City Media - Page 1650 of 1845 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1650

ब्रेकिंग – नक्सलियों के अंधाधुंध फायरिंग से पुलिस आरक्षक की मौत एवं एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल

0

पखांजूर – नक्सलियों के अंधाधुंध फायरिंग से पुलिस आरक्षक की मौत एवं एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया है | घटना परतापुर थाना क्षेत्र के गांव सलिया पारा का है जहाँ शनिवार का दिन बाजार का दिन रहता है और आज के ही दिन मुर्गा लड़ाई चलता है जिसमे हजारों की संख्या में लोग मुर्गा लड़ाई देखने पहुचते हैं | मुर्गा लड़ाई में पुलिस आरक्षक सुकालू राम दुग्गा जैसे ही वहां पहुंचे, घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने आरक्षक पर अंधाधुंध गोली चलाई जिसमें आरक्षक के सिर पर गोली लग कर कान से निकल गया एव मोके पर ही आरक्षक ने दम तोड़ दिया है और गोली की आवाज से मुर्गा बाजार में लोगों के भीड़ में अफरातफरी मच गई और तभी अचानक एक ग्रामीण मुरहा राम टांडिया के हाथ में गोली लगी जिससे ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया जिससे उस ग्रामीण के पुत्र एव अन्य लोगों ने उसे तुरंत पखांजूर सिविल अस्पताल में लाया जहाँ उनका प्रथमिक उपचार कर बाहर रेफर कर दिया गया है एव मृत आरक्षक के शरीर को पखांजूर के मरचुरी में रखा गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस आरक्षक सुकालू राम दुग्गा नक्सली संगठन में सक्रिय था एव सन 2007 में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया था,सुकालू राम दुग्गा सन 2013 में सहायक आरक्षक बना एव सन 2016 में आरक्षक पद पर पदोन्नति हुआ था | आज करका घाट कैम्प में पदस्त आरक्षक सुकालू राम दुग्गा कैम्प में बिना जानकारी दिए सुबह से गायब था एव सलिया पारा बाजार मुर्गा लड़ाई में घात लगाकर बैठे लगभग 5 नक्सलियों ने सुकालू राम दुग्गा को देख कर गोली मार कर हत्या कर दिया इस घटना में एक ग्रामीण के हाथ में भी गोली लगी है घटना को अंजाम देने के बाद नक्सलियों जंगल में भाग गए हैं, पुलिस एव बीएसएफ के जबान क्षेत्र में सर्चिंग कर रहे हैं |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

गांधी जी के आदर्श औैर सिद्धांत सदैव पथ प्रदर्शक रहेगा-शोरी गांधी जी के पुण्य तिथि को कांग्रेस ने बलिदान दिवस के रूप में याद किया

