शंकराचार्य बनने के बाद प्रथम बार वाराणसी पहुंचने पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती का होगा भव्य सम्मान
रायपुर। पूज्यपाद स्वामीश्री: अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती जी महाराज के ज्योतिर्मठ बदरिकाश्रम के जगद्गुर शंकराचार्य बनने पर पूरे देश में हर्ष की लहर व्याप्त हो गई है। देश-विदेश में उनकी छवि सनातन वैदिक शास्त्रों के महान ज्ञाता होने के अलावा धर्म, देश व सर्व समाज के हितों के लिए झूझने वाले एक साहसी योद्धा सन्यासी की रही है। देश में प्रतिदिन अनेक स्थानों पर उनके सम्मान में आयोजन हो रहे हैं।
शंकराचार्य बनने के पश्चात वे ९ नवम्बर को प्रथम बार अपने कार्य स्थल रहे श्रीविद्यामठ वाराणसी आ रहे हैं। वाराणसी में उनके अनेक कार्यक्रमों कअलावा १२ नवम्बर को उनका भव्य नागरिक अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया है। वे १४ नवम्बर को प्रात: आठ बजे वहां से हरिद्वार जाएंगे। पिछले दस वर्षों से देश के पूज्यपाद शंकराचार्यों व अन्य महान सन्तों के सहयोग से भारत को पुन: विश्वगुरू बनाने का अभियान चला रहे स्थानीय मसन्द सेवाश्रम के पीठाधीश साईं जलकुमार मसन्द साहिब उनके अत्यंत प्रिय व निकटस्थ साथियों में एक हैं। उन्हें स्वामीश्री: अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती जी महाराज के नवम्बर माह के समस्त कार्यक्रमों का विवरण भेज दिया गया है। साईं मसन्द साहिब १० नवम्बर को रायपुर से वाराणसी जाएंगे। वहां १२ नवम्बर को स्वामीश्री: अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती जी महाराज के अभिनन्दन समारोह एवं १३ नवम्बर को आयोजित परम धर्म संसद की बैठक में शामिल होंगे। वहां से १४ नवम्बर को दोपहर सारनाथ एक्सप्रेस से रवाना होकर १५ नवम्बर को प्रात: रायपुर पहुंचेंगे।
🔅 जप्त संपत्ति- एक धारदार तलवार एवं कार बरामद उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में आम जगह पर तलवार लहराकर, लोगो को डराने धमकाने वाले पांच आरोपियों पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है। ज्ञात हो कि गोरिया बहार नाला क्षेत्र में कुछ व्यक्तियों के द्वारा तलवार लहराकर, लोगों को डराने एवं भयाक्रांत किये जाने की जानकारी मिली थी। सुचना पर उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह मीणा के मार्गदर्शन एवं अति0 पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाॅल, नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू, उप0 पुलिस अधीक्षक(परिवीक्षाधीन) आशीष नेताम के नेतृत्व में कार्यवाही हेतु टीम गठित किया गया था। उक्त टीम के द्वारा घेराबंदी कर, पांच संदेहियों को पकड़ा गया जिनसे पुछताछ करने पर जिन्होने अपना नाम (1).अलफाज अली निवासी ईतवारी बाजार, (2). हरेकृष्ण पाण्डे नि0 हिकमीपारा, (3).मोह0 सैफुद्दीन निवासी दंतेश्वरी वार्ड, (4). रितेश पटवा निवासी चांदनी चैक , (5). मोईनुद्दीन निवासी अनुपमा चैक होना बताये। जिनसे पुछताछ करने पर इन्होने धारदार लोहे के तलवार को लहराकर लोगों को भयाक्रांत करना स्वीकार किया गया है। मामले में पांचों आरोपियों के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली जगदलपुर में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया है। मामले में आरोपियों के कब्जे से एक धारदार तलवार एवं कार क्रमांक-सीजी.-07- एम. 6655 बरामद कर जप्त किया गया है। मामले में पांचो आरोपियों को थाना कोतवाली के द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया है।
