देश मे बढ़ती पेट्रोल डीजल के दामों के विरोध में देश भर में युथ कांग्रेस आज प्रदर्शन कर रही है, भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बिवि जी नेतृत्व में एवम राष्ट्रीय महासचिव भैया पवार जी के मार्गदर्शन में आज दिल्ली के पेट्रोल पम्प के बाहर युवा कांग्रेस ने देश के सत्ते में बैठी डायन सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया, जिसमे बालोद जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष प्रशांत बोकड़े जी भी शामिल हुए।
प्रदेश कांग्रेस व जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार व क्षेत्रीय विधायक व केबिनेट मंत्री अनिला भेंडिया जी के मार्गदर्शन पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा के द्वारा आज दिनांक 11 जून 2021 को पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व विद्याचरण शुक्ल जी की पुण्यतिथि कोविड -19 के नियमों का पालन करते हुए ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में मनाया गया ।
कार्यक्रम के तत्पश्चात केन्द्र की मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में पेट्रोलियम उत्पादों सहित आवश्यक वस्तुओं के मूल्यों में हो रही बेतहाशा वृद्धि के विरोध में संतोष पेट्रोल पंप व ज्ञानू पेट्रोल पंप के समक्ष प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया गया।
इस कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर जी, मंत्री मीडिया प्रभारी विवेक मसीह जी, जिला महामंत्री द्वय काशीराम निषाद, रतिराम कोसमा, जिला सयुक्त महामंत्री विजय जोगदंड, रामजतन भारद्वाज, जिला सचिव के ईश्वर राव जी व युवराज साहू,इंटुक जिला अध्यक्ष भूपेंद्र दिल्लीवार, वरिष्ठ कांग्रेसी नवीन कथूरिया व जसपाल सिंह भाटिया, कांग्रेस नेता योगराज ठाकुर, युवा नेता प्रवीण शर्मा, युवा नेता शकील खान, मुमताज कुरैशी, पूर्व पार्षद श्रीनिवास राव, कांग्रेस नेता जितेंद्र मेश्राम, स्वप्निल तामगड़े, मुकेश कुमार साहू, पूर्व पार्षद
प्रदीप बाघ, रामबचन मौर्य, महिला नेत्री पूर्व पार्षद चम्पा साहू, जेबा कुरैशी, यामिनी मानिकपुरी, ईश्वरी मानिकपुरी, राधा शर्मा जी,गीता देवी, महेश्वरी साहू, गीता साहू, दुर्गिन बाई, नंदा साहू सहित जिला व ब्लाक कांग्रेस के पदाधिकारीगण एवं कांग्रेसजनों ने राज्य सरकार द्वारा कोरोना महामारी हेतु जारी गाइड लाइन(सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क) का पालन करते हुए उपस्थिति हुए |
वर्ष 2020 में नाबालिग लड़की को आरोपी मनीष उर्फ मनीराम गोटा द्वारा बहला फुसलाकर अपने घर ले जाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया उसके बाद नारायणपुर के अलग अलग जगहों में ले जाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाता रहा है |
घटना कुम्हारपारा नारायणपुर का है। प्रार्थिया की नाबालिग लड़की को आरोपी मनीष गोटा उर्फ मनीराम माह सितम्बर 2020 में अपने घर कुम्हारपारा ले गया और प्यार करता हुं शादी करूंगा कहकर बहला फुसलाकर जबरन गलत काम (बलात्कार) किया उसके बाद मनीष गोटा पीड़िता को अलग अलग जगह घुमाने के बहाने बहला फुसलाकर ले गया और कई बार गलत काम (बलात्कार) किया है, जिसके संबंध में प्रार्थिया द्वारा दिनांक 10.06.2021 को लिखित आवेदन पेश करनें पर मामला अपराध सदर का पाये जानें पर थाना नारायणपुर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक, मोहित गर्ग व अति. पुलिस अधीक्षक, नीरज चंद्राकर के निर्देशन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी नारायणपुर, अनुज कुमार के पर्यवेक्षण में नारायणपुर पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये आरोपी मनीष गोटा उर्फ मनीराम निवासी कुम्हारपारा नारायणपुर के सकुनत में दबिश देनें पर भागनें की कोशिश करनें लगा जिसे पुलिस पार्टी द्वारा घेराबंदी करते हुये पकड़े और जाहिरा निगरानी में लेकर पूछताछ करनें पर अपराध कारित करना कबूल करनें पर धारा 363, 376(3) भादवि0, लैगिक अपराध से बालकों का संरक्षण अधि0 2012 की धारा 4, 6 के तहत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया है।
