City Media - Page 1404 of 1854 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1404

हाथियों के दल ने जमही एवं अडजाल के बीच युवक को रौंदा, वन विभाग ने सतर्क रहने की दी सलाह

0

प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र में बढ़ रहे हाथियों की चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत का वातावरण निर्मित है ग्रामीणों द्वारा हाथी को अपने क्षेत्र में घुसने से रोकने के लिए रात्रि में फटके फोड़ना आग जलाना जैसे अन्य उपाय किये जा रहे है एवं उत्सुकता एवं मोबाइल में विडियो बनाने के लालच में कुछ ग्रामीण हाथियों के पास जाने का भी जोखिम उठा रहे है | कल शाम ऐसी ही एक घटना सामने आई प्राप्त जानकारी के अनुसार जमही एवं अडजाल के बीच कुदाल डोंगरी गाँव के पास जंगल में हाथियों द्वारा एक ग्रामीण युवक को कुचलकर मार डाला | युवक का नाम संतोष भुआर्य कुरुभाट का निवासी बताया जा रहा है सही स्थिति की पुष्टि वन विभाग के अधिकारीयों द्वारा नहीं की गई है | हाथियों का दल कल रात्रि के बाद जुनवानी चिपरा किल्लेकोड़ा क्षेत्र को पार कर लोहारा वन परिक्षेत्र के डूटामारदी एवं कोड़ेकसा क्षेत्र में पहुँचने की जानकारी प्राप्त हो रही है | कल हाथियों को जमीनी क्षेत्र में विचरण करते हुए देखा गया था |

वन परिक्षेत्र अधिकारी राजेश नान्दुलकर – से फ़ोन पर चर्चा करने पर उनके द्वारा बताया गया कि ग्रामीणों को बार बार हाथियों के दल से सतर्क रहने एवं आसपास न जाने, फटाका फोड़ने से मना किया जा रहा है इसके बावजूद कुछ उत्साही युवक हाथी देखने व मोबाइल में विडियो बनाने एवं फटाका फोड़ने जैसे कार्य किये जा रहे है | घटना के सम्बन्ध में बताया कि अभी मैं मौके पर जाकर जानकारी प्रदान करता हूँ ऐसी घटना सुनने में तो आई है | सही स्थिति मौके पर पहुँचने के बाद ही स्पष्ट होगी |

This image has an empty alt attribute; its file name is bhupes-1024x512.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

पढ़ई तुंहर दुआर के पोर्टल में राज्य स्तरीय हमारे नायक के रूप में डौंडी ब्लाक की शिक्षिका का चयन

0

शासकीय प्राथमिक शाला खम्हारटोला सहायक संकुल केंद्र पथराटोला विकासखंड डौंडी जिला बालोद में भुनेश्वरी साहू (सहायक शिक्षक) को पढ़ई तुंहर दुआर के पोर्टल में राज्य छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय हमारे नायक के रूप में चुना गया । यह प्रदेश स्तर में इस संकुल की चौथी चयन है। भुनेश्वरी साहू ने बच्चों का “अच्छा स्वास्थ्य एवं खुशहाली बनाए रखना” विषय पर अपना वर्क शीट तैयार किया। संकुल समन्वय जैलेंद रामटेके ने कहा कि राज्य स्तर पर चयन कर हमारे नायक में स्थान मिलने से संकुल और विकास खण्ड की मान बढ़ाया है। शिक्षिका ने अपने वर्कशीट के माध्यम से बच्चों को कैसे स्वस्थ रखें और उन्हें कैसे खुशहाल बनाएं इसको बेहतर तरीके से बताया है। साथ ही साथ बच्चों को पर्यावरण से जुड़ाव को अपने वर्कशीट में बताया है।

कोरोना काल में शिक्षिका द्वारा बच्चों की पढ़ाई जारी रखने के लिए मोहल्ला क्लास, ऑनलाइन क्लास, अंगना म शिक्षा, ग्रीष्म कालीन आमाराइट, निरंतर पालक संपर्क का उल्लेखनीय कार्य किया गया साथ ही पढ़ना लिखना अभियान में भी सक्रिय भूमिका निभा रही है ।शिक्षिका के पति भूपेंद्र साहू भी डौंडी ब्लाक में सहायक शिक्षक हैं। शिक्षिका भुनेश्वरी साहू का हमारे नायक में चयनित होने पर विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री आरआर ठाकुर ,सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती अभिलाषा अग्रवाल, बीआरसीसी सीबी साहू , संकुल प्राचार्य अर्चना गुप्ता ,भूपेंद्र साहू ,संकुल समन्वयक जयलेंद्र रामटेके, मानकर सर, सोहन लाल जैन, सुंदरलाल जैन ,सुंदर लाल साहू , कविता पाटिल, अनीता ठाकुर, यस.पुरी ,उषा शर्मा ,शोभा बेंजामिन ,दीपिका गोस्वामी ,टुमन लाल सिन्हा, ओमप्रकाश सोयाम, नामिता साहू, चंद्रभान पटेल, किरण प्रसाद, जय नारायण यादव ,लक्ष्मी सोनी, प्रेमलाल मानिकपुरी, प्रभावती सोरी, सिंधु देशमुख एवम समस्त संकुल परिवार ने शुभकामनाएं प्रेषित की है।

