प्रदेश के कांग्रेस सरकार के विफलता एवं अन्य मुर्दों के खिलाफ संजारी बालोद विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन हेतु आवश्यक बैठक 9 जनवरी, दिन शनिवार, स्थान- भाजपा कार्यालय जागृति भवन गुरुर, समय दोपहर 1:00 बजे रखा गया है!
कार्यक्रम प्रभारी पूर्व विधायक माननीय प्रीतम साहू जी, वरिष्ठ भाजपा नेता माननीय पवन साहू जी सहित मंडल के वरिष्ठ नेतागण शामिल होंगे..
भारतीय जनता पार्टी मण्डल गुरुर में निवासरत प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मण्डल पदाधिकारी, कार्यकारणीय सदस्य, सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, सभी भाजपा समर्थित जनप्रतिनिधि गण, सहित ज्येष्ठ- श्रेष्ठ कर्मठ कार्यकर्ता बन्धुगण सादर आमंत्रित है!
टीप: आप सभी बन्धुओं से निवेदन की अपने साथ में मास्क एवं सामाजिक दूरी का अवश्य पालन करे..कौशल साहू अध्यक्ष- भा.ज.पा. मण्डल गुरुर मेहत्तर नेताम/ भुवन साहू महामंत्री- भा.ज.पा. मण्डल गुरुर जागेशवर कुमार साहू
दल्लीराजहरा – कोरोना से जंग लड़ रहे लोगों के लिए ‘बर्ड फ्लू’ बड़ी परेशानी बन गया है। अभी हाल ही में राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल के बाद अब केरल में ‘बर्ड फ्लू’ से दहशत मच गई है। इसी वजह से राज्य सरकारों ने हाई अलर्ट जारी किया है तो वहीं केरल ने इसे राजकीय आपदा घोषित कर दिया है। इन राज्यों में बड़े स्तर पर बर्ड फ्लू के मामलों की पुष्टि हुई है और लोगों से चिकन ना खाने और पक्षियों से दूर रहने की अपील की गई है। आपको बता दें कि साल 2016 में भी इस बीमारी ने देश में काफी कहर बरपाया था।
छत्तीसगढ़ में अब तक बर्ड फ्लू के बारे में कोई विशेष जानकारी नहीं मिली थी किन्तु आज सुबह दल्लीराजहरा के माइन्स क्षेत्र में 6 और चिखलाकसा में 1 कौवो की मौत की खबर सामने मिलने से नगर में खलबली मची हुई है | मौके पर पशु चिकित्सा विभाग की टीम पहुची चुकी हैं और कौवो को जलाने की तैयारी की जा रही हैं।बता दे कि अब तक कुल 13 कौवों की मौत हो चुकी हैं। वही लगातार कौवो की हो रही मौत से बर्ड फ्लू रोग के संकेत मिल रहे हैं। विभाग भी नए बर्ड फ्लू रोग की आशंका जता रहा हैं। लोगों से आग्रह है कि मरे हुए पक्षियों से दूर रहें अगर आपके आस-पास किसी पक्षी की मौत हो जाती है तो संबंधित विभाग को सूचित करें |
कलेक्टर जनमेजय महोबे ने बताया कि वर्तमान में पक्षियों की मौत के कारणों के संबंध में किसी प्रकार का अनुमान लगाया जाना उचित नहीं होगा। कलेक्टर महोबे ने पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों से जिले में शासकीय योजनाओं के तह्त संचालित पोल्ट्री फार्म और निजी पोल्ट्री फार्म की जानकारी विकासखण्डवार ली।
क्या है ‘बर्ड फ्लू‘
दरअसल ‘बर्ड फ्लू’ ( Bird Flu) के नाम से जानी जाने वाली यह बीमारी एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस एच5एन 1 के कारण होती है। ये वायरस बहुत ज्यादा खतरनाक है,ये अपनी चपेट में आए इंसानों और पक्षियों को बहुत अधिक प्रभावित करता है। बर्ड फ्लू इंफेक्शन चिकन और बत्तख की प्रजाति जैसे पक्षियों को सबसे ज्यादा प्रभावित करता है। इससे इंसान और पक्षियों की मौत तक हो सकती है इसलिए इसके प्रति काफी सावधान रहने की जरूरत है।
कैसे इंसान होता है संक्रमित
