City Media - Page 1480 of 1852 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1480

डीटीसी ने अपनी पत्नी को नौकरी दिलाने रच दिया फर्जी भर्ती प्रक्रिया का खेल

0

डॉ एस. वली आज़ाद – नारायणपुर

अपनी लचर व्यवस्था एवं भ्रष्टाचारी रवैये को लेकर हमेशा से सुर्खियों में रहने वाला स्वास्थ्य विभाग इस बार फिर अपनी भर्ती प्रक्रिया को लेकर सुर्खियों में हैं। मिली जानकारी के अनुसार सीएमएचओ के माध्यम से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संविदा पदों की भर्ती हेतु जुलाई 2019 को 36 विभिन्न पदों पर वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से चयन हेतु विज्ञापन जारी किया गया था और यह भर्ती प्रक्रिया सितंबर में पूर्ण कर ली गई थी। परंतु इस प्रक्रिया को लेकर कुछ अभ्यर्थियों में असंतोष था। उन्होंने सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत विभाग से भर्ती प्रक्रिया से संबंधित जानकारी मांगी। सूचना के अधिकार से मिली जानकारी से पता चला कि विभाग में कार्यरत कर्मचारियों एवं अधिकारियों द्वारा अपने रिश्तेदारों को फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र के माध्यम से पात्र घोषित कर भर्ती प्रक्रिया में उनकी नियुक्ति दी गई। जबकि योग्य अभ्यर्थियों को किनारे कर दिया गया। जिसके चलते योग्य अभ्यर्थियों में स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ रोष का माहौल है।

जानें क्या है पूरा मामला

इस फर्जी भर्ती प्रक्रिया का मास्टरमाइंड उदय भानु सिंह बंजारे जो कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी में जिला प्रशिक्षण समन्वयक के पद पर पदस्थ हैं। उदय भानु सिंह बंजारे ने अपनी पत्नी अंजनी बंजारे को स्टाफ नर्स के पद पर नियुक्ति दिलाने के मकसद से फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र का सहारा लेकर इस फर्जी भर्ती प्रक्रिया का पूरा खेल रच दिया। अंजनी बंजारे 22 सितंबर 2015 से 25 सितंबर 2018 तक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला दंतेवाड़ा में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत द्वितीय एएनएम के पद पर उप स्वास्थ्य केंद्र कुपेर विकासखंड दंतेवाड़ा में कार्यरत थीं। और स्टाफ नर्स की भर्ती में एक एएनएम को अनुभव का लाभ देते हुए नौकरी प्रदान कर दी गई।

Breaking ट्रेन से कटकर व्यक्ति की मृत्यु ! हत्या या आत्महत्या

0

बालोद – ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है, हत्या या आत्महत्या अभी कुछ भी बता पाना मुश्किल है  | पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है | घटना अरमुरकसा और कुसमुकसा के बीच की है | मृतक का नाम हसन है उम्र लगभग 40-45 वर्ष बालोद के टिकरापारा का निवासी है | घटना की जानकारी आसपास के लोगों द्वारा पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुँच शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए ले जायेंगे | मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 6 दुकानों पर लगा 3500 का जुर्माना

0

नारायणपुर, 3 जुलाई 2021- सैय्यद वली आज़ाद

कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने जिले में प्रतिदिन रात्रिकालीन नाईट कर्फ्यू लागू करने के साथ साथ प्रत्येक शनिवार को सम्पूर्ण लॉक डाउन के साथ सभी दुकानों को पूर्णतः बन्द करने के आदेश जारी किए थे। शनिवार को लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 6 दुकानदारों मधुलिका रेस्टोरेंट, मुक्ता रेस्टोरेंट, विमल फल, राजस्थानी हॉटल, रवि फल एवं इन्द्रजित सब्जी दुकानो पर नगर पालिका दल के द्वारा 3500 रूपये का जुर्माना लगाया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे कृषि क्षेत्र मे कार्यकारी परिवर्तन हुये -मोहन मंडावी

