दल्लीराजहरा – वार्ड क्रमांक 5 निवासी शाहरुख खान उम्र 23 वर्ष माता का नाम अंजू ने अपने निवास स्थान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली प्राप्त जानकारी के अनुसार आसपास के लोगों ने बताया कि कल मां और बेटा दोनों ही घूमने गए थे किंतु घर आने के बाद बेटे ने आत्महत्या कर ली | कारण अब तक पता नहीं चल पाया है मौके पर पुलिस पहुँच आगे की कार्रवाई की जा रही है |
जगदलपुर। बस्तर के जगदलपुर जनपद क्षेत्र के नगरनार में केंद्र सरकार द्वारा निर्माणाधीन नगरनार स्टील प्लांट के डी -मर्जर की घोषणा के बाद से नगरनार एंप्लाइज यूनियन द्वारा लगातार धरना प्रदर्शन कर रहा है किंतु उनके आंदोलन को कुचलने के लिए जिला प्रशासन स्तर पर भी पहल की जा रही है। इस मामले को लेकर कर्मचारियों में भय की स्थिति निर्मित हो गई थी तथा भय मुक्त होने के लिए सांसद एवं संसदीय सचिव के दरवाजे तक इन्होंने दस्तक भी दी थी किंतु कोई समाधान नहीं निकला था जिसके बाद एंप्लाइज यूनियन ने नगरनार स्टील प्लांट संघर्ष समिति के बैनर तले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सकारात्मक चर्चा की जिसके आधार पर एंप्लाइज यूनियन को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने का आश्वासन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा दिया गया है।
22 फरवरी 2021 को उद्योग मंत्री कवासी लखमा, पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम, नगरनार स्टील प्लांट बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष सांसद दीपक बैज, उपाध्यक्ष विधायक जगदलपुर रैखचंद जैन, विधायक लखेश्वर बघेल,चन्दन कश्यप, विक्रम मंडावी,राजमन बेंजाम की उपस्थिति में आल इंडिया वर्कर्स फेडरेशन के कार्यकारी अध्यक्ष आरडीसीपी राव, महासचिव एस क्यू जामा, राजेश संधु, ए.के. सिंग, पी एल साहू, मधुकर सिपत राव, बलवंत कौशल, शंकर राव, आशिष यादव, संतराम सेठिया, प्रभुलाल बघेल, महेंद्र जांन, जितेन्द्र नाथ, महेश्वर बघेल, रमेश कश्यप, गुरूबंधु बघेल, विन्येन्र्द नाथ, राकेश सेठिया, महेंद्र कश्यप सरपंच संघ के सम्भागीय अध्यक्ष लैखन बघेल आदि ने मुख्यमंत्री मंत्री छत्तीसगढ़ से मुलाकात कर नगरनार स्टील प्लांट पर एनएमडीसी की मंशा से अवगत कराया गया। प्रबंधन स्टील प्लांट को जल्द से कमीशन कर डीमर्जर और विनिवेशीकरण (निजीकरण) करना चाहता है और इसके लिए अनुबंध पर अधिकारियो और कर्मचारियों के साथ कमीशन करना चाहता है, इससे साफ है कि यहां के बेरोजगारों के लिए रोजगार के अवसर समाप्त हो जाएंगे। फेडरेशन के अध्यक्ष आरडीसीपी राव ने मुख्यमंत्री से कहा कि नगरनार में भु-प्रभावितो को भी अभी तक पुरी तरह से रोजगार उपलब्ध नहीं कराये गये हैं, जिनकी नौकरीयां लग चुकी है उनके भविष्य पर कोई निती तय नहीं किए गए हैं,पुनर्वास के काम नहीं किए गए हैं। नगरनार स्टील प्लांट के निजीकरण से फेडरेशन तथा स्थानीय जनता का भारी विरोध है , किसान कर्मचारी लगातार पिछले 122 दिनों से धरना में बैठे हैं जिसमें महिलाएं भी शामिल है ! फेडरेशन को मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि इन परिस्थितियों में हम आपके साथ है और इसको लेकर जल्द सांसद बस्तर एवं नगरनार स्टील प्लांट बचाओ संघर्ष समिति द्वारा आधिकारिक बयान दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि आप सब के संघर्ष में छत्तीसगढ़ सरकार आप के साथ है।