0

कांकेर। अभय शर्मा

जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा गांधी जी के पुण्य तिथि पर विधायक निवास कांकेर में श्रद्धांजली सभा का आयोजन कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पुष्पांजली अर्पित की गई। सभा में उपस्थित कांग्रेसजन को सम्बोधित करते हुए कांकेर विधायक एवं संसदीय सचिव शिशुपाल शोरी ने कहा कि गांधी जी के विचार आज भी प्रासंगिक है गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के बल पर देश को आजाद कराया उसके पीछे गांधी जी के अहिंसा वादी विचार थे जिन्हे अपनाते हुए उन्होंने देश के सभी वर्गों को जोड़कर देश के नागरिकों को स्वतंत्रता के प्रति आन्दोलन के लिए प्रेरित किया। गांधी जी का आजादी का मुख्य सिद्धांत अंहिसा पर ही आधारित था। आज के परिवेश में गांधी जी के विचारों को कुछ राजनीतिक तत्व झूठलाने की कोशिश में लगे है इस स्थिति में हम सभी कांग्रेस विचारधारा के लोगों को एक रहकर उन गांधी वादी विचार के विरोधी तत्वों के मनसुबो को पूरा होने नहीं देना है, गांधी जी के आदर्श व सिद्धांत सदैव पथ प्रदर्शक रहेगा। उन्होंने गांधी जी के व्यक्तिव एवं कृृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गांधी जी का मूल विचारो से सभी को अवगत कराते हुए कहा कि गांव में सुराज के परिकल्पना गांधी जी का सपना था जिसे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में साकार करने का प्रयास किया जा रहा है। अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य नितिन पोटाई ने कहा कि देश में आजादी के प्रणेता गांधी जी ने देश में छुआ-छूत की भावना को समाप्त कर अछुतो को मंदिर में प्रवेश कराने तथा नमक सत्याग्रह, भारत छोड़ो आन्दोलन चलाकर देश को आजाद दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी उन्होंने छ.ग. के कण्डेल तथा चम्पारण की भी यात्रा की और छ.ग. के स्वत्रंता संग्राम सेनानीयों को देश की आजादी से जोड़ा। उन्होंने गांधी जी के विचारों तथा सिद्धांतों का विस्तृत विवरण दिया। सभा में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती सुभद्रा सलाम, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ठाकुर, श्रीमती आरती श्रीवास्तव, सेवा दल जिलाध्यक्ष रमेश गौतम, ब्लाक अध्यक्ष मनोज जैन, रोमनाथ जैन, गोमती सलाम, सुनील गोस्वामी, इसहाक अहमद, अजय रेणु, दीपक शोरी, मुकेश तिवारी, एजाज अली, राजकुमार चोपड़ा, देवेश यादव, शिवभान सिंग ठाकुर, कमलेश देवांगन, डोमेन्द्र सिंह ठाकुर, सुमति नेताम, रोशन आरा, याशीन कराणी, संतोष गजबीए, दीपक थानेकर, बबलू कुंवर दादरा, दिलीप नाग, कपिल शोरी, हेमंत बघेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ता सम्मलित हुए ।

महात्मा गांधी जी के बताए मार्गों पर चलने की जरूरत शर्मा त्याग तपस्या और बलिदान नहीं भूलेगा हिंदुस्तान के गगनभेदी नारों से कांग्रेसियों ने भरा जोश

