पकड़ा है उसे संगठित अपराधियों का समूह द्वारा संचालित किया जा रहा है जिसमें अपराधों में शामिल कई सजायाफ्ता लोगों द्वारा यह कार्य किया जा रहा है। यहां तक जानकारी प्राप्त हुई है कि मेन रोड के एक व्यापारी द्वारा ब्याज में पैसा देकर जुआ फड़ संचालित किया जा रहा है।
मसगांव में दो दर्जन किसानों को खेतों में ड्रीप लगाने एवं बैंक से फायनेंस कराने के नाम पर दलाल ने 40 एकड़ जमीन को शहर के एक आदिवासी महिला के नाम बेचा । क्रेता के द्वारा 30 एकड़ बंजर भूमि सहित 70 एकड़ भूमि पर जमाया कब्जा । बाउण्ड्रीवाल के घेराबंद के बाद किसानों को अपने जमीन बिक्री किए जाने के खुलासे के बाद जमीन मालिक के होश उड़ गये । जबकि ग्रामीणों को कहना है कि हमने जमीन का बिक्री किया ही नहीं है । ग्रामीण अब कलेक्टर से शिकायत कर अपनी जमीन वापसी के लिए करेंगे गुहार । जानकारी के अनुसार जिले के बकावण्ड तहसील के मसगांव पंचायत में भी किसानों के जमीन का फर्जीवाड़ा ढंग से रजिस्ट्री कराकर हड़पने का हुआ षड़यंत्र । क्रेता द्वारा जमीन की बाउण्ड्रीवाल कराने के बाद जमीन मालिक को जमीन बिक्री किए | जाने का हुआ खुलासा ।
ग्रामीणों ने कहा जमीन नहीं बेचा : मसगांव के ग्रामीण तुलसी , बलराम , रघुनाथ , बुधमन , सदन , फगनू , गंगाधर , दामोदर , रघु , बलराम , शोभा , संग्राम , सोनसाय , सुकालू ने बताया कि ड्रीप लगाने एवं बैंक फायनेंस के नाम पर बस्तर के दो व्यक्तियों द्वारा सभी से संपर्क किया गया था उसी दौरान कुछ दस्तावेज में हस्ताक्षर कराया गया था इसके बाद वह कभी ग्रामीणों के संपर्क में नहीं आया । ग्रामीणों का कहना है कि हमलोगों ने अपनी जमीन की बिक्री नहीं की है हर वर्ष की भांति जमीन पर कास्त कार्य करते आ रहे है । कुछ माह पूर्व शहर के साहूकार तहसीलदार के साथ मौके पर पहुंचे और जमीन का सीमांकन करने लगे जिसका ग्रामीणों द्वारा विरोध करने पर तहसीलदार द्वारा कहां गया कि यह जमीन बिक्री की जा चुकी है । शासीय कार्यों में बाधा डालने पर जेल भेजने की भी धमकी दी गई थी । ग्रामीणों के विरोध के बाद भी बाउण्ड्रीवाल खड़ाकर किसानों के जमीन पर कब्जा किया गया ।
30 एकड़ शासकीय भूमि पर जमाया कब्जा : जानकारी के अनुसार मसगांव में खसरा नं .124,151 , 157 , 162 , 134 , 290 , 349 , 351 , 169 , 553 , 562,563 एवं अन्य खसरा की भूमि किसानों के नाम से दर्ज है । उक्त भूमि को शहर के एक आदिवासी महिला एवं एक अन्य व्यक्ति के नाम दर्ज होना बताया जा रहा है । बताया जा रहे है इस भूमि से सटा लगभग 30 एकड़ शासकीय भूमि है उक्त भूमि पर भी राजस्व विभाग से सांठगांठ कर कब्जा किया जा चुका है । उक्त स्थान पर बाउण्ड्रीवाल कर घेराबंदी भी किया जा चुका है । जमीन मालिक अपनी ही जमीन पर कब्जा पाने प्रशासन के चक्कर लगाने पर मजबूर है ।