जगदलपुर। पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओ.पी.शर्मा एवं उप पुलिस अधीक्षक आशीष अरोरा के मार्ग दर्शन पर आज 24 फरवरी को मुखबीर से सूचना मिली कि एक वाहन आयचर ट्रक कमाक HP – 16 – A – 1230 में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री करने हेतू परिवहन कर दो व्यक्ति ले जा रहे है । कि सूचना हमराह स्टाफ व गवाहो के साथ मय एनडीपीएस कीट एवं लेपटाप मय प्रिंटर के तस्दीक हेतू ग्राम धनपुंजी मंडी नाका के पास एनएच 63 मेन रोड की ओर रवाना होकर धनपुंजी मंडी नाका के पास पहुँचकर नाका बंदी कर कुछ समय बाद मुखबीर के बताये अनुसार वाहन आयचर ट्रक कंमाक HP – 16 – A – 1230 आता हुआ दिखाई दिया, जिसे नाकाबंदी कर पकड़े उक्त वाहन में दो व्यक्ति सवार थे ।
गिरफतार आरोपियों का नाम पता पूछने पर अपना नाम : हर्ष कमल पिता रतनलाल कमल उम्र 27 साल जाति ठाकुर निवासी पलाउ थाना राजगढ़ तहसील राजगढ़ जिला श्रीमौर ( हिमाचल प्रदेश ), मनजीत शर्मा पिता राजकुमार शर्मा उम्र 27 साल जाति बढ़ई ग्राम मानिकपुर थाना इन्द्रपुरी जिला रोहतक ( बिहार ) का निवास करना बताये उक्त आरोपियो के कब्जे से 55 किलो मादक पदार्थ गांजा किमती 275000 रूपये एवं 2 नग मोबाईल फोन पुरानी इस्तेमाली को बरामद कर जप्ती किया गया । तथा जप्त वाहन आयचर ट्रक कंमाक HP – 16 – A – 1230 किमत 600000 रूपये है । जुमला 8,75000 ( आठ लाख पच्चतहर हजार रूपये ) को जप्त कर आरोपियो के खिलाफ अपराध घारा सदर का घटित करते पाये जाने से आरोपियो के खिलाफ अपराध कंमाक 35/2021 धारा 20 ( ख ) एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । तथा आरोपियो को गिरफतार कर न्यायालय पेश किया गया है । उक्त प्रकरण की कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरीक्षक शिव शंकर गेदले सउनि ,, अजीत सिंह , आरक्षक अंनत राम बघेल , धरम कश्यप पवन नेताम लक्ष्मण चंद्रवशी बिरेद्र ठाकूर , राजकुमार कश्यप का मुख्य भूमिका रहा है ।
भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय जनाब जमाल सिद्दीकी जीने मध्य क्षेत्र के छत्तीसगढ़ तेलंगाना मध्य प्रदेश महाराष्ट्र मुंबई झारखंड उड़ीसा और गोवा के प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्री कि आवश्यक बैठक रखी जिसमें छत्तीसगढ़ से अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री आरिफ खान जी और प्रदेश महामंत्री श्री शाहिद खान जी उपस्थित रहे बैठक में संगठन विस्तार के विषय में विस्तृत चर्चा और प्रस्तुति की गई जिसमें छत्तीसगढ़ द्वारा
प्रस्तुत किए गए कार्यसमिति प्रतिवेदन को विशेष रूप से सराहा गया और साथ ही पूर्व में किए गए कार्यक्रमों के वृत प्रतिवेदन की प्रस्तुति के लिए भी राष्ट्रीय अध्यक्ष जीने साल पहनाकर इस्तकबाल किया बैठक में अल्पसंख्यक मोर्चा की भविष्य की रणनीति पर चर्चा की और एक मैप चार्ट बनाकर संगठन को कार्य करने की सलाह दी साथ ही समाज के बीच जाकर कार्य करने और और केंद्र की विभिन्न योजनाओं का लाभ किस तरह से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा सकता है इस विषय पर मार्गदर्शन दिया बैठक में प्रदेश अध्यक्ष एवं महामंत्री ने संयुक्त रूप से मांग रखी की अल्पसंख्यक समाज के बीच जो शैक्षणिक पिछड़ापन है उसको दूर करने के लिए अल्पसंख्यक समाज की सभी लड़कियों को शिक्षा हेतु छात्रवृत्ति योजना का विस्तार किया जाए और अल्पसंख्यक वर्ग की जाति प्रमाण पत्र की समस्या को भी सरलीकृत किया जाए।
