दल्लीराजहरा – दल्ली में 9 के साथ डौंडी ब्लाक में आज 11 कोरोना पॉजिटिव मिले जिसमे कुसवाढ में 1 और लिमहूडीह में 2 | दल्लीराजहरा में वार्ड क्र 1, 2 और 4 से आज शाम 6 पॉजिटिव एवं आज सुबह 3 कोरोना पॉजिटिव मिले | इस प्रकार दल्लीराजहरा से कूल 9 कोरोना पॉजिटिव मिलने की पुष्टि हुई है | सभी कोरोना पॉजिटिव की ट्रेवल हिस्ट्री की जांच की जा रही है एवं सभी जिले के covid अस्पताल ले जाया जा रहा है |
दल्लीराजहरा – दल्ली-डौंडी मार्ग में एरोड्रम के पास स्थित पूल पर अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत हो गई है | युवक पैशन प्रो मोटरसाइकिल जिसका न CG24 5823 काले रंग की थी | घटना अभी रात्रि 8 बजे की है | सूत्रों द्वारा पता चल है कि युवक का दुष्यंत है एवं वह मनौद (बालोद) का रहने वाला है एवं ऑपरेटर का कार्य करता था युवक की उम्र 45-50 के आसपास का बताया जा रहा है | मौके पर पुलिस पहुँच चुकी थी | शव का पंचनामा कर आगे की करवाई की जा रही है | पुलिस द्वारा दुर्घटना करने वाली गाड़ी की तलाश की जा रही है |
दल्लीराजहरा – दल्ली-डौंडी मार्ग में एरोड्रम के पास स्थित पूल पर अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत हो गई है | युवक की पहचान नहीं की जा सकी है | घटना अभी रात्रि 8 बजे की है | सूत्रों द्वारा पता चल है कि युवक मरकाटोला का है एवं ऑपरेटर का कार्य करता था युवक की उम्र 45-50 के आसपास का बताया जा रहा है | मौके पर पुलिस पहुँच चुकी थी | शव का पंचनामा कर आगे की करवाई की जा रही है | पुलिस द्वारा दुर्घटना करने वाली गाड़ी की तलाश की जा रही है |
रायपुर – कोतवाली थाना क्षेत्र में एक मेडिकल के 22 वर्षीय छात्र मृत्युंजय साहू ने 30 अगस्त की सुबह चार बजे सदर बाजार स्थित अपने घर के तीन मंजिला छत से कूद गया था जिसे इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां आज इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
मृतक छात्र का पोस्टमार्टम से पहले कोरोना टेस्ट भी कराया गया, जिसमें उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. आत्मघाती कदम उठाने के पीछे की वजह क्या है इसका पता नहीं चल सका है | मृतक ने सुसाइट क्यों की है इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है |
रायपुर – दसवीं व बारहवीं बोर्ड के पूरक परीक्षा को लेकर माशिमं ने अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है. इससे इन छात्रों को अब साल बर्बाद होने का डर सता रहा है. कॉलेज और स्कूल में प्रवेश भी खत्म हो गया है. लगभग 80 हजार छात्र का भविष्य अधर में अटका है |
10 वीं के बच्चे 11 वीं में और 12वीं के कॉलेज में प्रवेश लेंगे लेकिन परीक्षा नहीं होने से लगभग 80 हजार विद्यार्थी अपने अगले कक्षा की पढ़ाई से तीन माह पिछड़ चुके हैं. जल्द फैसला नहीं लिया गया है, तो साल बर्बाद हो जाएगा.
इस विषय पर माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव ने कहा कि छात्रों का नुकासन होने नहीं देंगे बहुत जल्द आगे क्या करना है इसका फैसला लिया जाएगा. पूरक परीक्षा के बाद बच्चों को स्कूल कॉलेज में प्रवेश दिया जाए इसको लेकर स्कूल शिक्षा और उच्च शिक्षा के बीच बात कर रास्ता निकाला जाएगा. परीक्षा जिस समय भी हो, परिणाम जारी होने के 10 दिन तक प्रवेश के लिए व्यवस्था किया जाएगा.