🔅 नाम आरोपी:- (1). अलफाज अली पिता अहमद अली उम्र 21 साल निवासी ईतवारी बाजार जदलपुर (2). हरेकृष्ण पाण्डे @ कबीर पिता दुर्वासा पाण्डे उम्र 20 साल नि0 हिकमीपारा जदलपुर (3). मोह0 सैफउद्दीन पिता शैफ हसीब उम्र 19 साल निवासी दंतेश्वरी वार्ड जदलपुर (4). रितेश पटवा पिता विजय पटवा उम्र 22 साल निवासी चांदनी चैक जदलपुर (5). मोईनुद्दीन @ मोनू पिता नसीमउद्दीन उम्र 23 साल निवासी ईतवारी बाजार जदलपुर
महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी:- निरीक्षक – एमन साहू उपनिरी. – प्रमोद ठाकुर,रनेश सेठिया सउनि. – लंबोदर
जिला देवांगन समाज बालोद का दीपावली मिलन समारोह 06/11/2022 दिन रविवार को स्थानीय मां परमेश्वरी सामुदायिक भवन पुराना बाजार दल्ली राजहरा में मनाया गया.! समारोह की शुरुआत मां परमेश्वरी के आरती व पूजा करके प्रारंभ की गई राकेश देवांगन युवा अध्यक्ष ब्लॉक देवांगन समाज दल्ली राजहरा सभी अतिथयो का गुलाल लगाकर व पुष्पगुच्छ व हार माला पहना कर स्वागत किया समाज को संबोधित करते हुए केदार देवांगन जिलाध्यक्ष बालोद ने कहा की समाज के उत्थान व प्रगति के लिए समाज के प्रत्येक परिवार व व्यक्ति कि सहभागिता से समाज उन्नति कर श्रेष्ठ बन सकता है, श्रीमती केशर देवांगन अध्यक्षा महिला प्रकोष्ठ जिला देवांगन समाज बालोद ने कहा की बिना महिलाओं के सहयोग व सहभागिता के समाज प्रगति नहीं कर सकता तथा समाज के प्रत्येक कार्यक्रम में महिलाओं की सहभागिता अनिवार्य है
साथ ही तीज मिलन समारोह के सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व धन्यवाद किया, डोमन लाल देवांगन युवा अध्यक्ष जिला देवांगन समाज ने कहा की युवा देवांगन समाज भी समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों के विवाह हेतु युवक-युवती परिचय सम्मेलन का शीघ्र आयोजन करेगा जिसके लिए समाज के सभी लोगों से भविष्य में होने वाले युवती परिचय सम्मेलन को सफल बनाने हेतु योगदान देने की अपेक्षा कि, मुख्य वक्ता के रूप में बीएल देवांगन सेवानिवृत्त प्राचार्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष बालोद ने कहा की शिक्षा ही वह प्रकाश है जो अज्ञानता रूपी अंधकार को मिटा सकता है तथा समाज के सभी वर्ग के विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना व शिक्षा पर जोर देना समाज की प्राथमिकता है अतः सभी को समाज में शिक्षा के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी लेनी होगी तभी समाज शिक्षित व सक्षम हो सकता है.! कार्यक्रम का संचालन, वेद लाल देवांगन सचिव जिला देवांगन समाज बालोद ने किया कार्यक्रम के अंतिम कड़ी में अंकालू राम देवांगन अध्यक्ष ब्लॉक देवांगन समाज दल्ली राजहरा ने सभी अतिथियों वसामाजिक बंधु माताओं व बहनों का , आभार व धन्यवाद करके कार्यक्रम के समापन कि घोषणा कि