This image has an empty alt attribute; its file name is bhupes-1024x512.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

मृत दादा के अकाउंट से पोते ने उड़ाए 1,90,362 रुपये, युपीआई आईडी की मदद से दिया फ्रॉड को अंजाम

0

मृत व्यक्ति की बैंक यु.पी.आई. आई.डी. की मदद से दिया फ्रॉड को अंजाम
बस्तर में बढ़ता जा रहा है साइबर क्राइम

जगदलपुर

सेवा निर्वित शिक्षक स्वर्गीय अब्दुल रहमान खान की मृत्यु दिनांक 11 अप्रैल 2021 को हुई तज, उसके पश्चात उनके पोते अब्दुल हलीम खान पिता अब्दुल सत्तार खान ने इस बात की जानकारी बैंक को नहीं दी और हर महीने उनके खाते में आने वाले पेंशन की रकम को दिनांक 12 अप्रैल 2021 से 2 अगस्त 2021 तक अपने खाते में बैंक यु.पी.आई. आई.डी. की मदद से अपने खाते में पूरी रकम को ट्रांसफर करता गया और फ्रॉड को अंजाम दिया।

जब स्वर्गीय अब्दुल रहमान की धर्म पत्नी को इस बात की खबर लगी तो उनके होश उड़ गए और उन्होंने इसकी लिखित शिकायत स्टेट बैंक जगदलपुर के ब्रांच मैनेजर को दी, जिस पर ब्रांच मैनेजर ने तत्काल फ्रॉड करने वाले के बैंक खाते को फ्रीज़ करने की बात कही इसके साथ ही सिटी कोतवाली जगदलपुर में भी इसकी शिकायत दर्ज कराई गयी है। पुलिस ने इसपे न्यायोचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है। आरोपी पर कुछ दिन पूर्व में भी गाली गलौच करने एवं मारपीट के मामले में “भादस 1860 की धारा 294, 323, 506, 34” के तहत पुलिस जांच कर रही है।

इस शिकायत की पुष्टि कोतवाली थाना प्रभारी एमन साहू ने की है और कहा है कि मामले में जांचोपरांत न्यायोचित कार्यवाई की जाएगी।

This image has an empty alt attribute; its file name is bhupes-1024x512.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर शासकीय जमीन को मुक्त कराने प्रशासन से लगाई गुहार

0

जगदलपुर/कांकेर। शासकीय भूमि पर कजा को लेकर माटवाड़ालाल के सैकड़ों ग्रामीण मंगलवार को विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़क पर उतरे। अवैध ढंग से खरीदी बिक्री का आरोप लगाते हुए उक्त शासकीय भूमि को कजा मुक्त कराने प्रशासन से ग्रामीणों ने लगाई गुहार। ग्रामीणों ने बताया कि जिस भूमि की खरीदी बिक्री की बात की जा रही है वह राजस्व की भूमि कही और है इसे ग्रामीणों ने वन भूमि होने की बात कही। ज्ञातव्य हो कि कांकेर जिले के माटवाड़ालाल गांव में वर्षो से लगभग 4 एकड़ भूमि विरान पड़ी हुई थी। भूमि स्वामी द्वारा जब भूमि पर कृषि कार्य शुरू करने का प्रयास किया गया तो सैकड़ों की संध्या में ग्रामीण लामबंद हुए और उत भूमि को शासकीय वन भूमि होने की बात कहने लगे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि फर्जी ढंग से जमीन की खरीदी बिक्री कर शासकीय जमीन पर कजा का प्रयास किया जा रहा है जिस भूमि की खरीदी बिक्री करने का हवाला दिया जा रहा है वह भूमि कही और है। सोमवार को कांकेर तहसील के माटवाड़ालाल के सैकड़ों ग्रामीण विरोध प्रदर्शन करते हुए उत भूमि को कजे से मुक्त कराने प्रशासन से गुहार लगाई है। तीन बार हुई जमीन की खरीदी बिक्री: तहसील कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार उत राजस्व की भूमि पतिराम के नाम से दर्ज है। इसकी मौत के बाद यह भूमि इसकी पत्नी गिरजाबाई के नाम से दर्ज है।

बताया जा रहा है कि गिरजाबाई ने 4 एकड़ भूमि को वर्ष 2010 में वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष हेमंत ध्रुव को बेच दी थी। इसके बाद इस जमीन की दुबारा बिक्री वर्ष 2012 में हेमंत ध्रुव ने अनुपम जोफर को बिक्री की। तीसरी बार वर्ष 2018-19 में अनुपम जोफर ने उत भूमि को दो व्यतियों सागर ध्रुव पिता केएल ध्रुव को तीन एकड़ 75 डिसमील तो सबध ठाकुर को 12 डिसमिल की बिक्री की गई है। तहसील में प्रकरण दर्ज: कांकेर पुलिस पुलिस अधीक्षक सलभ सिन्हा ने बताया कि ग्रामीणों में जमीन खरीदी बिक्री मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे जिन्हे समझाईश देकर हटा दिया गया था। उन्होंने बताया कि तहसील में प्रकरर्ण दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में कांकेर कलेटर से संपर्क कर प्रतिक्रिया जानने का प्रयास किया गया तो साहब का फोन बजता रहा लेकिन उन्होंने रिसिव नहीं किया। विवादित भूमि वन भूमि नहीं: कांकेर डीएफओ ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह भूमि वन भूमि नहीं है। उन्होंने बताया कि पटवारी एवं वन विभाग से संयुत जांच कराई जायेगी। पक्षकारो को भेजा नोटिस: कांकेर तहसीलदार ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज किया गया है। इस मामले में सभी पक्षकारों को नोटिस जारी कर बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि उत भूमि की तीन बार खरीदी बिक्री हुई है।