0

नारायणपुर – सैय्यद वली आज़ाद

चिंतन सत्र मे कृषि क्षेत्र मे आये सुधार व उपलब्धियो को लेकर हुई चर्चा

भारतीय जनता पार्टी नारायणपुर के तत्वाधान मे केंद्र की मोदी सरकार मे कृषि क्षेत्र मे आये सुधार एवं उपलब्धियो को लेकर जिलास्तरीय ई चिन्तन सत्र का आयोजन किया गया।इस चिंतन सत्र के मुख्य वक्ता कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद मोहन मंडावी ने सम्बोधित करते हुये कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे कृषि क्षेत्र मे कार्यकारी परिवर्तन हुये है।मोदी सरकार द्वारा कृषि उत्पादन बढ़ाने व लागत मूल्य कम करने तथा किसानो को लाभकारी मूल्य दिलाने के लिये अनेक योजनाएँ संचालित है जिसका लाभ किसानो को मिलने लगा है नये सुधार के तहत बाज़ार के माध्यम से किसानो को उपज का वाजिब लाभकारी मूल्य प्राप्त करने का अवसर मिला है,आगे उन्होने कहा की छतीसगढ मे किसानो को प्रधानमंत्री सिंचाई योजना तथा सौर सुजला योजना का लाभ मिल रहा है यह योजना किसानो के लिये वरदान सिद्ध हो रही है मंडावी ने कहा की परम्परागत ऊर्जा की बचत कर गैर परम्परागत ऊर्जा का उपयोग समय की आवश्यकता है जलवायू परिवर्तन की गति को रोकने के लिये गैर परम्परागत उपयोग फायदेमंद होगा।

वही सत्र को पूर्व शिक्षामंत्री व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप ने भी सम्बोधित करते कहा की केंद्र सरकार के कृषि क्षेत्र मे सुधार से निश्चित ही किसानो को आर्थिक संबलता मिलेगी और ये सुधार कृषि क्षेत्र मे मिल का पत्थर साबित होगा ।वही कश्यप ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना का जिक्र करते हुये कहा की कोरोना महामारी के दौर मे इस योजना से किसानो को काफी राहत मिली है,वही मनरेगा के माध्यम से खेतो मे तालाब निर्माण,कुआ निर्माण,जानवरो एवं बकरियो के लिये कोठा निर्माण,मुर्गी पालन केंद्र एवं चारागाह निर्माण का काम तेजी से हो रहा है इस अवसर पर भाजपा जिला संगठन प्रभारी भरत मटियारा,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा गौतम गोलछा,भाजपा जिलामहामंत्री संजय नंदी,भाजपा नेता रतन दुबे,संदीप झा,प्रभूनाथ देवांगन,रतन सलाम,संतनाथ उसेंडी,जैकी कश्यप,संजय तिवारी,सुदीप झा,पंकज जैन,आकाश ठाकुर,अभिषेक झा,जग्ग्न्नाथ यादव,बिट्टू अंगीरा,कमलापति मिश्रा,मयंक जैन सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता शामिल हुये ।

कलेक्टर ने कोविड-19 से सुरक्षात्मक उपाय हेतु टीकाकरण कराने स्वास्थ्य, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं मितानिनो की ली बैठक

0

सभी ग्राम पंचायत शत प्रतिशत वैक्सीनेशन का लक्ष्य रखें- कलेक्टर

ग्राम पंचायत के नागरिकों को शत-प्रतिशत टीकाकरण के लिए प्रेरित करें – कलेक्टर साहू

5 जुलाई से 12 जुलाई तक चलेगा जिले में वैक्सीनेशन सप्ताह

कोविड-19 संक्रमण से बचने के लिए टीका एक सुरक्षा कवच

सैय्यद वली आज़ाद – नारायणपुर 03 जुलाई 2021

कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने कोविड-19 से सुरक्षात्मक उपाय हेतु जिले में टीकाकरण को अभियान के रूप में चलाने के लिए स्वास्थ्य, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं मितानिनो की बैठक ली। कलेक्टर साहू ने कहा कि कोरोना से बचने का एकमात्र उपाय टीकाकरण है। कोविड-19 से जिले में अधिक सावधानी रखने की जरूरत है, इससे बचने के लिए टीका एक सुरक्षा कवच है। टीका से ही हम स्वयं को, अपने परिवार एवं मित्रों को कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रख सकते हैं। कोरोना का वायरस म्यूटेट होता है और इसके विभिन्न वेरियेंट आ रहे हैं, ऐसे में टीकाकरण से ही सुरक्षा मिलेगी।

कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने कहा कि फ़ील्ड स्टाफ होने के नाते सभी अपने-अपने कार्य क्षेत्र के नागरिकों को शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करें। 5 जुलाई से 12 जुलाई तक जिले में वैक्सीनेशन सप्ताह चलाया जाएगा। इस अभियान के लिए नागरिकों को जागरूक करें। जिन्होंने वैक्सीन का पहला डोज लगवा लिया है, वे दूसरा डोज जरूर लगाएं। पंचायत सचिव अपने पंचायत का शत-प्रतिशत टीकाकरण करने का लक्ष्य रखे, कोई पंचायत शत प्रतिशत टीकाकरण करता है तो वह पंचायत एक उदाहरण के रूप में साबित होगा। ऐशे पंचायत को हम प्रशस्ति पत्र एवं प्रोत्साहित करेंगे। ग्राम पंचायत में वैक्सीनेशन हेतु रोस्टर बनाया जाएगा और एक तिथि निर्धारित किया जाएगा। इस कार्य मे जनप्रतिनिधियों, समाज के लोगो, बैगा, सिरहा और सामाजिक संस्थाओं को जोड़ा जाएगा। फील्ड के सभी स्टाफ इस कार्य को प्राथमिकता से करेंगे, कार्य मे लापरवाही बरतने वालो पर कार्यवाही की जाएगी।

वैक्सीनेशन के डेली रिपोर्ट से मुझे अवगत करेंगे। नगरीय क्षेत्र इस कोरोना प्रसार से ज्यादा प्रभावित है। नगरीय क्षेत्र में वार्डवार कार्ययोजना बनाकर वैक्सीनेसन कराए। नगरीय क्षेत्र के पार्षदो को भी शामिल करें। यह ध्यान रहे कि टीकाकरण में किसी को भ्रम नहीं होना चाहिए, यह पूरी तरह सुरक्षित है। टीका का कवच पूरे समाज के व्यक्तियों को पहनाना है। इसके लिए प्रशासन की ओर से हरसंभव मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के बाद भी कोरोना एप्रोप्रियेट बिहेवियर का पालन करना जरूरी है। सोशल डिस्टेसिंग, मास्क लगाना और हाथों को बार-बार सेनेटाईज करते रहे। उन्होंने कहा कि सभी लोगो ने कोविड-19 की विषम परिस्थितियों के दौरान सहयोग किया है, यह प्रशंसनीय है। इसी तरह टीकाकरण में भी प्रशासन का सहयोग करें और लोगों को प्रेरित करें। उन्होंने कहा जिसमें सभी का सहयोग रहा है। कोविड-19 की दूसरे लहर के दौरान अग्रिम पंक्ति के कोरोना योद्धाओं ने टीका लगवाया था और वे सुरक्षित रहे। उन्होंने कहा कि पहले समाज के प्रत्येक व्यक्ति, जनप्रतिनिधियों एवं उनकर परिवारों का टीकाकरण होना चाहिए। कलेक्टर ने इस अभियान को सफल बनाने हेतु बैठक में सुझाव भी ली। इस अवसर पर एस डी एम दिनेश कुमार नाग, जिला शिक्षा अधिकारी मंडावी, महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री रविकांत ध्रुवे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी मोबिन अली, सिविल सर्जन डॉ सूर्यवंशी, डीपीएम सु प्रिय कंवर के अलावा विकासखंड नारायणपुर एवं ओरछा के सचिव, आंगनवाड़ी सुपरवाइजर, मितानिन के मास्टर ट्रेनर उपस्थित थे।