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में – बीएल देवांगन सेवानिवृत्त प्राचार्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष देवांगन समाज जिला बालोद ने कि, अध्यक्षता श्री केदार देवांगन अध्यक्ष जिला देवांगन समाज बालोद व सभापति जिला पंचायत बालोद ने कि, विशिष्ट अतिथि के रूप में वेद लाल देवांगन सचिव जिला देवांगन समाज बालोद ,पंचू राम देवांगन कोषाध्यक्ष जिला देवांगन समाज बालोद, सुरेंद्र देवांगन विधिक सलाहकार जिला देवांगन समाज बालोद, पोषण लाल देवांगन संरक्षक जिला देवांगन समाज बालोद सरपंच पसौद ,डोमन लाल देवांगन अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ जिला बालोद, श्रीमती केसर देवांगन अध्यक्ष महिला देवांगन समाज जिला बालोद , अंकालूराम देवांगन अध्यक्ष ब्लॉक देवांगन समाज दल्ली राजहरा, श्रीमती रेणुका देवांगन ब्लॉक अध्यक्षा महिला प्रकोष्ठ दल्ली राजहरा देवांगन, श्याम लाल देवांगन वरिष्ठ समाजसेवी देवरी, गिरधारी लाल देवांगन सचिव, श्याम लाल देवांगन मंडल सचिव सुरेगांव , मुरारी लाल देवांगन अध्यक्ष अर्जुन मंडल ,ईश्वर लाल देवांगन उपाध्यक्ष अर्जुंदा,
चंद्रहास देवांगन पार्षद अर्जुंदा, लेख राम देवांगन सलाहकार अर्जुंदा, पिसेन्द्र देवांगन कोषाध्यक्ष, बेनी राम देवांगन ब्लॉक अध्यक्ष डोंडी लोहार धन्नू देवांगन डौंडीलोहारा , रमेश देवांगन सचिव डौन्डी लोहार मंडल, विष्णु राम देवांगन मंडल अध्यक्ष सुरेगांव ,वेद लाल देवांगन पसौद, किसुन देवांगन, मनीराम देवांगन कोरगुड़ा, भारत देवांगन कोरगुड़ा , भूषण देवांगन अध्यक्ष सहगांव, बुलाकू राम देवांगन, अध्यक्ष पसौद देवांगन समाज, प्रमोद देवांगन सेवानिवृत्त प्राचार्य उपस्थित रहे, साथ ही कार्यक्रम में रामस्वरूप देवांगन कोषाध्यक्ष, माखनलाल देवांगन कोटागांव, रामस्वरूप देवांगन सचिव ब्लॉक देवांगन समाज दल्ली राजहरा पूरण देवांगन , जनकलाल देवांगन उपाध्यक्ष ब्लॉक देवांगन समाज दल्ली राजहरा, पुरुषोत्तम देवांगन अध्यक्ष नया बाजार मंडल दल्ली राजहरा, बिसेलाल देवांगन, आनंदराम देवांगन, श्रीमती तुलसी देवांगन सरस्वती देवांगन उपाध्यक्ष माखनलाल सुखराम कोटागांव धरमोतीन बाई, राधिका, द्रोपती, ताराबाई, भूमिका, इमला बाई इत्यादि समाज के सैकड़ो वरिष्ठजन उपस्थित रहे |
कल दिनांक 07-11-2022 दिन सोमवार को भारतीय संविदा मजदूर महासंघ की एक बैठक बालोद जिले के सबंलपुर ग्राम में आयोजित की गई जिसमें प्रमुख रूप से भारतीय संविदा मजदूर महासंघ के प्रदेश महामंत्री अनिल साहू , प्रदेश संगठन मंत्री अजय कुमार मोगरे , महासंघ जिला ईकाई के अध्यक्ष यशवंत कुमार उपस्थित हुए और ईनकी उपस्थित में बालोद जिले में भारतीय संविदा मजदूर महासंघ का गठन किया गया। सर्वप्रथम उपस्थित सदस्यों को प्रदेश संगठन मंत्री ने संबोधित करते हुए कहा कि हम आशा करते हैं
कि आने वाले समय में आप लोग अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी से करेंगे और संगठन की रिती निती का पालन करेंगे, तत्पश्चात प्रदेश महामंत्री जी ने उपस्थित सदस्यों को संबोधित किया और विस्तार से संविदा मजदूर महासंघ के क्रियाकलापों की जानकारी दी तथा अन्य जिलों में हुए कार्यक्रमों के विषय में बताया और कहा कि जिसे भी संगठन ने जो जिम्मेदारी दी है वह उस जिम्मेदारी को अच्छी तरह से पूरा करें तत्पश्चात प्रदेश महामंत्री ने बालोद जिले के कार्यकारिणी की घोषणा की और सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। बालोद जिले में जिला अध्यक्ष का दायित्व मुश्ताक अहमद को दिया गया है। मुश्ताक अहमद जिला अध्यक्ष भारतीय संविदा मजदूर महासंघ
