City Media - Page 1289 of 1857 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1289

विशाखापत्तनम में आयोजित 5वी इंटरनेशनल कराते प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल विजेता राधिका हिडको का पूर्व सैनिक सेवा संघ द्वारा स्वागत एवम् सम्मान किया गया

0

पूर्व सैनिक सेवा संघ बालोद ने डौंडी ब्लाक के वनांचल ग्राम पुसावड़ की रहने वाली कराते की एक नेशनल प्लेयर राधिका हिड़को एवम् उनके कोच का स्वागत सम्मान के लिए दल्ली राजहरा के गोंडवाना भवन में उनके आगमन पर भारत माता की जय,छत्तीसगढ़ महतारी की जय जयकार के नारों के साथ राजकुमार साहू अध्यक्ष,विमल कुमार दास उपाध्यक्ष,विमल प्रसाद सिंह,आर एन पाठक,जगमोहन साहू संरक्षक,प्रेम सिंह ब्लॉक अध्यक्ष डोंडी के साथ सभी सैनिक साथियों द्वारा स्वागत एवम् सम्मान किया गया।

दो बार नेशनल खेल चुकी राधिका ने कराते में ही अपनी प्रतिभा दिखाते हुए अब इंटरनेशनल स्तर पर विशाखापट्टनम में आयोजित प्रतियोगिता में भारत की ओर से प्रतिनिधित्व करते हुए 23 वर्ष आयु वर्ग में द्वितीय स्थान हासिल किया। बालोद जिले के पूर्व सैनिकों ने गौरवान्वित एवम् हर्ष के साथ प्रदेश की बेटी को अपना आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया चूंकि यह सैनिक परिवार की बेटी है इसमें पूर्व सैनिक साधक,विजय साहू,अजय कुमार,लिकेश्वर निषाद, सी एच राव,पीतांबर,पोखलाल उपस्थित रहे ।सैनिक संघ का मुख्य उद्देश्य वनांचल के युवाओं को सेना/अर्ध सेना में भर्ती हेतु निशुल्क प्रशिक्षण देकर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रोत्साहित करना है चूंकि प्रदेश एवम् देश का नाम ऊंचा कर राधिका की उपलब्धि से लोगों में उत्साह और प्रेरणा का संचार हुआ तो वही राधिका का भी सपना साकार हुआ जो वह नेशनल से इंटरनेशनल पर जाना चाहती थी। वह आगे और मेहनत करेगी ताकि इंटरनेशनल में वह पहला स्थान हासिल कर ले।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

बता दें कि राधिका कई खेलों में निपुण है। उनका प्रमुख खेल कबड्डी है। एथलिटिक्स में भी वह आगे रहती है। तो साथ ही कराते में भी वह चैंपियन है। अपने साथ व अन्य बच्चों को भी इसके लिए ट्रेनिंग देती हैं। स्कूलों में भी वह बच्चों को सेल्फ डिफेंस सिखाती हैं। मरकाटोला के मैदान में भी रोज सुबह आसपास के बच्चों को जो खेलने में बेहतर है, उन्हें ट्रेनिंग देकर उन्हें और अभ्यस्त करती हैं ताकि वे भी एक दिन जिला, राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा दिखा सके। राधिका ने बताया कि वनांचल के खिलाड़ियों को शासन प्रशासन का अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पाता। कई प्रतिभाएं होती है लेकिन उनकी प्रतिभा दबी रह जाती है। उन्हें अवसर नहीं मिल पाता। इसके लिए वह संघर्ष कर रही है और लगातार तीन साल से अपने क्षेत्र के खिलाड़ियों को भी ट्रेनिंग दे रही हैं और खुद भी लगातार अभ्यास करके बेहतर मुकाम हासिल कर रही है। उनका प्रोफेशनल कबड्डी के क्षेत्र में है। इलाके के खिलाड़ियों को कबड्डी, कराते सहित प्रमुख खेलों की प्रशिक्षण भी रोजाना देती हैं। राधिका का कहना है कि मुझे भी शुरुआत में किसी की ओर से विशेष मार्गदर्शन नहीं मिला। मार्गदर्शन के अभाव में कई खिलाड़ी पीछे रह जाते हैं। उन्होंने खुद को ही खुद से निखारने का भी प्रयास किया और आज बेहतर मुकाम पर पहुंच रही है। एक फेडरेशन के द्वारा विशाखापट्टनम में आयोजित पांचवी अंतरराष्ट्रीय कराते चैंपियनशिप में राधिका द्वारा रजत पदक जीतने से उनके गांव पुसावड में जश्न का माहौल है तो वहीं उनके आगमन पर उनके विशेष स्वागत की तैयारी भी की जा ही रही है। स्वर्णाभारती इंदौर बी स्टेडियम विशाखापट्टनम 5वी इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप 2022 का आयोजन हुआ। जिसमें 9 देश के सैकड़ो खिलाड़ी शामिल हुए।