नारायणपुर पुलिस को 02 नक्सली गिरफ्तार करने में मिली सफलता

0

नारायणपुर – सैय्यद वली आज़ाद

सुन्दरराज पी, पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज, बालाजी राव सोमावार, पुलिस उप महानिरीक्षक, कांकेर रेंज, उत्तर बस्तर कांकेर, मोहित गर्ग, पुलिस अधीक्षक नारायणपुर, नीरज चंद्राकर,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नारायणपुर एवं अर्जुन कुर्रे, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी छोटेडोंगर के निर्देशन में दिनांक-02.07.2021 को थाना ओरछा से जिला बल एवं डीआरजी बल की संयक्त पुलिस पार्टी नक्सल गश्त सर्चिंग पर ग्राम मरदेल, जपगुण्डा, जुवाड़ा, उसेली, भुरूमवाड़ा एवं थलथुली की ओर रवाना किया गया था। नक्सली गश्त सर्चिंग के दौरान ग्राम पुलकुड़ूम जंगल (थाना ओरछा) में घेराबंदी कर नक्सली आरोपी 1-संतुराम मण्डावी पिता स्व0 सने मण्डावी उम्र 25 वर्ष निवासी पुलकुडुम थाना ओरछा जिला नारायणपुर (थुलथुली जनताना सरकार सदस्य) 2-बुधराम उर्फ जागेश अटामी पिता कोरे अटामी उम्र 25 वर्ष निवासी कोलोकालपारा थुलथुली थाना ओरछा जिला नारायणपुर (थुलथुली जनताना सरकार सदस्य) को पकड़ने में सफलता मिली। जिनसे पूछताछ करने पर दिनांक 04.10.2019 को ओरछा में व्यसायिक काम्पलेक्स व प्रशिक्षण हेतु भवन निर्माण के कार्य में लगे मिक्चर मशीन एवं दिनांक 10.12.2019 को मां शारदा मंदिर ओरछा खेल मैदान में निर्माण कार्य में लगे मिक्चर मशीन को आगजनी कर क्षतिग्रस्त को आगजनी कर क्षतिग्रस्त करने की घटना में शामिल होना स्वीकार करने पर घटित निम्नलिखित अपराध में संलिप्त होना स्वीकार करने पर आज दिनांक- 03.07.2021 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

BIG BREAKING: नारायणपुर में नक्सली हमला : जायसवाल निको खदान पर अटैक, करोड़ों रुपए के पोकलेन को किया आग के हवाले, मुठभेड़ में दो श्रमिक मारे गए

0

नारायणपुरसैय्यद वली आज़ाद

नारायणपुर में नक्सली हमला: निको-जायसवाल खदान पर अटैक, मुठभेड़ में दो श्रमिक मारे गए, सुपरवाइजर समेत कई मजदूरों को बनाया बंधक

नक्सलियों ने खदान में करोड़ों रुपए के 6 पोकलेन को आग के हवाले किया

यूबीजीएल व रॉकेट लांचर से किया हमला

मुठभेड़ स्थल से 50 किमी दूर कोण्डागांव में आज मौजूद होंगे कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी

नारायणपुर. बस्तर में नारायणपुर जिला मुख्यालय से 52 किमी दूर छोटेडोंगर क्षेत्र के निको-जायसवाल कंपनी के आयरन ओर खदान में नक्सलियों ने हमला कर दिया है। नारायणपुर-ओरछा मार्ग स्थित आमदई खदान में शनिवार की सुबह साढ़े दस बजे बड़ी संख्या में नक्सली यहां पहुंचे और खदान की सुरक्षा में यहां स्थित फोर्स के कैम्प पर गोलीबारी शुरू कर दी। इस दौरान खदान में काम कर रहे दो श्रमिक के नक्सलियों की गोलियों की चपेट में आने से मारे जाने की खबर है।

बताया जा रहा है कि जिस दौरान नक्सलियों ने अटैक किया, वहां सौ से अधिक मजदूर काम कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक मजदूर का शव दूर से देखा जा रहा है व एक अन्य श्रमिक भी मारा गया है। शव को अब तक फोर्स अपने कब्जे में नहीं ले सकी है। नक्सलियों ने खदान में 6 पोकलेन मशीन में भी आग लगा दी है। खदान के सुपरवाइजर समेत कई मजदूरों को नक्सलियों ने बंधक बना लिया है। खबर लिखे जाने तक फोर्स और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। जिले के एडीशनल एसपी नीरज चंद्राकर ने इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया, दोपहर 12 बजे छोटेडोंगर से बैकअप पार्टी को भेजा गया है। मारे गए मजदूरों के नाम अब तक सामने नहीं आए है।

पहले भी हो चुका है खदान और कैम्प का विरोध

आमदई स्थित आयरन ओर खदान बहुत लंबे समय से निको जायसवाल कंपनी को आबंटित की गई थी। यह खदान अब तक शुरू नहीं हो सकी है। इस साल के अंत तक इस खदान को शुरू किए जाने की संभावना है, जिसके लिए यहां सडक़ बनाने व अन्य काम जारी है। खदान के लिए चल रहे काम की सुरक्षा में यहां कैम्प भी बनाया गया है। इसी साल जनवरी माह में करीब 10 से 12 हजार ग्रामीणों ने खदान और कैम्प के विरोध में यहां प्रदर्शन किया था। दस साल पहले भी नक्सलियों ने इसी खदान में काम कर रहे दो सुपरवाइजर की हत्या कर दी थी।

मुख्यमंत्री को बस्तर गोंचा महापर्व में शामिल होने न्यौता, बस्तर का पारम्परिक वाद्य तुपकी बजाकर मुख्यमंत्री ने आमंत्रण किया सहर्ष स्वीकार

0

रायपुर 02 जुलाई 2021/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में अध्यक्ष ईश्वर नाथ खम्बारी के नेतृत्व में आए 360 घर आरण्यक ब्राम्हण समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात कर उन्हें बस्तर गोंचा महापर्व-2021 में शामिल होने आमंत्रण पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को भगवान को सलामी देने के लिए बजाया जाने वाला बस्तर का पारम्परिक वाद्य तुपकी और पेंग भेंट किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पारम्परिक अंदाज में तुपकी वाद्य में स्थानीय तौर पर पेंग कहलाने वाले मलकांगिनी बेल के बीज को भरकर कर इसे बजाया और बस्तर गोंचा महापर्व में आने का न्यौता सहर्ष स्वीकार किया। खम्बारी ने मुख्यमंत्री को बताया कि 614 वर्षों से मनाए जा रहे इस गौरवशाली महापर्व का आयोजन इस वर्ष भी 24 जून से 20 जुलाई तक किया जा रहा है। श्री गोंचा रथ यात्रा का शुभारंभ 12 जुलाई को किया जाएगा। मुख्यमंत्री बघेल ने बस्तर गोंचा महापर्व के आयोजन हेतु बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम, क्रेडा अध्यक्ष मिथलेश स्वर्णकार और 360 घर आरण्यक ब्राम्हण समाज से सर्व हेमन्त कुमार पांडेय, मीनकेतन पाणिग्रही, दिलेश्वर पांडेय, मोहन पाणिग्रही, नरेंद्र पाणिग्रही, बनमाली पाणिग्रही, रामानुज आचार्य सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने प्राकृतिक आपदा में मृत व्यक्तियों के परिजनों को दी 4-4 लाख की सहायता राशि

0

प्राकृतिक आपदा में मृत व्यक्तियों के परिजनों को तत्काल मिल रहा है सहायता राशि इस मामले में हमारी सरकार संवेदनशील – रेखचंद जैन

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने आज विधायक कार्यालय में प्रेमचंद प्रसाद पिता भुवनेश्वर निवासी अघनपुर जिनकी पत्नी की मृत्यु जलने की वजह से हो गई थी उन्हें 4 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की इसी तरह अनन्त राम नाग पिता जयदेव नाग निवासी सूर्यगुडा कुरंदी जिनके पुत्र की मृत्यु पानी में डूबने से हो गई थी उन्हें 4 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की |