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
केंद्र की भाजपा सरकार ने युवाओं को छला, देश बेचने पर तुली है
हिमाचल प्रदेश में बस्तर के युवा सांसद दीपक बैज ने मचाई धूम
जगदलपुर हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में बस्तर के युवा सांसद दीपक बैज ने धूम मचा रखी है। चुनावी सभाओं में अपने चुटीले भाषण से बैज गजब का समा बांध रहे हैं। उन्हें सुनने के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सांसद दीपक बैज ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि 5 तारीख को यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आए थे। उन्होंने पूरे 45 मिनट तक भाषण दिया।
प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में सिर्फ और सिर्फ अपने मन की बात कही। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के विकास, जनता के हक में, युवाओं के रोजगार के बारे में कुछ नहीं कहा। मोदी सरकार विकास के नाम पर सिर्फ देश को बेचने का कार्य कर रही है. भाजपा सरकार लोगों को गुमराह करने वाली सरकार है। 8 साल में मोदी सरकार ने युवाओं को ठगा है। देश की जनता मंहगाई बेहाल है। अब हिमाचल प्रदेश की जनता मोदी जी की बातों की सच्चाई जान चुकी और आने वाले 12 तारीख को अपना बहुमूल्य मत कांग्रेस को देकर जन हितैषी सरकार बनाने जा रही है।अब हिमाचल प्रदेश में कॉंग्रेस की सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता।
पूर्व मंत्री केदार कश्यप के 48 वे जन्मदिवस पर 48 यूनिट रक्तदान किया समर्थकों ने पूर्व मंत्री केदार कश्यप के जन्मदिन पर जगह-जगह हुए आयोजन, शिव मंदिर में भी सेवा की यहां मंदिर की सफाई अपने हाथों से की। मंत्री समर्थकों ने जन्मदिन पर 48 यूनिट रक्तदान भी किया। जगदलपुर। पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने अपना 48 वां जन्मदिन सादगी और सेवा के साथ मनाया। उन्होंने अपने जन्मदिन पर शिव मंदिर में पूजा अर्चना की यही नहीं केदार समर्थकों ने भी जन्मदिन पर रक्तदान किया। जन्मदिन पर केदार दिनभर कार्यकर्ताओं से मिलते रहे इस दौरान वे मिठाई खिलाकर कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा करते हैं। केदार के जन्मदिवस पर जश्न की शुरूआत सुबह उनके निजी निवास से हुई।
सबसे पहले केदार बस्तर ब्लाक के ग्राम पंचायत नेगानार के शिव मंदिर पहुंचे। यहां पहुंचते ही उन्होंने सबसे पहले मंदिर की सफाई की अपने हाथों से मंदिर में पोछा लगाया। इसके बाद मंदिर परिसर के बाहर भी कार्यकर्तओं के साथ सफाई अभियान चलाया। साफ-सफाई के बाद यहां पूजा-अर्चना भी की गई। यहां से वे सीधे महारानी हास्पिटल पहुंचे। यहां समर्थकों ने पहले ही रक्तदान की व्यवस्था कर रखी थी। यहां उनके समर्थकों ने उनके 48 वंे जन्मदिवस पर 48 यूनिट रक्तदान किया। यह खून जरूरतमंदों के काम आयेगा और इसे जरूरतमंदों को निशुल्क दिया जायेगा। तक्षशिला में लगा कार्यकर्ताओं का मेला इधर केदार कश्यप के जन्मदिवस पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात और जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए तक्षशिला में विशेष व्यवस्था की गई थी। यहां सुबह से ही कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा रहा। यहां पहले केक सेरेमनी का आयोजन हुआ। इसके बाद एक-एक कर वे कार्यकर्ताओं से मिलते रहे। अपने नेता को अपने बीच पाकर कार्यकर्ता भी भावुक हो गये और अपने नेता के साथ जन्मदिन पर सेल्फी लेने के लिए कार्यकर्ताओं मंे होड़ मची रही। सोशल मीडिया पर भी केदार का जन्मदिन का जश्न ट्रेंड करता रहा समर्थक उनके साथ खिचांई गई तस्वीरें अलग-अलग सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर शेयर करते हुए उन्हें बधाई देते रहे। पूर्व मंत्री के जन्मदिन पर जश्न की तैयारी कार्यकर्ताओं ने उनके जगदलपुर स्थित निवास पर भी कर रखी थी। यहां भी कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जश्न मनाया। यहां युवा समर्थकों ने पूर्व मंत्री को स्वामी विवेकानंद की छायाचित्र भेंट की। फरसागुड़ा में चला दिनभर जश्न, नारायणपुर से बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता इधर दिनभर अलग-अलग स्थानों पर जन्मदिन मनाने के बाद केदार कश्यप अपने गृह निवास फरसागुड़ा दोपहर बाद पहुंचे। यहां सुबह से ही जश्न का माहौल चल रहा था। केदार के पहुंचने के बाद यहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। यहां भी समर्थकों ने केक काटकर उनका जश्न मनाया। गृहग्राम में राजधानी रायपुर व उनके विधानसभा क्षेत्र नारायणपुर और संभाग के अलग-अलग जिलों से कार्यकर्ता बड़ी संख्या पहुंचे हुए थे। यहां बधाई देने का सिलिसिला देर शाम तक चलता रहा।
हर गांव का विकास करना मेरी पहली प्राथमिकता : लखेश्वर बघेल
बकावंड बस्तर क्षेत्र के विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने अंचल के कई गांवों को करोड़ों के निर्माण एवं विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने निर्माण कार्यों का भूमिपूजन भी किया। मांगें पूर्ण होने से ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है। ग्रामीणों ने बघेल का आभार व्यक्त किया। विधायक लखेश्वर बघेल के बकावंड ब्लॉक की ग्राम पंचायत सोनपुर पहुंचने पर ग्रामवासियों ने उनका बाजे गाजे के साथ भव्य स्वागत किया। बघेल ने सोनपुर से बनियागांव सड़क का का भूमिपूजन किया। इस सड़क के लिए 1 करोड़ 60 लाख रु. की स्वीकृगा मिली है तथा इसका निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जाएगा। ग्राम पंचयात फरसीगांव में बघेल ने सोनपुर – सिमोडा मार्ग पर मध्यम पुल निर्माण 48 लाख 45 हजार रु. की लागत से लोक निर्माण विभाग कराएगा। इसका भूमिपूजन बघेल के हाथों हुआ। ग्राम पंचयात जैतगिरी के आश्रित ग्राम डुरकाबेड़ा में लोक निर्माण विभाग के माध्यम से 4 किलोमीटर लंबी सड़क 2 करोड़ 10 लाख 8 हजार की लागत से निर्माण प्रस्तावित है, इसका मुख्य अतिथि विधायक लखेश्वर बघेल ने भूमिपूजन किया। इस तरह 4 करोड़ 18 लाख रु. से अधिक राशि के कार्यों की सौगात लखेश्वर बघेल ने दिया।