प्रकरण के आरोपी को पकड़नें में थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, निरीक्षक हेमलता नेताम एवं अन्य स्टाॅफ की सराहनीय भूमिका रही है।
डोंगरगांव – छत्तीसगढ़ में कल का दिन हादसों का रहा जहाँ कल महासमुंद जिले एक ही परिवार के पांच बच्चों के साथ माँ ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी थी वहीँ दूसरी ओर डोंगरगांव थाना क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ मजदूरों से भरी पिकअप पेड़ से जा टकराई इस हादसे में 3 महिलाओं की मौत हो गई जबकि दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए है जिनका की अस्पताल में इलाज चल रहा है |
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजनंदगांव में स्थित एबीस कम्पनी फैक्ट्री के 15-20 मजदूरों को पिकअप से घर छोड़ने जा रहा था तभी अर्जुनी के पास पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई जिससे यह हादसा हुआ | हादसे में 3 महिलाओं की मौत हो गई जबकि 15 लोग घायल हो गए है | घायलों को डोंगरगांव स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है एवं जिनकी हालत गंभीर है उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है |
दल्लीराजहरा – कुछ समय पूर्व रेलवे स्टेशन दल्लीराजहरा के पास क्रिकेट ग्राउंड बनाया गया था जिसमें समस्त रेलवे कर्मचारी एवं ग्राउंड में खेलने वालों द्वारा वृक्षारोपण कर ग्राउंड के चारों ओर हराभरा करने के लिए सभी के जन्मदिन पर पौधा व उसके लिए ट्री-गार्ड की व्यवस्था की जाएगी और बर्थडे ब्वाय के हाथों से वृक्षारोपण करवाकर उनके जन्मदिन को यादगार बनाया जायेगा जिसके लिए आज
दिनांक 10.06.2021 को दल्लीरजहरा चालक दल लाबी के मुख्य लोको निरीक्षक खुशाल सिंह के जन्मदिन के अवसर पर कर्मचारी साथियों रमना राव, मोहित राम, धन सिंह ध्रुव, सुनिल गोटे, रामसजीवन साहु, उत्तम कुमार, पवन टंडन, रवि कोसमा, अरूण कुमार, उमाशंकर, पुरनेन्द्र कुमार, सीएच एस राव, अजय साहू, विकास द्वारा बरगद पेड़ का कलम लगाकर शुरुआत किया गया ।
अब अपना भविष्य संवारने दिव्यांग बच्चों के काम आएगा मोबाइल
दिव्यांग बच्चों के प्रति संवेदना दिखाने के लिए नेताद्वय ने माना मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार
जगदलपुर:- कोरोना संक्रमण काल की वजह से लगे लॉकडाउन और स्कूलों में अध्ययन कार्य ऑनलाइन की वजह से कई छात्रों के सामने विपरीत परिस्थितियां उत्पन्न हो गई है ऐसे में छत्तीसगढ़ सरकार के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हर वर्ग की समस्याओं के निदान में जुटी है।शासन की मंशा है कि कोई भी छात्र का भविष्य किसी सुविधा के अभाव में अंधकार में ना हो जाए।इसी को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग द्वारा आज संसदीय सचिव एवं विधायक जगदलपुर रेखचंद जैन व क्रेडा चेयरमेन मिथिलेश स्वर्णकार के माध्यम से हायर सेकेंडरी आड़ावाल के जयमन ठाकुर,दृष्टिबाधित विद्यालय के सूरदास मरकाम,भगत सिंह स्कूल लालबाग के संजय मौर्य को मोबाइल प्रदान किया गया।
विधायक रेखचंद जैन व क्रेडाचेयरमैन मिथिलेश स्वर्णकार ने बताया की प्रदेश की सरकार लगातार गरीब छात्रों एवं दिव्यांगों के लिए भी बेहतर कार्य कर रही है।इसी के तहत आज तीन दिव्यांग छात्रों को सैमसंग कंपनी का एंड्राइड मोबाइल फोन दिया गया।उन्होंने बताया कि अब तक 28 सेट मोबाइल फोन दिव्यांगों को वितरित किए गए हैं एवं आगे भी प्राप्त दस्तावेज के आधार पर जरूरतमंद छात्रों की मदद की जाएगी।इस अवसर पर जनपद सदस्य जीशान कुरैशी, पार्षद राजेश राय,जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती प्रधान, राजीव गांधी शिक्षा मिशन के राजेंद्र पांडे, देवाशीष चौधरी विकास दुग्गड़ मौजूद रहे।
भूपेश बघेल सरकार के फैसले से 2 करोड 51 लाख से अधिक लोग होंगे लाभान्वित.