उक्त राशि प्राकृतिक आपदा मद R B C 6-4 ( जनहानि ) मद से प्रदान की गई |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की पहले जहां प्राकृतिक आपदा में मृत व्यक्तियों के परिजनों को सहायता राशि प्रदान करने में प्रक्रिया में ही वर्षों लग जाते थे वहीं अब हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की संवेदनशीलता से तीन से चार महीने में ही सारी प्रक्रिया पूरी कर हितग्राहियों को आर्थिक सहायता राशि का चेक प्रदान कर दिया जा रहा है विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने इस संवेदनशीलता के लिए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवं राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल जी का आभार व्यक्त किया |

इस अवसर पर दोनों हितग्राहियों के परिवार ने विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन का आभार व्यक्त करते हुए कहा की हमारे परिजनों की प्राकृतिक आपदा में मृत होने पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने जिस तत्परता से कार्रवाई करवा कर हमें सहायता राशि प्रदान की है हम उनका आभार व्यक्त करते हैं |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमु उपाध्याय, हरिशंकर सिंह, वरिष्ठ नेता राजू शर्मा, विजय सिंह, एवं कुलदीप भदौरिया उपस्थित रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

वार्ड पुलिस अधिकारियों का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा ली गई मीटिंग, दिया गया निर्देश।

0

➡️ अपराध अनुसंधान में तकनीकि साक्ष्यों के माध्यम से कार्यवाही करने हेतु दिया गया निर्देश।

➡️ निगरानी एवं गुण्डा तत्व के व्यक्तियों पर निगरानी कार्यवाही सुनिश्चित किया जाए।

➡️ नशाखोरी, शराब सेवन आदि संदेहास्पद जगहों पर बेहतर ढंग से कार्य किया जाए।

➡️ शहर के लोगों से बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्यवाही करने पर जोर।

➡️ उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को किया गया सम्मानित

आज जगदलपुर पुलिस को-आर्डिनेशन सेन्टर स्थित मावा-आलसना में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के द्वारा वार्ड पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक लिया गया। समीक्षा बैठक में वार्ड अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अपराध अनुसंधान में तकनीकि साक्ष्यों पर विशेष ध्यान देने हेतु निर्देश दिया गया है। साथ ही शहर के लोगों से समन्वय स्थापित कर पारदर्शिता पूर्ण कार्यवाही हेतु अवगत कराया गया है। साथ ही पुलिस अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक भ्रमण कर नागरिकों की समस्याओं को समाधान करने का यथासंभव प्रयास करने हेतु निर्देश दिया गया है। को निगरानी एवं गुण्डा तत्व के व्यक्तियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु निगरानी रखकर कार्यवाही करने, इसके अलावा शहर में शराब सेवन, नशाखोरी एवं मादक पदार्थो के परिवहन पर प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया है एवं बैठक में उत्कृष्ट कार्य करने वाले वार्ड पुलिस अधिकारियों जिनमें प्र0आर0 उमेश चंदेल, लवन पानीग्राही एवं आर0 भूपेन्द्र नेताम, बबलू ठाकुर, रवि ठाकुर, भीमसिंह मंडावी, अशोक खाखा, रवि सरदार, सोनू बढ़ई, गिरधर कुंजाम, चंदन गोयल, दीपक कुमार एवं शिव कुमार यादव को नगद राशि से पुरस्कृत किया गया है। ज्ञात हो कि वार्ड बीट सिस्टम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री दीपक झा द्वारा अप्रेल 2020 में जगदलपुर शहर के वार्ड के अनुसार लागू किया गया था। उक्त वार्ड पुलिस अधिकारियों के द्वारा कई आपराधिक मामलों का खुलाशा किया गया एवं अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका अदा किया गया है। साथ ही आम जनमानस के मध्य पुलिस की बेहतर एवं पारदर्शी छबि उभरकर सामने आयी है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

MOST POPULAR

HOT NEWS