ग्रामीणों की कई मांगें हुई पूरी ग्रामीणों की मांग पर सोनपुर के बाड़ाबाग में सामुदायिक भवन हेतु 10 लाख रुपए तथा फरसीगांव में गुड़ी निर्माण के लिए 3 लाख रुपए देने की घोषणा बघेल ने की। इस दौरान अपने उद्बोधन में बघेल ने कहा कि क्षेत्र का विकास करना मेरी पहली प्राथमिकता है। हमारी सरकार की महत्वपूर्ण महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।इस दौरान बालक राम जोशी, रतन राम कश्यप, सुखदेई बघेल, धनुर्जय कश्यप, अर्जुन पांडे, गोपाल कश्यप , योगेंद्र बाकड़े, प्रमिला चंदेल, ईश्वर गांग़ड़े, अनिता साहनी, जितेंद्र सिंह बैस, तीजेशवरी बघेल, सोनाधर एवं काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
दल्ली राजहरा । लौह आयस्क भारी में जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी आत्मानंद सरस्वती द्वारा जारी रामकथा में कल सातवें दिन रामकथा में श्रीराम- केंवट प्रसंग व श्रीराम व भरत संवाद पर व्यख्यान देंगे ।
अनंत विभूषित परम पूज्य कनिष्ठ जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी आत्मानंद सरस्वती जी, का लौह अयस्क नगरी दल्लीराजहरा स्थित बीएसपी प्राथमिक शाला क्र.06 के प्रांगण में भगवान श्रीराम जी के संगीतमय कथा श्रवण करने के लिए नगर सहित आसपास के स्थानों से सनातन धर्म प्रेमी श्रद्धालुओं की लगातार भीड़ बढ़ने लगी है। रामकथा आयोजन एक से नौ नवम्बर तक किया गया है। प्रतिदिन नित्य डेढ़ घंटे प्रात: काल आठ से साढ़े नौ बजे तक रुद्राभिषेक किया जा रहा है।
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
तथा दो से पांच बजे तक श्रीराम कथा का प्रवचन स्वामी आत्मानंद जी सरस्वती द्वारा किया जा रहा है। कथा पश्चात भजन व आरती किया जाता है तत्पश्चात उपस्थित नगर व अंचल के धर्म प्रेमी समस्त श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया जाता है। राम कथा के छठवें दिन सुधि श्रोताओं को भगवान परशुराम जी व रामचंद्र जी संवाद तथा भगवान रामचंद्र जी , माता सीता जी व भ्राता लक्ष्मण जी के वनवास की मार्मिक कथा सुनाया। कल सोमवार 07 नवंबर को परम पूज्य स्वामी जी उपस्थित धर्मप्रेमी श्रद्धालुजनों को भक्तराज केंवट व भगवान रामचंद्र जी का प्रसंग तथा श्रीराम भरत संवाद की कथा का श्रवणपान करायेंगे ।
प्रदेश के यशवी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के मंशा अनुसार जनपद पंचायत जगदलपुर के आड़ावाल में विकासखण्ड स्तरीय प्रतियोगिता के 5/11/2022 से 9/11/2022 तक चलने वाली प्रतिस्पर्धा में अतिथि के रूप में पहुंचे राजिव युवा मितान क्लब के जिला समन्वयक सुशील मौर्य, सुशील मौर्य जी ने कहा कि छत्तीसगढ़ स्थापना के बाद पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने प्रदेश की महत्त्वाकांक्षाओं को समझा है, वो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी है, पूरे छत्तीसगढ़ में इन दिनों छत्तीसगढ़ी खेल कूद को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ ओलम्पियाड का आयोजन किया जा रहा है, छत्तीसगढ़ के 14 पारम्परिक खेलो बढ़ावा देने के लिए हर तीन महीने में राजीव युवा मितान क्लब को पच्चीस हजार और सालाना एक लाख रुपये आयोजन के लिए दी जा रही है, जिसमे कबड्डी, दौड़, खो खो,लम्बी कूद, रस्साकशी, कंचा, भौरा, गिली-डंडा, गेड़ी दौड़, फुगड़ी हर वर्ग के लोगो को खेलने के राजीव युवा मितान क्लब के द्वारा मंच प्रदान किया जा रहा है, इस दौरान युवा कोंग्रेस से शहनवाज खान,असीम सुता, सुलेमान कश्यप जनपद के बबलू देवांगन,प्रमोद चौधरी,सोरी बाबु, पीटीआई रूपक मुखर्जी, जनपद के अधिकारी,कर्मचारी व अन्य उपस्थित थे |
वरिष्ठ कांग्रेस नेता उमाशंकर शुक्ला ने बुलंद की आवाज
बकावंड के फारेस्ट रेंजर के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग
बकावंड वन परिक्षेत्र बकावंड में छंटाई के नाम पर पेड़ों की बेतहाशा अवैध कटाई और निर्माण कार्यों में गड़बड़ी को लेकर बस्तर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य पं. उमाशंकर शुक्ला ने आवाज बुलंद की है। उन्होंने बकावंड फारेस्ट रेंज में हुई अवैध कटाई तथा वन परिक्षेत्र अधिकारी के निगहबानी में कराए गए व कराए जा रहे तमाम निर्माण कार्यों की जांच और वन परिक्षेत्र अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग राज्य शासन से की है। उल्लेखनीय है कि बकावंड परिक्षेत्र के जुनावनी, झार उमरगांव, उलनार, कोसमी आदि गांवों के जंगलों में पेड़ों की सूख चुकी डंगालों की छंटाई की आड़ में कीमती प्रजाति के पेड़ों की अवैध कटाई जोरों से चल रही है। वन परिक्षेत्र अधिकारी राजकुमार ध्रुव तथा अन्य वन्यकर्मियों की इसमें मिलीभगत है। इस अधिकारी के संरक्षण में लकड़ी माफिया जंगलों का तेजी से सफाया करते जा रहे हैं। पंचायत प्रतिनिधियों और वन सुरक्षा समितियों के पदाधिकारियों की शिकायत को रेंजर श्री ध्रुव अनसुना कर देते हैं. जंगलों को खाली मैदान में तब्दील किया जा रहा है। इस खाली जमीन पर लोग अवैध कब्जा भी करने लगे हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पं. उमाशंकर शुक्ला ने जंगलों को उजाड़े जाने पर गहरी चिंता जताई है तथा क्षोभ व्यक्त किया है। पं. शुक्ला ने कहा है कि कभी घने जंगलों से आच्छादित रहा बस्तर अधिकारियों की स्वार्थलिप्सा के कारण पेड़ों से विहीन होता जा रहा है। विभागीय अधिकारी लकड़ी तस्करों से सांठगांठ कर जंगलों का सफाया करने पर तुले हुए हैं। पर्यावरण को भी भारी क्षति पहुंचाई जा रही है। पं. उमाशंकर शुक्ला ने इस अवैध कटाई और पर्यावरण को पहुंचाई जा रही क्षति को लेकर सरपंच पंचों तथा ग्रामीणों की चिंता को जायज बताते हुए कहा है कि अब बस्तर के लोग जागरूक हो चले हैं, इसलिए अधिकारी मनमानी करने से बाज आएं। पं. उमाशंकर शुक्ला ने धर्म स्थलों तथा विभाग से जुड़े विभिन्न निर्माण कार्यों में भी रेंजर श्री ध्रुव द्वारा बरती जा रही अनियमितता पर कड़ी नाराजगी जताई है। पं. शुक्ला ने कहा है कि कुछ दिनों पहले ही बकावंड वन परिक्षेत्र की ग्राम पंचायत धार उमरगांव और आसना वन के जंगलों की सुरक्षा के लिए केंद्रीय कैम्पर मद से कराए जा रहे तटबंध कार्य में भारी अनियमितता बरती जाने की शिकायत सामने आई थी। इसके पहले ग्राम कोसमी के एकटा गुड़ा पारा में देवगुड़ी संधारण कार्य में भी रेंजर पर भ्रष्टाचार के आरोप लग चुके हैं। पं. शुक्ला ने कहा है कि रेंजर श्री ध्रुव कांग्रेस सरकार की छवि धूमिल करने का काम कर रहे हैं। ऐसे भ्रष्ट अधिकारी पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। पं. उमाशंकर शुक्ला ने बताया कि वे राज्य शासन को पत्र भेजकर रेंजर के खिलाफ जांच बिठाने और कड़ी कार्रवाई की मांग उठाएंगे।