प्रभारी मंत्री कवासी लखमा एवं सचिव रेखचंद जैन के प्रयासों से बिमार वरिष्ठ कांग्रेसी को मिली एक लाख की सहायता राशि

0

प्रभारी मंत्री कवासी लखमा जी जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन के द्वारा प्रवीर वार्ड निवासी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता चक्रधर बिसाइ के इलाज हेतु मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से एख लाख रुपए प्रदान की |

विदित हो की वरिष्ठ कांग्रेसी नेता चक्रधर बिसाई किडनी के गंभीर बिमारी से पीड़ित हैं जिसके इलाज के लिए वे आर्थिक कठिनाईयों से जूझ रही थे विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के माध्यम से उन्होंने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी से आर्थिक सहायता प्रदान करने का निवेदन किया था जिसपर संवेदनशील मुख्यमंत्री जी ने एख लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वेच्छानुदान मद से प्रदान की |

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता चक्रधर बिसाई ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी प्रभारी मंत्री एवं उधोग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा जी एवं विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन का आभार व्यक्त करते हुए कहा की कांग्रेस की संवेदनशील सरकार अपने हर कार्यकर्ता का ध्यान रखती है और आज इस मुश्किल घड़ी में संवेदनशील मुख्यमंत्री जी ने जो मुझ कार्यकर्ता की मदद की है इसके लिए मेरा परिवार आभारी रहेगा |

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री कवासी लखमा जी विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन नगर निगम की सभापति कविता साहू ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलराम मौर्य, पार्षद विक्रम सिंह डांगी, कमलेश पाठक वरिष्ठ नेता ओंकार सिंह जसवाल,अजय बिसाई, अरुण गुप्ता उपस्थित रहे |

बस्तर जिला युवा कांग्रेस के बस्तर प्रभारी अशरफ हुसैन व सह प्रभारी कमलेश कारम के उपस्थिती में मासिक बैठक हुई सम्पन्न…..

0

बैठक में प्रदेश,जिला,विधानसभा एवँ बूथ स्तर के युवा कांग्रेसी रहे मौजूद…

आज स्थानीय राजीव भवन जगदलपुर में बस्तर ज़िला कार्यकारणी की मासिक बैठक सम्पन हुई जिसमे मुख्य रूप से बस्तर जिला युवा कांग्रेस प्रभारी अशरफ हुसैन, सहप्रभारी कमलेश कारम उपस्थित रहे |

बैठक की शुरुआत मंचासीन अतिथियों का बस्तर युवा कांग्रेसियों के द्वारा पुष्प गुच्छ और माल्यार्पण करते हुए किया गया। बैठक में जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन, महापौर सफीरा साहू, सभापति कविता साहू, जनपद पंचायत अध्यक्ष अनिता पोयाम,एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा,महामंत्री अनवर खान भी शामिल हुए,बैठक की कड़ी में बस्तर जिला प्रभारी एवँ सह प्रभारी ने अपने उद्बोधन में मोदी सरकार की देश विरोधी नीतियों के बारे में बताया कि किस तरह देश की संपत्ति को कांग्रेस की सरकार ने 70 सालों में संजो के रखा था। और उसे वर्तमान में केन्द्र की मोदी सरकार ने चंद उद्योपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए निजी हाथों में बेचा जा रहा है। साथ ही 2 करोड़ युवाओं को प्रति वर्ष रोजगार देने का वादा करके युवाओं को किस तरह छला गया।

जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि 15 साल के कडे परिश्रम के बाद छत्तीसगढ़ में 70 सीटों के साथ कांग्रेस पार्टी ने पूर्ण बहुमत लेकर सरकार बनाई इसमें महत्वपूर्ण भूमिका युवा कांग्रेस के जाँबाज साथियों की रही है, हमें प्रदेश सरकार की योजनाओं को और नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम युवक कांग्रेस को करना है और पुनः 2023 के चुनाव में 70 से भी ज्यादा सीटों से सरकार बनानी है।

प्रभारी हुसैन ने निजीकरण के मुद्दे को लेकर भविष्य में होंने वाली परेशानियों को लेकर चितां जाहिर की और कहा कि युवा कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता ब्लाक स्तर पर घर घर जाकर लोगो को जागरूक करने का काम करेगा। प्रभारी अशरफ हुसैन ने युवाओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि अक्टूबर नवम्बर में प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से बस्तर के ब्लाक स्तर व बूथ स्तर के युवा कांग्रेसियों को ट्रेंड किया जाएगा। ताकि छत्तीसगढ़ सरकार की उपलब्धियां व केंद्र सरकार की नाकामी को जन जन तक पहुंचाया जा सके।