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल में नक्सलवाद की समस्या के समाधान के लिए एक सिविल सोसायटी के गठन की खबर को लेकर बस्तर सहित पूरे राज्य में कौतूहल व्यक्त किया जा रहा है कि जब नक्सली सरकार से बातचीत के लिए उत्सुक नहीं हैं और सरकार भी यह स्पष्ट कर चुकी है कि जब तक नक्सली हिंसा के रास्ते का त्याग नहीं करते, तब तक कोई बातचीत नहीं हो सकती, तब ये सिविल सोसायटी सभ्य समाज का चोला पहन कर सरकार और नक्सलियों के बीच बातचीत को उतावली क्यों है! आख़िर इसका असल एजेंडा क्या है? बातचीत के मामले में सरकार की मंशा के मुताबिक न तो अभी हिंसा छोड़ने की प्रतिबद्धता जताई है और न ही हालात में कोई बदलाव नजर आ रहा है। जो टकराव पहले चल रहा था, वह अब भी कायम है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि हर समस्या के समाधान के लिए बातचीत बेहतर विकल्प है।
अभी कृषि सुधार कानूनों को लेकर आंदोलन पर डटे किसानों से केंद्र सरकार कई दौर की बातचीत कर चुकी है। अब तक सहमति नहीं बन सकी है लेकिन बातचीत का रास्ता खुला हुआ है। देर सबेर सहमति बनने की अपेक्षा की जा सकती है। आशय यह है कि भारत सरकार जिस तरह बातचीत से समाधान पर विश्वास करती है, उसी प्रकार छत्तीसग़ढ सरकार भी बातचीत की प्रक्रिया को सरल सहज भाव से स्वीकार करने से कब पीछे हटी है लेकिन बातचीत करने के लिए बातचीत का माहौल अपेक्षित होता है। सरकार ने कभी यह नहीं कहा कि बातचीत नहीं करेंगे। उसने तो राज्य के हित में हमेशा यह कहा है कि नक्सली हथियार छोड़ें, तब बात करेंगे। सिविल सोसायटी कांग्रेस की सरकार को चुनाव पूर्व किए गए वादे याद दिला रही है तो क्या यह सोसायटी बता सकती है कि क्या कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में यह वादा किया था कि नक्सली हिंसा जारी रहते हुए बातचीत की जायेगी!
चुनाव में किए गए वादे के मर्म को महसूस किया जाना चाहिए और किसी सरकार के राजधर्म को गहराई से समझना चाहिए। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार के समय भी बातचीत का रास्ता खुला हुआ था और अब कांग्रेस की सरकार के समय भी यह बंद नहीं हुआ है। बातचीत के लिए जो आवश्यक शर्त तब थी, वही अब भी है तो ऐसी किसी सिविल सोसायटी की यहां क्या जरूरत है और क्या भूमिका है? इस समिति में कांग्रेस के हाशिए पर आ चुके वरिष्ठ नेता पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरविन्द नेताम और भाजपा में भी किनारे लग चुके वरिष्ठ नेता राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष नंदकुमार साय भी शामिल हैं। सीपीआई नेता मनीष कुंजाम और कुछ पत्रकार भी सोसायटी का अंग बताए जा रहे हैं। यह सोसायटी राज्य में शांति का वातावरण निर्मित करने के घोषित उद्देश्य से सरकार और नक्सलियों के बीच बातचीत का सेतु बनने उत्सुक है तो उसे अतीत से आज तक का पूरा परिदृश्य भी देख लेना चाहिए कि राज्य गठन के बाद से सरकार ने नक्सल प्रभावित इलाकों में कितना काम किया है और कर रही है।
सरकार ने भटके हुए लोगों को मुख्यधारा में शामिल होने के लिए पुनर्वास नीति बना रखी है तो हिंसा से जन बचाव के लिए सुरक्षा बल अपनी जान हथेली पर लेकर संघर्ष कर रहे हैं। जनता अब सीधे तौर पर विकास की अवधारणा पर आधारित वातावरण पर ध्यान केंद्रित कर रही है। भय का माहौल धीरे धीरे सिमट रहा है। सुरक्षा बल की मुस्तैदी, जन सरोकार और बहादुरी का समाज पर व्यापक असर पड़ रहा है और नक्सलवाद से मोहभंग होने पर नक्सली मुख्य धारा में लगातार लौट रहे हैं। तब कमजोर पड़ रहे नक्सलवाद को बातचीत का अवसर देने की वकालत करने का क्या औचित्य हो सकता है? यह सरकार के साथ ही आम जनता के लिए चिंतन का विषय है।