कलेक्टर से करेंगे शिकायतः ग्रामीणों ने बताया कि उक्त मामले की शिकायत कलेक्टर से कर जमीन वापसी की गुहार लगाई जायेगी । नियमों के तहत जमीन का सीमांकन किसानों को वापसी नहीं हुई तो चक्काजाम की चेतावनी दी जा रही है । मुझे इसकी जानकारी नहीं है : बकावण्ड तहसीलदार पोयाम ने बताया कि इस संबंध में मुझे कोई जानकारी नहीं है और नहीं मेरे पास शिकायत आई है ।
मामले की निष्पक्ष जांच होगी : बस्तर एसडीएम श्री रावटे ने बताया कि आपके द्वारा मामले को संज्ञान में लाया गया है इस मामले की निष्पक्ष जांच होगी जांच में सही पाये जाने पर रजिस्ट्री निरस्त कराने के साथ दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी ।
चिखलाकसा – बालोद जिले के अध्यात्मिक देवभुमि पाटेश्वर धाम छत्तीसगढ़ में ही नही वरन पूरे भारतवर्ष में गौ रक्षा एवं सनातन धर्म के लिये विगत 45 वर्ष से कार्य कर रहे है। इन 45 वर्षों में वन विभाग द्वारा किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा किये जाने के संबंध में नोटिस नहीं दिया गया है। वर्तमान में वनमंडलाधिकारी, वनमंडल बालोद द्वारा पत्र कं. 62 दिनांक 07.11.2020 को पाटेश्वर सेवा संस्थान को अवैध कब्जा बताकर अतिकमित क्षेत्र को खाली
करने की सूचना दी गई है खाली नहीं करने की स्थिति में कार्यवाही किये जाने का भी उल्लेख किया गया है. चुकि सेवा संस्थान लगभग 45 वर्षो से संचालित है तो आज पर्यन्त तक वन मंडल बालोद द्वारा क्यु कार्यवाही नहीं की गई है। वर्तमान में राजनितिक दबाव से आदिवासी समाज को भड़का कर पाटेश्वर धाम के खिलाफ करने की साजिश की जा रही है।
पाटेश्वर सेवा संस्थान में देश भर के हजारों भक्त दर्शन के लिये आते है। जिससे हमारे जिले का नाम देशभर में प्रसिद्ध हो चुका है।
अत: महोदया जी सनम्र आग्रह है कि पाटेश्वर धाम के खिलाफ वन विभाग द्वारा किये जा रहे अनुचित कार्यवाही को रोकवाने की कृपा करें।
ज्ञापन सौंपते समय भाजपा कार्यकर्ता के साथ सांसद प्रतिनिधि विक्रम ध्रुवे, भिखी मसिया अध्यक्ष नगर पंचायत चिखलाकसा, अब्दुल इब्राहीम उपाध्यक्ष नगर पंचायत चिखलाकसा इसके अलावा पार्षदगण संगीता साहू, सुनीता गुप्ता, कुन्ती देवांगन आदि उपस्थित रहे |
बालोद – आज प्रदेश नेतृत्वा के आदेशानुसार जिले के समस्त धान खरीदी केन्द्रो में जन चौपाल का आयोजन किया गया जिसमे केंद्र सरकार द्वारा पारित तीन कृषि विधेयक के लाभ, किसानों को धान बेचने में होने वाले परेशानी या तकलीफ के बारे में जानकारी ली गई.,किसानों ने बताया बारदाना की समस्या है और फटे बारदानेसोसायटी द्वारा दे रहे वही धान का उठाव नही होने से समस्या आ रही जिला भारतीय जनता पार्टी व किसान मोर्चा द्वारा 9 मंडलों में धान खरीदी के लिए प्रभारी और निगरानी समिति के सदस्य निरीक्षण किये जिला भाजपा के अध्यक्ष कृष्णकांत पवार जी ने जुंगेरा, तरौद, दरबारी नवागांव, जगन्नाथपुर,लाटाबोड़
औराभाटा समिति में किसानों से मिलकर उनकी परेशानी का जायजा लिए जिसमे प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष के साथ किसान नेता पवन साहू ,जिला मंन्त्री शरद ठाकुर, मंडल अध्यक्ष ग्रामीण प्रेम साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कीर्तिका साहू जिला महामंत्री किसान मोर्चा तोमन साहू वरिस्ट नेता गोपाल बोहरा पूर्व मंडल अध्यक्ष शहर कमलेश सोनी ग्रामीण सुरेंद्र देशमुख
कार्यालय प्रभारी लोकेश श्रीवास्तव, जिला प्रचार प्रसार प्रभारी राजीव शर्मा, ,दुर्जन साहू, बीरेंद्र साहू ,जनपद सदस्य छगन देशमुख, यशवंत साहू मणिकांत बाघेल कमाता साहू , लिखन साहिरो शशीकांत साहू संतोष कौसिक ,नरेंद्र सोनवानी, हरी राम शाटिया ,माहेश्वरी भूपेंद्र चंद्राकार चित्रसेन साहू अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी अबरार सिद्धिकी, कुशल साहू,लिखन साहू आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
धान खरिदी केद्र चिखलाकसा मे जन चौपाल कार्यक्रम हेतु निगरानी समिति के सदस्यो ने आदिम जातिय सेवा सहकारी समिति चिखलाकसा मे अपनी उपस्थिति दर्ज की –
धान खरिदी केद्र चिखला कसा मे जन चौपाल कार्य क्रम हेतु निगरानी समिति के सदस्यो ने आदिम जातिय सेवा सहकारी समिति चिखलाकसा मे उपस्थित अध्यक्ष भिखी मसिया उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहिम सांसद प्रतिनिधि विक्रम धुर्वे समस्त भाजपा पार्षद संगीता साहू , शांति रावटे, विमला जैन, सुनीता गुप्ता, विजय डड़सेना, कुंती देवांगन आदि उपस्थित रहे |
जगदलपुर – 06 जुआड़ी जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़े गये , आरोपियों के कब्जे से 26,000/- रूपये नगदी बरामद, मौके से 08 मोटर सायकल, 06 मोबाईल एवं ताश के पत्ते बरामद , जप्त सम्पत्ति की कुल कीमत 2,07,500/- रूपये (मोटर सायकल, मोबाईल, नगद) जप्ती की गई |
थाना सिटी कोतवाली जगदलपुर को आसना जंगल में चल रहे जुआ के फड़ पर रेड कार्यवाही कर 06 आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की गई है । प्राप्त जानकारी के अनुसार आसना जंगल में कुछ जुआड़ी ताश के पत्तो पर रूपये पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है सूचना पर पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा, अति. पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में रेड कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू के नेतृत्व में टीम तैयार कर दर्शित स्थल पर रेड कार्यवाही किया गया । रेड कार्यवाही के दौरान 06 जआडी जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़े गये जिनके फड़ एवं पास से 26,000/-रूपये नगद, 06 नग मोबाईल, 08 नग मोटर सायकल, ताश के पत्ते बरामद किया गया ।
पकड़े गए आरोपीयों के नाम इस प्रकार है –
1. विमल दास पिता स्व0 नेपाल दास साकिन इंदिरा वार्ड जगदलपुर 2. कारू राम बघेल पिता सकरू राम बघेल साकिन फारेस्ट कालोनी कुम्हारपारा 3. प्रदीप पटेल पिता मनमोहन पटेल साकिन प्रवीर वार्ड 4. महेश यादव पिता शंभू यादव साकिन मोती तालाबपारा 5. हीरालाल पिता स्व0 रामचरण पटेल साकिन दंतेश्वरी वार्ड 6. धरमू नाग पिता धनर नाग साकिन मदर टेरेसा वार्ड जगदलपुर