बैठक में मंच संचालन युवा कांग्रेस के प्रदेश संयुक्त सचिव बीजापुर जिला प्रभारी जावेद खान के द्वारा किया गया साथ ही उद्बोधन की कड़ी में प्रदेश महासचिव सुशील मौर्य,सूरज कश्यप व जिला अध्यक्ष जीशान कुरैशी ने भी युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि ढाई साल बीत चुका है ढाई साल बचा है अब इन ढाई सालों में सरकार की सभी जन हितैषी योजनाओं को लेकर के हमें आमजन तक पहुंचना है इसके साथ-साथ बूथ लेवल में भी हमें कार्यकर्ताओं को चार्ज करना है इसके लिए प्रदेश से आए हुए टास्क जो कि एक बूथ दस यूथ का है उसे हमें पूरा करना है। बैठक में आभार व्यक्त युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष शहनवाज खान ने किया इस दौरान प्रदेश/जिला/विधानसभा/ ब्लॉक एवं सोशल मीडिया व बूथ स्तर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

गरीबो को सुविधाओ से वंचित कर विदेशी कंपनियों से लुटवा रही है कांग्रेस की राज्य सरकार : भाजपा

0

गरीब आदिवासियों का पैसा लूटने कांग्रेस ने विदेशी कंपनियां बुलाई है : केदार कश्यप

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने बस्तर के नक्सल प्रभावित इलाक़ों में चिटफ़ंड कम्पनियों के बेधड़क फलते-फूलते क़ारोबार को लेकर प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर जमकर निशाना साधा है। कश्यप ने कहा कि चिटफ़ंड कम्पनियों में निवेशकों के ठगे जाने को चुनावी मुद्दा बनाकर कांग्रेस ने प्रदेश में अपनी सरकार तो बना ली, लेकिन अब बस्तर में विदेशी कम्पनियों के नाम पर एजेंटों के गाँव-गाँव घूमकर लोगों को लालच देकर निवेश कराए जाने के मामले में आँखों पर पट्टी बांधे बैठी है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कश्यप ने कहा कि नक्सली हिंसा से जूझते बस्तर के बीजापुर ज़िले में दुबई की एक कम्पनी का फार्म लेकर लोगों को उक्त कम्पनी का को-पार्टनर बनाने का ऑफ़र देकर लोगों से 11-11 लाख रुपए का निवेश कराए जाने का ख़ुलासा बेहद गंभीर मसला है। कश्यप ने कहा कि इस सरकार को इस बात की क़तई चिंता नहीं है कि सरकारी सेवाओं से जुड़े लोग लाखों रुपए का निवेश करने के बाद अब भोले-भाले आदिवासियों के सस्ती क़ीमत पर रोज़मर्रा की चीजें दिलाने, ब्याज की राशि दुगुनी दिलाने, विदेश यात्रा कराने और खातों की गोपनीयता का झाँसा देकर ठगने में लगे हैं। कश्यप ने कहा कि कई निवेशकों को 10 लाख रुपए निवेश करने के बाद अब तक बमुश्क़िल दो लाख रुपए ही लौटाए गए हैं।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कश्यप ने कहा कि चिटफ़ंड कम्पनियों में निवेश के नाम पर हुई धोखाधड़ी को लेकर भाजपा की पूर्ववर्ती प्रदेश सरकार के ख़िलाफ़ प्रलाप करने वाली कांग्रेस की प्रदेश सरकार वादे के बावज़ूद अब तक उन ठगे गए निवेशकों को उनकी जमा-पूंजी की भरपाई नहीं कर पाई है और अब विदेशी कम्पनियाँ बस्तर जाकर लोगों को लूटने में लगी हैं; लेकिन प्रदेश सरकार चुप्पी साधे बैठी है। बस्तर पुलिस ने भी स्वीकार किया है कि चिटफ़ंड कम्पनियों से पीड़ित निवेशकों के लगभग 20 हज़ार मामले सामने आए हैं। कश्यप ने सवाल किया कि चिटफ़ंड कम्पनियों की धोखाधड़ी के मामलों को चुनावी मुद्दा बनाने वाली कांग्रेस की मौज़ूदा प्रदेश सरकार ने बस्तर में चिटफ़ंड कम्पनियों के बेधड़क क़ारोबार पर नकेल क्यों नहीं कस रही है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री कश्यप ने प्रदेश सरकार से इस सवाल का ज़वाब भी मांगा कि आख़िर विदेशी कम्पनियों और उनके एजेंटों को बस्तर में ठगी का यह क़ारोबार करने के लिए किनका संरक्षण मिला है और किसकी अनुमति से बस्तर जैसे संवेदनशील इलाक़ों में विदेशी कम्पनियाँ यह गोरखधंधा चला रही हैं? कश्यप ने हर मोर्चें पर शर्मनाक विफलताओं का प्रतीक बताते हुए प्रदेश सरकार को सियासी नौटंकियों और सत्तालोलुपता से बाज आकर प्रदेश के लोगों के हितों की रक्षा करने पर ध्यान केंद्रित करने को कहा है। कश्यप ने कहा कि ठगी के इस क़ारोबार पर तत्काल कड़ी कार्रवाई कर इसमें संलिप्त लोगों की पहचान करके सबको जाँच के दायरे में लाया जाए ताकि प्रदेश के दीग़र इलाक़ों की तरह बस्तर के लोग ठगी के इस मायाजाल में न फँसें।