खेल युवा कल्याण विभाग रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा राज्य स्तरीय आवासीय अकेडमी के चयन हेतु जिला स्तरीय हॉकी तीरंदाजी एथलेटिक्स खेलों का चयन ट्रायल 23 फरवरी 2021 से 25 मई 2021 तक पं.जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम दल्लीराजहरा मे राज्य पर्यवेक्षक श्री प्रवेश जोशी डीएसओ रायपुर व सुधा मरकाम डीएसओ धमतरी के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित की गई।इस चयन प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि नगर पालिका दल्ली राजहरा अध्यक्ष शीबूनायर जी व अध्यक्षता नरेन्द्र ठाकुर जिला खेल अधिकारी बालोद द्वारा किया गया। अध्यक्ष ने अपने
उद्बोधन में आए हुए समस्त प्रतिभागियों को बधाई देते हुए अच्छा खेलने हेतु प्रेरित किया और कहा यह बहुत ही अच्छा अवसर है जिसके माध्यम से आप आवासीय खेल एकेडमी मे जा सकते है। इवेंट टेस्ट के तहत 9 वर्ष से 17 वर्ष के खिलाड़ियों का प्रथम सत्र में वजन व ऊंचाई की माप की गई तत्पश्चात 800 मीटर 400 मीटर 100 मीटर लंबी कूद गोला फेंक का ट्रायल हुआ। भोजना अवकाश के बाद अंडर रनिंग के रूप में 80 मीटर 300 मीटर 600 मीटर 1000 मीटर की ट्रायल ली गई ।कल पुनः 24 फरवरी 2021 को सुबह 8:00 बजे से बैटरी टेस्ट के तहत वर्टिकल जंप, 30 मीटर ,10 × 6 शटल रन बाल थ्रो, का ट्रायल लिया जाएगा । इस कार्यक्रम में शिक्षा विभाग से सपन कुमार जेना , एन आई एस कोच सुदर्शन सिंह, सुरेश शांडिल्य ,संजय मोहंती ,सीपेन्द्र जांगड़े उमेश निर्मलकर चीनी लाल, हरबंस कौर ,रंजना साहू ,मंजुला यदु,गिरीश ठाकुर खिलेन्द्र नाथ योगी ज्ञान सिंह, छबि लाल जांगड़े,चन्द्रशेखर पवार , के साथ साथ समस्त व्यायाम शिक्षको का सहयोग रहा ।
कॉलोनाइजरों में भी मचा हडकंप, मामले पर पर्दा डालने अवैध प्लाटिंग करने वाले राजनितिक दलों के संपर्क में
जगदलपुर – अवैध प्लॉटिंग कर अवैध कॉलोनी बनाने वाले शहर के 40 लोगों को निगम आयुक्त ने नोटिस जारी कर सप्ताहह दिन में जवाब मांगा है तो उधर ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध प्लॉटिंग मामले में एसडीएम ने भी 15 लोगों को नोटिस जारी कर चुके है। जिला प्रशासन इस अवैध प्लॉटिंग मामले में कितनी गंभीरता दिखाती है वह तो जवाब आने के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा। अधिकांश अवैध प्लाटिंग करने वाले लोगों का राजनीतिक दलों के साथ अच्छी पकड़ है तो कही पूर्व की भांति यह मामला भी नोटिस जारी करने तक ही सिमटकर न रह जाये।
ज्ञातव्य हो कि कुछ वर्ष पूर्व शहर के एक दर्जन कॉलोनियों को तत्कालिन कलेक्टर के आदेशानुसार पांच सदस्यीय टीम केद्वारा जांच कराई गई थी। जांच में एक दो कॉलोनी को छोड़ दे तो अधिकांश कॉलोनाईजरों द्वारा एक्ट का उल्लंघन होना पाया गया था जिसमें कई कॉलोनियों में गरीबों को आरक्षित भूमि पर अतिक्रमण तो कही पार्क की जमीन पर ट्रांसफार्मर का निर्माण
और अधिकांश कॉलोनी का निर्माण भी आधी अधूरी पाई गई थी। इतनी सारी अनियमितता के बाद भी कॉलोनाईजरों पर राजनीतिक दबाव के कारण कोई कार्रवाई नहीं की गई थी।