0

जगदलपुर *बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शहीद दिवस पर कांग्रेसियों को संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी जी के त्याग तपस्या और बलिदान को भुला पाना मुश्किल है और उनके बताए मार्ग पर चलने की आज की प्रमुख आवश्यकता है।शहर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने अपने महात्मा गांधी अमर रहे, त्याग-तपस्या व बलिदान नहीं भूलेगा हिंदुस्तान तथा जब तक सूरज चांद रहेगा महात्मा गांधी का नाम रहेगा जैसे गगन भेदी नारों से कांग्रेसियों में जोश भरा। अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कांग्रेसियों से अपील किया कि गांधी जी ने जो हमें सिखाया उसे जीवन में आत्मसात करने की जरूरत है।*
शुक्रवार को स्थानीय कांग्रेस भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि सादगी और गरिमा के साथ मनाई गई ।सर्वप्रथम उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें कांग्रेस परिवार द्वारा श्रद्धांजलि दी गई।
जिला कांग्रेस कमेटी के युवा अध्यक्ष राजीव शर्मा ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते बताया कि देश की आजादी के महानायक मोहनदास करमचंद गांधी को आज ही के दिन शहीद किया गया था। 30 जनवरी भारत के इतिहास का अहम दिन है, आज ही के दिन सन 1948 की शाम में बिरला हाउस में नाथूराम गोडसे ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी थी उनकी उम्र उस समय 78 वर्ष की थी तथा वह खुद भी भेदभाव के शिकार हुए। गांधी जी 1916 में भारत लौटे अपना पूरा जीवन भारत के स्वतंत्रता संग्राम को समर्पित कर दिया ।स्वतंत्रता संग्राम में चंपारण आंदोलन उनकी पहली उपलब्धि थी जिसे 1918 में शुरू किया गया था आज हमें यह याद है कि देश की आजादी के महानायक मोहनदास करमचंद गांधी को नाथूराम गोडसे ने मारा था यदि वह नहीं मार पाया तो उनके दर्शन को शायद यही वजह थी कि हत्या से पहले वह भी उनके आगे नतमस्तक हुआ था।
महापौर सफीरा साहू ने कहा कि अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी ने इस देश को संवारने में अपनी पूरी जिंदगी गुजार दी। आज इस देश में जो अमन और शांति है वह इन्हीं की ही देन है ऐसे कई विषम परिस्थितियों में भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और इस देश को अंग्रेजी हुकूमत से आजाद कराया जिसके कारण हम और आप खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं।
चित्रकूट के विधायक राजमन वेंजाम ने कहा कि राष्ट्र और उसकी स्वतंत्रता के लिए महात्मा गांधी का योगदान बहुत अहम था, वह एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे जिन्होंने अहिंसा का पाठ भारत ही नहीं पूरी दुनिया को पढ़ाया और भारत में राष्ट्र की एकता का निर्माण करने का काम किया जिसे अंग्रेजों ने तोड़ा था। 1947 में भारत को स्वतंत्रता मिलने के बाद बापू राजनीति से दूर रहे और लोगों के बीच सामंजस्य शांति और भाईचारा पर काम करना शुरू किया।
आईटी प्रदेश महासचिव योगेश पानीग्राही ने कहा कि श्री राम के सच्चे पूजक महात्मा गांधी थे और उनको गोली मारने वाले अपने आप को सच्चा राम भक्त साबित करने में जुटे हैं। मुंह में राम दिल में नाथूराम को आत्मसात करने वाले राम के नाम पर राजनीतिक पाठ पढ़ा रहें हैं।
श्रद्धाजंली सभा को प्रदेश महामंत्री यशवर्धन राव, जिला महामन्त्री अनवर खान,कौशल नागवंशी आदि प्रमुख वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कांग्रेसी सतपाल शर्मा ने किया।
यह रहे मौजूद…
एन.आर.कर,राजेश चौधरी, कैलाश नाग,पूरन ठाकुर, पार्षद विक्रम सिंह डांगी, यशवन्त ध्रुव,नेहा ध्रुव, बी.ललिता राव,अनिता नाग, सुशील बघेल,सुखराम नाग, कमलेश पाठक,लता निषाद, कौशल नागवंशी,हेमू उपाध्याय,जोहन सूता, हरिशंकर सिंह,योगेश पाणिग्राही,आमना बेगम,नरेंद्र तिवारी,मनोज ठाकुर,मोईन अख्तर,राकेश मौर,एम वेंकट राव,सुशील मौर्य,विनय पाठक, रुक्कु,आशीष डे,पापिया गाईन,सीमाब खान,मातीयस नम्रशिल, जलन्धर नाग,राजा तिवारी,अजय बिसाई,अंकित सिंह,नीतीश शर्मा,कमला वर्मा,सुंदरमणि,बंटी भदौरिया, संदीप दास,अल्ताफ़ उल्लाह खान,तरणजीत सिंह,नीलम कश्यप,सत्या ठाकुर,धवल जैन, दीपया,शबनम, पिंकी,इशिता सहित प्रदेश/जिला/ब्लॉक पदाधिकारी,सेवादल,युवक कांग्रेस,महिला कांग्रेस, एनएसयूआई अन्य प्रकोष्ठ/विभाग के अध्यक्ष पदाधिकारी,सोशल मीडिया के प्रक्षिक्षित सदस्यगण,नगर निगम/त्रि-स्तरीय पंचायत के जनप्रतिनिधिगण सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता इस उपस्थित थे।

श्रीमद्भगवद्गीता क्या है – संत राम बालक दास जी

0

श्रीमद्भगवद्गीता क्या है, भगवत गीता स्वयं भगवान कृष्ण की वाणी है जग कल्याणी है स्वयं श्री राधा रानी है विश्व कल्याण की भावना है, संतों की वाणी है हमारे सभी पूर्वजों सनातन ऋषि-मुनियों के द्वारा स्थापित की गई वह परपाटी है जिसे आगे बढ़ाना हमारा एकमात्र उद्देश्य और लक्ष्य भी है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

इस तरह के ज्ञान से परिपूर्ण ऑनलाइन सत्संग का आयोजन जिसमें प्रतिदिन गीता चर्चा श्री संतराम बालक दास जी के द्वारा की जा रही है ऑनलाइन सत्संग आयोजन सीता रसोई संचालन वाट्सएप ग्रुप में प्रतिदिन किया जाता है आज की गीता परिचर्चा में संत राम बालक दास जी ने बताया कि भगवान श्री कृष्ण जी के अनुसार चार प्रकार के भक्त होते हैं आर्त,अथार्थी, जिज्ञासु एवं ज्ञानी, आर्त भक्त वे हैं जब वे कष्ट में आते हैं तो भगवान का स्मरण करते हैं अथार्थी वे भक्त हैं जिन्हें भगवान से कुछ पाने की कामना होती है और जिज्ञासु वे भक्त होते हैं जो भगवान के रहस्य को जानने के लिए तत्पर रहते हैं उनके हृदय में भगवान के हर विषय को जानने की उत्कृष्ट भावना हमेशा बनी रहती है, ज्ञानी भक्त वे होते हैं जो भगवान के संपूर्ण स्वरूप को जानते हैं केवल और केवल भगवान को पाने की निष्काम भावना को रखते हुए भगवान के प्रेमी होते हैं |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