गौण खनिज का अवैध परिवहन करते चार वाहन जब्त

0

जगदलपुर। कलेक्टर रजत बंसल के निर्देश पर जिला खनिज जांच दल द्वारा रविवार 12 और बुधवार 15 सितंबर को जिले के आमागुड़ा, चुड़ीगुड़ा, टाकरागुड़ा एवं फरसागुड़ा क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया गया। प्रभारी खनि अधिकारी हेमंत चेरपा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान गौण खनिज मिट्टी ईट के लिए एक वाहन और चूना पत्थर के लिए तीन वाहन पर अवैध परिवहन करते हुए पाए जाने पर परिवहनकर्ताओं के विरुद्ध खनिज का अवैध परिवहन प्रकरण दर्ज किया गया है। जिसमें एक अपंजीकृत ट्रैक्टर, दो टिप्पर सीजी 17 एच 4777 व सीजी 17 एच 2824 और एक हाईवा सीजी 04 एनजे 1609 को जब्त करने की कार्यवाही की गई।

इन सभी प्रकरणों में छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमावली 2015 के नियम 71 खान एवं खनिज (विकास तथा विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के अंतर्गत दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी। पूर्व में भी जिले के खनिज ठेकेदारों, खनिज परिवहनकर्ताओं को निर्देशित किया गया था कि बिना वैध अभिवहन पास के खनिजों का परिवहन करना दण्डनीय अपराध है, अतएव अवैध परिवहनकर्ताओं के विरूद्व पुनः इसी प्रकार कृत्य करने पर दण्डात्मक कार्यवाही की जावेगी। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण हेतु खनिज अमलों द्वारा निरन्तर जांच की जा रही है।

किसानो के मोटर पंप चोरी करने वाले शातिर चोर गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़

0

जिला व दिगर जिला मे किसानो के मोटर पंप चोरी करने वाले शातिर चोर गिरोह को पकडने मे गुण्डरदेही पुलिस को मिली सफलता
धारा 427,379,34 भादवि के तहत थाना गुण्डरदेही, अर्जुन्दा जिला बालोद व थाना रानीतराई जिला दुर्ग के कुल 06 प्रकरणो के अपराध मे थे संलिप्त, आरोपीगण को भेजा गया जेल।

बालोद जिले के थाना/चौकी क्षेत्र मे किसानो द्वारा खेती किसानी मे उपयोग लाये जाने वाले मोटर पंप चोरी के मामले को गंभीरता से लेते हुए, पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद सदानंद कुमार, के द्वारा आरोपीयो के विरूद्व कडी कार्यवाही व खोजबिन कर पकडने निर्देशित किया गया था, जिसमे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद डी.आर.पोर्ते के मार्गदर्शन पुलिस अनुविभागिय अधिकारी प्रतीक चर्तुर्वेदी के पर्यवेक्षण एवं गुण्डरदेही थाना प्रभारी निरीक्षक भानुप्रताप साव के नेतृत्व मे सायबर सेल बालोद व थाना गुण्डरदेही की टीम तैयार किया गया।

1. थाना गुण्डरदेही के अपराध क्रमांक 209/21 धारा 379 भादवि  प्रार्थी संतोष चन्द्राकर निवासी कचांदुर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि स्वयं के साजा खार खेत मे कुंआ खुदवाया हूं जिसमे शासकिय अनुदान से 3 HP  का मोटर पम्प रोटो सोल कम्पनी का दिनांक 2.11.2017 को लगवाया हूं जो चालू हालत में था दिनांक 24.08.2021 को खेत गया था मोटर पम्प चालू था दिनांक 26.08.2021 सुबह करीबन 07.30 बजे खेत जाकर देखा तो मोटर पम्प 3 HP  रोटो सोल कम्पनी का सरफेश पम्प कीमती 15000 का नही था कोई अज्ञात चोर द्वारा दिनांक 25.08.2021 के रात्रि करीबन 11.30 बजे चोरी कर ले गया है। कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्व माल मुलजिम पतासाजी मे लिया गया।

2. थाना गुण्डरदेही के अपराध क्रमांक 216/2021 धारा 427,379 भादवि मामला थाना गुण्डरदेही क्षेत्र के ग्राम भरदाखुर्द की है, कि प्रार्थी प्रदीप कुमार साहू पिता रामभरोसा साहू सा0 भरदाखुर्द ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि बुढी खार खेत ग्राम भरदाखुर्द के खेत में पानी पलाने के लिए 5 HP का पनडूब्बीर मोटर पम्प टेकसिमो कम्पनी का, 3HP का मोटर पम्प BBC कम्पनी का एवं 3HP का मोटर पम्प किलोसकर कम्पनी का खरीदकर गावं के बुढी खार खेत में नदी के किनारे लगा कर खेत में पानी पला रहा था दिनांक 04.09.2021 को शाम 05 बजे लाईट बंद होने से घर वापस आ गया था। दिनांक 05.09.2021 को सुबह 07 बजे खेत जाकर देखा तो तीनो मोटर पम्प को तोडफोड कर अंदर में लगे तांबा के वायर  वजनी करीबन 05 किलो ग्राम कीमती 10,000 रूपये को निकालकर कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है।