जगदलपुर।कांग्रेस की भूपेश सरकार ने वैश्विक महामारी की मार झेल रहे प्रदेश के निर्धन निसहाय गरीब परिवारों को ध्यान में रखकर उनके हित में जो निर्णय लिया वह कारगर साबित होगा.
कोरोना महामारी के चलते छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ने प्रदेश के गरीब परिवारों को बड़ी राहत दी है जुलाई माह से लेकर नवंबर माह तक चावल निशुल्क प्रदान करने की घोषणा निर्धन गरीब परिवारों के लिए संजीवनी का काम करेगा उक्त बातें जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहीं उन्होंने आगे कहा की प्रदेश के सभी बीपीएल राशन कार्ड धारकों को जुलाई से नवंबर तक का चावल निशुल्क दिया जाएगा इसके साथ ही संवेदनशील मुख्यमंत्री ने राज्य खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जारी सभी राशन कार्ड को पीएम गरीब कल्याण योजना के संकट अतिरिक्त चावल भी देने की घोषणा की है मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी के इस घोषणा से प्रदेश के 67
लाख 90 हजार 987 राशन कार्ड के 2 करोड़ 51 लाख 46 हजार 424 सदस्य लाभान्वित होंगे शर्मा ने कहा छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के गरीब और जरूरतमंद परिवार को राहत प्रदान करने के लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मई और जून महीने का भी चावल निशुल्क वितरण किया है इस निर्णय से प्रदेश के अंत्योदय राशन कार्ड प्राथमिकता वाले राशन कार्ड अन्नपूर्णा राशन कार्ड एवं निराश्रित और निशक्तजन को जारी राशन कार्ड धारियों को लाभ मिलेगा इसके साथ ही राज्य खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जारी सभी राशन कार्ड धारियों को पीएम गरीब कल्याण योजना के समकक्ष अतिरिक्त चावल भी प्रधान किया जाएगा श्री शर्मा ने कहा कि राज्य की भूपेश सरकार सभी वर्गों का ध्यान रखकर समय-समय पर उन्हें लाभान्वित करने का जो कार्य कर रही है वह निश्चित ही प्रदेश की खुशहाली और तरक्की के लिए एक कारगर साबित होगी प्रदेश की जनता को सरकार की मंशानुरूप शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने का जो प्रयास माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के द्वारा किया जा रहा है गड़बो नवा छत्तीसगढ़।
जगदलपुर… जगदलपुर जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाला ग्राम पंचायत आसना विगत एक माह से लगातार सुर्खियों में बना हुआ है ग्राम पंचायत में चल रहे निर्माण कार्यों के भ्रष्टाचार के चलते यह पंचायत लगातार चर्चा में है ताजा मामला पौधरोपण से जुड़ा हुआ है जिसमें ग्राम पंचायत ने वर्ष 2020-21 में काफी जोर-शोर से पौधरोपण का कार्य किया था जिसमें कार्य एजेंसी ग्राम पंचायत आसना के द्वारा आसना के तामाकोनी क्षेत्र में सागौन प्लॉट से लगे इंद्रावती नदी के किनारे पौधरोपण का कार्य किया गया था इसके अलावा नदी किनारे के अन्य क्षेत्रों में भी पौधरोपण कार्य ग्राम पंचायत आसना के माध्यम से पूर्ण बताया गया था |
इस पूरे पौधरोपण कार्य में कार्य एजेंसी ग्राम पंचायत आसना ने नियम कायदों को ताक में रखते हुए खुलकर भ्रष्टाचार का खेल खेला है जहां कार्यस्थल का दौरा करने पर वर्तमान की स्थिति में एक भी पौधा जीवित नहीं बचा है |