गीता में भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं कि हे अर्जुन मुझे अत्यधिक ज्ञानी भक्त प्रिय हैं तो परमात्मा हमें स्पष्ट रूप से संकेत दे रहे हैं कि हम अपने आप को ज्ञानी व परिपक्व बनाए ताकि जीवन के हर संघर्ष को हर कठिनाई को हम सहन करते हुए कभी उसमें विचलित ना हो कुछ पाने पर हम अत्यधिक उत्साहित ना हो ऐसे थोडे आवेशों में बहकर हम अपने जीवन को ना डगमगाते हुए समभाव से संपूर्ण जीवन को संतुलित रख सके जिसमें जीवन को जीते हुए परमात्मा पर पूर्ण विश्वास रखकर यह माने कि हम उस सर्वशक्तिमान के अंश है जिस पर हमारी पूर्ण आस्था है और यह मानकर जीवन जीये वही भक्त ज्ञानी भक्त हैं अपने आप को ज्ञानी बनाएं, और पूर्ण प्रेम भाव से परमात्मा पर विश्वास अटल रखें |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

आज की सत्संग परिचर्चा में प्रतिदिन की भांति ऋचा बहन के द्वारा मीठा मोती का सुंदर प्रसारण किया गया जो कि सभी के ज्ञान का केंद्र है –
” अपने मन को सुमन बनाने के लिए रोज़ सोने से पहले अपने दिन भर के कर्मो का हिसाब ईश्वर को सौप कर उसकी याद में सोना है ।”

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

इस पर अपने भाव रखते हुए बाबाजी ने बताया कि अपने मन को सुमन बनाने के लिए अर्थात फूल जैसा हल्का पुष्प जैसा सुशोभित सुगंधित और पुलकित बनाने के लिए हमें प्रतिदिन भगवत कार्य करना आवश्यक है जिसमें अपना एवं सब का कल्याण हित होना चाहिए जिसमें हमारे द्वारा किसी को हानि या कष्ट पहुंचाने की भावना नहीं होनी चाहिए दिन भर के बाद रात्रि में जब हम थक कर चूर हो जाए और हम अपने कार्यों की समीक्षा करने बैठे तो हमें ज्ञात होना चाहिए कि ईश्वर परम परमात्मा है और वह हमारे सभी कार्यों को निरीक्षण कर रहे हैं इसलिए अपने कार्यों को अच्छा हम बनाएं हम कभी किसी का गलत नहीं कर रहे हैं और अपने रात्रि की निद्रा को भी भजन स्वरूप रखें इसी तरह से हमें जीवन जीना चाहिए |

आज की सत्संग परिचर्चा में गिरधर सोनवानी जी ने जिज्ञासा रखी की ध्यान के लिए साधन की आवश्यकता क्यों होती है, साधना के महत्व से अवगत कराते हुए बाबाजी ने बताया कि, निश्चित ही ध्यान के लिए साधन अति आवश्यक है यदि हमारे पास साधन नहीं है तो हमारा मन ध्यान करते समय उन्हीं प्रपंचो में फंस कर रह जाएगा जिसमें हम अपना प्रतिदिन व्यतीत करते हैं, ध्यान में बैठने के लिए आचार विचार की शुद्धता मन से वचन से शरीर से भोजन से शब्दों के चयन.से प्रत्येक स्थिति में पवित्रता का होना आवश्यक है,ध्यान के लिए श्री कृष्ण जी ने गीता में कहा है कि ध्यान के लिए आसन न अधिक ऊंचा होना चाहिए ना ही नीचा होना चाहिए हवादार वातावरण का और स्वच्छ वातावरण का चयन किया जाना चाहिए ध्यान के बाद धारणा फिर समाधि आती है धारणा से मन पक्का होता है व समाधि से परमात्मा का मिलन प्राप्त होता है तो ध्यान वह द्वार है जिससे हम धारना व समाधि को प्राप्त करते हैं, साधन के लिए संत कबीर जी कहते हैं कि यह सहज रूप से प्राप्त होने वाला विषय है जो परमात्मा के प्रति प्रेम व सबके कल्याण की भावना अपने सभी दायित्व कर्तव्यों का पालन करते हुए सत पुरुष के सारे गुण जब हमें विदित हो जाते हैं तो हम साधन को निश्चित रूप से प्राप्त करते हुए समाधि के ओर गतिशील हो जाते हैं |