अयोध्या विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष और कमिश्नर एमपी अग्रवाल की अध्यक्षता में ये मीटिंग आयोजित की गई। इस बैठक में राम मंदिर के 274110 वर्ग मीटर के ओपन एरिया और लगभग 13000 वर्ग मीटर के कवर्ड एरिया का नक्शा पास हो गया है। खास बात ये है कि इस 13000 वर्ग मीटर के कवर्ड एरिया में ही राम मंदिर बनेगा।
अयोध्या विकास प्राधिकरण बोर्ड से मानचित्र की मंजूरी के बाद अब प्राधिकरण जरूरी शुल्क जमा करने के लिए ट्रस्ट को पत्र जारी करेगा। ट्रस्ट उसी के बाद धनराशि जमा करेगा। धनराशि जमा होने के बाद ही प्राधिकरण स्वीकृत नक्शा ट्रस्ट को सौंपेगा।
राम मंदिर ट्रस्ट को विकास शुल्क के साथ-साथ अनुरक्षण शुल्क पर्यवेक्षण व लेबर सेस भी देना होगा। लगभग पांच करोड़ रुपए विकास शुल्क व अन्य शुल्क भी सरकार को देना होगा।
रायपुर – निजी स्कूलों द्वारा पालकों को दिया समय यदि 8 सितम्बर तक फीस जमा नहीं किये तो बच्चे की ऑनलाइन क्लास बंद कर दी जाएगी ऐसा छत्तीसगढ़ प्रायवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने सभी विद्यालयों को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने सोमवार को एसोसिएशन की बैठक में लिए गए निर्णय की जानकारी दी है। 31 अगस्त 2020 एसोसिएशन की बैठक में बताया गया कि स्कूल द्वारा निरंतर पालकों से ट्यूशन फीस के लिए अनुरोध किया जाता रहा किन्तु सिर्फ 20-30 प्रतिशत पालकों द्वारा फीस जमा की गई बाकी किसी ने भी जमा नहीं किया गया है जबकि स्कूल द्वारा नियमित हर एक बच्चे को ऑनलाइन शिक्षा प्रदान की जा रही है |
ऑनलाइन पढाई करवाना शिक्षकों के लिए काफी चुनौती भरा कार्य है फिर भी शिक्षक पुरे मन से बच्चों को पढ़ा रहे है | पालकों द्वारा फीस भुगतान नहीं किये जाने के कारण सभी विद्यालयों की आर्थिक स्थिति डगमगा गयी है, और अगर यही हाल रहा तो आर्थिक समस्याओं के चलते विद्यालय ही बंद हो जावेंगे। सरकार द्वारा भी शिक्षण संस्थाओं के लिए किसी प्रकार के राहत पैकेज की घोषणा नहीं की गयी है।
वर्तमान में इन समस्याओं को देखते हुए 8 सितम्बर तक यदि किसी बच्चे की फीस जमा नहीं होती ऑनलाइन कक्षा से वंचित कर दिया जायेगा और किसी पालक को आर्थिक समस्या हो तो वे सम्पूर्ण दस्तावेज के साथ विद्यालय में संपर्क कर सकते है |
डौंडी :- ईश्वर के प्रति सबकी अपनी अपनी श्रद्धा होती है।लेकिन कोरोना काल मे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने व अन्य जरूरी सावधानी बरतने का संदेश देते हुए डौंडी विकासखंड ग्राम गोटूलमुंडा के 45 वर्षीय युवक विजय परिहार जो विगत वर्ष एक्सीडेंट होने से दोनों पैर विकलांग हो गया। परंतु अपनी श्रद्धा को अनोखे अंदाज में पिरोते हुए दल्लीराजहरा पूर्व मुख्य मार्ग स्तिथ दिव्यांग यात्री प्रतीक्षालय के एक कोने में रस्सी व बांस की जौहा सहारे भगवान गणेश की मूर्ति स्थापना कर रोजाना विधिवत पूजा अर्चना कर रहे है। विकलांग विजय परिहार का मानना है कि कोरोना काल मे यह स्थल सबसे उचित है जहां दिव्यांग व अन्य लोग सेवा भाव से स्वच्छ माहौल में पूजा अर्चना कर सामाजिक दूरियां बनाए रखे।
बालोद–कोविड़ के धनात्मक प्रकरण पाए जाने पर आवश्यक कार्यवाही किया गया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरूर के एक्सरे टेक्नीशियन को कार्य के दौरान सर्दी बुखार के लक्षण पाए जाने पर खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ जी आर रावटे जी के निर्देश पर उनका एंटीजन टेस्ट कराया गया, जिनका जांच रिपोर्ट धनात्मक पाया गया। पुष्टि खंड चिकित्सा अधिकारी द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही करते हुए संस्था प्रमुख द्वाराओपीडी संचालन को बंद किया गया व लोगों से अपील की गई। धनात्मक पाए व्यक्ति को उचित उपचार व देख रेख हेतु आयसोलेशन संस्था शिफ्ट किया गया। साथ ही साथ उनके संपर्क में आए व्यक्तियों की पहचान कर होम आयशोलेशन किया गया एवं संस्था की आवश्यक उपकरण, फर्नीचर, व संस्था के सभी क्षेत्र को मानक के अनुरूप सैनिटाइज किया गया दूसरे दिन रविवार को बीएमओ के निर्देशन में पुनः संस्था को पूर्ण रूपेण सेनिटाइज किया गया है एवं संस्था व विकास खंड के स्वास्थ्य संस्था में कार्यरत सभी अधिकारी कर्मचारी को निर्देशित किया गया कि शासन द्वारा दिए गए covid 19 के सुरक्षात्मक दिशा निर्देशों व नियमो का कड़ाई से पालन करते हुए कार्य संपादन किया जावे साथ ही साथ समुदाय के लोगो से खंड चिकित्सा अधिकारी द्वारा अपील किया गया कि अस्पताल में आने से पूर्व हाथो को साबुन से धुलाई मास्क का उपयोग, सामाजिक दूरी बनाएं रखें ताकि कोरोंना संक्रमण से बची जा सके संस्था सोमवार से यथावत संचालित रहेगी।