लाखों रुपए के इस पौधरोपण कार्य के लिए बस्तर कलेक्टर रजत बंसल ने डीएमएफटी फंड से ग्राम पंचायत को राशि उपलब्ध कराई थी इसके अलावा जिला प्रशासन की युवोदय टीम ने भी पौधरोपण के कार्य के लिए ग्राम पंचायत का सहयोग किया था लाखों रुपए के इस भ्रष्टाचार के खेल में जनपद पंचायत जगदलपुर की भूमिका भी संदिग्ध है इस पूरे मामले को लेकर कई बार जनपद पंचायत जगदलपुर के सीईओ यतींद्र पटेल को भी अवगत कराया जा चुका है बावजूद इसके आज तक इस भ्रष्टाचार के मामले में किसी भी प्रकार की जांच नहीं की गई है सीईओ पटेल ने कार्यवाही का आश्वासन तो दिया था मगर वह भी सिर्फ दिखावा साबित हुआ |
सीईओ पटेल ग्राम पंचायत के सरपंच प्रवीर देहारी और पंचायत सचिव सीताराम यादव पर कुछ ज्यादा ही मेहरबान नजर आ रहे हैं ग्राम पंचायत ने जितने तामझाम के साथ पौधरोपण का कार्य करने का दावा किया सब जमीनी धरातल पर सिर्फ सफेद हाथी साबित हो रहा है ग्राम पंचायत द्वारा आनन-फानन में किए गए पौधरोपण कार्य में नवजात पौधों को जबरदस्ती लगवाया गया जो कुछ महीने गुजरने के बाद ही देखरेख के अभाव में सारे पौधे मर गए इसके अलावा पंचायत द्वारा बनाए गए ट्री गार्ड भी घटिया स्तर के हैं इस पूरे कार्य के लिए महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के माध्यम से भी ग्राम पंचायत को राशि उपलब्ध कराई गई थी जिसमें ग्राम पंचायत में मनमाने और फर्जी तरीके से मस्टरोल भरकर राशि का आहरण भी कर लिया है बावजूद इसके आज तक इस पूरे भ्रष्टाचार के खेल की जांच होना बाकी है ग्रामीणों ने बस्तर जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा है कि इस पूरे भ्रष्टाचार के खेल की बारीकी से जांच कर और दोषियों पर कार्रवाई की जाए |
जगदलपुर:- प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरोना महामारी के चलते प्रदेश के गरीबों को बड़ी राहत दी है।जिसके तहत माह जुलाई से नवंबर तक का चावल निशुल्क प्रदान करने की घोषणा की है। सभी बीपीएल राशन कार्ड धारकों को 5 माह का चावल निशुल्क दिया जाएगा। सीएम के इस घोषणा को लेकर संसदीय सचिव व विधायक जगदलपुर रेखचंद जैन ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।जैन ने बताया छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल काफी संवेदनशील है गरीब जनता के हित मे लगातार काम कर रहे है़ कोरोना जैसे महामारी में इस प्रकार की घोषणा करना यह साबित करता है कि मुख्यमंत्री जनता की तकलीफों को भलीभांति समझते हैं।
मुख्यमंत्री के इस घोषणा से छत्तीसगढ़ प्रदेश के 67 लाख 90 हजार 987 राशन कार्ड के 2 करोड़ 51 लाख 46 हजार 424 सदस्य लाभान्वित होंगे।मालूम हो कि इससे पहले बीपीएल व अंत्योदय राशनकार्डधारियों को मई व जून माह का राशन निशुल्क दिया गया था।श्री जैन ने आगे बताया मुख्यमंत्री की इस घोषणा से गरीब परिवारों को अब जुलाई से नवंबर तक का चावल भी निशुल्क दिया जाएगा।इस निर्णय से प्रदेश के अंत्योदय राशन कार्ड, प्राथमिकता वाले राशन कार्ड,अन्नपूर्णा राशन कार्ड एवं निराश्रित तथा निशक्त जन को जारी राशन कार्डधारियों को लाभ मिलेगा।इसके साथ ही राज्य खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जारी सभी राशन कार्डधारियों को पीएम गरीब कल्याण योजना के समकक्ष अतिरिक्त चावल भी प्रदान किया जाएगा।