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

बस्तर ब्लॉक ग्राम फरसा गुड़ा में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता भानपुरी 2022 का फाइनल मैच के साथ संपन्न हुआ

0

भानपुरी ।..बस्तर ब्लॉक ग्राम फरसा गुड़ा में आयोजित के बोहरिया माता लक्ष्मी जगार समिति क्रिकेट प्रतियोगिता भानपुरी 2022 का फाइनल मुकाबला मैच आज रोतमा विरूद्ध काकटेल भानपुरी के बीच खेला गया, जिसमें रोतमा की टीम विजेता रही,जिसका प्रथम पुरूस्कार 21111.00 रूपए , तथा दूसरा पुरस्कार 11111.00 रूपए नगद राशि रखा गया था।समापन मैच के मुख्य अतिथि अध्यक्ष जिला पंचायत बस्तर वेदवती कश्यप अध्यक्ष ने खिलाड़ियों को उद्बोधन करते हुए कहा कि खेल जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है,आप सभी खिलाड़ी खेल भावना से खेलिए और राज्य – राष्ट्रीय – अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहचान सदैव हम आप सब का सहयोग करेंगे,साथ ही अभी कोरोना गाइड लाइन का पालन करिए एवं कोरोना टीका अवश्य लगवाए प्रसार प्रचार भी करें। टीकेश्वरी मंडावी अध्यक्ष जनपद पंचायत बस्तर,विशेष अतिथि कन्हई राम बंछोर जी, चैतन राम कश्यप , सोमा रू राम कश्यप ,घस्सू राम ,मुरलीधर ठाकुर ,लच्छिन धर देवांगन , बरातु बघेल मौजूद थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

रेट्रोफिटिंग नल जल प्रदाय योजना ग्राम पंचायत करपावंड में बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल द्वारा भूमिपूजन किया गया

0

💢छत्तीसगढ़ शासन लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी निर्माण विभाग जल जीवन मिशन के अंतर्गत रेट्रोफिटिंग नल जल प्रदाय योजना ग्राम पंचायत करपावंड में बस्तर विधायक बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेस्वर बघेल जी द्वारा भूमिपूजन किया गया |

♦️बस्तर विधायक जी ने सर्वप्रथम ग्रामवासियों को बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की हमारी सरकार सभी लोगों की सुविधा को देखते हुए रेट्रोफिटिंग नल जल प्रदाय योजना को लागू किया गया जिसकी लागत राशि 192.87 लाख रुपये की है |

♦️बस्तर विधायक जी ने कहा कि पानी का संरक्षण व्यक्ति की जिम्मेदारी है पानी के बारे में जागरूकता बढ़ाना एवं सोच में बदलाव को प्राथमिकता बनाना जरूरी है इसके लिए राज्य सरकार समग्र और समन्वित जल प्रबंधन की नीति बनाकर सकारात्मक दिशा में कार्य कर रही है यह जल जीवन मिशन के अंतर्गत रेट्रोफिटिंग नल जल योजना लोंगो के लिए बहुमूल्य साबित होगी अब नहीं जाना पड़ेगा दूर घर घर तक पानी पहुँचाया जाएगा इसके माध्यम से क्षेत्र की भूमि के लिए भी जीवन रेखा साबित होगा इस कार्य के पूरा होने पर यहां के ग्रामवासी सब्जी बहुउधोग का उत्पादन भी कर सकेंगे किसानों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार निरंतर कार्य कर रही है राज्य सरकार के निर्देशन में किसानों के हित एवं लाभ के लिए सभी प्रकार के कदम संबंधित विभाग के द्वारा उठाए जा रहे हैं |