3. थाना गुण्डरदेही के अप0क्र0 217/21 मामला थाना गुण्डरदेही क्षेत्र के ग्राम भरदाखुर्द की है, कि प्रार्थी गजानंद साहू पिता पुनित राम साहू सा0 भरदाखुर्द ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि बुढी खार भरदाखुर्द के खेत की सिचांई के लिए 2HP को मोटर पम्प GEC  कम्पनी का खरीदकर गांव के बुढी खार खेत में नदी  किनारे लगाकर खेत में पानी पला रहा था मेरे खेत से लगा हुआ देवेन्द्रग कुमार साहू का भी 2HP  किलोसकर कम्पनी को नदी किनारे खेत में लगाकर पानी पला रहा था दिनांक 04.09.2021 को शाम 05 लाईट बंद होने से घर वापस आ गया था दिनांक 05.09.2021 को सुबह 07 बजे खेत जाकर देखा तो दोनो का मोटर पम्प को तोडफोड कर अंदर में लगे तांबा के वायर वजनी करीबन 2.500 किलो ग्राम कीमती 5000 रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है।

4. थाना गुण्डरदेही के अपराध क्रमांक 218/2021 धारा 379 भादवि मामला थाना गुण्डरदेही क्षेत्र की है, प्रार्थी दीनानाथ सोनककर पिताबिसौहा राम सोनकर सा0 गुण्डरदेही ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि चैनगंज खार गुण्डारदेही भेडीसरार वाले बाडी में सब्जी  व कृषि कार्य हेतु 1HP  का मोनो ब्लाक मोटर पम्प व 2HP  का का मोनो ब्लाक मोटर पम्प टुकेश्वर सोनकर का जो हमारे बाडी में लगा हुआ था। जिसे दिनांक 23.08.2021 के शाम 07 बजे बाडी जाकर देखा था तब दोनो मोटर पम्प लगा हुआ था किन्तु दिनांक 24.08.2021 के प्रात: 07 बजे जाकर देखा तो उक्तम दोनो मोटर पम्प नही था कोई व्यक्ति द्वारा बाडी में आकर खुले स्थान से 1HP  का मोनो ब्लाक मोटर पम्प व 2HP  का मोनो ब्लाक मोटर पम्प कीमती 15000 रूपये को चोरी कर ले गया है।

5. थाना अर्जुंदा के अप0क्र0 126/21 मामला थाना अर्जुंदा क्षेत्र के ग्राम चिचलगोंदी का है, कि प्रर्थी हरदेव लाल दिल्लीवार पिता स्व 0 टीकम सिंह सा0‍ चिचलगोंदी थाना अर्जुंदा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि सीतारवार के पास के 15 एकड के खेत में 2 एच पी पानी मोटर पम्प कीमती 5000 रूपये लगा हुआ था, जिसे घटना दिनांक 06.09.21 के दरम्यानी रात में कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is bhupes-1024x512.jpg

6. थाना रानीतराई के अप0क्र0 226/21 मामला थाना रानीतराई का है। कि प्रार्थी युवराज चंद्राकर पिता गुहाराम चंद्राकर सा0 बोरवाय थाना रानीतराई जिला बालोद ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि नया तलाब ग्राम बोरवाय मे अपने धान फसल की सिंचाई के लिए पनडुब्बी मशीन लगाया था जिसे दिनांक 06-09-21 के दरम्यानी रात्रि को कोई अज्ञात चोर द्वारा पनडुब्बी मशीन व केबल वायर को किमती 10000 रूपया को चोरी कर ले गया रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्व किया गया है।

तरीका वारदात:-


चोरो द्वारा ग्रामीण क्षेत्रो मे खेती किसानी के जगहो पर गोईहा, नेवला व जीव जन्तु पकडने के बहाने जाकर रेकी करते है। बाद मे अपने साथियो के साथ सुनियोजित तरिके से रात्रि मे चिन्हांकित जगहो पर वारदात को अंजाम देते थे। खेती किसानी मे प्रयुक्त मोनो ब्लाक पंप पनडुब्बी पंप केबल वायर का चोरी करना मुख्य उद्देश्य होता था। मोनो ब्लाक पंप व पनडुब्बी पंप को चोरो द्वारा उठाकर नही ले जा पाने पर घटना स्थल पर ही हथौडे के माध्यम से क्षतिग्रस्त कर देते थे। व क्षतिग्रस्त पंपो से डायनेमो मे लगे तांबा तार को चोरी कर ले जाते थे। चोरी कर पंपो को हथौडे के माध्यम से तोड कर पंप की पहचान छुपाकर लोहे का तुकडा व तांबा के तुकडा को अलग अलग कर कबाडियो को थोडा थोडा बेच पैसा कमाना था।उक्त चोरी के प्रकरण को सुलझाने मे थाना प्रभारी गुण्डरदेही निरीक्षक भानुप्रताप साव] सउनि प्रदीप कुमार तिवारी] सउनि दुर्जन लाल रावटे] सउनि पुनउ राम साहू] प्र.आर. रामप्रदसाद गजभिये आरक्षक प्रवीण सोनी] सुमित पटेल] डिलेन्द्र साहू] सायबर सेल से प्र.आर. भुनेश्वर मरकाम] आरक्षक राहुल मनहरे] विपिन गुप्ता सराहनिय भुमिका रही।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