जगदलपुर। मसीही धर्म विज्ञान के क्षेत्र में शहर के शांति नगर कुशवाहा मार्ग निवासी डॉक्टर रेव्ह. विपिन लाल ने डॉक्टरेट की उपाधि हासिल की है। प्रारंभ से ही मसीह धर्म विज्ञान की बातों में रुचि रखने वाल डॉक्टर रेव्ह. विपिन लाल ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जगदलपुर में ही ली, वे लगातार प्रभु की बातों में रुचि रखते हुए इस क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने की बचपन में ही उन्होंने ठान ली थी और वे लगातार इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए सतत प्रयत्नशील थे । प्रारंभिक शिक्ष मिशन स्कूलों से ली उसके पश्चात वे यहीं से ग्रेजुएट भी हुए उनके पास कई नौकरी के बुलावे भी आए लेकिन वह चर्च की संगति में प्रभु को अपना जीवन अर्पित करते हुए उन्होंने उन्हें अपनाया और लगातार मसीह धर्म की शिक्षा की ओर अग्रसर होते चले गए प्रारंभिक तौर पर लाल चर्च में प्रभु की शिक्षा दीक्षा और बाईबिल अध्ययन में लगातार ध्यान देते हुए आगे बढ़ते चले गए । उसके पश्चात उनका चयन जबलपुर लेनार्ड कॉलेज मे हुआ जो मसीह धर्म का एक बहुत प्रसिद्ध थियोलॉजिकल कॉलेज जो पूरे भारत में प्रसिद्ध है अपनी पूरी धार्मिक शिक्षा यहीं से उन्होंने ली ।उसके पश्चात उनको पास्टर की डिग्री मिली।
उसके पश्चात उन्होंने अपनी धार्मिक सेवा मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ के विभिन्न गिरजा घरों में चर्च के पासवान व जिला अधीक्षक के रूप में दी, वे मसीह धर्म के धार्मिक वक्ता के रूप में समय-समय पर राजस्थान उत्तर प्रदेश हिमाचल प्रदेश में जाकर विभिन्न चर्चों में एक धार्मिक वक्ता के रूप में प्रवचन दिए प्रभु के वचन को सुनाया उन्होंने अपनी सेवा जगदलपुर के सबसे पुराने और सबसे प्रमुख चर्च चंदैया मेमोरियल मेथाडिस्ट एपिसकोपल चर्च जगदलपुर मैं पास्टर और जिला अधीक्षक के रूप में लगभग 10 साल अपनी सेवा दिए । इस दौरान ईसाइयों के पवित्र स्थान यरूशलेम भी उन्हें जाने का अवसर मिला और वह यरूशलेम बेथलहम भी जाकर प्रभु यीशु मसीह के बारे में जाना पुरानी मसीहत यहूदी व्यवस्था के बारे में भी गहन अध्ययन किया वर्तमान में वे अपनी सेवा भोपाल क्रिश्चियन चर्च में दे रहे हैं।
मसीह धर्म विज्ञान के विषय में वे लगातार अपने ज्ञान को बढ़ाते हुए अपनी 38 साल की सेवा उपरांत वे सेवा में लगे रहते हुए मसीह धर्म विज्ञान में रिसर्च प्रारंभ किया वे लगातार कड़ी मेहनत के पश्चात 3 साल तक इस क्षेत्र में लगे रहे और उन्हें डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी की डिग्री उन्हें यूनाइटेड थियोलॉजिकल रिसर्च यूनिवर्सिटी मान्यता प्राप्त क्रिश्चियन लीडरशिप यूनिवर्सिटी न्यूयॉर्क अमेरिका जो बर्कले कैलिफोर्निया यूएसए से संबंध है उनके द्वारा यह डिग्री रिसर्च के पश्चात इन्हें प्रदान की गई। इस संबंध में मसीह समाज के बस्तर संभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रत्नेश बेंजामिन ने बताया कि उनकी इस उपलब्धि पर पूरे मसीह समाज में हर्ष की लहर व्याप्त है साथ ही साथ इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ क्रिश्चियन फोरम छत्तीसगढ़ मसीह महासंघ ने भी बधाई दी है एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।