City Media - Page 1513 of 1850 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1513

सेवा 102 की टीम ने एंबुलेंस में सफलतापूर्वक प्रसव करवाया

0

बस्तर विकासखंड लोहंडीगुड़ा की 102 की टीम ई एम टी सनुराम कश्यप एवं कैप्टन किशन बघेल ने दुर्गम इलाके में जाकर गर्भवती महिला के घर जाकर उनको एंबुलेंस तक लाने के लिए एक बांस की पालकी बनाकर उसे बिठा के लाया गया जिसमें अटेंडर अपने कंधे पर रखकर एंबुलेंस तक उठाकर लाए बड़ी मशक्कत के बाद गर्भवती महिला को एंबुलेंस तक पहुंचाया गया उस मोहल्ले में एंबुलेंस का पहुंचना ही मुश्किल था जिससे हमारे कैप्टन किशन बघेल ने एंबुलेंस को अपने ही अपने जिमें से वहां पहुंचाया मिचनार( गुमतुमड़ी )पारा निवासी झिमलोबाई पति दसमत 29 वर्ष को अत्यधिक प्रसव पीड़ा होने पर एंबुलेंस में ही प्रसव करवाया गया जिसमें मां और बच्चा स्वस्थ हैं |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

डौंडी में विद्युत् विभाग के कार्य में बाधा डाल कर्मचारियों को बंधक बनाने व सड़क जाम जैसे असंवैधानिक कृत्य करने आदिवासी अधिकारी पर बिना वजह दबाव पूर्ण कार्यवाही के विरोध में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष विक्रम ध्रुवे ने दोषी नेताओं पर कानूनी कार्यवाही करने की मांग की

0

दिनांक 01.06.2021 को डौण्डी उपकेन्द्र में कांग्रेसियों के द्वारा सबस्टेशन में पहुचकर विभाग के लाईन व्यवस्था सुधार कार्य में अनावश्यक बाधा पहुंचाकर विभाग के विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ गाली गलौज कर लाईन बंद करने के लिए कनिष्ठ अभियंता राधेश्याम करपाल जो कि आदिवासी अधिकारी है उनके उपर दबाव बनाया गया है लाईन बंद नही करने पर अधिकारी कर्मचारियों को सब स्टेशन परिषर में ही बंधक बनाकर रखा गया और सड़क जाम कर दी गई।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

विदित हो कि डौण्डी एवं वनांछिदत आदिवासी बहुल क्षेत्र है यहा पांचवी अनुसूची लागू है और वर्तमान में कोविड-19 के संक्रमण के प्रभाव को रोकने के लिये धारा 144 भी प्रभावी है और इन दिनों इस क्षेत्र में आए दिन हवा आंधी तुफान आकाशीय बिजली की गर्जना से जगह जगह झाड़ गिरने, बिजली के खंम्भे टूटने और आकाशीय बिजली से लाईन बंद होने की शिकायते आ रही है जो प्राकृतिक है। और इन्ही सब वजहों से डौण्डी क्षेत्र विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में प्रतिकुल प्रभाव भी पड़ रहा है इन परिस्थितियों में कुछ कांग्रेसी लोगो द्वारा विद्युत विभाग के लाईन सुधार संबंधी विभागीय कार्य में जान बूझकर अनावश्यक हस्तक्षेप कर बिजली विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को उनके सबस्टेशन में ही बंधक बनाने बनाया गया और बिजली सुधार कार्य में बांधा पहुचाकर जनप्रतिनिधि होने की आड लेकर बिजली विभाग एवं विभागीय अधिकारी कर्मचारियों की छवि धूमिल करने वाले कतिपय लोगो को चिन्हाकिंत कर कार्यवाही करने की मांग विक्रम ध्रुवे भाजपा जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष द्वारा और अनुविभागीय दंडाधिकारी ऋषिकेश तिवारी से की गई | मांग करने वालों मे चिखलाकसा नगर पंचायत अध्यक्ष भीखी मसिया उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहिम पार्षद संगीता साहू उपस्थित थे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

पी एम आवास योजना का भुगतान क्यों नहीँ हो रहा –नरेन्द्र नाग

0

हितग्राहियों के लिए आवास योजना बनी जी का जंजाल, हालत दयनीय

नारायणपुर – सैय्यद वली आज़ाद

आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष नरेन्द्र नाग ने प्रधानमंत्री आवास योजना की दुर्दशा के बारे में आवाज उठाई है।

उन्होंने बताया कि पार्टी को प्रदेश भर से आवास योजना के हितग्राहियों की शिकायतें मिल रही हैं।ज्ञात हो कि पिछले दो वर्षों से आवास योजना के लिए चयनित हितग्राहियों के भवन निर्माण का कार्य भुगतान के संकट की वजह से अब तक पूर्ण नहीँ हो पाया है।जिन स्थानों पर लोग कच्चे आवासों में रहते थे उसे तोड़कर योजना अंतर्गत आवास उसी स्थान पर बनाया जा रहा है।जब तक भवन निर्माण पूर्ण नहीं हो जाता तब तक हितग्राही अन्य स्थानों पर टेम्परेरी आवास बनाकर रहने मजबूर हैं।जहाँ उन्हें जीवनोपयोगी अनेक सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं।पिछले वर्ष की एक बारिश का कठिन समय लोग गुजार चुके हैं और अब दूसरी बारिश भी सर पर आ खड़ी है जबकि निर्माण कार्य अब तक पूरा नहीं हुआ है।

ऐसे हितग्राही जिनका निर्माण कार्य लिंटल लेवल तक हो गया है वे ऊपर किसी तरह छाजन डालकर काम चला लेंगे पर बाकी लोगों को दूसरी बारिश में भी तकलीफों का सामना करना पड़ेगा।अधूरे निर्माण की वजह से बची हुई निर्माण सामग्री पड़े पड़े खराब हो रही है, चोरी हो रही है यह एक अतिरिक्त नुकसान है जिसकी भरपाई कर पाना कमजोर आर्थिक तबके के लोगों के लिए कठिन काम है।बहुत से हितग्राहियों ने शासन की ओर से मिलने वाले पैसों की आस में कर्ज लेकर भी कुछ निर्माण कार्य आगे बढ़ाया था पर वे अब अपने आपको सूदखोरों के जाल में फंसा पा रहे हैं।

नरेन्द्र नाग ने राज्य की भूपेश बघेल सरकार से मांग की कि यह शासन का योजनागत व्यय है इसलिए इसमें किसी लिहाज से भुगतान में देरी नहीँ होनी चाहिए, अस्तु शासन हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना की लंबित राशि का भुगतान तत्काल करे।

एमआईसी सदस्य की धमकी का असर, निगम प्रशासन पहुंचा बृजराज नगर

0

जगदलपुर। एमआईसी सदस्य सुषमा कश्यप द्वारा मुलभुत सुविधाओं के लिए धरना प्रदर्शन करने की धमकी देने के बाद नगर निगम प्रशासन हरकत में आया है और बृजराज नगर में महापौर सहित निगम प्रशासन पहुंचा। बृजराज नगर में सड़क चौड़ीकरण सहित अन्य मुद्दों को लेकर श्रीमती कश्यप 4जून को धरना प्रदर्शन करने का ऐलान किया था जिसके बाद भाजपा सहित अन्य लोगों ने इस पर अपनी तिखि प्रतिक्रिया व्यक्त किया था। इस मामले में नगर निगम सरकार के कटघरे में खड़े होने के बाद एमआईसी सदस्य सुषमा कश्यप को मनाने बुझाने का काम जारी है। इसी तारतम्य में महापौर श्रीमती सफीरा साहू व नगर निगम के संकटमोचक व लोकनिर्माण विभाग सभापति यशवर्धन राव निगम के कार्यपालन अभियंता दत्ता को लेकर बृजराज नगर पहुंचे। निर्माण कार्यों को लेकर कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

स्वास्थ्य विभाग में चल रहा गजब खेल अनुबंधित कर्मचारी हॉक रहे हैं वरिष्ठ नियमित कर्मचारियों को

0

जगदलपुर । बस्तर जिले के स्वास्थ्य महकमें में शायद पहला मामला होगा कि एक अनुबंधित कर्मचारी द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के शह पर अपने से वरिष्ठ एवं नियमित कर्मचारी को विभिन्न मामले में उसे उलाहना देकर लगातार प्रताडि़त किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग नानगूर में पर्यवेक्षक के पद पर कार्य कर रहे टीआर ठाकुर उम्र 60 वर्ष जो मधुमेह एवं रक्तचाप से पीडि़त हैं। इन्हें संविदा कर्मचारी दीपक पाणीग्राही जो कथित रूप से उच्च अधिकारियों की कृपा से महामारी सलाहकार के पद पर पदस्थ हैं के द्वारा टीआर ठाकुर को उनके कार्य के प्रति जवाबदेही बताने के बहाने उनसे नाजायज कार्य करवाया जा रहा है। जबकि इन्ही के सहयोगी साथियों द्वारा यह कहा जा रहा है कि चूंकि हमारे वरिष्ठ साथ टीआर ठाकुर अब सेवानिवृत्ति के अंतिम चरण में हैं अत: हम लोग के द्वारा उन्हें सहयोग करते हुए उनसे मार्गदर्शन लिया जाता है। लेकिन दीपक पाणीग्राही महामारी सलाहकार ने जबसे कार्यभार संभाला है अपनी पहुंच का नाजायज फायदा उठाकर अपने से वरिष्ठ कर्मचारी को प्रताडि़त करना प्रारंभ कर दिया है।
यहां विदित हो कि दीपक पाणीग्राही द्वारा इस कोरोना महामारी के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से सांठगांठ कर स्वास्थ्य विभाग के लगभग सभी कर्मचारियों को प्रताडि़त किया जा रहा है।

लगभग 15 दिन पूर्व हाटकचोरा के स्वास्थ्य संयोजक रूपेन्द्र सिंह को बार-बार परेशान कर अंतत: उसे अपने साथी सहयोगी मुख्य चिकित्सा अधिकारी के माध्यम से उसे निलंबित कराया गया। इसके पश्चात कोविड अस्पताल धरमपुरा के फार्मासिस्ट को पिछले दिनों प्रताडि़त कर तुमको भी निलंबित करा दूंगा कहा गया है। अब वर्तमान में वरिष्ठ नियमित कर्मचारी टीआर ठाकुर उम्र 60 वर्ष जो मधुमेह व रक्तचाप से पीडि़त हैं स्वास्थ्य पर्यवेक्षक नानगुर को विभिन्न मामलों में प्रताडि़त करने का सिलसिला जारी रखा है। छग प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष एवं उनसे जुड़े संघटन के सभी कर्मचारी नेताओं का आरोप है कि शासन द्वारा अनुबंधित कर्मचारी दीपक पाणीग्राही जिसे मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा महामारी सलाहकार जैसे पद पर नवाजा है अगर इसे तत्काल बर्खास्त नहीं किया जाता है तो छग स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के अन्य सहयोगी साथी ऐसे कर्मचारी विरोधी अनुबंधित कर्मचारी के खिलाफ कठोर कदम उठाने मजबूर होगी।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

यहां गौरतलब है कि अनुबंधित कर्मचारियों से केवल नियमित कर्मचारियों को सहयोग देने जैसे कार्य ही लिए जाते हैं क्योंकि वरिष्ठ एवं नियमित कर्मचारी स्वयं प्रशिक्षित होते हैं वे अपने अनुभव के आधार पर अपने से कनिष्ठ एवं अनुबंधित कर्मचारियों को पूर्ण सहयोग कर उनके कार्य के प्रति जिम्मेदारी समझाते हैं। लेकिन बस्तर जिला स्वास्थ्य विभाग में लगातार हुए परिवर्तन के कारण मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर परिवर्तन होता रहा है। जिसके कारण कुछ योग्य अधिकारी इस महत्वपूर्ण पद पर नहीं बन पाये हैं। शायद इसी कारण ऐसे अनुबंधित महामारी विशेषज्ञ जिन्हें यह पता नहीं कि अपने से वरिष्ठ नियमित कर्मचारियों की इज्जत अथवा कार्य में सहयोग कैसे लिया जाता है, अपनी मनमानी कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के ही कई वरिष्ठ कर्मचारियों ने अपना नाम न छापने के शर्त पर बताया है कि बार-बार छग स्वास्थ्य कर्मचारी संघ द्वारा संभागायुक्त एवं जिलाधीश को इस बाबत पत्र लिखकर अनुबंधित कर्मचारी की मनमानी के बारे में बताया जा रहा है किंतु अबतक ऐसे अनुबंधित कर्मचारी पर कोई कार्यवाही नहीं किया जाना किसी गंभीर संदेह को जन्म देता है। अगर जिले के उच्च प्रशासनिक अधिकारी इस मामले पर अतिशीघ्र कोई निर्णय नहीं लेते हैं तो आगामी कुछ दिनों के भीतर स्वास्थ्य महकमें में अनुबंधित कर्मचारी के कारण नियमित कर्मचारियों के बीच गंभीर समस्या उत्पन्न हो सकती है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

किराने की दुकान से चोरी हुए मोबाइल को पुलिस ने चंद घण्टों के अंदर ही ढूंढ निकाला

0

जगदलपुर। बोधघाट थाना क्षेत्र के आकाश नगर में बुधवार की सुबह एक किराने की दुकान से चोरी हुए मोबाइल को चंद घण्टों के अंदर ही ढूंढ निकाला है। इसके बाद पुलिस ने मोबाइल को उसके असली मालिक के सुपुर्द कर दिया है।

बोधघाट टीआई धनंजय सिन्हा ने बताया कि आकाश नगर निवासी राजू खत्री आज सुबह अपने किराने की दुकान खोलकर बैठा हुआ था। इसी दौरान एक कोई अज्ञात व्यक्ति अचानक उसका मोबाइल लेकर चला गया। इसके बाद राजू ने तत्काल ही बोधघाट थाना पहुंचकर मौखिक रूप से घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मोबाइल और आरोपी की पतासाजी में जुट गई। पतासाजी के दौरान ही पुलिस ने दुकान के आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की। पूछताछ के बाद पुलिस ने संदेही युवक को पकड़ लिया। पुलिस ने संदेही युवक से कड़ाई से पूछताछ शुरू की। इसके बाद पुलिस ने उक्त युवक कृष्णा विश्वकर्मा (19) के कब्जे से चोरी हुआ मोबाइल बरामद कर लिया। बरामद करने के बाद पुलिस ने मोबाइल को उसके असली मालिक के सुपुर्द कर दिया। प्रार्थी द्वारा आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज नही करवाने के बाद पुलिस ने पृथक रूप से आरोपी युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

मोदी सरकार ने दी गरीब परिवारों को छत – रुपसिंह मंडावी

0

लाखों गृहणियों को मिला उज्जवला योजना का लाभ

लाॅकडाउन में प्रभावित मेहनतकश स्ट्रीट वेंडरों को मिला दस-दस हजार का लोन

जगदलपुर।
भाजपा जिला अध्यक्ष रुपसिंह मंडावी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के कार्यकाल के सफलतम सात साल पूरे हो रहे हैं। देश की मजबूत नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास मूलमंत्र के साथ जनता के सेवार्थ निरंतर कार्य कर रही है और देश को उन्नति के शिखर पर पहुँचाने कटिबद्ध है।

भाजपा जिलाअध्यक्ष श्री मंडावी ने जारी बयान में कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने देश में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को स्वयं का घर बनाने के लिये महती प्रधानमंत्री आवास योजना आरंभ की। जिसके तहत जाति,धर्म से परे हर वर्ग के लाखों गरीब परिवारों का सिर पर घर की छत होने का सपना पूरा हुआ है।यह अलग बात है कि छत्तीसगढ़ में सीधे जनता के हित से जुडी़ यह अच्छी योजना पिछले दो साल से प्रभावित है।प्रदेश की कांग्रेस सरकार राजनीतिक पूर्वाग्रह रखते हुए निर्धारित राज्यांश नहीं दे रही है और राज्य के गरीब वर्ग को जानबूझ कर वंचित रख रही है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

भाजपा जिला अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी ने कहा कि उज्जवला गैस योजना में गैस चुल्हा व सिलेंडर का लाभ देश में लाखों गृहणियों को अब तक मिल चुका है और आगे भी लगातार जारी है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान की शुरूवात कर शहर से गाँव तक शौचालय बनाने का बडा़ कार्य पूर्ण किया और देशवासियों को स्वच्छता का महत्व भी समझाया है।

मंडावी ने कहा कि कोरोना के संकट में आर्थिक मार से बेहाल गरीब परिवारों के जन धन योजना के तहत खोले गये बैंक खातों में सीधे रूपये जमा कर मोदी सरकार ने राहत पहुँचाने का कार्य किया।लाॅकडाउन में बंद रोजगार से बेहाल फुटकर व्यवसायियों के लिये स्ट्रीट वेंडर योजना में दस-दस हजा़र रुपये का लोन बिना गारंटी के बैंको से प्रदान किया,जिसमें ब्याज भी नाममात्र है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

रूपसिंह मंडावी ने कहा कि समूचा देश कोराना महामारी से लड़ रहा है,ऐसे कठिनतम् सयय में देश के लोगों को बचाने भारत में एक वर्ष के अंदर भारतीय वैज्ञानिकों ने अथक परिश्रम कर दो-दो वैक्सीन बनाने में सफलता पायी है,जो देश के प्रत्येक नागरिको की जान बचाने के लिये निःशुल्क लगाई जा रही है। मजबूत नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार कठिन समय में देशहित में कार्य करने की नई परिभाषा गढ़ रही है।

हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष कश्यप ने 26 नग कर्मचारी आवास के लिए किया भूमिपूजन

0

2 करोड़ 87 लाख 53 की लागत से होगा निर्माण

सैय्यद वली आज़ाद – नारायणपुर

हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक चंदन कश्यप ने आज यहां नारायणपुर जिला मुख्यालय में न्यायालयीन कर्मचारियों हेतु 26 नग आवास गृह निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामबती नेताम, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनाथ उसेण्डी, संगठन पदाधिकारी रजनू नेताम सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। जिला मुख्यालय पर न्यायालयीन कर्मचारियों हेतु निर्मित होने वाले आवासों के लिए कुल 2 करोड़ 87 लाख 53 हजार रूपये की लागत आयेगी। इस राशि से विभिन्न प्रकार के कुल 26 नग आवास तैयार किये जायेंगे। इनमें 1 नग जी टाईप, 15 नग एच टाईप एवं 10 नग आई टाईप आवास गृहों का निर्माण किया जायेगा। इन आवासों के निर्माण पूर्ण होने पर न्यायालयीन कर्मचारियों को आवास की सुविधा उपलब्ध होगी।

कोरोना काल में महँगाई और बेरोजगारी से त्रस्त आम आदमी को राहत कौन देगा ?- नरेन्द्र नाग, जिला अध्यक्ष

0

कहाँ है केंद्र और राज्य सरकारों के राहत पैकेज।

दिल्ली में जनहित में जारी केजरीवाल मॉडल को अपनाए भूपेश सरकार

सैय्यद वली आज़ाद – नारायणपुर

आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष नरेन्द्र नाग ने आज कहा कि कोरोना काल में महँगाई और बेरोजगारी से त्रस्त जनता के लिए केंद्र और राज्य सरकार से राहत पैकेज की मांग की है।उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था पिछले लॉक डाउन के प्रभाव से उबर भी नहीं पाई थी कि दूसरा लॉक डाउन आ गया।महँगाई इस वक्त चरम पर है जीवन के लिए अति आवश्यक चीजों के दामों में 25 से 200प्रतिशत तक की वृद्धि हो गई है, ऊपर से बेरोजगारी ने लोगों की क्रय शक्ति भी छीन ली है। एक सर्वे के अनुसार पिछले लॉक डाउन के बाद 15करोड़ लोग बेरोजगार हो गए थे।वर्तमान लॉक डाउन में यह आँकड़ा बढ़कर 26करोड़ हो गया है जबकि अब भी देश के बड़े हिस्से में लॉक डाउन चल रहा है।जो लोग रोजगार में हैं उनमें से 34प्रतिशत लोगों का कहना है कि उनकी आय काफी कम हो गई है।

किसान और मजदूर मनरेगा, किसान सम्मान निधि, न्याय योजना,PDS के राशन जैसे कार्यक्रमों के जरिए ऑक्सीजन पर जी रहे हैं पर रेहड़ी/पटरी पर व्यापार करने वाले, छोटे व्यापारी,निम्न और मध्य मध्यम वर्ग के लोग इन सबकी सुध लेने वाला कोई नहीं है।

अब यह किसी से भी छुपा नहीं रह गया है कि चिकित्सा व्यवस्था के माध्यम से कोरोना संक्रमण को रोकने में केंद्र और राज्य सरकारें बुरी तरह असफल रही हैं जिसकी वजह से अर्थव्यवस्था को जबर्दस्त नुकसान पहुंचा है और इस नुकसान से जनता को बचाने की जिम्मेदारी केंद्र की भाजपा नित सरकार और राज्य की भूपेश बघेल सरकार दोनों की है।

दिल्ली में आम आदमी पार्टी की केजरीवाल सरकार ने यह कारनामा कर दिखाया है।दिल्ली के लोगों को मुफ्त बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी सुविधाएं पहले से ही उपलब्ध हैं इनके अलावा कोरोना काल में 72लाख राशन कार्डधारियों को मुफ्त राशन,मजदूरों/ऑटो चालकों को 5000रु प्रतिमाह जैसे अनेक कदम उठाए हैं जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की जनता को बड़ी राहत पहुंची है।वहीँ छत्तीसगढ़ सरकार राहत पहुँचाना तो दूर की बात है मुआवजे से बचने के लिए कोरोना पॉजिटिव मरीज की मृत्यु होने पर मृत्यु प्रमाणपत्र में मौत का कारण कोरोना दर्ज करने से भी बच रही है।

आम आदमी पार्टी मोदी सरकार और भूपेश सरकार से कमजोर आर्थिक वर्ग के लोगों के लिए राहत पैकेज की मांग करती है।इन वर्गों के लोगों के हाथों में पैसे आएंगे तो अर्थ व्यवस्था में गति आएगी और बेरोजगारी/महंगाई भी धीरे धीरे नियंत्रित होती चली जाएगी।

गांव के दबंगों ने जबरदस्ती मंगतू दुग्गा के 20 साल से कब्जे भूमि पर कर दिया धान की बोआई

0

पीड़ित परिवार न्याय की गुहार लगाने पहुंचा तहसीलदार कार्यालय

सैय्यद वली आज़ाद – नारायणपुर

नारायणपुर जिला के थाना क्षेत्र भरंडा के खड़कागांव का मामला है जहां पर गांव के कुछ दबंगों के द्वारा मंगतू दुग्गा के 20 वर्षो से अधिक समय तक खेती करने वाले भूमि पर जबरदस्ती कब्जा कर बोआई कर दिया है जिसकी शिकायत करने पीड़ित परिवार जब थाना भरंडा में पहुंचा थानेदार ने जमीन का मामला बताकर तहसीलदार को मामले की जानकारी देने को कहा जिसके बाद तहसीलदार को इसकी सूचना दिया गाय है मंगतू बताते है यह भूमि बंजर और पानी से कटकट कर बहने वाला था , जिसको लगभग 20 वर्षो में लाखों रुपए खर्च करके उक्त भूमि को खेती करने योग्य बनाकर खेती कर रहा था और परिवार का जीविका खेती से ही चलता है परंतु दिनांक 31.05.2021 दिन सोमवार को गांव के दबंग रामसाय दुग्गा, गागरू दुग्गा,फगनू दुग्गा,शंभूनाथ गावड़े,सिंगलू उसेंडी,सुक्कू दुग्गा और राजमन कुमेटी के द्वारा मंगतू दुग्गा के कई वर्षो से खेती करने वाले भूमि पर जबरदस्ती ट्रैक्टर लाकर बोआई कर दिया है , मंगतू दुग्गा से मिली जानकारी के अनुसार 30.05.2021 दिन रविवार को बोआई के तैयारी के लिए जेसीबी लगाकर कुछ समतल करने का काम भी करवाया था साथ ही गोबर खाद भी डाला था ,और मंगतू ने बताया कि इन दबंग व्यक्तियों के द्वारा पिछले 2 महीने से परेशान किया जा रहा है और इस बात की रिपोर्ट दर्ज कराने से और किसी को शिकायत करने पर जान से मारने की भी धमकी दी गई है जिसके कारण पीड़ित परिवार डरा हुआ है न्याय की गुहार लगाने थाने से लेकर तहसीलदार तक पहुंच चुका है जिसमें अब तक पीड़ित परिवार को केवल न्याय मिलने के आश्वासन प्राप्त हुआ है।

MOST POPULAR

HOT NEWS