एक बार फिर उस तर्ज पर अवैध प्लॉटिंग कर कॉलोनी तैयार करने वालों के खिलाफ जांच को लेकर नोटिस जारी किया जा चुका है जिसमें शहर के 40 से अधिक लोगों को अवैध प्लॉटिंग मामले में नोटिस जारी किया जा चुका है। नोटिस जारी करने के पूर्व पांच सदस्यीय टीम के द्वारा जांच कराई गई थी जिसमें यह पाया गया था कि कई बड़े प्लॉट के टुकड़े को विभाजित नामांतरण पंजीयन, खसरा नंबर एवं प्लॉट के टुकड़ों में होना पाया है। जिसमें जिला प्रशासन कड़ा रुख अपनाते हुए नकेल कसने की तैयारी में है।
क्या अवैध प्लॉटिंग करने वालों पर होगी कार्रवाई?: जिस तेजी से जांच कर प्रशासन के द्वारा नोटिस जारी किया गया तो क्या ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी?। विशेष सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कॉलोनी व्यवसाय से जुड़े कुछ कॉलोनाईजर मामले को रफा दफा कराने राजनीतिक दलों के शरण में पहुंच चुके है ताकि नेताओं के माध्यम से अफसरों पर दबाव बननाकर जांच में खानापूर्ति कर मामले पर पर्दा डाला जा सके। पूर्व में इस तरह के कार्य हो चुके है जिसको लेकर यह चर्चा है कि पूर्व की भांति प्रशासन एक बार फिर नोटिस जारी कर कही कार्रवाई की बारी आते ही फाईल बंद न कर दे।
किसे अवैध प्लॉटिंग माना जाये: इस मामले से जुड़े अधिकरी का कहना है कि हमारे पास अब तक किसी प्रकार अधिकृत जानकारी उपलब्ध नहीं है कि एक प्लॉट का कितने टुकड़े होने पर वह अवैध या वैध होगा। इसको कोई तय गाईड लाईन उपलब्ध नहीं है। आगे की कार्रवाई पर नोटिस के जवाब आने पर निर्णय लिया जायेगा
जगदलपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार की मंशा है कि छत्तीसगढ़ खाद्य व पोषण सुरक्षा अधिनियम के तहत सभी लोगों को प्राथमिकता के आधार पर राशनकार्ड दिये जाये जिसके आधार पर पंडरीपानी क्रं.02 जयती मौर्य की पहल पर राशनकार्ड बनाये जा रहा है। खाद्य विभाग द्वारा नया राशन कार्ड उपलब्ध कराई गई जिसे जनपद पंचायत श्रीमती अनिता पोयाम के करकमलों से वितरित किया गया। जनपद पंचायत अध्यक्ष अनिता पोयाम ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने कार्य किया जा रहा है। पंडरीपानी क्रं.02 में लगभग सौ राशनकार्ड वितरित किया गया जिससे जनता को राशन के अलावा अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ भी मिलेगा। वहीं कई शासकीय योजनाओं के बारे में भी बताया। सरपंच ग्राम पंचायत जयती मौर्य ने कहा पंडरीपानी की जनता की योजनाओं का लाभ दिलाने प्रयास किया जा रहा है जिसके लिए सभी पंचगण अपनी सहभागिता निभा रहें हैं। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर जिला प्रवक्ता योगेश पानीग्राही ने भी सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पंच व सरपंचों को पहल करनी की अपील की। इस दौरान उपसरपंच चिंगडु बघेल,महिला ब्लाक अध्यक्ष लक्ष्मी कश्यप, पूर्व उपसरपंच कमलु मौर्य,हीरामनी कश्यप,मन्दई यादव,जरी नाग,गागरी मंडावी,मनबती यादव व सचिव भीम सिंह ठाकुर उपस्थित थे।
जनपद पंचायत स्तरीय विकलांग शिविर में हो सम्मिलित…
जगदलपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनिता पोयाम ने बताया कि 10 मार्च को जनपद पंचायत स्तरीय विकलांग शिविर आयोजित किया जा रहा है जिसमें अधिक से अधिक संख्या में दिव्यांगो को लाया जाये जिससे उनका दिव्यांग प्रमाणपत्र व शासकीय योजनाओं का लाभ मिल सके।