इस प्रकार आज का ज्ञानपूर्ण सत्संग संपन्न हुआ
जय गौ माता जय गोपाल जय सियाराम

दल्लीराजहरा कांग्रेसी नेताओं द्वारा गाँधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई

0

दल्लीराजहरा के वार्ड 20 गाँधी चौक में कांग्रेसी नेताओं द्वारा महात्मा गाँधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रधांजलि दी गई। तथा उनके बताए मार्ग का अनुसरण करते हुए आगे बढ़ने संकल्पित हुए।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे बस्तर भाजपा प्रतिनिधिमंडल, पीड़ित परिवार को 10 लाख मुआवजा देने की गई मांग

0

जगदलपुर– नारायणपुर विधानसभा में स्थित चुरावंड पंचायत की पटेल पारा में रहने वाले किसान परिवार मोहन कोर्राम पत्नी वर्षा कोर्राम का डेढ़ माह का लड़का जो बीमार था उसके इलाज हेतु अपने मोटरसाइकिल से कोंडागांव जाते वक्त 26 जनवरी को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आने को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा कोंडागांव जाने वाले रास्ता को बंद किया गया था जिससे वह बच्चा हॉस्पिटल तक नहीं पहुंच पाया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। मोहन कोर्राम के पिता लक्ष्मण कोर्राम है जो कोटवार के रूप में कार्यरत हैं ,उनका भी कहना था कि रोड बाधित होने से इलाज नहीं हो पाया जिससे यह घटना घटित हुई। इस घटना की जानकारी पूर्व मंत्री केदार कश्यप को मिली जिन्होंने फोन पर मोहन कोर्राम से बात कर परिवार को सांत्वना दी।

आज भारतीय जनता पार्टी जिला बस्तर का प्रतिनिधि मंडल भाजपा जिला अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी के नेतृत्व में जिसमें उपाध्यक्ष योगेंद्र पांडे, महामंत्री रामाश्रय सिंह ,महामंत्री वेद प्रकाश पांडे, जिला पंचायत अध्यक्षा वेदवती कश्यप, उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप, बस्तर जनपद अध्यक्ष टेकेश्वरी मंडावी, उपाध्यक्ष मोहन मौर्य, जिला पंचायत सदस्य निर्देश दीवान,मंडल अध्यक्ष भाजपा भानपुरी संतोष बघेल,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष दीप्ति पांडे ,पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष तरुण चोपड़ा ,विजय तिवारी, बलदेव बघेल,मीडिया प्रभारी आलोक अवस्थी उस पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे एवं उन्हें सांत्वना भी दिया एवं प्रशासन से मांग कि इस पीड़ित परिवार को दस लाख का मुआवजा राशि तत्काल दिया जाए और कहां कि हर संभव मदद आपको दिलवाने की कोशिश करेंगे ।छत्तीसगढ़ सरकार एवं जिला प्रशासन से मांग कि ऐसी घटना दोबारा ना हो

फाइटर क्लब द्वारा लालबाग मैदान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में शामिल हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन

0

जुनियर खिलाड़ियों को प्रदान की दो क्रिकेट किट

फाइटर क्लब द्वारा शहर के लालबाग परेड मैदान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किया एवं हौसला अफजाई की इस अवसर पर उन्होंने जुनियर खिलाड़ियों के फाइनल मुकाबले के विजेता टीम एवं उप विजेता टीम को क्रिकेट किट प्रदान की

फाइटर क्लब के द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में आज का मैच फाइटर क्लब और क्रिकेट क्लब लालबाग के मध्य खेला गया जिसमें लालबाग की टीम विजेता रही