अक्सर इंसान इस घातक बीमारी की चपेट में तब आता है, जब वो वायरस से संक्रमित मुर्गियों या अन्य पक्षियों के संपर्क में आ जाता है, दूसरे शब्दों में कहा जा सकता है कि ये बीमारी मुर्गी की अलग-अलग प्रजातियों के प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संपर्क आने पर फैलती है, फिर चाहे मुर्गी जिंदा हो या मरी हुई हो। इंसानों में ये वायरस उनकी आंखों, मुंह और नाक के जरिए फैलता है।
दल्लीराजहरा :- बीएसपी के अधीन ठेका कार्य मे (3) श्रमिक ऋषभ रामटेके, संदीप यादव, इमामुद्दीन रजा को नौकरी मिलने पर श्रमिकों द्वारा मजदूर कल्याण संगठन के संरक्षक कृष्णा सिंह, श्याम जायसवाल प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रकांत मेश्राम प्रदेश महासचिव जयप्रकाश यादव (जेपी) नगर अध्यक्ष रामजीत भारद्वाज समाज सेवी कुलदीप बधेल का गुलदस्ता देकर आभार व्यक्त किया गया है।
ज्ञात हो कि मजदूर कल्याण संगठन द्वारा पिछले 2 साल से सहायक श्रम आयुक्त केंद्रीय रायपुर के यहाँ केस लड़ रहे थे। जिसमें मजदूर कल्याण संगठन के पक्ष में फैसला आने के बाद 3 मजदूरों को काम पर रखा गया है। सभी मजदूरों ने मजदूर कल्याण संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया है। इस दौरान मोहम्मद कलीम, उमाकांत साहू, अरुण चौधरी, माधव राव उपस्थित थे।
छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्री कोको पाढ़ी जी के निर्देशानुसार आज दिनांक 8/01/2020 को सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को शाम 6 बजे जैन भवन चौक में केंद्र सरकार द्वारा पारित 3 काले कृषि कानून के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन में शहीद हुए अन्नदाताओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दीप/मोमबत्ती/मशाल जलाना है ।
EkDiyaShaheedonKeNaam हैशटैग के द्वारा इस आयोजन को सोशल मीडिया में साझा किया जाना है ।
युवा कांग्रेस ने आमजनों एवं पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से निवेदन किया है कि समय से पूर्व जैन भवन चौक पहुंच कर किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित करें ।
दल्लीराजहरा – दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे बिलासपुर जीएम के आगमन पर अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन के सदस्य अनिल खोब्रागढ़े द्वारा दल्लीराजहरा नगर की निम्न सुविधा एवं निस्तारिकरण को देखते हुए ज्ञापन सौंपा गया |
1. दल्लीराजहरा से बिलासपुर एवं दल्लीराजहरा से नागपुर सीधी रेल सेवा (मेल/एक्सप्रेस) प्रारंभ करने |
2. दल्लीराजहरा में एक प्लेटफ़ॉर्म का निर्माण |
3. दल्लीराजहरा में वाशिंग लाइन सुविधा प्रारंभ करने |
4. केवटी से रायपुर (तीन फेरा) बंद यात्री रेल को शीघ्र प्रारंभ करने |
5. दल्लीराजहरा में सर्व सुविधा युक्त यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण करने |
6. रेल्वे क्षेत्र में व्यवस्थित एवं सुविधायुक्त खेल मैदान का निर्माण |
7. रेल्वे स्टेशन में पृथक पृथक दो टिकट काउंटर एवं दो रिजर्वेशन काउंटर बनाया जाये |
दल्लीराजहरा – नगर पंचायत चिखलाकसा अंतर्गत कारूटोला, भोयरटोला एवं समीपस्थ ग्राम कुंजामटोला, धोबेदण्ड, कोण्डे, दर्राटोला, बिटाल, हितकसा, झीकाटोला, जाबुडवाही, शेरपार, मुर्चर, मुकादाह एवं अन्य ग्राम की लगभग 30000 हजार ग्रामीणो को रेल्वे लाईन पटरी बिछे होने के कारण लभगभ 4 से 5 किलोमीटर की अतिरिक्त दुरी तय कर आवश्यक कार्य हेतु शहर एवं ग्राम से आवागमन करना पडता है। जिससे ग्रामीणो को बहुत परेशानियां का सामना करना पडता है। कई ग्रामीण के पास साधन नही होने के कारण इतनी लम्बी दुरी पैदल चलने पर मजबुर है। नगर पंचायत चिखलाकसा में कारूटोला , भोयरटोला के मध्य अण्डर ब्रिज बनाने से सभी ग्रामों के ग्रामीणो को आने जाने में सुविधा होगी।
लोगों की सुविधा को देखते हुए नगर पंचायत चिखलाकसा से कारूटोला , भोयरटोला पहुंच मार्ग के मध्य अण्डर ब्रिज बनाने हेतु पत्र प्रेषित किया गया | पत्र प्रेषित करते समय भिखी मसिया (अध्यक्ष न.पं.चिखलाकसा), विक्रम धुर्वे (सांसद प्रतिनिधि) अब्दुल इब्राहिम सैय्यद (उपाध्यक्ष न.पं.चिखलाकसा) कुंती देवांगन पार्षद आदि उपस्थित रहे |
जगदलपुर:- बकावण्ड ब्लॉक के जनपद पंचायत मुख्यालय के समीफ प्रदेश पंचायत सचिव संगठन की आहवान पर एक सूत्रीय मांग परिवीक्षा अवधि पश्चात शासकीय करण की मांग को लेकर दिनांक26/12/2020 से काम बंद कलम बन्द धरना प्रदर्शन जारी है।किंतु शासन प्रशासन के द्वारा जायज मांगों के संबंध में विचार नहीं करने के कारण धरना प्रदर्शन को उग्र करते हुए पंचायत सचिव संघ एवं ग्राम रोजगार सहायक संघ ने एक ही बेनर तले उग्र आंदोलन व धरना प्रदर्शन एवं हवन पूजा पाठ किया ।जिससे राज्य सरकार को सत बुद्धि दे और निर्णय लेकर
हमारी मांगों को जल्द से जल्द पूरा करे। समिति अनुसार प्रस्तावित कार्यक्रम की रूपरेखा ब्लॉक मुख्यालय पर हवन यज्ञ का कार्यक्रम रखकर पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक संघ के द्वारा हड़ताल स्थल पर पूजा पाठ किया गया। कार्यक्रम दिनांक 08/01/2021 को पंचायत सचिव रोजगार सहायक दोनों मिलकर थाली नगाड़ा ढोल टीना बजाकर रैली निकालकर भीख मांग कर राज्य शासन को भीख की पैसा को सचिवो की वेतन के लिये भेंट किया जाएगा।
इस अवसर पर उपस्थित सचिव संघ ब्लॉक अध्यक्ष प्रह्लाद चंद्राकर व सुंदर नाथ चन्द्राकर ने आक्रोश जताते हुये सीधा राज्य सरकार को तंज कसते हुए निशाना साधा और कहा चुनाव से पूर्व जो सत्ताधारी सरकार ने घोषणा पत्र में उल्लेख किया गया था हमारी सरकार आने से अनियमित कर्मचारी को नियमित किया जाएगा परंतु 2 साल से ऊपर होने के बावजूद भी हमारी मांगों को अनदेखा किया जा रहा है।हम लोग जान को जोखिम में रखकर गांव से बाहर गए मजदूरों को गांव में स्कूल के भवन में रखकर क्वारंटाइन सेंटर बनाया जाकर उनका देख भाल किया गया और उसी बीच हमारी शिक्षा कर्मियों भाइयों को सरकार के द्वारा कोरोना काल मे महामारी के बीच शासकीय करण किया गया किंतु हम सचिवों के लिये राशि का अभाव बताते हुये मांग पूरा करने की बगैर गुमराह किया जा रहा है।जबकि हम लोग जबसे कोरोना महामारी चल रहा है तब से हम लोग राज्य की सीमा पर नाका लगाकर पहारा देकर केंद्र और राज्य सरकार का आदेश का पालन कर रहे हैं और हम लोग केंद्र सरकार और राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का ईमानदार पूर्वक कार्य कर रहे हैं और हमारी मांगों को अनदेखा कर काम न कर बजट का अभाव बताया जा रहा है।
हमारी मांगों को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द पूरा करें नही तो हम सचिव मजबूरन उग्र आंदोलन व धरना प्रदर्शन, कलम बंद,काम बंद जब तक हमारी मांगे पूरा नही होगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा। हड़ताल में उपस्थित समस्त सचिव आदि रोजगार सहायक सचिव बड़ी संख्याओं मौजूद रहे।
जगदलपुर। कोंडागांव जिले के फरसगांव की दो नाबालिग लड़की की मानव तस्करी के तार जगदलपुर के जगदम्बा होटल से जुड़े हैं जिसकी संचालिका को रायपूर की सहयोगियों के साथ गिरफ्तार किया गया। संचालिका गायत्री राव ने दोनों नाबालिग की मां व मौसी बनकर उनको बेच डाला। जगदलपुर में जगदम्बा होटल की संचालिका गायत्री राव उन्हें अपने घर ले गई और घर का कामकाज कराई। दोनों नाबालिग लड़कियों को गायत्री राव शादी का झांसा देकर रायपुर में मैरिज ब्यूरों की संचालिका ममता अग्रवाल और मैरिज ब्यूरो के पार्टनर शिवपाल सिंह राजपूत के पास ले गई।रायपुर में ममता अग्रवाल, गायत्री राव और शिवपाल इन तीनों ने मिलकर नाबालिग लड़कियों का उम्र को बढ़ाकर बालिक बनाने आधार कार्ड में कूटरचना की. फर्जी दस्तावेज तैयार करने के साथ दोनों नाबालिग लड़कियों का शादी कराने का सौदा गुना निवासी राकेश कुमार जैन से डेढ़ लाख रुपए में और थाना बामोरी, जिला गुना गोविन्द शर्मा पराट से एक लाख चालीस हजार रुपए में सौदा किया।
नाबालिग लड़कियों का शादी कराने के लिए मैरिज ब्यूरो के संचालिका ने आधार कार्ड में बदलाव कर बालिग बनाया। शादी के दौरान गायत्री राव इनमें ले एक नाबालिग लड़की की मां तो दूसरे नाबालिग लड़की की मौसी बनी। गुना के गोविन्द शर्मा और राकेश जैन ने स्वयं की शादी के लिए मैरिज ब्यूरो के संचालिका से लगभग 4 माह पूर्व से संपर्क में थे। स्थानीय पुलिस के सहयोग से एक नाबालिग लड़की को गुना कोतवाली थाना तो दूसरी नाबालिग लड़की को ग्राम पराट, थाना बामोरी से बरामद किया गया।मेरिज ब्यूरो ने जालसाजी कर जिन दो लड़कियों की शादी कराई थी, उन्हें फरसगांव पुलिस ने मध्यप्रदेश के गुना जिले से बरामद करने में सफलता पाई है। अंतर्राज्यीय गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से दो महिलाएं हैं।
जगदलपुर। त्रि-स्तरीय पंचायत की महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पंचायत सचिव व मनरेगा योजना का ग्रामीण अंचलों में क्रियान्वयन करने वाले रोजगार सहायकों का हड़ताल जारी है और इनके द्वारा धरना स्थल पर अलग अलग अनोखे तरीके से प्रदर्शन कर रहें हैं। इसी तारतम्य में जगदलपुर जनपद पंचायत क्षेत्र के पंचायत सचिवों व रोजगार सहायकों ने राज्य सरकार की ओर ध्यानाकर्षित करते हुए हवन किया जिसे सद्बुद्धि यज्ञ के नाम दिया गया था । पंचायत सचिव संघ के पदाधिकारी मूरारी शर्मा वरोजगार सहायक संघ के पदाधिकारी भोला ठाकुर ने बताया कि सरकार अपने वादों के मुताबिक पंचायत सचिवों व रोजगार सहायकों को नियमित करें और अपने वादों को पूरा कर हमारे साथ न्याय करें।
जगदलपुर:- बकावंड ब्लाक के अंतर्गत स्वर्गीय बुदसन बघेल स्मृति में यश क्लब मोगरापाल के तत्वधान में ड्यूज बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 29 /12 /2020 को प्रारंभ किया गया था । 06/01/2021 को इस प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया जिसमें बकावंड व एवरग्रीन जगदलपुर के मध्य खेला गया एवरग्रीन टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 123 रन बनाकर जीत के लिए बकावण्ड को 124 बनाने का लक्ष्य दिया जो काफी रोमांचक मैच में अंतिम ओवर में छ गेंदों 10 रन बनाने थे और अंतिम 1 गेंद में 5 रनों की जरूरत थी खिलाड़ी जिगीश साहू ने 6जढ़कर जीत दिला कर लगातार दूसरी बार चैंपियन बना।इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप,जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र पानीग्राही, धनुर्जय कश्यप मोहन मौर्य सुरेश गुप्ता सत्य प्रकाश गुप्ता रोहित त्रिवेदी जीवन मंजू मदार कमलेश कश्यप प्रेम झा दुलब सूर्यवंशी मेघनाथ सेठिया रघु सेठिया बंशीधर कश्यप समस्त एश क्रिकेट क्लब एवं क्रिकेट प्रेमियों व ग्रामीण मौजूद रहे।