जल जीवन मिशन अंतर्गत क्रियान्वयन सहायता एजेंसीयों का प्रशिक्षण शिविर 2 मार्च से जारी है , कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग आर के धनंजय ने बताया कि बालोद कलेक्टर जन्मेजय महोबे के अध्यक्षता में चल रहे इस प्रशिक्षण कार्यशाला में महज 19 एजेंसी के 43 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया है, जिन्हे 5 समूहों में बांटकर जिले के दुपचेरा, अछोली , सिवनी , पैरी, दानीटोला विजिट अध्ययन के लिए भेजा गया जहां उन्होंने ग्राम पंचायत प्रतिनिधि, स्व सहायता समूह के सदस्यों , ग्राम सभा के सदस्यों , मितानीनो और अन्य ग्रामीणों से मिलकर, जल संरक्षण समेत जल जीवन मिशन के उद्देश्य के बारे में जानकारी दी।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
ग्राम भ्रमण कर प्रशिक्षणार्थियों ने उन ग्रामों का नक्शा बनाकर वहां के स्थान एवं गतिविधियों का आकर्षक मानचित्र उकेर कर लोगो को समझाने की कोशिश की, प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षणार्थियों ने अध्ययन कर प्रजेंटेशन के माध्यम से रूपरेखा दिखाने की कोशिश की ।
बालोद – प्रार्थी कार्तिक राम कुम्हार थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 30-31/01/2022 के दरमियानी रात्रि अज्ञात चोर द्वारा बाहर का संकल लगाकर दूसरे मकान का ताला तोड़कर घर अंदर प्रवेश कर पेटी में रखे हुए नगदी रकम 12,000 रू0 एवं बचकानी चांदी के करधन वजनी 04 तोला को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है, कि रिपोर्ट पर अपराध क0 21/2022 धारा 457, 380 भादवि पंजीबध्द कर विवेचना की जा रही थी।
ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ते हुए चोरी की घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम एवं उप पुलिस अधीक्षक एस०एस० मौर्य के मार्गदर्शन में रात्रि में लगातार गश्त पेट्रोलिंग करने हेतु लगातार निर्देश प्राप्त होते रहा है, जिस पर दिनांक 02.03.2022 की रात्रि थाना रनचिरई पुलिस द्वारा रात्रि जोनल चेक गश्त एवं पेट्रोलिंग ड्यूटी पर मय शासकीय वाहन थाना प्रभारी उप निरीक्षक यामन कुमार देवांगन, हमराह स्टाफ प्रधान आरक्षक क0 1633 राजकिशोर साहू, आरक्षक 515 राकेश साहू के रवाना हुए थे। गश्त के दौरान ग्राम मोखा के पास 02 व्यक्ति संदिग्ध रूप से घुमते मिले, जो पुलिस को देखकर छुपने का प्रयास करने लगे, जिसे पुलिस के द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिनसे पूछताछ करने पर अपना नाम, पता तथा काम के संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे रहे थे, जिससे उनकी गतिविधि संदिग्ध प्रतीत होने पर उन्हें पकड़कर थाना लाया गया।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
