City Media - Page 1240 of 1859 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1240

अवैध गांजा के तस्करी पर बस्तर पुलिस की बडी कार्यवाही, अवैध गांजा उडीसा से राजस्थान में खपाने के नियत से की जा रही थी तस्करी

0

🔅 छत्तीसगढ-उडीसा सीमा पर कार में तस्करी के दौरान नगरनार पुलिस की कार्यवाही ।

🔅 60 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद ।

🔅 अनुमानित कीमत 3,00,000/- रूपये

🔅 जप्त संपत्ति:- आल्टो क्र. एम.एच-43-ए.आर.-0673, 02 नग मोबाईल, नगदी 4,200/-रूपये एवं आवश्यक दस्तावेज।

उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के मार्गदर्शन में अपराध नियंत्रण के उदेश्य से बस्तर पुलिस के द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करों पर गांजा तस्करी के दौरान कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को एक बार पुनः सफलता मिली है। ज्ञात हो कि थाना नगरनार को सूचना प्राप्त हुआ था कि कुछ व्यक्ति अवैध रूप से गांजा का परिवहन उडीसा से छत्तीसगढ की ओर कर रहे हैं। सूचना पर उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा एवं अति0 पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन में तथा नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी नगरनार बुधराम नाग के नेतृत्व में कार्यवाही हेतु टीम गठित कर छत्तीसगढ-उडीसा सीमा की ओर रवाना किया गया था। उक्त टीम के द्वारा छत्तीसगढ-उडीसा के सीमाक्षेत्र धनपुंजी नाका में मोबाईल चेक पोस्ट लगाकर वाहनों की चेकिंग किया जा रहा था दौरान चेकिंग के संदेह के आधार पर संदिग्ध आल्टो कार क्रमांक एम.एच-43-ए.आर.-0673 को रोककर चेक किया गया जिसमें 02 संदिग्ध व्यक्ति मिले जिनसे पूछताछ करने पर अपना नाम 1. सांवरलाल लोहार एवं 2. चैतन स्वर्णकार दोनो निवासी जिला भिलवाडा राजस्थान का होना बताया। जिनके आल्टो कार की तलाशी लेने पर वाहन में 60 किलोग्राम गांजा मिला जिसके संबंध में पूछताछ करने पर वैधानिक प्रत्युत्तर प्रस्तुत नही किया गया। आरोपियों का उक्त कृत्य एन.डी.पी.एस. एक्ट की परिधी में आने पर आरोपी 1. सांवरलाल लोहार एवं 2. चैतन स्वर्णकार के विरूद्ध थाना नगरनार में 20(बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से 60 किलोग्राम गांजा, आल्टो कार क्रमांक एम.एच-43-ए.आर.-0673, 02 नग मोबाईल, नगद 4,200/-रूपये एवं वाहन के आवश्यक दस्तावेज जप्त किया गया है। मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय रवाना किया जा रहा है। जप्तशुदा गांजा की अनुमानित कीमती 3 लाख रूपयेे आंकी गई है।

🔅 नाम आरोपी

  1. सांवर मल लोहार पिता माधव लाल उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम सुरास थाना रायपुर जिला भिलवाडा (राजस्थान)
  2. चेतन स्वर्णकार पिता देवीलाल जी सोनी उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम पोटला थाना गंगापुर जिला भिलवाडा (राजस्थान)

🔅 महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले पुलिस अधिकारी:-
निरीक्षक – बुधराम नाग
सउनि. – बलवीर सिंह
प्र.आर. – अहिलेश नाग,
आरक्षक – खेदुराम ठाकुर, कुलेश्वर कटेन्द्र, भास्कर भारद्वाज, विरेन्द्र ठाकुर, जोगाराम,

राजिम के पुन्नी मेले में शामिल होने कार से जा रहे 06 महिलाओं की मौत, तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा भिड़ी, 03 गंभीर रूप से घायल

0

राजिम के पुन्नी मेले में शामिल होने कार से जा रहे 06 महिलाओं की मौत हो गई है जबकि 03 महिला एवं ड्राईवर गंभीर रूप से घायल हो गए है | सभी घायलों को आम्बेडकर अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया है | जहाँ इनकी हालत गंभीर बताई जा रही है |

प्राप्त जानकारी के अनुसार भिलाई के सुभाष नगर निवासी 9 महिलाएं बुधवार सुबह राजिम के पुन्नी मेले में शामिल होने के लिए जाइलो कार से जा रहे थे। अभनपुर, केंद्री के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरते हुए डिवाइडर से जा टकराई, टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसके शीशे टूट गए। हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो ने अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं एक महिला की मौत इलाज के दौरान हो गई है।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

मृतक महिलाओं में अर्चना मोला, रीना चौधरी, रीना दास, सविता दास, सुचित्रा और काजल शामिल है।

This image has an empty alt attribute; its file name is khiladi.jpg

कांग्रेस से प्रभावित कई बहुजन समाज पार्टी के नेता ने थामा कांग्रेस का हाथ, पर्यवेक्षक रेखचन्द जैन के समक्ष ली कांग्रेस की सदस्यता।

0

मधु चकहा मानस शुक्ला, भाजपा, राधेश्याम तिवारी बसपा ने थामा कांग्रेस का दामन

केंद्रीय आब्जर्वर रेख चंद्र जैन के समक्ष ली कांग्रेस की सदस्यता। अनुग्रह नारायण सिंह के समर्थन में हुए कांग्रेसी। प्रयागराज। शहर के दिग्गज नेता तथा अशोक बाजपाई के पुराने करीबी साथी रहे मधु चकहा कांग्रेसी हो गए। उन्होंने शहर उत्तरी के उम्मीदवार अनुग्रह नारायण सिंह के समर्थन में कांग्रेस पार्टी के केंद्रीय अब्जरवर तथा विधायक जगदलपुर छत्तीसगढ़ व संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन रेख चंद्र जैन की उपस्थिति में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

बता दें कि मंगलवार को शहर के एक होटल में जगदलपुर विधायक रेख चंद्र जैन तथा अनुग्रह नारायण सिंह की एक संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान शहर उत्तरी के कांग्रेसी पार्टी के उम्मीदवार अनुग्रह नारायण सिंह के समर्थन में मधु चक हा और रेलवे ट्रेड यूनियन के बड़े नेता मानस शुक्ला ने कांग्रेस ज्वाइन किया । इस अवसर पर जगदलपुर विधायक रेख चंद्र जैन ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 15 साल बाद वापस आए हैं । बहुत अच्छा लग रहा है । हम उसी पैटर्न पर उत्तर प्रदेश में भी चुनाव लड़ रहे हैं और उम्मीद करते हैं कि यहां की जनता भी हमें यहां सत्ता में वापस लाएगी। क्योंकि यहां हर वर्ग परेशान है यह सरकार स्वतंत्रता की अभिव्यक्ति है जो हमारा संविधान है ।

बी आर अंबेडकर जी ने लिखा है , उसको तोड़ मरोड़ कर इस देश को जो धर्म के नाम पर लड़ाने का प्रयास हो रहा है। इस तानाशाही से यहां की जनता बहुत दुखी है। कांग्रेस किसानों, मजदूरों ,महिलाओं, छात्रों हर वर्ग के साथ है । हमें उम्मीद है कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। वही शहर उत्तरी के उम्मीदवार अनुग्रह नारायण सिंह ने कहा कि यह सीट बुद्धिजीवियों की रही है। यहां की जनता को एहसास हुआ कि पहले उन्होंने गलती किया था । आज हर वर्ग परेशान है। सड़कों का चौड़ीकरण बिना मुआवजा दिए कर दिया गया और अधिकतर विभाग लखनऊ ले जाए गए। यह सब गलत हुआ। सदन में इस सब की आवाज उठाएंगे । इस अवसर पर पूर्व कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता जावेद उर्फी, शहर अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा अंशुमन, राघवेंद्र सिंह सचिव, उज्जवल शुक्ला सचिव प्रभारी, किशोर वार्ष्णेय, यूपी ट्रेड यूनियन के सुभाष चंद्र पांडे आदि कांग्रेसी उपस्थित रहे।

साइबर सेल बालोद पुलिस की पहल – (फ्रॉड/फेक कॉल्स) स्पूफि़ंग कॉल्स क्या है….सावधान रहे…सुरक्षित रहे

0

बालोद – आज के समय में हमारे देश में मोबाइल नंबर स्पूफिंग या Caller id Spoofing के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं | मोबाइल नंबर स्पूफिंग कोई नई टेक्नोलॉजी नहीं है, इसका उपयोग कई तरीकों से जालसाज लोगों को धोखा देने के लिए कर रहे हैं | इसका उपयोग जालसाज किसी भी नामी लोगों को बरगलाने या धोखा देने के लिए इस तकनीक का उपयोग करते हैं, मोबाइल नंबर स्पूफिंग या कॉल स्पूफिंग में कलर आईडी की जानकारी में हेरफेर करने की प्रक्रिया को कॉल नंबर स्पूफिंग कहते हैं I

मोबाइल नंबर स्पूफिंग कोई नई टेक्नोलॉजी नहीं है जब से मोबाइल का आविष्कार हुआ है जिसे के लोग बात करने के लिए इसका उपयोग करने लगे हैं, तब से जालसाजो (हैकर) के द्वारा इस तकनीक का खोज उसी समय निकाल लिया गया था अर्थात मोबाइल नंबर स्पूफिंग काफी पुरानी जालसाज की एक नई धोखाधड़ी तकनीकी इसका उपयोग सालों साल से होता आ रहा है ।

अनजाने नंबर से आने वाले कॉल्स में से ज्यादातर टेलीमार्केटिंग या रोबोकॉल्स होते हैं। लेकिन अब जाने-पहचाने नंबर से रोबोकॉल और आपके ही नंबर से आपको कॉल आएंगे। उत्सुकतावश आप इन्हें रिसीव कर सकते हैं। बस यही मौका स्कैमर्स को चाहिए। वे आपके पहचान के नंबर से धोखा तो देंगे ही, जानी-पहचानी आवाजों का भी उपयोग करेंगे। 

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is khiladi.jpg

गुप्ता चौक का निर्माण सौन्दर्यीकरण तथा लाईट व्यवस्था दुरूस्त किये जाने को लेकर राजहरा व्यापारी संघ द्वारा मुख्य नगरपालिका अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

0

दल्ली राजहरा नगर का हृदय स्थल गुप्ता चौक में जो चौक निर्माण किया गया था, वह क्षतिग्रस्त होने के कारण उसे पूरी तरह तोड़ कर हटा दिया गया है, अब इस स्थान पर चौक नहीं होने से वाहनों के आने जाने में राहगिरों को काफी असुविधा होती है। इसलिए इस चौक का निर्माण अतिशीघ कराया जाये तथा इस स्थान का सौन्दर्यीकरण कराया जाये जिससे चौक के साथ साथ नगर के सौन्दर्य में भी इजाफा हो। साथ ही रात्रि के समय पर्याप्त रौशनी हेत लाईट की उत्तम व्यवस्था की जाये जिससे भारी वाहनों के आवागमन और आम नागरिकों को आने जाने में  किसी प्रकार की असुविधा न हो और अंधेरे की वजह से होने वाली दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

उपरोक्त समस्या को देखते हुए दल्लीराजहरा व्यापारी संघ द्वारा गुप्ता चौक का निर्माण सौन्दर्गीकरण तथा लाईट व्यवस्था अविलम्ब दुरूस्त कराने नगरपालिका अधिकारी को सौंपा ज्ञापन |

This image has an empty alt attribute; its file name is khiladi.jpg

अवैध शराब बिक्री को लेकर आबकारी विभाग द्वारा कार्यवाही की गई

0

बालोद – पुलिस अधीक्षक जिला-बालोद के आदेशानुसार, अति० पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद के निर्देशन पर अवैध शराब विक्रय करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत ग्राम दरबारी नवागांव, दुधली एवं मालीघोरी के शराब कोचियों के विरूद्ध थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष शर्मा के द्वारा विशेष टीम गठित कर टीम में सउनि धरम भुआर्य, प्रआर0 666 ब्रम्हानंद कामड़ी, प्रआर0 1453 भगवान ध्रुव, आर0 विवेक धीर, युगेन्द्र तामस्कर, छन्नू बंजारे, प्रवीण साहू, टूमन रावटे, मआर0 अनीता साहू शामिल रहें।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

जिनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है, जिसका विवरण निम्नवत् है:01. घनाराम देशमुख पिता कुमार सिंह देशमुख, उम्र 38 वर्ष, ग्राम दुधली (मालीघोरी) 35 पौव्वा 02. टीकम लाल देशमुख पिता स्व0 तेजराम देशमुख, उम्र 41 वर्ष,ग्राम दुधली (मालीघोरी) 32 पौव्वा के साथ गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत कार्यवाही की गई, एवं 01. माखन कौशिक पिता राम प्रसाद, उम्र 50 वर्ष, 02. चैतराम टांडिया पिता घसिया राम टांडिया, उम्र 55 वर्ष, 03. बुदेश्वर अंधारे पिता अगरसिंह अंधारे, उम्र 45 वर्ष, 04. राधेलाल अंधारे पिता स्व0 प्यारी राम अंधारे, उम्र 55 वर्ष, 05. शिवप्रसाद साहू पिता खोरबाहरा राम साहू, उम्र 32 वर्ष एवं झुमूकलाल चुरेन्द्र पिता स्व जयलाल उम्र 81 वर्ष, ग्राम दरबारी नवागांव थाना बालोद के विरूद्ध आबकारी एक्ट की धारा 36(च) के तहत कार्यवाही की गई। घनाराम देशमुख ग्राम दुधली, 35 पौव्वा टीकम देशमुख ग्राम दुधली 32 पौव्वा आबकारी एक्ट की धारा 34 (2)

This image has an empty alt attribute; its file name is khiladi.jpg

दल्लीराजहरा – टैक्स जमा न करने वालों पर सख्त हुई नगरपालिका, बड़े बकायेदारों के नाम किये सार्वजनिक

0

मुख्य नगरपालिका अधिकारी नारायण साहू ने कहा कि राज्य शासन के स्पष्ट निर्देश अनुसार राजस्व वसूली शत प्रतिशत होनी चाहिए ।राजस्व वसूली कम होगा तो वेतन भुगतान सहित अन्य विकास कार्य लंबित होंगे ।

दल्ली राजहरा नगर पालिका द्वारा संपत्ति कर समेकित कर राशि वसूल की जाती है। नगर के 48 बड़े संपत्ति कर समेकित कर बकायेदारों को चिन्हित किया गया है, जिन पर प्रॉपर्टी टैक्स की राशी बकाया है।

नगर पालिका ने 5 से 10 वर्ष के प्रॉपर्टी टैक्स बकायेदारों को बार-बार बिल नोटिस एवं डिमांड नोटिस जारी कर चुका है । नोटिस जारी किए जाने के बावजूद भी बकायादारो द्वारा जवाब नहीं दिया गया है ।इन्हें पर्याप्त नोटिस जारी किया जा चुका है ।

अध्यक्ष शहीद अस्पताल समिति दल्ली राजहरा राशि रु1127897/-
नवीन कथूरिया /गुलाबचंद राशि रु 445639/-
झुनमुन गुप्ता/ रामजी गुप्ता रु 344251/-
हरिशंकर तिवारी/ स्वर्गीय राधेश्याम तिवारी रु 334651/-
गजेंद्र भारद्वाज /एस भारद्वाज रु 296136/-
बलबीर सिंह बग्गा/ स्वर्गीय भरत सिंह बग्गा रु 229663/-
जगदीश जयसवाल/ स्वर्गीय रूपनारायण रु159813 /-
राधेश्याम तिवारी/ रामसाय तिवारी रु74203 /-
मनीष सिगरौल स्वर्गीय शिवनाथ रु 46698/-
बिहारीलाल मनमानी/ स्वर्गीय आरसी मनमानी रु 39100/-
कमलजीत सिंह/ सेवा सिंह रु 33152/-
जयराम दास /लीला दास रु 32357/ताराचंद /पारसमलजी रु 32039/-
कन्हैयालाल /बृजलाल रु 29569/-
जसविंदर सिंह /सतनाम सिंह रु 29452/-
नवरत्न जैन /जोधराज जैन रु 29229/-
शांतिलाल मोहंती /बीएस मोहंती रु 28917/-
रूप चंद जैन /इंदर चंद जैन रु 27713/-
दुर्गा प्रसाद/ रामसूरत यादव रु 27452/-
प्रीतपाल कौर /स्वर्गीय अमरजीत सिंह रु 26375/-
एसपी पारख/पी एस पारक रु 26241/-
चुन्नीलाल यदु /शिवदयाल रु 26043/-
एन आर चौधरी/ एस एस चौधरी रु 23059/-
रणजीत सिंह /स्वर्गीय गुरदयाल रु 22792/-
मनमोहन शर्मा /मौजू शर्मा रु 22757/-
मोहनलाल जैन /स्वर्गीय माणिकलाल रु20962/-
तनु प्रसाद यादव/ स्वर्गीय आनंदी प्रसाद रु20141/
महावीर प्रसाद मिश्रा/ के के मिश्रा रु19387/-
युद्धनंदन सिंह/ मुख् लाल सिंह रु19218/-
हरभजन सिंह /स्वर्गीय संपूर्ण सिंह रु19134/-
प्रकाश कौर /स्वर्गीय बाबा सिंह रु18000/-
फुलो देवी/ स्वर्गीय रूपनारायण रु 17887/-
दयावती /स्व. रतनलाल रु 20934/
नगीना सिंह/ स्वर्गीय महादेव सिंह रु17757/-
एस शिवास्वामी/ एके स्वामी रु 17757/
माना प्रसाद यादव/ स्व. आनंदी प्रसाद रु17713/
कावेरी मंज/स्व. के मंज रु17645/
गीता शर्मा /सुरेंद्र शर्मा रु 17645/
रूपचंद जैन/ स्वर्गीय चुन्नीलाल रु17415/-
देवी प्रसाद गुप्ता/ फूलचंद रु17221/-
केएमजॉर्ज/के एम जोसेफ रु 16572/-
रमेश कुमार जैन/ मानक लाल जैन रु16519/-
जी कौंडिया/ वैलरूती रु15733/-
राजेश प्रसाद /फूलचंद रु 15592/-
इमरती देवी /गोपाल चंद रु 15512/-
महेंद्र कुमार कुरेटी/ स्वर्गीय सुखदेव रु14223/-
अच्छेलाल जायसवाल/ केशव प्रसाद जसवाल रु10623/-
शेखर सिन्हा /हनुमान सिन्हा रु10972/-

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

इस प्रकार 48 बड़े बकायादारो से संपत्ति कर ,समेकित कर की राशि 3909760/रु (उनचालीस लाख नो हजार सात सौ साठ रु) नगर पालिका दल्ली राजहरा को राजस्व वसूली करनी है एवं नियमानुसार कार्रवाई की जावेगी।

नगर पालिका द्वारा सभी वार्डों में विशेष शिविर का आयोजन किया गया ताकि यह बकायादार अपना टैक्स जमा कर सके इसके बावजूद भी बकायादार राशि जमा नहीं किए हैं तो बड़े बकाया दारो की सूची तैयार किया गया जिसमें वर्ष 2001 से 20 -21 तक के बकाया दार है ।

This image has an empty alt attribute; its file name is khiladi.jpg

प्रदेश कांग्रेस संगठन ने अब तक बनाए 6 लाख से अधिक सदस्य

0

जिलों में जमा हो रहे सदस्यता बुक एक-दो दिन में जारी होगी सूची

सदस्यता अभियान पूरा करने 15 फरवरी तक का समय

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस संगठन ने साढ़े तीन माह सदस्यता अभियान चलाकर अब तक 6 लाख से अधिक सदस्य बना लिए हैं। पीसीसी ने सदस्यता अभियान के तहत 10 लाख सदस्य बनाने के लक्ष्य को पूरा करने 15 फरवरी तक का समय दिया गया था। संगठन महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला ने बताया कि मुख्यालय को अब तक 6 लाख से अधिक सदस्यों की जानकारी मिल चुकी है। वहीं जिला कांग्रेस अध्यक्षों के पास कई सदस्यता बुक जमा है, सूची एक्सेल शीट में भेजे जाने के बाद इसकी गणना कर वास्तविक सदस्यों की जानकारी मिल सकेगी।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी को एआईसीसी ने 10 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया था। पीसीसी को सदस्यता अभियान 31 मार्च तक चलाने का फरमान दिया गया था। प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने इसे 15 फरवरी तक पूरा करने का लक्ष्य राज्य में दिया था। प्रदेश में 1 नवंबर से सदस्यता अभियान शुरू होने के बाद निकाय, पंचायत चुनाव और कोरोना के कारण सदस्यता अभियान में व्यवधान के कारण दिसंबर माह तक अपेक्षित प्रगति नहीं देखी गई। प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में सभी जिला अध्यक्षों को और जन प्रतिनिधियों को इससे जूड़कर तय समय में इसे पूरा करने कहा गया। उसके बाद अभियान में तेजी लाई गई। लक्ष्य पूरा करने सभी जिला और बूथ कमेटियों को 50 हजार सदस्यता बुक वितरित किए गए थे।

जिलों में रहेंगी सदस्यता बुक

जिलों में माध्यम से अब तक 30 हजार से ज्यादा बुक जमा किए जाने का दावा किया गया है। संगठन से जूड़े सूत्रों के अनुसार जिलों में सदस्यता बुक रखे जाने और वहां से एक्सल शीट पर सदस्यों के नाम भेजने कहा गया है। ऐसा करने के पीछे यह बताया कि छानबीन समिति के द्वारा सदस्याें की जानकारी जिलों में जाकर लेने में सदस्यता बुक से वास्तविकता जानी जा सकती है। अब जिलों के द्वारा अपने यहां बनाए गए सदस्यों की जानकारी मुख्यालय को भेजने का क्रम शुरू हो गया है। एक दो दिनों में सदस्यों की जानकारी आने की संभावना है।

10 हजार डिजिटल सदस्य बने

डिजिटल अभियान के जरिए भी पार्टी के सदस्य बनाए जा रहे हैं। सभी संभागों को इसे लेकर प्रशिक्षण अभियान चलाया गया था। अब तक प्रदेश में 10 हजार से अधिक डिजिटल सदस्य बनाए जा चुके हैं। सभी जिलों में बूथ कमेटियों में डिजिटल एनरोल करने जोन वार नियुक्ति भी की गई है।

जिला पुलिस द्वारा गुम मोबाईल हैण्डसेट सायबर सेल टीम ने रिकवर कर उनके वास्तविक मालिक को सुपुर्द किया गया

0

पुुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज, दुर्ग ओ.पी. पाल के आदेश पर पुलिस अधीक्षक बालोद सदानंद कुमार के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम के निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर व उप पुलिस अधीक्षक सायबर सेल राजेश बागडे के पर्यवेक्षण पर व सायबर सेल प्रभारी रोहित मालेकर के नेतृत्व में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत 112 नग गुम मोबाईल हैण्डसेट सायबर सेल टीम द्वारा दीगर राज्य एवं दिगर जिलों से रिकवर किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

  • पुलिस अधीक्षक बालोद सदानंद कुमार के द्वारा पुलिस कंट्रोंल रूम सायबर सेल बालोद में 112 नग गुम मोबाईल हैण्डसेट उनके वास्तविक मालिक को सुपुर्द किया गया।
  • कुल 112 नग मोबाईल किमती 13 लाख लगभग।
  • पूर्व मे भी साइबर सेल बालोद द्वारा 67 गुम मोबाईल बरामद कर उसके वास्तविक स्वामी को किया गया है सुपु़र्द।

सामुदायिक पुलिसिंग के तहत जिला बालोद में गुम मोबाईल के संबध में पुलिस कार्यालय सायबर सेल ,थाना/चौकी से आवेदन प्राप्त हुआ था। जिसमें कार्यवाही करते हुए सायबर सेल टीम बालोद द्वारा गुम मोबाईल हैण्डसेट कम्पनी सैमसंग,नोकिया, विवो,ओप्पो, रियलमी एन्ड्रायड फोन को टेªस कर दीगर राज्य हैदराबाद तेलगांना, भोपाल मध्यप्रदेष नागपुर महाराष्ट्र एवं अन्य जिलों दुर्ग ,राजनांदगांव, कबीरधाम ,धमतरी ,कांकेर ,महासमुंद , जगदलपुर से उसे रिकवर किया गया। जिसमंे 112 नग मोबाईल हैण्डसेट को आज दिनांक 15.02.2022 को सायबर सेल कार्यालय पुलिस कंट्रोंल रूम बालोद में सभी 112 आवेदकों को उनका गुम मोबाईल सेट प्रदाय किया गया। गुम मोबाईल बरामदगी के दौरान लूट व चोरी के 01 आरोपी सहित एक नाबालिक बालक को विधिवत गिरफ्तार किया गया। कुल प्राप्त 200 आवेदनों का निराकरण करते हुए साइबर सेल द्वारा 112 मोबाईल फोन बरामद किया गया। पूर्व मे भी पुलिस अधीक्षक बालोद के द्वारा 67 नग गुम मोबाईल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिक को सुपुर्द किया गया था।

This image has an empty alt attribute; its file name is khiladi.jpg

गुम मोबाईल कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस अधीक्षक बालोद सदानंद कुमार के द्वारा सभी मोबाईल प्राप्तकर्ताओं को बधाई के साथ ही साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों को विस्तार पूर्वक बताते हुए । ठगी से बचने के गुर सुझायें। अति0 पुलिस अधीक्षक बालोद प्रज्ञा मेश्राम के द्वारा ठगी के बाद रिपोर्ट का समय अहम होता है आर्थिक ठगी के नुकसान से बचने के लिए पुलिस द्वारा सोषल मिडिया के माध्यम से चलाये जा रहे साइबर कवच अभियान से जुड़कर सतर्क रहने का सुझाव दिया गया।

गुम मोबाईलों को रिकवर करनें में सायबर सेल टीम से प्रधान आरक्षक रूमलाल चुरेन्द्र, प्रधान आरक्षक भुनेष्वर मरकाम, आरक्षक पूरन प्रसाद देंवागन, आरक्षक मिथलेष यादव, आरक्षक संदीप यादव, आरक्षक विपिन गुप्ता, आरक्षक विवेक शाही ,आरक्षक योगेष पटेल ,आरक्षक राहुल मनहरे ,आरक्षक आकाष दुबे का सराहनीय भूमिका रहा।भूमिका रही।

खैरागढ़ विधानसभा अब छत्तीसगढ़ में सबसे मजबूत विधानसभा बनेगा: पदमा सिंह

0

खैरागढ़। खैरागढ़ रियासत के राजा आर्यव्रत सिंह की माता एवं काँग्रेस नेत्री पदमा सिंह से मीडिया ने चर्चा करते हुए उक्त विधानसभा में उनके लगातार दौरे को लेकर तथा खैरागढ़ में कांग्रेस पार्टी की वर्तमान वस्तुस्तिथि को लेकर कुछ सवाल करते हुए उनसे सीधे सवाल पूछे?

प्रश्न―? आगामी विधानसभा उपचुनाव को लेकर हमने उनसे पूछा कि , उपचुनाव में आपका नाम भी जोरों से लिया जा रहा है।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

प्रश्न―? पदमा सिंह से जब पूछा गया कि वर्तमान में आपकी सक्रियता पूरे खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में देखने को मिल रही है । साथ हीं , वहीं आप लगातार पूरा विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण अपने पुत्र आर्यव्रत सिंह एवं पुत्री शताक्षी सिंह सहित कार्यकर्ताओं के साथ रोजाना दौरा , कर विभिन्न कार्यों की भूमिपुजन , उद्घाटन कर रही हैं । कहीं ऐसा तो नहीं है कि आप विधानसभा में अपने दावेदारी को लेकर ये सब कर रही हैं।

उत्तर― जिसके जवाब में पदमा सिंह ने कहा कि ― आप सभी को हम अवगत करा देते हैं कि हमारे दिवंगत विधायक देवव्रत सिंह खैरागढ़ विधानसभा से विधायक रहे थे । जो इस विधानसभा के चर्चित चेहरे एवं सम्मानित नागरिक भी थे। वो पहले कांग्रेस पार्टी से विधायक सांसद , एवं कांग्रेस पार्टी के कई प्रदेश स्तर के विभिन्न पदों पर आसीन भी रहे हैं। गत वर्ष के चुनाव में उन्होंने दो राष्ट्रीय पार्टी काँग्रेस एवं भाजपा को अपने आमजनता , समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं के बलबूते पर पट खनी दी थी। अचानक उनके आकस्मिक निधन के कारण वर्तमान समय में यहाँ की राजनीतिक समीकरण में उथल पुथल हो चुकी है। किंतु आज उन्हीं कार्यकर्ताओं , उनके समर्थकों तथा आमजनता की सलाह के साथ उनकी सहानुभूति तथा साथ ही साथ , उनके मार्गदर्शन एवं अपार सहयोग से हमारा परिवार खैरागढ़ विधानसभा को पुनः कांग्रेस पार्टी का गढ़ बनाकर मजबूत करने की ओर अग्रसर हैं। मेरा एवं मेरे बच्चों का यह कर्तव्य बनता है कि दिवंगत विधायक के पदचिन्हों पर हम चलकर खैरागढ़ को अपने विधानसभा में कांग्रेस पार्टी को खैरागढ़ में पहले से और भी ज्यादा मजबूत करें। जिसके चलते हम सभी रोजाना अपने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सुदुरवनांचल एवं नगर में जाकर लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। हम आमजन से मिलकर रोजाना क्षेत्रों का भ्रमण कर रहे हैं। यहाँ सभी वर्ग के लोग हैं जिनका मुख्य कार्य कृषि है। जिसमें खेतिहर मजदूरों, कृषकों, व्यवसायीयों एवं आमजन व्यापारियों से रोजाना मुलाखात कर हम वर्तालाप कर रहे है। जहाँ मैं भूपेश बघेल की समस्त जनहित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उन तक पहुंचाने का

This image has an empty alt attribute; its file name is khiladi.jpg

सतत प्रयास हम सभी कार्यकर्ता कर रहे हैं। मैं उनके लिए कोई नया चेहरा नहीं हूँ । हमारे दिवंगत विधायक देवव्रत सिंह को वनांचल से लेकर पूरे विधानसभा तक के सभी नागरिक जानते हैं। भाजपा के कार्यकाल में डॉक्टर रमन सिंह के कार्यकाल में 2007 के उपचुनाव में मैं भी खैरागढ़ विधानसभा से चुनाव लड़ चुकी हूँ । दिवगंत देवव्रत सिंह ने गत वर्ष के चुनाव में खैरागढ़ विधानसभा में लोधी बाहुल्यता के पश्चात भी कोमल जंघेल एवं गिरवर जंघेल को शिकस्त दिया था। आज उनके समर्थक एवं ग्रामीणजन हमसे मिलकर अपनी निजी एवं सार्वजनिक समस्याओं को अब बता रहे हैं। हमारे कार्यकर्ता पूरी कोशिश कर रहे हैं कि उनकी समस्याओं का शीघ्र निराकरण कर सके। छत्तीसगढ़ राज्य में भूपेश बघेल जी पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने किसानों के दर्द को समझा है। आज हमारे किसानों को हमारे पार्टी के द्वारा न्याय योजना के तहत लाभ दिया जा रहा है। कृषि विभाग की योजना द्वारा प्रदत्त उन्नत तकनीक की खेती ,बीमा योजना लाभ, एवं अपने कृषि के स्तर में परिवर्तन करके अधिक से अधिक फसल उगा कर कैसे लाभ लिया जा सके , इसकी हम जानकरी दे रहे हैं। साथ ही इस विषय पर मैं अपना अनुभव साझा करते हुए जानकरी दे रही हूँ। रही बात खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में मेरी दावेदारी को लेकर तो पार्टी जो फैशला लेगी हमें स्वीकार है। वो चाहे किसी भी को प्रत्यासी बना दे, हम सभी उस प्रत्यासी के लिए कार्य करेंगे। क्योंकि हम सभी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता हैं और हम एक सिपाही की तरह हैं जो अपने कांग्रेस पार्टी के लिए ही कार्य करेंगे।

दूसरा प्रश्न?― सुनने में आ रहा है कि आपका नाम भी दावेदारी में ऊंचे पायदान में है। कहीं ऐसा तो नहीं कि आपके कार्यकर्ता की संख्या 14 हजार है तथा आपके अनगिनत समर्थक हैं साथ ही आप इस विधानसभा में लोकप्रिय हैं, इस वजह से ….. तो नहीं!

उत्तर ― ये बिल्कुल सही कहा आपने… हमारे समथर्क एवं कार्यकर्ताओं की संख्या पूरे विधानसभा में सबसे ज्यादा है, जिनके कारण हमारे दिवंगत विधायक तीसरी पार्टी से चुनाव लड़ने के बाउजूद अपने पार्टी से विजय हाशिल किये थे। आज उनके समर्थक, आमजनता , उनके कार्यकर्ता , अब हमारे साथ हैं और उनके ही मार्गदर्शन में , मैं और मेरा परिवार आज ज़मीनी स्तर पर उतर कर एक बार फिर अपने क्षेत्र की जनता की सेवा करने हेतु तत्पर हैं। हम कांग्रेस पार्टी के योजनाओं का प्रचार प्रसार करके अपनी सरकार एवं पार्टी को और मजबूत कर रहे हैं। हम सभी ने नगर पालिका चुनाव में भी दमखम दिखाते हुए अपने बूथ एवं कुछ वार्डों के बूथों में जी तोड़ मेहनत की थी । जिसके परिणामस्वरूप उक्त वार्डों में हमारे वार्ड प्रत्यासीयों को विजय हाशिल मिली है। निकट भविष्य में हमारे सभी कार्यकर्ता जीतोड़ मेहनत करके एकजुट होकर खैरागढ़ विधानसभा को और मजबूत करेंगे।
― ये थी पदमा सिंह की बातें जिन्हें आपने सुना। अब आगे देखते हैं कि इनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं की मेहनत वाकई में कितना रंग लाती है खैरागढ़ विधानसभा में ?

MOST POPULAR

HOT NEWS