उक्त 06 आरोपियों के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर कार्यवाही किया गया है । उक्त जप्त सम्पत्ति की सम्पूर्ण अनुमानित कीमत – 2,07,500/- रूपये ऑकी गई है । महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी – निरी0 एमन साह, उप निरीक्षक होरीलाल नाविक, सउनि0 विनायक सिंह, आर0 बबलू ठाकुर, रवि ठाकुर, रवि सरदार, लम्बोदर मौर्य, भूपेन्द्र नेताम, गीतम सिन्हा
दल्ली राजहरा बस स्टैंड में दशक पूर्व व्यवसाय हेतु साडा द्वारा आंबटित गुमटी में वर्तमान में लगभग सभी ने कुछ हिस्सों में अवैध पक्का निर्माण करवा लिया गया है । इस मसले में एक संगठन द्वारा किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ अवैध निर्माण तोड़े जाने बाबत आंदोलन में बैठा हुआ है ।
मामले में किसी एक व्यक्ति विशेष को किये जाने वाली प्रताड़ना , व व्यक्तिगत लड़ाई की आड़ साफ दिख रही है । सारी वस्तुस्थिति अनुसार युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव प्रशांत बोकड़े ने अनुविभागीय दंडाधिकारी को विज्ञप्ति सौंपी , जिसमे उन्होंने एक व्यक्ति को प्रताड़ित करने के बजाय समानांतर कार्यवाही करते हुए सभी अवैध निर्माणों पे कार्यवाही की बात कही ।
बकावण्ड ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत पंडानार में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी यंग स्टार क्रिकेट क्लब द्वारा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन व उद्धघाटन ग्राम पंचायत सरपंच पूनी भारती एवं उप सरपंच हेमकांत सिंह ठाकुर द्वारा उद्धघाटन किया गया।जिसमें ग्रामीण अंचल की 16 टीमों को आमंत्रित किया गया *हैं।प्रत्येक मेच 10 ओबर का खेलाया जा रहा है जिसमें एम्पायर का निर्णय आकरी निर्णय होगा ।प्रत्येक टीम ग्रामीण होगा और बड़ा टीम का अनुमति नही है।
जिसमें इंट्रीपीस 1100 एक हजार एक सौ रु.।
प्रथम पुरस्कार10 दस हजार रु.।
द्वितीय पुरुस्कार5 हजार रु.रखा गया है।
इस अवसर में उपस्थित कुरसो पटेल,अर्जुन,लखेश्वर,दामोधर आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
जिला नारायणपुर में स्थित पाल मेडिकल जो की तहसिलपारा में स्थित है जहां बेधड़क बिल के साथ एक्सपायरी दवा का किया जा रहा है बिक्री मरीज मिथलेश ठाकुर द्वारा पॉल मेडिकल स्टोर से 14.12.20 को दवा लिया गया साथ ही बिल भी लिया गया घर जाकर मरीज ने दवा की एक्सपायरी डेट देखा गया तो जुलाई 2020 तक का दवा की समय अवधि पाई गयी जिससे मरीज तुरंत उसे उपयोग नही किया इस प्रकार से इस प्रकार से और लोगों के द्वारा भी बताया जा रहा है की बिना डॉक्टर के पर्ची के दवाईयों का विक्रय किया जाता है।
जिसे पाल मेडिकल संचालक द्वारा सामने वाले को समझा लिया बात वहीं खतम कर दिया गया,वहीं बेसुद ड्रग अधिकारी को इस मामले की कोई जानकारी नही न ही आडिट में यह दिखा इस प्रकार पॉल मेडिकल संचालक द्वारा एक्सपायरी दवा विक्रय करने से लोगों के जान को खतरा है, एक्सपायरी दवा के दुषपरिणाम से मरीजों की जान भी जा सकती है।