जगदलपुर– भारतीय जनता पार्टी जगदलपुर शहर मंडल के नेतृत्व में भक्तों को दर्शन देने फूलों से सजे रत्न निकले भगवान तिरुपति बालाजी की शोभा यात्रा का स्वागत किया गया, रथ पर सवार होकर तिरुपति बालाजी मंदिर परिसर से बाहर निकले। भरतपुर भगवान की उत्सव प्रतिमा विराजमान थी। भक्त पारंपरिक वेशभूषा में हाथों से रखते हुए चल रहे थे। इस दौरान जय गोविंदा जय गोपाला के जय घोष लगाए गए। मंदिर परिसर से निकलकर आमजन को दर्शन देने वाले भगवान तिरुपति बालाजी की शोभा यात्रा में शहर के बेटियों ने सर पर कलश रखकर यात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या में इस यात्रा में माताएं बहने व बुजुर्ग गण शामिल हुए । भारतीय जनता पार्टी जिला बस्तर द्वारा फूल बरसा कर एवं भगवान को आरती उतार कर
स्वागत किया गया। जिसमें प्रदेश महामंत्री किरण देव, प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री केदार कश्यप, जिला अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी,योगेंद्र पांडेय,विद्याशरण तिवारी,रामाश्रय सिंह,समुंद साय कच्छ,नरसिंग राव,रजनीश पाणिग्राही,प्रदेश मंत्री दीप्ति पांडेय,मनोहर दत्त तिवारी,आर्येन्द्र सिंह आर्य,संग्राम सिंह राणा,अतुल सिम्हा,गणेश काले,रामकुमारी यादव,अविनाश श्रीवास्तव,ममता राणा,रोशन सिसोदिया,प्रमिला कपूर,चम्पा नाग,राजपाल कशेर,प्रकाश झा,रोशन झा,आंनद
झा,मनोज पटेल,मयंक नत्थानी,अभिषेख तिवारी,बंटू पांडेय,परेश ताटी,पृथ्वी सिंह,गुरमीत कौर, रंजीता नाग,त्रिवेणी तिलक,शशि नाग,ममता पोटाई,कृष्ना राय,प्रीतेश राव,सूर्यभूसंन सिंह,योगेश मिश्रा,आलेख तिवारी,राजा यादव,अनिमेष चौहान,सुरेश कश्यप,आदित्य शर्मा,शिरीष मिश्रा,विनय राजू सहित भारतीय जनता पार्टी जिला बस्तर के पदाधिकारी गण कार्यसमिति के सदस्य,भाजयुमो एवम महिला मोर्चा जिला बस्तर के सदस्य एवं पार्षद गण उपस्थित थे।
दल्ली राजहरा नगर के वार्ड नम्बर 10 जहाँ से नगर पालिका उपाध्यक्ष संतोष देवांगन वार्ड पार्षद है उस वार्ड के नागरिकों को जान बुझकर BSP प्रबन्धक CGM व तोड़ू दस्ता टीम वार्ड वासियो को अवैध कब्जा के नाम से घर तोड़ने का नोटिस लगातार दे रहे है ताकि परेशान रहे व अपने वार्ड पार्षद संतोष देवांगन को चुनने का खमियाजा भुगतने को तैयार रहे इसी नियत से BSP प्रबन्धक लगातार दमनकारी नीति अपनाते हुए वार्ड वासियो को परेशान कर रहे है और
तो पिछले 20 सालों से बसे लोगो को और अवैध कब्जे के नाम से घर तोड़ने का नोटिस देने( जबकि मार्केट क्षेत्र में पंजाब नेशनल बैंक के बाजू करोड़ो रूपये की जमीन पर एक भवन निर्माण किया जा रहा है उस पर BSP प्रबन्धक का नजर व ध्यान नही जाता ) व उसके बाद भी घर नही तोड़ रहे है तो खदान में TMC ठेकेदार के पास काम कर रहे एक मजदूर भोमराज को काम से निकालने को ठेका कम्पनी को नोटस दिया गया है जिसके चलते ठेका कम्पनी ने उस मजदूर को काम से बाहर कर दिया है। इस तरह का दमनकारी नीति BSP प्रबन्धक के द्वारा अपनाई जा रही है।
जो खेद जनक है।
BSP प्रबन्धक के इस रवैये से वार्ड के नागरिकों में काफी आक्रोश है ।
जल्द से जल्द भोमराज को वापस ठेके कार्य मे नही रखा गया तो वार्ड वासियो के द्वारा BSP के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा।
BSP प्रबन्धक के द्वारा दल्ली राजहरा नगर में अशांति का माहौल बनाने का पूरा पूरा प्रयास किया जा रहा है जो इस शांत शहर को अशांति में बदलते हुए इसी बड़ी घटना को अंजाम देने का प्रयास किया जा रहा है।