इस अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेल विकास प्राधिकरण का गठन किया है और वे लगातार खेलों को बढ़ावा दे रहे हैं इसी तारतम्य में उन्होंने जगदलपुर शहर में क्रिकेट के अत्याधुनिक मैदान ( हाथा ग्राउंड ) का लोकार्पण किया है जूनियर टीम और अच्छे तरीके से खेले इसलिए दोनों टीमों को क्रिकेट किट प्रदान कर रहा हूं

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा , वी डी ब्लाग के एडिटर इन चीफ विकास दुग्गड के साथ फाइटर क्लब के राजेश कुकडे एवं अफजल अली उपस्थित रहे

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांकेर के पुराना बस स्टैण्ड से मस्जिद तक दुकानों और घरों में मांगा छेरछेरा

0

प्रदेशवासियों को पारंपरिक त्यौहार छेरछेरा-पुन्नी की दी बधाई एवं शुभकामनाएं

दान की अन्न को मुख्यमंत्री सुपोषण के लिए और प्राप्त राशि को अस्पताल में किया जाएगा खर्च

कांकेरवासियों ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत कर सूपा, टोकरी और बोरियों से भर-भरकर किया अन्न दान

कांकेर – ‘‘छेरछेरा, छेर बरकदिन छेरछेरा, माई कोठी के धान ला हेरहेरा’’ उक्त उद्गार आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के पारंपरिक पर्व छेरछेरा-पुन्नी के अवसर पर व्यक्त किया। उन्होंने कांकेर में पुराना बस स्टैण्ड से मस्जिद तक दुकानों और घरों में छेरछेरा मांगकर हर्षोल्लास के साथ छेरछेरा पर्व मनाया। इस दौरान लोगों ने मुख्यमंत्री बघेल को टोकरी, सूपा और बोरी में भर-भरकर अन्न दान किया। कांकेरवासियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को तुला में तौलकर उनके वजन के बराकर अन्नदान किये। कांकेर के मुख्य मार्ग पर छेरछेरा मांग रहे मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत करते हुए खुले मन से अन्न दान किये। मुख्यमंत्री को छेरछेरा से प्राप्त अन्न को सुपोषण योजना के लिए और राशि को अस्पताल में लिए खर्च किया जाएगा।
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि छेरछेरा-पुन्नी त्यौहार के मौके पर महिलाओं, पुरूषों और बच्चों का दल घर-घर जाकर छेरछेरा मांगते हैं। उत्साह और खुशीपूर्वक पारंपरिक छेरछेरा-पुन्नी का त्यौहार मनाते हैं।उन्होंने कहा कि छेरछेरा से प्राप्त अन्न को सार्वजनिक हित में भी खर्च किया जाता है। लोगों के घरों में कटाई-मिंजाई के बाद अन्न का भंडार भरा रहता है, लोगों द्वारा भी इस त्यौहार के अवसर पर खुले मन से अन्न व पैसे दान किया जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान भी समझते हैं कि अन्न पर पशु-पक्षी, गरीब-अमीर सहित सबका अधिकार है। अतः किसान खुले मन से दान करते हैं।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि इस वर्ष किसानों का फसल अच्छा हुआ है। राज्य सरकार किसानों से समर्थन मूल्य में अब तक 86 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान खरीद चुके हैं। धान खरीदी में कुछ दिन शेष है, इन कुछ दिनों में किसानों से और भी धान खरीदा जाएगा, जिससे प्रदेश में धान खरीदी के क्षेत्र में एक नया रिकार्ड बनेगा। उन्होंने प्रदेशवासियों को पारंपरिक छेरछेरा-पुन्नी त्यौहार की बधाई और शुभकामनाएं दी

पेटी कांट्रेक्टरों की मुसीबत नहीं हो रही मुश्किलें कम, एनएमडीसी मजदूरों को करेगा डायरेक्ट भुगतान, बीके के उपर सवा 2 करोड़ रुपए से अधिक की देनदारी