गिरफ्तार आरोपियो के नाम पता:-

रहमत देवार पिता जनब देवार उम्र 45 वर्ष सा0 वार्ड क्र0 11 देवारपारा गुण्डरदेही थाना गुण्डरदेही, जिला बालोद छ0ग0
राहुल देवार पिता सेठू राम देवार उम्र 18 वर्ष सा0 वार्ड क्र0 11 देवारपारा गुण्डरदेही थाना गुण्डरदेही, जिला बालोद छ0ग0
विधि से संघर्षरत् बालक

जप्त सामान रकम –

03 नग मोटर पम्प , कापर तार, डिवाइस, 01 नग हथौडी व टुटा हुआ पनडुब्बी मोटर पम्प का टुकड़ा, लोहे का राड सब्बलनुमा कुल जुमला 54,540 रूपये को बरामद किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

भ्रष्टाचार एवं यूज़र चार्ज के विरोध में भाजपा का धरना प्रदर्शन, जनता के पैसे की हो रही हैं चौतरफा लूट- दिनेश कश्यप

0

कांग्रेस का हाथ ,भ्रष्टाचार के साथ- किरण देव

वीड हार्वेस्टर मशीन क्रय में भारी भ्रष्टाचार- रूप सिंह मंडावी

हार्वेस्टर मशीन ख़रीदी “जाँच प्रतिवेदन” मशीन ख़रीदी से भी बड़ा घोटाला – संजय पाण्डेय

संजय मार्केट यूज़र चार्जर्स वसूली में भारी भ्रष्टाचार- सुरेश गुप्ता

जगदलपुर !!आज नगर निगम में हो रहे हर स्तर पर भ्रष्टाचार और और संपत्ति कर में यूज़र्स चार्जेस के रूप में जो भारी बढ़ोतरी की गई है उसके विरुद्ध भाजपा पार्षद दल के तत्वाधान में भारतीय जनता पार्टी ने एक विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन किया ! स्थानीय सिरहासार भवन के सामने आज 12 बजे से ही भाजपा कार्यकर्ता और शहर की जनता ने सैकड़ों की संख्या में पहुँच कर इस आंदोलन में अपनी सहभागिता दी ! विदित हो कि नगर सरकार जिसकी नेता महापौर सफीरा साहू है , के गठन के पश्चात ही लगातार उन पर भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोप भाजपा पार्षद दल लगाता रहा है !

धरने को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद और भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश कश्यप ने कहा कि जब से कांग्रेस की नगर सरकार आयी है चाहे वो नगर में हो चाहे प्रदेश में सभी जगह भ्रष्टाचार की नई कहानियां गढ़ी जा रही है ! जनता के पैसे की लूट मची हुई है ! जिसको जितना लूटना है लूट रहा है ! भ्रष्टाचार चरम पर है और भूपेश सरकार अपने किए हुए वादे को छोड़ दूसरे कामों में लगी हुई है ! संपत्तिकर माफ़ करने का वादा करने वाली सरकार सत्ता पर आने पर माफ़ करने की बजाए संपत्तिकर में यूज़र चार्ज लगाकर अतिरिक्त कर के रूप में की राशि वसूल रही है !

प्रदेश महामंत्री किरणदेव ने अपने उद्बोधन में कहा कि चुनाव के पूर्व कांग्रेस का हाथ ग़रीबों के साथ और चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस का हाथ भ्रष्टाचार के साथ होता है !उन्होंने कहा है कि आज से सात वर्ष पूर्व दस साल तक निगम में भारतीय जनता पार्टी की सरकार थी ,उन्होंने जो कार्य किया वो आज भी शहर के लिए मील का पत्थर है ! कांग्रेस की निगम सरकार ने उन कार्यों को संवर्धन करने की बजाय उसे बर्बाद करने का पाप किया है!

ज़िला अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी ने अपने उद्बोधन में कहा कि निगम में हर क़दम पर भ्रष्टाचार है ! वीड हार्वेस्टर मशीन में क्रय में जनता के पैसे का लूट हुई ! जाँच कमेटी सत्ता के दवाब में है ! 2000 की डस्टबीन 7000 में खरीदी की जा रही है, और महापौर स्पष्ट कह रही है यह ऊपर वालों ने रेट तय किया है ! अब महापौर को ख़ुलासा करना चाहिए कि उनके किस मंत्री या नेता ने यह रेट तय किया था?

नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे ने कहा है कि 20 महीने में महापौर सफीरा साहू के नेतृत्व में नगर निगम में लूट मची हुईं है ! वीड हार्वेस्टर मशीन, डस्टबिन ,एसएलआरएम सेंटरों में ख़रीदी का मामला हो,निर्माण कार्य हो ,संपत्ति कर वसूली हो, पाइप लाइन बिछाना हो ,पार्कों का सौंदर्यीकरण और रोडों का सरकारीकरण हो , खेल मैदान , पार्कों का विकास हो ,सब जगह निगम सरकार जनता के हित में नहीं स्व हित में कार्य कर रही है !महापौर और निगम अध्यक्ष अपने कार्यों से नहीं बल्कि अपने उल जलूल बयानों और अपनी चमचमाती गाड़ियों से पहचानी जाती है ! अपने भ्रष्टाचार को ढकने के लिए नगर निगम की फाईलों को पार्षदों से दिखाने छुपाई जा रही है ! निगम की सामान्य सभा में जनता के साथ झूठ बोला जाता है ! एक तरफ़ संपत्ति नहीं बढ़ाने का खोखा झूठ बोलकर श्रेय लेने की गंदी राजनीति करती है और दूसरी तरफ़ बैक डोर से यूज़र चार्ज के रूप में भारी राशि जनता के संपत्तिकर में जोड़कर वसूला जा रहा है !