थाना लाकर दोनों संदिग्धों से पूछताछ करने पर अपना नाम (01) राम निर्मलकर पिता रितराम निर्मलकर उम्र 24 वर्ष सा0 रवेली थाना मुजगहन सा0 रवेली थाना मुजगहन जिला रायपुर हाल मुकाम खुरसेंगा, पुलिस चौकी बिरेझर जिला धमतरी (02) जितेन्द्र साहू पिता प्रकाश साहू उम्र 20 वर्ष ग्राम खुरसेंगा, पुलिस चौकी बिरेझर, थाना कुरूद, जिला धमतरी बताये जिनसे कड़ाई से पूछताछ करने पर थाना रनचिरई क्षेत्र में ग्राम फुण्डा में दिनांक 30-31/01/2022 के दरमियानी रात्रि को दोनों मिलकर चोरी करना स्वीकार किये। जिनसे लगातार पूछताछ करने पर बालोद के अतिरिक्त जिला रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र में मोटर सायकल, धमतरी जिला में बिरेझर चौकी के ढेठा गांव में सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी तथा दुर्ग जिले के रानीतराई थाना अंतर्गत ग्राम औसर से सोना चांदी एवं नगदी चोरी करना स्वीकार किये।
आरोपियों को पूछताछ करने पर मेमोरेण्डम कथन के आधार पर थाना रनचिरई के अपराध क0 21/2022 धारा 457, 380, 34 भादवि में ग्राम फुण्डा से चोरी किये गये रकम एक नग चांदी का करधन जिसका वजन करीब 04 तोला, कीमती 2000 रू0, व नगदी रकम 2200 रू0 के साथ साथ अन्य तीनों चोरी के मामले में चोरी किये गये जेवरातों व मोटर सायकल जुमला कीमती 60,500 रू० को जप्त किया गया। उक्त कार्यवाही में सराहनीय भुमिका – उप निरीक्षक यामन कुमार देवांगन, थाना प्रभारी रनचिरई, उप निरीक्षक कैलाशचंद मरई, चौकी प्रभारी कंवर, थाना रनचिरई से स0उ0नि0 धनीराम ठाकुर, प्रधान आरक्षक क0 1633 राजकिशोर साहू, आरक्षक क0 515 राकेश कुमार साहू, सायबर सेल बालोद से प्रधान आरक्षक क0 1636 भुनेश्वर मरकाम, आरक्षक क0 1279 विवेक शाही, आरक्षक क0 323 राहुल मनहरे, आरक्षक क0 202 संदीप यादव ।
गिरफ्तार आरोपी:
(01) राम निर्मलकर पिता रितराम निर्मलकर उम्र 24 वर्ष सा0 रवेली थाना मुजगहन सा0 रवेली थाना मुजगहन जिला रायपुर हाल मुकाम खुरसेंगा, पुलिस चौकी बिरेझर जिला धमतरी (02) जितेन्द्र साहू पिता प्रकाश साहू उन 20 वर्ष ग्राम खुरसेंगा, पुलिस चौकी बिरेझर, थाना कुरूद, जिला धमतरी
जप्ती:(01) ग्राम फुण्डा, थाना रनचिरई, जिला बालोद से चोरी का जप्त मशरूका – एक नग चांदी का करधन जिसका वजन करीब 04 तोला, कीमती 2000 रू0, व नगदी रकम 2200 रू0। (02) अभनपुर, जिला रायपुर में छोटे उरला शराब भट्ठी से चोरी का जप्त मशरूका – बजाज विकांत कंपनी का मोटर सायकल इंजन ___नंबर JHZWGM10686 चेचिस नंबर MD2A74BZ8GWM10369 कीमती करीबन 20,000 रू0। (os) ग्राम ढंठा, जिला धमतरी से चोरी का जप्त मशरूका-एक जोड़ी सोने का टाप्स करीब 05 ग्राम कीमती 20,000 रू0, एक नग सोने का लॉकेट करीब 02 ग्राम, कीमती 8000 रू0, चांदी का पायल एक जोड़ी करीब 100 ग्राम कीमती 5000 रू01 (64) ग्राम औसर, थाना रानीतराई, जिला दुर्ग से चोरी का जप्त मशरूका-एक नग सोने का फुल्ली करीब 01 ग्राम कीमती 4000 रू0, एक नग चांदी का चाबी गुच्छा करीब 30 ग्राम कीमती 1500 रू० (05) एक लाल पीला रंग के थैले में एक लोहे का पेंचिस, एक पेचकस, जिसका मुठ काले रंग का है, एक 17-19 नं. का पाना, एक सिल्वर रंग का तोता पाना, एक लोहे का सुम्बा जैसा औजार जिसका एक छोर नुकिला एवं एक छोर मुड़ा हुआ है।