0

जगदलपुर। केंद्र सरकार की नवरत्न कंपनी राष्ट्रीय खनिज विकास निगम एनएमडीसी द्वारा नगरनार स्टील प्लांट का निर्माण किया जा रहा है और इसमें कई कंट्रक्शन कंपनियां कार्य कर रही है जिसमें भिलाई की विवादित कंपनी बीके कंट्रक्शन द्वारा भी कार्य किया जा रहा है । बीके कंट्रक्शन कंपनी द्वारा छोटे-छोटे लोगों को कार्य पेटी में दिया था किंतु उनकी समस्याओं का अंत होने की बजाय लगातार बढ़ रहा है। एनएमडीसी बीके कंट्रक्शन कंपनी से मिलीभगत कर अब नया तरीका अपना रही है जिसके कारण फिर एक बार पेटी कांट्रेक्टर आंदोलित हो सकते हैं।

पेटी कांट्रेक्टरों की लीडर श्रीमती गीता मिश्रा ने बताया कि श्रम विभाग की फटकार के बाद सकते में आई एनएमडीसी लगभग 500 मजदूरों के भुगतान करने पर विचार कर रही है और इसके लिए उनके एकाउंट नंबर मांगा गया है किंतु यह सवाल उठता है कि पेटी कांट्रेक्टरों का भुगतान कब किया जायेगा ? गौर करने वाली बात है कि मजदूरों का डिटेल एनएमडीसी को पूर्व में ही उपलब्ध कराई गई है जिसके अंतर्गत 27जनवरी 2021 तक भुगतान होना था किंतु फिर एक बार 08फरवरी2021 की समय-सीमा निर्धारित किया गया है।

मझधार में पेटी कांट्रेक्टर
नगरनार के बीके कंट्रक्शन कंपनी के पेटी कांट्रेक्टरों के सूत्रों के अनुसार कोरोना काल के दौरान संबंधित क्षेत्र के मजदूरों का भुगतान उधारी लेकर नगदी में किया गया है यदि उनको भुगतान किया जाता है तो पैसे डुबने की स्थिति निर्मित हो सकती है क्योंकि सभी मजदूर अन्य प्रांतों से आकर कार्य किये थे जिसमें पश्चिम बंगाल, बिहार व उत्तर प्रदेश सहित अन्य प्रांतों के मजदूर शामिल थे।

मजदूरों के भुगतान बाद भी अस्सी प्रतिशत बकाया
एनएमडीसी द्वारा बीके कंट्रक्शन कंपनी के पेटी कांट्रेक्टरों के मजदूरों का भुगतान करती है तो भी अस्सी प्रतिशत राशि बकाया रहने के आसार हैं क्योंकि एनएमडीसी प्रबंधन मजदूरों के भुगतान के बाद ही आगे संबंधित कंपनी से चर्चा करने का आश्वासन दिया है।

दल्लीराजहरा ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत से भड़के जनआक्रोश ने किया चक्काजाम

0

दल्लीराजहरा – गत रात्रि तेज रफ़्तार ट्रक का कहर बरपने से एक युवक को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा | तेज रफ़्तार वाहनों को लेकर लगातार दुर्घटना हो रही है | पुराना बाजार नयनतारा जनरल स्टोर के सामने लक्ष्मीनारायण जो कि पुराना बाजार चौक के पास ठेला लगाकर अंडा एवं आमलेट का व्यवसाय करता था | मृतक के द्वारा ही परिवार का पालन पोषण किया जाता था | मृतक के चले जाने से उसके परिवार के सामने जीवन निर्वहन की समस्या खड़ी हो गई है | ट्रक ड्राईवर तो 14 चक्का ट्रक को तेज रफ़्तार से वार्ड क्र 14 की ओर लेकर भाग गया |

लेकिन अब मृतक के परिवार का क्या होगा ? इसी बात को लेकर भड़की जनआक्रोश द्वारा चक्का जाम किया जा रहा था और मृतक के परिवार को मुआवजा एवं नौकरी देने की मांग की जा रही थी स्थिति को देखते हुए माइंस संगठन ने गुरुवार तक का समय माँगा है उक्त विषय पर समाधान हेतु एवं मृत्यु के पश्चात् शासन की ओर से जो राशि मिलती है उसमे से

तहसीलदार द्वारा 5000 हजार रुपये दिया गया एवं बाकि की राशि कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात् दिया जायेगा और व्यापारी वर्ग द्वारा जब तक परिवार के भरण पोषण के लिए कोई रास्ता नहीं निकलता तब तक 6000 रुपये परिवार के भरण पोषण के लिए दिया जायेगा | इसी आधार पर चक्का जाम को हटाया गया है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS