खेलो इंडिया गेम्स के 9 से 12 जून तक पंचकूला हरियाणा में आयोजित राष्ट्रीय चैंपियनशिप में दल्ली राजहरा के निर्मला इंग्लिश मीडियम स्कूल की कक्षा 12वीं की प्रतिभाशाली छात्रा उषा चौधरी का चयन हुआ है। अपनी उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर यूथ गेम खेलो इंडिया के राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उषा चौधरी को चुवाडुकल, उरर्मी, फाईग किक स्ट्रीक में अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करने का मौका प्राप्त हुआ है।
राष्ट्रीय चैंपियनशिप से पहले उषा रायपुर में आयोजित प्री नेशनल चैंपियनशिप कैम्प में हिस्सा लेंगी। उषा चौधरी कलारिपयात्तु के अलावा कराटे, म्युथाई, थाई बॉक्सिंग के कई राष्ट्रीय एवं राज्य प्रतियोगिता में अनेक पदक जीत चुकी है। इस अवसर पर स्कूल की प्राचार्या सि जोसिया मैरी ने पूरी खुशी एवं उत्साह के साथ कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि उषा की कड़ी मेहनत एवं स्कूल के खेल शिक्षक लखन साहू के उचित मार्गदर्शन में पदक जीत कर राज्य, शहर एवं स्कूल का नाम रोशन करेगी। उषा को इस वर्ष के बेस्ट स्टूडेंट का अवार्ड भी प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर सभी शिक्षकों एवं खेलप्रेमियों ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की है।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
बस्तर नगर पंचायत में इलेक्ट्रिक बाइक की हुई जबरदस्त उद्घाटन
बस्तर में आई वुमी कम्पनी की स्कूटी की शोरूम खुलने से लोगों को मिली राहत लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला वहीं। सी के आटोमोबाइल के मालिक ने बताया कि यह स्कूटी बिना पेट्रोल ,और बिना ऑयल के चलेगी ।जिसे तीन घंटे चार्ज करने पर 130 किलो मीटर चलेगी,आईआईएस स्कूटी में किसी तरह का कोई प्रदूषण नहीं होगा।जिसमें फाइनेंस की आसान किस्तों के साथ इलिक्ट्र स्कूटी का आनंद ले सकते हैं। सी के आटोमोबाइल का उद्घाटन बस्तर एस डी एम ओम प्रकाश वर्मा,ने तहसीलदार कमल किशोर साहू, जनपद मुख्य कार्यपालन अधिकारी जय भान सिंह राठौर के साथ अधिकारियों एवं ग्रामीण जनों के बीच शुभारंभ किया गया।
838 जरुरतमंदो को पेंशन और 221 को मिला राशनकार्ड, पैंडिंग निर्माण कार्यों पर उनका अधिक होगा फोकस (योगेश पानीग्राही)
जगदलपुर।राज्य प्रशासनिक सेवा संवर्ग 2017 के अधिकारी गौतम पाटिल की प्राथमिकता शासन की योजनाओं को जनपद पंचायत क्षेत्र के उन अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है जिसके वह असली हकदार हैं ,अल्प समय में ही जनहित के कार्यों को वह प्राथमिकता के साथ कर रहें हैं। उनके कार्यालय जनसेवा के लिए हमेशा खुले हैं और उनका उद्देश्य भी है वह अधिक से अधिक जनता की सेवा कर सके। पाटिल ने मई के प्रथम पखवाड़े में जनपद पंचायत जगदलपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का प्रभार ग्रहण किया है। वह इससे पूर्व कोंडागांव जिले में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के पद पर पदस्थ थे। पाटिल आज उनके कार्यालय में इस संवाददाता से सौजन्य मुलाकात में यह बात कही।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी गौतम पाटिल ने कहा कि उनको प्रभार लिए एक माह भी नहीं हुआ है और उनके द्वारा शासन -प्रशासन की गाइड लाइन अनुसार जगदलपुर जनपद पंचायत क्षेत्र में छोटे-छोटे कैंप आयोजित कर जनता को शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने की कोशिश हुई है वहीं जगदलपुर जनपद पंचायत क्षेत्र के 20गांवों का वह व्यक्तिगत तौर पर दौरा भी कर चुके हैं, जिसका परिणाम यह है कि पेंशन योजनाओं के मामले में 838 प्रकरण स्वीकृत करवाया है और 221 पात्र व्यक्तियों का राशनकार्ड भी बनाया गया है जिसका लाभ जून माह से ही मिलना प्रारंभ हो जायेगा। अब उनका अगला फोकस निर्माण कार्यों पर होगा जो कार्य 2015-16 से स्वीकृत किए गए हैं और किस कारणवश पूरा नहीं हो पा रहा है उसकी समीक्षा की जा रही है। गुणवत्ता पूर्ण कार्य करते हुए जल्द से जल्द पैंडेसी कम किया जाएगा। श्री पाटिल ने कहा कि कम समय सीमा में ही नये जगह पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रवास के दौरान नानगुर ग्राम पंचायत में भेंट मुलाकात कार्यक्रम जनसहयोग से निर्विघ्न सम्पन्न हुआ जोकि मेरे लिए एक बड़ी उपलब्धि है। पाटिल पंचायत उपचुनाव कार्य में व्यस्त हैं जिसके कारण उनसे अधिक चर्चा नहीं हो पाई किंतु उन्होंने कहा कि शासकीय योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और जो भी जानकारी सामने आती है उनके साथ साझा करें।
चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जनपद पंचायत तोकापाल के जनपद क्रमांक एक में उपचुनाव है जिसके तहत् आज से प्रक्रिया प्रारंभ हो गया है अब देखना है कि कांग्रेस पार्टी अपनी सीट बरकरार रख पाता है या भाजपा की झोली में यह सीट जाती है,सबकी निगाहें इस पर टिकी है क्योंकि यह विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस -भाजपा पदाधिकारियों के लिए अर्धवार्षिक परीक्षा (लीटमस टेस्ट) होगी। सबसे ज्यादा कांग्रेस पार्टी की साख की बात होगी क्योंकि इस सीट से स्व.धनीराम कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी थे जिन्होंने दिलीप बघेल को मात्र 13वोटों से हराया था किंतु दुर्भाग्यवश धनीराम की सड़क दुघर्टना में मौत हो गई थी जिसके कारण उपचुनाव की स्थिति निर्मित हो गई।
जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार पंचायत उपचुनाव 2022 के तहत आज 3जून से 9जून तक नामांकन दाखिल करने का समय सारिणी घोषित किया गया है। वहीं जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक एक में आने वाले गांवों में आचार संहिता लागू हो गया है। जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक एक के अंतर्गत कोंडालुर, घाटधनोरा व सिंगनपुर के 4572 मतदाता है जोकि अपना भावी मतदाता चुनेंगे। इस हेतु कोंडालुर में दो, घाटधनोरा में तीन और सिंगापुर में चार मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कोंडालुर में कोंडालुर व छिंदबहार में दो मतदान केंद्र होगा जिसमें क्रमश:691 व 400 मतदाता मतदान करेंगे।, घाटधनोरा में घाटधनोरा में दो मतदान केंद्र,टिकराधनोरा में एक मतदान केंद्र में क्रमशः 443,420 व 609 मतदाता मतदान करेंगे।इसी प्रकार सिंघनपुर में सिंघनपुर सोनारपाल, भाटापारा व चोंडीमेटावाड़ा मतदान केंद्र में 732,435,281व 561 मतदाता अपने मत का उपयोग करेंगे।
रायपुर। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी जी 04 जून अपने एकदिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ आ रही है। अपने निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक केन्द्रीय मंत्री ईरानी प्रातः 08ः40 बजे रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचेंगी। वहां से सुबह 09ः 30 बजे नया रायपुर के ग्राम उपरवारा के आंगनबाड़ी केंद्र जाएंगी। केन्द्रीय मंत्री ईरानी आंगनबाड़ी केन्द्र उपरवारा से सुबह 09ः55 बजे सेरीखेड़ी रायपुर स्थित हुकुम ललित महल होटल पहुंचेंगी और सुबह 10 बजे दोपहर 02 बजे जोनल मीटिंग में शामिल होंगी व दोपहर 02ः30 बजे से 03ः30 बजे तक सोशल मीडिया के प्रतिनिधियों से चर्चा करेंगी। केन्द्रीय मंत्री ईरानी 03ः55 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचेंगी और शाम 04 बजे से 04ः40 बजे तक पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक लेने के बाद शाम 05ः05 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचकर शाम 05ः40 बजे दिल्ली रवाना होंगी।
डौंडी तहसील से जनपद पंचायत जाने वाले मार्ग में बीआरसी के सामने दो मोटर साईकिल के टक्कर में एक मोटरसाईंकल सवार को सर पर गंभीर चोट आई हैं स्रुत्रो द्वारा पता चला हैं की जिनमे से भानुप्रतापपुर में पशुचिकित्सा में कार्यरत था एवम दल्लीराजहरा में निवास करता था हेलमेट न पहने के कारण सिर पर चोट लगी हैं वहीँ दूसरे मोटरसाईकिल सवार सामान्य चोट आई हैं मौके पर मौजूद लोगों द्वारा 108 को सूचना देकर हॉस्पिटल पहुचाया गया |
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
2 जून 2022 को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यसमिति की बैठक भारतीय मजदूर कार्यालय रायपुर में रखी गई जिसमें अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासंघ कि नवनिर्वाचित मंत्री आयशा खान भारतीय मजदूर संघ की अध्यक्ष शोभा सिंह देव संगठन मंत्री योगेश दत्त मिश्रा भारतीय मजदूर संघ के वरिष्ठ मोहन एंटी भैया आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ की अध्यक्ष सुमन के राम जी महामंत्री गुरमीत कौर एवं विभिन्न जिलों से
उपस्थित प्रमुख बहने शामिल हुई आज की कार्यसमिति की बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई जिसमें जिले के ब्लॉक स्तर तक प्रवास करने की जानकारी को लेकर बैठक तय की गई एवं प्रवास तय किया गया 10 जून को बालोद जिले में 11 जून को दुर्ग जिले में 12 जून को राजनांदगांव जिले में 13 जून को कवर्धा जिले में 15 जून को बलोदा बाजार 16 जून को बिलासपुर 17 जून को जांजगीर 18 जून को रायगढ़ 19 जून को जिले की बैठकें रखी गई हैं एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ का अभ्यास वर्ग 20, 21 अगस्त बालोद जिले में तय किया गया जिसमें जिले के प्रत्येक ब्लॉक से दो दो बहने शामिल होंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ का अधिवेशन 10-11 सितंबर कोरिया जिले में तय किया गया
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
तथा साथ ही सभी जिलों से अनुरोध किया गया की शत-प्रतिशत सदस्यता की जाए एवं जिले की बैठकों में ही स्थानीय समस्या को लेकर परियोजना में ज्ञापन दिया जाएगा एवं सभी बहनों ने यह निर्णय लिया की संयुक्त मंच के यह जो झूठे ढोंग रच कर बहनों को भृर्मित कर रहे हैँ. ऐसे संगठन को जड़..से समाप्त कर भारतीय मजदूर संघ का झंडा पूरे प्रदेश में लहराएंगे जितनी भी उपलब्धिया आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ को प्राप्त हुई है भारतीय मजदूर संघ के योगदान से ही हुई हैं आगे भी जो भी उपलब्धिया मिलेगी हमारे ही प्रयास से प्राप्त होगी एवं बैठक में सभी के उद्धबोधन प्रेरणास्रोत रहे अनेको बिंदुओं पर चर्चाओं की गई अध्यक्ष जी ने बैठक की समाप्ति कर सभी का आभार व्यक्त किया
ओलम्पियाड विजिट स्टेट ट्रायल हेतु खिलाड़ियों का किया जाएगा चयन
बालोद छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ व व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 14 से 15 जून तक स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी विद्यालय बालोद में जिला स्तरीय शालेय शतरंज चयन स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है । ज्ञात हो कि बालोद कलेक्टर जन्मेजय महोबे के मार्गदर्शन व उनकी प्रेरणा से पायलट प्रोजेक्ट चेस इन स्कूल्स कार्यक्रम की शुरुआत बालोद जिले से की गई थी जो पूरे भारत मे इसे लागू करने वाला छतीसगढ देश का पहला राज्य बना था । बालोद जिला में शतरंज का शानदार माहौल से खिलाड़ियों को अब लगातार सफलता भी मिलती जा रही है। हाल ही में जिले से दो खिलाड़ी कु धारणी साहू व आशुतोष यादव ने राष्ट्रीय स्पर्धा में प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया है।इन दोनों ही खिलाड़ियों का इस स्पर्धा में अभिनंदन किया जाएगा।
जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष सुरेश जाजू ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी विद्यालय के साथ-साथ बालोद जिला के अन्य और 5 स्कूलों में चेस इन स्कूल्स कार्यक्रम के तहत ऑल इंडिया चेस फेडरेशन से पंजीयन हुआ है जहाँ स्कूली बच्चे नए शिक्षण सत्र से अपने-अपने विद्यालय के प्रशिक्षित शिक्षकों से शतरंज सीख सकेंगे । यह कंपीटिशन अंडर 15 आयु समूह के शालेय छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित की जा रही है । इस स्पर्धा के चयनित बच्चे राजनांदगांव में 17 जून से 19 जून तक होने जा रही 44 वां चेस ओलम्पियाड विजिट हेतु स्टेट चेस सिलेक्शन टूर्नामेंट में शिरकत करेंगे। स्पर्धा में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी,कुणाल आर्या सर ( मोबाइल नंबर 7000672809), आशुतोष यादव,रॉकी देवांगन( मोबाइल नंबर 7415160356 ) एवं आशुतोष साहू ( मोबाइल नंबर 8269091115 ) से संपर्क कर सकते हैं।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
आज भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री मुश्ताक अहमद ने संघ के प्रतिनिधिमंडल के साथ मिलकर अनुविभागीय दंडाधिकारी राजस्व डौंडीलोहारा को ज्ञापन सौंपकर राजहरा टाउनशिप में वृक्षों की हो रही अंधा धुंध कटाई पर रोक लगाने व मशीन के माध्यम से बिना अनुमति के वृक्ष काटने वालों पर अपराधिक प्रकरण दर्ज कराने का निवेदन किया जिला मंत्री मुश्ताक अहमद ने बताया कि विगत कुछ वर्षों से राजहरा टाउनशिप में खासकर बी.एस.पी. आवास में पेड़ों की अंधाधुंध कटाई की जा ही है और इन पेड़ों के काटनेवालों पर किसी तरह की कोई कार्यवाही नही होने के कारण इनका मनोबल दिनोदिन बढ़ता ही जा रहा है।
और कुछ लोग इसी को अपना व्यवसाय बनाकर शहर में खुलेआम वृक्षों की कटाई कर रहे हैं तथा वन विभाग मूकदर्शक बना खड़ा है। वन विभाग से शिकायत करने पर उनके द्वारा किसी प्रकार की कार्यवाही करने में अपने आपको अक्षम बताया जाता है जो कि काफी खेदजनक है। ईस पुरे प्रकरण में वन विभाग की भूमिका समझ से परे है। शिकायत करने पर किसी तरह की कार्यवाही नहीं करने की बात करते हैं। मगर वनविभाग के सिपाही शिकायत मिलने पर पंचनामा तैयार कर कौन सी कार्यवाही करते हैं, इसका पता आज तक नहीं चल सका है। क्योंकि इनकी इस प्रकार की कार्यवाही से पेड़ों की कटाई में तेजी आ ही है। और पेड़ काटने वालों का मनोबल बढ़ रहा है जो कि जाँच का विषय है। दुसरी तरह बी.एस.पी. प्रबंधन सिर्फ खदान के उत्पादन में ही अपना ध्यान केन्द्रीत करने में लगा है उसे इस बात की बिलकुल भी चिन्ता नहीं कि बी.एस.पी. टाउनशिप में धडल्ले से पेड़ों की कटाई जारी है। वो बस पर्यावरण दिवस के दिन
पौधों का रोपण कर अपनी जिम्मेदारी से मुक्ति पाने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं। जबकि बी.एस.पी. आवासों में लगे पेड़ों की रक्षा करने की पूरी जिम्मेदारी बी.एस.पी. प्रबंधन की है कि वृक्षों का बचाव कैसे किया जाय। पेड़ों की कटाई करने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाये।जरूरत पड़ने पर अपराधिक मामला पंजीबद्ध किया जाये लेकिन बी.एस.पी. प्रबंधन को वन विभाग की तरह राजहरा टाउनशिप के लिए सफेद हाथी साबित हो रहा है। और वृक्षों की कटाई करने वालों का मनोबल दिन ब दिन बढ़ता ही जा रहा हैं जिसका जीता जागता उदाहरण विगत दिनों पंडरदल्ली के घरों में खुलेआम आम जैसे फलदार वृक्षों की कटाई की गई और चालू बिजली लाईन में पेड़ काटकर गिरा दिया गया जिससे पंडरदल्ली के निवासियों के घर में शार्टसर्किट होने से टी.वी. फ्रिज कंप्यूटर जैसे बहुत से इलेक्ट्रीकल सामान खराब हो गए। जिसकी शिकायत बी.एस.पी. प्रबंधन, वन विभाग, राजहरा थाना में की गई मगर वन विभाग द्वारा यह कहा गया कि ये हमारा कार्यक्षेत्र नहीं है यह कहकर किसी भी तरह की कार्यवाही करने से मना कर दिया गया। राजहरा थाने ने इसे वन विभाग का कार्य
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
बताया और बी.एस.पी. प्रबंधन ने अपने पर्सनल विभाग को भेजकर खाना पूर्ति कर दिया। मगर कार्यवाही कुछ नहीं हुई। नुकसान हुआ तो आम जनता के सामानों और नगर में जो पर्यावरण का संतुलन बना हुआ है उसे बिगाड़ने का काम हुआ है। इसलिए जिला मंत्री मुश्ताक अहमद ने अनुविभागीय दंडाधिकारी से निवेदन किया है कि इसके लिए जिम्मेदारी तय करें कि अगर नगर में पेड़ों की अवैध कटाई हो रही है तो उसकी शिकायत आम जनता किस विभाग से करे,की इस पर रोक लगे और उन पर कड़ी कार्यवाही हो। आपसे आग्रह है कि एक टोल फ्री नम्बर जारी किया जाये जिससे कोई भी सामान्य नागरिक भी पेड़ों की अवैध कटाई होने पर अपनी शिकायत दर्ज करा सके।
आज पर्यावरण पर बाते बहुत होती है पर उसको बचाने में वन विभाग खुद असफल है तो बाकी विभाग से किसी भी प्रकार की उम्मीद करना ही बेकार है।इसलिए आपसे आशा करते हैं कि इस विषय पर गम्भीरता से विचार करते हुए तत्काल कड़ी से कड़ी कार्यवाही करें, जिससे टाउनशिप में हो रहे पड़ों की अवैध कटाई में लगाम लगाई जा सके।और पर्यावरण संतुलन को नगर में बिगड़ने से बचाया जा सके। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से निलेश श्रीवास्तव,विवेक पांडेय उपस्थित थे।
जगदलपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महारानी अस्पताल के डीएडिक्शन यूनिट का लोकार्पण 26 मई को किया जिससे जनता को लाभ मिले किंतु जिला प्रशासन व अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही से 24घंटे के भीतर ही तालाबंदी की स्थिति निर्मित हो गई जिसके कारण मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की छवि भी धुमिल हो रही है। ज्ञात हो कि नशामुक्ति का इलाज करा रहे अजहर से स्वयं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चर्चा किया।
अज़हर मुलत: मध्यप्रदेश का रहने वाला है और विगत 20 दिनों से यहां इलाज कराने का दावा प्रबंधन ने किया था किंतु डीएडिक्शन यूनिट में भर्ती अजहर को अब मेडिकल वार्ड में सामान्य मरीजों के साथ रखा गया है जिसके कारण यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होगा कि केंद्र क्यों बनाया गया। दूसरी तरफ नशा मुक्ति केंद्र के प्रभारी चिकित्सक साव से जब मिलने पहुंचा तो वह कार्यालय में नहीं थे।
क्या कहा था मुख्यमंत्री ने
मुख्यमंत्री ने नशा मुक्ति केंद्र का तारीफ किया था और यह सब चौबीस घंटे के भीतर ही काफूर हो गया है तथा मरीज भी प्रबंधन की लापरवाही के कारण भटकने को मजबूर हैं।