रायपुर। नवा रायपुर के किसानों ने सरकार द्वारा वर्ष 2012 के सर्वे के आधार पर 2500 वर्गफीट के आवासीय पट्टा देने का विरोध किया है। किसानों का कहना है कि जब तक पूरे जमीन का पट्टा नहीं दिया जाएगा, तब तक एक भी किसान पट्टा नहीं लेगा। किसानों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का सर्वे आज की स्थिति में कराया जाए। नवा रायपुर किसान कल्याण समिति के अध्यक्ष रूपन चंद्राकर ने कहा, पूर्व में भाजपा सरकार ने किसानों को उसके काबिज जमीन पट्टा देने की बात कही थी। जब तक किसानों की मांगें पूरी नहीं होती, उनका आंदोलन जारी रहेगा।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
पिछले 60 दिनों से नवा रायपुर विकास प्राधिकरण भवन के सामने धरने पर बैठे किसानों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। इस बीच सात मार्च से ग्रामीणों को आवासीय पट्टा देने का कार्यक्रम जारी किया है। यह काम 4 मई तक चलना है। नई राजधानी परियोजना प्रभावित किसान कल्याण समिति की मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा गठित मंत्रिमंडलीय समिति द्वारा की गई सिफारिशों को मान्य करते हुए नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण के संचालक मंडल ने किसानों के हित में 6 बिन्दुओं पर अमल करते हुए आदेश जारी किए हैं। इनमें प्रमुख रूप से आवासीय पट्टा वितरण, पात्रतानुसार 1200 से 2500 वर्गफीट आवासीय भूमि का आबंटन, शासकीय भूमि पर कब्जा जहां पर है, वहीं दिया जाना, जिसके लिए ग्रामीण विकास योजना के क्रियान्वयन की शर्त को शिथिल करने की सहमति शामिल है।
मंत्रालय जाने निकले किसानों को रोका
गुरुवार को मुख्य सचिव अमिताभ जैन से मिलने मंत्रालय जाने की कोशिश कर रहे ग्रामीणों को पुलिस ने वहीं रोक दिया। बाद में किसानों ने वहीं पर अपना विरोध दर्ज कराया। अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे नई राजधानी प्रभावित किसान कल्याण समिति के अध्यक्ष रूपन चंद्राकर ने बताया, सभी प्रभावित गांवों से किसान सुबह धरनास्थल पर इकट्ठा हुए थे। कार्यक्रम था कि 27 गांवों के सभी वयस्कों को 1200 वर्गफीट विकसित भूखंड और गांव के लोग जहां बसे हैं उस पूरी बसाहट का पट्टा मांगने एक अपील फार्म मुख्यमंत्री को भेजेंगे। यही अपील फॉर्म मुख्य सचिव को देने जाने वाले थे, लेकिन हमें निकलने नहीं दिया गया। मांगे पूरी होने तक आंदोलन जारी है।
केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी का बयान यूक्रेन में फंसे बच्चों और उनके अभिभावकों के दर्द को बढ़ाने वाला माफी मांगे जोशी
रायपुर 03 मार्च । मोदी सरकार के मंत्री प्रहलाद जोशी के विदेश में पढ़ने वाले छात्रों को अयोग्य बताने वाले बयान की कड़ी निंदा करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि यूक्रेन में युद्ध के हालात की पूर्व सूचना के बावजूद मोदी सरकार ने यूक्रेन में फंसे भारतीय बच्चों की चिंता नहीं की। न ही उनके यूक्रेन से देश वापसी के लिए सही समय में कड़े कदम उठाए जिसका नतीजा है कि आज यूक्रेन में दो भारतीय छात्रों की मौत हो गई और तीन बेटियां लापता हुई है। और आज भी हजारों छात्र यूक्रेन में फंसे हुए हैं और उनके अभिभावक उनके देश वापसी के लिए मोदी सरकार की ओर देख रहे हैं। दुर्भाग्य की बात है मोदी सरकार की नाकामी को छिपाने के लिए भाजपा आरएसएस और मोदी सरकार के मंत्री हमेशा उलजुलूल बयानबाजी कर देश की जनता का ध्यान भटकाना चाहते हैं। यह पहला अवसर नहीं है जब मोदी सरकार के मंत्री इस तरह के घटिया बयानबाजी कर अपने अपरिपक्वता का प्रदर्शन किया हो। देश जब भी आपदा में रही है तब भाजपा के नेता अमर्यादित बयानबाजी कर मोदी सरकार के नाकामी पर पर्दा करते हैं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी के बयान को शर्मनाक बताते हुए कहा कि अपने निकम्मेपन को ढकने के लिए मोदी सरकार अपने मंत्रियों से इस प्रकार के बयान दिलवा रही है। मोदी सरकार के अज्ञानी मंत्री को इतना भी मालूम नहीं है कि बिना नीट क्वालीफाई किये कोई भी विद्यार्थी किसी भी देश के किसी भी मेडिकल कॉलेज में नहीं पढ़ सकता। छत्तीसगढ़ सहित देशभर के जितने भी छात्र यूक्रेन में पढ़ रहे हैं उन सभी ने नीट क्वालीफाई किया है। यूक्रेन में फंसे छात्र-छात्राएं एवं छत्तीसगढ़ सहित देश भर में रह रहे उनके अभिभावक बेहद दहशत में है। ऐसी स्थिति में छात्र-छात्राओं को अयोग्य बताना उनके जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है। निकम्मी मोदी सरकार अगर उनकी सुरक्षा लिए कुछ कर नहीं सकती तो कम से कम विद्यार्थियों को अयोग्य कहकर उनके और उनके अभिभावकों की भावनाओं को ठेस ना पहुंचाएं। यूक्रेन में अब तक दो भारतीय छात्रों की मौत हो चुकी है और साथ ही भारतीय छात्र छात्राओं के पिटाई और उनके अपहरण की खबरें भी आ रही हैं। छत्तीसगढ़ के 261 छात्र यूक्रेन में फंसे हुए हैं और उनके परिजन बेहद दहशत में हैं। युद्ध के पूर्वानुमान के बावजूद केंद्र में बैठी मोदी सरकार के नेता और स्वयं प्रधानमंत्री मोदी यूक्रेन से भारतीय छात्रों को सुरक्षित देश तक लाने का प्रबंध करने के बजाय चुनावी भाषणबाजी और सत्ता पाने के प्रबंध में लगी रही। अब एक ओर भाजपा छत्तीसगढ़ के यूक्रेन में फंसे विद्यार्थियों के परिजनों से मिलने का ढोंग कर रही है और दूसरी ओर इनकी पार्टी के नेता व जिम्मेदार मंत्री जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे विद्यार्थियों को फेल बता रहे हैं |
आज दिनांक 03.03.2022 को पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार , बालोद जिला बालोद ( छ 0 ग 0 ) के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी प्रतीक चतुर्वेदी एवं पर्यवेक्षण अधिकारी राजेश बागड़े के मार्गदर्शन में रक्षित निरीक्षक मधुसुदन सिंह नाग , महिला सेल प्रभारी पद्मा जगत , थाना कोतवाली प्रभारी मनीष शर्मा यातायात प्रभारी नवल किशोर कश्यप एवं रक्षित केन्द्र बालोद के पुलिस बल कोतवाली , यातायात तथा महिला सेल के अधिकारी / कर्मचारियों के साथ बालोद शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुचारू रूप से बनाये रखने हेतु भ्रमण किया गया ।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
भ्रमण दौरान बालोद शहर के विभिन्न मार्गों में वाहन चालकों , बच्चों एवं अव्यवस्थित रूप से वाहन खड़े करने वालों को यातायात संबंधी जानकारी दी गई । जैसे कि तीन सवारी न चलने , नावालिक को वाहन चलाने नहीं देने , हेलमेट पहनने तथा यातायात नियमों का पालन करने समझाईश दी गई । शहर के दुकानदारों को दुकान के सामने सामान फैलाकर नहीं रखने तथा दुकान के सामने वाहन नहीं खड़े करने के संबंध में आवश्यक समझाईश दी गई । वाहनों को निर्धारित जगह में खड़े करने बताया गया ।
केशकाल। सीधे सरल अशिक्षित गरीब आदिवासियों को असत्य जानकारी देकर मजदूरी में बुलवाकर नवनिर्मित राष्ट्रीय राजमार्ग 30 के किनारे के सागौन नर्सरी की कटाई करवाकर उक्त कीमती भूमि हड़पने का अपराध करने वाले के खिलाफ तत्काल अपराध कायम करके सख्त कार्रवाई करना चाहिए।
यह मांग करते हुए केशकाल विधानसभा के पूर्व विधायक कृष्ण कुमार ध्रुव ने कहा है की केशकाल नगर से सटे हुए PF1262में 300/मजदूरी देकर करवाये गये अंधाधुंध कटाई करवाया गया है जो बहुत ही गंभीर अपराध है। बायपास राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे की कीमती सरकारी भूमि हथियाने के फिराक में लगभग एक एकड़ सागौन प्लांट को सफाचट कर दिया गया। पूर्व विधायक का कहना है की केशकाल से लगभग 10कि.मी.दूर ग्राम सिदावंद में रहने वाले गरीब आदिवासियों को झूठ बोलकर उन्हें मजदूरी पर बुलवाकर उनसे वन अपराध कराकर गंभीर आपराधिक मामले में फंसाकर बदनाम और प्रताड़ित कराने वाले को ही इस मामले का मुख्य आरोपी बनाना चाहिए और उसके खिलाफ अनुसूचित जाति/जनजाति संरक्षण अधिनियम के अन्तर्गत इस तरह से कठोर कार्रवाई होना चाहिए जिससे भविष्य में फिर से इस तरह का कृत्य करने कराने का दुस्साहस न कर सके । मजदूरी पर सागौन प्लांटेशन काटने वाले आदिवासी मजदूरों ने गांव में पदस्थ एक शिक्षक का नाम उपनाम लिया है उसे देखते हुए वन विभाग पुलिस विभाग के साथ शिक्षा विभाग को भी कार्रवाई करना चाहिए।
केशकाल वनमंडल कार्यालय महज चंद दूरी पर बायपास सड़क के किनारे दिन दहाड़े जिस तरह से राष्ट्रीयकृत वनोपज सागौन का कटाई करवाया जा रहा था उसको लेकर केशकाल नगर ही नहीं पूरे क्षेत्र में चर्चा का बाजार गर्म है और अधिकतर लोगों का यही कहना है की गांव के गरीब आदिवासियों से बेखौफ होकर कटवाई कराने वाले मुख्य अपराधी पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होना चाहिए।
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन ने जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में एक करोड़ छ: लाख चालीस हजार रुपए के ग्रामीण सड़कों के डामरीकरण कार्य का भूमि-पूजन किया |
आज जिन सड़कों का भूमिपूजन किया गया उनमें कस्तूरी पंचायत भवन से नगरनार मुख्य मार्ग को जोड़ने वाली सड़क का डामरीकरण कार्य एक किलोमीटर लागत 19 लाख ,चोकावाडा स्कूल से राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ने वाली सड़क का डामरीकरण कार्य 2.55 किलोमीटर लागत 20.96 हजार , राष्ट्रीय राजमार्ग 43 से आमागुडा,बम्हनी ,जीरागांव सड़क के डामरीकरण कार्य का भूमि-पूजन 3.35 किलोमीटर लागत 27.44 लाख,बाबू सेमरा कुरंदी मार्ग का डामरीकरण कार्य 3 किलोमीटर लागत 39 लाख रुपए के कार्यों का भूमिपूजन किया गया |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की मंशा अनुरूप हर ग्राम पंचायत के ग्रामीण सड़कों का निर्माण एवं नवीकरण किया जा रहा है पहले जहां शहरी क्षेत्रों के सड़कें ही चमचमाती थी अब हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के निर्देश पर ग्रामीण सड़कों को भी नवीनीकरण किया जा रहा है |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ संभागीय सरपंच संघ अध्यक्ष लेखन बघेल जी, ब्लॉक् कॉंग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र साहनी जनपद सदस्य श्री मती इंदिरा राव, सरपंच कस्तूरी राजेंद्र बघेल, चोकावड़ा सरपंच बैद नाथ नाग, बम्हनी सरपंच यशोदा साहनी, आमागुड़ा सरपंच भगत राम, कुम्हली सरपंच सुखदेव बागड़े, जिला महामंत्री हेमू उपाध्याय, इंटक प्रदेश महासचिव विजय सिंह, जलंधर नाग, घनश्याम महापात्र, लक्षमण सेठिया, विजय विसाई, सियाराम नाग, धनुर्जय दास, रामेस्वर बिसाई, सूर्य नारायण राव,बूटा सिंह पुजारी, रिचर्डसन जी, देवीसिंह, विजय दास, सम्पत मसीह, नीलाम्बर सेठिया, लेखन राउंड, पनवती कश्यप, कुंती भोयर, सोनाधर निषाद, बालेस्वरी ठाकुर, महगू मौर्य, महादेव भवानी, डमरू धर, उदय गोयल बुचु राम, हरिनाथ, समदू बघेल, राधमनि, भगवान, सुदर,E.मोहन राव सोनी, जी इंजी. परवेज खान, देवांगन जी, s d o राहुल चंद्राकर, ठेकेदार दीप भदौरिया एवं अन्य कॉंग्रेसी कार्यकर्त्ता एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे |
थाना घुमका द्वारा धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत आरोपी को भेजा गया जेल
दिनांक 02.03.2022 को पुलिस अधीक्षक राजनांदगॉव संतोष सिंह, के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा राजनांदगांव, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खैरागढ दिनेश सिन्हा के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी घुमका शशिकांत सिन्हा एवं थाना स्टाफ के थाना घुमका के द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री करने वाले कारोबारियो, कोचियो, पर लगाम लगाने के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत् मुखबीर सूचना पर जाकर रेड कार्यवाही किया गया। जिसमे आरोपी पृथ्वीराज कोसरे पिता जगतराम कोसरे थाना घुमका जिला राजनांदगांव छ0ग0 35 पौवा देसी प्लेन 25 पौवा मसाला कुल 60 पौवा प्रत्येक में 180 एमएल, बिक्री रकम 2000/- रूपये जुमला 10.800 लीटर 7300/- रूपये जप्त कर धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत आरोपी को भेजा गया जेल |
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
अवैध शराब बिक्री पर थाना अर्जुंदा के निगरानी बदमाश लित्तु पर की गई धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही।
आरोपी के कब्जे से 5.940 बल्क लीटर देशी प्लेन शराब कीमती 2640/- रूपये व बिक्री रकम 330/- रूपये की गई जप्त
आबकारी एक्ट का आरोपी निगरानी बदमाश लितेश ऊर्फ लित्तू का वर्ष 2015 से लगातार अब तक विभिन्न अपराधो में संलिप्तता।
मामला थाना अर्जुंदा क्षेत्र का है, कि दिनांक 03.03.2022 को पेट्रोलिंग के दौरान सूचना मिला कि मटेवा नर्सरी में एक व्यक्ति अधिक मात्रा में शराब रखकर बिक्री कर रहा है, कि सूचना पर हमराह स्टाफ व गवाहो के मटेवा नर्सरी पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया जहां एक व्यक्ति एक सफेद रंग की बोरी में अधिक मात्रा में शराब रखकर बिक्री कर रहा था। जिसे घेराबंदी कर पकडे। पकडे गये व्यक्ति से नाम पता पुछने पर अपना नाम 01. लितेश साहू ऊर्फ लित्तू पिता ज्वाला प्रसाद साहू, उम्र 31 वर्ष, साकिन टिकरी ,थाना अर्जुन्दा जिला बालोद का रहने वाला बताया ,जिनके कब्जे से अवैध शराब बिक्री हेतु रखे एक सफेद रंग के बोरी अन्दर 33 पौवा देशी प्लेन शराब प्रत्येक पौवा सीलबंद हालत में प्रत्येक पौवा मे 180 एम.एल. कुल जुमला 5.940 बल्क लीटर प्रत्येक पौवा कीमती 80 रूपये जुमला कीमती 2640 रूपये व बिक्री रकम 330 रूपये कुल जुमला रकम 2970/- रूपये मिला। आरोपी लितेश साहू ऊर्फ लित्तू पिता ज्वाला प्रसाद साहू, उम्र 31 वर्ष, साकिन टिकरी ,थाना अर्जुन्दा जिला बालोद के द्वारा अवैध रूप से शराब का बिक्री करते पाया जाना उक्त कृत्य धारा 34(2),59(क) आब. एक्ट का घटित करना पाये जाने 33 पौवा देशी प्लेन शराब को जप्त कर शीलबंद किया। मामला अजमानती होने से माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
आरोपी लितेश साहू ऊर्फ लित्तू पिता ज्वाला प्रसाद साहू, उम्र 31 वर्ष, साकिन टिकरी जिसकी वर्ष 2015 से लगातार अपराधिक प्रकरणों में संलिप्तता रहती है। अब तक कुल 16 अधिक अपराध में लिप्त रहा है तथा 13 से अधिक प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है, थाना अर्जुंदा का निगरानी बदमाश है, जिसका शराब बिक्री करने की सूचना लगातार मिल रही थी, जिसका पूर्व में भी बहुत ज्यादा जुआ, सट्टा, शराब, मारपीट जैसे अपराधिक प्रकरण में संलिप्तता रही है। वर्तमान में बहुत से प्रकरण आरोपी के न्यायालय में लंबित है। सदाचार बनाये रखने के लिए व शांति बनाये रखने के लिए प्रतिबन्धात्मक धारा 110, 151/107,116(3) जा0फौ0 के तहत् की जा चूकि है कई कार्यवाही। आरोपी का वर्तमान में जिला बदर का प्रकरण कलेक्टर जिला बालोद के न्यायालय में लंबित है।
आरोपी-
लितेश साहू ऊर्फ लित्तू पिता ज्वाला प्रसाद साहू, उम्र 31 वर्ष, साकिन टिकरी, थाना अर्जुंदा जिला बालोद छ0ग0
जप्ती – एक सफेद रंग के बोरी अन्दर 33 पौवा देशी प्लेन शराब प्रत्येक पौवा सीलबंद हालत में प्रत्येक पौवा मे 180 एम.एल. कुल जुमला 5.940 बल्क लीटर प्रत्येक पौवा कीमती 80 रूपये जुमला कीमती 2640 रूपये व बिक्री रकम 330 रूपये कुल जुमला रकम 2970/- रूपये
खैरागढ़ में रंग लाई नदीम मेमन और उनकी आयोजक टीम की मेहनत , जो सोचा वह कर दिखाया।
2 वर्षों बाद रात्रि कालीन टेनिस बाल क्रिकेट टुर्नामेंट का हो रहा सफल आयोजन।
खैरागढ़। खैरागढ़ प्रीमियर लीग 2022 रात्रि कालीन टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर आज युवाओं के प्रेरणा स्रोत एवं युवाओं के चहेते खेलप्रेमी तथा नगर के सफल युवा व्यवासायी नदीम मेमन से मीडिया द्वारा खास बातचीत हुई। उनसे उक्त क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन के बारे में जब मीडिया द्वारा प्रश्न पूछा गया तो वह कुुुछ देेेर के लिए भावुक हो गए। उन्होंने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि हमारे नगर में कोरोना महामारी ने बीते दो वर्षों में नगर में सभी के दैनिक जन जीवन को लगभग अस्त व्यस्त करते हुए सभी की मुस्कानों को एक तरह से छीन ही ली है। खास तौर पे मैं बात कर रहा हूँ खैरागढ़ नगर के उन खेल प्रेमी बच्चों और युवाओं, और बुजुर्गों की जिन्होंने बीते दो वर्षों तक कोरोना संक्रमण की वजह से खेल मैदान में पैर तक नहीं रखा है।
शासन प्रशासन की सदा से मन्सा रही है कि खेलकूद को बढ़ावा दिया जाए जिस पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी काफी जोर दिया है। नगर में वर्षों से रात्रि कालीन क्रिकेट मैच प्रतियोगिता की परंपरा चलते आ रही थी किंतु कोरोना संक्रमण की वजह से गत दो वर्षों से यह आयोजन नहीं हो पा रहा था। अब जब हालात कुछ सुधरने लगी है तो मैंने उक्त आयोजन अपने टीम के साथ मिलकर आयोजित करने की ठानी। आज यह खेल प्रतियोगिता नगर के सभी युवाओं एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग एवं मार्गदर्शन की वजह से संभव हो पाया है जिन्होंने अपना कीमती समय हमारे आयोजन को देकर खेल प्रेमियों का उत्साह बढ़ाया है। पहले तो मैंने भी यह सोच लिया था कि इतना बड़ा आयोजन कराना असंभव है। वह भी अबके वर्तमान परिवेश में जिसमें अभी-अभी सभी काम-धंधे वालों सहित आमजन कोरोना के मार से उबरे हैं। जिस पर हमारे आयोजक टीम की एकता एवं जुनून तथा साहस ने नगर में भव्य क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन कोविड गाइडलाइन के नियम एवं प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आयोजित कर रहे हैं। हमें शुरुआत के समय में कई तरह की आर्थिक एवं जन सहयोग की समस्या जरूर आयी परन्तु मैंने और मेरी टीम ने इस समस्या को भी सुलझा लिया। अंत मेंं बस मैं यही कहना चाहता हूँ कि खेलने कूदने से शरीर के साथ-साथ मन मतिष्क भी स्वस्थ रहता है। खेल के बहाने आसपास के युवाओं सहित हमारे प्रदेश के क्रिकेट खिलाड़ियों की प्रतिभा भी देखने को मिलता है। हमने प्रथम , द्वितीय , तृतीय , पुरुस्कार सहित अन्य कई पुरुस्कार विजेता टीम के खिलाड़ियों हेतु रखा है। ताकि खेल प्रेमी बढ़चढ़कर उक्त रात्रिकालीन क्रिकेट मैच में प्रतिभागिता ले सके।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
वाकई में नदीम मेमन की खेल की प्रति ऐसी सोच नगर सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश में सराहनीय कार्य है। जिन्होंने इस वख्त में भी खेल को तवज्जो देते हुए उसे एक नए आयाम पर पहुंचाने का एक सफल प्रयास किया है। इनके इस आयोजन की खैरागढ़ सहित कई अन्य जिलों में भी काफी प्रशंसा की जा रही है। सच कहें तो नदीम मेमन ने खेल प्रेमियों को एक प्रेरणा दी है कि आयोजन छोटा हो या बड़ा खेल खेल होता है। जिसमें खिलाड़ी खेल कूद कर एक अलग ही अनुभूति लेते हैं जिसे दर्शक भी देखकर खूब आनन्द लेते हैं। नगर के आमजन से उक्त आयोजन को लेकर जब चर्चा की गई तो सभी ने नदीम के द्वारा आयोजित क्रिकेट मैच की भूरी भूरी तारीफ करते हुए प्रत्येक वर्ष इस तरह से ऐसे ही आयोजन कराए जाने की बात कही।
खैर…नगर में क्रिकेट मैदान में काफी वर्षों बाद खैरागढ़ के सभी नगरवाशियों को रोजाना इक्कीठा होकर खेल का लुत्फ उठाते देखा जा रहा है। उक्त आयोजन से नगर के खेलप्रेमियों की होंटो में एक बार फिर मुस्कान देखा जा रहा है। रात होते ही नगरवाशी मैदान में सहपरिवार एकत्र होकर क्रिकेट मैच का अब आनन्द ले रहे हैं।