♦️बस्तर विधायक जी ने ग्रामवासियों से अपील करते हुए कहा कि हम सब जानते हैं कि कोरोना काल में आर्थिक गतिविधियों के रुक जाने से अनगिनत परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं, जीवनयापन कठिन हो गया है इसलिए मेरा आप सबसे विनम्र अनुरोध है कि कोविड प्रोटोकॉल का अनिवार्यतः पालन करें कोविड की तीसरी लहर से डरें नहीं, बल्कि सतर्कता बरतें सभी जगहों पर कोविड अनुकूल व्यवहार का कड़ाई से पालन करें |

♦️धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण कर उन्हा की स्थितियों की जानकारी लिए स्थानीय ग्रामीण किसानो से मिलकर धान खरीदी केंद्र पर कुछ समस्या के बारे में पूछा गया तो ग्रामीणों ने विधायक जी से कहा कि यंहा पर कोई परेशानी नहीं है अब धान खरीदी केंद्र अलग अलग होने की वजह से ज्यादा भीड़ भी नहीं होती है और सभी काम नियमित समय सीमा पर होती है |

♦️जिसमें मौजूद रहे जेल संदर्शक सदस्य दिनेश यदु, जिला महामंत्री अनिल पांडे, सरपंच चंपावती कश्यप, अनुजप्रसाद गुप्ता, शोभा राम,मोहनीश, राजेश कुमार, एवं ग्रामवासी, कार्यकर्तागण उपस्थित रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

नगरी से हुई थी चांदी के आभूषणों की चोरी, पुलिस अधीक्षक का समाज ने किया सम्मान

0

जगदलपुर – सोमवार को चांदी के मुकुट एवं अन्य सामग्री के साथ गिरफ्तार किये गए आरोपी में एक और खुलासा बस्तर पुलिस ने किया है. ये सभी चोरी के आभूषण धमतरी स्थित नगरी के जैन मंदिर के हैं और मंदिर की ओर से अनिल मालू ने नगरी थाने में ऍफ़आईआर भी दर्ज करायी गयी है.

बता दें कि सोमवार को 4.350 किलो चांदी के आभूषणों के साथ आरोपी धनपति रंधारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था. नगरी में हुए ऍफ़आईआर के आधार पर बस्तर पुलिस को इस बात की पुष्टि हुई कि उक्त आभूषण जैन मंदिर का है. जिसके बाद ओसवाल जैन श्वेताम्बर जैन समाज के अध्यक्ष मनोहर लुनिया के नेत्रित्व में बस्तर पुलिस अधीक्षक जीतेन्द्र सिंह मीणा को किये गए त्वरित कार्यवाई से प्रसन्न होकर धन्यवाद ज्ञापित किया गया.

इस दौरान समाज के किशोर पारख, रमेश जैन, सोमेरमल डेलरिया, देवीचंद संचेती, गणेश लुक्कड़ एवं प्रतिनिधि मंडल मौजूद थे.

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

4 लाख से अधिक का गांजा सहित दो आरोपी गिरफ्तार

0

जगदलपुर

दरभा थाना क्षेत्र में पुलिस को 82 किलोग्राम गांजा की जप्ती सहित आरोपियों की गिरफ़्तारी की है. दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के हैं जो ओडिशा के मलकानगिरी से जगदलपुर की ओर गांजे की तस्करी करते हुए उत्तर प्रदेश जा रहे थे जिन्हें दरभा थाना पुलिस ने जांच के दौरान गिरफ्तार कर लिया.

जानकारी देते हुए नगर पुलिस अधीक्षक हेम सागर सिद्दार ने बताया कि मुखबीर से सुचना मिली थी की दो लोग छोटा हाथी चौपहिया क्रमांक सीजी-12-एस-2998 में मलकानगिरी से जगदलपुर होते हुए उत्तर प्रदेश की ओर जा रहे हैं और इनके पास गांजा है. इस आधार पर थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा के नेत्रित्व में टीम गठित किया गया और गाडी को रोककर जांच की गयी. जांच में 82 किलोग्राम गांजा जिसकी अनुमानित कीमत 4.10 लाख रुपये जप्त किया गया. इनके कब्जे से 02 नग मोबाईल, 2630 रूपये नगद एवं वाहन के कागजात भी जप्त किये गए हैं. दोनों आरोपी पिन्टु यादव एवं पवन कुमार गौतम के विरुद्ध एनडीपीएस की धारा 20(ख) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

अवैध गांजा के तस्करी पर बस्तर पुलिस की कार्यवाही

0

🔅 छोटा हाथी वाहन से किया जा रहा था गांजा का अवैध परिवहन

🔅 कुल 82 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद ।

🔅 गांजा उत्तर प्रदेश लेकर जाने की थी योजना।

🔅 जप्त संपत्ति:- छोटा हाथी क्रमांक सीजी-12-एस-2998 , 2 नग मोबाईल, 2630 रूपये नगद

🔅 जप्त गांजा की अनुमानित कीमत 4,10,000/- रूपये

उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के मार्गदर्शन में लगातार आपराधिक तत्वों पर कार्यवाही की जा रही है। जिस तारतम्य में अवैध गांजा तस्करी पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को एक बार पुनः सफलता मिली है। ज्ञात हो कि थाना दरभा को सूचना प्राप्त हुआ था कि कुछ व्यक्तियों के द्वारा सुकमा की ओर से अवैध रूप से गांजा का परिवहन किया जा रहा हैं। सूचना पर उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा एवं अति0 पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) केशलुर एश्वर्य चन्द्राकर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी दरभा शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में कार्यवाही हेतु टीम गठित कर रवाना किया गया था। उक्त टीम के द्वारा दरभा थाना के सामने मोबाईल चेक पोस्ट लगाकर चेकिंग किया जा रहा था दौरान चेकिंग के एक संदिग्ध वाहन छोटा हाथी क्रमांक सीजी-12-एस-2998 को रोककर चेक किया गया जिसमें 02 व्यक्ति मिले जिससे पूछताछ करने पर अपना नाम पिन्टु यादव एवं पवन कुमार गौतम दोनो निवासी उत्तर प्रदेश का होना बताये। जिनके वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में कुल 82 किलोग्राम गांजा मिला जिसके संबंध में पूछताछ करने पर बताया गया कि उक्त गांजा यह लोग मलकानगिरी से जगदलपुर होते हुए उत्तर प्रदेश लेकर जाने कि योजना होना बताया गया एवं गांजा परिवहन के संबंध में वैधानिक प्रत्युत्तर प्रस्तुत नही दिया गया। आरोपियों का उक्त कृत्य एन.डी.पी.एस. एक्ट की परिधी में आने पर आरोपी पिन्टु यादव एवं पवन कुमार गौतम के विरूद्ध थाना दरभा में 20(ख)एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से 82 किलोग्राम गांजा के अतिरिक्त 01 छोटा हाथी वाहन, 02 नग मोबाईल, 2630 रूपये नगद एवं वाहन के कागजात बरामद कर जप्त किया गया है। आरोपियों को मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय रवाना किया जा रहा है। जप्तशुदा गांजा की अनुमानित कीमती 4,10,000/-रूपये आंकी गई है।

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

🔅 नाम आरोपी:-

  1. पिन्टु यादव पिता रामसम्हार यादव उम्र 31वर्ष, निवासी बरवारीपुर थाना कादीपुर जिला सुल्तानपुर (उ.प्र.)
  2. पवन कुमार गौतम पिता मेवालाल गौतम, उम्र 22 वर्ष निवासी भवरपुर थाना मोतीयारपुर जिला सुल्तानपुर (उ.प्र.)

🔅 महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले पुलिस अधिकारी:-
उप निरी. – शिशुपाल सिन्हा
सउनि. – प्यारेलाल पिद्दा
प्र.आर. – अनिल कन्नौजे
आरक्षक – हंसाराम मसराम, हरिश सोरी, रमेश मरकाम

जैन समाज ने क्यो किया बस्तर पुलिस अधीक्षक का सम्मान:-

0

जगदलपुर जैन समाज का प्रतिनिधि मण्डल ओसवाल जैन श्वेताम्बर जैन समाज अध्यक्ष मनोहर लुनिया के नेतृत्व में बस्तर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा से मिलकर जिला पुलिस बस्तर के द्वारा 01 दिन पूर्व पकडे गए चांदी के मुकूट एवं अन्य सामग्री के संबंध में बस्तर पुलिस का आभार प्रकट किया गया है एवं जैन समाज के द्वारा बताया गया कि बस्तर पुलिस के द्वारा बरामदशुदा चांदी का मुकूट एवं अन्य सामग्री जिला धमतरी स्थित नगरी के जैन मंदिर का है। जिस संबंध में नगरी जैन मंदिर की ओर से अनिल मालू के द्वारा जानकारी दिया गया था कि कुछ दिन पूर्व नगरी जैन मंदिर से चांदी के मुकूट एवं अन्य आभूषण चोरी हो गया था जिस संबंध में थाना नगरी में चोरी का रिपोर्ट दर्ज कराया गया है। कि बस्तर पुलिस के द्वारा थाना नगरनार अन्तर्गत एक दिन पूर्व उडीसा के चोर के पास से 4.350 किलोग्राम का चांदी बरामद किया गया था एवं 01 अरोपी धनपती रंधारी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

जगदलपुर जैन समाज के द्वारा आज अध्यक्ष मनोहर लुनिया के नेतृत्व में किशोर पारख, रमेश जैन, सोमेरमल डेलरिया, देवीचंद संचेती, गणेश लुक्कड़ एवं प्रतिनिधि मंडल आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा एवं उप पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार से मिलकर बस्तर पुलिस के द्वारा चोरी के मामले में की गई कार्यवाही से प्रसन्न होकर आभार प्रकट कर धन्यवाद ज्ञापित किया गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

दल्लीराजहरा आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब बेचने वालों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही, 10 स्थानों पर छापे मारे गए

0

दल्लीराजहरा – नगर में अवैध शराब बिक्री तेजी से बिक रही है और कार्यवाही नहीं होने के चलते अवैध शराब बेचने वालों की हौसले बुलंद हो गए है । शराब की अवैध बिक्री की वजह से क्षेत्र का माहौल वातावरण खराब हो गया है।

गली-गली चौक चौराहों में खुलेआम अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही है। जिसके चलते शाम ढलते ही अधिकांश होटलों में शराब बेचने और परोसने का सिलसिला शुरू हो जाता है। लगातार मिल रही शिकायतों को देखते हुए जिला कलेक्टर के निर्देश पर आबकारी वृत्त दल्लीराजहरा में 10 स्थानों पर छापे की कार्यवाही की गई जिसमे दल्लीराजहरा के वार्ड क्रमांक 04 में स्थित बग्गा होटल के कुलदीप बग्गा पर धारा 34(1) क, वार्ड क्र.12 झरनदल्ली के विजय कतलाम पर धारा 34(1) क, वार्ड क्र.19 सुभाष चौक के मानसिंग साहू पर धारा 34(1) क, वार्ड क्र.25 सब्जी मार्केट में स्थित साहू होटल के इन्दल साहू पर धारा 34(1)क, वार्ड क्र.25 सब्जी मार्केट खोडू होटल के राजेन्द्र साहू पर धारा 36(सी), वार्ड क्र.16 कोंडे पॉवर हाऊस के राजू नेताम पर धारा 36(सी) में प्रकरण कायम कर चाचा द ढाबा चोरहापड़ाव, गुरु होटल आशा टाकिज के पास दल्लीराजहरा, मोदी होटल मानपुर चौक पर भी कार्यवाही कर खाली तलाशी पंचनामा बनाकर अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही की गई।

आबकारी विभाग द्वारा की गई कार्यवाही के अंतर्गत

1. कायम प्रकरण – 2. जप्त मदिरा – 29.140 व.ली. देशी प्लेन मदिरा, 04.00 ली. हाथ भट्टी महुआ शराब 3. गिरफ्तार आरोपी – 09 4. जमानती प्रकरण – धारा 34(1) क- 05 प्रकरण, धारा 34(1)ख-01 प्रकरण, धारा 36 (सी)- 02 प्रकरण 5. गैरजमानती प्रकरण – 01 धारा 34(2), 59-क 6. खाली तलाशी पंचनामा – 12 के तहत कार्यवाही की गई |

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

अभियान में शामिल सचिव सह आबकारी आयुक्त निरंजन दास एवं प्रबंध संचालक ए.पी. त्रिपाठी सर उपायुक्त आबकारी संभागीय उड़नदस्ता एस.एल.पवार सर तथा कलेक्टर बालोद जन्मेजय महोबे के निर्देशन तथा सहायक आयुक्त आबकारी राजेश जायसवाल के मार्गदर्शन में विशेष अभियान चलाकर वृत्त दल्लीराजहरा / डौंडीलोहारा के प्रभारी अधिकारी एस. आर भाण्डेकर द्वारा होटल, ढाबो में अवैध मदिरा धारण, विक्रय एवं परिवहन पर सतत् कार्यवाही की गई |

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

Breaking Corona – दल्लीराजहरा में हुआ कोरोना का विस्फोट

0

दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा में बहुत तेजी से लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है | कोरोना के मामले इसी तरह बढ़ते रहे तो लॉकडाउन जैसी स्थिति निर्मित होने में समय नहीं लगेगा |

कल 10/01/2022 को आये कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट के अनुसार जिले में सबसे अधिक दल्लीराजहरा में 16 कोरोना पॉजिटिव मिले, चिखलाकसा में 02 एवं डोंडी में 05 लोग मिले |

वार्ड के अनुसार कोरोना पॉजिटिव की संख्या इस प्रकार रही –   

कोरोना के मिल रहे मामलों के बाद भी लोग नहीं चेत रहे हैं और बेफिक्र होकर घूम रहे हैं जिसे देखते हुए प्रशासन द्वारा मास्क न पहनने वालों पर दिन रविवार को चालानी कार्यवाही की गई एवं व्यापारी संघ द्वारा लोगों को मुफ्त में मास्क भी बांटा गया |

कल दिनांक 10.01.2022 को कोविड 19 तीसरी लहर ओमिक्रॉन नए वैरिएंट संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को दृष्टिगत रखते कलेक्टर जनमेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक महोदय सदानंद कुमार, नव पदस्थ अति पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम, डीएसपी नवनीत कौर एसडीओपी प्रतीक चतुर्वेदी, द्वारा बालोद जिला मुख्यालय ,व दल्ली राजहरा नगर में फ्लैग मार्च कर कोरोनो सेफ्टी प्रोटोकॉल को फॉलो करने के लिए आमजनता से अपील की इस दौरान आमजन को मास्क वितरण कर ,मास्क पहनने हेतु प्रेरित किया गया | फ्लैग मार्च में कोतवाली प्रभारी मनीष शर्मा, साइबर सेल प्रभारी रोहित मालेकर, अजाक प्रभारी गैद सिंग ठाकुर ,यातायात प्रभारी एन.के कश्यप व दल्ली राजहरा प्रभारी टीएस पट्टावी, डौंडी थाना प्रभारी अनिल ठाकुर उपस्थित रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

लाउड स्पीकर के माध्यम से कोविड संक्रमण के मद्दे नजर भीड़ भाड़ वाले जगहों में जाने से बचने ,भौतिक दूरी बनाए रखने, समय समय पर हाथ धोने ,कोरोना संबंधी लक्षण पाए जाने पर ,तत्काल किसी भी नजदीकी अस्पताल में टेस्ट कराने हेतु प्रेरित किया गया ।

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

बीते रात को हुए बारिश से धान बर्बाद, धान खरीदी केंद्र में रखे धान भीगे

0

बीते रात को हुए बारिश से धान बर्बाद,धान खरीदी केंद्र में रखे धान भीगे,बांदे लैम्प्स के अंतर्गत पी व्ही 84 धान खरीदी केंद्र में धान के स्टैक को नही ढकने से भारी मात्रा में धान भीग गए,केंद्र प्रभारी की लापरवाही साफ तौर पर देखने को मिला है, सम्पूर्ण व्यवस्था कोने के

बाइट-आर डी मानिक-लैम्प्स प्रबंधक बांदे

बाद भी धान समय पर ढंक नही पाए,त्रिपाल होने के बाद अगर धान भीगे तो अंदाजा लगा सकते हैं प्रभारी किस हद तक लापरवाही किया है, दो दिन से मौसम अपनी करवटे बदल रही हैं फिर भी धान को सुरक्षित करने में प्रयास नही किया गया जिसके चलते भारी मात्रा में धान भीग गए,आधी रात को लगभर 2 घंटे तक झमाझम बारिश हुई मौसम विभाग ने भी छत्तीसगढ़ में भारी बारिश होने का संकेत दिया फिर भी सतर्कता नही दिखाते हुए धान को ढंकना जरूरी नही समझा |

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

MOST POPULAR

HOT NEWS