पाण्डेय ने कहा कि वीड हार्वेस्टर मशीन की जाँच प्रतिवेदन भाजपा पार्षद दल के लगातार दबाव के बाद नौ महीने के पश्चात आयी है ,जो कि सरासर भ्रामक और गोलमोल और असत्य पर आधारित है ! जिन बिन्दुओं पर भाजपा पार्षद दल ने आरोप लगाए हैं, वे आज भी यथावत है !जवाब के नाम पर भ्रम फैलाया जा रहा है ! जाँच प्रतिवेदन ,मशीन की ख़रीदी में हुए भ्रष्टाचार से भी बड़ा घोटाला है !

भाजपा के नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा कि नगर निगम और भ्रष्टाचार ,जनता के साथ झूठ बोलाना और यूज़र्स चार्जर्स यह सब एक दूसरे के पर्याय बन गए हैं !गीदम रोड का चौड़ीकरण होना था परंतु चौड़ीकरण के बजाए बिना किसी प्लानिंग के स्वहित के लिए किये गये कार्यों ने इसे संकरीकरण में बदल दिया ! जनता के पैसों का भारी बंदरबांट हुआ है ! यूज़र चार्ज के रूप में संजय मार्केट में वाहनों से प्रतिदिन हज़ारों की वसूली तो की जा रही है परंतु निगम के रिकॉर्ड में इसे मात्र 12सौ हज़ार रुपये दिखाया जा रहा है ,शेष राशि अधिकारियों और नेताओं को जेब में जा रही है ! अमृत योजना का ख़र्च इनके निकम्मेपन और वसूली के कारण दोगुना हो गया है !
धरना को श्रीनिवास मिश्रा,रामाश्रय सिंह,अविनाश श्रीवास्तव,राममूर्ति पांडेय,,आलोक अवस्थी,निर्मल पाणिग्रही,दिगम्बर राव,मनीष पारख,मनोहरदत्त तिवारी,राकेश तिवारी , लक्ष्मण झा ,शृष मिश्रा,प्रमिला कपूर ने भी संबोधित किया !

इस अवसर पर शिवनारायण पांडेय,वेदप्रकाश पांडेय,राजेन्द्र बाजपई,मोती राम बघेल,राजेश दास, वेदांत दीक्षित,सविता गुप्ता,नीलम यादव,ममता पोटाई,त्रिवेणी रंधारी,रामकुमारी यादव,गीता नाग,राममूर्ति पांडेय,संग्राम सिंह राणा,रोशन झा,प्रकाश झा,सुरेश कश्यप,मयंक नत्थानी,विनोद पांडेय,राधमणी बघेल,सरस्वती श्रीवास्तव,उमेश वानखेड़े,आशुतोष पाल, शैलेश कुमार,गणेश काले,योगेश ठाकुर, अभय दीक्षित,पंकज आचार्य,विक्रम सिंह यादव,रोहित त्रिवेदी,संतोष त्रिपाठी,आनंद झा,अभिषेख तिवारी,आशुतोष पांडेय,सूर्यभूसंन सिंह,शशिनाथ पाठक,भुवनेश ध्रुव,आशुतोष आचार्य,संतीश बाजपई,सागर देवरे, अजय श्रीवास्तव,राजा यादव,अनिमेष सिंह,प्रमिला कपूर,सुधा रानी,लाला किशोर महावर,विवेक जैन,योगेश मिश्रा,तरुण चोरियां,कुसुम परिहार,किरण सेन,अतुल सिम्हा,कृष्णा राय,दिलीप झा,अरुण कुमार नेताम,प्रेम कुमार यादव,नागेश्वर राव,राजेश दास, पीताम्बर सिंह ठाकुर,चमेली यादव,स्वेता गुप्ता,रोहित तोमर,कमलेश सिंह ठाकुर,मनीष सवाई,हेमलता जंगम,रूखमणी श्रीवास्तव,रोहणी यादव,निरंजन दास, राजेन्द्री महाराणा,उमेश,डी के नाग,स्वेता,पी लोकेश राव,सूरज केशरवानी,संतोष पांडेय,योगेश शुक्ला,शिव शुक्ला,विनोद मूलचंदानी,प्रभात चौहान,सुभ पांडेय,राजेन्द्र कश्यप,प्रनिष,सूरज,धर्मपाल,सिकंदर दास, गजेंद्र,प्रेम,सागर,विकाश,प्रीतेश राव,आशीष,अजय,रवि यादव,गिनेश्वरी,गंगोत्री,अभिषेख जेना,सुखजीत सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

संचालन पार्षद दल के सचेतक राजपाल कसेर ने किया ! आभार मनोहर दत्त तिवारी ने किया !

MOST POPULAR

HOT NEWS